Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बच्चन (79) ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी और उनके संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया। बच्चन ने लिखा, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं... मेरे संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध करता हूं।

बच्चन इससे पहले जुलाई 2020 में भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तब उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ ही बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं।

 

 

और भी

सलमान के डुप्लीकेट ने शर्टलेस होकर रेलवे ट्रैक पर गाया ' तेरे नाम..', मचा बवाल, केस दर्ज , जानिए पूरा मामला


लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके फैंस दीवानों की तरह मोहब्बत करते हैं लेकिन कभी-कभी ये दीवानगी उनके चाहने वालों को भारी भी पड़ जाती है और ऐसा ही कुछ हुआ सलमान के फैन और खुद को उनका डुप्लीकेट कहने वाले आजम अंसारी के साथ, जिन्हें सल्लू मियां की तरह रेलवे ट्रैक पर शर्टलेस होकर गाना महंगा पड़ गया और उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

सलमान के डुप्लीकेट ने शर्टलेस होकर रेलवे ट्रैक पर गाया गाना
आपको बता दें कि आजम फिल्म 'तेरे नाम' के टाइटल गीत को रेलवे ट्रैक पर ठीक उसी तरह से शूट कर रहे थे, जैसे कि सलमान खान पर फिल्म में फिल्माया गया है। उन्होंने उसी तरह से लंबे बाल रखे हैं और उसी स्टाइल में स्मोक करते दिख रहे हैं, यहां तक उनकी कद-काठी भी काफी हद तक सलमान खान से मेल खाती है, अगर आप सरसरी तौर पर देखेंगे तो आप भी शायद उन्हें असली वाला सलमान खान ही समझ लें।

पाई-पाई को मोहताज कांबली को देखकर दुखी हुआ ये बिजेनसमैन, दिया 1 लाख माह की सैलरी वाली जॉब का ऑफरपाई-पाई को मोहताज कांबली को देखकर दुखी हुआ ये बिजेनसमैन, दिया 1 लाख माह की सैलरी वाली जॉब का ऑफर

वीडियो वायरल
लेकिन जैसे ही उसका वीडियो वायरल हुआ और आरपीएफ के संज्ञान में आया, उसने अंसारी पर केस कर दिया। हालांकि अभी भी गाने का वीडियो आजम अंसारी के सोशल अकाउंट पर मौजूद है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उसे बॉलीवुड जाने की सलाह भी दे डाली है।

सलमान को पूरी तरह से कॉपी करते हैं अंसारी
आपको बता दें कि सलमान खान का ये जबरा फैन सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय है और उसके इंस्टा पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। वो मूल रूप से लखनऊ के ही रहने वाले हैं और इससे पहले भी उन पर शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। वो सलमान को पूरी तरह से कॉपी करते हैं, वो उन्हीं की तरह चलते हैं, बोलते हैं और हाथों में ब्रेसलेट पहनते हैं।

फिल्म एक ट्रैजिक लवस्टोरी
गौरतलब है कि 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म 'तेरे नाम' एक बहुत बड़ी हिट थी। फिल्म एक ट्रैजिक लवस्टोरी थी। जिसने बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त ढंग से धूम मचाई थी। फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं तो वहीं फिल्म में सलमान खान की स्टाइल और लुक ने लोगों को उनका मुरीद बना दिया था।

फिल्म सेतु (1999) की रीमेक
एक जूनूनी आशिक के रोल में सलमान खान ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी और इसी वजह से आज भी जब भी ये फिल्म टीवी पर आती है तो लोग टीवी से चिपक जाते हैं। हालांकि ये फिल्म तमिल भाषा में बनी फिल्म सेतु (1999) की रीमेक थी।
और भी

राजू श्रीवास्तव को लेकर डॉक्टर्स ने जारी किया ये बड़ा बयान, कहा- ठीक तो हो जाएंगे लेकिन समय....

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को गत 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे और अब तक उन्हें होश नहीं आया है। आपको बता दें कि जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय राजू श्रीवास्तव अचानक ही बेहोश हो गए थे। इसके बाद तुरंत उन्हें दिल्ली के एम्स में ले जाया गया था जहां वह अभी भी वेंटिलंटर सपोर्ट पर हैं। राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट उनके परिवार वाले देते रहते हैं। राजू के करीबी और फैंस उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच राजू श्रीवास्तव को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।


राजू श्रीवास्तव का नया हेल्थ अपडेट
राजू श्रीवास्तव के परिवार की तरफ से बताया गया है कि राजू की हेल्थ में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि राजू ठीक होंगे, लेकिन इसमे थोड़ा लंबा समय लग सकता है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया- उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर्स उनका अच्छे से इलाज कर रहे हैं। हालांकि राजू को अभी होश नहीं आया है। वह वेटिंलेटर पर हैं और डॉक्टर्स हर समय उनकी निगरानी कर रहे हैं।

