'तुम्हारी वजह से 1000 रुपये...' शहनाज गिल ने क्यूट अंदाज में पैपराजी को लगाई फटकार
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर उनकी मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। अब दिल्ली के एक वकील ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के खिलाफ शुक्रवार को एक दिल्ली पुलिस कमिशनर संजय अरोड़ा के पास एक शिकायत की है। जिसमें एडवोकेट ने आमिर खान, पैरामाउंट पिक्सर्च के अलावाअन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक की परेशानी के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 58 साल के राजू श्रीवास्तव को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था। उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एंजियोप्लास्टी के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
दिल्ली के एक होटल में रुके राजू श्रीवास्तव बुधवार को जिम में वर्क आउट कर रहे थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह ट्रेडमिल पर गिर पड़े। राजू को तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि राजू की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें दवाओं के साथ दुआओं की भी जरूरत है। राजू के दिल की धमनियों में कई ब्लॉकेज हैं। जब से राजू के बीमार होने की खबर सामने आई है, उनके करोड़ों फैंस में निराशा है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, शक्तिमान जैसे टीवी शो के अलावा राजू श्रीवास्तव ने कई हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 58 साल के राजू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं। भाजपा में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं।
भिलाई/रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कई हिन्दी एवं सैकड़ों भोजपुरी फिल्मों में खलनायक की प्रमुख भूमिका निभाने वाले खलनायक बिपिन सिंह और भोजपुरी फिल्मों की नायिका प्रतिभा पाण्डेय एवं ललित उपाध्याय छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर मया ला राखे रहिबे के प्रमोशन के लिए रायपुर पहुंचे। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी शुक्रवार 12 अगस्त को रायपुर के श्याम टॉकीज और भिलाई के सूर्या माल के पीवीआर सहित पूरे छत्तीसगढ में प्रदर्शित होने जा रही है। ज्ञातव्य हो इस फिल्म में बिपिन सिंह ने खलनायक की भूमिका अदा की है तो तनुश्री के अलावा प्रतिभा पाण्डेय भी इस फिल्म की नायिका है इसलिए इन दोनो कलाकारों का आगमन इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रायपुर आगमन हुआ है। वहीं इस फिल्म में हिराईनों की पिता की भूमिका निभाने वाले ललित उपाध्याय भी भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग को बीच में रूकवाकर रायपुर पहुंचे है।
एबी फिल्म के बेनर तले एवं राजेश नायक के निर्देशन में बनी संगीतमय एवं रोमांश,एक्शन,कमेडी से एवं मल्टी स्टारों से सजी शुद्ध पारिवारिक छत्तीसगढी फिल्म मोर माया ला राखे रहिबे अपने रिलीज के पहले ही जबर्दस्त चर्चा में आ चुकी है, इस फिल्म का गाना सुनले रे मोर ज्वारा पूरे छत्तीसगढ में इन दिनो बेहद धूम मचाये हुए है। लाखों में इसका विवर पहुंच गया है और युवक-युवतियों सहित लाखों लोगों ने इसका रील बना कर सोशल मीडिया में अपलोड कर अपना विवर तो बढा ही रहे है, वे स्वयं इस फिल्म और इसके गाने का प्रचार भी कर रहे है और बढिया रील बनाने वालों को फिल्म के निर्माता एवं हिरो बॉबी खान नगद पुरस्कार सहित स्पोर्टस सायकल के अलावा अन्य कीमती उपहार से पुरस्कृत कर रहे है। इस फिल्म के गाने जगह जगह अब डीजे में भी सुनले रे मोर ज्वारा सहित सभी गाने जमकर बज रहे है।
