Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

कभी वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानें उनके संघर्ष की कहानी

मुंबई (छ.ग. दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) 19 मई को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे (birthday) की शुभकामनाएं दे रहे है। 19 मई, 1974 को उत्तर प्रदेश के एक छोटे-से कस्बे बुढ़ाना में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शक्ल-सूरत किसी भी आम भारतीय जैसी है, लेकिन अदाकारी का हुनर लाजवाब है। तकरीबन 15 साल के संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन बॉलीवुड में अपनी पहचान बना पाए। एक जमाने में वॉचमैन रह चुके नवाज आज भी वक्त निकालकर अपने गांव जाते हैं और खेती-बाड़ी भी करते हैं।

एक्टर की जिंदगी में कई मुश्किलें आई लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया। आज उन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। जन्मदिन के मौके पर आइए बताते है आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से….

फिल्म सरफरोश में मिला मौका

मुंबई में नवाजुद्दीन को फिल्म सरफरोश (Sarfarosh ) में एक छोटा सा रोल प्ले करने का मौका मिला। इसके बाद नवाजुद्दीन को शूल, जंगल और मुन्नाभाई एमबीबीएस समेत कई अन्य फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल मिले। तीन साल नवाजुद्दीन के लिए बेहद खराब रहे। फिल्मों में उन्हें काम तो मिल रहा था, लेकिन उन पैसों से घर चलाना उन के लिए काफी मुश्किल था। एक समय ऐसा भी आया जब नवाजुद्दीन घर का किराया तक नहीं दे सके। इसके बाद वे एनएसडी के सीनियर से साथ रहने लगे। हालांकि सीनियर ने उन्हें इसी शर्त पर रखा कि वे उनका खाना बनाएंगे। 2010 में नवाजुद्दीन की रिलीज हुए फिल्म पीपली लाइव (Peepli Live) से उन्हें देशभर में पहचान मिली। अब जबकि नवाज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हो चुके हैं, तो लोग यह सोचकर हैरान होते हैं कि आखिर नवाज अपने हर रोल में कैसे ढल जाते हैं?

नवाजुद्दीन की संपत्ति

लैविश लाइफस्टाइल के शौकीन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी मेहनत से अपने हर सपने को हकीकत में तब्दील किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो नवाजुद्दीन 96 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। जी हां ओटीटी से अपने सपनों की उड़ान भरने वाले एक्टर नवाजुद्दीन ने अपने ड्रीम होम को सपनों की तरह सजाया है। घर का कोना कोना किसी राजमहल से कम नहीं लगता।

यारी रोड पर नवाजुद्दीन ने अपने सपने का आशियाना सजाने में 3 साल का लंबा वक्त लगाया था। तो वहीं एक्टर लक्जरी कार के भी काफी शौकीन हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास मर्सिडीज बेंज बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी महंगी गाड़िया हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है।बात करें एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की तो वह जल्द ही अवनीत कौर के साथ टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। साथ ही हिरोपंती में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दमदार रोल निभाया है।

और भी

11 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेगी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, इस फिल्म में आएंगी नजर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अपनी खूबसूरती और कला से प्रसिद्ध सबकी पसंदीदा अभिनेत्री शर्मीला टैगोर 11 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। हाल ही में शर्मीला टैगोर ने फिल्म गुलमोहर की शूटिंग पूरी की हैं। फिल्म गुलमोहर इस साल अगस्त में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म को देखने के लिए फेन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शर्मीला टैगोर कहती हैं कि 11 साल बाद वह फिल्म वापसी पर काफी खुश हैं।

फिल्म गुलमोहर पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म हैं इसमें मल्टी जेनरेशन बत्रा फैमिली को दिखाया गया है। परिवार 34 साल पुराने घर को छोड़ने का फैसला करता है। इस दौरान कुछ हकीकतें सामने आती हैं। यही इस फिल्म की कहानी है।

फिल्म गुलमोहर में अपने रोल को लेकर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही हैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर और फिल्म के सेट कर भी एक पारिवारिक और स्नेहपूर्ण माहौल था। मैंने जब फिल्म की नरेशन सुनी तो तुरंत हामी भर दी क्योंकि कहानी का पारिवारिक स्पर्श मुझे छू गया। ये एक खूबसूरत फिल्म हैं जो आज के लोगो को बेहद पसंद आएगी।

शर्मिला टैगोर आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म ब्रेक के बाद में नजर आई थीं। इसके बाद एक लंबे ठहराव के बाद वो इस फिल्म में नजर आएंगी। इतने समय से वो भले ही पर्दे से दूर हों, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग आज भी कमाल की है। फिल्म की घोषणा के बाद फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।

और भी