राजू ठीक हो जाएंगे, लेकिन लंबा समय लग सकता है
डॉक्टर्स का कहना है कि राजू ठीक तो हो जाएंगे, लेकिन इसमें लंबा समय लग सकता है। राजू श्रीवास्तव गत 10 अगस्त को बेहोश हो गए थे और उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। ऐसे में सही से ट्रीटमेंट करने के लिए उनका होश में आना बहुत ही जरूरी है। राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए सभी लोग दुआएं मांग रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव की बेटी का बयान
वहीं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- डॉक्टर्स पापा का इलाज कर रहे हैं। उन्हें भी उनकी हेल्थ में सुधार का इंतजार है और हम डॉक्टर्स से पापा को लेकर अपडेट का इंतजार करते रहते हैं। पापा हल्का रेस्पॉन्ड कर रहे हैं लेकिन उन्हें ठीक होने में समय लगेगा।

शेखर सुमन ने कही थी ये बात
इससे पहले राजू श्रीवास्तव के दोस्त शेखर सुमन ने भी ट्वीट कर उनका हेल्थ अपडेट दिथा था। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा था- राजू के परिवार वालों ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। राजू के ऑर्गन्स सही से काम कर रहे हैं। भले ही अभी राजू को होश नहीं आया है लेकिन डॉक्टर्स को उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। महादेव की कृपा। हर हर महादेव।

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने की थी ये गुजारिश
वहीं कुछ दिनों पहले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर कई गलत खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कैमरे पर कहा था- मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि राजू की सेहत को लेकर गलत अफवाह मत फैलाएं। हमें अपने आसपास कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं चाहिए, हमें बस पॉजिटिव एनर्जी चाहिए। वह जल्द वापस आएंगे। डॉक्टर्स अच्छे से अपना काम कर रहे हैं।
 
और भी

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि वे माता-पिता के रूप में इस नयी यात्रा को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। दंपति ने एक बयान जारी करके कहा, 20.08.2022 को, हमारे यहां बेटे का जन्म हुआ। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है- सोनम और आनंद।

सोनम के पिता व जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि वह परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, हमें 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार में नए सदस्य के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सोनम और आनंद को बेटा हुआ है। पहले यह खबर जानीमानी अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी और सोनम व उनके पति को बधाई दी थी।

 
 
 

नीरजा, रांझणा और दिल्ली 6 जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम ने मार्च में बताया था कि वह गर्भवती हैं। 37 वर्षीय सोनम ने 2018 में आनंद (39) से शादी की थी।

और भी

पति पत्नी के अटूट रिश्ते को दर्शाती शुद्ध पारिवारिक फिल्म है दुल्हन पिया की : धर्मेन्द्र चौबे

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मार्क फिल्मस सीजी के बेनर तले एवं छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे के निर्देशन में बनी शुद्ध पारिवारिक एवं कमेडी फिल्म दुलहन पिया कि आगामी 26 अगस्त को भिलाई के व्यंकटेश्वर टॉकीज एवं रायपुर श्याम टॉकीज के साथ ही पूरे छत्तीसगढ में एक साथ रिलीज होने जा रही है। उक्त बातें आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म दुल्हन पिया के डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे ने कही। यह फिल्म लोगो को गुदगुदने वाली इमोशन को छूते हुए रोमांस और प्यार से भरी मसाले दार फिल्म हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी। मेरा दावा है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेगी। इस दौरान फिल्म के नायक रियाज खान, अंशु चौबे, नायिका काजल सोनबेर,संजू साहू,प्रदीश शर्मा,शमशीर सिवानी ने भी इस फिल्म में अपने अपने किरदार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल और आर के लालवानी ने बताया कि इस फिल्म में जहां छॉलीवुड के प्रसिद्ध नायक रियाज खान, अंशु चौबे, संजू साहू, काजल सोनबेर,अनुपम भार्गव है तो वही भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर ललित उपाध्याय, कौशल उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, शमशीर सिवानी ने इसमें महती भूमिका निभायी है। इसके अलावा इस फिल्म में पायल शर्मा, विनायक अग्रवाल, नरेन्द्र काबरा, सुधा जांगड़े, शिल्पा मानिकपुरी, निखिल पाठक, प्रमोद नामदेव,विलास गुलहाने ने भी काम किया है। कथा,पटकथा एवं संवाद धर्मेंद्र चौबे, संगीत अमित प्रधान, गीत अमित प्रधान, श्याम खूंदर खुंटे,गोपाल डडसेना का है तो गानों को स्वर दिया है अनुराग शर्मा, कंचन जोशी एवं प्रदीप तिवारी ने। फिल्म के सारे दृश्यों को कैमरे में कैद किया है प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा ने और इसके प्रोडक्शन मैनेजर अशोक गौर है।

