Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

फेस आयल से पाएं कोमल-मुलायम त्वचा : शहनाज़ हुसैन

 मुंबई(छत्तीसगढ़ दर्पण)। हमारा शरीर प्रकृतिक तरीके से तेल का उत्पादन करती है जोकि हमारी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के लिए काफी होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में प्रकृतिक तेलों का उत्पादन कम होने लगता है जिससे हमारी त्वचा बेजान और रूखी होने लगती है। ऐसे में हमे त्वचा के प्रकृतिक सन्तुलन को बनाये रखने के हर्बल फेस आयल की जरूरत पड़ती है। 

ज्यादातर महिलाओं को सोच रहती है की फेस आयल का उपयोग शुष्क और रूखी सुखी त्वचा को कोमल बनाने के लिए किया जाता है  लेकिन ऐसे अनेक फेस आयल हैं जिन्हे आप  सामान्य त्वचा पर भी प्रयोग कर सकती हैं।

हम अपनी रंगत निखारने ,चेहरे पर झुर्रियों को कम करने और अन्य सौन्दर्य जरूरतों के लिए ज्यादातर महंगी क्रीमों का सहारा लेते हैं लेकिन आप फेस आयल के माध्यम से सस्ते में अपनी त्वचा को गोरा , मुलायम और आकर्षक बना सकती हैं। फेस ऑयल त्वचा को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है।

फेस ऑयल  त्वचा को मॉइश्चराइज ही नहीं करता है, लेकिन यह त्वचा में नमी को बरकरार रखता है। फेस ऑयल मॉइश्चचर को लॉक कर त्वचा को मुलायम  बनाने में मदद करता है।  नारियल और ऑलिव ऑयल त्वचा को मॉइश्चचराइज करने के लिए बेहद अच्छे होते हैं। तेलों में ऐसे कई गुण पाए जाते हैंए जो हमारी त्वचा को आरोग्य  करके इसे आकर्षक और मुलायम बना देते हैं। चेहरे के लिए आर्गन ऑयल और जोजोबा ऑयल को सबसे अच्छा माना जाता है। आर्गन ऑयल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिडए एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके  नियमित  इस्तेमाल से  चेहरे की छाइयाँ  कम हो जाती हैं। इसे आपकी त्वचा जवां रहती है। इसे त्वचा में आसानी से सोख लेती है। 

क्लींजिंग के बाद आप अपने चेहरे पर आर्गन ऑयल लगाकर मसाज करें। सीरम की तरह इस तेल की केवल कुछ ही बूंद लगाएं। या फिर 100 मिलीलीटर गुलाब जल में तेल की कुछ बूंदें मिलाकर अपनी स्किन को टोन कर सकती हैं। फेस ऑयल जो एसेंशियल कैरियर और कंप्रेस्ड ऑयल का मिश्रण होते हैं। वह त्वचा संबंधी कुछ समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे पर निखार आता है। हालांकिए जोजोबा या आर्गन ऑयल चेहरे के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप तिल या जैतून के तेल का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। कभी.कभी ऑयल के कॉम्बिनेशन ज्यादा प्रभावी होते हैं। फेस ऑयल एसेंशियल और प्रेस्ड ऑयल का काम्बिनेशन हो सकता है, जैसे स्वीट आल्मंड ऑयल और जैतून का तेल,  या सम्बेदनशील  त्वचा  के लिए साधारण बिना सेंट बाले  तेल। तैलीय त्वचा के लिए तुलसी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इससे मुंहासे की समस्या कम होती है। यह शुष्क त्वचा के लिए फायदेमंद है। सुगन्धित तेलों में नीम का तेल बेहद गुणकारी होता है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल सीधे अपनी त्वचा पर नहीं कर सकते हैं। मुहांसे और फफूंद संक्रमण से बचने के लिए इसे तिल के बीज के तेल और बादाम तेल के साथ बराबर मात्रा में मिलाया जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल तैलीय त्वचा पर भी किया जा सकता है।  आयुर्वेदिक फेस ऑयल में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कुमकुमदि तैलम या तेल है, जिसमें लगभग 24 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां का मिश्रण होता है। इन तेलों में ज्यादातर केसर, चंदन, हिमालयन चेरी, वेटिवर या खस, भारतीय बरबेरी,  बरगद के पेड़ के पत्ते और कई अन्य कीमती   आयुर्वैदिक जड़ीबूटियों का  इस्तेमाल किया जाता है।

तिल का तेल मूल माना जाता है। फेस ऑयल खरीदते समय लेबल जरूर पढ़े ताकि आपको यह पता चल सके कि इसमें कौन.से पौषक  तत्व मिलाए गए हैं। आपको मुख्य तेल और मूल पौषिक तत्वों की जांच करनी चाहिए। यह जरूर  देख लें की  यह आपकी त्वचा  के अनुरूप  होना चाहिए। उदाहरण के लिए जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल मुंहासे वाली त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।

और भी

'हम सब अपनी एक दिन की कमाई दान कर सकते हैं...', दीपेश की फैमिली के लिए इस एक्ट्रेस ने बढ़ाए कदम

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' के मलखान यानी दीपेश भान के चले जाने से टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में है। दीपेश को जानने वाले हर शख्स को इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जो इंसान हमेशा उन्हें हंसाता-गुदगुदाता रहता था, वो अचानक कैसे सबकी आंखों में आसूं छोड़कर चला गया। वहीं, उनके साथ काम करने वाले कई कलाकारों ने दीपेश की फैमिली को लेकर भी चिंता जाहिर की है। इस बीच एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने आगे आकर दीपेश भान की फैमिली की मदद के लिए कदम बढ़ाए हैं।


