ग्वालियर: 'मैंने उसे खत्म कर दिया है', सुसाइड नोट लिखकर समलैंगिक संबंध से परेशान युवक ने की खुदकुशी
बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिलें के कई ग्रामो के महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री का गंभीर शिकायत मिली थी। जिस पर कलेक्टर रजत बंसल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के तहत विगत 10 दिनों के भीतर कुल 140.38 लीटर अवैध शराब जप्त कर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत ग्राम-बनगबौद, अर्जुनी, बांसुरकुली, भटगांव, बाजार पारा कसडोल, मुढ़ीपार, डमरू में 07 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 51.6 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 19.26 बल्क लीटर देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 45 ब.ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर निर्धारित कानूनों के धारा 34(1) (क),34(2),59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह ग्राम छांछी,डमरू, तेन्दुमुड़ी, वार्ड न.7, बिलाईगढ़, मोहतरा, वार्ड 12 बिलाईगढ़, टेढ़ी भद्रा में 8 प्रकरण कायम कर आरोपियो के विरूद्ध कुल 20 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 2.16 बल्क लीटर देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 2.16 ब. ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर 34(1) (क),(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। पलारी एवं कसडोल में 2 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 0.20 ली. देशी मदिरा जप्त कर 36(सी) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकार कुल 17 प्रकरण कायम किये गये, जिसमें अन्य राज्य की मदिरा के 03 प्रकरण,कुल जप्ती मदिरा 71.6 ब.ली. महुआ शराब एवं 21.62 ब.ली. देशी तथा 47.16 मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शामिल है
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक एवं रेडी अन्ना बुक के सटोरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत कुछ स्थानो पर महादेवा ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक के माध्यम से वेबसाईट का तैयार कर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक उदयन बेहार एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर की संयुक्त 03 विशेष टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ वाॅटर पार्क के सामने, डी.डी.नगर सेक्टर 04 तथा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित कर्मा चैक पाास स्थित एक मकान में जाकर टीम द्वारा एक साथ दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान महादेव ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट का आईडी तैयार कर लैपटाॅप एवं मोबाईल फोन में सेटअप तैयार कर सट्टा संचालित करते 23 सटोरियों सहित 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक को रंगे हाथ पकड़ा गया।
पूछताछ में सटोरियों ने अपना नाम पियुष हिरानी, रोहन माण्डले, निखिल सिंह, अंकित कुमार सिंह, विकास कुमार, शेखर नायक, विजय चैहान, कन्हैया वर्मा, चंद्रशेखर अहिरवार, अभिषेक गजभिये, मनोज शुक्ला, कुशाल, प्रज्जवल हिरानी, हरि कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह, हरि उपाध्याय, अर्पित वर्मा, जय सिंह पटेल, सौरभ पटेल, रूद्र कुमार सोनी, राजेश कुमार पटेल तथा प्रसंग गौर होना बताने के साथ ही सटोरियों द्वारा सेटअप तैयार कर महादेव ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट का आईडी तैयार ऑनलाइन लाईव लूडो, फुटबाॅल, कसिनो गेम में सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा सटोरियों सहित 2 विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया।
सटोरियों द्वारा महादेवा ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट में आई.डी. तैयार कर सट्टा संचालन करने में अंतर्राष्ट्रिय गिरोह की भी संलिप्तता होना बताया गया है। सटोरियों के कब्जे से 07 नग लैपटाॅप, 26 नग मोबाईल फोन,13 नग सट्टा से संबंधित हिसाब बुक, 11 नग चेकबुक, 03 नग पासबुक, 01 नग एटीएम लेदर केस, 01 नग कैलकुलेटर, नगदी रकम 73,510/- रूपये जुमला कीमती लगभग 10,80,510/- रूपय जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 465/22, 466/22 एवं 467/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट क्रमशः का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा ऑनलाइन एपलिकेशन के माध्यम से सट्टा संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 465/22)
01. पीयूष हिरानी पिता स्व. रवि हिरानी उम्र 26 साल निवासी सिंधी कालोनी बेमेतरा।
