Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने गुरुवार को ओ वुमनिया 2022 की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में मनोरंजन जगत के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2021 में आई फिल्मों की कहानी और उनके निर्माण में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं ही शीर्ष पदों पर मौजूद थीं। इस रिपोर्ट में करीब 150 फिल्मों का विश्लेषण किया गया था। इसके नतीजों पर अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए आठ भारतीय भाषाओं की 150 फिल्मों पर रिसर्च किया गया। इनमें थिएटर और OTT दोनों की फिल्मों के अलावा वेब सीरीज भी शामिल हैं। इसके नतीजे महिलाओं के लिए अफसोसनाक हैं। फिल्ममेकिंग के विभिन्न विभाग, जैसे लेखन, निर्देशन, डिजाइन, एडिटिंग, सिनेमेटोग्रफी में केवल 10 प्रतिशत महिलाएं ही विभाग का संचालन कर रही थीं। रिसर्च में शामिल 56 थिएट्रिकल फिल्मों में से एक का भी निर्देशन या एडिटिंग किसी महिला ने नहीं किया था।

खास बात यह है कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के मुकाबले स्ट्रीमिंग फिल्मों और वेब सीरीज का प्रदर्शन काफी बेहतर है। स्ट्रीमिंग फिल्मों और सीरीज में किसी विभाग के उच्च पदों महिलाओं के प्रतिनिधित्व थिएटर की फिल्मों से पांच गुना ज्यादा है। ऑरमैक्स मीडिया के संस्थापक शैलेश कपूर ने कहा कि मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। इसके प्रति हमें जागने की जरूरत है।

और भी

अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं अनुष्का शर्मा

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का_शर्मा अपनी कमबैक फिल्म चकदा एक्सप्रेस के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। यह फिल्म तेज गेंदबाज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म में क्रिकेट के हिस्से की शूटिंग से पहले खुद को तैयार करने के लिए अभिनेत्री यूके के लीड्स में ट्रेनिंग लेंगी। चकदा एक्सप्रेस के क्रिकेट हिस्से की शूटिंग से पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी बॉडी को क्रिकेट खेलने के अनुरूप तैयार करेंगी।

वह अपने क्रिकेट कौशल को और ज्यादा अच्छा करना चाहती हैं। अनुष्का अगस्त महीने के मध्य से लेकर सितंबर तक मुख्य दृश्यों की शूटिंग से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगी। चकदा एक्सप्रेस के साथ अनुष्का काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट किंग खान दिखाई दिए थे। अभिनेत्री ने पिछले महीने ही फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

 

 

और भी

राम कपूर ने प्रिया के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी देकर जीता पीहू का दिल

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुचर्चित शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 की कहानी में उथल-पुथल मची हुई है, जिसमें भारतीय टेलीविजन की पसंदीदा जोड़ी राया, राम कपूर (नकुल मेहता) और प्रिया (दिशा परमार) काफी कश्मकश से गुजर रहे हैं। काफी उलझनों के बीच, इस शो के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि राम और प्रिया आखिरकार एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं। शो के वर्तमान ट्रैक में, प्रिया के जन्मदिन पर उनकी बेटी पीहू (आरोही कुमावत) एक अजीब मुश्किल में पड़ जाती हैं और उसे इस मुश्किल से बाहर निकालने वाले कोई और नहीं बल्कि राम होंगे।

अपनी मां को एक ड्रेस उपहार में देने की चाहत में पीहू क्रिश से मदद मांगती है, जिससे राम को निराशा होती है। फिर वो पीहू को प्रिया की ड्रीम ड्रेस दिलवाकर उन्हें प्रभावित करने की हर संभव कोशिश करते हैं। अपनी बात के पक्के राम इस कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ते और आखिर वो ड्रेस हासिल कर लेते हैं। अब, तीनों एक भव्य समारोह में प्रिया का जन्मदिन मनाते नजर आएंगे, जिससे प्रिया को बड़ा आश्चर्य होगा। जब वो राम और उनकी बेटी पीहू को डांस करते देखेंगी, तो उनका दिल भी पिघलने लगेगा।

आरोही ने इस खास अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, मुझे वाकई वो ड्रेस पसंद आई, जो प्रिया दी ने पहनी थी। मुझे इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, क्योंकि मैंने इतनी प्यारी पोशाक पहनी थी और हम तीनों मिलकर बहुत मजा ले रहे थे। मैंने नकुल भैया के साथ डांस किया, जो वाकई बहुत अच्छे डांसर हैं। उन्होंने मुझे कुछ स्टेप्स सिखाए और मुझे अपने निर्देशों का पालन करने के लिए कहा, जो मैंने किया। प्रिया दी कमाल की लग रही थीं और मैंने अपनी मां से मुझे मेरे जन्मदिन उस तरह की पोशाक गिफ्ट में देने के लिए कहा है।

और भी

अब रात 8:30 बजे प्रसारित होगा सोनी टीवी का यशोमती मैया के नंदलाला

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पौराणिक शो, यशोमती मैया के नंदलाला ने दर्शकों को मां-बेटे के रिश्ते की एक बेमिसाल कहानी से बांध लिया है। यह शो यशोदा (नेहा सरगम) के नजरिए से भगवान कृष्ण की कहानी का एक अलग रूप दिखाता है। 1 अगस्त से शुरू होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव का जश्न मनाते हुए, यह शो अब रात 8:30 बजे प्रसारित होगा और 1 से 5 अगस्त तक एक घंटे के विशेष एपिसोड्स दिखाएगा।

एक घंटे के इन खास एपिसोड्स में दर्शक कान्हा के जीवन के पहले कामों को देखेंगे। पहली बार बांसुरी उठाने से लेकर, पहली बार अपने नन्हें कदमों से चलने और पहली बार यशोदा को मां बुलाने तक, आने वाले एपिसोड्स में काफी इमोशंस होने वाले हैं।

