Hot अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने लगाए शॉट पे शॉट
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी अनिल सिंह चंदेल ने अभिनय के क्षेत्र में बड़ी उड़ान भरी है। अनिल सिंह ने न केवल वॉलीवुड में पहुंचकर काम समय में अपनी पहचान बनाई है बल्कि खुद का प्रोडक्शन हॉउस भी शुरू कर दिया है। इस प्रोडक्शन हॉउस का नाम उन्होंने चंदेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रखा है। बचपन से ही अनिल सिंह की इक्च्छा अभिनेता बनने की रही। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपने ही प्रोडक्शन हाउस से डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म मिड डे मील बनाई है। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ होगी।
इस फिल्म के प्रोडूसर, डायरेक्टर और एक्टर अनिल सिंह ही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म मिड डे मील में उन्होंने इस योजना की खामियों को अभिनय के जरिए शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। अनिल सिंह चंदेल ने इस फिल्म में लीड रोल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म मिड डे मील दर्शकों को पसंद आएगी।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मिर्ज़ा इसाक बेग का कहना है कि सोनी टीवी के 'कौन बनेगा करोड़पति-14' में हॉटसीट पर आने के बाद लोग अब उन्हें 'केबीसी' की वजह से जानेंगे।
5 अक्टूबर को हॉटसीट पर आ रहे हैं रायपुर, छत्तीसगढ़ के मिर्ज़ा इसाक बेग। 50 साल के मिर्ज़ा बेग एक लेडीज़ टेलर हैं, जो अपने कुशल गेमप्ले से होस्ट अमिताभ बच्चन को चौंका देंगे, जिसमें वे अद्भुत सूझबूझ का प्रदर्शन करेंगे। अपनी बेटी के साथ हॉट सीट पर बैठे मिर्ज़ा बेग अपने पेशे के बारे में बात करेंगे और होस्ट के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ीं दिलचस्प बातें भी बताएंगे।
मिर्ज़ा बेग को हॉटसीट तक पहुंचने में 22 साल लग गए, लेकिन उन्होंने बताया कि एफएफएफ (फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट) चेयर और हॉटसीट के बीच दस कदम बढ़ाकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वो अपने पिछले सारे संघर्ष भूल गए। इस बारे में बात करने से पहले, उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें केबीसी में आने के लिए चुना गया और उसके बाद क्या हुआ। मिर्ज़ा बेग बताएंगे, "सर मैं आपका ऑटोग्राफ अपने साथ वापस ले जाना चाहता हूं। इस शो में आना मेरा लेबल बन गया है। मेरे पास ऐसा कोई विज्ञापन या बैनर या बोर्ड नहीं है, जिससे लोग मेरा नाम जान सकें। मेरे पास कोई साइनबोर्ड या ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे पता लग सके कि मैं सिलाई करता हूं। लेकिन अब, मुझे इसके बारे में फिक्र करने की ज़रूरत नहीं है, मुझे केबीसी के कारण जाना जाएगा। मेरे पास चेक बुक भी नहीं है और मेरे खाते में इतना पैसा भी नहीं है। जब मुझे पहली बार केबीसी की टीम से फोन आया, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास चेकबुक है। मैंने कहा, नहीं है, तो उन्होंने मुझे बैंक द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र प्राप्त करने के लिए कहा। मैं बैंक गया तो बैंक के लोगों ने पत्र का उद्देश्य पूछा तो मैंने कहा, "कृपया मेरा आवेदन पढ़ें, आप वहां से जान सकते हैं।" जब उन्होंने सुना कि मुझे केबीसी के लिए इसकी जरूरत है, तो उन्होंने मुझे सिर से पैर तक देखा और फिर पूछा, "कौन सा केबीसी?" मैंने जवाब दिया, "केवल एक केबीसी है।" फिर वे उत्साहित हो गए कि मैं शो में आ रहा हूं। उन्होंने फिर कहा, "ओह, इनके बैठने के लिए एक कुर्सी लाओ!" मैं यहां आया भी नहीं था, तब मुझे इतना सम्मान दिया गया और मैं समझ सकता हूं कि जब मैं वापस लौटूंगा तो क्या स्थिति होगी। सर जहां मैं खड़ा हो जाऊं लाइन वहीं से शुरू हो जाती है।"
मिर्ज़ा बेग अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ भी लेंगे! वो अपने सुई धागे के बक्से पर होस्ट से हस्ताक्षर करवाएंगे। इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट बिग बी को हाथ से सिली गईं दो कुर्तियां भी उपहार में देंगे - श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए और दूसरी श्रीमती जया बच्चन के लिए।
'कौन बनेगा करोड़पति - 14' में हॉटसीट पर मिर्ज़ा इसाक बेग से मिलिए, 5 अक्टूबर रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रसिद्ध धारावाहिक "रामायण" के रामचंद्र अरुण गोविल एवं मां सीता - दीपिका चिखलिया ने बुधवार को कौशल्या माता धाम चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या और प्रभु राम का दर्शन किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया साथ ही राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
शहनाज़ हुसैन
सुन्दर और घने बाल महिलाओं का ताज माने जाते हैं। लम्बे और घने बालों की हसरत सभी को होती है लेकिन हर किसी के बाल मोटे और घने नहीं होते। कई बार देखा गया है की जिनके बाल पहले घने होते थे लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही बाल भी पतले और कमजोर होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सबाल यह उठता है की बाल आखिर पतले और बेजान क्यों होते जा रहे / बालों की सही देखभाल ना करना , तनाब , गलत खानपान ,शरीर में पौषक तत्वों की कमी और हार्मोनल असंतुलन बालों के झड़ने और पतले होने का मुख्य कारण माना जाता है
