Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

सरकार को खासकर के ड्रग के खिलाफ कड़े एक्शन लेने चाहिए : श्रद्धा रानी

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोवा में बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट के हुए मर्डर कांड से अभिनेत्री श्रद्धा रानी बहुत आहत हुई है। इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए श्रद्धा ने कहा कि सोनाली के साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा हुआ। ड्रग और शराब जो है,देश व फ़िल्म इंडस्ट्री को दिन प्रतिदिन खोखला करती जा रही है।क्राईम पर क्राईम होता जा रहा है।सोनाली का मर्डर हो गया। लड़कियों को सावधानी बरतनी चाहिए, किसी पार्टी या कहीं भी जाएं तो किसी का दिया हुआ, कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। मैं तो कहूंगी कि आजकल लड़कियों को केवल काम से काम रखना चाहिए। अच्छा रिश्ता बनाने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।आज घोर कलयुग चल रहा है। बाकी जो लिखा है,वह जरूर होता है, लेकिन भगवान ने दिमाग दिया है, उसको ठीक से इस्तेमाल करना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री के बहुत सारे हादसे हुए है। इनसे हमें सबक लेना चाहिए।मैं तो सबको सलाह दूंगी कि ड्रग और शराब से दूर रहें और अपना जीवन व्यर्थ में बर्बाद होने से बचाये।"

आगे श्रद्धा शर्मा कहती है,"सरकार को चाहिए कि खासकर के ड्रग के खिलाफ कड़े एक्शन ले और इसके लिए उम्रकैद या फांसी की सज़ा का कानून पास करें और फास्टट्रैक पर केस चलाकर 15 दिन या महीने भर में सज़ा का प्रावधान बनाये।वर्ना हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।"

वैसे ग्लैमरस, सेक्सी व बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रद्धा शर्मा ने धारावाहिक 'सुनो हर दिल कुछ कहता हैं','सारथी' व 'हर शाख पे उल्लू बैठा है','कॉमेडी क्लासेस','नीली छत्रीवाले',''बिग बॉस सीजन 5,'इमोशनल अत्याचार' इत्यादि जैसे कई हिट धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई,इसके अलावा तीन कन्नड़ फिल्में 'जीवा','जय हो' और 'अन्वेषी' तथा एक तमिल फिल्म 'मैयूम कुंटे' में भी अभिनय किया है।

और भी

पति संजय कपूर को लेकर महीप कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के बाद दूसरी औरत के साथ...

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेटफ्लिक्स पर आज से 'फेब्यूलस लाइफ्स ऑफ वॉलीवुड वाइफ्स' शो का नया सीजन स्ट्रीम हो रहा है। पिछले काफी समय से इस खास शो की चर्चा हो रही थी। इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक को इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि इस शो में मशहूर बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां नजर आएंगी जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के बड़े खुलासे करेंगी। इस शो के नए सीजन में आपको महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सचदेव की ग्लैमरस लाइफ की झलक देखने को मिलेगी।

महीप कपूर ने किया बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार इस शो का पहला सीजन भी सुपरहिट साबित हुआ था। पहले सीजन में चारों स्टार वाइव्स ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। लोगों का मानना है कि आज से शुरू हो चुका दूसरा सीजन भी कुछ ऐसा ही धमाकेदार साबित हो सकता है। खबर है कि दूसरे सीजन के एक एपिसोड में महीप कपूर ने अपने पति संजय कपूर से जुड़ा एक ऐसा राज खोला जिसे सुनकर सबके होश उड़ सकते हैं। कैमरे के सामने एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने पति का एक बड़ा राज खोल दिया।

महीप ने कहा- संजय ने शादी के बाद दिया धोखा
महीप कपूर ने इस शो में बताया कि पति संजय कपूर ने उन्हें 25 साल की शादी के दौरान चीट किया था। महीप कपूर ने कहा कि इस बारे में संजय को कुछ नहीं पता कि मैं उनका ये राज सबके सामने खोल दूंगी। 'इंडियाटुडे' के साथ बातचीत में महीप कपूर ने इस बारे में बात की। महीप कपूर से जब पूछा गया कि क्या इस चीटिंग के बारे में शो पर सबके सामने बता पाना उनके लिए मुश्किल था और क्या इस बारे में उन्होंने परिवार को क्या बताया, तो महीप कपूर ने इसका सीधा जवाब दिया। महीप कपूर ने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें शादी के बाद धोखा दिया था। उनका किसी दूसरी महिला के साथ कई दिनों तक अफेयर चला था।

महिलाओं की जिंदगी आसान नहीं होती
महीप कपूर ने इंटरव्यू में कहा- ऐसा कुछ नहीं था जो मुश्किल लगा हो। यह बस हो गया। हम बस उस समय बात कर रहे थे और वो बात मैंने कह दी। हमने इस शो में अपनी रियल साइड दिखाने की कोशिश की है। महीप ने आगे कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि महिलाएं समझेंगी कि लाइफ में सबकुछ इतना हसीन और खूबसूरत नहीं होता है। हर किसी की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं और सबको इनका सामना करना पड़ता है।

स्टार्स की जिंदगी में भी कई परेशानियां होती हैं
महीप ने कहा- ऐसा नहीं है कि हम स्टार्स हैं तो हमारी जिंदगी में सब कुछ ठीक है। आप देखेंगे कि सबकी जिंदगी में परेशानिया हैं, बहुत से इशूज हैं। तो इस बारे में बात करना बहुत जरूरी था। सबकी लाइफ एक जैसी नहीं होती। कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में धैर्य की जरूरत होती है। संजय का किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा था।