यशोदा मैया की भूमिका निभा रहीं नेहा सरगमकहती हैं, मैं इस शो का हिस्सा बनकर आभारी हूं।‌ यह शो अब एक अलग अध्याय में प्रवेश करेगा। मैं अगले अध्यायों की शूटिंग के लिए उत्साहित हूं जहां यह कहानी हर गुजरते दिन के साथ मजबूत और जानकारीपूर्ण होती जा रही है। आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिए काफी आनंददायक होंगे क्योंकि वे इनमें कृष्ण की उत्सुकता के साथ-साथ उन्हें बड़े होते हुए देखेंगे। मैं सभी फैंस और दर्शकों को हमें और इस शो को अपना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

वो आगे कहती हैं, मेरे पास दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। वे अब जल्दी ट्यून कर सकते हैं और 1 अगस्त से रात 8.30 बजे से यह शो देख सकते हैं।

और भी

बॉलीवुड अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 3 अगस्त को अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे काफी समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो अपने परिवार के पास बेहतर देखभाल के लिए लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अभिनेता का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुआ है।  
मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बॉलीवुड से जुड़े हुए थे। उन्होंने 'कोई मिल गया', सनी देओल के साथ 'गदर एक प्रेम कथा', 'सत्या', 'बंटी और बबली जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही फिल्म सलमान की फिल्म रेडी में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इस फिल्म में वो सलमान खान के बड़े चाचा बने थे।

उन्होंने साल 1997 में फिल्म भाई-भाई से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अलग-अलग रोल के साथ उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी पहचान बनाई। हाल ही में वो वेब सीरीज स्कैम 1992 में नजर आए थे। फिलहाल वो Banchhada नाम की फिल्म में काम कर रहे थे। करिश्मा कपूर की फिल्म फिजा के एक सीन में उन्होंने मिथिलेश चतुर्वेदी पर पानी फेंक दिया था। इस सीन के कारण ही उन्हें कोई मिल गया फिल्म मिली थी। खबर है कि उन्होंने कुछ और वेब सीरीज भी साइन की थी, पर नामों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

और भी

Boycott Laal Singh Chaddha:‘ट्रोलर्स एक अच्छी फिल्म नहीं...’ आमिर खान के समर्थन में उतरे मिलिंद सोमन


 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के कहे जाने वाले आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज होने के लिए कुछ ही दिन बाकी रह  गए हैं। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई। बता दें कि, सोशल मीडिया पर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने की मांग की गई है। जिसके बाद अब आमिर खान की फिल्म को लेकर अभिनेता मिलिंद सोमन ने एक्टर का खुलकर समर्थन किया। 

आमिर खान के समर्थन में उतरे मिलिंद सोमन 
दरअसल पिछले कुछ दिनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा था। जिसके बाद अभिनेता आमिर खान को चिंता सताने लगी और उन्होंने फैंस से फिल्म देखने की अपील की। अब इस विवाद पर अभिनेता मिलिंद सोमन एक ट्वीट किया है। मिलिंद ने अपने इस ट्वीट में आमिर खान की फिल्म का समर्थन करते हुए लिखा - 'ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म नहीं रोक सकते हैं'। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
बता दें कि अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी लाल सिंह चड्ढा मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ मौनी रॉय और करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। आमिर की ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि, फैंस का इस फिल्म को समर्थन मिलता है या फिर नहीं।
 
और भी

उर्फी जावेद ने ब्रालेस होकर शेयर किया अब तक का सबसे बोल्‍ड वीडियो, हुईं ट्रोल तो दे रहीं ये सफाई


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उर्फी जावेद अपने अतरंगे स्‍टाइल के लिए जानी जाती हैं। वो आए दिन उंट पटांग ड्रेस पहनकर अपनी बॉडी एक्‍सपोज करती नजर आती हैं। उर्फी जावेद आए दिन ऐसे अवतार में नजर आ जाती है जिसे देखकर किसी को भी शर्म आ जाए। अब तो उर्फी ने हद ही कर दी है, उन्‍होंने अब तक का सबसे बोल्‍ड वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को देखकर यूजर्स कर रहे भद्दें कमेंट
उर्फी ने जो वीडियो शेयर किया है उसके कारण वो जमकर ट्रोल हो रही है। एक्‍ट्रेस को लोग जमकर भला बुरा सुना रहे हैं और भद्दे कमेंट कर रहे हैं । आलम ये है कि यूजर्स की गालियां सुनने के बाद उर्फी को अपने इस वीडियो पर सफाई देनी पड़ रही है।

बिना ब्रा पहने करवाया वीडियो
दरअसल, वीडियो में उर्फी जावेद ग्रीन कलर की रस्‍सी में नजर आ रही हैं नीचे जहां उन्‍होंने न्यूड कलर का बिकिनी बॉटम पहनी हुई है वहीं ऊपर उन्‍होंने ब्रा तक कैरी नहीं की है। उन्‍होंने अपने ब्रेस्‍ट को अपने हाथों से छिपा रखा है। एक्‍ट्रेस बालों में ढ़ेर सारे गुलाब का गजरा और गले में हार पहने हुए नजर आ रही हैं।

ट्रोल हुईं तो उर्फी ने बताया क्‍यों बनाया बोल्‍ड वीडियो
उर्फी के इस वीडियो पर यूजर्स खूब भद्दे कमेंट कर उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी जब ट्रोल होने लगी तो उन्‍होंने बताया कि इस तरह के वीडियो बनाने का आखिरी उनका उद्देश्‍य क्‍या था।

उर्फी जावेद ने इस वीडियो को लेकर दी ये सफाई
इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर सफाई देते हुए उर्फी ने लिखा इसका मतलब ये है कि भारतीय महिलाओं को उनकी शादी में ब्यूटीफुल दिखने के लिए शाइनी जूलरी और गुलाब दिए जाते हैं, लेकिन असल में वो इसे पहनक चल भी नहीं पाती हैं। अकेले ही अपने पंखों को फैलाए हुए हैं। हर टाइम चेहरे पर मुस्कान लेकर ये सब चीजें करती है! उर्फी ने आगे लिखा हालांकि, हमारी जनरेशन की हर महिला के लिए ऐसा नहीं है, लेकिन हां हमसे पहले की जनरेशन के लिए ये सच है।
और भी

राखी सावंत ने सलमान खान को दिया खुला ऑफर, बोलीं- 'अगर किसी ने गोली चलाई तो...'

