क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

पशु क्रूरता के मामले में ट्रैक्टर चालक व मालिक गिरफ्तार, किया था यह घिनौना काम...

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलाईगढ़ विधानसभा के सिंधीचुआ मार्ग के खेत में तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने लगभग 11 गायों के पैरों को रस्सी बांधकर उनके खेत में फेंक दिया था। मौके पर भटगांव पुलिस पहुँच कर पूरे मामलें का जाँच करते हुये अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कर विवेचना में लिया गया था। इसी बीच इस मामलें में शनिवार देर शाम सिंधीचुआ के कुछ ग्रामीणों ने ट्रेक्टर से गायों को फेकने वाले ट्रेक्टर चालक और मालिक को पकड़कर भटगांव थाना लाया और पूछताछ की।

 
 
गौरतलब पकड़े गए युवक ट्रेक्टर चालक मालिक का लड़का बता रहा है और जो ट्रेक्टर में गायों को बछौर डीह के स्कूल के पास से लोडकर छोड़ने इनके पिता और स्वयं आया था। जिसमें कुल 11 आवारा पशुओं को लोडकर सिंधीचुआ के खेत में लाया गया और रात को तकरीबन 1 बजे के आसपास खेत में फेंककर चला गया। पकड़े गए युवक के बताए अनुसार इस पूरे मामले में बछौरडीह  के सरपंच, उपसरपंच सहित कुछ ग्रामीण शामिल है। बहरहाल भटगांव पुलिस ट्रेक्टर चालक और उसके पिता सहित और कुछ लोंगों को पकड़कर थाना लाया है पूछताछ कर रही हैं। जिसके बाद इसमें शामिल और आरोपियों को पकड़ने आगे की कार्यवाही करेगी। बताया जा रहा कि इन गायों को झोड़ने के एवज में ट्रेक्टर मालिक को 3500 रुपये किराया दिया गया था।

अब देखने वाली बात होगी कि इस  क्रूरता में शामिल आरोपियों के खिलाफ क्या कुछ कार्यवाही की जावेगी।
और भी

चोरी के जेवर बेचने के आरोप में गिरफ्तार ऋषभ की आधा दर्जन से अधिक जगहों पर संचालित है ज्वेलर्स दुकान...

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भूमाफिया सराफा कारोबारियों और उनके रिस्तेदारो द्वारा एक ही नाम महावीर ज्वेलर्स के नाम से जिले में अलग अलग जगहों लोहारा, पांडातराई, रेंगाखर, झलमला, रबेली, कंझेटा, इन्दोरी, दशरंगपुर और बिरोडा में दुकान संचालन का राज क्या है। प्रोपराइटर भले ही अलग-अलग हो किन्तु असली मालिक कौन इसकी जांच आवश्यक है क्योंकि विगत दिनों पांडातराई दुकान में मध्यप्रदेश के शातिर डकैत व चोर से माल खरीदने के आरोप में संचालक ऋषभ जैन जेल की हवा खा रहा है। महावीर ज्वेलर्स की जिला मुख्यालय के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित दुकानों की सीसी टीवी की जांच प्रशासन करे तो कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते है। 

भूमाफिया दबंग मामा और भांजों की दुकानों की सीसी टीवी फुटेज की जांच आखिर कौन करेगा , क्योंकि इनकी राजनैतिक पहुंच के चलते इनके खिलाफ होने वाली शिकायतों पर कार्यवाही करने में शासन प्रशासन के हाथ पैर फूल रहे है। सनद रहे कि नगरपालिका में इनके अवैध निर्माण पर पालिका मात्र नोटिश नोटिश खेल रही है अबैध निर्माण पर 6 नोटिश के बाद फिर 7 वी नोटिश दे कर भूमाफिया सराफा कारोबारी भाइयो को बचाने का चल रहा खेल । कुंवा चोरी की शिकायत मामले की जांच भी डेढ़ बरस में नही हों पाई है चालू। 

 

महावीर ज्वेलर्स पांडातराई के ऋषभ जैन की गिरफ्तारिनके बाद से महावीर ज्वेलर्स के सम्बंधित प्रतिष्ठानों की जांच आवश्यक हो चली है आखिर इन सबका असली मालिक है कौन ? भूमाफिया सराफा कारोबारी बन्धुओ व उनके रिश्तेदारों की फाइलों को दबाने आखिर किसका है दबाव किसकी है रुचि ? क्या भूमाफिया सराफा कारोबारियों के खिलाफ जांच व कार्यवाही हो पाएगी या राजधानी के इशारों पर फाइल दफन कर दी जाएगी समय के गर्भ में है।

