क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

पुरानी रंजिश को लेकर किया जानलेवा हमला, पिता की मौत, बेटा घायल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना इलाके में घर में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

इस हमले में पिता की मौत हो गई है, वहीं बेटा घायल है। मृतक कुंदरू गांव निवासी जितेन्द्र पाल है और उसके घायल बेटे का नाम आयुश पाल है।

 

वहीं सूचना पर तिल्दा थाना पुलिस समेत साइबर और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां घायल बेटे का इलाज किया जा रहा है।

 

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार जलसो गांव निवासी आशु उइके उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों  ने चाकू से गोदकर जितेन्द्र पाल की हत्या की।

 

इलाके में रंगदारी का वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते आरोपी आशु उइके ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हत्या की। और आरोपी मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पिता और बेटे पर चाकू से हमला किया गया है, जिसमें पिता की मौत हो गई है। बेटा घायल है।

 

आरोपी अभी फरार है। मामले की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर के हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

 

और भी

दिलजले आशिक ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रामनवमी के दिन जंवारा विसर्जन के लिए शीतला तालाब सुपेला गई दो बहनों पर एक बदमाश ने चाकू से वार कर दिया। दोनों बहनें नाबालिग हैं।

घटना में बड़ी बहन के सीने पर चाकू पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन को एक बार चाकू पड़ने के बाद वो तालाब में कूद गई और उसकी जान बच गई।

 

दरअसल, आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन दो महीने पहले आरोपी चोरी के मामले में जेल गया था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और से चक्कर शुरू हो गया था।

 

आरोपी ने उसे किसी और लड़के के साथ घूमते देख भी लिया था और इस बात को सहन नहीं कर सका। जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई उसकी छोटी बहन को भी चाकू मार दिया। घटना के बाद जांच में जुटी सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार उक्त घटना गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई। इंदिरा नगर सुपेला निवासी आरोपित महेश यादव (20) ने दुर्गा सुपेला निवासी सुमन साहू (15) और उसकी छोटी बहन सरिता साहू (14) को चाकू मार दिया।दोनों बहने जंवारा विसर्जन देखने के लिए शीतला तालाब सुपेला गई हुई थी।

 

 

वे दोनों तालाब के बीच में रैंप पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान आरोपी चाकू लेकर वहां पर पहुंचा और सुमन साहू के सीने पर जोरदार वार किया। चाकू घोंपने के बाद वो गिरी और उसका गर्दन रैंप के दीवार से टकराई और उसकी मौके पर मौत हो गई।

 

ये देखकर उसकी छोटी बहन सरिता साहू बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसके भी पेट में चाकू घोंप दिया, लेकिन वो रैंप के ऊपर से तालाब में कूद गई। जिससे उसकी जान बच गई।

 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और सुपेला के शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में शराब पीकर वहीं पर बैठा हुआ था। पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले ही पुलिस ने आरोपी महेश यादव और उसके चार साथियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो सप्ताह पहले ही वो जेल से छूटा था।


दो सप्ताह पहले जब आरोपी जेल से छूटा तो वो सुमन साहू से मिला था। उस समय सुमन ने बोल दिया था कि उसके अपराध करने के कारण उससे संबंध खत्म कर लिया है। फिर भी आरोपी उसके पीछे पड़ा रहा।

 

करीब 10 दिन पहले आरोपी को जानकारी हुई कि सुमन का किसी और लड़के से प्रेम संबंध हो गया है। उसने सुमन को उस लड़के के साथ घूमते हुए भी देख लिया था।

 

ये देखने के बाद वो काफी ज्यादा आक्रोशित हो गया था और उसे मारने की योजना बना ली थी। उसने तीन दिन पहले चाकू खरीदा था।

उसे पता था कि सुमन हर बार जंवारा विसर्जन में शीतला तालाब आती है। वो तालाब के पास ही बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने सुमन की चाकू मारकर हत्या कर दी। बचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसकी छोटी बहन सरिता को भी चाकू मार दिया था।

सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा ने बताया कि आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका और आरोपी के बीच में प्रेम प्रसंग था। मृतका का किसी और लड़के से अफेयर शुरू हो गया था।

 

आरोपी इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने ये वारदात कर दी। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

और भी

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

   रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले के तिल्दा-नेवरा में एक पति ने अपनी नाबालिग पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा के अटल आवास वार्ड 22 में निवास करने वाले सागर निर्मलकर और उसकी पत्नी के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

 

इसके बाद बुधवार सुबह घर की छत पर सागर ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल, नेवरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं जो दस्तावेज़  मिले हैं उसमें मृतका अभी नाबालिग है। नेवरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, कुछ महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आरोपी पति सागर निर्मलकर हत्या के केस में पहले भी जेल जा चुका है।

और भी

नक्सलियों ने की पूर्व उप सरपंच की हत्या...

नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने गांव के पूर्व उप सरपंच को घर से अगवा करने के बाद हत्या कर दी हैं। नक्सलियों की इस करतूत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।

वही इस हत्याकांड के बाद नक्सलियों ने क्षेत्र में पर्चे भी फेंके हैं, जिसमे मृतक ग्रामीण को पुलिस का मुखबिर होने के कारण उसकी हत्या करने की बात कही हैं। हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।

 

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला में ग्रामीण की हत्या की ये वारदात धनोरा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि राजपुर ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच रामजी दोदी के घर मंगलवार की रात माओवादी पहुंचे थे।

पुलिस का मुखबिर होने की बात कहकर माओवादियों ने पूर्व उपसरपंच को घर से अगवा करने के बाद झारा के जंगल में ले गये। बताया जा रहा हैं कि यहां माओवादियों ने पूर्व उपसरपंच की नृशंस हत्या करने के बाद लाश को फेंककर फरार हो गये।

 

बताया जा रहा हैं कि हत्या की इस वारदात के बाद माओवादियों ने बकायदा घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका हैं। पर्चा में माओवादियों ने मृतक रामजी दोदी को पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की बात लिखी हैं।

 

साथ ही मृतक को पहले भी दो बार अल्टीमेटम देने की बात लिखी हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। ग्रामीण की हत्या पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

और भी

सोई हुई पत्नी की शराबी पति ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आए दिन बेवजह विवाद से रंजिश रखने वाले एक पति द्वारा खलबट्टे के मूसल से सोई पत्नी का सिर फोड़ते हुए उसे मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार किया है। नशे में अपने हाथों अपना ही गृहस्थ जीवन बर्बाद करने की यह घटना सारंगढ़ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम हिर्री निवासी शिवकुमार खूंटे 32 वर्ष शराब पीने का शौकीन है।

ऐसे में आए दिन मदिरापान कर वह घर जाता तो उसकी बीवी सावित्री से घरेलू बातों को लेकर विवाद होता था। पत्नी के साथ रोज-रोज की किचकिच से तंग शिवकुमार मन में रंजिश रखते हुए उसे सबक सिखाने की ताक में रहने लगा था।

 

सावित्री चाहती थी कि उसका पति शराब की लत छोडक़र अपनी जिम्मेदारी निभाए, मगर ऐसा नहीं होने पर खूंटे परिवार में तनाव का माहौल बनने लगा था। बुधवार रात शिवकुमार शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा तो सावित्री को नींद में गाफिल देख उसका खून खौल उठा।

 

 

चूंकि वह अपनी पत्नी से बदला लेना चाहता था, इसलिए उसने आव देखा न ताव और मसाला कूटने के लिए घर में रखे लोहे के खलबट्टे के मूसल से सोई महिला के सिर में 2 मर्तबे इतना जबर्दस्त प्रहार किया कि दर्द के मारे वह चीख चीत्कार मचाने लगी।

 

रात में सावित्री की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो उसके सिर से निकल रहे खून को देख तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

फिलहाल नशे में बीवी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने शिवकुमार खूंटे को भादंवि की धारा 302 के तहत अपने हत्थे चढ़ाते हुए वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित मूसल को भी बतौर सबूत के लिए जब्त किया है।

 

 
और भी

पीएम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा, कारोबारी परिवार पर हत्या का केस दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर के नयापारा में सराफा कारोबारी परिवार की महिला की मौत की गुत्थी उलझ गई है। ससुराल वालों ने महिला की मौत को खुदकुशी बताया था जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। उसके बाद शव को लटका दिया गया।

पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।बड़ी संख्या में महिला के मायके वाले बुधवार को गोलबाजार थाना पहुंचे। वहां हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

पुलिस ने बताया कि नयापारा में सराफा कारोबारी तरुण सोनी परिवार के साथ रहते हैं। 10 मार्च की रात 9 बजे पत्नी रिद्धी सोनी (30) काे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

 उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी बाथरूम में फंदे पर लटकी हुई थी। उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 13 दिन बाद डॉक्टर ने पुलिस को पीएम रिपोर्ट सौंपा है। उसमें खुलासा हुआ है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई।

उसके बाद शव को लटकाया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। घर पर सास-ससुर, जेठ-जेठानी और बच्चे रहते हैं। उनकी सराफा दुकान है।

 

 

 शक है कि इसी में से किसी ने महिला की हत्या की है। हालांकि अब तक विवाद की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इसमें एक्सपर्ट की मदद ले रही है। ससुराल वालों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस बच्चों का बयान लेने की तैयारी कर रही है। वहीं से पुलिस को कुछ क्लू मिल सकता है।

 

 


 

 

और भी

गुजरात में छत्तीसगढ़ के युवक को चोर समझकर भीड़ ने पीटा, मौत

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के युवक की गुजरात के खेड़ा जिले में भीड़ ने हत्या कर दी। गुजरात पुलिस की सूचना पर मृतक के स्वजन उसका शव लेने रवाना हो गए हैं।

गुजराती भाषा का ज्ञान नहीं होने के कारण चोर समझकर उसकी पिटाई किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि स्वजन पहले ही शव लेने निकल गए थे इसलिए बलरामपुर जिले से कोई भी पुलिस कर्मचारी ,मृतक के स्वजन के साथ नहीं जा सका है।

 

वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम हरिगवां निवासी रामकेश्वर खेरवार अपने ससुराल ग्राम मढ़ना में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था। वह पूर्व में अहमदाबाद में हाई स्पीड रेल के प्रोजेक्ट में श्रमिक के रूप में काम कर चुका था। काम के सिलसिले में फिर से 17 मार्च 2023 को अहमदाबाद पहुंचा था। यहां सुपरवाइजर मनीष से मिला तो उसने फिलहाल काम नहीं होने की बात कही थी। इस पर रामकेश्वर वापस घर लौटने की बात कह उसके पास से निकल गया था।

 

 

इसी बीच खेड़ा जिले के महमदाबाद थाने में किसी ने सूचना दी थी कि ग्राम सुधा वंसोल में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान रामकेश्वर के रूप में हुई।

 

रामकेश्वर के शरीर, चेहरे व सिर में गहरे जख्म के निशान थे। पुलिस द्वारा उसे अहमदाबाद अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर किए जाने के बाद अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बीते सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई थी। रामकेश्वर के मौत की रिपोर्ट सुपरवाइजर मनीष ने थाने में दर्ज कराई थी।

 

रामकेश्वर सुधा-वंसोल गांव में कैसे पहुंचा, यह पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि सुधा वंसोल गांव के लोगों ने उससे गुजराती भाषा में बातचीत की थी, भाषा समझ नहीं आने के कारण वह न तो समझ पाया और न ही जवाब दे पाया।

 

ऐसे में चोर समझकर उसे पीट-पीटकर भीड़ ने मार डाला। इस घटना के एक दिन पूर्व ही नेपाल के एक व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई थी। खेड़ा पुलिस की सूचना पर मृतक रामकेश्वर के पिता व दो अन्य लोग शव लेने अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।

 

वे गुरुवार देर शाम तक अहमदाबाद पहुंचेंगे। बलरामपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मृतक के स्वजन पहले ही रवाना हो गए थे। गुजरात पुलिस ने रामकेश्वर की हत्या की सूचना दी थी। एक दिन पहले ही स्वजन शव लेने निकल चुके थे।

 

पुलिस ने जब उनसे संपर्क किया तो पता चला कि वे रायपुर से भी निकल चुके हैं। इसलिए पुलिस उनके साथ नहीं जा सकी।

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्रामीण कई राज्यों में मजदूरी के सिलसिले में जाते रहते हैं।

 

गुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली तथा दक्षिण भारत के राज्यों में निर्माण कार्यों तथा बोर खनन कंपनियों में मजदूरी करने जाने वाले ग्रामीणों की कोई सूचना भी पंचायत स्तर पर उपलब्ध नहीं रहती।

 

कई महीने दूसरे राज्यों में काम कर मजदूर वापस लौटते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्यों की संख्या बाहर कमाने खाने जाने वालों में सर्वाधिक होती है।

 

और भी

जुए का शौक पूरा करने चुराता था मोटरसाइकिल, आरोपी सहित 7 गिरफ्तार..

