Love You ! जिंदगी - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

Love You ! जिंदगी

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान की बॉयफ्रेंड ने दिखाई लेटेस्ट तस्वीरें

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 'बिग बॉस' में अपना दमखम दिखाकर शेर खान कहलाने वाली हिना खान ने हाल में ही जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस के फैंस इस खबरे के सामने आने के बाद से ही हैरान-परेशान हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। इस दौर में वो खुद को संभालने में लगी हुई हैं और हंसकर हर मुश्किल का सामना कर रही हैं। बड़ी हिम्मत के साथ वो हर अपडेट साझा कर रही हैं। इस घड़ी में उनका परिवार उनका साथ दे रहा है। एक्ट्रेस की मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जैयसवाल उनका खास ध्यान रख रहे हैं। हाल में ही एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के लिए स्पेशल पोस्ट किया और इसके साथ ही एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरें दिखाते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हिना खान का वीकेंड स्पेशल बनाया।

 

 

और भी

नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे

 डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है  जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है।  इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज और बीटा-ग्लूकॉन में बदलने की प्रक्रिया को स्लो कर देते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम: ओट्स खाने से आपके दिल की सेहत दुरुस्त होती है क्योंकि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।  ओट्स में फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

वजन होता है कम: जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में ओट्स शामिल करना चाहिए। ओट्स खाने से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगेगी। फाइबर से भरपूर यह फ़ूड वजन घटाने में बेहद कारगर है।  

सूजन करता है कम: ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

हड्डियां को बनाता है मजबूत: ओट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस सहित कई मिनिरल्स पाए जाते हैं जो आपकी हाड़ियों को मजबूत बनाते है।  

किन ओट्स का करें सेवन?

आप अपनी डाइट में रोल्ड ओट्स, स्टील-कट ओट्स या होल ओट ग्रांट्स ओट्स का सेवन करें। क्योंकि इंस्टेंट ओट्स में शुगर की मात्रा ज़्या होती है जो उसके पोषक तत्वों को कम कर देती है।

कैसे करें सेवन?

आप नाश्ते में ओट्स का सेवन फल, सब्जियां, नट्स और अन्य चीजों के साथ कर सकते हैं। आप इसका चीला, खिचड़ी, ओट्स, डोसा और इडली भी बना सकते हैं। ओट्स हमेशा थोड़ा-थोड़ा खाएं, एक बार में लगभग 2 बड़े चम्मच खाना अच्छा है।

और भी

दही में नमक मिलाना चाहिए या फिर चीनी?

 हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डाइट में दही को शामिल करने की सलाह देते हैं। दरअसल, दही आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। हालांकि कुछ लोग दही के साथ नमक मिक्स करके खाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को चीनी वाला दही खाना पसंद होता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों तरीकों में से कौन सा तरीका आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

दही खाने का सही तरीका

अगर आप सादा दही कंज्यूम करने की जगह दही में शहद, चीनी, मूंग दाल और आंवला जैसी चीजों को मिक्स करके खाएंगे, तो आपकी सेहत को एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। अगर आप चाहें तो दही में थोड़ा सा नमक भी मिक्स कर सकते हैं। दही में नमक मिक्स करके खाने से आपके डाइजेशन को इम्प्रूव किया जा सकता है। हालांकि दही में ज्यादा नमक डालने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

कौन सा तरीका है ज्यादा फायदेमंद?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही एसिडिक होता है इसलिए अगर आप दही में ज्यादा नमक डालते हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है वरना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकते हैं। दही में ज्यादा नमक मिलाकर खाने की वजह से आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अक्सर दही में नमक की जगह चीनी मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप चाहें तो दही में चीनी की जगह गुड़ या फिर शहद भी मिक्स कर सकते हैं।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

ब्लड प्रेशर के मरीजों को दही में नमक मिक्स नहीं करना चाहिए वरना उनकी सेहत पर काफी ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। इस तरह की लापरवाही की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

 

