क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

शादी का प्रलोभन देकर नबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरगुजा पुलिस का महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी है। इस अभियान के तहत अनाचार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बतौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 सितंबर को इसकी नबालिग लड़की पानी लेने ढोढ़ी गई थी जो पानी लेकर देर रात्रि तक वापस नही आई। आस-पास पत तलाश कर पर भी उसका कहीं कही पता नही चला। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी बतौली प्रमोद पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था। जो गोविन्दपुर निवासी संजेश्वर कोरवा से पीड़िता को बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़ित से पूछताछ करने पर बताई कि संजेश्वर कोरवा द्वारा शादी का झांसा देकर बहना फुसला कर अपने साथ भगाकर कर ले जाकर अपने घर अमटीझरिया ले गया जहां पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया हैं। संजेश्वर कोरवा के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जो आरोपी संजेश्वर कोरवा उर्फ भोण्डो साकिन बतौली को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक प्रमोद पांडे, सहायक उपनिरीक्षक मनोज उपाध्याय, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट आर. राजेश खलखो पंकज लकड़ा शामिल रहे।

और भी

अंकिता भंडारी केस : रिजॉर्ट में क्यों महीने भर भी नहीं टिक पाता था कोई स्टाफ ? पुराने कर्मचारी खोल रहे पोल

 

देहरादून (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंकिता हत्याकांड में जांच कर रही एसआईटी टीम के हाथ रिजॉर्ट में कई अहम साक्ष्य हाथ लगने का दावा किया जा रहा है, इसके साथ ही रिजॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारी और इसमें पहले काम कर चुके कर्मचारियों के बयान इस मामले में पुलिस के लिए अहम एविडेंस साबित होंगे।

रिजॉर्ट के नाम पर अय्याशी का अड्डा
इस बीच अब तक सामने आए बयानों से ये बात साफ हो चुकी है कि रिजॉर्ट के नाम पर वनंतरा में अय्याशी का अड्डा बना हुआ था। जिस वजह से यहां कोई भी स्टाफ खासकर फीमेल स्टाफ टिकता नहीं था। ऐसे में अंकिता भी 22 दिन इस रिजॉर्ट में काम कर पाई। ये बात अलग है कि अंकिता दूसरे फीमेल स्टाफ की तरह यहां से निकलकर अपनी जान नहीं बचा पाई।

स्टाफ और इससे पूर्व काम कर चुके कर्मचारियों के बयान सबसे अहम
अंकिता हत्याकांड की जांच कर एसआईटी वनंतरा रिजॉर्ट में अहम साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। टीम का दावा है कि हत्याकांड से जुड़े अहम एविडेंस उनके पास हैं। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे अहम मानी जा रही है। अंकिता के दोस्त, रिजॉर्ट में काम करने वाले स्टाफ और इससे पूर्व काम कर चुके कर्मचारियों के बयान जो कि रिजॉर्ट में चल रही गतिविधियों को सामने रखेंगे। मीडिया में दिए गए बयानों और कर्मचारियों की अब तक की सामने आई बातों से ये साफ कि रिजॉर्ट को अय्याशी का अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से यहां कोई कर्मचारी ज्यादा नहीं टिकता था।

अंकिता की ना की वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी
अंकिता की चैट से भी ये बात सामने आई कि इस रिजॉर्ट में हर वो गंदे काम हो रहे थे, जो कि नहीं होने चाहिए। जब रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अपने इस काले धंधे में अंकिता को घसीटना चाहा तो वो सफल नहीं हो पाया। लेकिन अंकिता की ना की वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। इससे पहले दो महिला स्टाफ अब तक पुलिस या मीडिया को अपने बयान दे चुके हैं जो कि कुछ माह में ही इस रिजॉर्ट की नौकरी छोड़कर चले गए। जिस युवती का अंकिता से पहले गायब होने की बात सामने आई थी, वह पुलिस को अपना बयान दे चुकी है।

