Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

वजन घटाने के लिए सुबह-सुबह पीएं भिंडी का पानी

 मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी मॉर्निंग डाइट में भिंडी का पानी शामिल करना चाहिए। भिंडी का पानी बनाने के लिए भिंडी को बीच में से दो बराबर हिस्सों में काट लें। एक जग में 2 कप पानी डालें और फिर उसमें भिंडी के कुछ कटे हुए हिस्सों को भिगो दें। अब आपको अगली सुबह इस पानी में से भिंडी निकालकर अलग कर लेनी है। सुबह-सुबह भिंडी का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगा।

भिंडी में पाए जाने वाले तत्व

भिंडी में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है। फाइबर रिच होने की वजह से भिंडी वेट लॉस करने में भी मददगार साबित हो सकती है। भिंडी का पानी पीने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है यानी आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

भिंडी का पानी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के साथ-साथ डायबिटीज को मैनेज करने में भी कारगर साबित हो सकता है। मोटापे से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आपको खाली पेट ही भिंडी के पानी का सेवन करना चाहिए। भिंडी के पानी से अपने दिन की शुरुआत कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव कर पाएंगे।

 

 

और भी

किस विटामिन की कमी से आंखें होने लगती है कमजोर?

 हमार शरीर मिनिरल्स और विटामिन से बना है। इनकी कमी से हमारा शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। कई लोग होते हैं जिनको कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है और उनकी नज़र कमजोर हो जाती है। इसके पीछे की वजह आपके शरीर में विटामिन की कमी है। जब शरीर में विटामिन ए (Vitamin A) की कमी होती है तो आंखें कमजोर होने लगती हैं। विटामिन ए हमारी आंखों की रोशनी, स्किन, हड्डियों और शरीर की अन्य कोशिकाओं को मजबूत रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ए की कमी आपको जीवन भर के लिए आंखों की रोशनी से वंचित कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं विटामिन ए की कमी के लक्षण क्या हैं और इसकी कमी कैसे पूरी की जाए?

ऐसे करें विटामिन ए की कमी के लक्षणों की पहचान:

विटामिन ए की कमी होने पर स्किन जरूरत से ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। गले में बार-बार खराश या इंफेक्शन भी इस कमी का लक्षण है।

विटामिन ए की कमी होने पर रतौंधी हो सकती है। साथ ही महिलाओं को गर्भ धारण करने में परेशानी होती है।  अगर कोई घाव सूखने में जरूरत से ज्यादा समय लगे तो समझ जाएं शरीर में विटामिन ए की कमी हो गयी है। अगर हड्डियां कमजोर हैं तो विटामिन डी ही नहीं विटामिन ए का भी टेस्ट कराएं।

इन चीजों को डाइट में करें शामिल:

विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप वेज, नॉन वेज और प्लांट बेस्ड तीनों तरह के तरह के आहार अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, गाजर, पपीता के साथ पालक, दही, सोयाबीन और दूसरी पत्तेदार हरी सब्जियों का भी सेवन जरूर करें।

इन विटामिन की कमी से भी कमजोर होती हैं आंखें:

आपको बता दें विटामिन ए की कमी के अलावा इन कुछ विटामिन की कमी से भी आपकी आंखों की रोशनी और कमजोर हो सकती है।

विटामिन बी : विटामिन बी और बी12 भी आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इसकी कमी पूरी करने के लिए दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, बीज, मीट, दाल और बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

विटामिन सी : विटामिन सी आपकी आंखों के लिए कोलेजन प्रोटीन के संश्लेषण में मददगार है। इसकी कमी पूरी करने के लिए नींबू, संतरी, आंवल, मौसमी, और ब्रोकोली बेहतरीन स्रोत हैं।

विटामिन ई : विटामिन ई आंखों को फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसकी कमी पूरी करने के लिए आप डाइट में एवोकैडो, सैल्मन, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

 

 

और भी

इन ड्राई फ्रूट्स को सूखा नहीं... रात भर भिगोकर खाना है ज्यादा फायदेमंद

 हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आप भी जानते होंगे कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ड्राई फ्रूट्स को रात में भिगोकर खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे करना चाहिए सेवन?