ज्ञातव्य हो कि फिल्म मोर मया ला राखे रहिबे के प्रोडयूसर एवं नायक बॉबी खान है तो इसके खलनायक राजेश नायक एवं भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध खलअभिनेता बिपिन सिंह है, और इसकी नायिक भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार तनुश्री एवं प्रतिभा पाण्डेय है। इसके अलावा इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता आनंद मोहन और छत्तीसगढी एवं भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता ललित उपाध्याय, शमशीर सिवानी के साथ ही रवि साहू, श्रीमती अनुराधा दुबे, स्व. पुष्पांजलि शर्मा, एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध कमेडियन शैलेन्द्र भटट, शैलेष साहू, डॉ. रियाज अनवर, राजेन्द्र कर्ण, टेसू डोंगरे, प्रताप निषाद, शारदा, सीताराम सिन्हा,रानी यादव के अलावा अन्य प्रसिद्ध कलाकारों ने इसमें अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। इसी तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज की वल्र्ड आइटम सांग की ख्याति प्राप्त कलाकार सीमा ने भी इस फिल्म में एक आइटम सांग में जर्बदस्त डांस किया है।
फिल्म का पटकथा संवाद सलाम इरानी का है तो इसके गीतकार और संगीतकार राजेश नायक है। तो एसोसिएट डायरेक्टर भूपेन्द्र चन्दनिया और मेकपमेन आलेख जेना उडिसा है। फिल्म में कोरियोग्राफी मास्टर स्व. निशांत उपाध्याय, दिलीप बैस, चंदन दीप, नंदू तांडी ने की है। वहीं इसके फाईट मास्टर बीरबल पाणिग्रही है। फिल्म के पूरे सीन को अपने कैमरे में कैद करने का काम छॉलीवुड के प्रसिद्ध कैमरामैन तोरण राजपूरत और लक्ष्मण यादव ने किया है। इसके एडिटर श्रीमंत बॉरिक एवं प्रोडक्शन मैनेजर सूरज साहू एवं सहा. प्रोडक्शन मैनेजर रिंकू साहू है।
सुपर स्टार अनुज शर्मा ने भी दी है इस फिल्म के गाने को अपनी आवाज
इस फिल्म की एक और खासियत है कि छॉलीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा ने भी इस फिल्म के एक गाना मोला तें करन दे ना ओ में अपना स्वर दिया है, ये गाना भी रिलीज होते ही इन दिनों धूम मचा रही है। इसके अलावा इस फिल्म के बाकी सभी गानों में छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी, अलका चंद्रका,शैल किरण, शेख अमीन ने अपना स्वर दिया है।
इस फिल्म के बारे में निर्माता बॉबी खान ने बताया कि बताया कि महज 30 दिनों में इस फिल्म का निर्माण किया गया है और इस फिल्म में परिवार में आने वाली समस्याओं को दूर करते हुए कैसे खुशहाल जीवन जिया जा सकता है इसे दिखाने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म के गानों को नया रायपुर और धमतरी में फिल्माया गया है वहीं पटकथा को बिलासपुर के एक गांव में फिल्माया गया है इस फिल्म के संगीत काफी मधुर है जो सोशल मीडिया यू ट्यूब में धमाल मचा रहे हैं। फिल्म निर्माता बाबी खान ने आगे बताया कि फिल्म के निर्देशक राजेश नायक ने इसमें ना सिर्फ निर्देशन किया है बल्कि फिल्म के मधुर गीत संगीत भी उन्होंने ही दिया है।
दो भाषा में बनी है ये फिल्म
फिल्म के प्रोडयूसर बॉबी खान एवं निर्देशक राजेश नायक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी दो भाषाओं में बनाई गई है। जिसमें छत्तीसगढी में इसका नाम जहां मोर मया ला राखे रहिबे है वहीं भोजपुरी में इसका नाम पीरीतिया काहे तू लगवलू है। भोजपुरी फिल्म पीरीतिया काहे तू लगवली के डायरेक्टर मिथलेश अविनाश है जो कई सुपरहीट भोजपुरी फिल्म दे चुके हैं। वहीं इस फिल्म को और इसके गानों का भोजपुरी में ट्रांस्लेंट यहां के प्रसिद्ध भोजपुरी ट्रांसलेटर एवं भोजपुरी फिल्म गीतकार शमशीर सिवानी ने किया है। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत और छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के बीच वर्तमान में काफी अच्छा तालमेल बना हुआ है जिसके चलते छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकारों को भोजपुरी फिल्म में और भोजपुरी कलाकारों को छत्तीसगढ़ी फिल्म में अभिनय करने का अवसर प्राप्त हो रहा है और दोनों फिल्म जगत में दर्शकों के द्वारा सभी के अभिनय को सराहा जा रहा है।
-शहनाज़ हुसैन
भारतीय रसोई में बहुत सारे मसालों का इस्तेमाल होता है। रसोई घर में मसालों के साथ. हम कुछ और भी सामग्री उपयोग में लाते हैं जिसे जिन्हें खाने के साथ-साथ त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