02. रोहन कुमार पिता स्व. प्रेमदास उम्र 24 साल निवासी गौतम नगर भिलाई।
03. निखिल सिंह पिता श्री रविंदर सिंह उम्र 25 साल निवासी जुनवानी स्मृति नगर।
04. अंकित सिंग पिता स्व. विजय सिंग उम्र 19 साल निवासी थाना नवी नगर जिला ओरंगाबाद।
05. विकास कुमार पिता शशिधर सिंग उम्र 23 साल निवासी बख्तियारपुर जिला पटना।
06. शेखर नायक पिता गरीब नायक उम्र 26 साल निवासी गौतम नगर सुपेला भिलाई।
07. विजय चैहन पिता निलकु चोहान उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर कुरूद थाना जामुल दुर्ग।
08. कन्हैया लाल वर्मा पिता कीर्तन लाल वर्मा उम्र 24 साल निवासी शंकर पारा सुपेला दुर्ग।
09. चंद्रशेखर अहिवार पिता किशोरी लाल अहिवार उम्र 30 साल निवासी शंकर पारा सुपेला।
10. अभिषेक गजभिये पिता अवध गजभिये उम्र 23 साल निवासी संकर पारा थाना सुपूला दुर्ग।
11. मनोज शुक्ला पिता लक्षमण शुक्ला उम्र 40 साल निवासी समृद्धि विहार थाना बेमेतरा।
गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 466/22)
01. तुषार दर्डा पिता हरीश दर्डा उम्र 20 साल निवासी सिंधी काॅलोनी मुंगेली।
02. प्रज्जवल हिरानी उर्फ बाॅबी पिता सुनील हिरानी उम्र 25 साल निवासी सिंधी काॅलोनी बेमेतरा।
गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 467/22)
01. हरिश कुमार पिता कैलाश कुमार निवासी शेहडकला हरियाणा।
02. सुरेन्द्र कुमार सिंह पिता छठ लाल सिंह निवासी पुष्पारी सिंधी मध्यप्रदेश।
03. विक्रम सिंह पिता दिलीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान।
04. हरि उपाध्याय पिता महेन्द्र उपाध्याय निवासी सुपेला दुर्ग।
05. अर्पित वर्मा पिता केदार प्रसाद वर्मा निवासी रीवा मध्यप्रदेश।
06. जय सिंह पटेल पिता अवध लाल पटेल निवासी पुष्पारी सिंधी मध्यप्रदेश।
07. सौरभ पटेल पिता विजय बहादुर पटेल निवासी मध्यप्रदेश।
08. रूद्र कुमार सोनी पिता फिरतुराम सोनी कोतवाली दुर्ग।
09. राजेश कुमार पटेल पिता बुध सेन पटेल निवासी मध्यप्रदेश।
10. प्रसंग गौर पिता पंकज शर्मा निवासी भिलाई दुर्ग।
11. विधि के साथ संघर्षरत 02 अपचारी बालक।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुरानी बदमाश मोनिका सचदेव इन दिनों जेल में हैं, मगर उसने वहां भी कांड कर दिया। मोनिका ने महिला प्रहरी को इस कदर पीटा है कि उसके हाथ में प्लास्टर करना पड़ गया। मोनिका ने इस दौरान महिला प्रहरी को खूब डराया धमकाया है। इस मामले में शनिवार को रायपुर की पुलिस माेनिका के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। मोनिका के खिलाफ पहले ही कोतवाली, सिविल लाइंस जैसे थानों में कई केस दर्ज हैं।
माेनिका जेल के अंदर भी अपनी डॉन गिरी दिखा रही है। कभी दूसरी कैदियों को धमकाती है तो कभी जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों से उलझ जाती है। इसी चक्कर ने अब इसने महिला जेल प्रहरी को पीटा है। दरअसल महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा ने मोनिका को अनुशासन में रहने को कहा। जेल के भीतर के कायदों को अपनाने को कहा, ये बात मोनिका को रास न आई, उसने पहले तो माधुरी के साथ बहस शुरू की और मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।
प्लास्टर बंधा हाथ लिए घूम रही जेल प्रहरी माधुरी
सूत्रों के मुताबिक दूसरी कैदियों के सामने ही मोनिका ने माधुरी को पटका और लातों से पीटती रही। बीच-बचाव करने आए जेल के दूसरे कर्मचारियों ने मुश्किल से माधुरी को वहां से निकाला। माधुरी ने जांच करवाई तो डॉक्टर ने हाथ में प्लास्टर करने को कहा। अब गर्दन से प्लास्टर बंधा हाथ लटकाए माधुरी गंज थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताकर मोनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पिछले महीने ही हुई है गिरफ्तार
मोनिका सचदेव कोतवाली इलाके की निगरानीशुदा बदमाश है। आए दिन जेल जाना, पुलिस की हिरासत में रहना इस महिला के लिए आम बात है। ये कई तरह के अवैध धंधों, गांजे की तस्करी, लोगों को धमकाना, मार-पीट जैसे मामलों में आरोपी रही है। बीते 2 अगस्त को सिविल लाइंस थाने की पुलिस इसे गिरफ्तार किया। गांजे की तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले 9 बदमाशों को पकड़ा था। उनसे मोनिका भी जुड़ी हुई थी।
इस केस में पुलिस को गिरफ्तार हुए लोगों के कब्जे से कुल 24.916 किलोग्राम 2.50 लाख रुपए का गांजा, 7400 नाइट्रोसन-10 नशीली टेबलेट जिनकी कीमत 44,030 है, 24000 अल्फाजोलम नशीली टेबलेट जिसकी कीमत 5,40,224 है, 2750 पेंटाजोसिन नशीली इंजेक्शन जिसकी कीमत 66,660, 220 ग्राम चरस जिसकी कीमत 2 लाख है मिले थे। इसी केस में मोनिका पिछले महीने गिरफ्तार हुई और अब जेल की प्रहरी को पीटने का कांड कर दिया।
जब कांच के टुकड़े चबा गई थी लेडी डॉन