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ड्रामा क्वीन राखी सावंत बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए अपना प्यार और सपोर्ट दिखाने में कभी पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में सलमान को गन लाईसेंस दिए जान के बाद राखी ने अपने भाईजान के लिए बहुत बड़ी बात बोल दी है। आदिल के साथ मीडिया के सवालों का जवाब देती राखी से जब सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर बात की गई, तो एक्ट्रेस ने दिल जीतने वाला जवाब दिया। राखी का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भाईजान के लिए क्या बोलीं राखी?
कोई भी ट्रेंडिंग इश्यू हो, और राखी सावंत उस पर अपना बयान ना दे, ऐसा हो ही नहीं सकता। रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से लेकर किसी फिल्म के प्रमोशन तक.. राखी अपनी बात हर मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में इस अपने भाईजान को गन लाइसेंस मिलने पर राखी भला कैसे चुप बैठतीं।

वायरल हुआ राखी का वीडियो
हाल ही में पैपराजी ने राखी सावंत को उनके लविंग ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने सलमान खान को गन लाइसेंस दिए जाने पर अपनी बात रखी। राखी ने कहा कि वे एक्टर को गन लाइसेंस मिलने के लिए दुआ कर रही थीं। राखी का ये वीडियो जूम टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है।

राखी ने क्या कहा?
राखी बोलीं, मैं बहुत खुश हूं सलमान सर। आप चिंता ना करें। कुछ नहीं होगा। पूरे देशवासियों की दुआएं उनके साथ हैं। मैंने खुद दिन-रात उनके लिए प्रार्थना की है।

भाई की बॉडीगार्ड राखी
इतना ही नहीं, राखी ने तो खुद को सलमान खान का बॉडीगार्ड बनने का ऑफर तक दे डाला। राखी बोलीं- अगर जरूरत पड़ी तो मैं सलमान खान की बॉडीगार्ड भी बन जाऊंगी। अगर कोई गोली चलाता है तो सबसे पहले वो गोली मुझे लगेगी। भाई को नहीं।

सलमान को मिला गन लाइसेंस
बताते चलें कि सलमान खान को मुंबई पुलिस द्वारा गन लाइसेंस मिला है। गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद एक्टर ने इसके लिए रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद उन्हें ये लाइसेंस दिया गया है।

रक्षाबंधन पर बोलीं राखी
पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने रक्षाबंधन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक दिन मेरी भी तस्वीरें वायरल होंगी। लोग कहेंगे राखी भेज रहे हैं और वे मेरी तस्वीरें भेजेंगे। इसके बाद फैंस से गुजारिश करते हुए राखी ने कहा कि प्लीज ऐसा मत करो।

आदिल ने दिया कीमती तोहफा
बताते चलें कि राखी को आए दिन उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस बुर्ज खलीफा के सामने डांस कर रही थीं, तभी आदिल ने राखी को डायमंड का बेशकीमती नेकलेस गिफ्ट किया। ये नेकलेस देखकर राखी सावंत के भी होश उड़ गए।
और भी

'शायद भूल गए कि शादीशुदा हैं..' जब फोटो खिंचवाते हुए वरुण ने कियारा को अचानक किया किस, तो यूजर ने ली चुटकी

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग-जुग जियो' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था। शादीशुदा कपल की जिंदगी के किरदार को एक्टर्स ने खूब अच्छी तरह से निभाया भी था। इस फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन भी हुआ था। अब इसका एक बीटीएस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पोज देते वक्त अचानक वरुण ने कियारा को किस कर दिया, जिसके बाद कियारा वरुण को शॉक होकर देखने लगती हैं। अब कपल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर वीडियो पर चुटकी भी ले रहे हैं। साथ ही सेलेब्स को ट्रोल करने वाले केआरके ने भी एक्टर्स का ये वीडियो शेयर कर मजेदार कैप्शन दिया है।
 
केआरके ने ली चुटकी
फैंस वरुण-कियारा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो कमाल आर खान ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा- जब आदमी शूट करते हुए मूड में आ जाता है तो कुछ ऐसा हो जाता है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
कमाल आर खान द्वारा शेयर इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स वरुण-कियारा के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वरुण शायद भूल गए कि वो शादीशुदा हैं।

फैंस ने दिया जवाब
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ये सब पहले से ही प्लैन रहा होगा। कियारा के एक्सप्रेशंस देखकर भी फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ये वीडियो प्री प्लैन्ड है।

फैंस को याद आया कबीर
वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर कबीर सिंह का फोटो शेयर किया। जिसमें लिखा है किसने टच किया उसको।

कियारा ने की शानदार फिल्में
बात कियारा आडवाणी की करें, तो एक्ट्रेस ने बीते कुछ समय में शानदार फिल्में की हैं। इनमें जुग जुग जियो, भूल भुलैया 2 और अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ संग उनकी फिल्म शेरशाह को कोई कैसे भूल सकता है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो कियारा जल्द ही आरसी 15, सत्यप्रेम की कथा और गोविंदा मेरा नाम जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट
बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके को-स्टार कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया। कार्तिक ने कियारा संग अपनी अगली फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में कार्तिक और कियारा बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।
और भी

अमिताभ बच्चन को आमिर खान से है ये शिकायत, एक्टर ने हाजिर जवाबी से कुछ ऐसे जीता बिग-बी का दिल

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का फैंस हमेशा से बेसब्री से इंतजार करते हैं। लंबे समय से चल रहा ये शो का अब 14वां सीजन आने वाला है। जिसका प्रीमियर 7 अगस्त को होगा। इस शो के पहले एपिसोड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान हॉट सीट पर बैठेंगे। नए सीजन के पहले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

इस वीडियो में आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो आमिर खान ने ट्विटर इस्तेमाल करने से साफ इंकार किया। उन्होंने बताया कि, वह सिर्फ अपने सहयोगियों के फिल्म प्रमोशन के लिए ही ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही आमिर खान ने यह भी कहा कि, मुझे नहीं मालूम कि आखिर ट्विटर कैसे यूज किया जाता है।