हल्दी
हल्दी रोग नाशक गुणों के कारण प्राचीन काल से औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन के लिए एक महत्वपूर्ण सामग्री बनी हुई है। हल्दी त्वचा में सूजन और जलन को कम करती हैए साथ ही त्वचा को मुलायम भी बनाती है। इतना ही नहीं, हल्दी में ब्लीचिंग गुण भी बिद्यमान होते हैं जोकि त्वचा की रंग को निखारते हैं और त्वचा को आकर्षक बनाते हैं।आप अलग.अलग तरह से हल्दी का त्वचा पर इस्तेमाल कर सकती हैं. त्वचा पर सूर्य की किरणों से कालिमा और सनबर्न के लिए दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और रोजाना चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से त्वचा में निखार आ जाएगा।
बेसन में दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। सप्ताह में तीन बार हाथों और पैरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। यह एक अच्छा घरेलू बॉडी पैक है।
बेसन
बेसन का प्रयोग भी पारंपरिक रूप से सौंदर्य देखभाल में किया जाता रहा है। मुख्य रूप से त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए बेसन से अच्छा प्राकृतिक स्क्रब और कोई नहीं होता है। दरअसल, बेसन में बहुत अच्छे एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं। आपने उबटन के बारे में सुना होगा। बेसन से जितना अच्छा उबटन बन सकता हैए उतना और किसी सामग्री से नहीं बन सकता है। आप बेसन का इस्तेमाल अलग.अलग तरह से कर कसती हैं। उबटन बनाने के लिए बेसन, चावल का आटा, पिसे हुए बादाम, दही और हल्दी को एक कटोरी में मिलाएं। सबसे पहले तिल के तेल से शरीर की मालिश करें। फिर इस उबटन को लगाएं। नहाने के आधे घंटे पहले इसे साफ कर लें। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और त्वचा में निखार आ जाता है और त्वचा चमकने लगती है।
त्वचा से कालिमा हटाने , त्वचा को साफ करने और कसाव लाने के लिए बेसन को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें। बेसन में दही, नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।पिसे हुए बादाम को बेसनए दूध और नींबू के रस में मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 से 30 मिनट बाद धो लें। यह टैन हटाने और त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है।बेसन का पैक त्वचा के एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है। इसे दूध या दही के साथ मिलाकर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से साफ कर लें। मुंहासे वाली त्वचा के लिए बेसन में चंदन , हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
गुलाब जल
गुलाब जल में विटामिन ए, सी, डी, ई और बी3 होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह संवेदनशील त्वचा और मुंहासे वाली त्वचा के लिए भी उपयुक्त है। गुलाब जल रूखी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि यह एक तरह का प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है। इस शक्तिशाली प्राकृतिक स्किन टोनर भी कहा जा सकता है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कुंग फू मास्टर कॉस्मो ज़िमिक अमेरिका से मुंबई आए और करमवीर स्पोर्ट्स क्लब,अंधेरी (वेस्ट), मुंबई में चीता यजनेश शेट्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जहां कॉस्मो ज़िमिक के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म लाइफ ऑफ ए डोजो मास्टर रिलीज़ किया गया। इसे चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन और एम्प्टी हैंड कॉम्बैट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। इनका कहना है कि आज के समय के लिए एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म है, जो लोगों को कुुुछ करने की प्रेणना देगी। इस अवसर पर कॉस्मो ज़िमिक, सारा लैंग ज़िमिक, सगून वाघ, श्रीदेवी शेट्टी वाघ, अमरजीत शेट्टी और चीता यजनेश शेट्टी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
