नरगिस फाकरी ने बयां किया दर्द, कहा- बॉलीवुड के चलते मेरे साथ हुआ ये सब, लेनी पड़ी थी दवाइयां
सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ो के लिये तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आए आज कस्टर्ड सॉस के बारे में जाने :
सामग्री -1 कप दूध, 5 टी स्पून शक्कर, 4 टी स्पून कस्टर्ड पावडर
विधि
दूध, कस्टर्ड पावडर व शक्कर को एक बड़े बाऊल मे अच्छी तरह मिक्स करें।
100 प्रतिशत पर 2 मिनट माइक्रोवेव करें।
अच्छी तरह चलायें।
फिर से 30 सेकेंड या गाढ़ा होने तक माइक्रोवेव करें। ठंडा कर उपयोग करें।
-शहनाज़ हुसैन टिप्स
दिवाली का त्यौहार शुरू हो चूका है। स्वभाभिक है की दीपों के इस त्यौहार में आप भी रंगों की तरह दमकना चाहती है। दिवाली में हम घर बाहर सभी जगह को सुन्दर बनाने तथा सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। दिवाली के त्यौहार में घर की सफाई , डेकोरेशन ,लाइटिंग तथा शॉपिंग की ज्यादा जिम्मेदारी महिलाएं ही निभाती हैं।
शहनाज हुसैन
करवा चौथ _ महिलाओ का सबसे पसंदीदा त्यौहार करवा चौथ नज़दीक आ गया है और ऐसे में खूबसूरत दिखने का क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है।अगर ये आपका पहला करवा चौथ है तो आपका उत्साह और उमंग हिलोरे मार रही होगी और जाहिर है आप ने त्यौहार की तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी |
करवा चौथ के दिन सभी सुहागन महिलाएँ 16 श्रृंगार करती हैं / उस दिन उनका चेहरा बिलकुल चाँद की तरह खिला नज़र आता है। करवा चौथ के पवित्र दिन सभी बिबाहित महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी , बिन्दी और पूरे श्रृंगार के साथ दिन भर अपने जीवन साथी की लम्बी उम्र और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए निर्जल व्रत, पूजा करती हैं। इस तयौहार में महिलाएं पुरे उत्साह से संजने संबरने के बाद अपने पति के लम्बी उम्र, स्वस्थ्य के लिए पुरे बिधि बिधानों के साथ ब्रत और पूजा करती हैं। इस पवित्र दिन महिलाएं श्री गणेश ,माँ गौरी, चन्द्रमा की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाओँ में सजने संवरने का बहूत क्रेज होता है कहा जाता है की इस दिन व्रत रखने से महिलाओं के सौन्दर्य में चाँद जैसा निखार उभरता है। हालाँकि आजकल महिलाओं में सजने संवरने में ब्यूटी पार्लर और मॉल का प्रचलन शुरू हो गया है लेकिन अगर आप सचमुच सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस त्यौहार की तैयारियां हफ्ते भर पहले कर लें तथा ब्यूटी पार्लर के महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू हर्बल प्रसाधनों के उपयोग से आप हुसन की मलिका बन सकती हैं और आप दमकी दमकी नज़र आएँगी चाहे मौसम का मिज़ाज़ कूछ भी हो ।
इस बार कोरोना के डर का साया आपके उत्साह पर भी पड़ सकता है इसलिए सभी तैयरियां समय से पहले ही पूरी कर लें । वैक्सिंग ,थ्रेडिंग ,मैनीक्योर ,पेडीक्योर और फेसिअल आदि मेहंदी लगाने से पहले ही कर लें ताकि बाजार में उत्स्व के रश से बच सकें तथा सामाजिक दुरी आदि के सरकारी नियमों का पूरी तरह पालन कर सकें। करवा चौथ में हाथों /पांवो पर मेहँदी लगाने की सदियों पुरानी समृद्ध परम्परा है। आप को मेहंदी त्यौहार से एक दो दिन पहले लगानी चाहिए ताकि ब्रत के दिन मेहँदी सुख कर डार्क कलर की हो जाए । मेहँदी लगाने के बाद इसे प्रकृतिक तौर पर सूखने दें। आपके हाथ में मेहँदी जितनी देर ज्यादा लगी रहेगी उतना ही बह सुर्ख रंग ग्रहण करेगी /सुख जाने पर मेहँदी को रगड़ रगड़ कर हटाएँ और हाथों को पानी से ना धोएं /मेहंदी लगाने के बाद हाथों को पानी से बचा कर रखें अन्यथा मेहँदी का रंग फीका पड़ सकता है। जब महिलाएं मेहँदी लगे हाथों से धार्मिक संस्कार करती हैं तो इसे शुभ माना जाता है