पहली बार बेहद संजीदा और पत्नीव्रता वाला रोल निभाया हूं : रियाज खान
इस दौरान फिल्म के नायक रियाज खान ने कहा कि इसमें मेरा किरदार एक क्लासिकल सिंगर का है। जो पत्नीवर्ता पति है जो अपनी पत्नी और  परिवार के लिए अपनी खुशियां तक निछावर कर देता है और बहुत ही सादगी भरा मेेरा करेक्टर है। मैँ अब तक कॉलेज ब्वाय और हिरोइनों के इर्द गिर्द घूमने वाला किरदार निभाता रहा हूं लेकिन ये मेरी पहली फिल्म में जिसमें इतना संजीदा पत्नीव्रता वाला चैलेंजिंग रोल निभाया हूं। इसमें पति पत्नी के रिश्ते कितने नाजुक होते है और उसे किस तरह संजो कर रखा जाता है, उस बारे में बताया गया कि पति पत्नी का रिश्ते में त्याग बलिदान और उनके प्यार की सीमा क्या होती है।

पहली फिल्म में ही निभाना पड़ा चैलेंजिग रोल : नायिका काजल सोनबेर

इस दौरान फिल्म की हिराईन काजल सोनबेर ने कहा कि यह मेरी पहली फिल्म है और बहुत ही चैलेंजिंग रोल था लेकिन फिल्म के डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे और इसके सीनियर कलाकारों सहित सभी ने मेरा पूरा सहयोग किया और मैं अच्छे तरीके से अपने किरदार को निभा पाई हूं जो एक यादगार किरदार है। इसमें एक शादी शुदा पतिव्रता वाली नारी हूं लेकिन पति द्वार कुछ गलतफहमी के कारण घर परिवार में कलह शुरू होता है ऐसे समय में किस प्रकार परिवार को संभाला जाता है इस फिल्म में बहुत ही अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। मेरा अनुभव है कि छग में पहली नारी प्रधान फिल्म है। कुछ साल पहले झन भूले मा बाप ला जो परिवारिक फिल्म आई थी उसके बाद फिर उसी लेबल की ये दूसरी फिल्म बहुत सालों बाद आ रही है जो दर्शकों को बहुत पंसद आयेगी। स्टार प्लस में सीरीयल अनुपमा नारी प्रधान है वनराज शाह का करेक्टर सुधांशु पाण्डेय ने पोस्टर का विमोचन किया।


वहीं सीनियर एक्टर प्रदीप शर्मा ने कहा कि पहली बार लीक से अलग हटकर रोल किया हूं जिस हिन्दी फिल्म पड़ोसन में महमूद ने डांस सिखाने वाले दक्षिण भारतीय मास्टर का रोल किया था उसी प्रकार मेरा भी इस फिल्म में बेहद क्रिटिकल किरदार है। इसफिल्म के लिए मुझे सर मुडवाना पड़ा और उसके कारण मुझे कई फिल्मों का काम छोडना पड़ा। इसमें पूरे फिल्म में मेरी अहम भूमिका है और अंत में जब मेरी शिष्या हिराईन काजल का धर टूट जाता है उस समय उसके घर को पुन: जोडने का कार्य मेरे ही द्वारा किया गया हैं। आज तक जितनी भी फिल्म में काम किया हूं लेकिन ऐसा चैलेंजिंग और क्रिटिकल रोल पहली बार किया लेकिन इस फिल्म में काम करने में बहुत आनंद आया।

छत्तीसगढ में पारिवारिक फिल्मों का क्रेज है : निर्माता एम के अग्रवाल
छत्तीसगढ में शुद्ध पारिवारिक के साथ कमेडी और लव स्टोरी वाली फिल्मों का क्रेज है इसलिए हमने दर्शकों की पसंद को देखते हुए ये पारिवारिक फिल्म का निर्माण किये है ताकि पूरा परिवार एक साथ बैठक ये फिल्म देखें और मनोरंजन के साथ ही कुछ सीख लेकर जाये।

और भी

कांकेर में जोर शोर से चल रही है फिल्म राधेश्याम की शूटिंग...

 बालीवुड अभिनेता राहुल राय शूटिंग कर वापस लौटे मुंबई

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बालीवुड अभिनेता राहुल राय द्वारा अभिनीत एवं छॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले डायरेक्टर अभिषेक सिंह के निर्देशन में बन रही छत्तीसगढी फिल्म राधेश्याम की शूटिंग इन दिनो कांकेर के हसीन वादियों में बड़े ही जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आशिकी फेम राहुल राय ने हिरोईन के काका ठाकुर का जर्बदस्त अभिनय किया है। वे शूटिंग कर आज ही मुंबई लौटे है।

फिल्म के निर्माता गोपीचंद मते एवं निर्देशक अभिषेक सिंह ने बताया कि राहुल राय के अलावा इस फिल्म के हिरो एक्शन स्टार दिलेश साहू एवं स्टाईलिस स्टार संजू की दुल्हनिया फेम लक्षित झांजी एवं अमित शर्मा और सागर सोनी है तो इसकी हिरोईन गरिमा शर्मा एवं सृष्टि देवांगन, खुशी दास है। इसके अलावा लिजेंड एक्टर रजनीश झांजी पहली बार बेजोड़ कमेडी करते नजर आयेंगे, इनके द्वारा किये गये कमेडी से दर्शक लोट पोट होंगे तो छॉलीवुड के सुपर अभिनेता जीत शर्मा पहली बार इसमें खलनायकी करते नजर आयेंगे। इसके अलावा छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अंशुल अवस्थी ने भी इसमें अपने खलनायकी का जलवा दिखाया है। वहीं संजय जैन भी दमदार पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आयेंगे।