लाइफ ऑफ ए कुंग फू मास्टर मास्टर कॉस्मो ज़िमिक के जीवन के एक सप्ताह की कहानी है, जो भारत के मणिपुर के सुदूर क्षेत्र में पैदा हुआ हुए और बाद में अमेरिका जाकर बस गए। मास्टर कॉस्मो को 8वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट प्रदान करने वाले चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन के संस्थापक ग्रैंडमास्टर चीता यजनेश शेट्टी कहते हैं।
यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म लोगों को कुछ कर गुजरने की शिक्षा देती है और इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। कॉस्मो ज़िमिक दुनिया के लिए एक उदाहरण है, जिन्होंने मार्शल आर्ट को एक अलग मुकाम दिया और लोगों को बताया कि मार्शल आर्ट लोगों को कुछ देने में विश्वास रखता है, ना कि लेने में। इसके जरिये कॉस्मो ने लाखो लोगों की मदद की और काफी लोगों को फ्री शिक्षा देकर उन्हें एक काबिल इंसान बनाया और उनके जीवन को एक मकसद दिया।
मास्टर कॉस्मो जिमिक कहते हैं, आइए इस विश्व समुदाय में दूसरों की मदद करने के लिए कुछ करें। यह फिल्म आपको अच्छा करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करेगा और दुनिया को बदलने के लिए जीवन को प्रभावित करेगा जैसे कि हम दोनों कोशिश कर रहे है। इंसान को कोशिश करते रहना चाहिए, चाहे सफलता मिले या ना मिले। लेकिन एक ना एक दिन कोशिश जरूर कामयाब होती है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा का दसवां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। अब कलर्स टीवी ने आधिकारिक रूप से कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। चैनल ने शो के प्रोमो के साथ इन चेहरों को उजागर किया। आइए, आपको बताते हैं चैनल ने अब तक किन सिलेब्रिटीज के नामों की आधिकारिक घोषणा की है।
झलक में हिस्सा लेने वाली हस्तियों में पहला नाम निया शर्मा का है। निया टीवी पर अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं। टीवी शो नागिन से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। रिएलिटी शो की बात करें तो वह खतरों के खिलाड़ी 8 का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा 2020 में वह खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया की विजेता भी नहीं। अब झलक दिखला जा में निया का डांस अवतार भी देखने को मिलेगा।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसेज में शुमार मल्लिका शेरावत की हालिया फिल्म आरके/आरके रिलीज हुई है, हालांकि उनकी फिल्म तो बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन खुद मल्लिका शेरावत अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडस्ट्री पर खुलासा करते हुए कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज पर काफी कुछ कहा था। वहीं अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मल्लिका ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत से पर्दा उठाया है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों राष्ट्रपति भवन के बाहर नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनों एक्टर्स राष्ट्रपति भवन में हुए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मिले थे। उसी कार्यक्रम के दौरान अनुपम ने रजनीकांत के साथ फोटो क्लिक करवाई और शेयर करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया।
अनुपम खेर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरे दोस्त रजनीकांत जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा! बहुत अच्छा लगा आज आपसे मिलके। जय हो! इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग का यूज करते हुए लिखा आजादी का अमृत महोत्सव।