अमिताभ बच्चन ने कसा तंज
अब आमिर खान की इसी बात पर अमिताभ बच्चन उन पर तंज कसते हुए नजर आए। वीडियो में बिग बी कह रहे हैं कि, "आपने ट्विटर पर इतनी सारी फिल्मों का प्रचार किया है, क्या आप केबीसी का प्रमोशन नहीं कर सकते?" इस पर आमित खान पहले चुप हो जाते हैं और फिर वह जवाब देते हुए कहते हैं कि, "केबीसी को किसी भी तरह के प्रमोशन की जरूरत नहीं है"। आपको बता दें कि इस वीडियो सोनी टीवी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन पर लिखा, 'आमिर खान जी का प्यार ही हमारे लिए प्रचार है'।

इस दिन आएगा पहल एपिसोड
घर-घर अमिताभ बच्चन के इस शो के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। जब भी इस शो का नया सीजन आता है तो हर घर में इसको देखा जाता है। शायद फैंस के इसी प्यार के कारण अब अमिताभ बच्चन इसका 14वां सीजन लेकर आ रहे हैं। 7 अगस्त से शुरू होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, ये शो फैंस को कितना पसंद आने वाला है।
और भी

जब हाथों में रॉड लिए 20 बाईकर्स ने किया सलमान खान का पीछा, दबंग खान का चढ़ गया था पा

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिन बॉलीवुड स्टार्स की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं, जिनकी सिर्फ तस्वीरों से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है, जरा सोचिये असल जिंदगी में उनको कितना रिस्क होता होगा। लाखों-करोड़ों लोग इन स्टार्स को देखना चाहते हैं, ऐसे में कहीं से गुजरते वक्त इनकी लाइफ को कितना रिस्क हो सकता है, ये हमारी सोच से भी परे है। इनके फैंस की कमी नहीं, तो दुश्मनों की भी कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बात करें, तो हाल ही में एक्टर को गन लाइसेंस दिया गया है। ये लाइसेंस सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद दिया गया है। धमकी मिलने के बाद सलमान की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है। ऐसे में चलिये आपको एक्टर से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, जब सलमान के पीछे एक या दो नहीं, बल्कि 20 बाइकर्स लग गए थे।

हैदराबाद पहुंचे थे सलमान
जी हां! ये घटना है साल 2013 की पहले की, जब एक्टर ने इतनी भयानक घटना को फेस किया। सलमान खान उस वक्त सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग में हैदराबाद पहुंचे थे। अभिनेता अपने भाई सोहेल खान को चीयर करने पहुंचे।

रात के 11 बजे खत्म हुआ मैच
कोईमोई की खबर के मुताबिक, मैच लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में था। इसके साथ ही मैच खत्म होते-होते रात के 11 बज चुके थे। फिर सलमान स्टेडियम से बाहर चले गए, जहां उनकी कार खड़ी थी। इस दौरान सिक्योरिटी ने लोगों को गेट से दूर खड़े रहने को कहा।

लोगों ने लगा दी भीड़
लेकिन सलमान की सुरक्षा में ये काफी नहीं था और लोगों ने एक्टर को देखने के लिए भीड़ जमा कर दी। सलमान के सिक्योरिटी गार्ड तक भी स्थिति को संभाल नहीं सके और फिर लोगों पर लाठी चार्ज करने तक की नौबत आ गई।

अचानक 20 बाइकर्स करने लगे पीछा
इसके बाद खबरों के मुताबिक अचानक सलमान की गाड़ी का 20 बाइकर्स पीछा करने लगे। एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। इतना ही नहीं, इन बाइकर्स के हाथों में रॉड थी। हद तो उस वक्त हो गई, जब ये बाइकर्स सलमान की गाड़ी का शीशा खटखटाने लगे।

सलमान खान को आया गुस्सा
बताते चलें कि बाइकर्स ने सलमान का पीछा तब तक किया, जब तक एक्टर स्टेडियम से अपने होटल नहीं पहुंच गए। सलमान खान इस बात से काफी परेशान हो गए। एक्टर को इस बात से ज्यादा तकलीफ थी कि बाइकर्स के इस बर्ताव के चलते कहीं कोई दुर्घटना न हो गई हो और कोई घायल न हुआ हो।

डरा देने वाली थी घटना
इस वाकये की वजह से सलमान खान को बेहद गुस्सा आ गया था। वे बाइकर्स की इस हरकत की वजह से काफी परेशान भी हो गए थे। 20 बाइकर्स का हथियारों के साथ सलमान खान का यूं पीछा करना वाकई में डरा देने वाली घटना है।

एक्टर की बढ़ी सिक्योरिटी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है। एक्टर को गन का लाइसेंस मिल चुका है। इसका आवेदन धमकी मिलने के बाद किया गया था। इतना ही नहीं, सुरक्षा को देखते हुए एक्टर की सिक्योरिटी को और भी ज्यादा टाइट कर दिया गया है।

इस फिल्म में दिखेंगे 'भाईजान'
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर अब जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एक्टर की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली जल्द ही रिलीज होने वाली है। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर पूजा हेगड़े संग एक और फिल्म में दिखाई देंगे। ये फिल्म इसी साल के अंत में 30 दिसंबर को रिलीज होगी।
और भी

ब्रेकअप की खबरों के बीच अब टाइगर ने दिशा के लिए शेयर किया पोस्ट, फैंस के भी उड़े होश

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने ब्रेकअप की खबर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कपल के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा में आईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ने अपने 6 साल लंबे रिलेशनशिप को तोड़ने का फैसला लिया है। इस खबर के बाद से फैंस काफी मायूस हैं। दोनों इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शुमार थे। हालांकि, अब ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ ने दिशा के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए क्योंकि टाइगर का ये अंदाज फैंस की उम्मीदों के बिल्कुल परे था।

ऑफिशियल नहीं था रिश्ता
दरअसल बीते दिनों से सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरों से बाजार गर्म है। इस बीच खबरे ये भी आई कि दोनों पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये बात अलग है कि दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी।

टाइगर ने शेयर किया पोस्ट
ऐसे में इतना लंबा रिश्ता टूटना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। साथ ही फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा कि ये पावर कपल अब साथ नहीं है। हालांकि, अब ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर श्रॉफ ने दिशा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
 
