Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

त्वचा की ताज़गी के लिए 'स्किन फास्टिंग'

 शहनाज़ हुसैन

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चेहरे की सुन्दरता के लिए महिलाऐं अक्सर अनेक सौंदर्य उत्पादों का उपयोग करती हैं। सुबह से रात्रि तक दिनभर अपनी त्वचा के ताजगी, गोरेपन और आकर्षण के लिए समय-2  पर जिन सौन्दर्य प्रसाधनों का उपयोग करती हैं उनमें से अनेक सौन्दर्य प्रसाधन हमारी त्वचा की जरूरतों के अनुरुप नहीं होते जिसकी वजह से त्वचा पर दाग, धब्बे तथा कील मुहांसे एलर्जी आदि हो जाती है तथा हम त्वचा का नुकसान कर बैठते हैं। अगर आपको यह अहसास हो रहा है कि महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों के उपयोग के बावजूद आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं तो आप इन्हें ‘‘स्किन फास्टिंग’’ के माध्यम से ठीक कर सकती हैं।

दरअसल ‘‘स्किन फास्टिंग’’ उसी तरह है जैसे हम शरीर और आत्मा की शुद्धि के लिए त्यौहारों में वृत करते हैं। स्किन फास्टिंग में हम त्वचा को प्रकृतिक रुप में कार्य करने की अनुमति देते हैं जैसा कि उसे सौन्दर्य प्रसाधनों के बिना कार्य करना चाहिए।  स्किन फास्टिंग का मुख्य उद्देश्य त्वचा की सौन्दर्य प्रसाधनों पर निर्भरता को समाप्त करना है लेकिन  स्किन फास्टिंग में कलीज़िंग, माइस्चराइज़िंग जैसी त्वचा की मूलभूत हाईजीन को निर्वाध रुप से जारी रखना चाहिए।

स्किन फास्टिंग भी सामान्य व्रत की तरह ही होती है जिसमें हम त्वचा की जरूरतों के अुनसार ‘‘स्किन फास्टिंग’’ अपनाते हैं। स्किन फास्टिंग एक हफ्ते से लेकर एक महीने तक की जा सकती है। इस दौरान सौन्दर्य प्रसाधनों में विद्यमान रसायनिक तत्वों के त्वचा पर प्रभाव को निष्क्रिय करने में सहायता मिलती है। इस दौरान त्वचा की प्रकृतिक प्रणाली को सुदृढ़ करने में मदद मिलती है तथा सौन्दर्य प्रसाधनों के अंधाधुंध उपयोग से त्वचा में आई अशुद्धियों/विकृतियों से लड़ने के लिए त्वचा की प्रकृतिक प्रणाली सुदृढ़ होती है ‘‘स्किन फास्टिंग’’ से आपको त्वचा की प्रकृतिक प्रवृति का अहसास हो जाता है तथा यह पता चल जाता है कि त्वचा के लिए कौन सा सौन्दर्य प्रसाधन लाभदायक है या नुकसानदायक है।

‘‘स्किन फास्टिंग’’ की शुरुआत में रात्रि में चहेरे को धोकर कोई भी सौन्दर्य प्रसाधन न लगाऐं। स्किन फास्टिंग में सभी सौन्दर्य प्रसाधनों का उपयोग यकायक बंद न करें बल्कि इसे चरणबद्ध तरीके से करें। पहले सप्ताह में एक बार स्किन फास्टिंग करें तथा बाद में त्वचा की प्रवृति के अनुरुप इसे बढ़ाते जाएं। सबसे पहले रात्रि में सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग रोक कर त्वचा में प्रकृतिक तौर पर प्रकृतिक तेलों के माध्यम से ताजगी पैदा होने दें। सुबह उठते ही चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं ताकि त्वचा को कोई नुकसान न पहुंचे यदि प्रारंभ में स्किन फास्टिंग से त्वचा में कोई जलन आदि न पैदा हो तो इसे बढ़ाते जाएं। अगर आपकी त्वचा शुष्क है तो इसे माइस्चराईज़र करना जरूरी है।

मुख्यतः जब हम सौन्दर्य प्रसाधनों का उपयोग करते हैं तो हम अपनी समझ से त्वचा को निखारने की कोशिश करते हैं जिससे त्वचा का प्रकृतिक चक्र प्रभावित होता है। उदाहरण के तौर पर माइस्चराईज़र या फेशियल आयल लगाने से त्वचा को यह अहसास होता है कि उसे प्रकृतिक सीवम पैदा करने की जरूरत नहीं है। इसी तरह रेटिनॉल, अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड या वीटा हाइड्रोक्सी एसिड जैसे एक्सफोलिस्ट प्रयोग करने से हम त्वचा  में रसायनिक तरीकों से कोषिकाओं को बढ़ा रहे हैं।