 

और भी

किल' फैक्टर: कैसे लक्ष्य बने मोस्ट वांटेड एक्शन हीरो

 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक रोमांचक घटनाक्रम में एक नए एक्शन हीरो लक्ष्य का उदय हुआ है, जिनकी नयी फिल्म 'किल' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म की शानदार सफलता ने न केवल लक्ष्य को एक्शन जॉनर में लीडिंग स्थान पर पहुंचा दिया है, बल्कि इस श्रेणी में नई जान फूंक दी है, जिससे किल एक कल्ट क्लासिक बन गई है।

 

मशहूर फिल्ममेकर निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित 'किल' एक गेम-चेंजर साबित हुई है, जिसमें लक्ष्य की बहुमुखी प्रतिभा और उच्च-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों को निभाने की क्षमता को दर्शाया गया है। फिल्म में तीव्र फाइट कोरियोग्राफी, दिल दहला देने वाले स्टंट और एक मनोरंजक कथा के अनोखे मिश्रण ने दर्शकों की कल्पना को मोहित कर लिया है, जिससे यह एक्शन जॉनर के फैंस के लिए अवश्य देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

 

नायक, एक कठोर विजलैन्टी की भूमिका में लक्ष्य की भूमिका की तुलना अतीत के प्रतिष्ठित एक्शन हीरो से की जा रही है। भूमिका के प्रति उनका समर्पण, जो उनके शारीरिक रूप से कठिन अभिनय में स्पष्ट है, ने आलोचकों और दर्शकों दोनों का समान रूप से दिल जीत लिया है। फिल्म की सफलता का श्रेय लक्ष्य की प्रतिभा, करिश्मा और उनकी निर्विवाद स्क्रीन उपस्थिति को दिया जा सकता है, जो उन्हें उनके साथियों से अलग करती है।

 

एक्शन जॉनर पर किल के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिल्म की सफलता ने एक्शन से भरपूर फिल्मों की एक नई लहर का मार्ग प्रशस्त किया है, तथा कई निर्माता और निर्देशक इस फार्मूले को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। लक्ष्य की प्रसिद्धि ने नई पीढ़ी के अभिनेताओं को भी एक्शन जॉनर में काम करने के लिए प्रेरित किया है, जो उनके नक्शेकदम पर चलने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

जैसे-जैसे इंडस्ट्री जगत लक्ष्य की क्षमता पर ध्यान दे रही है, टॉप निर्देशकों और निर्माताओं के साथ आगामी परियोजनाओं की अफवाहें पहले से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। हॉलीवुड पर अपनी नजरें टिकाए लक्ष्य ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के लिए भारत का अगला बड़ा निर्यातक बनने के लिए तैयार हैं।

 

आखिरकार, किल की अभूतपूर्व सफलता से प्रेरित होकर, लक्ष्य की स्टारडम में जबरदस्त वृद्धि ने अगले एक्शन स्टार के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया है। चूंकि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है, इसलिए यह स्पष्ट है कि लक्ष्य अब भी कायम है और एक्शन जॉनर को नई जिंदगी मिल गई है। लक्ष्य युग के लिए तैयार हो जाइए।

 

 

और भी

कोरोना ठीक होते ही अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय

  इन दिनों मुबंई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है। पिछले चार दिनों से उनकी शादी जश्न चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई से हुई। वहीं आज कपल की शादी का दूसरा रिसेप्शन था, जिसमें अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। वैसे तो अक्षय कुमार को 12 जुलाई को ही अनंत-राधिका की शादी में पहुंचना था। मगर कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके। हालांकि अब उनका रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है, जिसके बाद वह 15 जुलाई को अनंत-राधिका के आखिरी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान अक्की का डैशिंग अंदाज देखने को मिला।  