और भी

बड़ी खबर : एटीएस और डीआरआइ ने जब्त की 198 करोड़ की हेरोइन

 कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खुफिया सूचना के आधार पर एटीएस व डीआरआइ ने संयुक्त अभियान चलाकर कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 198 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। इस हेरॉन की मात्रा 40 किलोग्राम बताई जा रही है।

जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत

अधिकारियों के अनुसार, जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 198 करोड़ रुपये आंकी गई है। कोलकाता से मादक पदार्थों की यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन को स्क्रैप के कंटेनर में छिपाकर लाया गया था। उक्त कंटेनर इसी साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से एसएसके जनरल ट्रेडिंग एलएलसी की ओर से कोलकाता भेजा गया था।

एटीएस व डीआरआइ ने चलाया संयुक्त आपरेशन

एक खुफिया सूचना के आधार पर एटीएस व डीआरआइ ने इस आपरेशन को अंजाम दिया। गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया के मुताबिक, कोलकाता के एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन सेंचुरी में छापेमारी के दौरान यह जब्ती हुई। कंटेनर में 7220 किलोग्राम धातु स्क्रैप था, जिसमें 36 गियर बाक्स थे। उनमें से 12 गियर बाक्स को सफेद स्याही से चिन्हित किया गया था। इसी गियर बाक्स के भीतर हेरोइन छिपाकर रखी गई थी।

अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि जब एक-एक कर गियर बाक्स के नट-बोल्ट खोले गए तो उसके भीतर छिपाकर रखे गए हेरोइन के 72 पैकेट मिले, जिसका कुल वजन 39.5 किलोग्राम है।

एटीएस को मिली थी खुफिया सूचना

बताया गया कि गुजरात एटीएस एवं सूरत क्राइम ब्रांच को कोलकाता के कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर छह माह से संदिग्ध कंटेनर के पड़े होने तथा उसमें मादक पदार्थ होने की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद एटीएस पुलिस निरीक्षक एमएस त्रिवेदी, उपनिरीक्षक डीवी राठौड़, सूरत क्राइम ब्रांच के पुलिस उपनिरीक्षक पीएन पढीयार तथा डीआरआइ अहमदाबाद के जोनल यूनिट के अधिकरियों की एक टीम कोलकाता पहुंची तथा यहां कस्टम विभाग से संपर्क कर संदिग्ध कंटेनर की तलाशी ली। इसके बाद यह जब्ती हुई।

एफएसएल में मादक पदार्थ का परीक्षण कराने पर हेरोइन होने की पुष्टि की गई। डीजीपी के अनुसार, कोलकाता में आपरेशन अभी भी चल रहा है और स्क्रैप कंटेनर में लाए गए अन्य गियर बाक्स एक-एक कर खोले जा रहे हैं। भाटिया ने दावा किया कि गुजरात एटीएस की गुप्त सूचना के आधार पर हाल के दिनों में हेरोइन की कई बड़ी खेप की जब्ती हुई है।

और भी

आबकारी अमले ने किया 18 लीटर महुआ शराब जप्त

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आबकारी वृत्त अंतागढ़ के अमले की ओर से आज ग्राम पथरा पारा, चारगांव थाना सिकोड़ निवासी सालिक कुलदीप के रिहायशी मकान से 18 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया।

 

और भी

चोर गिरोहों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस को सूचना देने वाले की चाकू मारकर हत्या

 संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण) इंडस्ट्रीयल एरिया के हथखोज में इंजीनियरिंग पार्क के समीप शनिवार सुबह सुबह खुर्सीपार निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दिये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पूर्व उद्योगों में चोरी करने वाले दो गिरोह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसके कारण मृतक द्वारा पुलिस को सूचना देने की बात सामने आई थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को फोन करने वाले युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिये। हत्या के बाद सभी लोग मौके से भाग गए। इस मामले में भिलाई पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


