क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती : 4 अभ्यर्थीयों ने दिया फर्जी सर्टिफिकेट, एफआईआर दर्ज

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अधीक्षक डाकघर रायगढ द्वारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिये अभ्यार्थी स्वाती कवंर निवासी चिरमिरी द्वारा फर्जी अंकसूची के जरिये नियुक्ति प्राप्त करने के संबंध में आवेदन दिया गया। कोतवाली थाने में उक्त आवेदन पत्र की जांच पर अभ्यार्थी स्वाती कवंर के अलावा 3 अन्य अभ्यार्थीयों द्वारा भी फर्जी सर्टिफिकेट के जरिये नियुक्ति पाये जाने पर चारों अभ्यार्थीयों पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

डाकघर से प्राप्त आवेदन अनुसार अभ्यार्थी स्वाती कवर आत्मज विरेन्द्र कुमार पो खम्हानिया थाना सीपत शाखा डाकपाल चिरमी (चिरमिरी) ऑनलाइन अपलोड अंकसूची के प्राप्तांक के आधार पर चयन हुआ, जिसके दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही हेतु चयनित अभ्यार्थी को अधीक्षक डाकघर रायगढ़ कार्यालय में उपस्थित होने हेतु इंटीमेशन लेटर जारी किया गया।
 
चयनित अभ्यार्थी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों (अंकसूची) के भौतिक सत्यापन उपरांत अंकसूची को संबंधित बोर्ड छ.ग. राज्य ओपन स्कूल रायपुर से सत्यापित के लिये पत्राचार किया गया जिसके जवाब में पंजीयक छ.ग. राज्य ओपन स्कूल रायपुर से प्राप्त पत्रानुसार सत्यापन हेतु भेजी गयी अंकसूची उनके कार्यालय द्वारा जारी नहीं की गयी है। अधीक्षक डाकघर रायगढ़ के पत्र अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति 10वीं के आधार पर होती है, अभ्यार्थी द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है।

आवेदन जांच पर आरोपीगण
स्वाती कवंर पिता बिरेन्द्र कुमार साकिन खमहरिया थाना सीपत जिला बिलासपुर।
भोजराम सिदार पिता राधेलाल सिदार ग्राम साजापाली थाना खरसिया चौकी जोबी रायगढ़।
केश्वर पिता मनहरण सिंह ग्राम बड़पारा करगढी पोड़ी दलहा जांजगीर चांपा।
कृष्ण कुमार पिता शिवलोचन साकिन गौटिया पारा बम्हनपुरी जिला बलौदाबाजार।
इन सभी पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
और भी

ऑपरेशन नारकोस के तहत रेसुब ने बरामद किया 36 किलो गांजा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब एस के गुप्ता के निर्देशन म 24 जून को समय 18.35 बजे मुखबिर सूचना पर रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एम के मुखर्जी, मंडल टास्क टीम रायपुर उप निरीक्षक ए जेड चौधरी, उप निरीक्षक सनातन थानापति, उपनि. बी आर साहू, सउपनि यू के श्रीवास अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर प्र.आ. व्ही सी बंजारे, आ एन के महाना, आ. देवेश सिंह हमराह के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेट फार्म नं 01 ए के सामने के ओला पार्किंग के अंदर लावारिस अवस्था में 02 ट्रॉली बैग में कुल 12 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला वजन 36 किलो जिसका अनुमानित कीमत 180000/- रू (एक लाख अस्सी हजार रू.)है। जिसे एनडीपीएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर जीआरपी रायपुर को सूपूर्द किया गया जिसे अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 52/22 धारा 20 बी एनडीपीएस दिनांक 25.06.22 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