आरएम प्रोडक्शन के बेनर तले एवं जी एम इंटरटेनमेंट के बेनर तले बनी इस इस छत्तीसगढी फिल्म राधेश्याम में प्रसिद्ध एक्टर पुष्पेन्द्र  सिंह, उपासना वैष्णव, शमशीर सिवानी, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, संजय जैन, निशांत बजड़,  अजय पटेल, संजीव कुमार नायर ने भी महती भूमिका का निभाया है। इसक अलावा यहां के कई स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में काम करने का मौका दिया गया है।

ज्ञातव्य हो कि इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर, सुशील श्रीवास्तव, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, असिस्टेंट डायरेक्टर निशांत बजड़, असिस्टेंट डायरेक्टर लता एंड पकंज यादव, स्टोरी रायटर सुशील श्रीवास्तव, डीओपी विक्रांत सिंह, कास्टयूम डायरेक्टर आलेख, प्रोडक्शन मैनेजर अशोक गौर, प्रोडक्शन हेड राकेश है।

और भी

जिस मायानगरी में नूपुर ने बिताए 27 साल, उसे कहा अलविदा, संन्यास की राह पर बढ़ रही आगे...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कहा जाता है देश की माया नगरी मुंबई की जो व्यक्ति एक बाद स्वाद चख लेता है वो वहीं का हो जाता है, लेक्किन 27 साल तक वहां काम करने के बाद टीवी कलाकार नुपुर अलंकार, शक्तिमान, दीया और बाती हम और घर की लक्ष्मी बेटीयां जैसे कार्यक्रमों में सराहना बटोरने के बाद अब संन्यासी बनने जा रहीं है। जिसके लिये वो मुंबई से हिमालय की यात्रा पर निकल चुकी हैं। इस माध्यम के जरिए नुपुर जरूरतमंदों की मदद करना चाहती हैं। 

नुपुर का कहना है कि उन्होंने फरवरी में संन्यास लिया था। मैं तीर्थयात्राओं में बिजी हूं और जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला लिया है। मेरा हमेशा से अध्यात्म की ओर झुकाव रहा है और उसका पालन भी करती आई हूं। इसलिये अब मैंने खुद को पूरी तरह इसके लिये समर्पित कर दिया है। मैं गुरु शंभू शरण झा को पाकर धन्य हूं, जिनकी वजह से मेरे जीवन की दिशा बदल गई। 

नुपूर ने बताया, उन्होंने अपने मुंबई वाले फ्लैट को किराये पर दे दिया है, ताकि ट्रैवल और बेसिक खर्चे निकलती रहें। वहीं अपने सन्यासी लुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा, कई लोगों को लगता है कि मैं भावनात्मक रूप से टूट चुकी हूं और जिंदगी से थक कर मैंने ये फैसला लिया है, पर ये सच नहीं है। 

लॉकडाउन के दौरान नुपुर अलंकार आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी। इस दौरान उनकी मां भी बेहद बीमार हो गई थीं, जिनके इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। यहां तक वो मां की दवा के लिये 500 रुपये भी नहीं जुटा पा रही थीं।इसके बाद उन्होंने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर मदद मांगी और वहां से उन्हें पैसों की हेल्प मिली। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री से भी कई लोगों ने नुपुर की मदद की थी। नुपुर का कहना था कि वो 2019 से ही मां की सेवा में लगी हुई थीं। इसलिये उन्हें काम करने का वक्त नहीं मिल रहा था।

नुपुर कहती हैं, मेरे जीवन में अब नाटक की कोई जगह नहीं है। दिसंबर 2020 में मेरी मां के निधन के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मुझे अब कुछ भी खोने का डर नहीं है। मैंने खुद को सभी पेक्षाओं और कर्तव्यों से मुक्त महसूस किया। आगे वो बताती हैं कि मेरे संन्यास में देरी हो गई, क्योंकि मेरे बहनोई (कौशल अग्रवाल) अफगानिस्तान में फंस गए थे, जब तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया था। 

टीवी कलाकार नुपुर ने 2002 में एक्टर अलंकार श्रीवास्तव से शादी की थी। उन्होंने जब ससुराल में सन्यासी बनने की इच्छा के बारे में बताया, तो उन्हें उनका सपोर्ट मिला। हिमालय की ओर निकलने से पहले नुपुर अपने पति और सास से मिल कर आईं। नुपुर का कहना है कि उन्होंने हमेशा ही अच्छी बहू बनने की कोशिश की है।

और भी

अभिनेत्री शेफाली शाह कोरोना वायरस से संक्रमित

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने स्वयं को पृथक कर लिया है। शाह को हाल में भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम)-2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार प्राइम वीडियो मूवी ‘जलसा’ के लिए दिया गया।