पुलिस से प्राप्त जानकारीअनुसार औद्योगिक क्षेत्र हथखोज में सक्रिय दो चोर गिरोह के बीच झगड़े के दौरान एक की हत्या की गई है। 10 सितंबर की सुबह 4 बजे एक चोर गिरोह के लोग इंजीनियरिंग पार्क बाबा धाम मंदिर के पास बैठे हुए थे। उसी दौरान दूसरे गिरोह के अशोक रजक उर्फ सोनी पिता गणेश रजक निवासी मांझी चौक खुर्सीपार ने उन्हें देखकर डायल 112 को फोन कर दिया। डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए। सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच वहीं पर दोनों गिरोह के 20 से 22 लोग इकठ्ठा हुए। वहां दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने अशोक रजक उर्फ सोनी के पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी लोग वहां से भाग निकले। सुबह जब आसपास के लोगों ने शव को देखा तो भिलाई-3 थाने को फोन पर सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए दो संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

 

छावनी सीएसपी केडी पटेल ने बताया कि अशोक रजक उर्फ सोनी पिता गणेश रजक (23 साल) निवासी खुर्सीपार मांझी चौक ने डायल 112 को फोन से जानकारी दी कि एक चोर गिरोह द्वारा चोरी के फिराक में प्लानिंग की जा रही। डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए। सुबह यह पता चला कि पुलिस को सूचना देने की बात पर नाराज होकर दूसरे गिरोह के एक युवक ने अशोक रजक उर्फ सोनी के पेट में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी लोग वहां से भाग गए।

और भी

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) शनिवार को न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत मोटर साइकिल में सवार दो व्यक्ति को पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे। 

पुलिस के अनुसार, व्यक्तियों ने अपना नाम सावंत कुली और देव नारायण साहू बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास अल्प्राजोलम एवं निट्राजेपम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

 

जिस पर आरोपी सावंत कुली एवं देव नारायण साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग स्ट्रीप में रखें कुल 336 नग अल्प्राजोलम एवं निट्राजेपम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, 01 नग एफ जेड मोटर सायकल एवं 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 85,000/-रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 283/22 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

और भी

कानून मंत्री के घर सीबीआई का छापा, इस मामले में हुई कार्रवाई...

 कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने आसनसोल स्थित ममता सरकार में कानून मंत्री मलय घटक के आवास पर छापा मारा है। इसके अलावा कोलकाता के चार ठिकानों पर भी सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी ठिकाने मलय घटक से जुड़े हुए हैं। सीबीआई की टीम का यहां तलाशी अभियान जारी है।  

इससे पहले ईडी की टीम ने दो सितंबर को मलय घटक को समन भेजा था। उन्होंने कोयला घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए 14 सितंबर को तलब किया गया है।

इससे पहले इसी मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से भी पूछताछ हो चुकी है। बीते दिनों ईडी की टीम ने अभिषेक बनर्जी से सात घंटे तक पूछताछ की थी।

और भी

बीएसएफ ने बरामद की 38 करोड़ की हेरोइन, कारतूसों का जखीरा भी मिला

 फाजिल्का (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान से लगातार पंजाब में नशे की खेप भेजी जा रही है। वहीं बीएसएफ के जवान नापाक इरादों पर पानी फेर देते हैं। 24 घंटे के भीतर ही बीएसएफ जवानों ने फाजिल्का में पाकिस्तानी तस्करों के प्लान को नाकाम कर दिया है।

बीएसएफ की 66 बटालियन के जवानों ने गांव मुहर जमशेर में 38 करोड़ रुपये की 6.370 किलोग्राम हेरोइन, 190 ग्राम अच्छी गुणवत्ता वाली अफीम और करीब 50 राउंड 7.63 mm के कारतूस पकड़े हैं। रात में ही बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायिंग की। मगर वह अंधेरे का फायदा उठा भगाने में कामयाब हो गए।

इससे पहले मंगलवार को बीएसएफ ने सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखे हेरोइन के चार पैकेट पकड़े। ये पैकेट पाक तस्करों ने रखे थे, जिन्हें भारतीय तस्कर उठाकर फेंसिंग के इस तरफ लाए थे। उक्त हेरोइन का वजन तीन किलो 780 ग्राम आंका गया है। बीएसएफ अधिकारी उस किसान से पूछताछ करने में लगे जिसके खेत से हेरोइन मिली है।

बीएसएफ बटालियन-66 के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाक तस्करों ने भारतीय खेतों में हेरोइन की खेप छिपाकर रखी है, ये खेप भारतीय तस्करों ने मंगवाई है। बीएसएफ ने सरहद से सटे गांव झंगड़ भैणी और राम सिंह वाली के बीच के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।