लेकिन अगर आप इस समय कुछ उपाय अपनाते हैं तो आपकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पतले और बेजान बालों के लिए आंबला जूस और निम्बू का रश काफी सहायक होता है / रोजाना नहाने से आधा घण्टा पहले अपने बालों में आंबला और नीम्बू का रश लगाएं / इससे आपके बाल मोटे और घने होंगे / हफ्ते में तीन बार प्याज का रस लगाने से भी बालों में चमक आएगी और बाल कोमल और मुलायम होंगे
सेब के सिरके का प्रयोग करें
क्षतिग्रस्त बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको इस उपाय को जरूर आजमाना चाहिए। इससे बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर , 1 चम्मच शुद्ध बादाम का तेल लें /
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में सिरका और तेल मिलाएं।फिर बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। बालों को शॉवर कैप लगाएं और इसे कम से कम एक घण्टे के लिए छोड़ दें।
निर्धारित समय के बाद अपने बालों को हलके शैम्पू से धो लें। इस नुस्खे से आपको कुछ ही दिनों में अपने बालों में फर्क दिखने लगेगा।
नारियल के दूध की मदद लें
नारियल के दूध में मौजूद फैटी एसिड आपके बालों को मॉइस्चराइज़ करता है। यह आपके बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में भी मदद करता है और उनके स्वास्थ्य पर काम करता है।1 कप नारियल का दूध और 1/ 4 कप करी पत्ते का पाउडर लें / सबसे पहले करी पत्ते का पाउडर बना लें या फिर आप बाहर से पाउडर खरीद सकते हैं। एक कटोरे में दूध और पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और बालों में लगा लें। इसे बालों पर लगाएं और कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर अपने बालों को हमेशा की तरह धो लें।
तिल के तेल का प्रयोग करें
सफेदए, रूखे , रूसी, बालों का झड़ना और पतले बालों के लिए तिल के तेल से बेहतर और क्या हो सकता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। 1/ 2 कप तिल का तेल को गर्म कर लें /इसमें एक कॉटन बॉल डूबा कर इसे अपनी खोपड़ी पर लगाएं तथा खोपड़ी की हलके हाथों से मसाज करें। इसे लगाकर रात भर छोड़ दें और सुबह नींबू के टुकड़ों को स्कैल्प पर मलें। 30 मिनट के बाद अपने बालों को हलके शैम्पू से धो लें। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी परेशानी कम हो जाएगी।
नारियल तेल और करी पत्ते का प्रयोग करें
करी पत्ते में ऐसे तत्व होते हैं जो जड़ों पर अच्छे से काम करते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं। यह प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और ऐसे कई एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बालों के तंतुओं पर कार्य करते हैं।
एक पैन में 1/ 2 कप नारियल का तेल और 6-7 करी पत्ता डालकर गरम करें। इसे तब तक उबालें जब तक आपको पैन में काला पदार्थ दिखाई न दे। ठंडा करके मिला लें। फिर सिर पर अच्छी तरह लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें तथा बाद में बालों को साफ ताजे पानी से धो डालें। अगर आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाएंगे तो आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। भाईजान की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान के फैंस की एक्साइटमेंट उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई, जब एक्टर ने बताया कि साउथ सुपरस्टार रामचरण का उनकी अपकमिंग फिल्म में कैमियो होने वाले है। सलमान ने बताया कि आरआरआर स्टार रामचरण एक्टर से उस वक्त मिलने आए थे, जब उनकी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अभिनेता अनु कपूर को 4.36 लाख रुपये का चूना लग गया है। हालांकि उनकी समझदारी, बैंक और पुलिस की तत्परता के कारण उन्हें कुछ पैसा वापस मिल गया है। अनु कपूर ने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर लिया था।
अनु कपूर ने दरअसल गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर लिया था, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपये दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल जानकारी मांगी थी। साथ ही अपराधी ने यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपये का चूना लगा। हालांकि पुलिस के कारण उन्हें 3.8 लाख रुपये वापस मिल गए हैं।
अनु कपूर को एक फ्रॉड का बैंक के कर्मचारी के तौर पर गुरुवार को फोन आया। जो उनसे केवाईसी फॉर्म पूरा करवाना चाहता था। इसके बाद अनु कपूर ने अपने बैंक से जुड़ी जानकारी उसे दी और वन टाइम पासवर्ड भी बताया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने आगे कहा, 'कुछ समय बाद ठग ने 4.36 लाख रुपये अनु कपूर के अकाउंट से निकालकर दो अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि बैंक ने उनसे तुरंत संपर्क किया और इस ट्रांजैक्शन की जानकारी दी, साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है।
