क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

दिल्ली पुलिस ने वांछित कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तिहाड़ जेल में प्रिंस तेवतिया की हत्या का बदला लेने की साजिश रच रहे एक कुख्यात गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। संगम विहार निवासी विक्रांत उर्फ मेंटल (25) ने हाल ही में प्रिंस तेवतिया के गिरोह को अपने कब्जे में लिया था। वह हत्या समेत तीन मामलों में वांछित था। पुलिस ने विक्रांत के कब्जे से दो ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन देसी पिस्टल और 16 गोलियां बरामद की हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रिंस तेवतिया की 14 अप्रैल को तिहाड़ में अतातुर रहमान और रोहित चौधरी गिरोह के द्वारा हत्या कर दिए जाने के बाद विक्रांत बदला लेने की फिराक में था।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि तेवतिया की हत्या के बाद गैंगवार की संभावना को देखते हुए दिल्ली/एनसीआर में फायरिंग, हत्या और रंगदारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सक्रिय गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी कि राजकुमार तेवतिया की हत्या का बदला लेने के लिए विक्रांत रोहित चौधरी गिरोह के सदस्यों को खत्म करने की योजना बना रहा था और नंदू गिरोह का संदीप छिकारा उसकी मदद कर रहा था।

टीम को तब एक सूचना मिली कि विक्रांत हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप के साथ बिजवासन-नजफगढ़ रोड पर आएगा, जिसे वह प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए अपने गिरोह के सदस्यों को वितरित करेगा। इस पर जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया गया।

विक्रांत प्रिंस तेवतिया के गिरोह में शामिल हो गया था और उसने अपने साथियों हरि किशन, हनी रावत के साथ मिलकर एक सिंडिकेट बनाया और जघन्य अपराध करने लगा।

जून 2020 में, विक्रांत और उसके साथियों, जिनमें प्रिंस, हरि, हनी और अन्य शामिल थे, ने संपत्ति विवाद के कारण दिल्ली के वजीराबाद में राकेश चौहान की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

उसी दिन, गिरोह के सरगना तेवतिया के आदेश पर, विक्रांत और उसके साथियों ने कथित तौर पर दक्ष पर गोलियां चलाईं, जिसने उन्हें जबरन वसूली के लिए रिपोर्ट करने की धमकी दी थी।

विशेष सीपी ने कहा, विक्रांत को छोड़कर सभी आरोपी पहले ही दोनों मामलों में पकड़े जा चुके थे, मामला दर्ज होने के बाद से ही विक्रांत फरार चल रहा था।

और भी

घर से मोबाइल चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) रायपुर की उरला थाना पुलिस ने घर से 3 मोबाइल फोन चुराने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम अछोली का है।


जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा निवासी रविन्दर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके छोटे भाई का मकान ग्राम अछोली में बन रहा है, जिसकी वह देख-रेख कर रहा है। 23 अप्रैल की रात्रि प्रार्थी अपने तीन मोबाईल को बेड के ऊपर रखकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो मोबाईल बेड के ऊपर नहीं था। प्रार्थी के मोबाईल को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अप.क्र.174/23 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद उरला पुलिस द्वारा प्रार्थी से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और अपनी खोजबीन में लग गई। प्रार्थी की बताई जानकारी व मुखबीर सूचना के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को चिन्हाकिंत कर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। गहन पूछताछ करने पर आरोपियों ने घर से मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन नग मोबाईल कीमती 40000/-रू बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 अप्रैल को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी पुराना बदमाश है जिसका पूर्व में भी थाना में अपराध दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी
करण पाल उर्फ बठवा पिता विजय पाल उम्र 19 साल साकिन शीतला तालाब शनि मंदिर के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर
सत्यम शुक्ला पिता श्री सकलदीन शुक्ला उम्र 22 साल साकिन ग्रेविटी कंपनी के सामने निषाद होटल अछोली थाना उरला जिला रायपुर
नितेश कुमार बिन्द(निषाद) पिता श्री रघुवरदास बिन्द उम्र 23 साल ग्राम धरमा सुकुलपुर थाना मेंजा जिला प्रयागराज हॉल स्वास्थ्य केन्द्र के पास अमरनाथ के किराये का माकन अछोली थाना उरला जिला रायपुर।

 

 

और भी

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, ये है कत्ल की वजह

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्नी ने पति की टंगिया से मारकर हत्या कर दी है।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला सोमवार देर शाम का है।  जहां शराब पीकर पति घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो गई।

देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी की पास में रखी टंगिया से पत्नी ने शराबी पति पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं घर में बच्चे माता-पिता का झगड़े की जानकारी पड़ोसियों को दी।  जिसके पड़ोसियों ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पहुंची। आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में लिया है. मृत शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

और भी

गुड्डू मुस्लिम की तलाश में यूपी एसटीएफ ने महासमुंद में डाला डेरा

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण) उमेश पाल हत्याकांड में प्रमुख भूमिका निभाने वाले गुड्डू मुस्लिम उर्फ़ गुड्डू बमबाज की लोकेशन छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती जिले महासमुंद में मिली है। इससे पहले उसे ओडिशा के बरगढ़ ट्रेस किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड में शूटर गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख का इनाम रखा गया है। स्पेशल टास्क फोर्स इसकी तलाश में जुटी हुई है।


यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ महासमुंद के एक पुराने बदमाश के साथ गुड्डू मुस्लिम के काफी अच्छे संबंध है। इसी के आधार पर एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ करने के लिए उसके घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन बरगढ़ और भठली के बाद सोहेला में मिली थी। बता दें कि सोहेला के बाद गुड्डू मुस्लिम की उत्तरप्रदेश पुलिस को कहीं और लोकेशन नहीं मिली है।

यूपी पुलिस को गुड्डू मुस्लिम की लास्ट लोकेशन छत्तीसगढ़ सीमा के आसपास मिली है। बता दें कि राज्य के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सोहेला क्षेत्र के गांव सरिया से सटा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि एसटीएफ के आने की सूचना मिलने के बाद गुड्डू मुस्लिम ओडिशा से भागकर छत्तीसगढ़ के रास्ते किसी दूसरे राज्य में फरार हो गया होगा।

उमेश पाल हत्याकांड में शूटर गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख का इनाम रखा गया है। स्पेशल टास्क फोर्स इसकी तलाश में जुटी हुई है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम फरार है।

 

 

और भी

मासूम बच्ची को बाथरूम में बंद करने वाली सरकारी शिक्षिका गिरफ्तार

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खरसिया विधानसभा में 4 साल की बच्ची को प्रताड़ित करने और उसे वाली 4 दिन तक बाथरूम में बंद रखने वाली सरकारी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला शिक्षक पूछताछ की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार खरसिया में रहने वाली आशा अग्रवाल शासकीय शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। उसके द्वारा एक चार साल की मासूम को प्रताड़ित करते हुए बाथरूम में उसे बंद करने का मामला सामने आया था। 20 अप्रेल को इस मामले की जानकारी पड़ोसियों ने बाल सरंक्षण विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मासूम का रेस्क्यू करते हुए बाथरूम से सुरक्षित बाहर निकालते हुए उसे चाईल्ड लाईन के सुपुर्द किया गया था। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

मामले में चाइल्ड लाइन की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने कार्रवाई हुए महिला शिक्षिका को आईपीसी की धारा-342 व 75-जेयूव्ही एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षिका को घर के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

 

 

और भी

वर्क आर्डर के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में भारत नेट योजना के तहत केबल लाइन बिछाने का काम चल रहा है. इस काम के नाम पर भी अब ठगी की जा रही है. कांकेर में भारत नेट योजना के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में कांकेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि कांकेर के अलबेलपारा वार्ड निवासी प्रहलाद नायक ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह फॉरेस्ट विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है. उसे नवम्बर 2020 में पता चला कि रायपुर में एक सीडीपीएल सर्विस प्राईवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है, जिसका कार्यालय लालपुर में है.ये कंपनी भारत नेट के अंतर्गत केबल लाइन खुदाई का काम ठेकेदारों के माध्यम से करा रही है।

केबल लाइन खुदाई के नाम पर ठेका लेने के लिए प्रहलाद अपने दामाद के साथ रायपुर कार्यालय पहुंचे. जहां प्रहलाद की मुलाकात सीडीपीएल कंपनी के डायरेक्टर देवनारायण सिन्हा से हुई।

बातचीत के बाद कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि भारत नेट के अंतर्गत केबल लाइन खुदाई और बिछाई का काम नारायणपुर में चल रहा है. ये काम आपको दिया जाएगा।