 8 लाख रुपए की 12 मोटरसाइकिल जब्त

 

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण) जुए का शौक पूरा करने मोटरसाइकिल चुराकर बेचने वाले शख्स को जांजगीर-चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ चोरी की गाड़ी खरीदने वाले 6 खरीददारों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिलासपुर, कोरबा, बलौदा-बाजार और जांजगीर जिले से मोटरसायकिल चोरी की थी । कार्रवाई में 12 मोटरसाइकिल कीमत 8 लाख रूपया जब्त की गई है। आरोपी चुराई हुई मोटरसाइकलों को बेचकर या गिरवी रख कर पैसा प्राप्त करता था। मास्टर माईंड विजयेश साहू, पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टेड जांजगीर विदेशी शराब भट्ठी नहर जांजगीर के पास 1 व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मामले की तस्दीक के लिए थाना कोतवाली से टीम ने मौके पर पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति पेशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था। नाम पता पूछने पर अपना नाम विजयेश साहू उम्र 35 साल ग्राम रसेडा थाना अकतलरा का रहने वाला बताया। उसके पास रखी मोटरसाइकिल पेशन प्रो के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी की मोटरसाइकिल होना और उसे बेचने हेतु ग्राहक का तलाश करना बताया।

पूछताछ में आरोपी विजयेश ने बताया कि उसे जुआ खेलने का आदत है इसलिए मोटरसाइकिल चोरी कर और उसे बेच कर अपना शौक पुरा करता है। उसने बताया कि बस के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी करने अलग अलग जिले में जाकर मोटरसाइकिल मालिक के साथ मिलकर दोस्ती कर मालिक को गुमराह कर मौका देख कर मोटरसाइकिल को चोरी कर चला जाता था। माह जनवरी 2017 में पत्थलगांव से एक पेशन प्रो मोटर सायकल को चोरी कर अपने घर रसेडा में रखा था। माह फरवरी 2017-18 में रायगढ रेल्वे स्टेशन के पास से एक एच एफ डिलक्स मोटर सायकल चोरी कर कोसमंदा चाम्पा निवासी राजकुमार राठौर के पास 8 हजार रूपये में बेच दिया था। माह मई जुन 2018 में खरसिया से एक मोटर सायकल सुपर स्प्लेडर को चोरी कर चाम्पा निवासी जितेन्द्र सिदार को 15 हजार में बेच दिया। माह जुलाई अगस्त 2018 में मुडापार कोरबा से एक मोटर सायकल एच एफ डिलक्स को चोरी कर चाम्पा निवासी जितेन्द्र सिदार को 25 हजार रूपये में बेच दिया। साल 2018 में पुसौर से एक मोटर सायकल एच एफ डिलक्स को चोरी कर गोदैईया रतनपुर निवासी रूपेश केवट के पास 10 हजार में बेच दिया। वर्ष 2018 में मालखरौदा से एक मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स को चोरी कर नवागांव सीपत निवासी साखी गोपाल निर्मलकर के पास 12 हजार में बेच दिया। वर्ष  2018 में बिल्हा जिला बिलासपुर से एक मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स को चोरी कर रैनपुर रतनपुर निवासी सुरज कुमार केंवट के पास 8 हजार में बेंच दिया। वर्ष 2019 में दगौरी बिल्हा से एक मोटर सायकल एच एफ डिलक्स को चोरी कर रैनपुर रतनपुर निवासी सुरज कुमार केंवट के पास 14 हजार में बेचना। वर्ष 2019 में सिमगा जिला बलौदाबाजार से एक मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स को चोरी कर कबीरदास मानिकपुरी जवाहर पारा अकलतरा निवासी के पास 15 हजार में बेचना। वर्ष 2019 में तखतपुर जिला बिलासपुर से एक मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स को चोरी कर अपने घर रसेडा में रखना। वर्ष 2019 में भाठापारा जिला बलौदाबाजार से एक मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स को चोरी कर अपने घर रसेडा में रखना। वर्ष 2019 में भाठापारा जिला बलौदाबाजार से एक मोटरसाइकिल पेशन प्रो को चोरी कर अपने घर रसेडा में रखना बताया। उक्त सभी मोटरसाइकिल को बेचने से प्राप्त रकम को जुआ खेलने एवं खाने पीने में खर्च कर करना बताया गया। विजयेश साहू के घर रसेड़ा से उसके घर के कोठा में छिपा कर रखा मो0सा0 3 नग को  जब्त किया गया। कबीरदास मानिकपुरी के पास से एक मोटर सायकल, रैनपुर जाकर सुरज कुमार केंवट के पास से 2 नग मोटर सायकल, ग्राम गोदइया रूपेश कैवर्त के पास से एक मोटर सायकल, ग्राम नवागांव थाना सीपत साखी गोपाल निर्मलकर के पास से 1 मोटर सायकल, चांपा जितेन्द्र सिदार के पास से एक मोटर सायकल, ग्राम कोसमंदा राजकुमार राठौर से 1 मोटर सायकल इस प्रकार कुल 12 मोटर सायकल कुल कीमती 8 लाख रूपये जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
विजयेश साहू उम्र 35 वर्ष निवासी खम्हियापारा रसेड़ा थाना अकलतरा
जितेन्द्र सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी संजय नगर चाम्पा
राजकुमार राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी साव पारा कोसमंदा थाना चाम्पा
साखी गोपाल निर्मलकर उम्र 34 वर्ष निवासी स्कूलपारा नवागांव थाना सीपत जिला बिलासपुर
कबीरदास मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष निवासी जवाहरपारा अकलतरा थाना अकलतरा
सुरज कुमार कैवर्त उम्र 28 वर्ष निवासी आवासपारा रैनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
रूपेश कुमार कैवर्त उम्र 26 वर्ष निवासी गोदइया थाना रतनपुर जिला बिलासपुर