'खुद को ये एहसास दिलाना भी काफी मुश्किल है' 
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, माहिका शर्मा ने कहा, 'दीपेश भाई के निधन से मैं काफी दुखी हूं और इस वजह से मैंने इस साल अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट नहीं करने का फैसला किया। वो हमें छोड़कर चले गए हैं, खुद को ये एहसास दिलाना भी काफी मुश्किल है। हम सब एक्टर्स सेट पर महीनों तक एक साथ रहते हैं और इसलिए हम सबके बीच एक परिवार जैसा बंधन होता है। दीपेश का जाना मेरे लिए परिवार के किसी सदस्य के चले जाने जैसा है। दीपेश की पत्नी और उनके बेटे के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

'प्लानिंग कर रही हूं कि एसोसिएशन से भी बात करूं' 
माहिका शर्मा ने आगे कहा, 'मैं प्लानिंग कर रही हूं कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन से भी बात करूं, ताकि ऐसे परिवारों की मदद की जा सके, जिनके घर में युवा कलाकार का निधन हो गया है। हम सब एक्टर अपनी एक दिन की कमाई एसोसिएशन को दान कर सकते हैं और इस रकम का इस्तेमाल उन परिवारों की आर्थिक मदद करने में किया जा सकता है।'

'इस साल बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं' 
आपको बता दें कि माहिका शर्मा का जन्मदिन 26 जुलाई को होता है, लेकिन उन्होंने इस साल अपना बर्थडे नहीं सेलिब्रेट करने का फैसला लिया था। टीवी सीरियल रामायण, पुलिस फैक्टर और एफआईआर का हिस्सा रह चुकीं माहिका शर्मा ने दीपेश भान के साथ भी काम किया था। माहिका ने बताया कि वो और दीपेश एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे और इसलिए उनके निधन से वो बहुत गहरे सदमे में हैं।

'कैप उठाने के लिए झुके और अचानक गिर पड़े' 
गौरतलब है कि दीपेश भान का निधन शनिवार सुबह उस वक्त हो गया था, जब वो क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते-खेलते जब दीपेश अपनी कैप उठाने के लिए नीचे झुके तो अचानकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी आंखों से खून निकलने लगा। दीपेश के करीबी तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि दीपेश अब इस दुनिया में नहीं हैं।

'दीपेश जिम में बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करते थे' 
दीपेश भान के बारे में सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले एक्टर आशिफ शेख ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि दीपेश जिम में बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करते थे। आशिफ शेख के मुताबिक, उन्होंने दीपेश को इस बारे में बताया भी था कि 40 साल की उम्र के बाद इतनी एक्सरसाइज और मेहनत करना ठीक नहीं है।

'ऐसी अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए' 
हालांकि, आशिफ शेख के इस दावे को दीपेश भान के दोस्त जैन खान ने खारिज कर दिया। दीपेश की प्रार्थना सभा में पहुंचे जैन खान ने कहा कि ऐसी अफवाहों को बंद करना चाहिए, जिनमें कहा जा रहा है कि दीपेश जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते थे। जैन खान ने कहा, 'दीपेश एक पढ़े-लिखे इंसान थे और वो इस बात को अच्छी तरह जानते थे कि उन्हें कितनी एक्सरसाइज करनी है। इसलिए, उनके बारे में ऐसी अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।

'वो मंजर बहुत ही दुखद था' 
वहीं, शो 'भाभी जी घर पर हैं' में भाभी जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी दीपेश के चले जाने से काफी दुखी हैं। सौम्या टंडन सोमवार को अपने बेटे के साथ मंदिर पहुंची और भगवान से प्रार्थन की। सौम्या ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'दीपेश भान सेट पर सभी को हंसाते थे। जब उनके निधन की खबर मुझे मिली तो मैं तुरंत उनके घर पहुंची। वहां पर दीपेश के अंतिम संस्कार से पहले उनके भाई का इंतजार किया जा रहा था और वो मंजर बहुत ही दुखद था।'

'परिवार में पत्नी और डेढ़ साल का एक बेटा' 
आपको बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें आईं थी कि दीपेश भान के निधन के बाद उनकी पत्नी पर होम लोन चुकाने की जिम्मेदारी आ गई है। दीपेश भान के परिवार में उनकी पत्नी और डेढ़ साल का एक बेटा है। हालांकि लोन को लेकर उनके परिवार की तरफ से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने बताया कि दीपेश अपने बेटे को बहुत प्यार करते थे और चाहते थे कि उसे सारी खुशियां मिलें।
 
और भी

Boycott Flipkart: सुशांत सिंह की फोटो लगी टी-शर्ट पर ऐसा क्या लिखा जो भड़क गए फैंस? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए 2 साल से ज्यादा हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद आज भी उनके फैंस उनको याद कर भावुक हो जाते हैं। सुशांत की मौत के बाद से तरह-तरह की थ्योरीज सामने आई। कभी कहा गया कि, वह डिप्रेशन का शिकार थे तो कभी ये भी कहा गया कि वह बॉलीवुड माफिया का शिकार थे। लेकिन असल सच क्या है ये अभी तक उनके फैंस के सामने नहीं आया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर आज भी जब एक्टर को लेकर कुछ भी सामने आता है तो फैंस भावुक हो ही जाते हैं। इस बीच सुशांत सिंह के फैंस ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट को बॉयकॉट करने की मांग की है। अब ऐसा क्यों चलिए जानते हैं।