शाह ने बताया कि वह घर पर पृथक-वास में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल स्वयं को पृथक कर लिया है और घर पर पृथक-वास में हूं। मैं अपने डॉक्टर की सलाह पर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।

शाह (49) ने अपने संपर्क में आए लोगों से भी तत्काल कोविड-19 जांच कराने का अनुरोध किया है। वह 26 अगस्त से शुरू हो रही नेटफ्लिक्स सीरिज दिल्ली क्राइम में फिर से नजर आएंगी।

और भी

मिसेज फलानी में नौ भूमिकाएं निभाएंगी स्वरा भास्कर

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं जो अपनी बात बेबाकी से कहती हैं। राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर वह अपनी राय खुलकर रखती हैं। स्वरा ने महिलाओं और उनकी इच्छाओं पर आधारित कई फिल्में की हैं। उनकी झोली में एक बार फिर से ऐसी ही एक फिल्म आई है। फिल्म का नाम मिसेज फलानी है। यह फिल्म स्वरा के लिए खास इसलिए है क्योंकि इस फिल्म में वह नौ किरदार निभाने जा रही हैं।

मिसेज फलानी में स्वरा को नौ अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका मिलेगा। इस फिल्म को साइन करके वह बेहद उत्साहित हैं। स्वरा के लिए यह खुशी के साथ-साथ गर्व की बात है। काफी उत्साह के साथ उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी फिल्म में काम करुंगी जिसमें मुझे नौ अलग किरदार करने को मिलेंगे। मुझे भरोसा है कि दर्शकों को मेरे सारे किरदार पसंद आएंगे।

 
 
 

मिसेज फलानी एक महिला केंद्रित फिल्म है। इस फिल्म में नौ अलग-अलग कहानियों को एक फिल्म के रूप में दिखाया जाएगा। सभी कहानी की मुख्य किरदार एक शादीशुदा महिला है। यह फिल्म इन महिलाओं के रोजमर्रा के संघर्षों को दिखाती है। इन किरदारों के अपने सपने बुनने और पूरा करने की कहानी है मिसेज फलानी।

हर कहानी में स्वरा तीस-चालीस साल की महिलाओं का किरदार निभाएंगी। इनमें से कुछ भूमिका में वह टीनएज बच्चों की मां भी बनेंगी। मिसेज फलानी का निर्देशन मनीष किशोर और मधुकर वर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सीता फिल्म्स और 3 ऐरो प्रोडक्शंस मिलकर कर रहे हैं। किशोर के अनुसार यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि यह इन महिलाओं के भीतर छिपी छोटी-छोटी ख्वाहिशों के बारे में है।

 
 
 

स्वरा की नौ भूमिकाओं के बारे में उन्होंने कहा, पहले हम नौ अभिनेत्रियों को लेने वाले थे, लेकिन इन कहानियों को लिखते हुए हम सिर्फ स्वरा के बारे में सोच पा रहे थे।

और भी

अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अली असगर जल्द ही कलर्स टीवी के शो झलक दिखला जा में नजर आने वाले हैं। अली को प्रमुख तौर पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके बाद वह नानी के किरदार में भी दिखाई दिए। हालांकि, अली ने कपिल का शो अचानक से छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों की अनबन की भी चर्चा थी।

अब अली ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने यह शो क्यों छोड़ा था।  असगर ने कहा कि कॉमेडियन के रूप में मेरी छवि इतनी मजबूत है कि यह बोझ बन गई है। लोग मुझे कोई और किरदार देने पर विचार ही नहीं करते।

 
 
 

असगर ने कहा, वो मुझे औरतों के लिबास के बाहर देख ही नहीं पा रहे। उन्हें भरोसा ही नहीं है कि मैं कोई और किरदार कर पाऊंगा। सिर्फ चंद प्रोडस्युसर्स ने मुझे मेरे अंदर के कलाकार को एक्सप्लोर करने के कुछ मौके दिए हैं। कपिल का शो छोड़ने की बात पर असगर ने बताया कि नानी के किरदार से वह रचनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने शो के मेकर्स को भी यह बात बताई थी।

 
 
 

दादी के रूप में उनके पास अलग-अलग तरह के मौके थे, लेकिन नानी बनने के बाद रचनात्मकता खत्म हो गई। जब शो का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू किया जा रहा था तब उन्होंने टीम को अपनी परेशानी बताई और फिर उन्होंने शो छोड़ दिया।

 

 

और भी

गंगा गीता में डबल रोल में नजर आएंगी रानी चटर्जी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्री रानी चटर्जी अपनी आने वाली फिल्म गंगा गीता में डबल रोल में नजर आएगी। रानी चटर्जी अपनी आने वाली फिल्म  गंगा गीता  में डबल रोल में नजर आने वाली हैं। गंगा गीता फिल्म के दो अहम किरदार होने वाले हैं, जिसमें रानी चटर्जी के दो अलग शेड्स नजर आएंगे। अब फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुरू भी हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। रानी चटर्जी ने कहा, फिल्म गंगा गीता की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें मेरा किरदार सबों को पसंद आने वाले हैं। मैंने अब तक जितने भी डबल रोल किए हैं, उन सबसे अलग है और नया है।