अनु कपूर को पुलिस के कारण 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए है
अनु कपूर ने तुरंत ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और किस बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए है, उसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों अकाउंट सीज कर दिए गए और कपूर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए। इसके अलावा अब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एक केस रजिस्टर किया गया है और उस ऑनलाइन ठग की तलाश की जा रही है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। कुछ ही घंटों में होस्ट सलमान खान नए सीजन के कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाने वाले हैं। शो का प्रीमियर होने से पहले बिग बॉस 16 के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली गौरी नागोरी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं।
शो में अपनी एंट्री के साथ ही उन्होंने स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दी। गौरी का डांस देख सलमान भी उन पर फिदा हो गए। गौरी नगोरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह बिग बॉस के सीजन 16 को हिस्सा बन सकती हैं। अब शो से उनका वीडियो सामने आने के बाद लग रहा है कि वह बिग बॉस के घर में नजर आने वाली हैं।
शो के इस प्रोमो वीडियो में गौरी पूरी एनर्जी के साथ स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं और सलमान खान भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। शो में गौरी ने घाघरा-चोली लुक में एंट्री की, जिसे देख सलमान खान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आप मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं। इस पर गौरी ने राजस्थानी भाषा में कहा, मैं भूतनी लग रही हूं।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस-1 (पोन्नियिन सेल्वन) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस मेगा बजट फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी। पीएस-1 की एडवांस बुकिंग भी अच्छी रही थी। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 के पहले दिन की कमाई के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है और अगर इसी गति से आगे बढ़ती रही तो बाहुबली जैसी यादगार फिल्म बन सकती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धुलिपाला जैसे पॉपुलर एक्टर्स की स्टारकास्ट है। फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा दिखाती है, जो कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखी पोन्नियिन सेलवन नाम की किताब पर आधारित है।
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा के साथ रिलीज होने के कारण पीएस-1 को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने में मशक्कत करनी पड़ सकती है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के जो आंकड़े सामने आए हैं वह फिल्म के अच्छे बिजनेस की ओर इशारा कर रहे हैं। पीएस-1 के सभी भाषाओं का देशभर में पहले दिन का नेट कलेक्शन 40 करोड़ का रहा। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म के ओपनिंग डे का ग्रॉस कलेक्शन 47 करोड़ है।
पीएस-1 के हिंदी वर्जन की कमाई के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्विट करते हुए बताया कि हिंदी बेल्ट में फिल्म के पहले दिन का नेट कलेक्शन 2 करोड़ रुपये के लगभग रहा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी में डब की गई किसी तमिल के लिए इतना कलेक्शन करना बड़ी बात है।
पहले दिन ही तोड़ा रिकॉर्ड
पीएस 1 ने पहले दिन ही कमल हासन की फिल्म विक्रम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विक्रम के सभी भाषाओं को मिलाकर पहले दिन का कलेक्शन 37.5 करोड़ रुपये था। जबकि, पीएस-1 ने 40 करोड़ के साथ ओपनिंग की है।
मणिरत्नम की इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो ठीक-ठाक की है, लेकिन फिल्म को मुनाफा कमाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी होगी। फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य को ध्यान में रखकर बुनी गई है। ऐसे में बड़े पर्दे पर इतिहास को उकेरने के लिए महंगी स्टारकास्ट के साथ-साथ भव्य सेट और प्रॉप्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पीएस-1 का बजट लगभग 500 करोड़ का है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने और मुनाफा कमाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ते जाना होगा।
- शहनाज़ हुसैन
नवरात्री के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। अक्टूबर में दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इन खास मौकों पर पौशाक के साथ-साथ त्वचा भी चमकदार नजर आए तो इससे सुन्दरता में चार चांद लग जाते हैं। ये भी सच है कि अगर त्वचा पर नीरसता या रुखापन हो, तो इससे पूरी लुक बर्बाद हो सकती हैं। कहीं आपकी त्वचा भी इस समस्या से तो नहीं जूझ रही है? क्या आप भी दमकती और आकर्षक त्वचा के तरीके तलाश कर रही है ?आप अगर अभी से त्वचा की देखरेख पर ध्यान देते हैं तो त्योहारों के दौरान इस पर काफी फर्क नजर आ सकते हैं :