सुशांत की टी शर्ट पर लिखा कुछ ऐसा
दरअसल, फ्लिपकार्ट में इन दिनों एक टीशर्ट की सेल चल रही है। जिसकी कीमत मात्र 179 रुपये है। लेकिन अब मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस टीशर्ट में ऐसा क्या है जिसको देख फैंस इतना ज्यादा भड़क गए। बता दें कि, इस टीशर्ट में सुशांत सिंह की तस्वीर है जिसमें लिखा है कि, 'Depression is like drowning' मतलब की 'डिप्रेशन डूबने जैसा है'। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तस्वीर को शेयर कर फ्लिपकार्ट को बॉयकॉट करने की मांग की।

फ्लिपकार्ट पर भड़के फैंस 
इस विज्ञापन के वायरल होने के बाद से फैंस का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उन्होंने फ्लिपकार्ट पर गलत मैसेज फैलाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग उठाई है। एक यूजर ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक आम और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं आज रात फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजूंगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुशांत की दुखद मौत के सदमे से अभी देश बाहर नहीं निकला है। हम न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे..फ्लिपकार्ट को इसके लिए शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी'। Ads by

ऐसे हुई थी सुशांत की मौत 
बता दें कि, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। मात्र 34 साल की उम्र में ही सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें कि सुशांत का मृत शरीर उस वक्त उनके फ्लैट पर पाया गया था। जिसके बाद इस मामले में तमाम एंजेंसियों ने जांच की। लेकिन मौत के 2 साल बाद भी ये नहीं पता चल पाया कि आखिर सुशांत ने सुसाइड किया था या फिर ये एक सोची समझी साजिश थी।
 
और भी

6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, पुष्पा इम्पॉसिबल में आएंगी नजर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जस्सी जैसी कोई नहीं में अभिनेत्री मोना सिंह ने एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। वह मौजूदा दौर में टीवी की टॉप अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। ये अलग बात है कि फिल्मों में उनका सितारा नहीं चमका। अब ऐसी चर्चा है कि वह छह साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी। वह टीवी शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आ सकती हैं। मोना ने अपनी वापसी पर मुहर लगाई है। उन्होंने यह सीरियल साइन कर लिया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

इस सप्ताह के अंत तक वह शो में नजर आएंगी। इसमें वह एक वकील की भूमिका अदा करेंगी। इसको लेकर मोना ने कहा, मैं शो में दामिनी नाम की एक वकील की भूमिका निभा रही हूं और टीवी पर पहली बार मैं वकील की भूमिका में दिखूंगी। इस सीरियल में मोना एक कैमियो की भूमिका निभाएंगी। उनका कहना है कि उनके पास सिर्फ कैमियो करने का वक्त है। मोना ने कहा, मैं इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित हूं। पुष्पा दामिनी की बेटी की मदद करती है और पुष्पा की बात जानने के बाद दामिनी उसकी मदद करने का फैसला करती है। दामिनी जो आमतौर पर केस लड़ने के लिए ज्यादा फीस लेती है, लेकिन पुष्पा के मामले में वह मुफ्त में केस लड़ती है।

और भी

अब कटरीना-विक्की को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक, कटरीना कैफ को लंबे समय से एक शख्स सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था लेकिन जब इस बारे में विक्की कौशल को पता चला तो अभिनेता ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह शख्स नहीं माना।

खबर है कि इस शख्स का नाम आदित्य राजपूत है और जब कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहे इस शख्स ने विक्की कौशल की बात नहीं मानी। तब अभिनेता ने मजबूरी में यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य राजपूत नाम का शख्स फेसबुक पर मौजूद है लेकिन यह उसका असली अकाउंट है या नहीं। इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506-II (आपराधिक धमकी) और 354-डी (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और व्यक्ति के बारे में और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

कटरीना-विक्की से पहले सलमान खान को मिली धमकी
29 मई को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सिनेमा जगत में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन सिंगर के निधन के कुछ समय बाद ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान सलमान खान के नाम का एक पत्र मिला था, जिसमें अभिनेता की हालत सिद्धू मूसेवाला के जैसी करने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं, जिन्होंने बीते साल ही 9 दिसंबर को जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था और जब दोनों शादी कर रहे थे तब भी वेडिंग फंक्शन को पूरी तरह निजी रखने की कोशिश की गई थी और अब दोनों एक साथ अपनी जिंदगी बीता रहे हैं।

 

 

और भी

फरहान अख्तर की फिल्म में सैनिक की भूमिका निभाएंगे इमरान हाशमी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इमरान हाशमी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ये अलग बात है कि ज्यादातर लोग उन्हें बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से ही जानते हैं। हाल के दिनों में उन्होंने ये छवि तोड़ने की कोशिश भी की है। वह अलग-अलग मिजाज की फिल्मों को साइन कर रहे हैं। अब सुनने में आ रहा है कि उनके खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है। वह फरहान अख्तर की अगली फिल्म में सैनिक की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