कार्रवाई में उनि सुरेश ध्रुव, सउनि मुकेश पांडेय, रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, बलवीर सिंह, आर. विरेन्द्र टंडन एवं मनीष राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

और भी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ 7 लुक आउट नोटिस जारी, एनएसए भी लगा

 

चंडीगढ़  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह अब तक फरार है। पंजाब पुलिस ने पूरा जोर लगा लिया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया।

ताजा खबर यह है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 7 लुक जारी किए हैं और बताया है कि वह इनमें से कोई भी रूप धारण करके फरार हो सकता है।

पता चला है कि शनिवार को जिस समय पुलिस अमृतपाल का पीछा कर रही थी, तब वह एक पत्रकार की मदद से भाग रहा था।

जानकारी के मुताबिक, शाहकोट-मोगा हाईवे पर गांव बाजवा कलां के पास बने फ्लाईओवर के नीचे मर्सिडीज कार से उतरकर अमृतपाल पंजाबी समाचार पत्र के पत्रकार की ब्रेजा कार में सवार होकर भागा था।

 

यहां से ये लोग एक गुरुद्वारे में गए। हथियारों के दम पर ग्रंथी के बेटे कपड़े पहनने और फरार हो गए। ग्रंथी के बेटे को देखने के लिए लड़की वाले आने वाले थे।

ग्रंथी की पत्नी ने बताया कि अम्रतपाल और उसके साथी उनका बनाया खाना भी खा गए। अमृतपाल की मदद करने वाले पत्रका का नाम पपलप्रीत है जो अभी फरार है।

 

इससे पहले मंंगलवार को वेश बदलकर फरार हुए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने के साथ ही उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।

 

 

 

वहीं अब तक 154 गिरफ्तार पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के दो और साथियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनएसए लगाकर असम के डिब्रूगढ़ की जेल में भेज दिया है।

 
और भी

सिगरेट के धुएं के विवाद में की युवक की हत्या, नाबालिग समेत छः गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुन्नी मेले के दौरान सिगरेट की धुएं को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बिल्हा क्षेत्र के अमलडीहा निवासी देवधर कुमार ध्रुव ने हत्या के प्रयास और मारपीट की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वह छह जनवरी को दोस्तों के साथ माघ पुन्नी मेला घुमने ग्राम रामपुर जिला बलौदाबाजार गया था।

मेले में सिगरेट का धुआं उड़ाने के नाम पर मोहतरा में रहने वाले मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा से विवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने देवधर और उसके दोस्तों की पिटाई की। इस दौरान सोनू शर्मा, नारायण यसादव और राकेश ध्रुव को गंभीर चोटे आई।

गंभीर रूप से घायल राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गयां उपचार के दौरान 26 फरवरी को राकेश की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ ली।

गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगेश बरगाह(24), मनहरण यादव(24), रोशन कुमार बरगाह(23), राहुल निषाद(21) प्रमोद कुमार धु्रव(21) और 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवकों और नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया है।

और भी

घरेलू विवाद में पत्नी गई मायके : दुखी पति ने कर लिया आत्मदाह, हुई मौत...