वर्क आर्डर पाने के लिए सबसे पहले आपको एक कंपनी खोलना होगा.15 लाख रूपए सेक्योरिटी डिपॉजीट सीडीपीएल कंपनी में जमा करना होगा.डायरेक्टर ने कहा कि एक माह के भीतर केबल बिछाने का वर्क ऑर्डर मिल जाएगा, जिसका आदेश निकलवाकर कम्पनी से केबल भेज दूंगा. फिर आप काम शुरू कर देना।

 

 

और भी

28 लाख रूपए के दो इनामी महिला नक्सली ढेर

भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदला के जंगल में शनिवार तड़के करीब तीन बजे हॉक फ़ोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। देर तक चली फायरिंग में हॉक फ़ोर्स के जवानों ने दो हार्ड कोर महिला नक्सलियों को मार गिराया।

जिला पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला नक्सली सुनीता और सरिता की इस मुठभेड़ में मौत हो गई। सुनीता एसीएम भोरम देव एरिया कमांडर, टाडा दलम में थी। वह अभी विस्तार दलम में काम कर रही थी।

वहीं, सरिता खटिया मोचा एसीएम, कबीर के साथ गार्ड के रूप में काम करती थी। वह भी वर्तमान में विस्तार दलम में आ गई थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। हॉक फ़ोर्स के जवानों ने जंगल में सघन तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल पर आईजीपी बालाघाट संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ और हॉक फ़ोर्स के आला अधिकारी मौजूद हैं।

बताया गया कि दोनों महिला नक्सली पर 14-14 लाख का इनाम घोषित था। इस तरफ हॉक फ़ोर्स ने 28 लाख के दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

और भी

रिटायर्ड एसडीओ के घर लाखों रूपए की चोरी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया है।

चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम लेकर फरार हो गए। एक महीने के बाद उनके बेटी की शादी है। इससे आशंका है कि किसी परिचित ने चाेरी की की है।

उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त आरटीओ अफसर के घर को निशाना बनाते हुए 15 लाख रुपये से ज्यादा कैश और सोने-चांदी के जेवर पार किए थे। पुलिस मामले में चोरों के बारे में किसी तरह से सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त एसडीओ महेश साहू के निवास में चोरी हुई है। महेश 15 अप्रैल को अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन के उज्जैन गए थे। गुरुवार शाम को वापस लौटने पर देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे।

घर के सभी कमरों के सामान अस्त-व्यस्त बिखरे हुए मिले। अलमारी के लाकर में रखे जेवर और नकदी गायब थी। घर में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है, आस-पास सीसीटीवी कैमरे की तलाश में टीम जुटी है।

कबीर नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम जांच में जुटी हुई है।
महेश के मुताबिक अगले महीने उसके बेटे की शादी है।

बेटी को देने के लिए सोने-चांदी के जेवर खरीदे थे। चोरों ने उन सभी जेवर को चोरी कर लिया है।

चार दिन पहले खम्हारडीह थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर गीतांजलि नगर के रहने वाले रिटायर्ड आरटीओ अफसर के घर चोरों ने धावा बोला था। पुलिस 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

पीड़ित अपने परिवार के साथ रमजान में नमाज पढ़ने पैतृक गांव कवर्धा गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घर के अंदर से 60 तोला गहने और कैश पार कर दिए थे।

हैरानी की बात यह है कि घर की सुरक्षा में पीड़ित ने एक केयरटेकर भी रखा हुआ है, जो घटना के वक्त अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था।

अगले दिन सुबह उठने पर उसे इस चोरी की घटना का पता चला है। इस मामले में पीड़ित अब्दुल गनी खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 

 

और भी

एसिड अटैक में वर-वधु समेत एक दर्जन घायल

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में अज्ञात व्यक्ति ने शादी में घुसकर वर-वधु के ऊपर एसिड फेंक दिया जिससे दूल्हा-दुल्हन सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर विधायक अस्पताल पहुंचे। और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए है।

पुलिस के अनुसार भानपुरी के पास आमाबाल गांव में शादी समारोह चल रहा था इस दौरान अचानक लाइट चली गई। लाइट जाते ही अज्ञात व्यक्ति दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक देता है। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन के आसपास खड़े लोग भी एसिड अटैक का शिकार हो जाते हैं।

एसिड अटैक से मौके पर चीखें उठ गई। तुरंत ही लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जला कर घायलों को देखा और अस्पताल के लिए रवाना हुए।