क्या बोले टाइगर?
बताते चलें कि दिशा पाटनी पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्नस' के प्रमोशन में बिजी चल रही थीं। हालांकि अब फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के लिए उनकी फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।

दिशा की फिल्म की तारीफ
इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने एक विलेन रिटर्न्स की पूरी टीम को बधाई दी है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, फिल्म की पूरी कास्ट की शानदार परफॉर्मेन्स और कितनी मनोरंजक फिल्म। इसके बाद एक्टर ने एक फायर और हार्ट इमोजी बनाया। इतना ही नहीं, टाइगर ने दिशा के को-स्टार्स समेत उनको भी स्टोरी में टैग किया।

कपल ने फैंस को किया निराश
ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर का ये पोस्ट फैंस की उम्मीदों के भी परे था। हालांकि, टाइगर ने पूरी कास्ट को शामिल किया था लेकिन दिशा को भी टैग किया। ऐसे में फैंस एक्टर की इस स्टोरी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बीते दिनों से चल रही ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर का दिशा की तारीफ करना फैंस के लिए कहीं कोई संकेत तो नहीं?

क्या शादी है ब्रेकअप की वजह?
टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरों के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने तो यहां तक दावा किया है कि शादी को लेकर कपल ने अपना रिश्ता खत्म किया है। दरअसल, दिशा पाटनी टाइगर से शादी करना चाहती थीं लेकिन टाइगर अभी इसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, दिशा और टाइगर दोनों की ही तरफ से रिश्ते को लेकर कोई बयान या किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

 

और भी

रक्षा बंधन पर सौंदर्य टिप्स

 रक्षा बन्धन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं ।   इस बार रक्षा बंधन का पवन त्यौहार साबन माह की  शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 11   अगस्त   को मनाया जायेगा । 11 अगस्त को सुबह 10 . 38 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू होगी और पुरे दिन पूर्णिमा ब्याप्त रहेगी।  

इस  दिन बहनों का सजना संवरना  तो  बनता  ही  है ।भाई बहन के अटूट प्यार और समर्पण के त्यौहार रक्षा बंधन में बहने भारतीय  सौन्दर्य और  परिधानों में काफी आकर्षक और सम्मोहक नज़र आती हैं भाई बहन  के रिश्ते  पर  टिके   इस खुशियों  के त्यौहार  को ज्यादातर  उमस भरे   बरसात के मौसम में हर साल मनाया  जाता है /भाई  बहन के अटूट प्यार और  सम्पर्ण के   अद्भुत  त्यौहार में  बहनें  अपने भाई की कलाई पर  राखी बांध कर   उनकी  दीर्घायु  और सेहत  स्वास्थ्य की कामना  करती  हैं बहीं  भाई उन्हें  पूरी  सुरक्षा का    बचन   देते हैं ।इस  दिन  को  खास बनाने    के लिए जहां  भाई  नए  अंदाज़   में   दिखते  हैं  वहीं  बहनें  ख़ूबसूरत   दिखने का  कोई मौका नहीं   छोड़ना चाहती  अद्भुत  इस पवित्र  दिन  में   आकर्षक और  सम्मोहक  दिखने के लिए  आप  चटकीले रंग बाले  रॉयल ब्लू , लाल , गुलाबी   या   मैरून  रंग के परिधान या सादा  लिबास दोनों ही पहन सकती हैं लेकिन मौसम के लिहाज़  से आपको ग्लैमरस या स्टाइलिश लुक पाने  के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद  लेनी होगी।  बरसात के मौसम में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में चमकती तथा आभामान त्वचा पाने के लिए आपको त्यौहार से एक हफते पहले तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। बरसात के इस गर्म तथा आर्द्रता भरे वातावरण में त्वचा को रंगत तथा ताजगी प्रदान करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप त्यौहार में आकर्षण का केन्द्र बन सकती है।  तरबूज का जूस त्वचा की रंगत तथा ताजगी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। तरबज के जूस से त्वचा के रूखेपन को भी रोका जा सकता है। यह त्वचा में कोमलता तथा प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। तरबूज के जूस को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए।

फ्रूट मास्क:

केला, सेब, पपीता तथा संतरे को मिलाकर इस मिश्रण को आधा घंटा तक चेहरे पर लगाकर चेहरे को ताजे ठण्डे पानी से धो डालिए। यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, मृतक कोशिकाओं को साफ करता है तथा त्वचा पर काले धब्बे को दूर करता है।

कुलिंज मास्क:- खीरे के जूस में दो चम्मच पाउडर दूध तथा अण्डें का सफेद भाग मिलाकर मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को चेहरे तथा तथा गर्दन पर आधा घंटा तक लगाकर बाद में ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए। 

तैलीय त्वचा के लिए मास्क: एक चम्मच मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधा घंटा बाद चेहरे को साफ पानी से धो डालिए।

फेस्क मास्क लगाने के बाद दो काॅटनवूल पैड को गुलाब जल में भाीगोएं तथा इन्हें आई पैड की तरह उपयोग कीजिए। काटनवूल पैड से गुलाब जल को निचोड़ कर इसे बन्द पलकों पर रखकर लेट जाऐं तथा आराम कीजिए। उपयोग में लाए गए टी-बैग भी सौन्दर्य में चार चांद ला सकते है। प्रयोग किए गए टी-बैग को गुनगुने पानी में भीगोकर पानी को निचोड़ लें तथा बाद में इन्हें आई-पैड की तरह उपयोग में लाएं।

खुरदरे, उलझे तथा घुंघराले बालों को मुलायम तथा चमकदार करने के लिए क्रीमी हेयर कंडीशनर में साफ जल मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में डाल दें। इस मिश्रण को बालों पर छिड़काने के बाद बालों को कंघी कर लें ताकि यह बालों पर पूरी तरह फैल जाए। बाद में एक घंटा बाद बालों को ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए। 