आप घरेलू नुस्खों से त्वचा को आकर्षक ,मुलायम और कोमल बना सकती हैं। यहां हम आपको कुछ हर्बल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, इन्हें अभी से ट्राई करना शुरू करें :
गुड़हल के फूल का पैक
गुड़हल के फूल की पत्तियों को ठंडे पानी में डालें और रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन पत्तियों को इसी पानी में मैश कर लें। इसमें तीन चम्मच ओट्स पाउडर और दो बूंद टी ट्री ऑयल की डालें। आपके गुड़हल के फूल का फेस पैक तैयार है। इसे अभी से हफ्ते में दो बार लगाएं और आप कुछ ही दिनों में फर्क देख पाएंगी। 2 चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर , 1 चम्मच शहद और आधा छोटा चम्मच एलोवेरा जेल को मिला कर इसका पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगा कर आधा घण्टा बाद ताजे साफ़ पानी से धो डालें। यदि आपके पास गुड़हल का पाउडर नहीं है, तो गुड़हल के फूल को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पेस्ट बना लें।
शहद का फेस पैक
शहद के हाइड्रेटिंग गुण भी त्वचा को कोमल;और मुलायम बनाने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। एक बर्तन में दो से तीन चम्मच शहद लें और उसमें दही मिलाएं। आप इसमें चुटकी भर हल्दी भी शामिल कर सकते हैं। इस पैक को फेस पर अप्लाई करें और करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। एक बार में ही आप की त्वचा में कोमलता का अहसास हो जायेगा।
खीरे का फेस पैक
खीरे में भी ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा में नमी बरकरार रखने के अलावा उसे अंदर से रिपेयर करते हैं। खीरे में चावल का पाउडर और पपीते को मिक्स करके मैश करें। आप इसमें ओट्स और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से हटा दें। इससे टैनिंग कम होगी और त्वचा में निखार आएगा।
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के साथ ही उसे आकर्षक बनाता हैं। स्ट्रॉबेरी त्वचा की मृत कोशिकाओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। यह कील , मुहांसों आदि से छुटकारा दिलाने में भी मददगार रहती है। स्ट्रॉबेरी फेस मास्क में विटामिन सी होता हैए जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है जिससे चेहरे की प्रकृतिक आभा बढ़ती है।
विधि :
स्ट्राबेरी को मेश कर लें। डार्क चॉकलेट के दो क्यूब्स को माइक्रोवेव में पिघला लें। पिघली हुई डार्क चॉकलेट में मैश की हुई स्ट्रॉबेरी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अपनी स्किन पर यह खुशबूदार मास्क लगाएं और पांच से दस मिनट तक गोलाकार में मसाज करें। इसे अपने चेहरे पर आधा घंटे तक के लिए लगा रहने देंए फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो कर सुखा लें।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सुश्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुश्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने पर बधाई दी और कहा कि उस पीढ़ी की हमारी बहनों ने कई बाधाओं के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। सुश्री पारेख का सम्मान भी अदम्य नारी शक्ति का सम्मान है।
राष्ट्रपति ने कहा कि फिल्म उद्योग के अलावा फिल्म उद्योग एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाता है। श्रव्य-दृश्य माध्यम होने के कारण फिल्मों का प्रभाव कला के अन्य माध्यमों की तुलना में व्यापक है। उन्होंने कहा कि सिनेमा न केवल एक उद्योग है बल्कि हमारी संस्कृति और मूल्यों की कलात्मक अभिव्यक्ति का भी माध्यम है। यह हमारे समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण का भी माध्यम है।
राष्ट्रपति ने कहा कि फिल्मों का युवाओं और बच्चों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए समाज को उम्मीद है कि फिल्म उद्योग देश के भविष्य के निर्माण में इस माध्यम का प्रभावी ढंग से उपयोग करेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और कार्यों पर फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का दर्शकों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
लोग ऐसी फिल्मों की भी उम्मीद करते हैं जो समाज में करुणा और एकता को बढ़ाती हैं, विकास की गति को तेज करती हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करती हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि आज जिन फिल्मों को पुरस्कार मिला है, उनमें प्रकृति और पर्यावरण, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय फिल्मों का पूरी दुनिया में स्वागत किया जा रहा है। इस सॉफ्ट-पॉवर का अधिक प्रभावी उपयोग करने के लिए, हमें अपनी फिल्मों की गुणवत्ता को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि एक क्षेत्र में बनी फिल्में दूसरे क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह सिनेमा सभी लोगों को एक सांस्कृतिक सूत्र में बांध रहा है। समाज के लिए फिल्मी समुदाय का यह बहुत बड़ा योगदान है।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