इमरान ने एक मिलिट्री ड्रामा फिल्म साइन कर ली है, जिसे फरहान और रितेश सिधवानी मिलकर बनाएंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म का शीर्षक ग्राउंड जीरो रखा गया है। इसमें पहली बार इमरान सैन्य अधिकारी की वर्दी में पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक खतरनाक मिशन और ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिखने वाले हैं। उन्हें संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा जाएगा।

और भी

मानसून में बिमारियों की रोकथाम और होमियोपैथी पद्धति से उपचार

 -डॉ. दीप्ति गम्भीर

मासून का मौसम गर्म हवाओं से राहत प्रदान करते हुए मौसम में ताज़गी और हरियाली का अहसास करवाता है। बरसात के मौसम में वातावरण में आर्द्रता तथा उमस बढ़ जाने से वातावरण में विद्यमान हानिकारक किटाणु फलने-फूलने लगते हैं जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। मानसून के मौसम में विभिन्न प्रकार के कीटाणु, जीवाणुओं, बैक्टिरिया तथा अन्य प्रकार के संक्रमण की वजह से अन्य मौसमों की अपेक्षा आपका बीमार पड़ने का खतरा दोगुना हो जाता है।

मानसून के सीज़न में मच्छर, जल, वायू तथा दूषित खाद्य पदार्थों के माध्यम से ज्यादातर बिमारियां उत्पन्न होती हैं। हमारे शरीर में विद्यमान मजबूत प्रतिरोधक क्षमता इन सभी बीमारियों से हमें सूरक्षा कवच प्रदान करती है लेकिन तनाव, मौसम में बदलाव व कुछ अन्य कारणों से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है तथा हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर भारी पड़ जाते हैं जिससे हम कमज़ोर पड जाते हैं हालांकि ज्यादातर मामलों में रोगी तीन से पांच दिन में स्वयं स्वस्थ हो जाते हैं लेकिन कुछ अन्य मामलों में उच्च बुखार, शरीर में दर्द चकते, कमज़ोरी, थकान, जोड़ों में दर्द के साथ उल्टियां आदि भी शुरु हो जाती हैं। सामान्यत: बच्चे इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आते हैं। मानसून के मौसम में मच्छर के काटने से हम मलेरिया, डेंगु तथा चिकनगुनिया आदि बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बरसात के मौसम में प्रदुषित जल का सेवन करने से सामान्यतः टायफाईड, हैजा, पीलिया, हैपेटाइटस तथा पाचनतंत्र/उदर के रोग उत्पन्न होते हैं।

वातावरण में हानिकारक वीषाणुओं की मात्रा बढ़ जाने से सर्दी फ्लू तथा इन्फलूएंज़ा, नजला आदि रेाग फैलते हैं। अगर हम चाहें तो मानसून सीज़न में उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कुछ एतिहाती उपाय कर सकते हैं। घर में मच्छरदारनी का उपयोग करें। घर में यह इर्द-गिर्द पानी को इकट्ठा न होने दें। अपने वाशरूम में उचित स्वच्छता/हाईजीन बनाए रखें तथा वाशरूम को प्रतिदिन साफ रखें।  घर से बाहर निकलते समय शरीर के खुले अंगों पर मच्छर से बचाव के लिए क्रीम लगाऐं। पानी को उबालकर तथा फल सब्ज़ियों को साफ पानी में धोकर ही उपयोग करें। घर में खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें तथा ढाबे, स्टालों आदि पर खाने से परहेज़ करें।

खांसते समय अपने नाक/मुंह को ढक लें। दिन में दो तीन बार उबला पानी पीयें तथा घर से बाहर जाते समय उबला पानी अपने साथ ले जाएं। घर तथा आसपास के परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करें। मौसम बदलते ही हर आदमी बीमार नहीं पड़ जाता लेकिन मौसम में बदलाव बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों को सामान्यतः बीमारी की चपेट में ले लेता है क्योंकि इनकी प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमज़ोर होती है। बीमारियों से लड़ने उपचार में होम्योपैथी काफी कारगर सुरक्षित चिकित्सा पद्धति साबित होती है। होम्योपैथी में सामान्यतः निम्नलिखित दवाईयां काफी प्रभावी तथा कारगर साबित होती हैं। लेकिन इन्हें आप चिक्तिसक के परामर्श तथा निगरानी में ही लें।

बेलाडोना: यह दवाई आंखों तथा चेहरे की लालगी पर प्रभावी होती है। यह सिरदर्द तथा वायूजनक बीमारियों में कारगर उपचार प्रदान करती है।

कैलकेरिया कार्ब: यह दवाई थकान, कमज़ोर मांपेशियों, बार-बार पसीना आने, ठण्डक, जलसिक्त हवा के प्रति संवेदनशील, दांत निकलने में देरी जैसी बीमारियों के प्रति प्रभावी होती है।

आर्सेनिक अल्बम: यह दवाई मानसिक उदासी, उतावलापन, भय, ठण्डे पानी की बार-बार ललक, रात्रि में उत्तेजना आदि बीमारियों में प्रभावी साबित होती है।

और भी

दीपेश भान पीछे छोड़ गए सालभर का बेटा, लाखों का लोन, पत्नी के पास नहीं है नौकरी, जानिए मलखान के परिवार को

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता दीपेन भान का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर पूरे टेलीविजन उद्योग के लिए एक सदमे के रूप में सामने आई है। दीपेश भान अपने पीछे अपना सालभर का बेटा छोड़ गए हैं। दीपेश भान की शादी भी 2019 में ही हुई थी। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। 'भाबी जी घर पर हैं' में गौरी मेम का किरदार निभा चुकीं सौम्या टंडन दीपेश भान के निधन के 5 घंटों के भीतर उनके घर पहुंच गई थीं। सौम्या टंडन ने कहा है कि दीपेश भान के घर वालों और उनकी पत्नी का जो मैंने हाल देखा है, वो मैं शब्दों में नहीं बता सकती हूं। आइए जानें यूं अचानक दीपेश भान के परिवार वालों के बारे में?