सामने आए वीडियो में अक्षय कुमार आइवरी कलर के कुर्ता-पजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। तो वहीं उनकी वाइफ भी उके साथ ट्विनिंग किए नजर आईं। इस दौरान ट्विंकल आइवरी कलर के मिरर वर्क सूट में काफी खूबसूरत नजर आईं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये पहला मौका है, जब इस कपल को अनंत-राधिका के फंक्शन में देखा गया। दरअसल, अक्षय कुमार 'कोविड-19 पॉजिटिव' होने के कारण अब तक अंबानीज के फंक्शन से दूर थे। फिल्म 'सरफिरा' के प्रमोशन के दौरान उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके कारण उन्होंने टेस्ट्स करवाए और उन्हें फिर इस संक्रमण की जानकारी हुई। इतना ही नहीं, उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए थे। 

और भी

लहसुन का ज़्यादा सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

 क्या आपको पता है शरीर को कई रोगों से बचाने वाला लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। जानिए लहसुन का अधिक सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही जानें कि लहसुन का अधिक सेवन करने से सेहत संबंधी क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं।

लहसुन ज़्यादा सेवन करने के नुकसान:

लिवर को पहुंचाता है नुकसान:  लहसुन का अधिक सेवन आपके लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं। इसका असीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से लिवर में टॉक्सिसिटी हो सकती है।

लूज मोशन की समस्या: कई लोग लहसुन का सेवन खाली पेट भी कर लेते हैं। अगर आप भी लहसुन का सेवन खाली पेट करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट लहसुन खाने से लूज मोशन की दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह ये है कि लहसुन में सल्फर बनाने वाले यौगिक पाए जाते हैं। जिसकी वजह से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

पेट से जुड़ी समस्या: लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से संबंधित कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे कि पेट का फूलना, एसिडिटी। इसके अलावा अगर आप डाइजेशन की समस्या से भी ग्रसित हैं तो भी लहसुन का अधिक सेवन करने से परहेज करें।

खून को पतला कर देता है: लहसुन खून को पतला करने में कारगर है। अगर आप अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करेंगे तो ब्लीडिंग की आंशका बढ़ जाती है। वहीं अगर आप खून पतला करने वाली दवाई का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करें।

हो सकती है एलर्जी : ज्यादा लहसुन का इस्तेमाल करने से आपको एलर्जी की दिक्कत भी हो सकती है। एलर्जी में स्किन पर रैशेज पडऩा शामिल है। इसके अलावा स्किन में जलन भी हो सकती है।

 

 

और भी

इटली में फंसी दिव्यांका त्रिपाठी को मिली मदद

 टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों बीते दिनों इटली छुट्टियां मनाने गए थे और इसी बीच हादसे का शिकार हो गए और अपने पासपोर्ट गंवा बैठे। इसके बाद से ही दोनों इटली में फंसे हुए हैं। पिछले बुधवार को इटली के फ्लोरेंस शहर में उनकी कार से पासपोर्ट चोरी हो गया था। बेहद परेशान होने के बाद कपल ने भारतीय दूतावास और इटली के प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद दोनों को मदद मिली और अब लंबे वक्त के बाद इनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है। जल्द ही दोनों भारत लौट रहे हैं और इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए कपल ने दी है।  

और भी

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचे अभिषेक बच्चन

 बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन उनके साथ दिखाई नहीं दिए और ना ही पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन या बेटी आराध्या उनके साथ दिखे। सोशल मीडिया पर अभिषेक, जया और श्वेता की मंदिर यात्रा की तस्वीरें सामने आते ही नेटिजंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे बच्चन परिवार की तस्वीरें वायरल हो गईं।

 

 

और भी

घर के वातावरण को शुद्ध रखने में आपकी मदद करेंगे ये पौधे

 हमें अपने घर के आस-पास पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध करने की कोशिश करनी चाहिए। यहां आप कुछ ऐसे पौधे के बारे मे जानेंगे जिन्हें आप अपने घर में लगा सकते हैं और ताजगी को बनाए रख सकते हैं। तो चलिए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसके पत्ते में सूक्ष्म पोर्स होते हैं जो हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह घर के वातावरण को ठंडा भी रखता है।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट भी एक अच्छा विकल्प है जो रात्रि में ऑक्सीजन उत्पादन करता है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है और फॉर्माल्डिहाइड जैसे वायु प्रदूषण को भी कम कर सकता है।