जवानों को फेंसिंग पार खेत में से एक प्लास्टिक के लिफाफे में चार पैकेट हेरोइन के मिले हैं, पीली टेप वाले तीन पैकेट व किसी प्लास्टिक के लिफाफे में बंद एक पैकेट मिला है। हेरोइन का वजन तीन किलो 780 ग्राम है।

और भी

39 नग साल चिरान के साथ अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

 राजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत कठरापारा गांव से पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्कर को 50 हजार रुपए के साल चिरान के साथ गिरफ्तार किया। लकड़ी तस्कर ने बताया पुलिसकर्मी और वनकर्मी की मिलीभगत से हो रही थी इमारती लकड़ी की तस्करी। पस्ता के कठरापारा गांव के ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी और वनकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

थाना प्रभारी ऑस्कर मिंज ने बताया कि बीती दरम्यानी रात्रि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पस्ता के कठरापारा गांव से अंतर्राज्यीय तस्कर ग्राम दुललुवा थाना मेराल जिला गढ़वा निवासी 32 वर्षीय सीता राम पिता नथुनी दुसाद पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 03 एम 7711 में साल चिरान लोड़ कर जिला गढ़वा ले जा रहा हैं। थाना प्रभारी ने अपने उच्चधिकारी पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन में लोड़ 39 नग साल चिरान के साथ अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्कर सीता राम को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की पस्ता क्षेत्र से कई सालों से पुलिसकर्मी और वनकर्मियों की मिलीभगत से इमारती लकड़ी का तस्करी कर रहा हूं। पुलिस ने आरोपी सीता राम के विरुद्ध धारा 41(1) 4, 379 के तहत कार्रवाई किया झारखंड और अंबिकापुर जाने के लिए कई फॉरेस्ट बैरियर और थाना पड़ता है। बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य से पुलिसकर्मी और वनकर्मियों की मिलीभगत से कई सालों से अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्कर इमारती लकड़ी की तस्करी कर रहें है।

आपको बता दें पस्ता से बलरामपुर, रामानुजगंज व पस्ता से चांची, बरियों, रामानुजगंज नाका तक फॉरेस्ट बैरियर और पुलिस थाना व चौकी पड़ता है। मगर वन तस्करों की इतनी तगड़ी पैठ रहती हैं कि इनका वाहन कभी रूकता। करीब एक माह पहले भी राजपुर के आगे गेउर नदी के पास चिरान से भरा पिकअप पलटा था। उसके भी आरोपी वन विभाग के गिरफ्त से बाहर है।

और भी

चाकू मारकर हत्या, आधा दर्जन को पुलिस ने पकड़ा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर के माना थाना क्षेत्र में 4 और 05 सितंबर की दरम्यानी रात आर.एस. रेस्टाॅरेंट एवं ढ़ाबा में विजेन्द्र मारकण्डे और संजय बंजारे गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उक्त दोनों व्यक्तियों का रेस्टाॅरेंट के एक कर्मचारी से विवाद एवं मारपीट हो गया था। इसी बात को लेकर 5 सितंबर को रेस्टोरेंट से जुड़े लड़के वाहनो में विजेन्द्र मारकण्डे के घर जाकर उस पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में 234/22 भादवि. धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, घटना में संलिप्त कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग चाकू, 2 नग मोबाईल फोन और 01 नग कार क्रमांक सी जी/04/एन पी/7179 जप्त किया गया है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस की पकड़ से नेतई मण्डल, अगस्त विभार, अभिषेक सोनी, संजय ताण्डी, रोहित सागर और नानक तनेजा फरार हैं। 

 

 

और भी

अवैध कप सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंबिकापुर पुलिस ने अवैध कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रिंकेश गुप्ता अपने घर के बाहर सफेद प्लाष्टिक झोला मे अवैध मनः प्रभावी मादक पदार्थ कफ-सिरफ विक्री करने मेन रोड में खड़ा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ रवाना होकर संदेही कि घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो संदेही टाल मटोल करने लगा। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने से उसकी व उसके झोला की तलाशी लेने पर संदेही के कब्जे से झोला मे 10 नग कफ-सीरफ ONEREX WINGS  बरामद हुआ। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया जो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने से सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रिंकेश गुप्ता साकिन बतौली को गिर कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, प्र.आर. देवेन्द्र प्रताप सिंह, रविशंकर, आर. अशोक भगत, राजेश खलखो, पंकज लकड़ा व सहा.आर. पुरेन्दर सिंह शामिल रहे।