हालाँकि महिलाएं इस त्यौहार की खरीद दारी काफी पहले से ही कर देती हैं लेकिन फिर भी जरूरी सौंदर्य प्रसाधन छूट ही जाते है । इसलिए त्यौहार की तैयारियों में ब्यस्तता के बीच आप लिप कलर , आई मेक अप , नेल कलर आदि जरूरी सौन्दर्य प्रसाधन समय रहते ही ले लें । अगर आप बालों में मेहँदी /रंग लगाती हैं तो भी हेयर कलर , हेयर स्टाइल ,हेयर कट ,नेल आर्ट आदि कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट दो तीन दिन पहले ही करबा लें ताकि गलती, गड़बड़ी आदि को समय रहते ठीक किया जा सके। इस दिन लाल रंग की कांच की चूड़ियां आप के सौन्दर्य को निखारने में अहम भूमिका अदा करेंगी ।
इस त्यौहार में हम ज्यादातर अपने चेहरे पर ज्यादा फोकस करते हैं लेकिन अगर आप बास्तब में दमकती त्वचा पानी चाहती हैं तो आपको अपने चेहरे तथा शरीर दोनों की सुन्दरता पर फोकस करना पड़ेगा। चेहरे की बजाय पुरे शरीर की त्वचा की उचित देखभाल आप के सौन्दर्य को प्रकृतिक निखार देगी ।
इस पावन त्यौहार में ज्यादातर अपने पुराने सौन्दर्य प्रसाधनों, ट्रीटमेंट पर भरोसा रखें तथा कोई नया सौन्दर्य प्रसाधन टेस्ट करने से परहेज करें क्योंकि अगर नया सौन्दर्य प्रसाधन आपकी त्वचा या ब्यक्तित्व पर खरा नहीं उतरा तो आप का मूड खराब हो जाएगा।
बालों को अलग करके मांग के बीच में सिन्दूर लगाना बिबाहित महिला की निशानी माना जाता है और करवा चौथ के त्यौहार में इस परम्परा का वहन करना चाहिए। गोल्ड सेटिंग में काले मनकों से जड़ित मंगलसूत्र आपके पवित्र प्यार को दर्शाने के साथ ही बुरी नज़र से भी बचाएगा ।
इस दिन अपनी खूबसूरती को निखारने में ब्यूटी सैलून्स की बजाय अपने पर ज्यादा भरोसा रखें । अपनी त्वचा को नियमित रूप से एलो वेरा ,ग्रीन टी ,शहद का पोषण दें। आप नहाती बार दूध का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा ।
करवा चौथ में अपने शरीर की नमी बनाये रखने के लिए आप पहले से ही रोजाना नियमित रूप से आठ दस गिलास पानी पिएं। अपनी दिनचर्या में जूस ,निम्बू पानी , नारियल पानी , सूप और मौसमी फलों आदि को जरूर शामिल करें । यह सुनिश्चित करें की आपकी त्वचा पूरी तरह से मॉइस्चरीज़ड रहे / मेक अप से पहले अपनी त्वचा पर उपयुक्त मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें । आजकल पुरे देश में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर रहा है तो ऐसे में जहां आप कोरोना वायरस से बचने के लिए फेस मास्क का उपयोग करें तो दूसरी और अपनी त्वचा, शरीर की सुन्दरता को हानिकारक धूल ,मिटटी और प्रदूषण की मार से बचाने के लिए घर से बाहर जाते समय अपने चेहरे तथा खुले भागों को स्कार्फ़ /कपड़े से ढक लें ताकि आपकी त्वचा को शील्ड मिल सके।
करवा चौथ से तीन दिन पहले हाथों और पावों की सुंदरता पर फोक्स करने के बाद मेहंदी लगाएं , मेहंदी लगाने के दो घण्टे बाद नीम्बू और चीनी के मिश्रण से इसे हटा दें ।
शहद और दूध का फेस मास्क आपकी त्वचा की नमी बरकरार रखते हुए भी आपकी त्वचा को मुलायम , आकर्षक बना देते हैं। आप दूध में शहद मिलाकर बने फेस मास्क को त्वचा पर दस मिनट तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो डालिये ।
सॉस सामान्यत: सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला संगृहीत पदार्थ हैं। बच्चों के लिये कम मसालेदार व बड़ों के लिए तीखे चटपटे दोनों ही प्रकार के स्वाद का आनंद लिया जा सकता हैं। तो आइए आज व्हाइट सॉस के बारे में जानें :
सामग्री -
1 टेबल स्पून मक्खन, 1 टेबल स्पून मैदा, 1 टी कप दूध, 1 चुटकी नमक,
विधि -
1. एक कांच के बाऊल में मक्खन रखें। इसे 100त्न पर 15 सेकेंड माइक्रोवेव करें।
2. मैदा डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिलायें और 15 सेकेंड माइक्रोवेव करें।
3. दूध डालकर अच्छे से चलायें और 20 सेकेंड माइक्रोवेव करें।