मोन्स्टेरा

मोन्स्टेरा एक सुंदर और आकर्षक पौधा है जो घर के इंटीरियर को भी सजा सकता है। इसके अलावा, यह ऑक्सीजन का उत्पादन करता है और वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है।

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट एक और पौधा है जो वातावरण के लिए फायदेमंद है। इसके पत्ते कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन को प्रदान करते हैं, इसलिए इसे अपने घर में लगाकर आप वातावरण को शुद्ध और ताजगी से भरपूर बना सकते हैं।

बैंबू प्लांट

बांबू प्लांट भी एक उत्कृष्ट पौधा है जो हवा को शुद्ध करता है और घर को एक स्पा-जैसा माहौल प्रदान कर सकता है। यह अपनी तेज वृद्धि और आकर्षकता के लिए भी प्रसिद्ध है।

 

 

और भी

बारिश के मौसम में रखें अपना ख्याल

 मानसून की शुरुआत के साथ हुई बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूर मिली है। हल्की बूंदाबांदी, ठंडी हवाएं, और यह वह समय है जब हममें से अधिकांश लोग एक गर्म कप चाय और पकौड़ों का आनंद लेते हैं, जो मानसून को खास बनाते हैं। फिर भी, हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते हैं कि भारी बारिश और जल जमाव मच्छरों, बैक्टीरिया आदि के लिए प्रजनन स्थल बन जाती है। इससे मलेरिया, फ्लू, डेंगू जैसी विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने और अपना ख्याल रखने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को अपनाना आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है।

साफ पानी पिए

एक आम गलती जो हममें से ज्यादातर लोग करते हैं, वह यह है कि हम पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, खासकर बरसात के मौसम में। मौसम चाहे कोई भी हो, पानी महत्वपूर्ण है और पूरे समय हाइड्रेटेड रहना सबसे महत्वपूर्ण है। मानसून के मौसम में, सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त मात्रा में साफ और शुद्ध पानी पियें। यदि आप बाहर जा रहे हैं, तो पानी की एक बोतल ले जाने की सलाह दी जाती है। यह आपको सुरक्षित रहने में मदद करेगा। हो सके तो पानी उबाल कर पिएं।

गीले कपड़ों को प्रेस करें

यह आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सलाह नहीं लग सकती है, लेकिन यह हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्व रखती है। जैसे-जैसे बारिश बढ़ती है नमी भी बढ़ने लगती है, और नमी फफूंदों को आमंत्रित करती है। इसलिए, यदि आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां बारिश हो रही है तो अपने कपड़ों को गीला न छोड़े, इस्त्री करें और उन्हें गर्म रखें।

नियमित व्यायाम करें

बारिश के मौसम में हममें से ज्यादातर लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। इस समय आप अपनी सामान्य दौड़, तेज चलने या जॉगिंग के लिए बाहर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में कुछ व्यायाम जो घर के अंदर भी किए जा सकते हैं जैसे योग आदि। व्यायाम करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

जंक फूड से बचें

बारिश के मौसम में आप जो खाते हैं उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें। आपको अपने खाने की आदतों के प्रति सचेत रहना चाहिए और स्ट्रीट फूड से काफी हद तक बचना चाहिए। सड़कों पर आमतौर पर खुले गड्ढे होते हैं जो कीचड़ या पानी से भरे होते हैं। जिनमें बहुत सारी बीमारियां जन्म लेती हैं, इसलिए, भोजन जितनी देर तक खुली हवा में रहेगा, बीमारियों का खतरा उतना अधिक रहेगा, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखना आवश्यक है।