‘स्किन फास्टिंग’’ के लिए आपको अपनी त्वचा की प्रवृति को समझना भी जरूरी है। यदि स्किन फास्टिंग के बाद आप त्वचा में बदलाव महसूस करें तो आप यह समझ सकेंगे त्वचा को किन  सौन्दर्य प्रसाधनों की जरूरत है।

लेकिन स्किन फास्टिंग से त्वचा मूलभूत पौषक तत्वों से वंचित रह सकती है तथा इससे त्वचा के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पढ़ सकता है जैसे कि यदि आप सनस्क्रीन का उपयोग बंद कर देगीं तो सूर्य की किरणों से आपकी त्वचा में जलन हो सकती है।

स्किन फास्टिंग हमेशा सौंदर्य विशेषज्ञ की देखरेख में किया जाना चाहिए। यदि आप कील, मुहांसे, चक्क्ते  आदि की समस्या से जूझ रही हैं तो स्किन फास्टिंग न करें क्योंकि ऐसी त्वचा को नियमित पौष्टिक तत्वचों की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि आप अपनी त्वचा की रूटीन को नए सिरे से शुरु करने जा रही हैं तो स्किन फास्टिंग सबसे उपयुक्त है लेकिन  हमेशा  घर से निकलने से पहले एक अच्छी सनस्क्रीन का उपयोग करना कतई ना भूलें।

 

 

और भी

वरुण धवन के गाने पर बच्चों संग जमकर थिरके डेविड वॉर्नर, यूजर्स बोले, ‘पंजाबी मुंडा’

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डेविड वॉर्नर जितने अच्छे बल्लेबाज उतने ही अच्छे डांसर भी हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'जुग जुग जीयो' के पंजाबी गाने 'नाच पंजाबन' पर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डेविड वॉर्नर का वायरल वीडियो 
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर डेविड वॉर्नर ने बच्चों संग डांस करती हुई एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह पंजाबी गाने पर थिरकते हुए नजर आए। वीडियो में तीनों एक दूसरे के स्टेप की नकल कर रहे हैं। ये वीडियो शेयर कर डेविड वॉर्नर ने कैप्शन पर लिखा, हम फिर से उस पर वापस आ गए हैं !! @varundvn. जिसके बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। वरुण धवन ने कैप्शन पर लिखा, 'सबसे प्यारा, धन्यवाद डेविड वॉर्नर'। फिलहाल डेविड वॉर्नर का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 
और भी

सुष्मिता सेन ललित मोदी से पहले इस मशहूर क्रिकेटर और बिजनेसमैन को भी कर चुकी हैं डेट

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और पूर्व विश्‍व सुंदरी सुष्मिता सेन की जिंदगी में एक बार फिर प्‍यार एंट्री कर चुका है।आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के प्रति खुलकर प्‍यार का इजहार कर डाला है। गुरुवार को नीरव मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्‍यार भरे रिलेशन का इजहार कर दिया। नीरव मोदी ने उन्‍हें अपना बेटर हाफ भी कहा। नीरव मोदी सुष्मिता सेन की जिंदगी के पहला प्‍यार नहीं है। इससे पहले सुष्मिता सेना का कई मशहूर हस्तियों के साथ अफेयर रह चुका है। जिसमें एक मशहूर किक्रेटर के अलावा एक मशहूर बिजनेसमैन भी शामिल है।

और भी

शाहरुख के पड़ोसी बनेंगे रणवीर सिंह, 119 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ दर्पण)। यूं तो रणवीर सिंह अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। उनकी लाइफस्टाइल और फैशन सेंस को फैंस बेहद पसंद करते हैं। वह ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के पड़ोसी बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई में 119 करोड़ रुपये में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है।

रणवीर ने अपने पिता जगजीत सुंदर सिंह भवनानी की फर्म ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स LLP के जरिए मुंबई के पॉश इलाके में शाहरुख के आवास मन्नत के पास एक लग्जरी क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा है। इस अपार्टमेंट से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। इस अपार्टमेंट में कुल चार यूनिट्स हैं। रिपोर्ट की मानें तो उनका अपार्टमेंट 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल तक फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट में अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। यह शाहरुख के मन्नत और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच में स्थित है। इस प्रॉपर्टी के साथ उन्हें 19 कारों की पार्किंग के लिए जगह मिली है।