 

और भी

अवैध रूप से शराब बिक्री करते 1आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धमतरी के मगरलोड थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करते 1आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई है।

थाना मगरलोड पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मेघा में गौठान के पास अवैध रूप से शराब बिकी कर रहा है कि तस्दीकी हेतु तत्काल वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवान किये। मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम मेघा गौठान के पास घेराबंदी कर संदेही मुकेश साहू पिता जनक राम साहू उम्र 37 साल निवासी मेघा थाना मगरलोड को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब कुल कीमती करीबन 1360 रूपये एवं बिकी रकम 230 रूपये कुल जुमला 1590 रूपये किये जप्त थाना मगरलोड मे अप कमांक 215ध्2022 धारा 32 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफतार कर  वैधानिक कार्यवाही की गई ।  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत,प्रआरण्गोपी चंद्रकार,आरक्षक गोपाल चंद्राकर,आरक्षक कुनाल साहू, कमल घृतलहरे,महिला आरक्षक डुमेश्वरी भोयर,विद्या गजपाल, सैनिक महेश सिन्हा का रहा विशेष योगदान रहा।

और भी

गाड़ी का हैंडल टकराया तो किया चाक़ू से वार, गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मिथुन बंजारे अपने साले की स्कूटी मे बैठकर दलदलसिवनी पानी फैक्टी जा रहा था। मोवा तालाब मोड के पास सामने से आ रहे डिस्कवर मोटर सायकल के चालक से स्कूटी का हेण्डल से टकरा जाने पर अश्लील गाली गलौच किया। इतना ही नहीं जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी रोहित बघेल अपने पास रखे बटनदार चाकू से मिथुन बंजारे के कमर मे हमला किया। जिस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द किया है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।


आरोपी : रोहित बघेल पिता दल्लू बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी न्यू लक्ष्मी नगर मोवा थाना पण्डरी रायपुर।

 

 

और भी

आठवीं के छात्र को महिला ने दिया जहर, कारण जानकर सन्न रह जाएंगे...

 पुडुचेरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुडुचेरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने आठवीं के छात्र को कोल्ड ड्रिंक में जहर दे कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या का मकसद जानकर पुलिस भी सन्न रह गई। मरने वाले छात्र का गुनाह यह था कि वह महिली की बेटी की क्लास का टॉपर था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूला है।

महिला को इस बात से जलन थी कि 13 वर्षीय छात्र उसकी बेटी की क्लास का टॉपर था। आरोपी महिला ने टॉपर को कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कराईकल के एसएसपी आर लोकेश्वरन ने मामले की अधिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महिला इस बात से चिढ़ती थी कि बालमणिकंदन (13) हमेशा उसकी बेटी से बेहतर प्रदर्शन करता था। दोनों आठवीं क्लास के छात्र थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान महिला ने बालमणिकंदन को कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पिला दिया। महिला ने वाचमैन से कहा था कि वो मणिकंदन की मां है, महिला ने वाचमैन को कोल्ड ड्रिंक की दो बोतल दी और कहा कि ये बालमणिकंदन को समारोह के बाद दे दें।

बालमणिकंदन ने कोल्ड ड्रिंक की दोनों बोतल पी ली। उसे पीते ही बालमणिकंदन की तबीयत बिगड़ने लगी। घर पहुंचते ही उसे उल्टी होने लगी। माता-पिता उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए। इलाज के बाद वह घर आ गए, लेकिन शनिवार को अचानक उसकी तबीयत फिर खराब हो गई और उसे कराईकल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मणिकंदन ने अपनी मां को बताया कि उसे चौकीदार ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल दी थी, जिसे पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी है।

छात्र की मां को कुछ शक हुआ। उसने कराईकल थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी लोकेश्वरन ने कहा कि पुलिस ने जांच की और दौरान आरोपी महिला से पूछताछ की और शनिवार रात उसे उठा लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने कोल्ड ड्रिंक में दस्त की दवा मिलाने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और एक स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

और भी

चाकूबाजी में युवक हुआ घायल, दो संदेही हिरासत में...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में चाकूबाजी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार रात गुढ़ियारी इलाके में चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू निवासी युवक विकास पांडेकर को 2 अज्ञात युवको ने चाकू मारा।