इसमें एक्शन, इमोशन, लव, म्यूजिक और संवाद का बेहतर सामंजस्य देखने को मिलने वाला है। हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली है। उनके साथ काम करने में बेहद मजा आ रहा है। फिल्म की शूटिंग बड़े स्केल पर हो रही है। इसलिए जब फिल्म थियेटर में आएगी, तो सबको मजा आने वाला है। बस इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रॉमिस पिक्चर्स 1997 के बैनर से बन रही फिल्म गंगा गीता में रानी चटर्जी के साथ प्रेम सिंह, रवि यादव और सागर पांडेय मुख्य भूमिका में हैं।

 
 
 

उनके साथ संजय पांडे और अयाज खान, निरज गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म में गाने का लिरक्सि दिलीप गुलाटी और संगीत अमन श्लोक का होगा, कोरियोग्राफर कैलाश भोर हैं, प्रोडक्शन सुमीत पांडेय का है, सिंगर मोहन राठौड़, रानी चटर्जी, खुशबू जैन, शिल्पी राज, ममता राउत, मनोरंजन झा और पुष्पा लता हैं।

 

 

और भी

विजय देवरकोंडा की मां ने लाइगर की रिलीज से पहले उनके और अनन्या पांडे के लिए कराई पूजा

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाइगर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही अनन्या और विजय ने मेकर्स के साथ में फैंडम टूर्स के तहत देश भर में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाइगर को-स्टार विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर पर हुई पूजा की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनन्या और विजय ब्रह्मणों के साथ पूजा अर्चना करते हुए दिख रहे हैं साथ ही तस्वीरों में अभिनेता की मां अनन्या को रक्षा धागा बांधती हुई दिख रही हैं।

और भी

फिल्म कलाकार जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने बनाया आरोपी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय फिल्म कलाकार जैकलीन फर्नांडिस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में ईडी ने आरोपी बनाया है। जैकलीन के खिलाफ ईडी ने आज चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि वसूली के पैसों का जैकलीन को भी फायदा मिला, और वो जानती थीं कि सुकेश क्रिमिनल है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के खिलाफ ईडी ने आज चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि वसूली के पैसों का जैकलीन को भी फायदा मिला है और वो जानती थीं कि सुकेश क्रिमिनल है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन को पहले से ही पता था ठग सुकेश एक अपराधी और जबरन वसूली करने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया है, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। ED ने जैकलीन पर पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है। वहीं, अब ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बता दिया है। ईडी ने आज एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी अटैच की है। ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे। 

पहले ऐसा बताया गया था कि ठग सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपये ठगे थे। इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को उन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे। गिफ्ट्स में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा समेत कई दूसरे महंगे तोहफे भी शामिल थे। बताया गया था कि सुकेश ने ये सारा पैसा लोगों को ठग कर कमाया था। 

ईडी के एक्शन के बाद जैकलीन फर्नांडिस एक तरफ बुरी तरह फंसती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस की कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें एक्ट्रेस की दो फिल्में बड़े बजट की हैं। 

जैकलीन बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार के साथ राम सेतु में नजर आएंगी। इस फिल्म में नुशरत भरूचा भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। जैकलीन की इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

इसके अलावा जैकलीन रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जैकलीन के साथ रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

 

 

और भी

दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने प्रशंसकों को बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर में उनके पति रोहित रेड्डी भी नजर आए हैं।

अनीता ने इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में फैंस के साथ अपनी खुशी बांटी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, नहीं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। शेयर किए गए तस्वीर में अनीता और उनके पति रोहित की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही है। उनके प्रशंसकों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह! बधाई हो। कुछ लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ कपल के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

और भी

स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की 'जुग जुग जियो' को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म 24 जून को बड़े पर्दे पर आई थी। इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया था। हाल में फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया गया था। अब वरुण और कियारा के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दर्शकों को इस संबंध में जानकारी दी है।

इस प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जुग जुग जियो इंडिया! आपने मांग की और हमने सुना। वे बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं। परिवार के मजबूत बंधन का जश्न मनाते हुए इस स्वतंत्रता दिवस और फेस्टिव वीक के माध्यम से जुग जुग जियो का परिवार बड़े पर्दे पर वापस आ गया है! कहा जा रहा है कि दर्शकों की मांग के मद्देनजर मेकर्स ने फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का निर्णय लिया।

 

11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। इन दोनों फिल्मों के बायकॉट की मांग भी सोशल मीडिया पर उठी। ऐसी परिस्थितियों में मेकर्स एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'जुग जुग जियो' को फिर से रिलीज करके दर्शकों का ध्यान खींचना चाहते हैं।

और भी

स्किन को खराब न कर दे मेकअप…

जानें मेकअप हटाने के आसान और बेहतर तरीके (-शहनाज़ हुसैन)