रायगढ़  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। घरेलू विवाद में बीवी के मायके जाने के बाद एक राजमिस्त्री शराब के नशे में इस कदर डूबा कि उसने घासलेट उड़ेलकर खुद को आग के हवाले करते हुए मौत को गले लगा लिया। यह घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि समीपस्थ ग्राम कुसमुरा में रहने वाले देवेंद्र कश्यप 35 वर्ष ने शनिवार को ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। चूंकि देवेंद्र की मौत आग में जलने से हुई, इसलिए उसके शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाते हुए पुलिस ने कश्यप परिवार का बयान भी कलमबंद किया।

दरअसल राजमिस्त्री का काम करने वाला देवेंद्र शराब पीने का आदी था। ऐसा में घरेलू विवाद छिड़ने पर उसकी पत्नी तकरीबन सालभर पहले रूठकर मायके चली गई। बीवी के मायके जाने के बाद जब भाईयों ने भी साथ छोड़ दिया तो देवेंद्र अपनी मां के साथ कुसमुरा में अलग रहने लगा था। परिवार का सुख नसीब नहीं मिलने पर जिंदगी से मोहभंग होते ही राजमिस्त्री ने 2 से 3 मर्तबे आत्महत्या भी करनी चाही, मगर वह मौत की दहलीज से लौट आया। परेशान देवेंद्र ने विगत 12 मार्च को अपने शरीर पर मिट्टीतेल डाला और माचिस जला दिया। आग की लपटों से बुरी तरह घिरने के बाद देवेंद्र पानी से भरे टंकी में कूद गया, लेकिन तब तक उसके हाथ-पांव और अन्य हिस्सा काफी झुलस चुका था।

 


तदुपरांत आसपड़ोस के लोगों द्वारा अग्निदग्ध राजमिस्त्री को जिंदल हॉस्पिटल में दाखिल भी कराया गया, लेकिन उपचार के बाद भी वह बच नहीं सका। बहरहाल, अस्पताल की तहरीर पर कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

और भी

पंजाबी कलाकार अमन धालीवाल पर जानलेवा हमला, खुद ही हमलावर को पकड़ा...

  कैलिफोर्निया नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) मॉडल और पंजाब के मशहूर एक्टर अमन धालीवाल पर कैलिफोर्निया के एक जिम में हमला हुआ। इस हमले में अमन को काफी चोटें आईं।


दरअसल जोधा अकबर और बिग ब्रदर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पंजाब के मशहूर एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैलिफोर्निया के एक जिम में वर्कआउट कर रहे अमन धालीवाल पर एक अनजान शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अमन खुद को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, खुद को हमलावर से बचाते हुए उन्हें काफी चोटें आईं।

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इस वीडियो को एक यूजर ने शेयर किया है। यूएस में हुई ये घटना करीब सुबह साढ़े नौ बजे की है। इस वायरल वीडियो में एक आदमी ने एक्टर का हाथ पकड़ रखा है और उसके हाथ में एक कुल्हाड़ी है। एक्टर पर जिम में हमला करने वाला शख्स, ये कहते हुए नजर आ रहा है कि मुझे पानी चाहिए।

इस दौरान ये हमलावर एक्टर को धमकाता हुआ भी नजर आ रहा है। वीडियो में आप ये साफ तौर पर देख सकते हैं कि हाथ पकड़े हुए व्यक्ति का ध्यान जैसे ही इधर-उधर भटका, एक्टर ने उसे तुरंत ही धर दबोचा।

इस वीडियो में कैलिफोर्निया जिम में मौजूद कुछ साथी भी एक्टर की मदद करते हुए नजर आए और उन्होंने हमलावर को जकड़कर रखा। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल वह शख्स पुलिस हिरासत में हैं।

जिम में हुई इस घटना में पंजाबी एक्टर को काफी चोटें आई। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि एक्टर का माथा खून से लथपथ है। इस घटना के बाद एक्टर को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो के अलावा एक्टर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं , जिसमें उनके सिर के अलावा उनके कंधे, गले और हाथ पर भी काफी चोटें लगी हुई हैं।

आपको बता दें कि पंजाब के मशहूर अभिनेता अमन धालीवाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में सनी देओल की फिल्म 'बिग ब्रदर' में एक अहम किरदार निभाया।