संजय को बिना बताए महीप ने कही ये बात
महीप कपूर ने कहा कि संजय कपूर द्वारा दिए गए धोखे के बारे में बात करने से पहले उन्होंने अपने पति को कुछ नहीं बताया था। महीप ने कहा- उन्हें कुछ नहीं पता है। अब उन्हें इस शो से पता चलेगा। आपको बता दें कि संजय कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भाई हैं और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं। महीप कपूर और संजय कपूर का एक बेटा और एक बेटी हैं।
और भी

बायोपिक फिल्म में नजर आ सकती हैं सुष्मिता सेन

 

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुष्मिता सेन को उनके करियर में बेशुमार शोहरत मिली है। ये अलग बात है कि हाल के दिनों में फिल्मों में उनकी सक्रियता कम हो गई। अब खबर सामने आ रही है कि सुष्मिता जल्द एक बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी। लंबे समय बाद इस अभिनेत्री को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इस संबंध में जानकारी दी है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, सुष्मिता एक बायोपिक को लीड करती दिखेंगी। सुष्मिता इसमें एक अनेदेखा अवतार में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। हम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के दीपक मुकुट और मिनी फिल्म्स की मानसी बागला ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। यह मिनी फिल्म्स का सुबी सैमुअल के नए लॉन्च किए गए प्रोडक्शन हाउस बंगला नंबर 84 के साथ पहला प्रोजेक्ट होगा।

और भी

Brahmastra: फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, होगी सुपरहिट या फिर लगेगा चूना?

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र अब रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको जानकर ये हैरान होगी कि ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है।

कितने करोड़ों में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र
फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर फिल्म निर्माताओं का कहना है कि, इस फिल्म का बजट 500 करोड़ के आसपास है जिसमें वीएफएक्स पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इस फिल्म में सबसे ज्यादा खर्च टेक्नोलॉजी पर हुआ है। वहीं जानकारी के मुताबिक, टेक्नोलॉजी और देरी से रिलीज होने की वजह से फिल्म का बजट बढ़ा दिया गया है।

फिल्म में टेक्नोलॉजी का हुआ खास इस्तेमाल
फिल्म में रणबीर कपूर अपनी स्पेशल पॉवर के साथ बुराई से लड़ते नजर आएंगे। फिल्म में वह शिवा नाम के एक युवक का किरदार निभा रहे हैं। उनके इस किरदार के लिए टेक्नोॉजी का खास इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो उनका ये किरदार बाहुबली के वीएफएक्स को भी फेल कर देगा।

देरी से रिलीज होने की वजह से बढ़ा फिल्म का बजट
बता दें कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी रिलीज डेट टलती जा रही थी और फिल्म का बजट बढ़ता चला गया। जिसकी वजह से अब इस फिल्म का बजट 500 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में अहम किरदार
फिल्म में किरदारों की बात करें तो, रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे सु्परस्टार भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं।

एक्टर्स ने चार्ज की इतनी मोटी रकम
ये तो बात फिल्म के बजट की हुई लेकिन मेकर्स ने जहां फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है उसी तरह फिल्म के सभी अहम किरदारों ने भी मेकर्स से फिल्म के लिए मोटी रकम वसूली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीड रोल के लिए रणबीर कपूर ने 25-30 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं आलिया ने 10-11 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ की फीस ली तो वहीं नागार्जुन ने 11 करोड़ की रकम मांगी है।
और भी

सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव फिर हुए एक, चारु ने पोस्‍ट लिखकर बोली ये बात

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारू असोपा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से जमकर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह थी कि दोनों के संबंधों में ऐसी दरार आ गई थी कि एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे थे वहीं इस टीवी एक्‍ट्रेस चारू असोपा ने यूटर्न ले लिया है। चारु असोपा ने अचानक आकर कह दिया कि खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया है।

वैवाहिक जीवन को एक मौका देंगे राजीव और चारू
बता दें गणेश चतुर्थी पर चारू असोपा ने पति राजीव और बेटी संग गणपति बप्‍पा संग प्‍यार भरी तस्‍वीर शेयर कर चौंका दिया था। इसके बाद इंटरनेट पर उन्‍हें जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने कहा कि जब साथ रह रही हो तो हमें क्‍यों पागल बना रही हो। वहीं इसके कुछ घंटे बाद चारू और राजीव ने एक पोस्‍ट शेयर कर लिखा अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं और साथ आ चुके हैं। एक लंबे नोट में, चारु और राजीव ने शेयर किया कि उन्होंने साथ रहने और अपने वैवाहिक जीवन को एक मौका देने का फैसला किया है।

शादी तो स्वर्ग में तय होती है लेकिन...
इस पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा "शादी तो स्वर्ग में तय होती है लेकिन इस पर काम करना हम पर छोड़ दिया जाता है। हां हम आगे बढ़े और घोषणा की कि हम अपनी शादी को समाप्त कर रहे हैं और हमें एहसास हुआ कि हम अंत तक पहुंच चुके हैं और इससे आगे कुछ भी नहीं है। तलाक एक विकल्प था जिस पर हम विचार कर रहे थे और हम इससे इनकार नहीं करेंगे..यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपनी शादी को अच्छे के लिए रखने का फैसला किया है।

बेटी जियाना की पर‍वरिश हमारे लिए पहली प्राथमिकता है
उन्‍होंनें आगे लिखा "हम दोनों को एक खूबसूरत बेटी जियाना का आशीर्वाद मिला है और हम माता-पिता के रूप में उसे सबसे अच्छा देना चाहते हैं। उनकी परवरिश और खुशी हमारी पहली प्राथमिकता है.. हम अपने सभी फैंस को हमेशा एक जोड़े के रूप में हमारा सपोर्ट करने और हमें कभी हार न मानने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं .. ज़ियाना को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। चारु और राजीव।"

