Dhanbad judge murder case: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दो आरोपी दोषी करार, अगले हफ्ते सजा का ऐलान
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बटनदार धारदार चाकू के साथ आरोपी शेख शकील को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा अग्रसेन चौक के पास हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी शेख शकील पिता शेख कल्लू उम्र 34 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पीछे समता कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 213/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
बता दें कि आरोपी शेख शकील थाना आजाद चौक का गुण्डा बदमाश है, जो पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
बेंगलुरू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्च के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आय़ा है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बेल्लारे क्षेत्र में कुछ बाइक सवारों ने उनपर हमला कर दिया, इन लोगों ने प्रवीण को इतनी बुरी तरह से मारा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल जब प्रवीण मंगलवार रात को अपनी दुकान बंद कर रहे थे, उसी वक्त उनपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।, जिसके चलते उन्हें इतनी चोट लगी कि वह अस्पताल भी नहीं पहुंच पाए और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
खंडवा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के खंडवा जिले से एक साथ तीन लड़कियों के सुसाइड करने का मामला निकल कर सामने आया है, जहां तीनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले, तीनों ही लड़कियां बहन बताई जा रही हैं। यह मामला खंडवा जिले के कोट खेड़ी गांव का है, जहां घर से निकली तीनों बहनों की तलाश में जब परिजन निकले तो उन्हें पेड़ पर तीनों के शव लटके दिखाई दिए, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, तीनों बहनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है, इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेसुब पोस्ट दुर्ग, मंडल टास्क टीम-2, जीआरपी दुर्ग के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन दुर्ग के माल धक्का पानी टंकी के पास एक व्यक्ति से 382 नग अंग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक रेसुब पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा, उप निरीक्षक एस ए राव, उप निरीक्षक एम एल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति (टास्क टीम दुर्ग) सउनि ए एच सरदार, प्रधान आरक्षक टी एम रेडी, प्रधान आरक्षक ए के मोर्या,आरक्षक एल के यादव, जीआरपी दुर्ग के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन दुर्ग के माल धक्का पानी टंकी के पास मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में मिला रोककर पूछताछ करने पर घबराने लगा पूछने पर अपना नाम पता- स्वप्निल रामभाऊ भडगरे, पिता-रामभाऊ भडगरे, उम्र-32 वर्ष, साकिन-सिद्धार्थ वार्ड वरोरा चंद्रपुर, थाना-वरोरा, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। तथा अपने पास रखे 2 नग नीले रंग का कार्टून को खोलकर दिखाने को कहने पर वह अपने दोनों कार्टूनों के अंदर से कुल 382 नग प्रति नग 180 एमएल का अंग्रेजी शराब मेकडाल नंबर1 का जिसकी कुल कीमत 84000/- रुपया जिसे तस्करी कर बेचने के लिये ले जाना बताया। जीआरपी दुर्ग द्वारा अपराध क्रमांक 73/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कटेकल्याण थाना क्षेत्र में बीती रात डीआरजी जवानों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ जबरामेट्टा के जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ में डीआरजी ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया।
मृत नक्सली की शिनाख्ती बुधराम मरकाम के रूप में हुई, जो कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर था। बुधराम मरकाम पर पहले से 15 मामले दर्ज थे। बुधराम पर 5 लाख का इनाम भी घोषित था। फिलहाल घटनास्थल पर अब भी टीम की सर्चिंग जारी है। पूरे मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।
इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसमें कलयुगी मामी का क्रूर चेहरा भी देखने मिल रहा है, यहां एक मामी ने अपनी गोद ली भांजी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। मामी ना सिर्फ मासूम के साथ मारपीट करती थी, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई है। लोगों ने जब मासूम को घायल हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत चाइल्डलाइन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम ने पहुंचकर मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां फिलहाल मासूम का इलाज जारी है।
इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी मौसा ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दी, जिसके चलते वह लगातार भतीजी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं भतीजी से शादी के लिए मौसा अपनी पत्नी तक को छोड़ने के लिए तैयार था। मौसा की लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां और बेटी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, और मौसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने मौसा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से असामाजिक व अपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने व उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में व अनुअधिकारी कुरूद अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप अपने घर के पास ग्राम सिंगपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, कि तस्दीकी व वैधानिक कार्यवाही केलिए स्टाफ रवाना किये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम सिंगपुर में आरोपी सेमुवल ग्वाल पिता विनोद कुमार ग्वाल उम्र 43 साल निवासी सिंगपुर थाना मगरलोड जिला धमतरी को पकडकर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 10 पौवा गोवा विस्की अंग्रेजी शराब 10 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त थाना मगरलोड में आरोपी के विरुद्ध अप.क्रमांक 168/2022 धारा 34 (1)(ब) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कायर्वाही की गई।
बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले से 13 किमी की दूरी पर ग्राम पदेड़ा में नक्सलियों ने तीन जियो नेटवर्क के वाहनों को आग हवाले किया है। जानकारी अनुसार नक्सलियों ने रविवार शाम 5 बजे के लगभग एक जेसीबी, दो पिक़़अप वाहन में आगजनी की है। रविवार को पदेडा के बाजार पारा में हुई आगजनी की घटना पर बीजापुर से टीआई शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंची है। सूत्रों ने बताया कि चेरपाल नदी में बाढ़ होने के बाद भी सीआरपीएफ के जवान नदी पार कर घटनास्थल पहुंचे है।
नक्सलियों द्वारा आगजनी के पहले वाहन चालकों व मशीन आपरेटरों व मजदूरों के साथ मारपीट भी करने जानकारी मिली है। मारपीट कर चेतावनी देकर छोड़ा है। विदित हो जिओ नेटवर्क का काम पूरे जिले में चल रहा है। जियो नेटवर्क के कारण संचार की सुविधा उपभोक्ताओं को मिल रही है। घटना बीजापुर थाना का होने से टीआई शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि यह घटना शाम 5बजे के आसपास की है। पुलिस के घटना स्थल पहूंचने के पहले नक्सली आगजनी की वारदात कर भाग खड़े हुए हैं। जियो नेटवर्क के काम करने वाले मजदूरों व वाहन चालकों से पुछताछ कर मामला पंजीबद्ध किया गया। हर वर्ष जुलाई माह में नक्सलियों द्वारा अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में शहीद सप्ताह मनाते है। इस दरम्यान नक्सली संगठन द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने शहर के एक नामचीन होटल में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 11 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है।
तेलीबांधा पुलिस ने बताया, रायपुर के होटल हयात में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था, जिसकी मुखबीर से सूचना मिलने पर प्वाइंटर भेजकर सौदा तय कराया गया। प्वाइंटर के ईशारा पर पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान 11 महिलाओं और 2 दलाल सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी महिलाएं अलग-अलग राज्यों की निवासी हैं। आरोपियों से 14 नग मोबाईल सहित नकदी भी जब्त की गई है। आरोपी पुरुषों के नाम विप्लव चौरडिया और पंकज गोयल बताए जा रहे हैं।
रेलवे ठेकेदार की हत्या कर चल रहे थे फरार
लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार के निलमथा में बीते 25 जून को हुई रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख की हत्या में शामिल बिहार के तीन शूटरों और पुलिस की रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कैंट इलाके में लोको तिराहे से यदुनाथ चौक के बीच हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बाइक पर सवार तीनों बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर रहे थे। पुलिस ने जब घेराबंदी करने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों घायल हो गए।
तीनों बिहार के कुख्यात रईश खान गैंग के शार्प शूटर हैं। घायल शूटरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बीते सोमवार को पुलिस ने कैंट के पिपरा घाट पर वीरेंद्र ठाकुर की हत्या की साजिश रचने वाले उसकी पत्नी करीबी बिट्टू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। डीसीपी पूर्वी प्रार्ची सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, कैंट, आशियाना पुलिस को लगाया गया था।
इस बीच पुलिस को जानकारी हुई कि बाइक सवार तीनों संदिग्ध लोको तिराहे से यदुनाथ चौक की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे दो बदमाश फायरिंग करने लगे। इस बीच बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हुई और वह गिर गए। पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह जंगल में घुस गए। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों के पास से एक मुंगेरी पिस्टल, दो देशी तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों, रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में शामिल थे। तीनों की पहचान बिहार निवासी कासिफ, मुन्ना और फैसल के रूप में हुई।
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि तीनों बदमाश बिहार के कुख्तात रईश खान गैंग के शूटर हैं। तीनों को वीरेंद्र की हत्या की साजिश रचने वाले बिट्टू के कहने पर फिरदौस ने हायर किया था। तीनों को हत्या के लिए रुपये दिए थे। तीनों वीरेंद्र की हत्या के एक दिन पूर्व आकर लखनऊ में ही रुके थे।
बिहार में रची थी हत्या की साजिश, वीडियो काल कर बताया था रास्ता
एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बिट्टू ने वीरेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। वीरेंद्र की हत्या बीते 25 जून को हुई थी। 24 को फिरदौस और उसके साथी शूटर लखनऊ आ गए थे। जब फिरदौस और उसके साथियों ने वीरेंद्र के निलमथा स्थित घर की रेकी की थी तो बिट्टू ने बिहार से वीडियो काल कर उन्हें रास्ता भी बताया था।
बिहार पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश
फिरदौस और उसके चार साथी वारदात को अंजाम देने वीरेंद्र के घर पहुंचे थे। इसमें से दो ने बिहार पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। जबकि दो खाकी पैंट पहने थे। वीरेंद्र के घर पहुंचते ही उनके गार्डों और अन्य लोगों को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर वीरेंद्र की हत्या की और भाग निकले थे।
कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।कलेक्टर शुक्ला के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त कांकेर की ओर से ग्राम चिल्हाटी थाना कोरर में आरोपी नरेश पटेल के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 25 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रद्युमन नेताम, आबकारी के मुख्य आरक्षक दयालु कश्यप, आरक्षक कादर शरीफ व शिवप्रसाद सिन्हा का योगदान रहा।
सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात को घर में घुसे नक्सलियों ने पत्नी और बच्चे के सामने डंडे से पीट-पीटकर ग्रामीण को मार डाला। घटना की सूचना के बाद सुबह जवान गाँव पहुंचे। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए व्यापारी की हत्या की है।
जानकारी के अनुसार, पोलमपल्ली निवासी मड़कम जोगा रात में अपने परिवार के साथ सो रहा था। उसी समय करीब 15-16 नक्सली घर में घुस आए। घर में घुसकर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नक्सलियों ने पिकअप वाहन का डीजल टैंक तोड़कर आग लगा दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। माओवादियों ने गांव में पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में नक्सलियों ने व्यवसायी की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फर्जी डिग्री वालों को शिक्षाकर्मी की नौकरी देने वाले मगरलोड जनपद के तत्कालीन सीईओ कमलाकांत तिवारी को धमतरी पुलिस ने उसके गृहनिवास भिलाई से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल थाना मगरलोड में पंजीबद्ध अपराध 124 / 2011 धारा 420 , 467 , 468 , 471,120 , या भादवि० का पंजीयन आवेदक कृष्ण कुमार साहू साकिन चंदना के द्वारा जनपद पंचायत मगरलोड में वर्ष 2007 के दौरान शिक्षाकर्मी वर्ग -03 की भर्ती में तत्कालीन सीईओ० के० के० तिवारी द्वारा अभ्यर्थियों के अंको को बढ़ाकर, बनावटी अंक प्रदान कर अमान्य तथा कुटरचित प्रमाण पत्रों में अभ्यर्थियों को अंक प्रदान कर चयन किये जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।
पूर्व में सीआईडी द्वारा जांच की जा रही थी जिसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर एसआईटी की टीम गठित कर तत्काल अग्रिम कार्यवाही हेतु जाँच के लिए आदेशित किया गया था।
एसआईटी.में थाना प्रभारियों की टीम गठित कर जाॅच एवं विवेचना में संकलित साक्ष्य पूर्व विवेचनाधिकारियों के द्वारा प्रकरण में जप्त किये गये दस्तावेज एवं अभ्यर्थियों के आवेदन में सलग्न दस्तावेजों जिसके आधार पर आरोपी के. के. तिवारी व अन्य के द्वारा अंक प्रदान कर आरोपी के द्वारा अंक तालिका जारी कर चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमोदन पश्चात अपात्र अभ्यर्थियों को शिक्षाकर्मी वर्ग 03 की नियुक्ति आदेश जारी करना , पात्र अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थियों को जानबूझकर नियुक्ति से वंचित कर अपात्र अभ्यर्थियों को नियुक्त करने के संबंध में साक्ष्य पाये जाने से तत्कालीन जनपद सीईओ कमलाकांत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना किया गया था।
नाम आरोपी: 01. कमलाकात तिवारी उर्फ के.के. तिवारी उम्र 52 वर्ष तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड हाल परियोजना अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग , निवासी 01 सी मैत्रीविहार कोहका निलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ०ग०) को दिनांक 19.07.22 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध कमांक : - 124/11 धारा 420 , 467 , 468,471.120 बी मादवि 3 ( 9 ) 4 एसटी / एससी एक्ट के तहत आरोपी को न्यायालय में पेश कर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 25 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि व्यास तालाब बीरगांव खमतराई के पास एक व्यक्ति काले रंग का ट्राली बैग एंव पिट्ठू बैग मे मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी करने ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एंव गवाह के मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही करते हुऐ मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार व्यास तालाब के पास व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम भीमा नाईक बताये अपने पास रखे काले रंग का ट्राली बैग एंव पिट्ठू को तलाशी लेने पर टेप लगा हुआ 7 पैकेटो में मादक पादर्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 560/22 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से 25 किलो ग्राम गांजा किमती लगभग 2,50,000 रूपये को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
भीमा नाईक पिता श्री धर नाईक उम्र 52 वर्ष साकिन विजयगुड़ा थाना व जिला नवरंगपुर (उड़िसा )
वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमरीका में इंडियाना प्रान्त के ग्रीनवुड पॉर्क मॉल में सोमवार की शाम एक व्यक्ति की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हालांकि गोलियां चलाने वाले व्यक्ति को मार गिराया गया है।
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार एक व्यक्ति बन्दूक के साथ मॉल में घुस गया और गोलियां चलाने लगा। इंडियाना प्रान्त की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