5 साल पहले पुलिस ने एक मामले में मोनिक काे गिरफ्तार किया था। तब मोनिका बैरनबाजार ओसीएम चौक में रहती थी। मोनिका के साथ उसके साथी मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद मुशतईन को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उन्होंने मोनिका के कहने पर कालीबाड़ी के अरविंद गुप्ता नाम के आदमी से 50 हजार मांगे और मारपीट की। जब इस केस में मोनिका को पकड़ने पुलिस उसके घर गई थी तब मोनिका सचदेव ने गिरफ्तारी के बाद जमकर हंगामा किया।
वह किसी भी सूरत में पुलिस के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे किसी तरह घसीटकर गाड़ी में बिठाया गया। उसने चूड़ियां फोड़ीं और उसके टुकड़े चबा लिए। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। कोर्ट परिसर में भी वह अपनी गिरफ्तारी का विरोध करती रही। बड़ी मुश्किल से इलाज के बाद उसे जेल भेजा जा सका था।
दौसा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के दौसा में फीस मांगने पर युवकों ने महिला हेड मास्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला हेड मास्टर का सिर फट गया। अब हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार हेडमास्टर दीपिका मानपुर गांव में आदर्श निर्भय गुरु पब्लिक स्कूल संचालित करती हैं। स्कूल में धूलकोट गांव की ढाणी निवासी शिवलाल और राजेश सैनी के परिवार के चार बच्चे पढ़ते हैं। हेडमास्टर के पति का कहना है कि पिछले तीन साल से बच्चों की करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा की फीस बकाया है। हेडमास्टर ने राजेश सैनी पर फीस के लिए दवाब बनाया, जिसके बाद उसने आठ हजार रुपए जमा करवाए और बाकी पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। उसने हेडमास्टस से बच्चों को टीसी देने की बात कही।
स्कूल प्रशासन ने बाकी फीस जमा करवाने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद हो गया। उस समय जैसे-तैसे मामला शांत हो गया लेकिन शनिवार को पांच युवक लाठी-डंडे लेकर स्कूल में घुस गए। वे हेडमास्टर पर टीसी देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने स्कूल के स्टाफ से गाली गलौज की।
युवकों ने दीपिका मीणा को पकड़ लिया और उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे वे मैदान में गिर पड़ी। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। वहीं वहां मौजूद शिक्षक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। हेड मास्टर को प्राथमिक इलाज के बाद दौसा रेफर कर दिया गया। उनके सिर में छह टांके आए हैं।
रामबन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू में गूल की पहाड़ियों से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। यह सफलता सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में मिली।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विकार अहमद ने रविवार शाम को गूल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उपमंडल गूल और रामबन में लंबे समय से संयुक्त तलाशी अभियान चल रहा है।
सेना की 23 राष्ट्रीय राइफल्स, गूल पुलिस और एसओजी रामबन द्वारा संगलदान और गूल के जंगलों और ऊंचे इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान रविवार की सुबह एक ठिकाने का पता चला। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
डीएसपी विकार अहमद ने बताया कि आतंकी ठिकाने से एक रिवॉल्वर एक चीनी पिस्तौल मैगजीन के साथ, एक चाकू, चार एके 47 मैगजीन, 198 7.62x39 राउंड, 9 एमएम पिस्टल के 69 कारतूस, एक दूरबीन, एक कैमरा, एक वायरलेस सेट, थ्री नॉट थ्री, 36 कारतूस की दो मैगजीन, एक कम्पेस्टर, एक ग्रेनेड, एक लांचर, एक यूबीजीएल पेंडुलम, एक खाली कारतूस (यूबीजीएल) बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है और आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन गूल में धारा 120-बी,121 आईपीसी 7/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान मेजर सार्थक निगम (23 आरआर), सेना और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीबीआई जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित 33 स्थानों पर तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी, और सीआरपीएफ के अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। बता दें कि 27 मार्च 2022 को हुई एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के परिसर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। इसके अलावा जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।
इन जगहों पर मारा छापा