4. गाढ़ी हो जाने पर नमक व काली मिर्च मिक्स करें। ठंडा कर उपयोग करें।
साइनस एक ऐसी बीमारी है जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस बीमारी का इलाज अगर शुरूआत में ही कर लिया जाए साथ ही डाइट पर ध्यान दिया जाए तो बीमारी को क्रॉनिक अवस्था में जाने से रोका जा सकता है। सर्दी में साइनस के मरीज़ों की परेशानी बढ़ जाती है, ठंडी हवाएं नाक को जाम कर देती है जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। साइनस इंफेक्शन नाक से जुड़ी एक ऐसी परेशानी है जो एलर्जी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या कोल्ड की वजह से हो जाती है। साइनस की वजह से सीने में बलगम जमने लगता है जिससे सिर में दर्द रहता है और सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होती है। कई बार इसकी वजह से जबड़ा और आंखों के आस-पास की जगह में भी दर्द महसूस होता है।
साइनस एक ऐसी बीमारी है जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस बीमारी का इलाज अगर शुरूआत में ही कर लिया जाए, साथ ही डाइट पर ध्यान दिया जाए तो बीमारी को क्रॉनिक अवस्था में जाने से रोका जा सकता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए कुछ फूड परेशानी पैदा कर सकते हैं। जिन लोगों को साइनस की परेशानी है उन्हें कुछ चीज़ों से परहेज़ करने की जरूरत होती है। आहार विशेषज्ञ अंजली चौधरी ने बताया कि साइनस के मरीज़ों को डाइट में किन चीज़ों से परहेज़ करने की जरूरत है।
आलू और मैदा से परहेज़ करें:
जिन लोगों को साइनस की परेशानी है वो डाइट में रिफाइन्ड कार्बोहाइड्रेड का सेवन कम करें। रिफाइन्ड कार्बोहाइड्रेड में आलू और मैदा ऐसे फूड है जो सूजन को बढ़ाने में जिम्मेदार है।
ओमेगा-6 फैटी एसिड से परहेज़ करें:
डाइट में ओमेगा-6 फैटी एसिड से परहेज़ करें। ओमेगा-6 फैटी एसिड में सनफ्लावर, कॉर्न, बादाम का तेल शामिल है।
प्रोसेस्ड शुगर नहीं खाएं:
अगर आपको साइनस की शिकायत है तो आप पेस्ट्री, सोडा, फ्रूट जूस, डेजर्ट, चॉकलेट से परहेज़ करें। इन सभी चीज़ों का सेवन साइनस की परेशानी को बढ़ा सकता है।
फास्ट फूड बढ़ा सकते हैं मुश्किल:
फास्ट फूड में मोनो सोडियम ग्लूटामेट होता है जो साइनस के मर्ज़ को बढ़ा देता है। अगर आप फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं तो इसे डाइट से निकाल दीजिए इनके सेवन से बीमारी बढ़ सकती है।
परहेज:
डेयरी प्रोडक्ट से! डेयरी प्रोडक्ट्स यानि दूध और दूध से बने पदार्थों से परहेज़ करें। डेयरी प्रोडक्ट और सोयाबीन एलर्जी बढ़ाने में जिम्मेदार है इसलिए इनसे दूरी बेहतर है।
अंजली चौधरी ने आगे बताया कि क्या खाना इस हालत में अच्छा होता है! ताजे फल और सब्जियां- इनका सेवन नियमित तौर पर करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ने के साथ-साथ एनर्जी भी भरपूर मात्रा में मिलती है।
पानी- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कंजेस्शन होने की संभावना कुछ हद तक कम हो जाती है।
एप्पल साइडर विनेगर- सलाड ड्रेसिंग आदि में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से शरीर को पोटाशियम और मिनरल दोनों मिल जाएगा, जिससे म्यूकस का उत्पादन भी कम हो जाएगा।
अनानास- इस फल में ब्रोमेलिन प्रोटियोलिटिक एंजाइम होता है, जिसका एंटी-इफ्लामेटरी गुण कंजेस्शन को रोकने में मदद करता है।
हर्बल टी– क्या आपको पता है कि हर्बल टी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इसके कारण सूजन और म्यूकस का प्रोडक्शन भी कम होने लगता है। अदरक, कैमोमाइल, ग्राउंड आइवी या पेपरमिंट, म्यूकस या बलगम को नैचुरल तरीके से निकालने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी- ग्रीन टी का सेवन करने से साइनस के कारण जो सिर दर्द होता है, उससे जल्दी आराम मिलने के साथ-साथ सर्दी और छींक की समस्या से भी आराम मिलता है।इसलिए साइनस में डायट फॉलो कर रहें हैं, तो ग्रीन टी का सेवन करें।