इस फोटो को देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपना प्यार लुटा रहे हैं। जहां महिमा चौधरी ने लिखा, मेरे दो फेवरेट हीरो एक ही फ्रेम में। वहीं दर्शन कुमार ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी बनाकर दोनों पर अपना प्यार बरसाया है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपनी आगामी फिल्म ऊंचाई का पोस्टर साझा किया। उन्होंने इसे दोस्ती का जश्न मनाने वाली यात्रा करार दिया। अभिनेता ने ट्विटर पर फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म का एक पोस्टर जारी किया।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारी आगामी फिल्म ऊंचाई की पहली तस्वीर के साथ फ्रेंडशिप डे मनाएं। मेरे, अनुपम खेर और बमन ईरानी के साथ इस दोस्ती का जश्न मनाने वाली यात्रा पर शामिल हो जाएं। बच्चन ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा, राजश्री और सूरज बड़जात्या की फिल्म, ऊंचाई 11 नवंबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पोस्टर में बच्चन के साथ सह-कलाकार अनुपम खेर और बमन ईरानी बर्फ से ढके हिमालय में ट्रेकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऊंचाई फिल्म में परिणीति चोपड़ा, नफीसा अली सोढ़ी और डैनी डेन्जोंगप्पा के साथ नीना गुप्ता और सारिका भी अतिथि भूमिका में हैं।
कोरोना अभी ठीक से खत्म नहीं हुआ है कि अब मंकी पॉक्स की दस्तक ने लोगों को एक नए खौफ में डाल दिया है। मंकी पॉक्स एक ऐसा वायरस है जो ह्यूमन तो ह्यूमन फैलता है। यानी अगर कोई किसी संक्रमित के संपर्क में आता है तो उसे भी तुरंत पकड़ लेता है। मंकी पॉक्स ने केंद्र और राज्यों की सरकारों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
मंकीपॉक्स कोई नया रोग नहीं है। यह एक स्मॉल पॉक्स की फैमिली के वायरस द्वारा फैलने वाला संक्रामक रोग है। जिसे पहली बार डेनमार्क की एक प्रयोगशाला में प्रयोगों के लिए लाए गए दो बंदरों में 1958 में पाया गया। बंदरों के अतिरिक्त इसे चूहों और गिलहरियों को भी संक्रमित करते हुए पाया गया है। इन्हीं जानवरों से यह मनुष्य तक पहुंचा। वैसे तो यह कोविड-19 जैसे ही फैलने वाला संक्रामक रोग है किंतु भयभीत होने की नहीं इससे सतर्क रहने की जरूरत है । आज अब तक यह 75 देशों तक पहुंच चुका है। अब तक दिल्ली , उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों में संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
यह आंकड़ा पूरी तरह कोविड-19 की पुनरावृत्ति है।
लेकिन ज्यादा डराने वाली बात एक खबर है जिसमें कहा गया कि कुछ युद्धरत देश इसका प्रयोग बायोलॉजिकल हथियार के रूप में कर सकते हैं। इसलिए सारी दुनिया और चिकित्सा पद्धतियों को सतर्क हो जाने की जरूरत है। 3 दिन पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसको लेकर वर्ल्ड इमरजेंसी की बात कही है।
संक्रमण का तरीका :
संक्रमित जानवर अथवा मनुष्य के सीधे संपर्क में आने से यह वायरस मुंह, नाक, आंख ,कटी-फटी त्वचा एवं शारीरिक संसर्ग के रास्ते अन्य मनुष्य अथवा जानवर तक पहुंच जाता है। संक्रमित व्यक्ति द्वारा प्रयोग किए गए बिस्तर अथवा वस्त्रों द्वारा भी इसका संक्रमण संभव है। 42 साल उम्र से नीचे वाले हर उम्र के पुरुष महिला बच्चे इससे संक्रमित हो सकते हैं । जिन्हें स्मॉल पॉक्स का टीका लग चुका है अथवा स्मालपॉक्स हो चुका है वे इस रोग से संक्रमित नहीं होंगे। किंतु अपने देश की जनसंख्या का सबसे बड़ा हिस्सा नवयुवकों का है इसलिए हमारे यहां भारत में संक्रमित हो सकने वाली जनसंख्या अन्य देशों की तुलना में काफी बड़ी है।
इनक्यूबेशन पीरियड :
यह प्रथम रोग लक्षण मिलने के पहले का वह समय है जिसमें नए संक्रमित मरीज के भीतर संक्रामक वायरस अपनी कॉलोनी विकसित करता होता है। इस संक्रमण में वह समय 3 से 7 दिन का है।
लक्षण :
1- सर्वप्रथम सर दर्द बुखार और बदन दर्द के लक्षण प्रकट होते हैं।
2- फिर छाती और आर्मपिट में लाल रंग रैशेज दिखाई पड़ते हैं। जिनमें तेज खुजली होती है।
3- स्मालपॉक्स की तरह के छाले सर्वप्रथम चेहरे पर दिखाई पड़ते हैं फिर हाथ और पैर के तलवों में यह छाले ज्यादा निकलते हैं।।
4- एक-दो दिन बाद इन छालों का प्रकोप पूरे शरीर पर दिखाई पड़ने लगता है।
5- पानी भरे छालों में खुजली रहती है।
6- स्मालपाॅक्स की तरह मंकीपॉक्स के छालों में भी क्रमशः परिवर्तन होते हैं।
7- बाद में छालों में मवाद भर जाता है दो-तीन दिन उपरांत यह मवाद भी सूख कर चालू पर मोटी मोटी पिपड़िया(स्केल्स) पड़ जाती हैं।