आपको रात में सोने से पहले एक कंटेनर में थोड़ा पानी भरना है और फिर इस पानी में ड्राई फ्रूट्स को डाल देना है। रात भर ड्राई फ्रूट्स को पानी में भीगने के लिए छोड़ दें। अब अगली सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स को कंज्यूम कर लीजिए।

बादाम- अगर आप बादाम खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात भर भिगोकर रखे गए बादामों को अगली सुबह खाली पेट खा लेने से आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है।

चिया सीड्स- चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा-3 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपको लगभग एक स्पून चिया सीड्स को रात में पानी में भिगाकर रखना है। आप अगले दिन अपने दिन की शुरुआत भीगी हुई चिया सीड्स से कर सकते हैं।

किशमिश- किशमिश को भी रात में भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खा लीजिए। इस तरह से किशमिश खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

चने- अगर आप चाहें तो भीगे हुए चने को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चने खाने से आपको प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा मिलेगी और आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करेंगे।

 

 

और भी

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है नाशपाती

 मानसून में विटामिन सी से भरपूर फल सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ता है। इसलिए डाइट का खास ख्याल रखें। बारिश में सेहतमंद रहने के लिए आपको सीजनल फल जरूर खाने चाहिए। इस मौसम में नाशपाती का सीजन होता है। विटामिन सी से भरपूर नाशपाती ऐसा फल है जो डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सावन में बीमारियों के खतरे से शरीर को बचाने में नाशपाती मदद करता है। इसमें विटामिन सी के अलावा पोटैशियम, फोलेट, कॉपर और मैगनीज पाया जाता है। जानिए नाशपाती खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

नाशपाती खाने के फायदे

डायबिटीज को करे कंट्रोल- नाशपाती को डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के कारण शुगर के मरीज इसे खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद- नाशपाती में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। नाशपाती में प्रोसायनिडिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इससे हार्ट की समस्याएं कम होती हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। छिलके समेत खाए जाने वाले नाशपाती के छिलके में क्वेरसेटिन होता है जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।

सूजन घटाए- नाशपाती में विटामिन सी और विटामिन के होता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर किसी चोट के कारण शरीर में सूजन की समस्या है तो इससे फायदा मिलेगा। ऐसे लोगों को खाने में नाशपाती जरूर शामिल करनी चाहिए। नाशपाती में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

पाचन को बनाए मजबूत- नाशपाती में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो नाशपाती जरूर खाएं। नाशपाती में घुलनशील फाइबर होता है जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद है। पाचन की समस्या दूर कर गट हेल्थ में सुधार ला सकता है।

वजन घटाने में मदद करे- नाशपाती को आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे आपको भूख कम लगती है। कैलोरी में भी नाशपाती काफी कम होता है। इसे भरपेट खाने के बाद भी मोटापा कम किया जा सकता है।

 

 

और भी

नॉर्थ अमेरिका में भी प्रभास-अमिताभ बच्चन का जलवा

   प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी की धूम दुनियाभर में है। इंडिया ही नहीं विदेशों में भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। कुछ लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है तो कुछ को खास नहीं लगी। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इंडिया में फिल्म 3 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में तो कल्कि ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। कल्कि 2898 एडी ने नॉर्थ अमेरिका में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये नॉर्थ इंडिया में सबसे जल्दी 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और काउंटिंग अभी भी जारी है।

कल्कि 2898 एडी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल्कि 2898 एडी पहली इंडियन फिल्म है जिसने इतनी जल्दी नॉर्थ अमेरिका में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। ये रिकॉर्ड सुनने के बाद फैंस भी बहुत खुश हो गए हैं। वो ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- कल्कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट कर रही है। वहीं दूसरे ने लिखा-1000 करोड़ का इंतजार है।

 

 

और भी

ऋतिक रोशन ने 'तौबा तौबा' में विक्की कौशल का डांस देख पढ़े कसीदे

 करण जौहर की प्रोडक्शन वेंचर 'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज़ हुआ। इस गाने में नजर आए विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी ने अपने डांस नंबर से स्टेज पर धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया पर ये गाना छा चुका है। इस बीच, हाल ही में 'तौबा तौबा' ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी ध्यान अपनी ओर खींचा लिया और वह विक्की कौशल का धमाकेदार डांस देख खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। वहीं अब विक्की ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। विक्की कौशल की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर 'बैड न्यूज' का गाना तौबा तौबा ट्रेंड कर रहा है।

