'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार को आयशा जुल्का ने मुंह पर थूकने की क्यों दी मंजूरी? एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान अब ऑफिशियली सिंगल नहीं हैं। हाल ही में इस स्टारकिड ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड़ न्यूज फैंस के साथ शेयर की। आइरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें नुपुर उन्हें बड़े रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं और आइरा ने भी उन्हें जवाब में हां कहा।
आइरा खान यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो उनकी लाइफ का सबसे स्पेशल वीडियो होगा। इसमें उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे किसी स्पोर्ट इवेंट में नुपुर अपना गेम छोड़ कर भागकर आते हैं और आइरा के सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं।
नुपुर घुटनों के बल बैठकर आइरा के सामने एक रिंग का बॉक्स खोलते हैं और उन्हें प्रपोज करते हैं। आइरा सबके सामने माइक पर ही हां कहती हैं तो नुपुर उन्हें अंगूठी पहना देते हैं। इसके बाद दोनों किस करते हैं। आइरा और नुपुर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपने चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। एक्ट्रेस ने सालों पहले अपनी नाक की बनावट बदलवाई थी, हालांकि एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने नाक सर्जरी सुंदरता के लिए नहीं बल्कि अस्थमा से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण करवाई है।
प्रियंका ने बताया है कि वो अस्थमा के कारण नाक की सर्जरी करवाने गई थीं, लेकिन डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण उनकी नाम का शेप पूरी तरह बदल गया। रिजल्ट देखकर प्रियंका बुरी तर डर गई थीं और खुद को पहचान नहीं पा रही थीं।
इंटरनेशनल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड लॉन्च की थी। इस बुक में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातों से पर्दा उठाया है। बुक के एक पार्ट में प्रियंका ने अपनी बिगड़ी हुई नोज सर्जरी पर कहा- अस्थमा के कारण मुझे सास लेने में दिक्कत होती थी। एक फैमिली फ्रेंड के कहने पर मैं डॉक्टर से मिली।
डॉक्टर ने देखा कि मेरे नेजल कैविटी में पॉलिप है, जिसे सर्जरी के जरिए हटाना पड़ेगा। जब डॉक्टर्स मेरी नाक में मौजूद पॉलिप को हटा रहे थे तो उन्होंने गलती से मेरी नाक का ब्रिज भी शेव कर दिया, जिससे मेरी नाक की बनावट बिगड़ गई।
आगे एक्ट्रेस ने लिखा- जैसे ही डॉक्टर्न ने सर्जरी के बाद मेरी नाक पर लगी पट्टियां हटाईं और मेरी नाक दिखी तो मैं और मेरी मां बुरी तरह डर गए। मेरी असली नाक जा चुकी थी। मेरा चेहरा बिल्कुल अलग दिख रहा था। वो मैं थी ही नहीं।
प्रियंका ने बुक में खुलासा किया है कि हर बार आइना देखकर वो अपना चेहरा पहचान नहीं पाती थीं। उन्होंने लिखा, मुझे नहीं लगा था कि अब मेरा सेल्फ स्टीम कभी रिकवर हो पाएगा। मुझे याद है कि मीडिया ने मुझे प्लास्टिक चोपड़ा नाम दे दिया था। इससे मेरी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर पड़ा था। सर्जरी बिगड़ने के बाद मुझे दोबारा अपनी नाक ठीक करवाने के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इकलौती एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। इनके अलावा दिशा पाटनी, श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, राखी सावंत, कोइना मित्रा, कटरीना कैफ, आएशा टाकिया, वाणी कपूर जैसी कई एक्ट्रेसेस भी नोज सर्जरी करवा चुकी हैं।
तरबूज का जूस प्रयोग करें
तरबूज का जूस एक अच्छा स्किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। सभी त्वचा के लिये फ्रूट मास्क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्स कर के मास्क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।
कूलिंग मास्क
खीरे के रस में 2 चम्मच पावडर वाला दूध और एक अंडे का सफेद भाग मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं और जब सूख जाए तब पानी से धो लें।
ऑइली स्किन के लिये मास्क
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धोलें।
टी बैग का प्रयोग
टी बैग भी अच्छा काम कर सकते हैं। इन्हें गरम पानी में कुछ देर के लिये डालें और निचोड़ कर आंखों पर आई पैड बना कर रखें।
रूखे, सूखे और बेजान बाल
पानी के साथ थोड़ा सा क्रीमी हेयर कंडीशनर मिला कर स्प्रे बॉटल में भर कर रखें। बालों पर इससे स्प्रे करें और फिर कंघी से बाल झाड़ कर पूरे बालों पर इसे फैला लें।
आई मेकअप