रक्षा बन्धन का त्यौहार दिन मेें मनाया जाता है। दिन के समय का सौदर्य हल्का तथा सावधानी से किया जाना चाहिए । यदि आपकी त्वचा साफ है तो फाउंडेशन से परहेज करें। त्वचा को साफ करने के बाद त्वचा पर माइस्चराईजर सहित सनस्क्रीन का उपयोग करने के बाद पाउडर लगाएं। बेबी पाउडर जैसा साफ तथा निर्मल पाउडर इसमें ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। तैलीय त्वचा के लिए माइस्चराईजर की जगह अस्ट्रीजैन्ट लोशन का उपयोग करें तथा इसके बाद कम्पैक्ट पाउडर का उपयोग करें। चेहरे के नाक, माथे तथा ठोढ़ी जैसे तैलीय भागों की तरफ विशेष ध्यान दीजिए इस पाउडर को हल्की गीली स्पांज से चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। इससे पाउडर लम्बे समय तक टिका रहता है।

यदि आप वलशर का प्रयोग करना चाहती है तो इसे अच्छी तरह वलैंड कर कर लें। 

आंखों की सुन्दरता के लिए दिन में आई पेंसिल का उपयोग काफी होगा। आप अपनी आंखों की पलकों को भूरे तथा स्लेटी आई शैड़ो से भी लाईन कर सकती है। इससे काफी सौम्य प्रभाव दिखने में लगेगा। इसके बाद मस्कारा का एक कोट लगाने से आंखों में चमक आ जाएगी। लिपिस्टिक के लिए गहरे भूरे रंग के उपयोग से परहेज करें। आप हल्का गुलाबी, हल्के बैंगनी, हल्के भूरे, कांस्य या तांबे के रंग की लिपस्टिक का उपयोग कर सकती है। लिपिस्टिक के रंग बहुत तेज तथा गहरे या चमकीले रंग बहुत तेज तथा गहरे या चमकीले नहीं होने चाहिए। पहले अपने होंठों को लिपस्टिक से सीमांकित कीजिए तथा उसके बाद उसी रंग की लिपस्टिक होठों पर लगाइए। होंठों पर लिपस्टिक ब्रश की मदद से रंगों को भरिए। रक्षा बन्धन जैसे विशेष त्यौहारों के लिए आप आकर्षक हेयर स्टाईल अपना सकती है। आप अपने बालों को फैन्सी हेयर क्लिप या आकर्षक रिबन से बांध सकती है। बालों में फूल जड़ने से आपके  व्यक्तित्व में आकर्षण पैदा हो सकता है।

घुंघराले लम्बे तथा उछालदार बालों को त्यौहारों में एक विशेष फैशन देखने में मिलता है। बालों के निचले हिस्से को मुलायम बनाकर इन्हें घुंघराले बनाऐ। बालों की परम्परागत चोटी भी इस पावन त्यौहार में चार  चांद लगाती है। बालों की चोटी लगभग सभी चेहरों पर आकर्षक  लगती है तथा कुछ चेहरे पर लम्बी तथा कुछ चेहरों पर छोटी घुमावदार चोटी खूबसुरती को बढ़ाती है। चोटी को रिबन से बांधने से इसका आकर्षण बढ़ जाता है।

और भी

छत्तीसगढी फिल्म राधेश्याम में नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता राहुल राय

छॉलीवुड के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने किया उनको फायनल

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेता आशिकी फेम राहुल रॉय छत्तीसगढी फिल्म राधेश्याम में अभिनय करने जा रहे है। हरेली के दिन फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह ने इसके लिए बकायदा राहुल राय को साईन भी करा लिया है। आर एम प्रोडक्शन और जी एम इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही छत्तीसगढी फिल्म राधेश्याम की शूटिंग आगामी 1 अगस्त से कांकेर के हसीन वादियों सहित अन्य मनोरम दृश्य वाले स्थानों में शूरू होने जा रही है।



आपको बता दें कि छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक अभिषेक सिंह की ये तीसरी छत्तीसगढी फिल्म है। इससे पहले वे छॉलीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा और जीत शर्मा को लेकर दबंग दरोगा और हाल ही में प्रदर्शित एक्शन स्टार दिलेश साहू एवं छॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री अनिकृति चौहान को लेकर हॉरर फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती बना चुके है जिसकी तुलना बॉलीवुड फिल्म से की गई थी इसके अलावा अब वे यहां के एक्शन स्टार दिलेश साहू एवं न्यू स्टार लक्षित झांजी और सृष्टि देवांगन तथा गरिमा शर्मा को लेकर अब फिल्म राधेश्याम बनाने जा रहे है जिसकी तैयारी बड़े ही जोर शोर से चल रही है।

इस फिल्म में जहां बॉलीवुड स्टार राहुल रॉय ठाकुर का रोल करने जा रहे है। वहीं जीत शर्मा भी इस बार एक नये अलग रोल में दिखाई देंगे। कई फिल्मों में हिरों की भूमिका निभाने के बाद जीत अब खलनायक बनने जा रहे है। यानि की इस फिल्म के प्रमुख खलनायक की भूमिका निभाने जा रहे है। इसके लिए उन्होंने खासतौर से मेहनत कर अपने शरीर को गठीला बनाया है। इसके अलावा इस फिल्म में लिजेंड एक्टर रजीनश झांजी, प्रसिद्ध एक्टर पुष्पेन्द्र  सिंह, उपासना वैष्णव, शमशीर सिवानी, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, संजय जैन, निशांत बजड़, सागर सोनी, अमित शर्मा, अजय पटेल, संजीव कुमार नायर अभिनय करने जा रहे है। इस के एसोसिएट डायरेक्टर, सुशील श्रीवास्तव, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, असिस्टेंट डायरेक्टर निशांत बजड़, असिस्टेंट डायरेक्टर लता एंड पकंज यादव, स्टोरी रायटर सुशील श्रीवास्तव, डीओपी विक्रांत सिंह, कास्टयूम डायरेक्टर आलेख चौेधरी, प्रोडक्शन मैनेजर अशोक गौर, प्रोडक्शन हेड राकेश है। 

 

 

फिल्म निर्देशक अभिषेक सिंह दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक अलग हटकर छत्तीसगढी चैनल मया टीवी लांच करने जा रहे है,जिसमें टीवी चैनलों के जैसा ही 24 घंटे छत्तीसगढी भाषा में फिल्म,चित्रहार, सीरीयल सहित अन्य सभी चीजें दर्शकों को देखने मिलेगी। इसके साथ ही छत्तीसगढी चैनल की जो कमी छत्तीसगढ मेंं महसूस हो रही थी वह अब खत्म हो जायेगी। 