यूटर्न लेने वाली चारू ने पहले बोली थी ये बात
बता दें चारू आए दिन अपने और राजीव के संबंधों को लेकर पोस्‍ट लिखकर अपना दुखड़ा इंस्‍टा पर शेयर करती रही हैं। उन्‍होंने कहा था किसी भी हाल में वो राजीव के पास वापस नहीं जाएंगी। वह अकेले ही अपनी जियाना को पाल रही हैं। जियाना की वजह से ही वो सरवाइव कर पा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि पति राजीव सेन से तलाक लेने का फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है। वहीं अब चारू ने यूटर्न ले लिया और राजीव के साथ फिर से अपनी वैवाहिक जिंदगी बिताने का फैसला किया है।

जून 2019 में राजीव और चारू ने शादी की थी
ये पहला मौका नहीं है जब चारू ने अपने फैसले से यू टर्न लिया है। इससे पहले 2019 में शादी के बादझगड़े हुए और चारु घर छोड़कर वापस चली गई लेकिन कुछ समय बाद सुलह होने पर दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद नवंबर 2021 में उनकी बेटी हुई जिसका नाम जियाना सेन रखा लेकिन कुछ महीनें पहले चारु और राजीव के बीच इतनी दूरियां आ गई कि दोनों ने एक दूसरे के तलाक तक की नौबत आ गई। लेकिन अब खुशी की बात है कि दोनों फिर से एक हो चुके हैं।

चारु और राजीव ने गोवा में जून 2019 में शादी की थी
और भी

दिशा पाटनी का दिल तोड़ अब इस एक्ट्रेस पर टाइगर श्रॉफ ने लुटाया प्यार, बोले- 'काफी अट्रैक्टिव हैं'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म निर्माता करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण इन दिनों काफी चर्चा में है। हर बार नए एपिसोड में बॉलीवुड सेलेब्स कई बड़े खुलासे करते हैं यही वजह है कि ये शो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब जल्द ही शो के 9वें एपिसोड में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ। शो में टाइगर श्रॉफ अपनी लव लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे करने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ को आया अब इस एक्ट्रेस पर दिल टाइगर श्रॉफ की लव लाइफ की बात करें तो ये सभी जानते हैं कि वह दिशा पाटनी को डेट कर रहे थे भले ही दोनों ने कभी भी इसको सबके सामने स्वीकार नहीं किया। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी सिंगलहुड बेचलर लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इतना ही अब एक्टर ने अपने पार्टनर की भी खोज कर ली है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो पार्टनर है कौन?

श्रद्धा कपूर को टाइगर करते हैं पसंद करण जौहर के शो कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने अपनी लव लाइफ को लेकर आखिरकार क्लियर कर दिया है। साथ ही एक्टर ने बताया कि वह इस समय सिंगल हैं साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि, वह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को पसंद करते हैं और उन्हें वह एक्ट्रेक्टिव लगती हैं।

'हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ अट्रैक्टेड रहा हूं' ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने शो में कहा कि, 'मैं सिंगल हूं. मैं तो ऐसा सोचता हूं। मैं किसी की तलाश कर रहा हूं। टाइगर यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा- मैं हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ अट्रैक्टेड रहा हूं। मुझे लगता है कि वह काफी शानदार हैं'। टाइगर श्रॉफ के इस बयान से ये साफ हो गया है कि अब दिशा पाटनी संग उनकी राहें अलग हो गई हैं।

दिशा पाटनी से अलग हुए टाइगर आपको बता दें कि, लगभग 6 साल से दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की। लेकिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है जिसकी वजह थी कि दिशा पाटनी इस रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहती थीं लेकिन टाइगर ने इससे साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल के अंत में रिलीज होने वाली फिल्म गणपत पार्ट वन में वह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में कृति सेनन नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म इस सात के अंत में क्रिसमस तक रिलीज होगी हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा एक्टर के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
 
और भी

जैकलीन को थी सुकेश के कामों की जानकारी, फिर भी महंगे गिफ्ट लिए, ED की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में एक्ट्रेस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ईडी की चार्जशीट पर दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को 26 सितंबर को तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडिस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। ईडी ने एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट में बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी एक्ट्रेस प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपराध की आय में शामिल हैं। 

जैकलीन को दी सुकेश के मामलों की जानकारी
जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दायर ED की चार्जशीट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उसने जानबूझकर सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करने का फैसला किया और उसके साथ वित्तीय लेनदेन करना जारी रखा। ना सिर्फ केवल उनको बल्कि उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी इस रिश्ते से आर्थिक रूप से फायदा हुआ है।

जैकलीन फर्नांडीज का दावा झूठा
ईडी ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि पैसे के लालच में जिस शख्स से वह जुड़ी हुई थीं, उसका आपराधिक इतिहास उनके लिए कोई मायने नहीं रखता थी। इसके अलावा ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि सुकेश के आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं होने का जैकलीन फर्नांडीज का दावा झूठा है।

सुकेश शादीशुदा यह भी जानती थीं जैकलीन
एजेंसी के अनुसार वह यह भी जानती थी कि सुकेश शादीशुदा है। चार्जशीट में बताया गया, "जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर के क्रिमिनल हिस्ट्री और फरवरी 2021 में लीना मारिया पॉल के पत्नी होने के बारे में अच्छी तरह से जानती थीं।" इसके अलावा बताया गया कि एक्ट्रेस के घरवालों ने भी आर्थिक तौर पर इसका पूरा फायदा उठाया।