खट्टे फल या साइट्रस फ्रूट- संतरा, अंगूर और बेर विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होते हैं, जो साइनस के लक्षणों से आराम दिलाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा टमाटर, ब्रोकली ओर स्ट्रॉबेरी में भी विटामिन सी होता है। विटामिन ए– इस विटामिन को मेमब्रेन कंडिशनर भी कहते हैं। यह छाती, सिर और गले के म्यूकस मेमब्रेन को हेल्दी रखने के साथ-साथ त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। विटामिन ए (Vitamin A) मूल रूप से गाजर, स्क्वाश, पीली और लाल शिमला मिर्च, गहरे हरे रंग के सब्जियों, पत्तेदार सब्जियों आदि में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में नजर आए थे। इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले आलिया भट्ट की गोदभराई की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में कपूर परिवार समेत कई सितारे नजर आए। बीतें दिनों आलिया प्रेग्नेंसी के दौरान काम में व्यस्त थीं। अब खबर आई हैं कि रणबीर फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
आलिया की डेलीवरी के बाद उनका और बच्चे का ख्याल रखने के लिए वह काम से ब्रेक लेने वाले हैं। रणबीर अपनी अगली फिल्म 'ऐनिमल' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने नई फिल्मों के ऑफर लेने बंद कर दिए हैं। रणबीर चाहते हैं कि डेलीवरी के बाद आलिया अपने प्रोजेक्ट्स आराम से पूरा कर सकें, इसलिए उन्होंने घर पर रहने का फैसला लिया है।
बता दें कि आलिया, रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' में अपने बचे हुए काम पूरे करेंगी। इसके बाद उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग करनी है। वह हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन्स' में भी नजर आने वाली हैं। इन अहम फिल्मों का हिस्सा होने के कारण बच्चे के आने के बाद आलिया को काम में व्यस्त होना होगा। ऐसे में रणबीर का पैटरनिटी लीव लेने की सराहना हो रही है।
रणबीर 'ऐनिमल' की शूटिंग जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म में रणबीर पहली बार ग्रे कैरेक्टर में नजर आएंगे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म में उनका ऐसा किरदार देखने को मिलेगा जिसकी उनसे कोई उम्मीद नहीं करता। 'ऐनिमल' में रणबीर के अलावा अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमी जे तोमार, बहरा और चिकनी चमेली जैसे हिट गानों के लिए पहचान रखने वाली जानी मानी पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल संगीत उद्योग में दो दशक पूरा करने का जश्न मनाएगी। घोषाल दुनिया भर में संगीत कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की शुरूआत करेंगी।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय अभिनय जगत के दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का मुंबई में निधन हो गया है। 79 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन जब एक मात्र चैनल हुआ करता था और दौर के कई बड़े और सफल धारावाहिकों में इस वरिष्ठ अभिनेता ने अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसके साथ ही मुंबई फिल्म जगत की कई छोटी बड़ी फिल्मों में भी अभिनय अरुण बाली कर चुके थे।
वरिष्ठ अभिनेता अरुण बाली ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, जिनमें कई सारी हिट सुपर हिट फ़िल्में शामिल हैं। गुडबाय उनकी आखिरी फिल्म है जिसमें वो अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ अभिनय करते दिखाई दिए थे, यह फिल्म इसी वर्ष 2022 में बनाई गई थी ।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