और भी

गटर में बोरे में बंद मिली महिला के लाश की गुत्थी नेवई पुलिस ने सुलझाई

 महिला के सिर पर हथौड़ी से वार कर दो युवकों ने उतारा था मौत के घाट

भिलाई  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुलभ शौचालय के गटर में बोरे में बंद मिली महिला के लाश की गुत्थी नेवई पुलिस ने सुलझा ली और मर्डर करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जिस महिला की हत्या इन दोनो युवकों ने की उससे इनका बहुत पहले से शारीरिक संबंध था और महिला इन युवकों को बलात्कार में मामले में फंसाने की धमकी देती थी जो इन दोनो युवकों को नागवार गुजरा और ये दोनो युवक उस महिला के साथ शराब सेवन करने के बार उसके सिर पर हथौड़ा से वार कर दिये जिससे महिला की मौत हो गई और उसके बाद उसके लाश को बोरे में बंद कर सुलभ शौचालय के पास स्थित गटर में फेंक दिये थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मरोदा नेवई निवासी भावना साहू (35 वर्ष) नामक महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेवई एरिया के दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ा है। पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि घटना की घटना की रात युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। यह संबंध काफी पहले से था। इसी संबंध के चलते बाद भावना दोनों युवकों को बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर दोनों युवकों ने भावना को रास्ते से हटाने का योजना बनाया। योजना के तहत तीनों एक साथ बैठकर शराब पीए उसके बाद युवकों हथौड़ी से भावना के सिर पर जोरदार वार किया। अधमरा होने के बाद उसे मकान के दीवार पर पटका गया। मौत होने के बाद दोनों युवक लाश को बोरे में बंद कर नेवई स्थित शौचालय के पास गटर में फेंक कर फरार हो गए थे। गुरुवार को सफाई कर्मी दोपहर पहुंचा जहां एक बोरे में लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई।

गौरतलब रहे कि मृतका महिला नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा में अकेली रहती थी। उसके घर पर संदिग्ध लोगों का आना जाना था। गटर में उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने महिला के घर आने जाने वालों की जानकारी एकत्रित की। इनमें से संदेह के आधार पर छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। इस पूछताछ में दो युवकों के महिला की हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है।
और भी

मुंबई सहित 12 जगहों पर सीबीआई के छापे, 34 हजार करोड़ के बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला…

मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के अब तक के सबसे बड़े बैंक घोटाले के उजागर होने के बाद सीबीआई की टीम मुंबई सहित 12 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उसके तत्कालीन मुख्य प्रबंध निदेशक कपिल वधावन, तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन, व्यवसायी सुधाकर शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप है।

नीरव मोदी के घोटाले से तिगुना बड़ा है फ्रॉड
सीबीआई 34615 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में बुधवार को मुंबई और महाराष्ट्र में डीएचएफएल, उसके प्रमोटरों कपिल वधावन, धीरज वधावन, व्यवसायी सुधाकर शेट्टी और अन्य से जुड़े परिसरों में 12 स्थानों पर तलाशी कर रही है। पता चला है कि यह देश की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी है, जो नीरव मोदी के घोटाले ने लगभग तीन गुना बड़ी है।
 
17 बैंकों के कंसोर्टियम के साथ धोखाधड़ी
एफआईआर के अनुसार, दीवान हाउसिंग फाइनेंस कर्पोरेशन लिमिटेड, उसके तत्कालीन मुख्य प्रबंध निदेशक कपिल वधावन, तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन, व्यवसायी सुधाकर शेट्टी और अन्य आरोपियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के संघ को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश रची। सीबीआई के मुताबिक साजिश के तहत आरोपी कपिल वधावन और अन्य ने कंसोर्टियम बैंकों को 42,871 करोड़ रुपये के बड़े ऋणों को मंजूरी देने के लिए प्रेरित किया। डीएचएफएल की पुस्तकों में धोखाधड़ी करके धन के एक महत्वपूर्ण हिस्से का गबन कर उसका दुरुपयोग किया। कंसोर्टियम बैंकों का वैध बकाया, जिससे कंसोर्टियम लेंडर्स को 34,615 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
 
सीबीआई में इनके खिलाफ है FIR
सीबीआई ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल), कपिल वधावन, धीरज वधावन, स्काईलार्क बिल्डकॉन प्रा. लिमिटेड, दर्शन डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड, सिगटिया कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स प्रा. लिमिटेड, टाउनशिप डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड, शिशिर रियलिटी प्रा. लिमिटेड, सनब्लिंक रियल एस्टेट प्रा. लिमिटेड, सुधाकर शेट्टी और अन्य को मामले में आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एक दशक से दिया जा रहा था कर्ज
बैंकों ने 2010 से आरोपी फर्मों को ऋण देना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2019 में 34,615 करोड़ रुपये से अधिक के ऋणों को गैर-निष्पादित संपत्ति (NPA) घोषित किया गया था।