सब कुछ जानने के बाद भी ले रही थीं महंगे गिफ्ट
एजेंसी ने कहा, "इसके बावजूद, जैकलीन फर्नांडीस ने इस फैक्ट को नजरअंदाज कर दिया और सुकेश के साथ संबंध जारी रखे और सुकेश से वित्तीय लाभ भी हासिल किया, जिन पैसों को एक्ट्रेस ने यूज किया वो अपराध की आय के अलावा और कुछ नहीं है।" उन्होंने उससे मिले उपहारों का आनंद लिया।

एक्ट्रेस और परिवार ने उठाया फायदा
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय जो 200 करोड़ के जबरन वसूली मामले में इस महीने की शुरुआत में जैकलीन फर्नांडीस को एक आरोपी बनाया था। चार्जशीट के अनुसार जैकलीन फर्नांडीस ने 5 घड़ियां, 7 करोड़ की 20 जूलरी, 65 जोड़ी जूते, 47 कपड़े के सामान, 32 बैग, 4 हर्मीस बैग, 9 पेंटिंग और 1 वर्साचे क्रॉकरी को गिफ्ट के रूप में लेने की बात कबूली है। एजेंसी ने यह भी बताया कि सुकेश चंद्रशेखर ने अप्रैल 2021 में जैकलीन फर्नांडीस के माता-पिता को दो कारें गिफ्त में दीं, जिनका खुलासा उन्होंने पूछताछ के दौरान नहीं किया।
और भी

मलाइक अरोड़ा संग उम्र के फासले पर अर्जुन कपूर ने कही ये बात, प्रिविलेज्ड होने पर बोले- 'मैंने भी झेला है'

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीते कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। बॉलीवुड बायकॉट को लेकर भी एक्टर ने अपनी राय रखी थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी होना पड़ा। नेटिजन्स ने एक्टर को उनकी एक्टिंग स्किल्स को लेकर भी काफी ट्रोल किया। अब अर्जुन कपूर ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से लेकर बॉलीवुड इंड्स्ट्री में अपने वजूद और मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा है।

'एक विलेन रिटर्न्स' से चर्चा में हैं अर्जुन
'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म रिलीज होने के बाद से अर्जुन कपूर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ एक्टर को फिल्म रिलीज होने के बाद खूब तारीफ मिल रही है, वहीं दूसरी ओर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

अपनी वैल्यू को लेकर क्या बोले एक्टर?
बीबीसी हिंदी संग हालिया इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान, ट्रोल्स और मलाइका संग अपने रिश्ते समेत कई मुद्दों पर बात की है। अर्जुन ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में लोगों का रवैया उस वक्त उनके लिए बदला, जब काफी समय से उनकी कोई फिल्म चल नहीं पा रही थी।

मलाइका की उम्र को लेकर बोली ये बात
अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर अर्जुन ने कहा कि अगर मलाइका और मुझमें उम्र का फासला है तो हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है। हमारे आस-पास किसी को भी कोई दिक्कत नहीं है। जो लोग बाहर सोचते हैं उनका हम कुछ नहीं कर सकते। अर्जुन ने कहा कि हम प्यार करते हैं, उदाहरण भी बनते हैं और इससे मैं खुश हूं।

कैसा है लोगों का नजरिया?
एक वक्त ऐसा भी था, जब काफी समय से अर्जुन कपूर की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। ऐसे में एक्टर ने बताया कि इंडस्ट्री के लोगों का नजरिया किस कदर उनके लिए बदल गया था। एक्टर बताते हैं कि अगर कोई कामयाब होता है तो उसे फिल्में चुनने की आजादी होती है लेकिन इससे परे अगर कोई नाकामयाब होता है कि उसके लिए विकल्प काफी कम हो जाते हैं।

'मुझे आदत है'
अर्जुन कहते हैं कि हालांकि, मुझे आदत है। मैंने नाकामयाबी को बेहद करीब से देखा है। मैं आसानी से समझ जाता हूं कि कौन सच्चा है और कौन झूठा। मैं लोगों को अपनी जिंदगी में ज्यादा घुसने नहीं देता।

'ऐसा नहीं कि मैंने कुछ नहीं झेला'
फैमिली को लेकर अर्जुन ने कहा कि मैं प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड में पैदा हुआ लेकिन मैंने इसका कभी भी गलत इस्तेमाल नहीं किया। ये कैसे बदल सकता है कि मैं कहां पैदा हुआ हूं। वे कहते हैं कि इसका ये मतलब नहीं है कि मैंने कुछ झेला ही नहीं है।
और भी

एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए KRK, इस मामले में हुई कार्रवाई...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुंबई की मलाड पुलिस ने कमाल राशिद खान को 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। अपने ट्वीट्स के कारण केआरके विवादों में फंस गए हैं। बता दें कि क्रिटिक और अभिनेता के खिलाफ मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है।


दरअसल केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दोनों के निधन के बाद केआरके ने लिखा था, 'मैं सीरियस होकर ये बात करना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता'। उनके इस ट्वीट के बाद कमाल पर 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। कमेटी के मेंबर राहुल कनल का आरोप था कि कमाल ने दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। इस मामले में पुलिस ने कमाल के खिलाफ सेक्शन 294 के तहत मामला दर्ज किया था।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके मुश्किलों में फंसे हों। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केआरके हमेशा किसी भी फिल्म को लेकर और अभिनेताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं। वह बेबाकी से बॉलीवुड पर निशाना साधते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक को भला-बुरा कह चुके हैं। 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
केआरके पहली बार कानूनी पचड़े में नहीं फंसे हैं। इससे पहले भी उनपर मानहानि का केस किया जा चुका है। बॉलीवुड के दबंग खान ने उनपर केस दर्ज किया था। केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू दिया था, सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता पर भी निजी तौर से टिप्पणी की थी, जिसके बाद दबंग खान ने उनपर मामला दर्ज कराया था। 