गांव की 7 महिलाएं सहित 12 लोग एसिड अटैक का शिकार हो गए। वही मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक की गाड़ी मैं सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लाइट गोल होने से पता नहीं चल पाया कि एसिड किसने फेंका था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

और भी

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में जबसे पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्ल्व ने पदभार संभाला है तबसे जिले के लोगों के साथ होने वाले साईबर काईम एवं ठगी का चाहे किसी भी प्रकार का क्राईम हो उनको पकडऩे में धड़ाधड़ पुलिस को कामयाबी मिल रही है। छग के किसानों से 25 लाख रूप्ये की टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को भी दुर्ग पुलिस ने कोलकाता से पकडऩे में सफलता पाई है।

इस गिरोह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के किसान से भी टॉवर लगाने के नाम पर 60 हजार रूपये की ठगी किया था जिसके कारण दुर्ग पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा है। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपियों को गिरफतार किया गया है । पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल है ।

पश्चिम बंगाल 24 परगना में कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगो से ठगी करते थे। टावर लगाने के नाम पर लालच देकर पाटन के किसान से लगभग 60 हजार रुपए की ठगी की थी। छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में अभी तक करीबन 25 लाख रुपए की ठगी आरोपियों के द्वारा की गई है। आरोपियों के पास से पुलिस के द्वारा 44 नग मोबाइल 22 नग डायरी एवं एक दुपहिया वाहन जप्त किया गया है।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पाटन के किसान तेजेन्द्र कुमार चक्रधर निवासी खुडमुड़ी से जून 2022 को महिला आरोपी दीपिका मंडल के द्वारा एयरटेल मोबाईल कंपनी कोलकाता का हवाला देकर खेत में एयरटेल कंपनी का मोबाईल टावर लगाने का ऑफर दिया था। एवज में कंपनी द्वारा एडवांस में 15 लाख रूपया दिया जायेगा और टावर लगने के बाघ क्या हो गया प्रति माह 20 हजार रूपये मंथली भी दिया जायेगा ।

इस समझौते के लिए दस्तावेज तैयार करने के लिये प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 60 हजार रूपया लगेगा जिसे किश्तों में दे सकते है। किसान तेजेंद्र ने झांसे में आकर 25 जून से 4 जुलाई 2022 तक 4 किश्तों कुल 59460 रू का भुगतान किया गया । 24 नवंबर 2022 को प्रार्थी की शिकायत पर उसे आरोपियों के खिलाफ पाटन थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस शातिर गैंग के द्वारा छ.ग. में किये गये ठगी - कवर्धा जिला में एक व्यक्ति से 21 लाख रूपये, धमतरी जिला से 03 लाख 36 हजार रू., धमधा दुर्ग क्षेत्र से 90 हजार रू., शिवनी मध्य प्रदेश से 38460 रू. की ठगी की गई है।

इन आरोपियों को पुलिस ने की है गिरफ्तार

बरुण सिंह उर्फ मयंक सिंह पिता मंगल ॠसह उम्र 39 साल निवासी बुकानेकला याना पटाही जिला पूर्वी चंपारण मोतीहारी बिहार हाल पता सुभाष नगर दमदम थाना दमदम / इटालगाछा रोड । आसिमा राय पिता मोहम्मद मंसूर अली उम्र 30 साल साकिन दत्तारोड बागपारा अपोलो हास्पिटल के सामने थाना विधान नगर सीसी ब्लाक जिला नार्थ 24 परगना, दीपिका मण्डल पिता सपन मण्डल उम्र 26 वर्ष सा 0 115 दत्ताबाद रोड साल्टलेक कोलकाता 700064 थाना विधान नगर कोलकाता, स्नेहा पाल पिता दुलालचंद पाल 25 वर्ष पता 1 / बी -5 रामलाल आगरवाला लेन मेघदुत अपार्टमेंट के सामने घोषवारा थाना बडानगर कोलकाता 700050 (बी.ए.) मामले में जप्त संपत्ती - जिला रायगढ़ के पुसौर पुलिस द्वारा 44 नग मोबाईल, 22 नग डायरी, एक मोटर सायकल बुलेट ।

और भी

ट्रक खरीदी के नाम पर ट्रांसपोर्टर से करोड़ों रूपए की ठगी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर में एक बार फिर ट्रांसपोर्टर से ट्रक खरीदी के नाम पर करोड़ों रूपए की ठगी हो गई है।  ये घटना खमतराई थाना की है।