 मेकअप लगाना जितना कठिन काम है उतना ही कठिन इसे छुड़ाना भी है। मेरा मानना है की  रात को सोने से पहले मेकअप जरूर हटा देना चाहिए, क्योंकि मेकअप के साथ सोना आपकी त्वचा के छिद्र  को बंद कर देता हैए जिससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है  जिसकी बजह से  त्वचा  खुद को रिपेयर नहीं कर पाती है और त्वचा बेजान बनने लगती है । इसके साथ ही मेकअप में मौजूद केमिकल त्वचा   को नुकसान भी पहुंचा देते हैं जिसकी बजह से  त्वचा पर  मुहांसे ,  झुर्रियाँ और   दाग.धब्बों  उभर आते हैं । आप सोच रहे होंगे कि इसे छुड़ाने का आसान और सुरक्षित तरीका क्या है।

मेकअप हटाने का सबसे अच्छा तरीका है कि सामान्य से रूखी त्वचा के लिए क्लींजिंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल किया जाए। एक क्लीन्ज़र मेकअप को नरम और मुलायम  करता है,  जिससे आसानी से हटाया जा सकता है। अगर आपकी त्वचा  तैलीय  है तो फेस वाश या लाइट क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करें। क्लींजर को चेहरे पर हल्की मसाज से लगाएं और  रूई से पोंछ लें। आंखों के आसपास के   एरिया  और होठों के लिए  क्लींजिंग जेल  उपयुक्त होगा   क्योंकि आंखों और होंठों के आसपास की त्वचा नाजुक और पतली होती है। आंखों के आसपास के क्षेत्र को त्वचा को  खींचे बिना  धीरे से पोंछना चाहिए। इसके अलावा आंखों को जोर से रगड़ना नहीं चाहिए, इससे कोशिकाओं  के  टूटने का खतरा होता है जिससे डार्क सर्कल हो सकते हैं।



अपनी अनामिका का उपयोग करके  क्लींजिंग जेल लगाएं और नम रूई से धीरे से पोंछ लें। केवल एक दिशा में पोंछें और आगे.पीछे नहीं। ऊपरी पलकों से काजल हटाने के लिए  नम रूई पर क्लींजर लगाएं और इसे अपनी तर्जनी के चारों ओर लपेटें। नीचे से पलकों के माध्यम से रूई को ब्रश करें। निचली पलकों से मस्कारा हटाने के लिए कॉटन बड का इस्तेमाल करें,  जिस पर थोड़ा सा क्लींजर लगा हो। आंखों के कोनों को भी कॉटन बड से साफ करें। लिपस्टिक हटाने के लिए  नम रूई पर क्लींजर लगाएं और धीरे से अंदर की दिशा में,  कोनों से बीच तक पोंछें।



सुखी  त्वचा के लिए सामान्य  आधा कप दूध लें और उसमें किसी भी वनस्पति तेल ;तिल,  जैतून या सूरजमुखी का तेल  की पांच बूंदें मिलाएं। एक बोतल में डालकर अच्छी तरह हिलाएं। रूई का उपयोग करके त्वचा पर लगाएं और नम रूई से पोंछ लें। बचे हुए मिश्रण को अगले दिन के लिए फ्रिज में रख दें।


तैलीय और मिश्रित त्वचा के लिए   एक चौथाई चम्मच नींबू के रस में एक.एक चम्मच खीरे का रस और ठंडा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

पपीता एक बेहतरीन क्लींजर है, क्योंकि इसमें एंजाइम होते हैं। पके पपीते के गूदे को त्वचा पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को नरम करता है और उन्हें हटाने में मदद करता है।

आलू के रस का भी त्वचा पर सफाई प्रभाव पड़ता है। तैलीय त्वचा के लिए आलू के रस में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। दाग.धब्बों को कम करने और त्वचा को साफ और साफ करने में मदद करता है।



ताजा स्ट्रॉबेरी को पीसकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें। गुलाब जल से धो लें।
   
मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा जेल की मदद ली जा सकती हैण् यह मेकअप हटाने के साथ त्वचा की इंफ्लामेशन और मुंहासे दूर करने में भी मदद करता है। एलोवेरा जेल को ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर रुई की मदद से मेकअप हटाएं।


 
नारियल तेल ना सिर्फ मेकअप और गंदगी को स्किन से हटाता है  बल्कि स्किन को नैचुरल हाइड्रेशन भी देता है। आप एक कटोरी में नारियल तेल डालें और फिर कॉटन बॉल में लगाकर चेहरे से मेकअप हटाएं  ।

मेकअप हटाने के बाद आपको त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाने चाहिए। इसके अलावा स्किन सीरम भी लगाएं। इसके अलावा आंखों  के लिए आपको एक अच्छी क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आंखों को फिर से जीवंत करने में मदद मिलती है।

और भी

'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद सदमे में आमिर खान, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भारी नुकसान के बाद मांगा मुआवजा