 

और भी

"राम सेतु" में तथ्यों को 'विकृत' करने के आरोप में अक्षय कुमार समेत अन्‍य को सुब्रमण्यम ने भेजा लीगल नोटिस

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा की अपकमिंग फिल्‍म राम सेतु की टीम को कानूनी नोटिस मिला है। ये नोटिस फिल्‍म में रामसेतु से जुड़े तथ्यों को 'विकृत' करने के लिए भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अक्षय और फिल्‍म से जुड़े आठ अन्य लोगों को 'बौद्धिक संपदा अधिकार' (intellectual property rights) के तहत नोटिस भेजा है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को कानूनी नोटिस भेजा और ट्विटर पर एक पोस्‍ट में हिंदी सिनेमा पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने की आदत का आरोप लगाया। राजनेता ने ट्वीट किया, "मुंबई सिनेमा वाले लोगों को गलत तरीके से इस्तेमाल करने की बुरी आदत है। इसलिए उन्हें बौद्धिक संपदा अधिकार अधिकार' सिखाने के लिए नोटिस भेजा है।भाटिया और 8 अन्य लोगों को राम सेतु गाथा को विकृत करने के लिए मैंने सत्य सभरवाल एडवोकेट के जरिए सिने अभिनेता अक्षय कुमार को कानूनी नोटिस जारी किया है।

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिवक्ता सत्य सबरवाल ने अपने कानूनी नोटिस में कहा, "मेरे मुवक्किल ने 2007 में, राम सेतु के संरक्षण और संरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष सफलतापूर्वक तर्क दिया था और सरकार के सेतुसमुद्रम शिप चैनल प्रोजेक्ट का विरोध किया था। भारत जिसने राम सेतु हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है, को तोड़ने की परिकल्पना की थी, 31 अगस्त, 2007 को, सर्वोच्च न्यायालय ने राम सेतु को ध्वस्त करने या क्षतिग्रस्त करने की किसी भी योजना के खिलाफ स्थगन आदेश पारित करने की कृपा की थी। यह इस आधार पर था कि आस्था और पूजा एक संवैधानिक अनिवार्यता है।"
और भी

सुन्दरता के लिए हर्बल उत्पादों का उपयोग

-शहनाज़ हुसैन

 केमिकल से भरे और लेबोरेटरी  में बने सौन्दर्य उत्पादों  का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा और बालों की सेहत खराब हो जाती है। यही वजह है कि सुन्दरता के लिए हम अकसर दादी-नानी  के अपनाये घरेलू नुस्खों खासकर हर्बल या आयुर्वेदिक नुस्खों  पर ज्यादा भरोसा करते है और बह अक्सर हमारी उम्मीदों पर ज्यादातर खरा भी उतरते हैं।

अगर आप के  महँगे सौन्दर्य उत्पाद  काम नहीं  कर रहे हैं तो आप भी हर्बल सौन्दर्य उत्पादों को ट्राई कर सकती हैं जोकि सस्ते होते हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता। यह न केवल खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि यह त्वचा संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं।

 

त्वचा को साफ करने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले पानी को अच्छे से उबाल लें। फिर इसमें नीम की कुछ पत्तियां डालें। इस बात का ध्यान रखें कि पत्ते उबले नहीं।इसके बाद इसे ढककर रात पर रख दें। अगली सुबह छलनी की मदद से पानी को छान लें। आप इसका इस्तेमाल चेहरा और बाल धोने के लिए कर सकती हैं।इसके अलावा मुंहासे और दाने की समस्या को कम करने के लिए भी नीम का उपयोग कर सकती हैं। नीम के पत्तों का पेस्ट बना लें । फिर करीब 20 से 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

 
 



तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि इसकी पूजा भी की जाती है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। तुलसी त्वचा और स्कैल्प संबंधी समस्याएं,   मुहांसे,  चकत्ते और रूसी आदि के इलाज में मदद करता है। तुलसी के पत्तों को पीस लें। फिर इन्हें उबलते पानी में डालें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसका पानी छान लें। अब इस पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें।

 
 



आवंला को भी बेहद लाभकारी माना जाता है। प्राचीन चिकित्सक चरक  ने आवंला को एक ऐसी दवा कहा था  जो उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

त्वचा की देखभाल करने के लिए चंदन का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और जर्मीसाइडल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा में ठंडक पहुंचाता है।

 
 



चंदन का इस्तेमाल घरेलू उपायों के रूप में किया जा सकता है।  आपके चेहरे पर मुहांसे या फोड़े होते हैं तो आप इसका लेप लगा सकती हैं। मुंहासे वाली त्वचा के लिए आप चंदन का फेस पैक भी बना सकती हैं। बस इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में चंदन का पेस्ट और गुलाब जल मिलाएं। इसे अपने आंखों और होंठों पर छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तब अपना चेहरा धो लें।

और भी

'अपना भी ध्यान रखो' प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने बेबी बंप पर कुछ इस तरह लुटाया प्यार तो यूजर्स ने किया रिएक्ट

 
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी को अच्छी तरह से एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जबसे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है, वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस की ये वीडियो फैंस के बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। इससे पहले भी एक इंटरव्यू में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर इमोशनल होने की बात कही थी।

जल्द पेरेंट्स बनने वाला है कपल
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने एक्ट्रेस के बेबी बंप के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। जबसे फैंस को बिपाशा के प्रेग्नेंट होने की खबर मिली, वे फूले नहीं समाए।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
अब एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे प्यार से बेबी बंप पर हाथ फेरती हुई नजर आ रही हैं। मां बनने जा रहीं बिपाशा के चेहरे का ग्लो साफ नजर आ रहा है। वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- बेबी आ रहा है। जय माता दी।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। लोग बिपाशा पर बेहद प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अपना ध्यान रखिये। वहीं अन्य यूजर ने एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी ग्लो को कमाल का बताया।