दीपेश की पत्नी और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल 
सौम्या टंडन ने बताया कि दीपेश भान की पत्नी और उनके बेटे मलखान का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अपने सेंस में नहीं हैं। सौम्या ने बताया कि चार साल पहले दीपेश की शादी हुई थी और उसका बेटा सिर्फ 18 महीने का है। सौम्या टंडन ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटे की जिंदगी को ऐसा टूटकर बिखरता देखना बहुत भावुक कर देने वाला है।

पत्नी के पास नहीं है नौकरी, लाखों का है होमलोन 
2018 में दीपेश ने शादी की थी और अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। उनके जाने के बाद उनकी पत्नी के सामने सबसे बड़े चुनौती है, लाखों का होमलोन। फिलहाल दीपेश की पत्नी के पास नौकरी भी नहीं है। वह घर पर रहकर अपने बेटे को संभाल रही थी। दीपेश भान ने मुबंई में घर खरीदा था, जिसका होमलोन बाकी है। हालांकि इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है।
 

 

और भी

सुशांत सिंह की 'दिल बेचारा' को हुए पूरे 2 साल, एक्टर को याद कर इमोशनल हुईं संजना सांघी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में भले ही नहीं रहे लेकिन आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कईं हिट फिल्में की लेकिन उनकी एक ऐसी भी फिल्म है जिसे याद कर फैंस आज भी भावुक हो जाते हैं। बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा को आज यानी 24 जुलाई को पूरे 2 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी ने फिल्म को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 


संजना सांघी ने लिखा इमोशनल पोस्ट 
संजना सांघी ने दिल बेचारा के टाइटल सॉन्ग का इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा कि, 'किजी और मैनी की जादुई दुनिया को 2 साल बीत चुके हैं और आगे अनगिनत साल बीतने बाकी हैं। आप सभी के बेशुमार प्यार के लिए शुक्रिया। किजी बासू ने जिंदगी जीने का तरीका हमेशा के लिए सीखा दिया'।

फैंस ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद 
जैसे ही संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया तो ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगी और फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। इसके साथ ही संजना सांघी की वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर सुशांत सिंह राजपूत की याद में अपने इमोशन जाहिर कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'मिस यू सुशांत सर', वहीं दूसरे ने जोड़ा, 'असली हीरो सुशांत सिंह राजपूत को मिस कर रहे हैं।'

इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म 
बता दें कि, दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करियर की ये आखिरी फिल्म थी। डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा में बनी ये फिल्म 24 जुलाई 2020 को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूर की एक्टिंग की फैंस ने काफी तारीफ की थी। संजना सांघी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 

 

और भी

रूपाली गांगुली ने कास्टिंग काउच के चलते फिल्मों में नहीं बनाया करियर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली की लोकप्रियता दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। उन्हें सीरियल 'अनुपमा' से काफी ख्याति मिली। काफी समय से यह शो टीआरपी की सूची में टॉप पर बना हुआ है। अब रूपाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रूपाली ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर फिर से बहस तेज कर दी है।

उन्होंने कहा कि इसके चलते उन्होंने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया। रूपाली ने बातचीत में इस संबंध में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच ही एकमात्र कारण था, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मों में करियर नहीं बनाने का फैसला किया। वह एक फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं, इसलिए उनके लिए यह निर्णय लेना आसान नहीं रहा होगा। रूपाली का कहना है कि उस समय कास्टिंग काउच का चलन था और वह इसे डील नहीं कर सकती थीं।

रूपाली ने कहा, उस समय फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच बहुत प्रचलित था। मैं फिल्मी बैकग्राउंड से थी, लेकिन मैंने अपने पिता से वादा किया था कि मैं अपनी गरिमा कभी नहीं खोऊंगी और इस तरह उन्होंने मुझे एक अभिनेत्री बनने की अनुमति दी। रूपाली ने खासकर 90 के दशक में होने वाली कास्टिंग काउच की घटनाओं का जिक्र किया। उनका कहना है कि वह उस समय इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों को हैंडल नहीं कर सकीं।

रूपाली ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया है, जब उन्हें वेटर की नौकरी करनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, मैंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया और दादर कैटरिंग से होटल मैनेजमेंट करने लगी। लेकिन मैं उसके साथ रोल्स भी प्ले करती थी। मुझे अपने परिवार को सपोर्ट भी करना था। इसलिए मुझे काम करना पड़ा, क्योंकि पापा की तबीयत ठीक नहीं थी। मैंने अपने केटरिंग कॉलेज के जरिए वेटर का भी काम किया।

और भी

मध्य प्रदेश ने फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य का पुरस्कार जीता