और भी

इस साल मैं एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हूं : फराह खान

 नई दिल्ली(छत्तीसगढ दर्पण)। फराह खान बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर हैं। कोरियोग्राफर के रूप में भी उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्हें कई टीवी शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता अच्छी-खासी है। इस बात से सभी वाकिफ हैं कि फराह ने काफी समय से कोई फिल्म के निर्देशन की कमान नहीं संभाली है। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस साल वह एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हैं।

बातचीत में जब फराह से कहा गया कि उन्होंने काफी समय से कोई फिल्म निर्देशित नहीं की है, तो उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। फराह ने बताया, इस साल मैं एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हूं। पिछले दो साल कोरोना में बीत गए। इससे पहले मेरा जीवन अच्छा था। मैं अपने बच्चों के साथ जीवन का आनंद ले रही थी। हालांकि, अब मुझे एक फिल्म बनाने की तलब हो रही है।

और भी

गोवा में एक लड़की मुझमें दिखा रही थी दिलचस्पी : तापसी पन्नू

 नई दिल्ली  (छत्तीसगढ दर्पण)। फिल्मी सितारों की जिंदगी से जुड़े कई बार ऐसे अटपटे वाकये सामने आते हैं जिसे सुनकर प्रशंसक चौंक जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने साथ हुए एक ऐसे ही वाकये के बारे में बताया है।

तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का प्रचार कर रही हैं। तापसी ने बताया कि एक बार एक लड़की ने उनमें दिलचस्पी दिखाई थी और वह समझ भी नहीं पाई थीं। तापसी ने बताया कि एक बार वह अपने दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। वहां एक लड़की उनके पास आई और उनमें दिलचस्पी दिखाई। तापसी उसका इशारा समझ नहीं पाईं। बाद में दोस्तों ने उन्हें बताया कि वह क्या चाह रही थी।

तापसी ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्हें अच्छा महसूस हुआ क्योंकि लड़कियां दूसरी लड़कियों में अकसर खामियां निकालती हैं। ऐसे में उन्हें अच्छा लगा कि उसने उन्हें पसंद किया।

और भी

पोन्नियन सेल्वन से पहले साउथ की सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या

 नई दिल्ली  (छत्तीसगढ दर्पण)। ऐश्वर्या राय पोन्नियन सेल्वन को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक मणिरत्नम कर रहे हैं। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

फिल्म से अभिनेत्री के लुक को काफी पसंद किया गया था। यह पीरियड ड्रामा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।

क्या आप जानते हैं कि पोन्नियन सेल्वन से पहले ऐश्वर्या साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं। ऐश्वर्या आज भले बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने 1997 में आई तमिल फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के अपोजिट नजर आई थीं। इसमें उनका डबल रोल दर्शकों को पसंद आया था। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था।

और भी

ओम राउत करेंगे रणवीर सिंह अभिनीत शक्तिमान का निर्देशन

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने 90 के दशक में धारावाहिक ‘शक्तिमान’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। कुछ समय पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वह इसी कॉन्सेप्ट पर फिल्म ‘शक्तिमान’ बनाएंगे।ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाएंगे।अब सुनने में आ रहा है कि इस प्रोजेक्ट का निर्देशन ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम राउत करने वाले हैं।

मराठी फिल्ममेकर ओम सुपरहीरो फिल्म ‘शक्तिमान’ के निर्देशन की कमान संभालने वाले हैं। खबरों की मानें तो उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है।हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।कहा जा रहा है कि इस फिल्म में VFX का भरपूर डोज शामिल होगा। बता दें कि ओम को VFX वाली फिल्मों का पर्याप्त अनुभव है। इसलिए उन्हें इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।
 
ओम की ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के साथ अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी बनी है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे।कृति फिल्म में प्रभास के अपोजिट सीता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में सैफ अली खान रावण का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।इस फिल्म में सनी सिंह प्रभास के छोटे भाई की भूमिका में दिखने वाले हैं। इस प्रकार वह लक्ष्मण की भूमिका को पर्दे पर उकेरते दिखेंगे।
और भी

पहलवान संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रचाई शादी

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह की प्रेम कहानी चर्चा में रही है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।आखिरकार दोनों ने शनिवार को शादी रचा ली। इस कपल की शादी आगरा में पारंपरिक तरीके से हुई।आगरा के जेपी पैलेस में सात फेरे लेने के बाद पायल और संग्राम ने अपने जीवन का नया सफर शुरू कर दिया है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