और भी

'संभोग से संन्यास' तक की बात करने वाली रत्ना पाठक ने करवाचौथ को बताया अंधविश्नास, मचा बवाल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हिंदू धर्म और करवा चौथ को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है, जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि 'महिलाओं के लिए हमारे देश में कुछ भी नहीं बदला है क्योंकि वो आज भी अंधविश्वास और रूढ़िवादिता में फंसी हुई हैं।'

'क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?' 
Pinkvilla से बात करते हुए रत्ना पाठक शाह ने कहा कि "सालों पहले मुझसे किसी ने पूछा था कि क्या आप अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं? जिस पर मैंने उनसे कहा था 'क्या मैं पागल हूं, जो ऐसा करूंगी?'' 'ये कितनी भयानक स्थिति है' जिसके बाद रत्ना ने कहा कि 'ये कितनी भयानक स्थिति है कि महिलाएं आज भी इस अंधविश्वास में जी रही हैं कि उनके व्रत रखने पर उनके पति की आयु लंबी हो जाएगी, वो विधवा होने से बच जाएंगी।'

'हमारे समाज की सोच रूढ़िवादी होती जा रही है' 
उन्होंने आगे कहा 'अचरज है कि 21वीं सदी में भी हम इस तरह की बातें कर रहे हैं? पढ़ी-लिखी महिलाएं भी ये व्रत रखती हैं और पूरी लगन के साथ इस भरोसे पर कायम हैं, क्या बदला महिलाओं के लिए यहां, आप ही बताइए, सच तो ये है कि हमारे समाज की सोच रूढ़िवादी होती जा रही है , हमारे ऊपर धर्म को अपनाने का प्रेशर बनाया जा रहा है, अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हमारे देश की भी हालत सऊदी अरब की तरह हो जाएगी, जहां महिलाओं की स्थिति कैसी है , इसे आप लोग बखूबी जानते हैं। सच तो ये है कि हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं।'

'पति नसीरुद्दीन शाह का उपनाम क्यों हैं? ' 
फिलहाल रत्ना पाठक अपने इस बयान के कारण काफी ट्रोल हो रही हैं और लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "रत्ना पाठक शाह के पति नसीरुद्दीन शाह का उपनाम क्यों है, क्या यह अंधविश्वासी या प्रतिगामी, रूढ़िवादी नहीं है?" 

'कहां से लाती हो इतना दोगलापन' 
तो एक ने लिखा कि अगर आधुनिक महिलाएं हिजाब पहनती हैं तो वो 'Freedom of choice' है और जो महिलाएं करवा चौथ रखें वो अंधविश्ववास। कहां से लाती हो इतना दोगलापन।'

शाह की दूसरी पत्नी हैं रत्ना पाठक 
आपको बता दें कि अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रत्ना पाठक शाह रीयल लाइफ में काफी बिंदास हैं। साल 1982 में नसीरुद्दीन शाह से शादी करने वाली रत्ना पाठक उनकी दूसरी पत्नी हैं। उनसे पहले नसीरुद्दीन ने 20 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़ी अभिनेत्री मनारा सीकरी उर्फ परवीन मुराद से शादी की थी। परवीन मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। दोनों को शादी से एक बेटी हीबा शाह है। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच में अनबन शुरु हो गई और फिर दोनों अलग हो गए।
 
'संभोग से संन्यास तक'
इसके बाद नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के बीच दोस्ती हुई, दोनों शादी से पहले काफी वक्त तक लिवइन रिलेशन में भी रहे थे। दोनों को शादी से दो बेटे इमाद और विवान शाह हैं। '...बस अब हमें संन्यास लेना बाकी रह गया है' मालूम हो कि इससे पहले रत्ना ने अपना और नसीरुद्दीन शाह का रिलेशन 'संभोग से संन्यासतक' का बताया था। क्योंकि दोनों की मुलाकात एक प्ले के दौरान हुई थी जिसका नाम था 'संभोग से संन्यास तक', इसलिए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'हमारा रिश्ता भी 'संभोग से संन्यास तक' वाला ही है, बस अब हमें संन्यास लेना बाकी रह गया है। अपने इस बयान की वजह से भी वो काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थीं।
 
 
और भी

तनुश्री दत्ता ने किया ये बड़ा ऐलान, बोलीं- 'मुझे कुछ भी होता है तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार'

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है जिसके चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा है और अपना दर्द बयां किया है। आपको बता दें कि तनुश्री ने आज सुबह-सुबह एक पोस्ट शेयर किया और नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों और पत्रकारों पर उन पर फेक न्यूज चलाए जाने का भी आरोप लगाया है। तनुश्री दत्ता ने कहा है कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। तनुश्री दत्ता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर तनुश्री ने बताया अपना दर्द 
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर चौंकाने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लंबे चौड़े पोस्ट में अपनी मन की बात करते हुए लिखा है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया होंगे। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है।

मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार 
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपनी तस्वीर के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है- अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दूं कि #metoo आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, उनके सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त इसके जिम्मेदार होंगे। कौन हैं बॉलीवुड माफिया ?? वहीं लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए।

फर्जी खबरें फैलाने वाले पत्रकारों को किया टारगेट 
उन्होंने आगे लिखा- उनकी फिल्में न देखें, उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें। तनुश्री ने अपनी पोस्ट में उनके और उनके पीआर वालों के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वाले पत्रकारों का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है- वह भी उन लोगों के साथ इस अभियान में जुटे हैं।

मुझे राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है 
तनुश्री दत्ता ने आखिर में लिखा- सब इनके पीछे पड़ जाओ!! उनके जीवन को नर्क बना दो क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया। कानून और न्याय ने भले ही मुझे विफल कर दिया हो लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है। जय हिन्द...और अलविदा! फिर मिलेंगे...
 