फैंस को सुनाई गुड न्यूज
16 अगस्त को एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। फोटो में उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी साथ में नजर आ रहे थे। इसके साथ ही कपल बेहद ही प्यारा लग रहा था।

क्या बोलीं बिपाशा?
आजतक की खबर के मुताबिक इससे पहले बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर काफी इमोशनल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उसी हाल में मैं और करण उठकर मेरी मां के घर भागे थे। हम उन्हें बताना चाहते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि ये मेरी मां का सपना था कि मैं और करण बच्चा पैदा करें।
और भी

'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने' ट्विन टावर्स को धाराशायी होते देख यूजर्स को याद आए नाना पाटेकर


मुंबई रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज का दिन नोएडा के लिए बेहद खास था। क्योंकि आज यहां के ट्विन टावर्स का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। आज देशवासियों ने इतने बड़े ट्विन टावर्स को धाराशायी होते हुए देखा। ऐसे में अब ये वीडियो ट्विटर पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही यूजर्स जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। ट्विन टावर को लेकर ट्विटर पर खूब मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोगों को ट्विन टावर्स का वीडियो देखकर पीके और नाना पाटेकर की याद आ रही है।

देखने लायक था मंजर
आज यानी 28 अगस्त को नोएडा की सबसे फेमस इमारत ट्विन टावर्स के पल में धाराशायी कर दिया गया। ये मंजर देखने लायक था। पास खड़े लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद भी किया।

जमकर वायरल हो रहे ट्वीट
अब ट्विनटावर्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इसमें सबसे मजेदार मीम्स पीके के आमिर खान का है, जिसमें एक्टर का चेहरा एकदम काला हो रखा है। लोग पीके को नोएडा के लोगों से कंपेयर कर रहे हैं।

'अमेरिकन लोगों का रिएक्शन'
इसकते साथ ही यूजर्स ट्विटर पर और भी मीम्स धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने अमिताभ की फिल्म का सीन शेयर कर ट्विन टावर्स पर अमेरिका के लोगों का रिएक्शन बताया है। यूजर के मुताबिक ये डिमोलिशन अमेरिका के लोगों के मुताबिक कुछ भी नहीं है।

नाना पाटेकर की आई याद
वहीं एक अन्य यूजर ने ट्विन टावर का दर्द नाना पाटेकर के अंदाज में बयां किया है। यूजर ने नाना पाटेकर की फोटो के साथ लिखा है- आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने। ये मीम भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मजेदार वीडियो किया शेयर
इस दौरान मीडिया को घसीटने में भी लोग पीछे नहीं रहे। कुछ यूजर्स ने तो मीडिया के काउंटडाउन पर ही मीम्स बना डाले। यूजर्स ने कहा कि न्यूज रिपोर्टर इस वक्त ट्विन टावर्स के पास बैठे इस तरह के रिएक्शन दे रहे होंगे। इसके साथ ही यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर खूब मजे लिए हैं।
और भी

बेबी बंप छिपाने के चक्कर में कैटरीना कैफ ने कर दी ये गलती, तस्वीरें शेयर कीं तो खुली पोल

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं। बीते दिनों से कैटरीना कैफ सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस भी जल्दी से कैटरीना और विक्की की ओर से किसी अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने बड़ी ही चालाकी से अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की है।

सुर्खियों में प्रेग्नेंसी की खबर
दरअसल कैटरीना कैफ बीते कुछ समय से कैमरे के सामने नहीं आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैंल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को एक बार स्पॉट भी किया गया, तो यूजर्स की नजर एक्ट्रेस के बेबी बंप पर पड़ी।

कैटरीना ने शेयर की तस्वीर
इस बीच कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो शेयर करते ही बड़ी तेजी से वायरल हो गईं। कैटरीना इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। व्हाइट कलर के टॉप में कैटरीना का लुक देखने लायक है।

फैंस को दिखी कैट की चालाकी
कैटरीना की खूबसूरती के साथ-साथ फैंस की नजर एक्ट्रेस की एक चालाकी पर भी गई। यूजर्स ने कहा कि कैटरीना ने ये तस्वीरें जानबूझ कर ऐसे एंगल से क्लिक करवाई हैं, जिसमें उनका बेबी बंप ना दिख सके। यूजर्स ने कैट को चालाक बताया है।

टी-शर्ट और डंगरी में दिखीं कैटरीना
हालांकि, अपने रीसेंट लुक में कैटरीना ने व्हाइट कलर की टी शर्ट और डंगरी पहनी हुई है। इसके साथ ही बालों को खुला रखा है। कैट की खूबसूरती सिंपल लुक में देखने लायक है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को न्यूड रखा हुआ है।

2021 में हुई शादी
बताते चलें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 के दिसंबर महीने में शादी रचाई थी। कपल की शादी भी खूब सुर्खियों में रही थी।
और भी

आइसोलेशन में कैदी की तरह रह रहे हैं अमिताभ बच्चन, करना पड़ रहा है झाड़ू-पोछा और टॉयलेट साफ

