Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

दंगल में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। आज, 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है।  

'दंगल' से रखा था बॉलीवुड में कदम
सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी। दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था।

सोशल मीडिया पर नहीं थीं ज्यादा एक्टिव
'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है।

और भी

संदीप किशन ने मजबूरी में किया काम, बयान से मची हलचल !

 दक्षिण भारतीय अभिनेता और प्रोड्यूसर संदीप किशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऊरू पेरू भैरवकोना' को लेकर चर्चा में हैं। वी आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 16 फरवरी को थिएटर में रिलीज होगी। हाल ही में संदीप धनुष स्टारर कैप्टन मिलर में नजर आए थे। एक साक्षात्कार में संदीप ने खुलासा किया कि वे बीते कुछ सालों से वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें पिछले कुछ समय में फिल्मों में काम करने को मजबूर होना पड़ा।

 

सैलरी देने के लिए किया फिल्मों में काम

साक्षात्कार में संदीप ने खुलासा किया कि बीते कुछ वर्षों में उन्होंने अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए कई फिल्मों में काम किया। इनमें धनुष स्टारर हालिया रिलीज 'कैप्टन मिलर' भी एक है। 'माइकल' अभिनेता ने बताया कि 'कैप्टन मिलर' के लिए जैसे ही धनुष का फोन आया, वे फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। अब संदीप के इस बयान के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

'ऊरू पेरू भैरवकोना रिलीज के लिए तैयार

फिलहाल, संदीप की फिल्म 'ऊरू पेरू भैरवकोना' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में काव्या थापर, वर्षा बोलम्मा, वेनेला किशोर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जिसे एके एंटरटेनमेंट्स और हास्य मूवीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का संगीत शेखर चंद्रा ने तैयार किया है।

और भी

अंजना सिंह की फिल्म ठाकुरगंज की शूटिंग शुरू

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अंजना सिंह की आने वाली फिल्म ठाकुरगंज की शूटिंग शुरू हो गयी है। राज घराना फिल्म प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ठाकुरगंज का भव्य मुहूर्त संपन्न हो गया। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में अंजना सिंह है और उनके अपोजिट राहुल सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा ने कहा कि ठाकुरगंज एक बेहतरीन पटकथा पर आधारित सिनेमा है जो भोजपुरी दर्शकों को रोमांच की नई यात्रा पर ले जाएगी। फिल्म की कहानी घर परिवार से है और यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होगी।

हम इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ कर रहे हैं और इस फिल्म का बजट भी रूटिंन फिल्मों से ज्यादा है। फिल्म की बागडोर नीरज रणधीर के हाथों है, जो एक काबिल निर्देशक है और हमें उम्मीद है कि उनके निर्देशन में यह फिल्म अच्छा बनकर आएगी।

वही फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बेहतरीन मौका है जिसमें एक शानदार पटकथा पर बनने वाली फिल्म में काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म में मेरा किरदार सर्वोपरि है और मैं इसे पूरी तरह से जीना चाहती हूं।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और मैं अपने किरदार को जीवंत करने के लिए भरपूर मेहनत कर रही हूं। फिल्म ठाकुरगंज की पूरी कास्ट एंड क्रु एक टीम वर्क के तहत फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। उम्मीद है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तब यह दर्शकों को खूब पसंद आएगी। अंजना सिंह भोजपुरी की ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने बल पर फिल्म को सफल बनाने का माद्दा रखती हैं।

फिल्म ठाकुरगंज में कार्यकारी निर्माता के रूप में कुणाल ठाकुर और सोनू कुमार चौधरी हैं। फिल्म में अंजना सिंह और राहुल सिंह के अलावा सुशील सिंह,परी सिंघानिया, रितु सिंह, अंजलि, माही खान, मनीष आनंद सिद्धांत सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रभु, सुनील सिंह, कुणाल ठाकुर, परितोष और सोनू यादव मुख्य भूमिका में हैं।

और भी

शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता, अलग हुए ईशा देओल और भरत तख्तानी

मुंबई: धर्मेंद्र और हेमा माहिली की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने 12 साल पहले बिजनेमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी ईशा पति के साथ तस्वीरें साझा किया करती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। ईशा देओल और भरत तख्तानी शादी के 12 साल बाद अलग हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का निर्णय लिया है।

एक संयुक्त बयान में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। सामने आए बयान में कहा गया, 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।'

और भी

अपकमिंग फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' 23 फरवरी को होगी रिलीज...