पायल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘पायल के संग्राम।’शेयर की गई तस्वीरों में पायल और संग्राम बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री पायल लाल रंग के लहंगे में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।वहीं ‘कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट’ संग्राम शेरवानी में गजब ढा रहे हैं। दोनों की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
 
संग्राम और पायल में पिछले 12 सालों से डेटिंग चल रही थी। दोनों पहली बार रियलिटी शो ‘सर्वाइवर इंडिया’ के सेट पर मिले थे। इसी शो में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।अपने हालिया इंटरव्यू में संग्राम ने पायल की तारीफ में कई तरह की बातें कही थीं।कहा जाता है कि 2014 में इस कपल ने अहमदाबाद में सगाई कर ली थी। अब इन दोनों ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है।
और भी

जल्द रोमांटिक फिल्म में काम करूंगा, सही स्क्रिप्ट का है इंतजार : बॉबी देओल

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में गंभीर और नकारात्मक किरदार निभाकर बीते दिनों बॉबी देओल ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि बॉबी अब अपने लिए कुछ नया ढूंढ रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी अपने लिए रोमांटिक फिल्में तलाश रहे हैं।बॉबी का कहना है कि जब वह दूसरे अभिनेताओं की फिल्म देखते हैं तो उसे इंजॉय करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें भी ऐसे किरदार निभाने को मिलें।

बॉबी देओल ने कहा, एक अभिनेता के तौर पर आप हर तरह के किरदार करना चाहते हैं। इतने सालों से मैं एक ही तरह के किरदार कर रहा था। ये किरदार खूबसूरत और अमीर होते थे। अब मैं वो करना चाहता हूं जो दूसरे अभिनेता कर रहे हैं। मैं दूसरों के किरदार देखता हूं तो सोचता हूं कि मुझे इस तरह के रोल क्यों नहीं ऑफर होते। मैं इसके लिए काफी कोशिश कर रहा हूं।

 
और भी

थॉर की आंधी में उड़ गई ‘खुदा हाफिज 2’, 3 दिन में कमाए इतने करोड़…

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हॉलीवुड की फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। इसके साथ ही देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ‘थॉर’ ने पांचवें नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इसने ‘द लॉयन किंग’ टॉप 5 की सूची से बाहर कर दिया है। इसकी हिन्दी की कमाई के आगे तो विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज 2 भी फेल नजर आई।

भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने पहले ही दिन 18.60 करोड़ की शानदार ओपनिंग करके सबको चौंका दिया। पर इसके बाद ही शुक्रवार को इस फिल्म का बिजनेस 36 परसेंट डाउन हो गया पर शनिवार को इसने फिर से बढ़त दिखाई और 16.70 करोड़ की कमाई की। इसके बाद संडे को इस फिल्म ने सभी भाषाओं में करीब 18 करोड़ के आसपास की कमाई की। इस फिल्म की पहले 4 दिनों की कमाई की जोड़ दे तो फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जो कि इस हफ्ते रिलीज हुई किसी भी भारतीय फिल्म से कहीं अधिक है।
 
थॉर, देश में अब तक रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों में पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है। इसने ‘लॉयन किंग’ को टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसने साल 2019 में पहले वीकेंड पर 54.75 करोड़ का बिजनेस किया था। ये देखना दिलचस्प होगा कि थॉर की आगे की लड़ाई कितनी मुश्किल होने वाली है।

‘खुदा हाफिज 2’ रही फेल
इस हॉलीवुड फिल्म के सामने बॉलीवुड फिल्में पानी भरती नजर आईं। पिछले शुक्रवार रिलीज हुई विद्युत जामवाल की ‘खुदा हाफिज 2’ बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई और इसने तीन दिनों में बहुत मुश्किल से 5 करोड़ कमाए हैं। कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस एक्शन फिल्म को लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया है।
और भी

ईद पर शाहरुख खान का दिखा खास अंदाज, बेटे अबराम संग फैंस पर यूं लुटाया प्यार

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए ईद से अच्छा फैंस के लिए कोई मौका नहीं हो सकता है। किंग खान ईद के मौके पर हर साल अपने घर मन्नत के बाहर आकर फैंस को ईद की बधाई देते हैं। इस बार भी उन्होंने अपना ये रिवाज पूरा करते हुए मन्नत की बालकनी में आकर फैंस पर प्यार बरसाया। शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की बधाई 
ईद के मौके पर शाहरुख को देखने के लिए मन्नत के बाहर लाखों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस साल भी शाहरुख ने फैंस से रूबरू होने के लिए मन्नत की बालकनी पर आकर फैंस को वेव किया। उनके साथ इस वीडियो में उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान अपने कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद रंग की टीशर्ट के साथ ब्लू रंग की पैंट पहनी थी। वहीं उनके बेटे अबराम की बात करें तो उन्होंने लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। फिलहाल शाहरुख और अबराम की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और फैंस उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं।
 