 

और भी

निगरानीशुदा बदमाश की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के चंगोराभाठा इलाके में निगरानीशुदा बदमाश राजा ठाकुर की हत्या हो गई है। तीन सगे भाईयों रामवतार साहू, रामू साहू किशोर साहू ने डंडे से पीट-पीटकर राजा की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। डीडी नगर थाना पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही एक की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे , इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुचे। इसके बाद तीनों भाइयों से क्या हुआ क्यो गाली दे रहे हो कहने पर तीनों भाइयों और राजा ठाकुर और सुनील साहू के बीच झगड़ा हुआ जिसमे रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किये। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल लाये जहा उसकी मृत्यु हो गय

घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील साहू की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है प्रकरण के दो आरोपी रामावतार साहू एवं रामू साहू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इनमें से रामू साहू गूँगा-बहरा है। एक अन्य आरोपी भाई बितेश साहू की पता तलाश जारी है।
और भी

दस लीटर महुआ शराब व 70 किलो महुआ लाहन जप्त

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 21 जून को अवैध शराब विक्रेताओं व निर्माताओं के विरूद्व अभियान चलाते हुए आबकारी वृत्त चारामा के आबकारी अमले की ओर से दस लीटर हाथ भट्टी शराब व 70 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया है। चारामा थाना अन्तर्गत बांधपारा डोकला निवासी अनिल कुमार पिता चन्द्रशेर सिन्हा के मकान से कायर्वाही करते हुए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत अजमानतीय प्रकरण कायम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है। इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, आरक्षक मोहनराम खापर्डे, ललित ठाकुर, श्यामसुन्दर केसरी, शांतिबाई साहू और देवेन्द्र बोथरा का सहयोग रहा।

और भी

सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर, हथियार व गोला-बारूद बरामद

जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी पाई है। सुरक्षाबलों ने रविवार से चल रही मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, कुपवाड़ा मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए हैं। अब तक मुठभेड़ में कुल 4 आतंकवादी मारे गए हैं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
 
पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में एक आतंकी शौकत अहमद शेख को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर आतंकी ठिकाने की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होते देख फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक-एक कर दो आतंकी मारे गए। ढेर किया गया एक आतंकी लश्कर-ए-ताइबा का पाकिस्तानी दहशतगर्द था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी भी घिर गया था, उसने भी आतंकी ठिकाने पर पहुंचकर साथियों के साथ फायरिंग शुरू कर दी थी। हालांकि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया। जिनमें आतंकी शौकत अहमद शेख भी शामिल है।
 
इसके अलावा, रविवार को ही कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा इलाके के गुज्जरपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त कुलगाम के जाकिर पाडर और श्रीनगर के हरीश शरीफ के रूप में हुई है।

अल-बद्र के तीन आतंकी पिस्टल-ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार
दूसरी ओर, उत्तरी कश्मीर में अल-बद्र के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया है। इनके पास से पिस्टल, हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों की ओर से इन्हें इलाके में आतंकी हमलों का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वानगाम क्रॉसिंग के पास पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की ओर से नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन, आठ गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

इनकी शिनाख्त क्रालगुंड खायपोरा निवासी नजीम अहमद भट, सिराजदीन खान व आदिल गुल के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे आतंकी तंजीम अल-बद्र के लिए काम कर रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों की ओर से उन्हें इलाके में आतंकी हमले का टास्क दिया गया है। इसी सिलसिले में वे जा रहे थे।
और भी

मुखबिर के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मारा…

कोंडागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में आए दिन निर्दोष ग्रामीण मारे जा रहे है। ताजा जानकारी अनुसार सोमवार को माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में 35 वर्षीय ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना मर्दापाल थाना क्षेत्र के अदवाल गांव में शनिवार रात को हुई और मृतक की शिनाख्त सोमा मांडवी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया, ” कल रात हथियारों से लैस नक्सलियों का एक समूह अदवाल पहुंचा, मांडवी को खींचकर उसके घर से बाहर निकाला और उस पर पुलिस का मुखबिर होने का इल्ज़ाम लगाने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।” अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है।
और भी

मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत 3 नक्सली ढेर…

बालाघाट (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश के बालाघाट के लांजी में पुलिस ने मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 3 नक्सलियों के ढेर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने इन नक्सलियों को घेरा है। अभी एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इस क्षेत्र में नक्सली मूवमेंट पहले के मुकाबले काफी हद तक बढ़ा है। लांजी अति नक्सल प्रभावित इलाका है।

लांजी से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कंदला के जंगल में मुठभेड़ हुई है। पुलिस एनकाउंटर में विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सली ढेर हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से AK47 बंदूकें बरामद की हैं। कुछ नक्सलियों के मौके से भागने की भी सूचना आई है। पुलिस टीम अभी जंगल में मौजूद है।
और भी

कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कश्मीर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए और इसी के साथ पिछले 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जारी मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में अभी तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया,  कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ संबंधी ताजा जानकारी के मुताबिक शौकत समेत दो और आतंकवादी मारे गए। अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाश जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।
 
इस बीच पुलवामा जिले में एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के चटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभियान अभी जारी है।
और भी

बुरी नियत से घर में घुसे थे 3 बदमाश, युवती ने विरोध किया तो कर दी थी हत्या

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के हाईप्रोफाइल काजल मसंद हत्याकांड के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। क्षेत्र के नामी बदमाश युवक ने पत्थर से उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। दरअसल आरोपी युवती पर बुरी नजर रखता था। 14 जून को जब युवती घर पर अकेली थी तो आरोपी अपने 2 साथियों के साथ वहां पहुंचा। बलात्कार करने की कोशिश के दौरान युवती ने जब पूरजोर विरोध किया तो उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी न्यूड फोटो युवती के मोबाइल पर ही खींच ली और भाग निकले थे। डॉग स्क्वायड ने इस हत्याकांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी, बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

और भी

लुकेश्वर साहू की मृत्यु की होगी दंडाधिकारी जांच

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गातापारा के लुकेश्वर साहू की, मृत्यु की होगी दंडाधिकारी जांच। दरअसल कलेक्टर और ज़िला दंडाधिकारी पी.एस.एल्मा ने उनकी मृत्यु की दंडाधिकारी जांच की घोषणा की है। इसके लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी कुरूद आर.के.कृपाल को जांच अधिकारी बनाया गया है। जिन्हें 4 बिंदुओं क्रमशः मृतक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई?, मृत्यु का क्या कारण है?, मृतक की मृत्यु के लिए यदि कोई जिम्मेदार है, तो उत्तरदायित्व का निर्धारण और अन्य बिन्दु जो जांच अधिकारी उचित समझे, पर जांच कर एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

गौरतलब है कि पिछले 16 जून को धमतरी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कुरूद के गातापार निवासी लुकेश्वर साहू की मृत्यु हो गई। उन्हें स्वास्थ्य खराब होने की वजह से 15 जून की रात को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इससे पहले लुकेश्वर के खिलाफ लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए मीना विश्वकर्मा ने बिरेझर चौकी में 9 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त रिपोर्ट पर 9 और 10 जून को लुकेश्वर साहू को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी बुलाया गया और उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई थी। इससे परिजनों ने पुलिस के द्वारा मारपीट करने की वजह से उनकी मृत्यु होने की शंका जताई। इसपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने दण्डाधिकारी जांच प्रस्तावित की। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एल्मा इससे सहमत होते हुए लुकेश्वर की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच की घोषणा की और एसडीएम कुरूद को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।श्वर साहू कीकेश्वर साहू की

और भी

बड़े ज्वेलर्स वालों के यहां ठगी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

नकली सोने का जेवरदेरक असली सोने का ज्वेलर्स लेकर करते थे ठगी का कार्य

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग,रायपुर और बिलासपुर के बड़े बडे नामी गिरामी ज्वेलर्सवालों के यहां ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार लोगों को दुर्ग पुलिस ने फरार होने के पहले ही लॉज से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जिसमें दे महिला एवं दो पुरूष शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए कीमती के सोने के जेवरात और कागजात जप्त किया है।