आहार में प्रोबायोटिक्स और सब्जियां शामिल करें

पर्याप्त प्रोबायोटिक्स जैसे दही आदि लेना महत्वपूर्ण है। इनका नियमित रूप से सेवन करने से बैक्टीरिया से लड़ने के लिए आंत का स्वस्थ ठीक रहता है। इसके अलावा, अपने आहार में ताज़ी सब्जियाँ शामिल करें क्योंकि इसमें बहुत सारे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। सब्जियों या फलों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छे से धोना ना भूलें।

 

 

और भी

सुबह जल्दी उठने के हैं अनगिनत फायदे

 सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। यह दिमाग, शरीर और आत्मा को तरोताजा करने के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग फ्रेश रहता है और कब्ज व अपच की समस्या भी नहीं होती।

सुबह जल्दी उठने से और भी अनेक फायदे हैं या फिर यह कहे कि अनगिनत फायदे हैं। सुबह उठने से हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है।

सूरज निकलने से पहले उठना बॉडी, माइंड और स्पिरिट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस वक्त उठने से माइंड और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन पॉजिटिव रहता है।

जबकि सूरज निकलने के बाद उठना नेगेटिव ब्लड सर्कुलेशन का कारण बनता है। सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग फ्रेश रहता है और कब्ज व अपच की समस्या भी नहीं होती।

फिर पूरा दिन आपका मूड फ्रेश रहता है। इससे आपकी पावर व कपैसिटी बढ़ती है, याददाश्त तेज होती है और नजर भी कमजोर नहीं होती।

अगर आप जल्दी उठेंगे तो सोएंगे भी जल्दी ही, जो सेहत के लिए और बेहतर है।

 

 

और भी

यूरिक एसिड की समस्या कम करता है केला

 कैसे करें सेवन

 

खराब खानपान के कारण यूरिक एसिड की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तब बढ़ता है जब किडनी इसे फिल्टर करने में विफल रहती है। आमतौर पर किडनी का काम यूरिक एसिड को फिल्टर करके यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकाल देना है। जब शरीर में यूरिक एसिड काफी मात्रा में बनने लगता है और किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती है तब ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है।

हालांकि, कम जानकारी के चलते काफी लोग इसके लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कई स्वास्थ्य संबंधी  समस्याएं जैसे गाउट, जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या का सामान करना पड़ता है।  समय रहते यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए विभिन्न तरह के उपाय अपनाते हैं। रोजाना योग करने के साथ-साथ डाइट में केला शामिल करें। इससे आपका यूरिक एसिड आसानी से कंट्रोल हो जाएगा।

जानिए कैसे करें यूरिक एसिड के मरीज केले का सेवन।

केले में थोड़ी मात्रा में प्यूरीन होता है। जिस फूड में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट स्रोतों की कमी होती है वह आपके कीटोन यौगिकों के स्तर को बढ़ा सकता है और आपके रक्त में यूरिक एसिड की सांद्रता बढ़ा सकता है। ऐसे में केला काफी फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

विटामिन सी से भरपूर डाइट लेने वाले पुरुषों में उम्र बढऩे के साथ गाउट होने की संभावना कम हो सकती है। एक बड़े केले में लगभग 12 मिलीग्राम विटामिन सी होता है और यह प्रति व्यक्ति की दैनिक आवश्यकता का लगभग 13 प्रतिशत और एक महिला का 16 प्रतिशत होता है। इसलिए केला का सेवन करना फायदेमंद होगा। क्योंकि यह यूरिक एसिड के स्तर को काफी कम नहीं करता है बल्कि नॉर्मल रखता है।

यूरिक एसिड के मरीज केले का सेवन विभिन्न तरीके से कर सकते हैं। रोजाना 2-3 केले आप ऐसे ही खा लें। पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते में आप केले को शामिल कर सकते हैं। इसे आप सादे कम वसा वाले दही के साथ मिलाएं। इसके अलावा आप कम वसा वाले दूध में मिलाकर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।

और भी

'ये शादी का घर है, भूल हो गई हो तो...'