और भी

सम्राट पृथ्वीराज से चल गया मानुषी छिल्लर का सिक्का, साइन की तीसरी फिल्म

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड डेब्यू काफी चर्चित रहा। उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार के ऑपोजिट फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से अपना डेब्यू किया था।रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनके काम को देखते हुए उन्हें नई फिल्मों के लिए भी साइन किया जाने लगा है।खबर है कि हाल ही में मानुषी ने अपनी तीसरी फिल्म साइन की है। यह एक ऐक्शन एंटरटेनर फिल्म हैं और इस फिल्म में मानुषी का ऐक्शन अवतार देखने को मिलेगा। 

मानुषी को उनकी तीसरी फिल्म मिल गई है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप में होगी।चर्चा है कि मानुषी इस फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही यूरोप के लिए रवाना हो सकती हैं।फिल्म एक ऐक्शन एंटरटेनर है जिसके लिए मानुषी कड़ी तैयारी भी करेंगी। खबरों के मुताबिक निर्माता इस फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे जिसकी शानदार ऑनस्क्रीन पर्सनालिटी हो। उन्होंने इसके लिए मानुषी का चुनाव किया।
और भी

शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे मंत्री भगत…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत अब फिल्मी दुनिया से भी जुड़ गए हैं। वे छत्तीसगढ़ी फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। मंंत्री भगत फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।

बताया जा रहा है कि 2019 में संस्कृति मंत्री बनने के बाद से अमरजीत भगत लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोगों से संपर्क में हैं। नया रायपुर में फिल्म सिटी का निर्माण कराना उनका सपना है। यह बात कम लोग जानते हैं कि श्री भगत का संगीत से गहरा नाता है। एकांत में वे गाने सुनना पसंद करते हैं। ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म के लिए जब भगत के पास जब शहीद वीर नारायण सिंह के किरदार का प्रस्ताव रखा गया तो वे उसे टाल नहीं सके।
 
इस फिल्म के निर्माता डॉ. जेआर सोनी हैं। निर्देशक अमीर पति हैं। गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी निभा रहे हैं। फिल्म के राइटर और प्रोड्यूसर जेआर सोनी ने बताया कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरु बालकदास और शहीद वीर नारायण सिंह गहरे मित्र थे। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बग़ावत करने पर वीर नारायण सिंह को 1857 में फांसी दे दी गई थी। उसके करीब 3 साल बाद गुरु बालकदास की हत्या कर दी गई। इस फिल्म में 1820 से 1860 के बीच की कहानी दिखाई जा रही है।
और भी

बरसाती रोग और होमियोपैथी : डॉ एम डी सिंह

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बरसात ने पूरे देश में दस्तक दे दिया है। धूप गर्मी और लू से लोगों को निजात मिली है। बरसात अपने साथ हरियाली और जल ही नहीं रोगों की भरमार भी लेकर आती है। एक ओर कोरोना ने पहले से ही कहर ढा रखा है ऊपर से अनेक और रोग द्वार पर आ खड़े हुए हैं।

प्राकृतिक परिवर्तनों से होने वाले सामान्य रोग सर्दी, जुकाम ,खांसी बुखार ,मक्खी -मच्छरों से फैलने वाले रोग डायरिया ,पीलिया, डेंगू ,मलेरिया एवं नमी और उमस के कारण उत्पन्न होने वाले फंगल रोग दाद, दिनाय, फोड़ा- फुंसी ,खुजली तथा पैरासाइटिक रोग जैसे अनेक तरह के कृमीजनित संक्रमण , स्केबीज व फाइलेरिया इत्यादि घात लगाए अपनी बारी की तलाश में हैं।

बरसात का मौसम सभी को फलने फूलने का अवसर प्रदान करता है। पेड़-पौधे, जीव- जंतु ,कीड़े- मकोड़े मक्खी-मच्छर सबकी प्रजनन और बढ़ावे का सहयोगी मौसम तो होता ही है साथ ही साथ वायरस बैक्टीरिया पैरासाइट्स एवं फंगस भी तेजी से बढ़ते हैं। नदी -नाले भी उफान पर रहते हैं और जलजमाव भी वाटर बार्न रोगों को शरण देने के लिए तत्पर। यहां हम बरसात के कारण होने वाले सर्दी-जुकाम की चर्चा करेंगे।

सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार :
बरसात के मौसम में प्रकृति निरंतर परिवर्तनशील बनी रहती है।गर्मी, सर्दी ,सीड़न, उमस एवं तूफानी मौसम का सामना व्यक्ति को एक ही दिन में करना पड़ सकता है। ऐसी अवस्था में इन परिवर्तनों से सबका शरीर सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाता जिससे शरीर का ठंडा या गर्म हो जाना, मुंह ,नाक ,कान ,आंख एवं इंटेस्टाइन के म्यूकस मेंब्रेन का आक्रांत हो जाना सामान्य बात है। जिसके कारण सर्दी जुकाम खांसी बुखार बदन दर्द एवं पेट की गड़बड़ियां उत्पन्न हो सकती हैं। जो कुछ समय बाद स्वयं भी अथवा कुछ सामान्य दवाओं के प्रयोग से ठीक हो सकते हैं। परंतु कोरोना वायरस की भी प्रारंभिक लक्षण यही हैं जो मरीज के भीतर भय और चिकित्सक के अंदर आशंका पैदा कर सकते हैं। ऐसी अवस्था में पेशेंट के अंदर निडरता और डॉक्टर के अंदर सतर्कता का होना जरूरी है।

कारण : 
बरसात के समय तापमान में परिवर्तन ,
आद्रता में परिवर्तन,
विभिन्न प्रकार के एलर्जेंट जैसे सीड़न, माइट्स, जलजमाव के कारण आने वाली सड़ांध भरी गंध, विभिन्न प्रकार के फूलों के मकरंद, कीड़े मकोड़े एवं
किताबों और कपड़ों पर नमी के कारण पैदा होने वाले कवक इत्यादि।
बरसात के जल में भींगने की असहिष्णुता
इनफ्लुएंजा वायरस
जुकाम पैदा करने वाले सामान्य कोरोना वायरस
गला मुंह नाक और आंख के म्यूकस मेंब्रेन में निवास करने वाले न्यूमोकोकस बैक्टीरिया के एक्टिवेट हो जाने के कारण।
रक्त में स्नोफिल की संख्या बढ़ जाने के कारण

क्या करें क्या ना करें :
वैसे तो कोरोना संक्रमण के कारण आजकल सभी लोग बचाव के अनेक उपाय कर रहे हैं जो वर्षा काल के सर्दी -जुकाम के लिए भी कारगर सिद्ध होंगे। कुछ उपाय निम्न हैं-

अनावश्यक बारिश में भीगने से बचें। यदि भींग जाते हैं तो जितना जल्दी संभव हो वस्त्रों को बदलकर अच्छी तरह शरीर को पोंछकर सुखा लें।
नहाने से पहले पूरे शरीर को सरसों के तेल अथवा ऑलिव ऑयल से मालिश करें।
गुनगुने गर्म पानी में नमक डालकर गरारा करें।
घर में सीड़न ना होने दें।
घर के आस-पास जलजमाव को होने देने से रोकें। हैंडपाइप का पानी उबालकर ठंडा कर के ही पिएं। भरसक फ्रिज का पानी ना पिएं।
चाय की जगह तुलसी अदरक काली मिर्च दालचीनी मुलेठी इत्यादि का काढ़ा बनाकर सेवन करें।
घर में मकड़ी का जाला न लगने दें।
किताबों को समय-समय पर धूप दिखाते रहें।
व्यायाम प्राणायाम और योगासनों से अपने को चुस्त दुरुस्त रखें।
मौसमी फलों आम, नींबू, आंवला और सुपाच्य भोजन को ही ग्रहण करें।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग इस मौसम के सर्दी जुकाम के लिए भी बहुत कारगर हैं।
बहुत लोगों को पार्थेनियम और यूकेलिप्टस जैसे घास और पेड़ों से एलर्जी होती है जो इस मौसम में बढ़ जाती है ।यदि उन्हें पता हो तो इनसे बचकर रहें।
सर्दी जुकाम होते ही पहले के दिनों की तरह निश्चिंत ना होकर तुरन्त अपने चिकित्सक की सलाह लें वह आपको सही सलाह और सही औषधि दे पाएगा। अनावश्यक घबराए ना जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। ऐसा करना इस कोरोना कॉल में अत्यंत आवश्यक है।