ये गिरोह के लोग जिले के सहेली ज्वेलर्स, महावीर ज्वेलर्स सहित कई नामी ज्वेलर्स को ठग चुके हैं। इन्होंने रायपुर में दो और बिलासपुर में 4 ज्वेलर्स को भी इसी तरह लाखों का चूना लगाया है। मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग के ब्राम्हणपारा निवासी जानेमाने ज्वेलर्स मोहित जैन 33 वर्ष ने 17 जून को दुर्ग थाने में इसकी शिकायत दर्ज कारई थी। उन्होंने बताया कि उनके ज्वेलर्स दुकान में एक सुनिता देवी नाम की महिला आई थी। उसने सोने का टाप्स खरीदने की बात कही। महिला को एक सोने का टाप्स पसंद आया। इसके बाद उसने पुराने सोने के जेवर देकर दिया और उसकी जगह सोने का नया टॉप्स ले लिया। जब महिला जेवर और बिल लेकर चली गई तो उसके बाद उन्होंने उसके पुराने जेवर को चेक कराया तो वह नकली निकला।
 
ऐसी ही एक घटना को अंजाम एक महिला ने 16 जून को महावीर ज्वेलर्स में भी दिया था। उसने पुराने जेवर की जगह दुकान से नया जेवर लिया और चली गई। सोनार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की और उसने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने बंटी बबली की धर पकड़ करने के लिए जिले के सभी लॉजों को चेक किया। पतासाजी के दौरान स्टेशन रोडए दुर्ग स्थित लाखे लाज में सुनिता नामक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति संजय कुमार और उसका दोस्त पिंटू और उसकी पत्नी रेशमी सभी लोग मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देते ते।
 
वारदात को अंजाम देने एक शहर में दो दिन रुककर देते थे ये आरोपी
महिला ने बताया कि वो सभी लोग एक साथ एक शहर में जाते थे। वहां दो दिन से ज्यादा वहीं नहीं रुकते थे। वहां सोनारों के दुकान में जाकर घटना को अंजाम देकर अलग.अलग होकर दूसरे शहर निकल जाते थे। महिला दुर्ग शहर छोड़कर जाने वाली ही थी कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिनाख्त पर पुलिस ने संजय कुमार पिंटू और रेशमी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की गयी सोने का लाकेट और टाप्स जब्त किया गया

रायपुर और बिलासपुर में भी की ठगी
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रायपुर में 2 ज्वेलर्स और बिलासपुर में 4 ज्वेलर्स के यहां जाकर उन्हें इसी तरह नकली सोने का जेवर जेवर देकर असली की खरीदी की। उन्होंने इस तरह उनसे करीब 1 लाख 68 हजार 500 रुपए की ठगी की है।

 

और भी

40 लाख की धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेक्टर चार निवासी जयप्रकाश चौहान से इस्टेन्ट पाकेट मनी नामक एप और गोल्ड में निवेश के नाम पर 40 लाख रूपये धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों में से शनिवार को 4आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है, एक आरोपी फरार है उसे भी शीघ्र पकड़ लिया जायेगा। उक्त बातें आत जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने इस धोखाधड़ी के मामले का पत्रकारों के सामने खुलासा करने के दौरान कही।

एसपी डॉ. पल्लव ने बताया कि विगत 14 अप्रैल को जय प्रकाश चौहान पिता स्व.रमाकांत चौहान निवासी मकान नम्बर 01/21, सड़क एवेन्यु बी, सेक्टर 01 भिलाई जिला दुर्ग ने थाना भिलाई भट्टी में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि शेखर पसीने, पंकज वर्मा, मुस्कान गुप्ता, अदनान शेख व शारिक खान ने मुझको आई. पी.एम (इस्टेन्ट पाकेट मनी) नाम के एप के माध्यम से छात्रों को लोन उपलब्ध कराने के लिए पैसा निवेश करने के नाम पर तथा बैंकों में गिरवी रखे गोल्ड को बैंकों से सस्ते दामों में खरीदकर बाहर मार्केट में अच्छे दामों में बेचकर लाभ अजित कर सकते है। इन लोगों ने मुझे इस प्रकार से झांसा देकर अलग-अलग समय में मेरे विभिन्न खातों में रकम जमा कराकर व नगदी रकम 21.12.2019 से 20.06.2021 के मध्य 40, 58,000/-रू. लेकर धोखाधड़ी की है। जयप्रकाश चौहान की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 44/2022, धारा 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धोखाधड़ी की उपरोक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव द्वारा धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की रकम को तत्काल होल्ड कराने एवं आरोपियों की शीघ् गिरफ्तारी करने के संबंध में निदेश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धुव रा.पु.से., नगर पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर सिद्धिकी के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा तथा थाना प्रभारी भिलाई भट्टी निरीक्षक के.के.कुशवाहा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। इस टीम ने जयप्रकाश के साथ धोखाधड़ी करने वाले कुल 5 आरोपियों मे से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं एक आरोपी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
और भी