 

 

इस फिल्म के अलावा वह साल 2008 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार रतन सिंह का किरदार निभाया था। वह हिंदी फिल्मों और पंजाबी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।
 
और भी

लोन दिलाने के नाम पर महिला से ठगे लाखों रूपए, मामला दर्ज

  रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लोन दिलाने के नाम पर एक और बड़ी सायबर ठगी हो गई। तीन युवकों ने हसन कालोनी टिकरापारा निवासी महफूज़ अंसारी से एक साल के दौरान कई किश्तों में 26 लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2023 तक एक साल वर्ष के भीतर यह ठगी हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 9990296414 नंबर के फोनधारक ने महफूज अंसारी को अपना नाम सुजाता जैन स्वयं को सिटी फाईनेंस मुंबई का मैनेजर होना बताया और जरूरतमंद को लोन दिलाने की बात कही।

 

महफूज़ को लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड , पेन कार्ड, चेक बुक एवं फोटो वाट्स एप के जरिए लिया और प्रोसेसिंग शुल्क एवं अन्य शुल्क के नाम पर इस एक साल के भीतर कई बार में 25 लाख 84 हजार रू 681 रू आनलाइन अपने खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी की।

 

अंसारी ने यह रकम केनरा बैंक की तेलीबांधा शाखा में अपने बचत खाते से ट्रांसफर किया था। पुलिस ने सायबर सेल के साथ ठगी की पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

 

 
और भी

शेयर मार्केट में मुनाफे के नाम पर ठगे लाखों रूपए, मामला दर्ज

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश की राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट में डेढ गुना मुनाफे के नाम पर झांसा देते हुए लाखाओं रूपए की ठगी का मामला सामने आया है।  ये घटना पंडरी थाना का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षय दोडुमोरे ने पीड़ित रविश जैन से 11-10-2021 से 26-11-2021 के बीच शेयर मार्केट मे पैसा लगाकर डेढ गुना रकम वापस करने का झांसा देते हुए पीड़ित से 10.50 लाख लेकर धोखाधडी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

और भी

पुलिस अफसर की मिली खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा जिले में शुक्रवार सुबह एक एएसआई की लाश पुलिस कॉलोनी के कमरे में मिली है।  मृतक एएसआई के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे इस घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस घटना के कारणों की जांच बारीकी से कर रही है। 

 

पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र बांगो का है।  बताया जा रहा कि बांगो थाना में एएसआई के पद पर नरेंद्र सिंह परिहार पदस्थ था।  थाना परिसर में बने पुलिस कॉलोनी के बैरक के कमरे नरेंद्र सिंह परिहार की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया।  आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। 

 

 

जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना की जांच शुरू की गई है। 

 

बताया जा रहा है कि मृतक एएसआई के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। 

 

प्रथम दृष्टया पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को हत्या से जोड़कर देख रही है। 

 

 

पुलिस की टीम मृतक एएसआई से अंतिम समय में मिलने जुलने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। 

 

मौके पर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी सहित दूसरे पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं। 

 
और भी

लाखों रूपए के केबल वायर चोरी, मामला दर्ज

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर शहर के ऑटो पार्ट्स की दूकान में लाखों रूपए के केबल वायर चोरी की घटना हो गयी है।  ये मामला आमानाका थाने का है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर प्रार्थी शशिकांत मुंदडा के डूमरतलब स्थित आटो पार्ट दुकान का ताला तोडकर दुकान से केबल वायर जुमला कीमती 2,13,595 रू को चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 
और भी

दूसरे की जमीन को अपना बताकर ठगे लाखों रूपए, धोखाधड़ी का केस दर्ज

 

रायपुर(छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर प्रदेश की राजधानी रायपुर में सस्ती दाम में दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने के नाम पर लाखों रूपए ठगने का मामला सामने आया है।  ये घटना तेलीबांधा थाने का है।  


पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच आरोपी अनिल कुलदीप ने मोहन लाल साहु के ग्राम डोमा स्थित भूमि का स्वयं को मुख्तयारनामा होना बताकर पिड़ित अर्जीत कुलदीप के चाचा महेंद्र कुलदीप को सस्ता जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रू लेकर धोखाधडी की। पुलिस ने भादवि की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

 
और भी

5 करोड़ की साइबर ठगी का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)।दुर्ग पुलिस ने देश के अलग अलग राज्य के लगभग 100 साइबर फ्रॉड करने वाले  मुख्य आरोपी को  बिहार के नवादा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