होम्योपैथिक बचाव और चिकित्सा :
होम्योपैथी में सर्दी जुकाम खांसी बुखार की अनेकानेक आराम देने वाली औषधियां उपलब्ध हैं ,जो रोग होने के पूर्व और बाद सफलतापूर्वक प्रयोग की जा सकती हैं।

बचाव :

मौसम के प्रारंभ में ही एक खुराक इनफ्लूएंजिनम 200 एवं 2 दिन बाद आर्सेनिक अल्ब 200 की एक खुराक लेकर सर्दी जुकाम से बचा जा सकता है।

यदि किसी को दूरस्थ बादलों के आगमन की सुगबुगाहट से ही जुकाम हो जाता हो तो डल्कामारा 200 की कुछ खुराकें हीं उसके बचाव के लिए काफी हैं।

यदि किसी को भींग जाने के कारण यह शिकायत हो रही हो तो सीजन के प्रारंभ में ही एवं एक दो बार बीच में भी रस टॉक्स 1M. की एक खुराक ले लेनी चाहिए।

घर में सीलन और आसपास जलजमाव के कारण होने वाले जुकाम खांसी बुखार से बचाव के लिए नेट्रम सल्फ 200 कि एक खुराक 15 दिन पर एक बार कारगर सिद्ध होगी।

यदि स्टॉर्मी वेदर के कारण ऐसा कुछ हो रहा हो तो रोडोडेंड्रान 1Mकी एक खुराक प्रत्येक 15 दिन पर बहुत ही फायदेमंद होगी।

मकड़ी के जालों नम किताबों पटनी और सेल्फ पर बैठी धूल से एलर्जी होने पर अंब्रोसिया ए10Mकी कुछ खुराकें सदा के लिए मुक्ति दिला सकती हैं ।

पार्थेनियम की एलर्जी को ऐंटीपायरिन 200 के प्रयोग से खत्म किया जा सकता है।

इस्नोफीलिया की वजह से यदि सर्दी जुकाम खांसी हो तो एड्रीनलिन 1M रोज सुबह दोपहर शाम लेने पर दो-तीन दिन में ही आराम हो जाता है। इस्नोफिल भी सामान्य अवस्था में पहुंच जाती है।

सर्दी जुकाम खांसी हो जाने पर-लक्षणानुसार एकोनाइट ,आर्सेनिक एल्बम ,रस टॉक्स ,डल्कामारा नेट्रम सल्फ, रोडोडेंड्रान , यूपेटोरियम पर्फोरेटम, अमोनियम कार्ब , हिपरसल्फ ,नक्स वॉमिका इत्यादि होम्योपैथिक दवाएं अत्यंत कारगर हैं।
और भी

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जैकी श्रॉफ के बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता हैं। वह पिछले कुछ समय से फिल्म ‘गणपत’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ जाएगी।कहा जा रहा है कि टाइगर की इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे।

टाइगर की ‘गणपत’ में अमिताभ की एंट्री हो गई है।एक सूत्र ने कहा, मिस्टर बच्चन ने गणपत में टाइगर के गुरु की भूमिका निभाई है। उन्होंने मई में मुंबई में फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग की है। मेकर्स इस बात से खुश हैं कि उनके किरदार को कैसे फिल्माया गया है। मिस्टर बच्चन ना केवल फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपनी आवाज भी दी है।

खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अब यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में चली गई है।यह पहला मौका है, जब अमिताभ और टाइगर किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है।अमिताभ इससे पहले जैकी के पिता वाशु भगनानी के प्रोडक्शन की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘बीवी नंबर 1’ में काम कर चुके हैं।

और भी

मिर्जापुर 3 की तैयारी के लिए कुश्ती सीख रहे हैं अली फजल

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने रिलीज होते ही OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया था। इस सीरीज को दर्शकों की खूब वाहवाही मिली थी।अब तक इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। अब बहुत जल्द इसका तीसरा सीजन दर्शकों के बीच आ जाएगा।इस सीरीज में अभिनेता अली फजल ने ‘गुड्डू भैया’ बनकर दर्शकों का ध्यान खींचा था।अब सुनने में आ रहा है कि ‘मिर्जापुर 3’ की तैयारी के लिए वह कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

मिर्जापुर 3′ में खुद को अपने किरदार में ढालने के लिए अभिनेता अली कुश्ती सीख रहे हैं।एक सूत्र ने बताया, अली वर्तमान में एक्शन दृश्यों की तैयारी कर रहे हैं, जो इस आगामी सीजन की स्क्रिप्ट का हिस्सा है। उनकी अभी ट्रेनिंग चल रही है और वह शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले से तैयारी कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। अली अपनी भूमिका के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
और भी