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरोना काल में दूसरी बार कोविड पॉजिटिव होने के बाद अमिताभ बच्चन ने खुद को घर में ही आइसोलेट किया हुआ है। शनिवार को उन्होंने एक ब्लॉग के जरिए यह बताया कि उन्हें आइसोलेशन के दौरान अपने टॉयलेट तक की सफाई खुद ही करनी पड़ रही है। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उन्हें आइसोलेशन के दौरान किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सपोर्ट स्टाफ पर निर्भर होने का आदी होना पड़ा भारी
अमिताभ बच्चन ने कहा है कि आखिर कोई सेलिब्रिटी कैसे अपने स्टाफ घर में काम करने वाले लोगों का आदी हो जाता है और फिर जब ऐसी स्थिति आती है तो काम करना कितना भारी लगता है, जिसमें वो भी शामिल हैं। बिग बी ने नए पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी टीम के एक नए सदस्य को ट्रेनिंग देने में मुश्किल होने के बारे में लिखा और बाद में इस बारे में बात की कि कैसे वह अकेले अपने सारे काम कर रहे हैं।

बिग बी को करना पड़ रहा है यह काम
अपने नए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अपने स्टाफ के प्रति निर्भरता के बारे में बताते हुए लिखा है कि कोविड के डर के आगे आइसोलेशन में बिताए गए समय की तुलना कुछ भी नहीं है। अमिताभ ने बताया है कि वो आइसोलेशन में अपना बिस्तर खुद लगा रहे हैं, अपने वॉशरूम और टॉयलेट की सफाई कर रहे हैं, झाड़ू-पोछा कर रहे हैं, प्लग और स्विच की साफ-सफाई, नाश्ता-चाय और कॉफी खुद बनाना, अपने कपड़ों को मोड़ने और रखने, अपने पेपर्स को तैयार करना और नर्सिंग स्टाफ की सहायता के बिना डॉक्टरों के दवा के पर्चे खुद देखना.. सब .. इस समय का जीवन है।'

बिग बी जीवन के इस फेज का भी ले रहे हैं आनंद
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे लिखा है कि वो लाइफ के इस फेज का भी आनंद ले रहे हैं। उन्होंने लिखा है, 'और यह उन सभी का सबसे सुखद और संतोषजनक अनुभव है ... आपके कर्मचारियों की निर्भरता पर कमी .. और इससे भी जरूरी बात यह है कि जैसा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है, आपके कर्मचारी पूरे दिन के दौरान क्या करते हैं .. ये पता चलना चाहिए। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।'

दूसरी बार कोविड पॉजिटिव हुए हैं बिग बी
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए ही अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से तुरंत टेस्ट कराने का आग्रह किया था। बता दें कि अमिताभ बच्चन कोरोना काल में दूसरी बार कोविड संक्रमित हुए हैं। इससे पहले जब वो संक्रमित हुए थे तो उन्हें अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा था।
और भी

'आज फिल्मों में जिस तरह की कहानी दिख रही हैं, उन्हें देखकर...', बायकॉट ट्रेंड पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार हर फिल्म बायकॉट ट्रेंड के निशाने पर आ रही है। जिससे सिनेमा जगत में मेकर्स से लेकर अभिनेताओं तक सबकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हर रोज बॉलीवुड सेलेब्स इस पर तरह- तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बायकॉट ट्रेंड पर मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी भी एक बड़ा बयान दिया है।

बायकॉट ट्रेंड पर बोले सुनील शेट्टी
दरअसल, सुनील शेट्टी रायपुर में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जब उनसे बायकॉट ट्रेंड पर सवाल किया तो उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और हाल ही में रिलीज हुई बड़े बजट की फिल्मों पर इसका प्रभाव क्यों पड़ा इस पर बातचीत की।

'हमने बहुत अच्छा काम किया लेकिन..'
सुनील शेट्टी ने कार्यक्रम के दौरान बायकॉट ट्रेंड पर कहा, "हमने बहुत अच्छा काम भी किया है। हालांकि, इन दिनों फिल्म में जिस तरह की कहानी दिखाई जा रही है उस तरह की कहानियों से फैंस खुश नहीं हो सकते हैं, और शायद यही वजह है कि हम इससे गुजर रहे हैं। ये बेहद ही कठिन समय है"।

'शुरू में यह एक बार की बात की तरह लगा लेकिन...'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि, 'उम्मीद है कि इस पर विचार किया जाएगा। शुरू में यह एक बार की बात की तरह लगा लेकिन अब हम लगातार देख रहे हैं कि लोग सिनेमाघरों में नहीं आ रहे हैं और मैं इसकी वजह नहीं बता सकता कि आखिर यह क्यों और क्या हो रहा है।"

अनुपम खेर ने भी दिया था बायकॉट ट्रेंड पर बयान
इससे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि, 'ये सोचना गलत है कि बायकॉट से पिक्चर नहीं चलती है। उन्होंने आगे कहा कि, 'कुछ समय पहले तक तो मेकर्स चाहते थे कि उनकी फिल्में विवाद में आ जाएं तो उनकी पिक्चर चल जाएगी। दो से तीन साल पहले तक वो चाहते थे कि फिल्मों में से कुछ वायरल हो जाए, मुझे पता है कि मैं भी इस सिस्टम का हिस्सा हूं। उन्होंने कहा कि अब ये बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है'।

लाल सिंह चड्ढा पर हुआ बायकॉट का असर
बता दें कि, इस बायकॉट ट्रेंड की वजह से आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी है। एक बायकॉट ट्रेंड की वजह से फिल्म का ऐसा हाल हो जाएगा इसका अंदाजा शायद आमिर खान को भी नहीं होगा। 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिर्फ 60 करोड़ का ही आंकड़ा पार कर पाई। अब ऐसे में अन्य मेकर्स और एक्टर्स की भी चिंता बढ़ गई है।

इन फिल्मों को भी किया जा रहा बायकॉट
आमिर खान के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म पठान और ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा को लेकर भी बायकॉट ट्रेंड हो रहा है। इसके अलावा विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। ऐसे में ये मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती है कि आखिर जनता क्या देखना चाहती है?
और भी