दुर्ग पुलिस आरोपी को भिलाई लेकर पहुंची। एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी से देश भर में किए गए हजारो फ्रॉड की कोशिश और 100 से ज्यादा सफल फ्रॉड के मामले का खुलासा होना है। इनके द्वारा कुल ठगी की रकम लगभग 5 करोड़ के करीब है। आरोपी ने 30 से ज्यादा कंपनियों की हुबहू फर्जी वेबसाइट ये बनाकर रखे थे और फ्रेंचाइजी का झांसा देकर लगातार ठगी करने का कार्य कर रहे थे। ठगी के लिए आरोपी कई हाई टेक टूल्स का भी इस्तेमाल करते थे।

 

इन लोगों ने पिछले एक साल में 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। इनके नाम पर 40-50 केस अलग-अलग प्रदेश में दर्ज हैं। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस गिरोह में 40-50 सदस्य शामिल हैं। जिसमें से दो पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रजनीश कुमार नाम का मुख्य सहयोगी फरार है। रजनीश बोलने में एक्सपर्ट था।

 

 

वहीं अलग-अलग नंबरों से लोगों को कॉल करके फ्रेंचाइजी देने के लिए लोगों को लुभावने ऑफर देता था। इन लोगों ने अब तक 17 राज्यों में धोखाधड़ी की है। दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में भी इन्होंने केएफसी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर दुर्ग के व्यापारी राजेश कुमारी से 9.30 लाख रुपए की ठगी की थी। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने इन्हें पकडऩे के लिए एक टीम तैयार की। आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व में टीम बिहार के नवादा जिला पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

 

आईपीएस प्रभात कुमार के अनुसार सुपेला थाने में मामला दर्ज होने के बाद वो लोग एक्टिव हुए। उनकी स्पेशल टीम ने उन नंबरों की पतासाजी की, जिनसे ठगों ने फोन किया था। इसके बाद उस वेबसाइट को चेक किया, जो ठगों द्वारा बनाई गई थी। साइबर एक्सपर्ट से मदद लेने के बाद पता चला कि इन लोगों ने केवल केएफसी ही नहीं बल्कि इसके अलावा पतंजलि, हल्दीराम,किया,  सहित 16 कंपनियों की फेक वेबसाइट बनाई थी।

 

इस आधार पर पुलिस ने इन्हें ट्रैक किया और बिहार में 10 दिन तक रेकी करने के बाद आरोपियों पता किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि बिहार के नवादा में रहने वाले रामप्रवेश और सूरज प्रसाद जोशी पिछले कई सालों से ठगी का धंधा कर रहे हैं। पुलिस की टीम जब नवादा पहुंची तो पता चला कि आरोपी अपने गांव से बाहर बहुत कम आते हैं।

इस प्रकार ये ठग फंसे पुलिस के चंगुल में

आरोपियों को पकडऩे के लिऐ पुलिस ने सब्जी वाला और चाय वाला बनकर उनकी रेकी की। सारी जानकारी मिलने के बाद योजना बद्ध तरीके से उसके घर में दबिश देकर पिता पुत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तेल कंपनी, किया कार, विवो मोबाइल, मैकडॉनल्ड, हल्दीराम, केएफसी, पतंजली, चाय सुट्टा बार, अपोलो टायर, ओकिनावा और बजाज जैसी कंपनियों की वेबसाइट बनाई है। इस के बाद इन फेक वेबसाइट को सिक्योर करते थे। लोग जब इन वैबसाइट से नंबर लेकर उन्हों कॉल करते थे तो वो उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।

इसलिए शुरू किये थे ठगी करना

एसपी की पूछताछ में आरोपी सूरज कुमार (24 साल) ने बताया कि उसके गांव सभी ठगी का काम करते हैं। हिमाचल पुलिस उसके छोटे भाई और पत्नी को बिना कारण गिरफ्तार की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने भी दिल्ली से सीख कर ठगी का काम शुरू किया। हालांकि एसपी ने बताया कि यह बयान गलत है।

आरोपी उसका पिता राम प्रवेश प्रसाद और उसका भाई सहित पूरा गांव ठगी के काम में लिप्त है। जब भी पुलिस उन्हें पकडऩे जाती है तो गांव के पालतू कुत्ते भौंकने लगते हैं और सभी लोग भाग जाते हैं।

 

और भी