 

और भी

'बापू तेरा बड़ा प्राउड तेरे ते’ सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बनवाया बेटे के नाम का टैटू, गाने को ऐसे किया बयां

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने के बाद से फैंस अब तक इस सदमें से बाहर नहीं आ पाए हैं। आज यानी 29 जुलाई को उनकी हत्या को पूरे 2 महीने हो चुके हैं। फैंस उन्हें अपने अलग-अलग अंदाज ट्रिब्यूट दे रहे हैं। वहीं उनके पिता ने भी बेटे की याद में अपने हाथों पर सिंगर के चेहरे का टैटू बनवाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया स्पेशल ट्रिब्यूट 
वो 29 मई का दिन आखिर कैसे कोई भूल सकता है। ये वही दिन है जिस दिन मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को कुछ हत्यारों ने बीच सड़क में खुलेआम गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना को पूरे 2 महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज भी सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें याद करते हैं। वहीं सिंगर का परिवार भी अब तक अपने बेटे की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। हाल ही सिंगर के पिता ने उन्हें अनोखे तरीके से ट्रीब्यूट दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेटे के चेहरे का बनवाया टैटू 
बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला ने एक बार अपने ही गीत में उनके नाम का फैंस के हाथों में टैटू होने का जिक्र किया था। जिसके बाद अब ये कहा जा सकता है कि शायद उनके सबसे बड़े फैन उनके पिता ही थे और उन्होंने अपने बेटे की इस बात को आखिरकार सच साबित कर दिया। जी हां सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने हाथ पर बेटे के चेहरे का टैटू बनवाया। जिसका वीडियो देखने के बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो 
इस वायरल वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू बेटे के चेहरे को अपने ही हाथों पर गुदवा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैटू में सिद्धू मूसेवाला की आंखें बंद हैं और वह हाथों गन लिए हुए नजर आ रहे हैं। पिता का बेटे के लिए इस तरह से प्यार जाहिर करना भावुक कर देने वाला पल है। टैटू में सिद्धू मूसेवाला का चेहरा देख फैंस वीडियो में अपने इमोशन जाहिर कर रहे हैं।

वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल 
वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब भी फैंस सिद्धू मूसेवाला की मौत के दर्द से बाहर नहीं आ पाए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'वापस आ जाओ'। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'बहुत याद आते हो'।

ऐसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या 
बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। उनकी इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। जो कि इन दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। इस साजिश को कनाडा बैठे लॉरेंस के साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर अंजाम दिया गया था। गोल्डी ने शूटर का इंतेजाम किया था। पुलिस के मुताबिक 6 शार्पशूटर ने मूसेवाला की हत्या की थी।
 
और भी

कॉफ़ी विद करण में विजय देवरकोंडा बोले- अगर इनके लिए न्‍यूड होना पड़ा तो मैं बुरा नहीं मानूंगा

 नई दिल्‍ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह की न्‍यूड फोटो पर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया हो या चैट शो हर जगह रणवीर सिंह की इस फोटो पर चर्चा हो रही है। वहीं बॉलीवुड डॉयरेक्‍टर करण जौहर के शो कॉफी विद करण शो में रणवीर सिंह की न्‍यूड फोटो का जिक्र हुआ। कॉफी विद करण शो के सीजन 7 में एक्‍ट्रेस अनन्‍या पांडे संग विजय देवरकोंडा भी इस पर बात की।

क्‍या कंडोम ब्रांड का विज्ञापन करने को तैयार होंगे? 
विजय देवरकोंडा जो मुख्यत: तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं उन्‍होंने हाल ही में कॉफ़ी विद करण शो के फेमस रैपिड-फायर राउंड में न्‍यूड होने की संभावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने यह भी शेयर किया कि क्या वह कंडोम ब्रांड का विज्ञापन करने को तैयार होंगे। वहीं उनके सामने अनन्‍या पांडे ने बताया कि विजय को न्‍यूड देखने में उनको आपत्ति होगी या नहीं?

नग्न पोज देंगे या नहीं तो विजय ने दिया ये जवाब 
रैपिड-फायर राउंड में करण जौहर ने विजय से करो या मरो सेगमेंट में कई सवाल पूछे। इनमें पूछे गए प्रश्नों में से एक था, "क्या आप एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए नग्न पोज देंगे या नहीं।" इसके जवाब में विजय ने कहा "अगर इंटरनेशलन मैगजीन के लिए अच्छी तरह से शूट किया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। मैं बुरा नहीं मानूंगा "

कंडोम के सपोर्ट में बोली ये बात 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह उसी करो या मरो पार्ट में कंडोम ब्रांड का प्रचार करेंगे, इसके जवाब में विजय ने न केवल हां कहा बल्कि इसका समर्थन भी किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप दस बच्चे नहीं चाहते हैं तो यह वास्तव में एक स्मार्ट, सुरक्षित काम है। इसे अभी मेरा सपोर्ट है।" 
 
अनन्‍या बोलीं मुझे विजय को न्‍यूड देखने में कोई आपत्ति नहीं 
रैपिड-फायर राउंड में विजय के सामने खड़ी एक्‍ट्रेस अनन्या पांडे से पूछा गया था कि क्या वह उन्हें 'पूरी तरह से नग्न' देखना चाहेंगी। अनन्या ने जवाब दिया, "मेरे पास थोड़ा सा है, Liger में। मेरा मतलब है, कौन नहीं करेगा?" अनन्या पांडे ने यह भी कहा कि विजय को 'पूरी तरह से न्यूड' देखकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। बता दें विजय और अनन्‍या लिगर में पहली बार साथ में नजर आएंगे। विजय लाइगर के पोस्टर में केवल गुलाब के एक गुच्छा के साथ अपने प्राइवेट पार्ट को ढके हुए नजर आए। पोस्टर में लिखा था, "साला क्रॉसब्रीड।"

Liger फिल्‍म से विजय कर रहे बॉलीवुड फिल्‍मों में एंट्री 
बता दें तेलगू एक्‍टर विजय ने अनन्या के साथ लिगर फिल्‍म से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। फिल्म में विजय एक किकबॉक्सर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जो मुंबई में 'चायवाला' से एक पेशेवर मुक्केबाज बन गया, जो अमेरिका में प्रतिस्पर्धा कर रहा था। राम्या कृष्णन उनकी मां की भूमिका में हैं और माइक टायसन का भी इसमें कैमियो है। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
 
और भी