पुलिस ने बताया कि स्वास्तिक मिनरल्स फर्म के संचालक व पिड़ित जगदीश प्रसाद सिंघानिया से आरोपी राजेश यदु एवं अन्य ने 30-04-2022 के 12-00 बजे से 03-09-2022 12 पुराना ट्रक दिलाने की बात कहते हुए ट्रक विक्रय के फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से 2. 08 करोड ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

और भी

अतीक-अशरफ की हत्या के आरोपियों को CJM कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

प्रयागराज  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। माफिया भाइयों अतीक-अशरफ को गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपी हमलावरों को प्रयागराज सीजेएम कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आपको बता दे कि अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर सीजीएम कोर्ट लेकर पहुंच गई थी। प्रयागराज पुलिस तीनों शूटर्स को ले जाने के लिए सुबह प्रतापगढ़ जेल पहुंची थी। बुधवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस इनकी कस्टडी रिमांड की मांग करी थी।

अतीक के गुर्गों के खौफ के कारण तीनों को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेजा गया था। शूटरों को कचहरी तक लाए जाने के दौरान पूरे रास्ते चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। कचहरी छावनी में तब्दील है। जांच एजेंसियों के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती है।

बता दें 15 अप्रैल की रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को गोली मारने वाले तीनों हमलावरों को सोमवार को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। बताया जा रहा कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है।

 
और भी

दिल्ली में खान मार्केट के पास युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खान मार्केट के पास रविवार शाम 20 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पॉश शॉपिंग इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान आकाश के रूप में हुई है और उस पर रात करीब आठ बजे लोकनायक भवन के सामने सड़क पर हमला किया गया। हमलावर ने आकाश के पेट के ऊपरी दाहिनी ओर वार किया।


अधिकारी ने कहा, स्थानीय निवासियों ने उसे गंभीर हालत में पाया और आरएमएल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारी ने कहा, हालांकि यह व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम प्रतीत होता है, हम सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।

इस घटना ने उस क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है, जो पनपसंद खरीदारी और लजीज भोजन के अनुभवों के लिए जाना जाता है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे कई लोग मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में चिंता जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आकाश का भाई एक सैलून में काम करता है, जबकि उसके पिता हाउसकीपिंग का काम करते हैं।
 

 

और भी

व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर में बेस ऑयल खरीदी के नाम पर व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ये घटना आजाद चौक थाने की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित रामअवतार अग्रवाल की रायपुर स्थित कंपनी ने आरोपियों अंकुर ढिल्लन , धरमवीर ढिल्लन, सचिन शर्मा और राजीव सोलंकी की दिल्ली/कोरबा स्थित कंपनी को 09-10-2021 से 26-12-2021 तक 1,58,39,391 रूपये का माल बेचा था।

आरोपियों ने खरीदे हुए माल के बदले 1,32,25,184 रूपए का भुगतान तो कर दिया मगर 26,14,207 रूपये का भुगतान न करते हुए बची हुई राशि नहीं दी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे छानबीन जारी है।

 

 

और भी

घर का ताला तोड़कर पार किए जेवरात, 3 चोर गिरफ्तार

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पार करने वाले 3 चोर गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, सिक्के, बरतन तथा नकदी रकम बरामद हुई है। मामला उरला थाना के बीरगांव का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारी नगर बीरगावं निवासी ज्योति जायसवाल ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके परिवार की मेटल पार्क में किराने की दुकान है। 9 अप्रैल को प्रार्थिया और उसके परिवार वाले दुकान में ही सो गये थे और घर पर ताला लगा हुआ था। प्रार्थिया परिवार के साथ 10 अप्रैल को बंजारी नगर बीरगांव स्थित घर पहुंची तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। घर अंदर प्रवेश कर देखा तो पाया कि अलमारी व बक्से का ताला टूटा हुआ था, आलमारी में रखे सोनाटा कंपनी की 4 घड़ी तथा बक्से में रखे चांदी का पायल 2 जोड़ी, चांदी की करधन, चांदी के सिक्के 46 नग ,सोने की फुल्ली 3 नग तथा 1 नग फुलकांस का लोटा, 3 जोड़ी चांदी का बिछीया, चांदी का गले का हार तथा नगदी रकम नही थे। कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 163/2023 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।   