मानसून में सही ड्रैस सेंस

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 
मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में कपड़ों पर खास ध्यान देना चाहिए क्योंकि क्या पता की कब बारिश की बूँदें आपको भिगो दें। इससे आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें आप पूरी तरह सहज के साथ.साथ फैशनेबल दिखें लेकिन स्टाइल के चकर में आपको शर्मिंदी न झेलनी पड़े। अक्सर महिलाएं ऐसे कपड़े पहन लेती हैं जिसके कारण वह दिन भर परेशान रहती हैं। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि किस मौसम में कैसे कपड़े पहनने चाहिए। फैशन ट्रेंड कुछ भी हो लेकिन गर्म और आद्रता भरे मौसम में साधारण ड्रैस पहनना सबसे उचित रहता है। ढीले और हल्के कपड़े बरसात के लिए सबसे ज्यादा आरामदेह होते हैं।

बरसात के मौसम के दौरान चूड़ीदार जैसे तंग और टाइट फिटिंग के कपड़े पहनने से परहेज करें क्योंकि यह तेज गर्मी में पसीने से तुरन्त पारदर्शी हो जाते हैं और आपको ठण्ड लगने का खतरा भी हो सकता है। गर्मियों में स्कर्ट पहनें। इसमें आपको कम गर्मी लगेगी। साधारण लाइनों बाले सूती कपड़े पहनें। झालर और लहराने बाले कपड़ों को अपनी वॉर्डरोब में शामिल न करें। क्योंकि मानसून के दौरान आपका सहज महसूस करना जरूरी है। रोजाना कपड़े बदलना बेहद जरूरी है। खासतौर पर उमस के मौसम में आपको दिन में कम से कम दो बार कपड़े बदलने चाहिए। इससे शरीर से बदबू कम आती है। सही रंग चुनना भी बेहद जरूरी है। जैसे जिस दिन बारिश हो रही हो, तो आपको चमकीले/चटक रंग के कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि बारिश के मौसम में यह रंग ज्यादा पसंद किये जाते हैं क्योंकि रंगीन अंदाज़ सबको पसन्द आता है। बरसात में सफेद या हलके रंग के कपड़ों पर कीचड़ और गंदे पानी के धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।

भीगते मौसम में नायलॉन के कपड़े बेहतर होते हैं क्योंकि नायलॉन पानी को टिकने नहीं देता/नायलॉन बहुत जल्दी सूख जाता है इसलिए यह बरसात में काफी उपयोगी साबित होगा लेकिन यह एकदम फिट या टाइट नहीं होना चाहिए।

ब्लू जींस का फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है लेकिन इस मौसम में आपको जीन्स पहनने से बचना चाहिए क्योंकि जींस अगर भीग जाये तो फिर सूखने में लम्बा समय लेती है और ऐसे में आपको स्किन एलर्जी भी हो सकती है । बारिश के मौसम में ज्यादा लम्बे कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि बह नीचे से गीले हो सकते हैं। आप चाहें तो एक ही रंग के दो शेड्स को भी आजमा सकती हैं जैसे नीला, गुलाबी या हरा रंग।
 
सिंथेटिक कपड़े बिल्कुल न पहनें क्योंकि यह पसीने को सोखते नहीं है। सूती कपडे गर्मी के मौसम के लिए सबसे अनुकूल होते है। हल्के नीले, गुलाबी या हल्के हरे रंग के छोटे चेक में डेनिम स्कर्ट या जींस के साथ कुर्ती और टॉप पहनें। मानसून के मौसम में आपको सूती के कपड़े से बने अंडरवियर पहनने चाहिए। क्योंकि सूती कपड़ा हवादार होता है और पसीने को भी सोख लेता है। …हालांकि आप कुछ भी पहन सकती हैं। लेकिन परम्परागत और पाश्चात्य पौशाक ट्राई करें। या फिर दोनों का मिश्रण प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेसिक कपड़े चाहिए होंगे। जैसे पैंट की कुछ जोड़ी, जींस या स्कर्ट। आप इनके साथ अलग तरीके की टॉप पहन सकती हैं। इससे आपका लुक अलग लगेगा। परम्परागत अहसास के लिए जींस या स्कर्ट के साथ राजस्थानी टाई एंड डाई टॉप पहनें।
और भी