8- अंत में सारे स्केल्स धीरे-धीरे छूटकर गिर जाते हैं और त्वचा पर गहरे दाग छोड़ते हैं।
9- इस रोग की संक्रामक अवस्था 14 से 16 दिन तक की है।
10- मृत्यु दर कम है किंतु है।
बचाव :
1- संक्रमित देशों की यात्रा करने से बचा जाए। अथवा जिस एरिया में संक्रमित मरीज मिले हों वहां न जाया जाए।
2- बंदर चूहे और गिलहरियों से दूर रह जाए।
3- संक्रमित मनुष्य के सीधे संपर्क मैं आने से बचा जाए।
4- संक्रमित व्यक्ति को चेचक के लिए बने अस्पताल अथवा घर में ही किसी अलग कमरे में आइसोलेट किया जाए।
5- संक्रमित देशों अथवा जगह से लौटे यात्रियों की हवाई अड्डों पर ही जांच करवाई जाए।
6- होटलों और ट्रेन में एपिडेमिक के समय पहले से बिछे बिछावन का प्रयोग ना करें।
7- टीकाकरण करवाया जाए।
8- अनावश्यक भयभीत होकर अपने इम्यून सिस्टम को कमजोर ना करें।
चिकित्सा :
1-यदि एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति की बात की जाए तो इस रोग से लड़ने के लिए उसके पास कोई विशेष दवा नहीं है। बुखार दर्द खुजली के लिए कुछ कंजरवेटिव दवाई दे सकते हैं।
2- स्मालपॉक्स दुनिया से जा चुका है। परंतु उससे बचाव के लिए बनाई गई एलोपैथिक वैक्सीन अब भी उपलब्ध है । वह मंकीपॉक्स पर भी 85% तक कारगर है।
होम्योपैथिक चिकित्सा :
मंकीपॉक्स के लिए होम्योपैथी सबसे उपयुक्त चिकित्सा पद्धति है। क्योंकि इसके पास रोग से पहले बचाव के लिए और हो जाने के बाद चिकित्सा के लिए भी कारगर लाक्षणिक दवाएं उपलब्ध है।
बचाव के लिए होम्योपैथिक औषधि : मंकीपॉक्स से बचाव के लिए होम्योपैथिक औषधि
मैलेन्ड्रिनम 200 अचूक है। यह औषधि वैक्सीनेशन के दुष्प्रभाव को भी सफलतापूर्वक खत्म कर देती है। स्मॉल पॉक्स के एपिडेमिक के समय अनेक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने टीका के रूप में इसका प्रयोग सफलतापूर्वक किया और अपना अनुभव लिखा है । स्मालपॉक्स के एक एपिडेमिक के समय इस औषधि का प्रयोग अन्यों के अतिरिक्त अपने ऊपर भी स्वयं किया और उस काल में वे सभी सुरक्षित रहे।उस समय उन्होंने मैलेन्ड्रिनम 30 c का प्रयोग अपने ऊपर सुबह शाम किया और दो बार और दोहराया। इसकी प्रामाणिकता को सिद्ध करने के लिए उन्होंने स्मालपॉक्स के मरीजों के बीच रहते हुए भी वैक्सीन नहीं लगवाया और वे सुरक्षित रहे। स्मालपॉक्स जैसे लक्षणों वाले मंकी पाक्स पर भी इस औषधि को 200 शक्ति में 10:--10 दिन पर एक-एक खुराक तीन बार देकर सबको सुरक्षित किया जा सकता है।
चिकित्सा के लिए होम्योपैथिक औषधियां :
रोग हो जाने के बाद भी लक्षण अनुसार अनेक कारगर होमियोपैथिक औषधियां उपलब्ध है जो मंकीपॉक्स के समय और समाप्त होने के बाद उसके अनेक दुष्प्रभावों को सफलतापूर्वक ठीक करेंगी। इनमें प्रमुख हैं -
मैलेन्ड्रिनम, वैरिओलिनम, रस टॉक्स; कैंथेरिस, हिपर सल्फ, सरसेनिया पी, मेजेरियम, आर्सेनिक एल्ब, थूजा, हिप्पोजेनियम, मैन्सीनेला,इचिनेशिया इत्यादि।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म दोबारा के लिए तापसी पन्नू पूरी तरह से तैयार है। यह एक टाइम-ट्रैवल फिल्म है, जिसमें एक किरदार दो अलग-अलग अवतारों में दिखाई देगा। हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू एक ऐसी महिला का किरदार निभाएंगी, जो कई अनसुलझे रहस्यों की दुनिया में फंसी हुई है, दर्शक उसे दो अलग-अलग दुनियाओं में घूमते हुए देखेंगे।
फिल्म डबल-रोल व्यक्तित्व की खोज किए बिना अतीत और वर्तमान में उसकी उपस्थिति के भ्रम को अलग-अलग लुक में कैद करेगी। फिल्म अपने आस-पास के रहस्यों के जवाब खोजने के उसके संघर्ष का अनुसरण करेगी क्योंकि वह फिल्म के रहस्य को आगे ले जाती है। इस फिल्म में तापसी पन्नू अभिनेता पावेल गुलाटी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
दोबारा शोभा कपूर और एकता आर कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस ने बनाया है। फिल्म, जिसने पहले ही सिनेप्रेमियों का ध्यान खींचा है, 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
