छत्तीसगढ़

दलहन, तिलहन तथा मक्का का पैदावार बढ़ाने किसानों को प्रेरित करें-कलेक्टर

 उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में दलहन, तिलहन और मक्का, चना की पैदावार बढ़ाने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उनके द्वारा कृषि, पशुधन विकास, उद्यानिकी और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रेरित करने की आवश्यकता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो तथा वे अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकें। रबी फसल का रकबा बढ़ाकर इस वर्ष कम से कम 25 हजार हेक्टेयर में सरसो, मटर, चना, दलहन, तिलहन जैसे फसलों का बीज कृषकों को समय पर वितरण कराने के निर्देशित किये। गिरदावरी का कार्य शत-प्रतिशत कराने और रबी फसल उड़द, मूंग, चना एवं मक्का के लिए 17 दिसम्बर तक पंजीयन करायें ताकि किसानों को अपनी फसलों का समर्थन मूल्य में विक्रय करने में सुविधा मिल सके।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत टोल फ्री नंबर से कर सकेंगे समाधान

जिले के किसान भाई-बहन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर फसल बीमा से संबंधित अपनी शिकायतें, समस्याएं, दावों से संबंधित जानकारी एवं योजना के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कहा कि टोल फ्री नंबर का प्रचार करने के लिए जिले में संचालित उचित मूल्य की दूकाने, सहकारी बैंक, वर्मीकम्पोस्ट खाद खरीदी केन्द्र, लोक सेवा केन्द्रों में चस्पा करना सुनिश्चि करें।

दुर्गूकोंदल को जैविक विकासखण्ड बनाने दिये निर्देश

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र दुर्गूकोंदल को जैविक विकासखण्ड के रूप में विकसित करने कृषि, पशुधन विकास, उद्यानिकी और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय योजनाओं को क्रियान्वित कर किसानों को लाभान्वित करें तथा गौठानों में शतप्रतिशत जैविक खाद् बनाया जाय, जिससे दुर्गूकोंदल विकासखण्ड को मॉडल के रूप में विकसित किया जाये। उन्होंने कहा कि उठेरा फसल के पैदावार को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने निर्देशित किये।

तीन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारों को कारण बताओ नोटिस जारी

 कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी गौठानों का नियमित निरीक्षण करें तथा स्व-सहायता समूह के महिलाओं को मल्टीएक्टीविटी कार्य करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अच्छी आय अर्जित कर जीविकोपार्जन को आसान बना सके। कलेक्टर ने गौठानों में गोबर खरीदी में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कांकेर बी.आर. मेश्राम, चारामा राजकुमार सिन्हा और नरहरपुर के एल.एम. नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी करने उप संचालक कृषि को निर्देश दिये।

Leave Your Comment

Click to reload image