दिन में हमेशा आई पेंसिल का प्रयोग करें या फिर पलको को ब्राउन या ग्रेड आई शैडो से लाइन करें। इससे आंखों को सॉफ्ट इफेक्ट मिलेगा। उसके बाद आंखों पर केवल एक या दो कोट्स मस्कारा के लगाएं। इससे आंखे गहरी और चमकदार दिखेंगी।
लिपस्टिक
लिपस्टिक के लिये बहुत गहरा रंग ना चुनें जैसे, महरून आदि। आपको लाइट पेस्टल कलर जैसे पिंक, लाइट ब्राउन, कॉपर या पीच रंगों का चुनाव करना चाहिये। या फिर केवल लिप ग्लॉस ही चुनें।
खरबूज, पानी और ककड़ी गर्मी के सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ हैं
वास्तव में प्रकृति ने हमें ऐसे फल दिए हैं जिनका सेवन कर हम गर्मी को दूर कर सकते हैं। खरबूजे, तरबूजे, ककड़ी गर्मियों के दौरान उपलब्ध होते हैं। इन फलों में काफी पानी भरा रहता है। इनके सेवन से शरीर में मौजूद गंदा पानी पसीने के रास्ते बाहर निकल जाता है। अगर आपको गर्मियों के मौसम में आपको काफी पसीना आता है तो आप खरबूजे, तरबूजे और ककड़ी जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।
पुदीने के पत्ते, नींबू के साथ पानी और बर्फ
पुदीने के पत्ते में ठंडक होती है, जिससे पाचन क्रिया में सहायता मिलती है। पुदीने को गर्म पानी में उबाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर एक चम्मच नींबू का रस ग्लास में डाल दें। इसके बाद ठंडक के लिए बर्फ इसमें डाल लें। इसे और उपयोगी बनाने के लिए इसमें शहद, नमक और काली मिर्च की कुछ मात्रा जोड़ लें। नमक और काली मिर्च ना हो तो ऐसे में आप सेंधा नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि उनकी दादी शर्मिला टैगौर की बायोपिक में काम करना उनके लिये आसान नहीं होगा। सारा अली खान अक्सर अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा से जब पूछा गया कि शर्मिला टैगौर की बायोपिक में उन्हें कास्ट किया जाए, तो वह कैसे उस रोल को कैरी करेंगी?
इस पर सारा ने कहा कि अपनी दादी मां की बायोपिक में काम करना उनके लिए आसान नहीं होगा। वह बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। वह बहुत ही सुंदर और सभ्य हैं। मुझे नहीं पता कि मैं सुंदर और सभ्य हूं या नहीं।
सारा अली खान ने कहा कि वह अक्सर अपनी दादी से बात करती रहती हैं। लेकिन उनसे करियर को लेकर कभी ज्यादा बात नहीं की। मेरी दादी अम्मा काफी समझदार और पढ़ी लिखी हैं, तो हम दूसरी बातों के बारे में ज्यादा बात करते हैं।उनकी जनरल नॉलेज भी अच्छी है। वह बहुत ही क्लासी हैं और दुनिया के तमाम मुद्दों पर उनके एक राय है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पॉप गायक जस्टिन बीबर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल में इस पॉपस्टार के कार्यक्रम कैंसिल होने के साथ ही अब भारत में भी इनका म्यूजिकल शो रद्द कर दिया गया है। यह लगातार दूसरी बार हुआ है जब जस्टिन बीबर का वर्ल्ड टूर कैंसिल हुआ है। इसके पीछे उनके खराब स्वास्थ्य को कारण बताया जा रहा है। टूर आयोजकों ने बुक माय शो पर भारत के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने पर एक बयान जारी किया है।
बुक माय शो के प्रवक्ता के अनुसार टूर आयोजकों के बयान में कहा गया है, 'हमें यह बताते हुए बेहद निराशा हो रही है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में 18 अक्टूबर को होने वाला 'जस्टिन बीबर जस्टिस वर्ल्ड टूर - इंडिया' को रद्द कर दिया गया है। यह उनकी खराब सेहत को देखते हुए किया गया है। हमें खेद है कि जस्टिन, अगले महीने वर्ल्ड टूर पर नहीं जा पाएंगे। भारत के अपने दौरे के साथ ही पॉपस्टार ने चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के अपने शोज को भी कैंसिल कर दिया है।'
बयान में आगे कहा गया कि, 'हम इस बात से बहुत निराश हैं कि हम इस साल जस्टिन बीबर का भारत में शो नहीं करा पा रहे। जिसका कारण उनकी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर अपने लाखों चाहने वालों के लिए भारत जरूर जाएंगे।'
रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं जस्टिन बीबर
उन्होंने आगे कहा- 'यह सह हमारे हाथ में नहीं है, हम उन सभी लोगों से क्षमा प्रार्थी हैं और एडवांस बुकिंग के पैसे भी फैंस को वापस कर दिए जाएं। आप सभी के पैसे 10 दिनों के अंदर ही सोर्स अकाउंट में शो होने लग जाएंगे।' बता दें कि जून में जस्टिन रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित हो गए थे, जिसके बाद उनके चेहरे का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त (पैरालाइज) हो गया था।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