लेबर पेन में टूट गई थीं मीरा राजपूत, फिर भी ऐसी हरकत करने से बाज नहीं आए शाहिद कपूर


मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे क्यूट जोड़ी में शुमार हैं। इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। मीरा राजपूर एक्टिंग से कोसो दूर हैं लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। आए दिन मीरा राजपूत पति शाहिद कपूर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

मीरा राजपूर को हो रहा था लेबर पेन
मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर अक्सर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं इस बीच उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। मीरा और शाहिद कपूर की ये तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही है। हालांकि इस तस्वीर में अभिनेता जो हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं उसे देख हर कोई हैरान रह जाएगा।

शाहिद कपूर ने की ऐसी हरकत
मीरा राजपूत ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ मीरा अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं तो वहीं शाहिद कपूर इस पल को कैमरे में कैद करते हुए सेल्फी ले रहे हैं। आपको बता दें कि, ये तस्वीर तब की है जब उनकी बेटी मीशा मीरा के पेट में थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
मीरा राजपूत ने ये तस्वीर मीशा के बर्थडे के खास मौके पर शेयर की है। मीरा राजपूत ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, '6 साल पहले वो रात, इस पल... क्या तुम पहले ही बाहर आ सकती हैं और फिर सबसे अच्छी सबसे खूबसूरत घटना घटी।' मीरा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। इस पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी मीशा को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शाहिद के भाई और अभिनेता ईशान खट्टर ने रेड हार्ट इमोजी डाला। वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लिखा, "ओह हैप्पी बर्थडे।" फैंस ने भी मीशा को छठे बर्थडे पर विश किया। एक यूजर ने यह भी लिखा, "यह तस्वीर और उनका रिएक्शन भी पसंद आया।" एक अन्य कमेंट में लिखा था, "क्यूट कपल।"

यूरोप टूर पर गए थे शाहिद और मीरा
हाल ही में शाहिद कपूर और मीरा राजपूर यूरोप वैकेशन पर गए थे। मीरा और शाहिद ने स्विट्ज़रलैंड, यूके और इटली में छुट्टियां मनाते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर मीशा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए मीरा ने एक पूल में एक साथ समय बिताया। बता दें कि दोनों अक्सर विदेशा यात्रा पर जाते रहते हैं।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जर्सी में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। शाहिद कपूर अब अगली बार एक्शन थ्रिलर ब्लडी डैडी में दिखाई देंगे, जो फ्रांसीसी फिल्म नुइट ब्लैंच की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
 
और भी

नहीं रहे मशहूर फिल्म मेकर सावन कुमार, कई एक्टर्स को बनाया सुपरस्टार, संजीव कुमार उनमें से एक नाम

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिल्म इंडस्ट्री से गुरुवार को एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता और गीतकार सावन कुमार टाक (Saawan Kumar Tak ) का गुरुवार को 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें फेफड़ों से संबंधित बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सावन कुमार के भतीजे और फिल्म मेकर नवीन टाक ने पुष्टि करते हुए बताया कि हार्ट अटैक और मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया। सावन कुमार के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सावन कुमार ने संजीव कुमार से लेकर सलमान खान तक के साथ काम किया था।

संजीव कुमार को दिया था ब्रेक
राजस्थान के जयपुर में जन्मे सावन कुमार टाक को फिल्म मेकिंग और निर्देशन के अलावा शायरी और गीत लिखने का भी बहुत शौक था। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1967 में फिल्म 'नौनिहाल' से एक निर्माता के रूप में अपना सफर शुरू किया था। उन्हें फिल्म के मुख्य अभिनेता संजीव कुमार को अपना स्क्रीन नाम देने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें संजीव कुमार और महमूद जूनियर जैसे अभिनेताओं को ब्रेक देने का क्रेडिट जाता है। 1972 में उन्होंने मीना कुमारी की अंतिम फिल्म 'गोमती के किनारे' से निर्देशन की शुरुआत की। उनकी सबसे यादगार फिल्म 'सौतन' थी, जिसमें राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरे थे, जो 1983 में रिलीज हुई थी।

तमाम बड़े सितारों के साथ किया काम
सावन कुमार ने संजीव कुमार, मीना कुमारी के साथ-साथ राजेश खन्ना, जितेंद्र, श्रीदेवी, जया प्रदा, सलमान खान जैसे तमाम बड़े सितारों के साथ काम करते हुए हिट फिल्में दी हैं। वहीं उन्होंने सलमान खान के साथ कई फिल्में बनाईं, जिनमें सनम बेवफा (1991), चांद का टुकड़ा (1994) और सावन द लव सीजन (2003) शामिल हैं। सावन कुमार के निधन पर सलमान ने अपने साथ उनकी फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
कई सुपरहिट गाने भी लिखे
इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट गाने भी लिखे हैं, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की फिल्म सबक (1973) का गाना 'बरखा रानी जरा जमके बरसो', फिल्म सौतन (1983) का 'जिंदगी प्यार का गीत है' और फिल्म 'हवस' में 'तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम' आज भी पहले की तरह लोकप्रिय है। इसके अलावा उन्होंने रितिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है (2000) के तीन गाने प्यार की कश्ती में, जानेमन जानेमन और चांद सितारे लिखे थे।

ऊषा मंगेशकर से की शादी, फिर हुआ तलाक
बता दें कि ऊषा मंगेशकर ने सावन कुमार की कई फिल्मों में हिट संगीत दिया था, जिसके बाद दोनों ने कुछ साल बाद शादी कर ली थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका और दोनों के बीच तलाक हो गया। अपने फिल्मी करियर के दौरान सावन कुमार 1967 से लेकर 2006 तक सक्रिय रहे थे।
और भी