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने आज साल 2020 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से पहले अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें विजेताओं की सूची सौंपी। श्री ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि कोविड महामारी के कारण साल 2020 फिल्मों के लिए ख़ास तौर पर मुश्किल साल रहा, फिर भी इन नामांकनों में कुछ बहुत अद्भुत फ़िल्में देखने को मिली हैं। मंत्री ने जूरी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पूरी लगन के साथ इन प्रविष्टियों को देखा और इनमें से पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ को चुना।  इस जूरी में भारतीय सिने जगत के प्रख्यात फिल्मकार और फिल्मी हस्तियां शामिल थीं।

इन पुरस्कारों की घोषणा गैर-फीचर जूरी के अध्यक्ष चित्रार्थ सिंह, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष अनंत विजय, और फीचर फिल्म जूरी (सदस्य- केंद्रीय पैनल) के धर्म गुलाटी द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती नीरजा शेखर की उपस्थिति में की गई। मध्य प्रदेश ने इस दौरान फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य यानी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार जीता जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ। किश्वर देसाई की द लॉन्गेस्ट किस ने संबंधित वर्ष के लिए सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार जीता, वहीं मलयालम पुस्तक एम टी अनुभवनगलुड पुष्टकम और उड़िया पुस्तक काली पाइन कलीरा सिनेमा को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ।

और भी

National Film Awards 2022: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की हुई घोषणा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 मुंबई, 22 जुलाई: 68वें संस्करण के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची की घोषणा की गई है। फिल्म निर्माता विपुल शाह की अध्यक्षता में 10 जूरी सदस्यों ने 2020 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से संबंधित रिपोर्ट I & B मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी। इस नेशनल अवॉर्ड की सूचि में फीचर फिल्म, नॉन फीचर फिल्म, बेस्ट लेखक हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेताओं की यहां देखिए पूरी लिस्ट।


बेस्ट फीचर फिल्म: सूराराई पोत्रू 
बेस्ट डायरेक्शन: अय्यप्पनम कोशियुम 
बेस्ट एक्टर: अजय देवगन, तानाजी, सूर्या 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: अपर्णा बालमुरली 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: बीजू मेनन 
बेस्ट कॉस्ट्यूम: तानाजी 
सबसे मनोरंजित फिल्म: तानाजी: द अनसंग वॉरियर 
स्पेशल मेनशन: जून (माराठी) 
बेस्ट हरियाणवी फिल्म: दादा लखमी 
बेस्ट तेलुगु फिल्म: कलर फोटो 
बेस्ट मलयालम फिल्म: इंगेजमेंट ऑन वन डे 
बेस्ट हिंदी फिल्म: टूलिडास जूनियर 
बेस्ट स्टंट: अय्यप्पनम कोशियुम 
बेस्ट लीरिक्स: साइना

गैर-फीचर फिल्म की लिस्ट 
बेस्ट नैरेशन: रैप्सडी ऑफ रेन 
बेस्ट एडिटिंग: बॉर्डर लैंड्स 
बेस्ट म्युजिक: विशाल भारद्वाज 
बेस्ट ऑडियो: पर्ल ऑफ द डेजर्ट 
बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट: जादुई जंगल 
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी: निखिल एस प्रवीन 
बेस्ट डायरेक्शन: भानुप्रिया 
बेस्ट इंवेस्टिगेटिव फिल्म: द सेवियर 
बेस्ट एडवेंचर फिल्म: वीलिंग द बॉल 
बेस्ट एजुकेशन फिल्म: ड्रीमिंग फॉर वर्ड्स सामाजिक मुद्दों पर 
बेस्ट फिल्म: जस्टिस डिलेड बट जस्टिस डेलिवर्ड 
बेस्ट प्रमोशन फिल्म: सुरमाउंटिंग चैलेंज 
सर्वश्रेष्ठ कला और संस्कृति फिल्म: गिरीश कासरवल्ली
 
और भी

'मैं हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकता हूं'...ट्रोल होने पर बोले रणवीर सिंह

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्टर की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर को इस फोटोशूट के लिए तारीफ भी मिल रही है और ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब इसे लेकर एक्टर का रिएक्शन सामने आया है।

रणवीर ने दिया करारा जवाब
जबरदस्त ट्रोल होने के बाद रणवीर ने आखिरकार अपनी इस तस्वीर पर रिएक्शन दिया है। एक्टर का कहना है कि उन्हें फिजिकली नेकेड होने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आत्मा तो सभी की नेकेड होती है। वहीं रणवीर ने ये भी कहा कि मैं तो हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकता हूं, लोग शर्मा जाते हैं लेकिन मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता।
और भी

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मचा बवाल, एक्ट्रेस मिमी बोलीं-यही महिला करती तो उसका घर जला देते

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का पेपर मैगजीन के लिए न्यूज फोटोशूट की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। एक्टर ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लेटेस्ट कवर के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया है। फोटोज में रणवीर बिना कपड़ों के कालीन पर अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। किसी फोटो में रणवीर लेटे हुए हैं, तो किसी में खड़े होकर पोज देते दिख रहे हैं। अब रणबीर के इस फोटोशूट पर बयानबाजी शुरू हो गई है। फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने इस फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

'फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है'

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी ने रणवीर के फोटोशूट को लेकर ट्वीट किया और पूछा कि अगर यही फोटोशूट किसी महिला ने करवाया होता तो क्या जनता का ऐसा ही रिएक्शन होता? मिमी ने लिखा, रणवीर सिंह के ताजा फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है और ज्यादातर कमेंट्स फायर(आग वाला इमोजी) हैं। बस सोच रही हूं कि अगर इसमें कोई महिला होती क्या तब भी ऐसी ही तारीफ होती? या फिर क्या आप उसका घर जला देते, मोर्चा निकालते, उसे जान से मारने की धमकी देते और उसकी स्लट-शेमिंग करते