फिल्म ऑल इंडिया रैंक के निर्माताओं के बाद विक्की कौशल ने फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' ट्रेलर को री शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। विक्रांत मेस्सी की 12वीं फेल के बाद अब एक और कंपटीशन एग्जाम पर बेस्ड फिल्म रिलीज होने वाली है। ऑल इंडिया रैंक में दी जाने वाली एग्जाम में खतरनाक कंपटीशन देखने को मिलता है। इस पर बेस्ड इस फिल्म में इंजीनियर स्टूडेंट्स का संघर्ष देखने को मिलने वाला है। यूपीएससी के बाद आईआईटी फिल्म का धमाका होने वाला है।

संजय राउत्रे और सरिता पाटिल द्वारा निर्मित, फिल्म गायत्री एम द्वारा सह-निर्मित है। यह मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में बोधिसत्व शर्मा, समता सुदीक्षा, शशि भूषण, गीता अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।

 

 

और भी

अदा शर्मा वेब सीरीज में बनेंगी बार डांसर

 एक्ट्रेस अदा शर्मा सनफ्लावर के दूसरे सीजन में एक डरावनी बार डांसर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विकास बहल द्वारा निर्मित और नवीन गुजराल द्वारा निर्देशित इस शो में सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, मुकुल चड्ढा और गिरीश कुलकर्णी भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी में एक रोमांचक मोड़ जोड़ते हुए, दूसरे सीजन में अदा को एक बार डांसर के रूप में पेश किया गया है, और उनकी एंट्री शो में एक नई गतिशीलता जोडऩे का वादा करती है।  

और भी

धर्मेंद्र की नातिन निकिता ने जिस शख्स से शादी वे हैं बिजनेसमैन

मुंबई: धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी की शादी 31 जनवरी हो गई है। शादी का सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड रहा है। धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी ने जिस शख्स से शादी की है उसका नाम ऋषभ शाह है। ऋषभ  शाह एनआरआई बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात अमेरिका में ही हुई। इसी बीच दोनों में प्यार हुआ और अब दोनों की शादी हो गई है। परिवार के सभी सदस्यों ने इस नए कपल को आशीर्वाद दिया। इस शादी में निकिता के सभी मामाओं का जलवा देखने को मिला। सनी देओल से लेकर बॉबी देओल और अभय देओल खूब मस्ती करते नजर आए।

 

 

और भी

अस्पताल में भर्ती हैं सैफ अली खान

एक्टर के घुटनों और कंधे में चोट आई है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आदिपुरुष स्टार सैफ अली खान की को सोमवार, 22 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर के घुटनों और कंधे में चोट आई है, जिसके चलते उनकी सर्जरी की जा रही है। सैफ अली खान की पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान के एक्टर के साथ अस्पताल में मौजूद हैं।

 

 

और भी

गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन लेकर आ रहे है, डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2

रायपुर: डार्लिंग प्यार झुकता नहीं की अपार सफलता के बाद भारती वर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 लेकर आ रही। 

हैं। मंगलवार को राजबंधा मैदान स्थित लोकायन हॉल में इस फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा, सुपर स्टार अमलेश नागेश और अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल समेत पूरी यूनिट मौजूद रही।  

भारती वर्मा ने बताया, फिल्म की शूटिंग शिबरीनारायण में 21 दिसंबर से शुरू होगी। जिस तरह दर्शको को पहली फिल्म पसंद आई थी, वैसे ही वे इसे भी पसंद करेंगे क्योंकि फ्लेवर वही है।
 फर्क इतना है की दो हीरो और दो हीरोइनें रहेंगी। गीत संगीत को लेकर भर्ती वर्मा ने कहा कि फिल्म के गाने कमल के बने है, जोकि दर्शकों के दिल को छूने वाले रहेंगे। 

अमलेश ने कहा बड़े बैनर के तले काम करना मेरी खुशकिस्मती है, दूसरा मौका है जब मैं भारती मैडम के साथ काम कर रहा हूं। डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 1 में मुझे अच्छा प्लेसमेंट दिया गया था, इसमें तो फुल फ्लेश हीरो हूं। मुंझे ख़ुशी है कि इतने बड़े बैनर के  साथ काम करने का अवसर मिला है । 

दीक्षा जायसवाल ने बताया कि, मेरी मम्मी ने प्रार्थना की थी कि भारती मैडम की फिल्म में मैं रहूं। इस फिल्म में  पहले मैं सेकंड लीड थी, लेकिन मैडम ने मुझे फर्स्ट लीड में ले लिया।  यह मेरे करियर के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। 