गणेश पंडाल से डीजे वाले युवक को छोड़ने जाते समय यह घटना हुई। शुक्रवारी बाजार लक्ष्मी मेडिकल के पास युवक को रोककर दो अज्ञात लोगों ने सोने की चेन छीनने की कोशिश की। नहीं देने पर जांघ, पेट समेत कई जगह पर वार किया गया है। घायल युवक माइक्रो फाइनेंस में कलेक्शन अधिकारी के पद पर है कार्यरत है। गंभीर हालत में कोटा स्थित निजी अस्पताल में इलाज जारी है। गुढ़ियारी पुलिस 2 संदेही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

और भी

मंदिर में चोरी करने वाले चोर पकड़ाये, खुर्सीपार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से मोबाइल और नगदी की भी किये थे लूट

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शनिवार रात्रि लगभग ढाई बजे शिव मंदिर जोन 3 खुर्सीपार में लगे सटर का ताला तोड़कर अंदर रखे दान पेटी खोलकर उसमें दिये गये दान के रूपये 350 रूपये चोरी करने वाले तथा भिलाई तीन थाना क्षेत्र से मोबाईल और नगदी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही त्वरित कार्यवाही कर पकड़ लिया और उनके पास से मंदिर के दानपेटी से चोरी किये गये रूपये बरामद कर लिये है।


पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नवीन सिंह साकिन पंडित दीनदयालपुरम नम्बर 9/3 खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि शनिवार रात्रि 02.30 बजे शिव मंदिर जोन 3 खुर्सीपार में लगे सटर के ताला को तोडकर अंदर में रखे दान पेटी को खोलकर अंदर रखे दान की राशि 350 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे खुर्सीपार पुलिस तत्काल अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने जुट गयी। खुर्सीपार पुलिस मुखबिर के बताये अनुसार 2 नव युवक नशा खोरी करते मिले जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपीगण के कब्जे से नगदी 350 रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीएक्स 8574 कीमती 70,000 रूपये बरामद किया गया।

आरोपी राहुल चौधरी पिता स्व0 राजेश चौधरी उम्र 19 साल साकिन पवन किराना दुकान के पास गणेश चौक चरोदा भिलाई। 2. अजीत सोलंकी पिता सेवा राम सोलंकी उम्र 19 साल साकिन आदर्श नगर जय स्तभ चरोदा थाना भिलाई 03 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इसी तारत्मय में थाना भिलाई 03 में 3 सितंबर के रात्रि 11.30 बजे से दिनांक 4 सितंबर के 12.30 बजे के मध्य रात्रि डबरा पारा पुलिया के पहले रायपुर दुर्ग मेन हाईवे में दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी भास्कर राव साकिन वार्ड क्रमांक 04 नगर पालिक निगम के पीछे दल्ली राजहरा जिला बालोद से एक रेडमी मोबाईल फोन एवं नगदी 1500 रूपये लुट कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है कि रिपोर्ट पर थाना भिलाई 03 अपराध क्रमांक 400/22 धारा 392 भादवि अपराध दर्ज किया गया। आरोपी राहुल चौधरी और अजीत सोलंकी के द्वारा अपराध जुर्म करना स्वीकार किये है। आरोपी राहुल से एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं आरोपी अजीत सोलंकी के पास से नगदी 100 रूपये जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह, आरक्षक विवेक पोददार हेमंत साहू, चुमुक लाल सिन्हा, पंकज पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

और भी

माना बस्ती में युवक की चाक़ू मारकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्का जाम...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के माना बस्ती में सोमवार सुबह युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और जाम खुलवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह माना बस्ती से अभनपुर पहुंच मार्ग में विवाद के दौरान माना बस्ती निवासी विजेंद्र मार्कण्डेय उर्फ लल्ला पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लडाई के चलते चाकूबाजी की घटना हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। हमले के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक के मौत की खबर मिलते ही माना बस्ती के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। माना थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी माना से बाहर के बताए गए हैं।

और भी

गांजा तस्कर गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कबीर नगर थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने गेट नं. 01 सर्विस रोड पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है, बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलखुश साव निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी दिलखुश साव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 15,000 रुपए जप्त किया, जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 146/22 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

 

 

और भी