और भी

जब 'आंटी' कहकर बुलाते थे लोग, शमिता शेट्टी ने बयां किया एज-शेमिंग का दर्द

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की भी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। हाल ही में एक्ट्रेस बिग-बॉस में दिखी थीं। इस दौरान कई बार उन्हें एज शेमिंग का भी सामना करना पड़ा। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी एक्ट्रेस ने कई दफा इस बात का जिक्र किया। तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी की लड़ाई ने भी उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी।

एज शेमिंग का शिकार हुईं शमिता
बिग बॉस में शमिता शेट्टी पर कई बार उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया गया। कई दफा तेजस्वी प्रकाश और शमिता की लड़ाई में उन्हें एज शेमिंग का शिकार बनना पड़ा।

इंटरव्यू में बताई अपनी दास्तां
पिंकविला संग एक इंटरव्यू में शमिता शेट्टी ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ये बहुत ही खराब था। तेजस्वी प्रकाश के बॉडी शेमिंग वाले कमेंट को लेकर शमिता ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वो ये गलती दोबारा ना करें।

कमेंट्स पर जताया दुख शमिता ने कहा कि एक बार मुंह से निकला शब्द वापस नहीं जा सकता। वो कहती हैं कि मैं थोड़े वक्त तक दुखी थी। शिक्षित लोग ऐसा कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग मुझेआंटी कह रहे हैं, वो खुद भी अंकल हैं।
 
और भी

राखी सावंत के ब्वॉयफ्रेंड को आया धमकी भरा फोन, एक्ट्रेस को सता रहा डर, बोली- 'मैं क्या करूं'

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राखी सावंत इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं कि फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। आए दिन दोनों की रोमांस करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन लगता है कि, दोनों इस प्यार को किसी की नजर लग गई है। बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद फैंस हैरान हो जाएंगे।


राखी सावंत को क्यों सता रहा डर?
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती हैं। यही वजह है कि राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही राखी सावंत जानती हैं कि फैंस का ध्यान कैसे खींचना हैं। इन दिनों वह अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन, इच बीच राखी सावंत को अपने रिश्ते को लेकर बड़ा डर सता रहा है।

आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने दी धमकी
बता दें कि, राखी सावंत ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, इन दिनों आदिल खान और उनके बीच दरार आ गई है जिसके वजह आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। राखी ने कहा कि, 'आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने हम दोनों की जिंदगी खराब कर रखी है'। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि, वह लगातार आदिल को फोन कॉल कर रही है और खुद को जान से मारने की धमकी दे रही हैं। यही नहीं, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है कि, आदिल एक्ट्रेस को धोखा दे रहे हैं। राखी ने कहा कि 'मुझे अभी कुछ समझ नहीं आ रहा है, कि मैं क्या करूं'।

रिश्ते के बारे में आदिल के परिवार को नहीं मालूम
इसके साथ ही राखी सावंत ने आदिल संग अपने रिश्ते का खुलासा कर बताया कि, 'हमारे इस रिश्ते के बारे में अभी तक आदिल के परिवार को नहीं पता। लेकिन मुझे आदिल पर पूरा भरोसा है और मुझे पता है कि, वह मुझे धोखा नहीं देंगे'।

'हमारे रिश्ते को लग गई किसी की नजर'
इसके आगे राखी ने ये भी कहा कि, हमारे रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मेरी वीडियो आदिल के परिवार को भेजते रहते हैं। मैं कॉमेडी करती हूं और छोटे कपड़े पहनती हूं. यह मेरी कमाई का जरिया है जो कि गलत है। मुझे अब शादी करनी है और मैं एक सुखी जीवन जीना चाहती हूं'।

राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल
बता दें कि, राखी सावंत की आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक और वीडियो वायरल हुई। राखी सावंत की ये वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट की थी। जहां वह आदिल खान से मिलने गईं थी। लेकिन उस दौरान वह राखी सावंत से मिलने नहीं पहुंच पाए जिसके कारण राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हालांकि, आदिल उनको मनाने के लिए मुंबई पहुंचे जिसके बाद राखी सावंत ने उन्हें माफ कर दिया।
और भी

ध्वनि प्रदूषण से प्रजनन व संचार में अवरोध

 -सुदर्शन सोलंकी

ध्वनि प्रदूषण सभी तरह के जीवों जैसे पक्षियों, मछलियों, स्तनधारियों, उभयचरों और सरीसृपों सहित सभी प्रजातियों के व्यवहार को परिवर्तित कर रहा है। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के कारण कई जीवों के प्रजनन व संचार में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसके परिणाम स्वरूप कई प्रजातियों के सामने एक बार फिर अपने अस्तित्व को बचाए रखने का संकट उत्पन्न हो गया है।

क्वींस युनिवर्सिटी बेलफास्ट ने अपने अध्ययन से पता लगाया है कि मानव द्वारा ध्वनि प्रदूषण करने से जीवों के ज़रूरी संचार संकेतों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है, इस वजह से जीव एक-दूसरे से बेहतर तरीके से संपर्क स्थापित अथवा बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। एक-दूसरे से संपर्क स्थापित न होने से यह उनके लिए बड़ा खतरा बन रहा है जिसमें उनकी जान तक जा सकती है।