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साल 2018 में आई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' के बाद आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दस्तक दी, लेकिन फिल्म लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। फिल्म रिलीज भी हो चुकी है, लेकिन अब भी बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में एक्टर फिल्म के फ्लॉप होने से सदमे में हैं। क्योंकि खुद आमिर लाल सिंह चड्ढा के को-प्रोड्यूसर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के नाकाम होने की वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी लॉस झेलना पड़ा है, जिसके बाद उन्होंने मेकर्स से मुआवजे की मांग रखी है।

4 दिन में सिर्फ 38 करोड़ का कलेक्शन
दरअसल, लाल सिंह चड्ढा इस साल रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से ओर से सराहनी नहीं मिली, जिसके सीधा असर मूवी के कलेक्शन पर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 दिन में 38 करोड़ कमाने में ही कामयाब रही है, जिससे फिल्ममेकर सहित स्टारकास्ट को निराशा हाथ लगी हैं। मौजूदा वक्त में सूत्रों के अनुसार आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की भारी नाकामी को देखते हुए सदमे की स्थिति में हैं।

लोगों के रिएक्शन ने पहुंचाई एक्टर को चोट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के एक करीबी दोस्त ने बताया कि आमिर खान ने हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का बेस्ट वर्जन को बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की थी। लेकिन रिलीज के बाद लोगों के रिएक्शन ने आमिर को तगड़ी चोट पहुंचाई है।

घाटे को लेकर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मांगा मुआवजा
इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद बिजनेस में हुए घाटे को लेकर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मुआवजे की भी मांगा की है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुए नुकसान की भरपाई करने का प्लान कर रहे हैं। बताया गया है कि देश भर के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को मुआवजा मिल सकता है, जिन्हें लाल सिंह चड्ढा से भारी नुकसान हुआ है।

आमिर ने ली फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी
ऐसे में जाहिर तौर पर आमिर ने को-प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म की फ्लॉप होने की जिम्मेदारी ली है और डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुए भारी नुकसान की आंशिक भरपाई करने पर काम कर रहे हैं। बता दें कि आमिर खान के साथ-साथ करीना कपूर के पुराने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म का बायकॉट ट्रेंड कर रहा था, जिसके चलते फिल्म को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

180 करोड़ रुपए में बनी फिल्म, अब तक 38 करोड़ कमाए
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 180 करोड़ रुपए के मोटे बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फर्स्ट वीकेंड में मूवी ने सिर्फ 38.21 करोड़ रुपए की ही कमाई की है, जबकि ऐसा कभी नहीं हुआ है कि आमिर की फिल्में इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए मोहताज होती नजर आई हो। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन (रविवार) को सिर्फ 10.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
और भी

'ए उल्लू के पट्ठे इधर आओ...' जब शाहरुख खान को याद आई पिता की बातें, कहा- 'बड़ा होने पर समझ आया'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जब मात्र 15 साल के थे, तो उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद खान का कैंसर की जंग लड़ते-लड़ते निधन हो गया था। वहीं एक्टर की मां के बारे में बात करें, तो बीमारी के चलते वे भी चल बसी थीं। शाहरुख खान ने अपने लिए फिल्मी करियर चुना लेकिन एक्टर के पिता और उनके परिवार के बड़े बुजुर्गों का देश की राजनीति से गहरा ताल्लुक रहा है। ये बात एक इंटरव्यू में खुद शाहरुख खान ने बताई है। शाहरुख ने बताया कि उनके पिता का आजादी में योगदान था। वे एक स्वतंत्रता सेनानी थे। इसके अलावा एक्टर ने बताया कि उनके पिता उन्हें 'बदमाश' कहा करते थे।

पिता को याद कर क्या बोले शाहरुख?
फरीदा जलाल संग एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख से जब सवाल किया गया कि उनके परिवार के बुजुर्गों के राजनीति से संबंध रहे हैं। ऐसे में वे आज कल की राजनीतिक स्थिति पर क्या बोलना चाहेंगे? तो एक्टर ने जवाब दिया कि मेरे परिवार के.. खासतौर पर पिता के देश की राजनीति से काफी संबंध रहे हैं। खासकर देश की आजादी से पहले।

फ्रीडम फाइटर थे शाहरुख के पिता
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक शाहरुख ने बताया कि उनके पिता खुद फ्रीडम फाइटर थे और जनरल शाहनवाज जैसे लोगों से जुड़े हुए थे।

शाहरुख के बुलाते थे 'बदमाश'
अपने पिता की बातों को याद करते हुए शाहरुख खान कहते हैं कि वे कहा करते थे, 'ऐ बदमाश इधर आओ। ऐ उल्लू के पट्ठे तुम खुद को इतना हीरो बनके घूमते रहते हो। अपनी आजादी को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमने तुम्हें ये दी है, इसे हमेशा बनाए रखना।'

'गरीबी की बात करते थे पापा'
शाहरुख कहते हैं कि उस वक्त मैं यही सोचता था कि आजादी का मतलब विदेशी शासन या कुछ और है लेकिन फिर बड़ा होने के बाद समझ आया कि वे जिस आजादी की बात करते थे, वो गरीबी को लेकर थी।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि शाहरुख खान जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इसके अलावा वे फिल्म 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।
और भी