विक्की कौशल के डांस के दीवाने हुए ऋतिक रोशन 

बुधवार (3 जुलाई) को ऋतिक रोशन ने गाने 'तौबा तौबा' पर विक्की कौशल के डांस की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी डांस रील पर कमेंट करते हुए तारीफ की है। ऋतिक ने कमेंटमें लिखा, 'बहुत बढ़िया यार, डांस स्टाइल बहुत बढ़िया है।' इसके बाद विक्की कौशल का रिएक्शन देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर लोगों को 'तौबा तौबा' पर विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी का डांस बहुत पसंद आ रहा है।

जाह्नवी कपूर ने की विक्की कौशल की तारीफ

ऋतिक रोशन के तारीफ करने के बाद विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमेंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, 'और आज है मेरी खास गुड नाइट है... जीवन सफल।' ऋतिक रोशन के अलावा, जाह्नवी कपूर ने भी तौबा तौबा में विक्की कौशल के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा, 'कमाल कर दिया।'

बैड न्यूज फिल्म की रिलीज

'तौबा तौबा' को पंजाबी गायक करण औजला ने गाया है। इससे पहले, विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर करण औजला के साथ गाने 'तौबा तौबा' की एक झलक शेयर की थी। क्लिप में विक्की और करण दोनों ही इस गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एमी विर्क, तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म 'बैड न्यूज', 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

और भी

5 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होगी मिर्जापुर-3

  मिर्जापुर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है।  सीरीज के बारे में हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि मिर्जापुर 3 कब रिलीज होगी।

मिर्जापुर 3 काफी लंबे इंतजार के बाद 5 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है।  इस सीरीज को पिछले दोनों पार्ट सुपरहिट रहे थे, यही वजह है कि अब लोग इसका बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।  

गैंगस्टर ड्रामा पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, रसिका दुग्गल स्टारर सीरीज की निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और यह साल की मच अवेटेट सीरीज में से एक हैं।  सीरीज की रिलीज टाइमिंग की बात करें तो खबर है कि इसके सारे एपिसोड आधी रात को स्ट्रीम किए जाएंगे।

 

 

और भी

पपीता खाने के बाद भूलकर भी न करें इन चीज़ों का सेवन

 पपीता ऐसा फल है जो पेट और उससे जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह फल आपको हर मौसम में बाजार में आसानी से मिल जाता है। पपीता में कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको पता है सेहत के लिए बेहतरीन होने के बावजूद भी पपीते का सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और इनका पपीते के साथ सेवन करना क्यों हानिकारक है।

डेरी प्रोडक्ट का न करें सेवन

पपीता खाने के बाद आपको डेरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध और दही, पनीर का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, पपेन दूध में कैसिइन (कैसिइन प्रोटीन दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो दूध को सफ़ेद रंग देता है) को तोड़ सकता है। इस वजह से आपका पेट खराब हो सकता है और आप कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग और दस्त के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, पपीता खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।

पपीता खाने के बाद चाय न पिएं

पपीता खाने के बाद चाय भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए। दरअसल, पपीता का पपेन कम्पाउंड और चाय की पत्तियों में मौजूद कैटेचिन रिएक्ट कर सकता है।इस वजह से सीने में जलन, अपच और गैस्ट्रिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंडा न खाएं

पपीता खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए।  जहां अंडा प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर है वहीं पपीता पपेन एंजाइम से भरपूर होता है।ऐसे में दोनों को एक समय पर खाने से बदहजमी, मतली, कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है.