साइंस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार इंसानों की वजह से समुद्र में भी ध्वनि प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसमें समुद्रों में तेल और गैस के लिए बढ़ती गतिविधियां और भूकंपीय सर्वेक्षण के लिए किए गए विस्फोट सम्मिलित हैं। इस शोर से प्राकृतिक ध्वनियां खो जाती हैं या परिवर्तित होती जा रही हैं। इसका असर छोटी झींगा से लेकर हज़ारों किलो वज़नी व्हेल पर भी पड़ रहा है। अधिकांश जलीय जीव अपने मार्ग के लिए ध्वनि पर निर्भर होते हैं। ऐसे में ध्वनि प्रदूषण के कारण वे अपने मार्ग से भटक जाते है एवं कई बार इस तरह के शोर से जीव बहरे तक हो जाते हैं।

चमगादड़ और उल्लू अपने शिकार को उनकी आवाज से खोजते हैं। किंतु ध्वनि प्रदूषण के कारण उन्हें उनकी आवाज़ को सुनने में परेशानी होती है जिसकी वजह से वे अपना शिकार खोजने और भोजन जुटाने में अधिक समय लगा रहे हैं, जिससे समय पर भोजन न मिल पाने के कारण इनकी संख्या में कमी हो रही है।

जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर ऑर्निथोलॉजी के शोधार्थियों द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार ध्वनि प्रदूषण से पक्षियों का जीवन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है। उनमें प्रजनन की शक्ति घट रही है और साथ ही उनके व्यवहार में भी परिवर्तन आ रहा है। शोधकर्ताओं ने ज़ेब्रा फिंच नाम के पक्षी पर अध्ययन किया और पाया कि ट्रैफिक के शोर से उनके रक्त में सामान्य ग्लूकोकार्टिकॉइड प्रोफाइल में परिवर्तन हुआ है और उनके बच्चों का आकार भी सामान्य चूज़ों से छोटा रहा। इस अध्ययन में दावा किया गया है कि ट्रैफिक के शोर की वजह से पक्षियों के गाने-चहचहाने पर भी असर पड़ता है। यह अध्ययन कंज़र्वेशन फिजि़योलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

कई पक्षी प्रवास के दौरान ध्वनि प्रदूषित क्षेत्रों में नहीं जाते हैं। वे अपने बच्चों को पालने के लिए कम प्रदूषित क्षेत्रों की ओर प्रवास करना पसंद करते हैं और वहां अपने बसेरे का निर्माण करते हैं। इस तरह के प्रवास के कारण प्रजातियों के वितरण में असमानता हो रही है।

स्पष्ट है कि जीवों के लिए प्राकृतिक ध्वनियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन प्राकृतिक ध्वनियों के माध्यम से वे अपने जीवन को चलाते हैं, आगे बढ़ाते हैं व सुरक्षित बनाए रखते हैं। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण से इन जीवों का अस्तित्व ही संकट में आ गया है। इसलिए ज़रूरी है कि मानव ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करें; जैसे कि जहाज़ के प्रोपेलर को कम आवाज़ करने वाला बनाएं; ड्रिलिंग के लिए ऐसी तकनीक का उपयोग करें जिससे कम से कम कंपन हो और पानी में बुलबुले न बनें; नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें जिससे तेल और गैस के लिए ड्रिलिंग करने की ज़रूरत कम पड़े; सड़क पर होने वाले शोर को कम करने के लिए ध्वनि अवरोधक, वाहनों की तेज़ गति पर प्रतिबंध, सड़क के धरातल में परिवर्तन तथा टायरों की डिजाइन में परिवर्तन किया जाए। कम शोर करने वाले जेट इंजनों से भी कुछ हद तक वैमानिक शोर को कम किया जा सकता है। इसके अलावा औद्योगिक उपकरणों में ध्वनि अवरोधक लगाकर काफी हद तक ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित कर जीवों को सुरक्षित रहने दिया जा सकता है।

और भी

नसीरुद्दीन शाह की ओम पुरी ने बचाई थी जान, जब एक्‍टर फ्रैंड ने मारा था चाकू

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नसीरुद्दीन शाह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर वर्षों तक राज किया। चार दशक के फिल्‍मीं करियर में उन्‍होंने एक से बढ़कर एक फिल्‍में की। इसके साथ ही पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें। नसीरुद्दीन शाह ने अपनी किताब में कई जीवन के अनुभवों और घटनाओं का जिक्र किया है जिसमें एक बात ऐसी भी जिसने सभी को हैरान कर दिया।

नसीरुद्दीन शाह को उनके एक्‍टर फ्रेंड ने मारा था चाकू फिल्‍म मासूम एक्‍टर नसीरुद्दीन शाह ने अपनी किताब में एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि जब 1977 की फिल्म भूमिका की शूटिंग कर रहे थे, वह और ओम एक रेस्तरां में डिनर कर रहे थे तभी उनका एक एक्‍टर फ्रैंड जसपाल ने रेस्तरां में आया। ये वो ही दोस्‍त जसपाल था जिसके साथ कुछ मतभेद थे और वे एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। एक्‍टर ने आगे लिखा हमने एक-दूसरे को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन उसकी नजर मुझ पर टिकी हुई थी, वह मेरे पीछे एक और टेबल पर आकर बैठ गया।
 
और भी