एक साथ देहदान का संकल्प लेकर साहू दंपत्ति ने पेश की मिसाल
दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में दुर्ग के साहू दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है। गंजपारा,आजाद नगर वार्ड 27 के गली नंबर 1 में निवास करने वाले हेमशंकर साहू और उनकी पत्नी मिराशंकर साहू ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के पश्चात् उनके माध्यम से देहदान की एकसाथ 2 वसीयतें जारी की। अपने घर के निकटतम स्थित मेडिकल कॉलेज भारती आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों को मरणोपरांत अपना मृत शरीर दान करने की वसीयतें लिखी। इस दौरान अपने दोनों बेटियों सिद्धिका साहू और समृधि गंजीर ने काउंसलिंग में शामिल होकर देहदान हेतु सहमती प्रदान की।