न करें नींबू का सेवन

पपीता खाने के बाद नींबू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।पपीते कहने के तुरंत बाद आप इसका सेवन करते हैं यो शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बिगड़ सकता है। इस वजह से एनीमिया का खतरा भी बढ़ सकता है।

उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ

पपीते के बाद बीन्स, गोभी या ब्रोकली जैसे उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को और भी बदतर बना सकता है।

पपीता ऐसा फल है जो पेट और उससे जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह फल आपको हर मौसम में बाजार में आसानी से मिल जाता है। पपीता में कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको पता है सेहत के लिए बेहतरीन होने के बावजूद भी पपीते का सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और इनका पपीते के साथ सेवन करना क्यों हानिकारक है।

डेरी प्रोडक्ट का न करें सेवन

पपीता खाने के बाद आपको डेरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध और दही, पनीर का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, पपेन दूध में कैसिइन (कैसिइन प्रोटीन दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो दूध को सफ़ेद रंग देता है) को तोड़ सकता है। इस वजह से आपका पेट खराब हो सकता है और आप कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग और दस्त के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, पपीता खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।

पपीता खाने के बाद चाय न पिएं

पपीता खाने के बाद चाय भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए। दरअसल, पपीता का पपेन कम्पाउंड और चाय की पत्तियों में मौजूद कैटेचिन रिएक्ट कर सकता है।इस वजह से सीने में जलन, अपच और गैस्ट्रिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंडा न खाएं

पपीता खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए।  जहां अंडा प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर है वहीं पपीता पपेन एंजाइम से भरपूर होता है।ऐसे में दोनों को एक समय पर खाने से बदहजमी, मतली, कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है.

न करें नींबू का सेवन

पपीता खाने के बाद नींबू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।पपीते कहने के तुरंत बाद आप इसका सेवन करते हैं यो शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बिगड़ सकता है। इस वजह से एनीमिया का खतरा भी बढ़ सकता है।

उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ

पपीते के बाद बीन्स, गोभी या ब्रोकली जैसे उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को और भी बदतर बना सकता है।

 

 

 

और भी

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण

 हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आजकल बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। बड़े बुजुर्ग तो छोड़िए युवाओं को हाइपरटेंशन की समस्या सबसे ज्यादा होने लगी है। बहुत कम उम्र में ही लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह डाइट और लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। कई बार जेनेटिक कारण, स्ट्रेस और नींद पूरी न होने पर भी बीपी की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। कई बार सुबह के समय हमारी बॉडी हाई बीपी के संकेत देती है। इन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानिए सुबह ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

चक्कर आना- अगर सुबह उठते ही चक्कर आने लगें तो ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। कई बार बिस्तर से उठते ही सिर घूमने लगता है और चक्कर जैसा महसूस होता है। तो एक बार बीपी जरूर चेक कर लें। आपको इसका कारण पता होना चाहिए। अगर बीपी बढ़ा हुआ निकले तो डॉक्टर तो दिखाएं।

प्यास लगना- रातभर पानी नहीं पीने से सुबह प्यास लग सकती है, लेकिन सुबह उठते ही बहुत ज्यादा प्यास लगे और मुंह सूखने लगे तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर ऐसा हो सकता है। इसे नॉर्मल बात समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

धुंधला दिखना- जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधला दिखाई दे उन्हें अपना बीपी चेक कर लेना चाहिए। ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। बीपी हाई होने पर आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है और आंखें कमजोर हो सकती है।

उल्टी जैसा महसूस होना- उठते ही आपको उल्टी या मतली जैसा लगे तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने पर घबराहत होती है और बेचैनी सी महूसस होने लगती है। इससे उल्टी जैसा फील होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

बहुत थकान- रातभर सोने के बाद भी सुबह थकान और कमजोरी महसूस हो तो एक बार बीपी जरूर चेक कर लें। ऐसा कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी होता है। ऐसे लोगों को सुबह एनर्जी काफी लो लगती है। अगर ऐसा कोई भी लक्षण आपको महसूस होता है तो तुरंत अपना ब्लड प्रेशर चेक करें और डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

और भी

अस्पताल से वायरल हुई शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीरें

 दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। बेटी सोनाक्षी की शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी सेहत बिगड़ गई थी, जिसके बाद से उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बेटी की शादी के चंद दिनों बाद शत्रुघ्न सिन्हा का इस तरह अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आने लगी थीं। इन अफवाहों के बीच बीते दिनों शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने उनके हेल्थ को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें वायरल फीवर था और पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी भी लग रही थी, जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब हाल ही में अस्पताल से  शत्रुघ्न सिन्हा की कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