फिल्म के लेखक वी. मधु हैं। डीओपी सिद्धार्थ सिंह, एसोसिएट निर्देशक सोहैल शेख, मुख्य सहायक निर्देशक विकास आर पण्डे, सहायक निर्देशक आशिस झा, युवराज मोहबिया, कला निर्देशक - बेनेडिक्स फ्रांसिस, प्रोडक्शन मैनेजर -दगेन्द्र साहू, लाइन प्रोड्यूसर अंशुल अवस्थी, मेकअप आर्टिस्ट कांता नायक, वेशभूषा परी, थानु साहू, कैमरा अजय त्रिपाठी, फोकस पुलर शिवा होंगे। संगीत निर्देशक सुनील सोनी, गायक- सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, श्रद्धा मंडल, कंचन जोशी होंगे 

पर्दे पर नजर आने वाले अन्य कलाकार ;
कलाकार में अमलेश- दीक्षा के अलावा शालिनी विश्वकर्मा, रेशमा जैन, सौम्य ब्यौहार, अमन सागर, अनुज बघेल, दादू साहू, रजनीश झांझी, विनायक अग्रवाल, दिव्या नागदेव, लकी रंगशाही, सुब्रत, दीप्ती महंत, पिंकू साहू, पूनम पटेल, आशीष झा, टेकराम, रोहित श्रीवास्तव, सनी, राज प्रधान, लता राही नजर आएंगे। 
 
और भी

छत्तीसगढ़ सिनेमा के इतिहास में पहली बार लगा इतने फीट का कट आउट

छत्तीसगढ़ी फिल्म ”तही बनबे मोर दुल्हनियाँ ” फिल्म  का कट आउट सिनेमा घरो में लगाया गया है यह कट आउट 30 फीट का है छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इतने बड़े कट आउट को लगाया गया है।


हम आपको बता दें कि इसके पहले  गुइयाँ फिल्म के एक्टर अमलेश नागेश का 25 फीट का कट आउट लगा था इसके बाद NV एंटरटेनमेंट के द्वारा बनाई गई  ”तही बनबे मोर दुल्हनियाँ ” का 30 फीट का कट आउट, अब तक का सबसे बड़ा कट आउट है यूं तो कट आउट का चलन दक्षिण के फिल्मों में देखा जाता है जिसमें साउथ की जो एक्टर और एक्ट्रेस रहते हैं उनकी बड़ी-बड़ी कट आउट लगाई जाती है यह साउथ में बहुत ही ज्यादा फेमस है इसके बाद छत्तीसगढ़ के सिनेमा में भी कट आउट का प्रचलन चालू हो गया है। जिसे देखकर दर्शकों का भी उत्साह फिल्म को देखने के लिए बढ़ जाता है बहुत सारे जो दर्शक है वह कट आउट को देखकर ही फिल्म को देखने भी आते हैं हमने कई लोगों से भी बातचीत किया है और उनका कहना है कि यह कट आउट बहुत ही अलग और आकर्षक हैं।

मल्टी स्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहि बनबे मोर दुल्हनियां” 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ के 36 सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है फ़िल्म का गीत पहले ही आ चुका है जिसे एन वी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर बहुत पसंद किया जा रहा है। 
 

इस फ़िल्म में दर्शकों को एक्शन स्टार दिलेश साहू का जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा। इसके साथ ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ी स्टार अनिकृति चौहान अलग ही रोल में नजर आएगी। वैसे तो यह पारिवारिक फिल्म है, लेकिन इस फिल्म में कॉलेज लाइफ के साथ साथ प्यार को भी दिखाया गया है। 

फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा है फ़िल्म के मुख्य कलाकार के साथ ही  जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुषेन्द्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन भी फ़िल्म में दिखेंगे।
 
और भी

छत्तीसगढ़ी फिल्म "तहि बनबे मोर दुल्हनियां" 19 जनवरी को होगी रीलीज।

N V इंटरटेनमेंट के बेनर तले छत्तीसगढ़ की धमाकेदार मल्टी स्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहि बनबे मोर दुल्हनियां” 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ के 36 सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है फ़िल्म का गीत पहले ही आ चुका है जिसे एन वी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर बहुत पसंद किया जा रहा है। 

 
फ़िल्म के मुख्य कलाकार एक्शन स्टार दिलेश साहू, सुपर  स्टार एक्ट्रेस अनिकृति चौहान, जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुषेन्द्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन हैं।
 
इस फ़िल्म में दर्शकों को एक्शन स्टार दिलेश साहू का जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा। इसके साथ ही एक बार फिर छत्तीसगढ़ी स्टार अनिकृति चौहान अलग ही रोल में नजर आएगी। वैसे तो यह पारिवारिक फिल्म है, लेकिन इस फिल्म में कॉलेज लाइफ के साथ साथ प्यार को भी दिखाया गया है। 
 
फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास था कि हम छत्तीसगढ़ के दर्शक को एक बेहतर तकनीकि और सिनेमैटिक फिल्म का अनुभव दे। जिससे शहर की अर्बन ऑडियंस भी जुड़े और छत्तीसगढ़ी फ़िल्मो की और उन का भी रुझान बढ़े । ” तही बनबे मोर दुल्हनियाँ फिल्म ” का पोस्ट प्रोडक्शन का सारा काम प्राइम फोकस मुंबई और बीजीएम जैमठ मुंबई मे हुआ है। फिल्म परिवारीक, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। फिल्म के निर्माण में फिल्म के सभी चरणों का बारीकी से ध्यान रखा गया है।
 
क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा जी ने बताया कि दर्शकों में छत्तीसगढ़ के बाहर जब छत्तीसगढ़ी फिल्म के संबंध में बात होती है तो अर्बन छत्तीसगढ़ को नहीं दिखाया जाता एवं छत्तीसगढ़ की सुंदरता को दिखाने में भी कम काम हुआ है। तो हमारा सोच था कि हम ग्रामीण छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को परदे मे उतारना एक अच्छी कहानी के साथ। आप को दिखेगा कि छत्तीसगढ़ में भी विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ की सुंदरता आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी।
 
फिल्म का ग्रेडिंग, बी जी एम, फॉ ली, का विशेष ध्यान रखा है। इन सब की वजह से फिल्म बहुत ही सिनेमेटिक और शानदार नजर आ रही है। मेरा निजी प्रयास रहेगा छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अंतर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा सकू जिससे मेरी उम्र के युवा साथी स्वयं छत्तीसगढ़ी फिल्म से जोड़ सके। जब आप थेटर में देखेंगे तो तो आपको अनुभव होगा। इसलिए आप सभी को मैं आमंत्रित करता हूँ कि आप इस फिल्म को सिनेमा घरों मे जरूर देखे।
और भी

रिलीज से पहले ही 'फाइटर' बनी नंबर 1?

 ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'फाइटर' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के स्टार कास्ट के लुक्स से लेकर फिल्म के हर एक गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में दीपिका-ऋतिक पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं और इसलिए लोगों के बीच इस फिल्म को देखने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि फिल्म के रिलीज में अभी वक्त है लेकिन, बता दें कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे देखने के बाद ये तो तय की ये फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित होने वाली है।

दरअसल, आईएमडीबी ने साल 2024 की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट निकाली है, जिसमें टोटल 11 फिल्मों के नाम शामिल हैं। लेकिन जिस फिल्म का नाम सबसे पहले यानी की नंबर वन पर है वो है ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर'। जी हां, आईएमडीबी की लिस्ट में सबसे टॉप पर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' है। अब इसे देखकर आप समझ सकते हैं कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के लिए फैंस किस कदर एक्साइटेड हैं।

और भी

रिलीज को तैयार 'कांतारा: चैप्टर 1'

दिखा ऋषभ शेट्टी का दमदार अवतार

'कांतारा' 2022 में रिलीज हुई और सबसे सफल फिल्मों में से एक रही। फिल्म ने अपनी कमाल की कहानी के साथ हर किसी को इसके बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया। ये फिल्म भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है। दर्शक अभी भी ये फिल्म देखना पसंद करते हैं। इसी बीच निर्माताओं ने 'कांतारा चैप्टर 1' की घोषणा कर दी। हाल ही में निर्माताओं ने ऋषभ शेट्टी का बिल्कुल रोमांचकारी लुक जारी किया, इसके बाद से ही फैंस की बेकरारी और बढ़ गई है। साथ ही एक टीजर भी जारी किया गया। इस टीजर में ऋषभ शेट्टी का दमदार अवतार देखने को मिला।

और भी

अगले महीने शादी के बंधन में बंधेगी रकुल प्रीत सिंह

मुंबई: रकुल प्रीत सिंह और जैकी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्होंने 2021 में जैकी भगनानी के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा कीं और घोषणा की कि वे एक साथ हैं और डेटिंग कर रहे हैं।  कई मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। हालाँकि, इस जानकारी के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

और भी

सोनाली बेंद्रे ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार में की गंगा आरती

मुंबई: नई साल की शुरुआत के लिए अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल और बेटे रणवीर के साथ हरिद्वार पहुंची। अभिनेत्री ने फैंस के साथ हरिद्वार से अपने अद्भुत दिन की झलक शेयर की। 'दिलजले' अभिनेत्री एक उत्साही सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर फोटो-शेयरिंग एप्लिकेशन पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने दैनिक जीवन के अपडेट शेयर करती रहती हैं।