 नीता अंबानी ने मेहमाननवाजी से जीता दिल

 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शानदार अंदाज में हुई। शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा अंबानी परिवार छाया रहा। नीता अंबानी से लेकर श्लोका अंबानी खास और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। बीते दिन ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया। इसमें पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ। इस फंक्शन के बीच नीता अंबानी ने मीडिया से बातचीत की और उन्हें शुक्रिया कहा। नीता अंबानी का विनम्र अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिस तरह से उन्होंने मीडिया से बात करते हुए धन्यवाद कहा, उसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि नीता अंबानी इतनी सफलता के बाद भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। अब इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

और भी

सुबह दही खाने के फायदे

 दही को आप कई तरह से खा सकते हैं। आप लस्सी पी सकते हैं, छाछ पी सकते हैं, दही चीनी खा सकते हैं या फिर रायता बनाकर खा सकते हैं। कुछ लोग दही को फलों को साथ मिलाकर भी खाते हैं। नाश्ते में दही शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप खाली पेट दही खाते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे और बढ़ जाते हैं। जानिए सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे?

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतो को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट दही खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। नाश्ते में खाली पेट दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

इम्यूनिटी मजबूत- जो लोग खाली पेट सुबह दही का सेवन करते हैं उनकी इम्यूनिटी बढ़ती है। दही में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत और रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

पेट और पाचन के लिए अच्छा- सुबह खाली पेट दही खाना पेट के लिए अच्छा माना जाता है। दही में विटामिन बी12 और लैक्टोबेसिल्स बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। पाचन क्रिया दुरूस्त होती है पेट स्वस्थ रहता है।

वजन घटाने में करे मदद- वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह दही का सेवन जरूर करें। खाली पेट दही खाने से मोटापा कम होता है। दही में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है और एक्सट्रा फैट कम होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत- सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन मिलता है। ये पोषक तत्व बोन हेल्थ के लिए मददगार साबित होते हैं।  नाश्ते में दही खाने से अर्थराइटिस में फायदा मिलता है।

 

 

और भी

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं देसी घी का सेवन

 बड़े-बुजुर्ग अक्सर देसी घी का सेवन करने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देसी घी में हेल्दी फैट पाया जाता है इसलिए इसे लिमिट में कंज्यूम करना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। देसी घी आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

देसी घी का सेवन करने से न केवल आपके शरीर को एनर्जी मिलती है बल्कि आपकी गट हेल्थ भी काफी हद तक इम्प्रूव होती है। एक स्पून देसी घी खाएं और पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाएं। देसी घी में पाए जाने वाले तत्व आपके लिवर के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी देसी घी को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि देसी घी का सेवन करने से बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।

देसी घी में पाए जाने वाले तत्व

देसी घी में विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। देसी घी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है। अगर आप हार्ट से जुड़ी बीमारियों से खुद को बचाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में एक स्पून देसी घी को शामिल कर सकते हैं।

कितना सेवन करना चाहिए?

आपको एक दिन में एक स्पून देसी घी खाना चाहिए क्योंकि इससे ज्यादा देसी घी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देसी घी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन और आपके बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। एक स्पून घी का सेवन कर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवान और अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं।

और भी

बारिश के मौसम में भुट्टा खाने के बाद कतई न करें ये गलती

 बारिश का मौसम आते ही लोग भुट्टे के टेस्ट को मिस करने लगते हैं। भारत में मॉनसून में भुट्टा खाना काफी पसंद किया जाता है। अगर आपको भी भुट्टा खाना पसंद है, तो भुट्टा खाने के बाद आपको इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है। क्या आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको आपकी इस गलती की वजह से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

भुट्टे के बाद पानी पीने की वजह से आपको पेट में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस तरह की लापरवाही के कारण आपको कब्ज जैसी दिक्कत भी झेलनी पड़ सकती है।