और भी

फिर घटी ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई

 कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला है। फिल्म काफी प्रमोशन और बज के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म की शुरुआत धीमी रही लेकिन फिर इसने रफ्तार पकड़ ली और अब ये तीसरे हफ्ते में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। हालांकि प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद से ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई में काफी गिरावट भी आई है।

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘चंदू चैंपियन’ ने  रिलीज के पहले दिन 4.75 करोड़ से खाता खोला था। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.25 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे हफ्ते में ‘चंदू चैंपियन’ ने 20.25 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 15वें दिन 75 लाख का कलेक्शन किया था। 16वें दिन फिल्म ने 90 लाख और 17वें दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 18वें दिन 45 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’  का 18 दिनों की कुल कलेक्शन अब 59.10 करोड़ रुपये हो गया है।

और भी

कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए घी और शहद का सेवन

 आयुर्वेद के अनुसार कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका सेवन व्यक्ति एक साथ नहीं कर सकता। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी नियमों के बारे में।

घी और शहद-

क्या आप जानते हैं घी और शहद का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। शहद की तासीर गर्म होने की वजह से इसका सेवन कभी भी किसी गर्म चीज के साथ नहीं करना चाहिए वरना ये हमारे पेट के लिए समस्या पैदा कर सकता है।

मीट और मछली के साथ शहद-

मीट व मछली के साथ शहद का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते है। इससे दृष्टिहीनता व कानो पर भी असर हो सकता है।

शहद और मूली-

शहद के साथ मूली का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं। इससे बॉडी पार्ट्स खराब होने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं।

शहद और दही-

शहद को दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को गैस, एलर्जी और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं परेशान कर सकती हैं।  

ठंडे पानी के साथ खरबूज-

ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली कभी नहीं खानी चाहिए।

 

 

और भी

डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं... डाइट को बैलेंस करना है

 डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने की कोशिश करते हैं, जो आगे चलकर पेट दर्द या गैस की समस्या पैदा कर सकती है।

तनाव महसूस करना-

डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं बल्की डाइट को बैलेंस करना होता है। भोजन कम करने से शरीर को पोषक तत्व अच्छे से नहीं मलि पाते और व्यक्ति का स्वभाव चडि़चडि़ा हो जाता है। अगर आप भी डाइटिंग के दौरान चिड़चिड़ापन या तनाव महसूस कर रहे हैं तो डाइटिंग बंद करके अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

भूख अधिक लगना-

डाइटिंग शुरू करने के बाद अगर आपको भूख न लगने की समस्या पैदा हो जाए तो अपनी डाइटिंग को कुछ समय  बंद कर दें।

अनियमित पीरियड-

डाइटिंग के दौरान शरीर का मेटाबॉलिज्म कम होने की वजह से शरीर में हार्मोन बदलने लगते हैं। जो महलिाओं में अनयिमति पीरियड्स का कारण बन सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत अपनी डाइटिंग बंद कर दें।  

और भी

300 करोड़ के पार पंहुचा कल्कि 2898 एडी

  दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 40 फीसदी की कमी नजर आई। फिल्म ने शुक्रवार को 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, शनिवार को फिल्म ने एक बार रफ्तार पकड़ ली और 64.5 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली।

ताजा आंकड़ों की माने तो फिल्म ने चौथे दिन और भी ज्यादा धांसू कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने 85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 302.4 करोड़ रुपये हो गई है।  कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म चंदू चैंपियन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी है।

कल्कि 2898 एडी के आने से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चली है। 17वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 58.85  करोड़ रुपये हो गई है। मुंजा ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट की श्रेणी में आ चुकी है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है। 24वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 94.8 करोड़ रुपये हो गई है।

 
और भी

तेलुगु स्टार सुधीर बाबू करेंगे आगामी अलौकिक थ्रिलर फिल्म में अभिनय

 प्रसिद्ध तेलुगु स्टार, जिन्हें नवा धलापति के नाम से भी जाना जाता है, सुधीर बाबू एक आगामी अलौकिक थ्रिलर फिल्म का नेतृत्व करेंगे। यह पैन-इंडिया फिल्म अपने अद्वितीय दृश्य प्रभावों और जीवन से भी बड़ी होने का वादा करने वाली कहानी के साथ नई जमीन तोड़ने के लिए तैयार है।