अभिनेत्री ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें हम उन्हें अपने परिवार के साथ केबल कार और रिक्शा की सवारी का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। स्पष्ट तस्वीरें दिखाती हैं कि सोनाली दिल खोलकर हंस रही है और वह हरिद्वार में अपने दिन का आनंद ले रही है।

 

उन्होंने हरे रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और इसे बैंगनी रंग की जैकेट के साथ पेयर किया है। परिवार हरिद्वार में गंगा आरती में हिस्सा लेता नजर आ रहा है। पोस्ट को कैप्शन दिया, सबसे अद्भुत गंगाजी आरती के साथ हरिद्वार में ई-रिक्शा और केबल कार की सवारी अद्भुत रही, हमें इतनी आसानी से अंदर और बाहर ले जाने के लिए पीलीभीत हाउस हरिद्वार को धन्यवाद।

 

सोनाली की पहली मुलाकात फिल्म निर्माता गोल्डी से उनकी फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई थी। उन्होंने नवंबर 2002 में मुंबई में शादी कर ली। अभिनेत्री को पिछली बार 'द ब्रोकन न्यूज' सीरीज में देखा गया था।

 

और भी

सामंथा रुथ प्रभु ने दोबारा शादी की बात पर दिया ये जवाब

 चर्चा में बनी हुई है एक्ट्रेस

 

मुंबई:  साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। सामंथा जहां अपनी टूटी शादी और बीमारी को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं वहीं अब सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी दोबारा शादी को लेकर रिएक्ट किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, क्या आप दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोचती? इस पर सामंथा रुथ प्रभु ने यूजर को जबरदस्त जवाब दिया। सामंथा ने कहा, आंकड़ों के हिसाब से तलाक बुरा इन्वेस्टमेंट है साथ ही हंसने वाला इमोजी भी लगया है। उन्होंने पोस्ट में तलाक के डेटा भी बताए। सामंथा रुथ प्रभु ने दोबारा शादी की बात को टाल दिया है, लेकिन जिस तरह से एक्ट्रेस ने यूजर को जवाब दिया वह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

और भी

कर्मा कॉलिंग में नए अवतार में दिखेंगी अभिनेत्री रवीना टंडन

मुंबई: केजीएफ: चैप्टर 2 में अभिनय करने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही स्ट्रीमिंग सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आएंगी। वह इसमें धोखे और विश्वासघात से भरी चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया में इंद्राणी कोठारी की भूमिका निभाएंगी। यह सीरीज अमेरिकी मूल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है, जो 2011-2015 तक प्रसारित हुई थी।

सीरीज के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा, इंद्राणी कोठारी का मानना है कि दुनिया उनका मंच है। मैंने बहुत लंबे समय से ऐसा कोई किरदार नहीं निभाया है। 'कर्मा कॉलिंग' निश्चित रूप से जो दिखता है, उससे कहीं अधिक है और यह अमीरों की दुनिया के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करता है। इंद्राणी की भूमिका निभाने से मुझे एक अभिनेत्री के रूप में खुद को और अधिक तलाशने में मदद मिली। यह पहले कभी नहीं देखी गई और पहले कभी नहीं की गई भूमिका है और मैं दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रही हूं। रुचि नारायण के साथ सहयोग करना असाधारण रहा है।

निर्देशक रुचि नारायण ने कहा, 'कर्मा कॉलिंग' बेहद अमीर और संपन्न कोठारी परिवार और उनकी दुनिया में उनके इर्द-गिर्द रची गई साजिशों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में भव्यता और ग्लैमरस दृष्टिकोण है, जिसकी कहानी बदला, धोखे, विश्वासघात को बुनती है और कोठारी परिवार के अनुभवों को भी दर्शाती है।

सीरीज निश्चित रूप से आपके लिए आनंददायक होगी और आपको और अधिक देखने के लिए लालायित कर देगी। रवीना टंडन और डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार के साथ सहयोग करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। आर.ए.टी फिल्म्स द्वारा निर्मित 'कर्मा कॉलिंग' 26 जनवरी, 2024 को डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

 

 

और भी

'एनिमल' बनीं अब तक की 5वीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की 'एनिमल' विश्व स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के भीतर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 660.89 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे शुक्रवार को 37.37 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 60.22 करोड़ रुपये और दूसरे रविवार को 56.57 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक इसने कुल 737.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

और भी