टारगेट किलिंग : आतंकियों ने सब इंस्पेक्टर को मारी गोली…

श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में पुलिस सब इंस्पेक्टर की आतंकियों ने गोलियों मारकर हत्या कर दी। उनका शव गोलियों से छलनी मिला है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर पर हमला शुक्रवार देर शाम को पंपोर इलाके के संबूरा में हुआ। फारूक आह मीर का शव उनके घर के पास धान के खेतों में मिला।

खेतों में काम करने के दौरान आतंकियों ने किया हमला
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह कल शाम को अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच आतंकियों ने उन्हें गोली मारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मीर सीटीसी लेथपोरा में आईआरपी 23वीं बटालियन में तैनात थे। कुछ दिन पहले आतंकियों ने राजस्थान निवासी बैंक अधिकारी की दफ्तर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
हिंदू शिक्षक रजनी बाला भी आतंकियों के गोली का निशाना बनी
इससे पहले हिंदू शिक्षक रजनी बाला भी आतंकियों के गोली का निशाना बनी थी। सांबा की मूल निवासी महिला शिक्षक रजनी बाला की घात लगाए आतंकियों ने स्कूल के भीतर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस महीने आतंकियों ने कश्मीरी पंडित समेत दो हिंदू कर्मचारियों की हत्या कर दी।

मई में दहशतगर्दों ने सात लोगों की लक्षित हत्याएं की हैं। घटना के बाद कश्मीर से लेकर जम्मू तक जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुए हैं। आतंकियों ने 12 मई को बडगाम जिले के चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या कर दी थी। इस महीने हुई सात लक्षित हत्याओं में तीन पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की जान ले ली गई।

हाल में हुई टारगेट किलिंग
2 जून: कुलगाम जिले में एक बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
31 मई: कुलगाम के गोपालपोरा में हिंदू महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या
25 मई: बडगाम में घर पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या। उसका 10 वर्षीय भतीजा हाथ में गोली लगने से घायल।
24 मई: श्रीनगर में पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की हत्या। उसकी 7 साल की बेटी घायल
17 मई: बारामुला में शराब दुकान पर ग्रेनेड हमला, राजोरी के सेल्सैन रंजीत सिंह की मौत, तीन अन्य घायल
13 मई: पुलवामा के गडूरा गांव में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या
12 मई: बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या हत्या कर दी।
7 मई : श्रीनगर में डॉ अली जान रोड पर आइवा ब्रिज के पास आतंकवादी हमले में पुलिस कांस्टेबल गुलाम हसन डार की मौत
और भी

राइफल और कारतूस के साथ 4 शिकारी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार (वीएनएस)। वन क्षेत्र में जानवरों का शिकार करने के लिए घूम रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लवन रेंज के पीपरछेड़ी के पास जंगल में आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले है। आरोपियों में वन विभाग का बीट गार्ड, माईनिंग विभाग में सुपरवाइजर और PWD में ठेकेदार का काम करने वाला भी शामिल है।

आरोपियों के कब्जे से एक .22 (22 बोर) राइफल, 24 नग जिंदा कारतूस, चाकू टंगिया बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट एवं वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 
आरोपियों के नाम
शाहिद नकवी पिता एस-एम नकवी निवासी बैरन बाजार रायपुर, जो कि माइनिंग विभाग में सुपरवाइजर के पद पर है।
मोहम्मद वसीम खान पिता आसिफ वसीम उम्र 33 साल साकिन व्यापार विहार डोंड धरसींवा, रायपुर में फारेस्ट गार्ड का काम करता है।
नवाज खान उर्फ अब्दुल हामिद खान पिता अब्दुल कादिर उम्र 51 साल निवासी ग्राम जेबा अभनपुर।
आनंद श्रीवास्तव पिता सत्यनारायण श्रीवास्तव उम्र 51 साल निवासी पेंशन बाड़ा, PWD विभाग में ठेकेदार का काम करता है।
और भी