नवोदित वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक असाधारण सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी। 14 जून, 2024 को प्रीमियर हुई अपनी नवीनतम नाटकीय रिलीज़ "हरोम हारा" की सफलता से ताज़ा, सुधीर बाबू को इसके गहन एक्शन दृश्यों और आकर्षक कथा के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली है।

यह महत्वाकांक्षी फिल्म 'प्रेरणा अरोड़ा' द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, जिन्होंने एक प्रमुख स्टूडियो के साथ "रुस्तम," "टॉयलेट: एक प्रेम कथा," "पैडमैन" और "परी" जैसी ब्लॉकबस्टर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्में दी हैं। . निर्माता बॉलीवुड से एक प्रमुख नायिका की घोषणा करने की कगार पर हैं जो इस स्टार कास्ट में शामिल होगी। यह फिल्म मार्च 2025 में शिवरात्रि के आसपास रिलीज होगी। यह परियोजना सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज होगी, जो भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इसमें अच्छी और बुरी ऊर्जाओं के बीच एक महाकाव्य युद्ध को दर्शाया जाएगा, जो कहानी में गहराई और साज़िश जोड़ देगा।

सुधीर कहते हैं, “मैं एक साल से इस रास्ते पर यात्रा कर रहा हूं, इस स्क्रिप्ट और शैली में गहराई से उतर रहा हूं, और मैं इस यात्रा को अपने दर्शकों के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। प्रेरणा अरोड़ा, हमारी समर्पित टीम और मैं विश्व स्तरीय सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए अपना दिल लगा रहे हैं। हम एक ऐसी कहानी लाने के लिए उत्साहित हैं जो वास्तव में प्रासंगिक है, और हमें उम्मीद है कि यह देखने वाले सभी लोगों पर स्थायी प्रभाव छोड़ेगी।"

और भी

अक्षय कुमार को देखिए बहादुर जसवंत सिंह गिल के रोल में...

 साहस और जज़्बे की एक अनोखी कहानी लेकर आ रहा है एंड पिक्चर्स, शुक्रवार 5 जुलाई रात 8 बजे। इस दिन चैनल पर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का प्रीमियर होगा, जिसमें अक्षय कुमार ने बहादुर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है। यह फिल्म 1989 के असली बचाव मिशन पर आधारित है और दिवंगत जसवंत सिंह गिल को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने बाढ़ में डूबी एक कोयला खदान में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी।


कहानी और रोमांच
‘मिशन रानीगंज’ एक ऐसा रोमांचक ड्रामा है जो आपको पूरे समय अपनी सीट से बांधे रखेगी। यह फिल्म न केवल एक साहसी बचाव अभियान के तनाव भरे पलों को दर्शाती है, बल्कि खनिकों और उन्हें बचाने वाले लोगों के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक संघर्षों को भी गहराई से उभारती है। अक्षय कुमार, जो इस फिल्म में जसवंत सिंह गिल की भूमिका में हैं, कहते हैं, “मिशन रानीगंज को भारत के घरों में लाते हुए मुझे वाकई बहुत खुशी हो रही है। यह फिल्म सिर्फ जज़्बातों से कहीं ज्यादा है। यह जान बचाने और रोमांचक ड्रामा का एक दमदार पंच है।”

अक्षय कुमार ने कहा, “इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे एहसास हुआ कि कैसे इन कहानियों में लोगों को ऊपर उठाने, उन्हें प्रेरित करने और एक साथ लाने की काबिलियत है। ‘मिशन रानीगंज’ के साथ हमारा लक्ष्य उन सच्चे नायकों का सम्मान करना है जो हर कोने, हर पीढ़ी, हर युग में मौजूद हैं। मैं भारत के दर्शकों से गुजारिश करता हूं कि वे एंड पिक्चर्स पर ‘मिशन रानीगंज’ का प्रीमियर जरूर देखें और हिम्मत और उम्मीद से जुड़ जाएं।”