हो सकती है गैस और एसिडिटी

भुट्टे के बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की दिक्कत भी हो सकती है इसलिए आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। इसके अलावा आपको ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भुट्टे खाने के बाद पानी पीने की आदत आपके डाइजेस्टिस सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

कितनी देर बाद पी सकते हैं पानी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको भुट्टा खाने के कम से कम एक घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आप भुट्टा खाने के 50 मिनट्स पहले पानी पी लेंगे तो आपको इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गैस और एसिडिटी से बचने के लिए आपको भुट्टे के ऊपर नींबू का रस जरूर लगाना चाहिए।

और भी

पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग दाल

 मसूर और तूर से लेकर चना और मोठ तक, ऐसी कई तरह की दालें हैं  जिनका हम अपनी डेली लाइफ में खाने के लिए इस्तेमाल करते यहीं और इनका सेवन करने से हमे कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दाल ऐसी भी है जिसका सेवन कर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। यह है छिलके वाली मूंग दाल… फाइबर से भरपूर मूंग दाल का सेवन ज्‍यादातर लोग बीमारी के समय करते है। छिलके वाली मूंग दाल कोलेसिस्टोकाइनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करती है, जो खाने के बाद आपको भरा हुआ महसूस कराता है और आपके स्लो मेटाबोलिज़म को फास्ट करता है इस प्रकार, यह आपको अधिक खाने से रोककर वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए आप इस दाल का इस्तेमाल कैसे करें?

पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग दाल

मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर है इसमें आयरन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर, कॉपर, फास्फोरस और मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसको खाने के बाद आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगेगी जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इस वजह से आपको वेट लॉस में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से आपका पाचन भी बेहतर होता है।

कब और कैसे करें मूंग की दाल का सेवन?

मूंग की दाल का सेवन आप सलाद, सूप, चीला के रूप में कर सकते हैं। आप इन्हें उबाला या स्टीम कर भी खा सकते हैं। साथ ही उन्हें अंकुरित, कच्चा और पकाकर खाया जा सकता है। आप इसका सेवन  लंच डिनर और ब्रेकफास्ट कभी भी कर सकते हैं।

 

 

और भी

नींबू का छिलका चमका सकता है आपका घर

 नींबू के छिलके एक बेहतरीन क्लीनर साबित हो सकते हैं। आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से काम में ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

नींबू के छिलके से बनाएं क्लीनिंग स्क्रब

आप नींबू के छिलकों को बतौर क्लीनिंग स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें धूप या ओवन में तब तक सुखाएं, जब तक कि वे क्रिस्पी ना हो जाएं। अब आप स्क्रब बनाने के लिए उन्हें बारीक पीस लें। अब इस पाउडर को बेकिंग सोडा और थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। आप इस पेस्ट का इस्तेमाल सिंक, नल और बाथटब के दाग आदि को क्लीन करने के लिए कर सकते हैं।

नींबू के छिलके और सिरके से बनाएं क्लीनर

आप नींबू के छिलकों की मदद से एक बेहतरीन क्लीनर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलकों से एक कांच का जार भरें। छिलकों पर सफेद सिरका डालें जब तक कि वे पूरी तरह से डूब न जाएं। जार को सील करें और इसे 1-2 सप्ताह तक ठंडी, अंधेरी जगह पर रखें। अब इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में डालें। उतनी ही मात्रा में पानी डालकर इसे डायलूट करें। आपका क्लीनर तैयार है। आप इसे काउंटरटॉप, कांच और स्टेनलेस स्टील जैसी सतहों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

माइक्रोवेव को करें क्लीन

अगर आपके घर में माइक्रोवेव है तो आप उसे क्लीन करने के लिए नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलकों को पानी से भरे माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रखें। 3 मिनट के लिए हाई पर माइक्रोवेव करें, जिससे भाप माइक्रोवेव के अंदर जमी गंदगी को नरम कर दे। अब इसे साफ करने के लिए अंदर के हिस्से को नम कपड़े से पोंछें।

 

 

और भी