सूत्रों के मुताबिक, जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के अलावा गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, यूपी और दिल्ली समेत 33 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया है।
33 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि भर्ती घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा की गई तलाशी का यह दूसरा दौर है। सीबीआई ने मामले में केस दर्ज करने के बाद 5 अगस्त को कहा था, 'प्रशासन के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसआई के पदों के लिए 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप में 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परीक्षा का आयोजन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से किया गया था।'
सीबीआई ने आगे कहा, 'ऐसा आरोप था कि आरोपी ने जेकेएसएसबी, बेंगलुरु स्थित निजी कंपनी, लाभार्थी उम्मीदवारों और अन्य के साथ मिलकर घोटाले की साजिश रची और लिखित परीक्षा के दौरान भारी अनियमितताएं की। ये भी आरोप है कि जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों के चयनित उम्मीदवारों का असामान्य रूप से उच्च प्रतिशत था।' जांच एजेंसी ने कहा था कि जेकेएसएसबी ने कथित तौर पर बेंगलुरु की एक निजी कंपनी को प्रश्न पत्र की आउटसोर्सिंग में नियमों का उल्लंघन किया था।
4 जून को घोषित हुए थे नतीजे
बता दें की परीक्षा के नतीजे इस साल 4 जून को घोषित किए गए थे। नतीजों के एलान के बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया था।
बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिले में गौण खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में तहसीलदार बीजापुर डीआर ध्रुव एवं उसकी टीम ने आज पोंजेर नाला से अवैध रेत परिवहन करने वालो के ऊपर कार्रवाई करते हुए एक मेटाडोर और 2 ट्रैक्टर सहित 10 घनमीटर अवैध रेत जब्त कर थाना बीजापुर आवश्यक कार्रवाई हेतु पहुंचाया। उक्त अवैध तस्करी पर नियमानुसार गौण खनिज अधिनियम के कार्रवाई की जाएगी तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक शंकर लाल कतलाम पटवारी बीरा राजाबाबू और मिच्चा पेरैय्या शामिल थे।
इसी तरह 4 दिन पूर्व 14 सितंबर को एसडीएम उसूर मनोज बंजारे के नेतृत्व में तहसीलदार उसूर अश्वनी कुमार गावड़े द्वारा आवापल्ली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मुरकीनार मे भी अवैध रेत परिवहन करते हुए 2 टाटा वाहन 709 को जब्ती कर मौके पर पंचनामा शपथपूर्वक कथन जब्तीनामा सुपुर्दनामा तैयार किया गया था।
प्रयागराज (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के एक साल पूरे हो गए हैं। महंत की मौत कैसे हुई थी, अभी तक इसकी असलियत सामने नहीं आई है। गुरुवार को CBI की टीम जांच के लिए प्रयागराज के अल्लापुर के मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची। जिस कमरे में महंत की लाश मिली थी, CBI ने उस कमरे का ताला खुलवाया और जांच की।
सूत्रों के अनुसार महंत के कमरे से 3 करोड़ रुपए कैश और 50 किलोग्राम सोना, हनुमान जी का सोने का मुकुट, कड़ा-बाजूबंद मिला है। ये सब एक लोहे की अलमारी में बंद थे। इसके अलावा करोड़ों की संपत्ति के रजिस्ट्री पेपर और 9 क्विंटल देशी घी भी मिला। सुबह 11:30 बजे से CBI उनके कमरे में डेरा डाले हुए है। CBI के जांच अधिकारी एडिशनल SP केएस नेगी और CBI इंस्पेक्टर की मौजूदगी में कमरे का ताला खाेला गया।
इस दौरान SP सिटी समेत कई अधिकारी भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। महंत नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर 2021 को मठ के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला था। जांच CBI को सौंपी गई। इस मामले में महंत नरेंद्र के शिष्य रहे आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को अरेस्ट किया गया था। आद्या और संदीप नैनी जेल में बंद हैं, जबकि आनंद गिरि चित्रकूट जेल में बंद हैं। आनंद गिरी कई बार कोर्ट में जमानत के लिए याचिका भी दाखिल कर चुके हैं, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली। उधर, UP पुलिस ने गिरि के कमरे को सील कर दिया था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था।
बाघंबरी मठ के मौजूदा महंत बलवीर गिरि ने कमरा खुलवाने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। बलवीर ने कोर्ट से अपील की थी कि मठ में पहली मंजिल के उस कमरे को खोलने की अनुमति दी जाए। इसके बाद CBI गुरुवार को बाघंबरी मठ पहुंची। गुरुवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 7 बजे तक CBI ने हर सामान की वीडियोग्राफी कराई। हालांकि इस संबंध में CBI के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया।
रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कस्टमर के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर पौने तीन लाख रुपए की आनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने ठगी का एहसाह होते ही इसमें पुलिस और बैंक प्रबंधन की मदद लेकर ट्रांसफर राशि को होल्ड कराया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राम कुमार पटेल पिता मुद्रिका प्रसाद पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर थाना कोतवाली रायगढ़ द्वारा आवेदन देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के आवेदन अनुसार बीते 3 सितंबर की सुबह उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से काल आया जो स्वयं को एसबीआई मेन ब्रांच मुम्बई के क्रेडिट शाखा से बोलना बताया। वहीं कहा कि राम कुमार पटेल का कार्ड नंबर 5894 पूर्व का क्रेडिट कार्ड में एनुअल चार्ज चार हजार आठ सौ बकाया है, जिसे जमा कर दें जो आपके बैंक से ऑटो डेबिट में है तो पैसा कट जाएगा। तब शिकायतकर्ता राम कुमार पटेल पूर्व के कार्ड को बंद कराना बताया। ऐसे में अज्ञात कॉलर भरोसा दिलाने के लिए अपना नाम राकेश पटेल बताकर कहा कि एसबीआई का एक लिंक भेजा है, उसमें जानकारी भर दें इससे रुपए नहीं कटेगा। उसकी बातों में आकर लिंक ओपन कर वर्तमान कार्ड नंबर की पूरी जानकारी भर कर दी। इसके बाद 4 सितंबर को मैसेज आया कि जानकारी सफलता पूर्व प्राप्त हो गई है और मोबाइल नम्बर चेंज हो गया है। कुछ गड़बड़ी की आशंका पर 5 सितंबर को कस्टर केयर को कई बार कॉल लगाया नहीं लगा।
▪️तीन ट्रांजेक्शन में पौने तीन लाख किए ट्रांसफर
दूसरे दिन 6 सितंबर को बड़ी मुश्किल से कस्टर केयर से बात होने पर सारी बात बताई तो पता चला हैकर्स ने मोबाइल नम्बर ही बदल दिया और 3 ट्रांजेक्शन क्रमश 96615, 95598 व 81360 कुल दो लाख 73 हजार 573 रुपए का किया था। ऐसे में तत्काल 6 सितंबर की शाम मेन ब्रांच रायगढ के क्रेडिट कार्ड शाखा जाकर सारी जानकारी दी। कार्ड चेक करने से पता चला तीनों ट्रांजेक्शन अवैलिड में पड़ा है। सेटलमेंट नहीं हुआ है। तब कार्ड को डिस्कनेक्ट और ब्लाक कर दिया गया अब रुपए होल्ड पर हैं। पीडि़त के आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने घोषणा की है कि थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी राजेश चंद्राकर, पिता दिनेश चंद्राकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी रेत्राकला, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर 07752-223330 मो.नं. 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर 07752-222191 मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मृत्यु की सी.बी.आई. जांच कराने के आदेश दिए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले की सी.बी.आई. जांच कराने का आग्रह किया था। गृह मंत्रालय ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से कहा है कि इस मामले की सी.बी.आई. से जांच कराई जाए।
सी.बी.आई. इसी विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है। हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता सोनाली फोगाट की 22 और 23 अगस्त की मध्य रात्रि को गोवा में मौत हो गई थी और उनकी मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है। गोवा पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो फोगाट के सहयोगी हैं। इन दोनों लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरगुजा पुलिस ने ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अंश बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी पति-पत्नी को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अलग-अलग मामलों में प्रार्थीयों द्वारा थाना गांधीनगर एवं कोतवाली में अंश कंस्ट्रक्शन के द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन विक्रय कर रजिस्ट्री न करने एवं विक्रय की गई भूमि पर भवन निर्माण नहीं करने की रिपोर्ट की गई थी। प्रार्थीयों की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य शिकायत भी जमीन क्रय विक्रय,एवं भवन निर्माण मे धोखाधड़ी करने की प्राप्त हुई है जिस पर वर्तमान मे जांच किया जा रहा है। सरगुजा पुलिस द्वारा टीम गठित कर मामले के आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ हेतु जौनपुर उत्तर प्रदेश भेजा गया था जो पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर मामले की आरोपिया नेहा सिंह और उसके पति पंकज सिंह निवासी ठाकुरपुर गांधीनगर को जौनपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी कि घटना कारित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण की आरोपीया नेहा सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