जसवंत सिंह गिल का अटूट हौसला
‘मिशन रानीगंज’ सिर्फ एक फिल्म से कहीं ज्यादा है। यह उस अटूट हौसले और उन गुमनाम नायकों को याद करती है जो लोगों की भलाई के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में टीम का यह रोमांचक बचाव मिशन हमें उन हीरोइज्म की याद दिलाता है जो कहीं न कहीं हम सभी में छिपी है।

तो इस शुक्रवार 5 जुलाई को रात 8 बजे ‘मिशन रानीगंज’ का टेलीविजन प्रीमियर देखना न भूलें, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर। इस फिल्म के साथ जुड़कर हिम्मत और उम्मीद की इस कहानी को अनुभव करें और अपने भीतर छुपे नायक को पहचानें।

 

 

और भी

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सेहत पर पड़ सकता है भारी

 किसी भी चीज की अति सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। आपको अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से ही अपना डाइट प्लान बनाना चाहिए। प्रोटीन रिच डाइट लेना बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन कर लेंगे, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ को कितने सारे नुकसान झेलने पड़ सकते हैं?

हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा

हाई प्रोटीन की वजह से आपको हार्ट से जुड़ी तमाम बीमारियों का शिकार बनना पड़ सकता है। प्रोटीन की अति आपकी हार्ट हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। इसलिए समय रहते आपको सही मात्रा में ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

पैदा हो सकती है कैल्शियम की कमी

ज्यादा प्रोटीन इनटेक बॉडी में कैल्शियम की कमी पैदा कर सकता है। कैल्शियम की कमी आपकी बोन हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। यानी जरूरत से ज्यादा प्रोटीन इनटेक जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं का मुख्य कारण बन सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों को कमजोर नहीं बनाना चाहते हैं तो सही मात्रा में ही प्रोटीन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।  इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा प्रोटीन कंजम्पशन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को भी बढ़ा सकता है।

आमंत्रित करे किडनी से जुड़ी बीमारी

प्रोटीन का ज्यादा इनटेक किडनी से जुड़ी बीमारियों को भी आमंत्रित कर सकता है। आपको पथरी जैसी खतरनाक बीमारी से जूझना पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि आपको एक दिन में कितना प्रोटीन कंज्यूम करना चाहिए? दरअसल, एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रोटीन इनटेक की सही मात्रा व्यक्ति के वजन के ऊपर निर्भर करती है। इसके अलावा उम्र और फिजिकल एक्टिविटी जैसे फैक्टर्स भी प्रोटीन इनटेक की मात्रा पर असर डाल सकते हैं।

 

 

और भी

इस तरह सलाद खाने से वजन होगा कंट्रोल

 सलाद खाने का जायका बढ़ा देता है। खासतौर पर जब खाने में ज्यादा स्वाद न हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के साथ सलाद खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए, जानते हैं सलाद खाने से जुड़ी दिलचस्प बातें-

आप जब खाने के साथ सलाद खाते हैं, तो आपको पूरा पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में जब आपको भूख लगी हो या आपने जो भी अपने लंच और डिनर का समय तय कर रखा है, उससे कम से कम आधा घंटा पहले सलाद खा लें। इसके बाद लंच या डिनर लें। इससे आपके शरीर को पूरा पोषण मिलने के साथ ओवर इटिंग से छुटकारा भी मिलेगा।

सलाद अगर सही तरीके से खाया जाए, तो इससे वेट को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह हमारे पाचनतंत्र को सही रखने के साथ पेट साफ करने मे भी मदद करता है। यह शरीर में एक्सट्रा फैट जमा होने से रोकता है और हमें ओवर ईटिंग से भी बचाकर वजन नियंत्रित रखता है।

सलाद तापमान में ठंडी होता है और भोजन तापमान में गर्म होता है। जब कच्चा और पका हुआ भोजन एक साथ खाया जाता है, तो इससे हमारे पाचनतंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है क्योंकि इसे पचाने के लिए हमें अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है। साथ ही ऐसा भोजन डायजेस्ट करने में अधिक समय भी लगता है, जिससे कई बार डायजेस्टिव सिस्टम गड़बड़ा जाता है।

 

 

और भी