अग्निपथ विवाद : पुलिस ने 4 जिलों में दर्ज की 6 एफआईआर, अब तक 260 गिरफ्तार

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल हो रहा है। यूपी में भी कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन चल रहे हैं। पुलिस ने चार जिलों में छह एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने अब तक 260 लोग गिरफ्तार कर लिए हैं।

आपको बता दें कि सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर शुरू हुए विरोध ने अब उग्र रूप से लिया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में युवकों ने भारी तोड़-फोड़ किया है। कई स्थानों पर युवकों ने रेलवे और रोडवेज बसों में आगजनी करने के साथ ही सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर रेलवे स्टेशनो में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है। वहीं, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे समेत कई स्थानों पर जाम लगाने व वाहनों पर पथराव किए जाने की भी खबर है।
 
उप्रदव और आगजनी पर उतारू भीड़ पर काबू करने के लिए पुलिस को भी कई स्थानों पर लाठी चार्ज करने के साथ ही आसू गैस को गोले छोड़ने पड़े हैं। यमुना एक्सप्रेसवे और टप्पल-जट्टारी क्षेत्र में हाइवे जाम करके पथराव किया गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी जट्टारी को फूंक दिया। चौकी में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जट्टारी पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दरोगा की कार में आग लगा दी गई।

चेयरमैन की गाड़ी भी फूंक दी गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस-प्रशासन के वाहनों सहित दर्जनों यूपी व हरियाणा रोडवेज बसों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। बवाल में सीओ खैर सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। तनावपूर्ण हालात की सूचना पाकर टप्पल पहुंचे आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण की गाड़ी पर भी पथराव हुआ। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर कुछ ज़िलों में बवाल हुआ है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। उन्होंने बताया कि बलिया में एक स्थान पर ट्रेन की खाड़ी बोगी में आग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सीओ ख़ैर (अलीगढ़) के गम्भीर रूप से घायल होने की बात गलत है।

वह अपनी ड्यूटी पर हैं और स्वस्थ हैं। मेरी उनसे स्वयं वार्ता हुई है। हल्की चोट आई थी पर वे एक बहादुर पुलिसकर्मी की तरह अपने कार्य में जुटे हैं। एडीजी ने बताया कि पुलिस को यह भी इनपुट मिले हैं कि छात्रों को भड़काया जा रहा है और कुछ अराजक तत्व भी छात्रों के बीच घुस गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को समझाया जा रहा है और इस काम में जन प्रतिनिधियों और ग्राम प्राधानो को भी लगाया गया है।
और भी

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों की किया ढेर, जारी है मुठभेड़…

जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिला के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने दो के करीब आतंकियों को घेर लिया है।

कुलगाम के मिशिपोरा इलाके में जारी तलाशी अभियान के उपरांत आज एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। इसमें अभी तक सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। कश्मीर जोन पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सूचित किया है कि कुलगाम में अभी तक एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। जल्द ही अन्य आतंकियों को भी उनके अंजाम तक पहुंचा दिया जाएग

जारी मुठभेड़ के एक घंटे के उपरांत कश्मीर जोन पुलिस ने फिर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बताया कि अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिला के कोकरनाग इलाके के हंगलगुंड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के उपरांत सेना और सीआरपीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षालों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले मोर्चा संभाला और फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आतंकियों ने इसे अनसुना कर फायरिंग जारी रखी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ फायरिंग जारी रखी है। आतंकियों की संख्या दो के करीब बताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षाबला, आतंकियों के सफाए में पूरी तरह से जुटे हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुलगाम के मिशिपोरा इलाके में गत मंगलवार से आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी था। आज दोपहर को अचानक सुरक्षाबलों का आतंकियों से एक बार फिर आमना-सामना हो गया। नतीजतन, सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अभी भी मुठभेड़ स्थल पर दो आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है। जल्द ही इनका खात्मा कर दिया जाएगा।
और भी