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, उसके परिवार के सदस्यों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा खमतराई निवासी संदीप देशलहरे को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथी गोविन्द चतुर्वेदानी एवं खिलेश धृतलहरे के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अन्य दोनो आरोपीयों की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात/सिक्के/बरतन तथा नगदी रकम जुमला कीमती 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
 
गिरफ्तार आरोपी-
संदीप देशलहरे पिता रामनारायण देशलहरे उम्र 27 साल निवासी महराजपुर धमधा जिला बेमेतरा हाल शुक्रवारी बाजार मस्जिद के पास बंजारी नगर खमतराई रायपुर।
गोविन्द चतुर्वेदी पिता यशवंत चतुर्वेदी उम्र 19 साल निवासी शुक्रवारी बाजार बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर।
खिलेश धृतलहरे पिता सोमनाथ धृतलहरे उम्र 19 साल निवासी शुक्रवारी बाजार ईमली पेड़ के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर

और भी

महिला निरीक्षक से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी.

दिल्ली  (छत्तीसगढ़ दर्पण)वर्क फ्रॉम होम स्कैम ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। वर्क फ्राम होम के नाम पर सैंकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी हई है। ऐसा ही एक मामला रायपुर में भी सामने आया है।

जहां एक इनकम टैक्स विभाग की निरीक्षक के साथ वर्क फ्राम होम के नाम पर ठगी की वारदात हो गयी। घटना रायपुर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक शातिर ठग के झांसे में आकर आयकर विभाग की एक महिला निरीक्षक ठगी का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक अमलीडीह गोल्डन टावर कालोनी निवासी आयकर विभाग में निरीक्षक (आइटीओ) के पद पर कार्यरत चंद्रश्री देव (49) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने घर में रहकर पैसे कमाने की सोचकर आठ अप्रैल की रात को मोबाइल में यूट्यूब चैनल में विज्ञापन देखकर बलविंदर सिंह के नंबर 918874586674 पर मिस्ड काल किया।

दूसरे दिन बलविंदर ने वाट्सएप पर मैसेज कर जल्दी भुगतान करने को कहा। पहले 620 रुपये, आधार कार्ड और फोटो मांगा।

आरोपी बलविंदर ने सामान पैकिंग करने का काम करने का झांसा देकर किस्तों में 18 हजार 608 रुपये ठग लिए। 12 अप्रैल को बलविंदर ने काल करके कहा कि आपका दो लाख का सामान आया है।

कंपनी की तरफ से 5970 रुपये का जीएसटी बिल है, उसका भुगतान कर दीजिए। बाद में वापस कर दिया जाएगा। पैसे देने के बाद से बलविंदर सिंह ने मोबाइल रिसिव करना बंद कर दिया।

शिकायत पर राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध कायम कर लिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है, जिससे महिला ने काल किया था और जिस नंबर से महिला ठगी का शिकार हुई है।

आपको बता दें कि देश भर में इस तरह की कई वारदात हुई है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

और भी

पांच लाख रूपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने 5 लाख रूपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य नक्सली मीनू ऊर्फ मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य नक्सली मीनू ऊर्फ मनोज एवं अन्य के उपस्थित होने की सूचना पर थाना जांगला से निरीक्षक धरमा राम तिर्की के नेतृत्व में जिला बल एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम फुल्लोड की ओर निकली थी।

मुखबिर की सूचना पर थाना जांगला एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम द्वारा कोण्ड्रोजी, फुल्लोड की ओर रवाना हुए थे। ग्राम फुल्लोड पटेलपारा पहुंचने पर पुलिस पार्टी को देख 4-5 लोग भागने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी किया गया, जिसमें 1 नक्सली पकड़ा गया।

पूछताछ पर उसने अपना नाम मीनू कलमू ऊर्फ कलमूमी मनोज भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य होना बताया। जिस पर शासन की ओर से 5 लाख का इनाम घोषित था। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से डेटोनेटर बरामद किया गया। वहीं अन्य चार लोग भाग खड़े हुए।

और भी

बदमाशों ने दो गार्ड को गोली मारकर बैंक से लूटे लाखों रूपये

पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण) सारण जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और 13.28 लाख रुपये लूट लिये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मृतकों की पहचान गणेश शाह और रामनरेश राय के रूप में की गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘पांच अज्ञात व्यक्ति दोपहर 12.30 बजे के आसपास बैंक में दाखिल हुए। सुरक्षा गार्ड ने विरोध किया तो उन पर गोली चला दी।

दोनों गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज संगाल रही है। 

 

 

और भी