अंकित गुप्ता और पुलकित आर्य, लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते थे
युवती ने बताया कि वह एक माह से पहले ही रिजॉर्ट की नौकरी छोड़ कर चली गई थी। इसी तरह वनंतरा रिजॉर्ट में काम कर चुकी मेरठ की एक महिला ने बताया कि अंकित गुप्ता और पुलकित आर्य की हरकतों की वजह से वह रिजॉर्ट में महज 2 महीने की काम कर सकी थी। महिला का कहना है कि दोनों लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते थे। वे लड़कियों को लाते थे, वीआईपी भी यहां आते थे।

स्टाफ कर रहे खुलासे
महिला ने मीडिया में दिए बयान में ये भी बताया कि रिजॉर्ट में नशा और स्पेशल सर्विस दोनों प्रोवाइड कराई जाती थी। जिसमें मालिक पुलकित भी शामिल होता था। वह बाहर से आने वाले लोगों के साथ घुल मिल जाता था। इस तरह के खुलासे रिजॉर्ट में काम कर चुके स्टाफ और वर्तमान में काम कर रहे स्टाफ भी मीडिया से बातचीत में खोल रहे हैं। ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि जो आरोपियों की बात मान लेता वो रिजॉर्ट में कुछ माह टिक जाते जो नहीं मानते वो यहां से निकल जाते थे।
और भी

अंकिता हत्याकांड: सियासत तेज, सरकार और विपक्ष का लगा अंकिता के गांव में जमावड़ा, ग्रामीणों ने रखी ये मांगे

 

देहरादून (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई। सबसे पहले पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को अंकिता के गांव पहुंचे थे, जिसके बाद रात में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी परिजनों से मिली। इसके बाद प्रीतम सिंह ने भी परिजनों से मुलाकात की है। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल परिजनों से मिलने पहुंचे। कांग्रेसियों ने परिजनों से मिलकर सीबीआई जांच के लिए तैयार होने की मांग की है।

ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया
अंकिता भंडारी के अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत अंकिता के गांव पहुंचे। जिन्होंने अंकिता की दादी, मां, पिता और भाई से मुलाकात की। हरीश रावत ने कहा कि परिवार को न्याय और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने में वह अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं। इस दौरान, ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया और अंकिता के नाम से सड़क, उसके नाम पर किसी स्कूल का नाम रखने के अलावा, परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए देने तथा परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की। अंकिता के पिता ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलवाई जाए।

रात में सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गांव पहुंचकर दिवंगत अंकिता भंडारी के माता पिता से मुलाकात कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश की बेटी को इंसाफ जरूर मिलेगा। इस केस को और मजबूत बनाने और अन्य पुख्ता सबूत खोजने के लिए एसआईटी को इस केस का जिम्मा सौंपा गया है। जो अपने कार्य को बखूबी कर रही है। रेखा आर्य ने कहा कि मृतक का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार हर संभव मदद परिवार की करेगी।


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अंकिता के परिजनों से सीबीआई जांच की मांग करने को कहा
अंकिता के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेसी लगातार अंकिता के गांव पहुंच रहे हैं। प्रीतम सिंह, करन माहरा, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य भी परिजनों से मिलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अंकिता के परिजनों से सीबीआई जांच की मांग करने को कहा है। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को कहा कि वे अगर हामी भर दें तो कांग्रेस उनकी पूरी मदद करेगी।

अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अब तक कि गई कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त की
उधर अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने पूरे मामले में सरकार व प्रशासन द्वारा अब तक कि गई कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात हुई है जिसमें उन्होंने पूरा आश्वासन दिया है कि उनकी बेटी के साथ न्याय होगा। इस मामले में पटवारी वीरेंद्र प्रताप की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आज उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी का भी आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अब तक कि गयी कार्रवाई पर संतुष्ट नजर आ रहे हैं। वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से फोन पर बात दोषियों को फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग की है। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन पर पूरे मामले में पूर्ण सहयोग मिलने की भी बात कही है। उन्होंने मामले में एसआईटी गठित किये जाने पर भी कहा कि वह इससे पूरी तरह सहमत हैं।
और भी

आबकारी विभाग ने बागबहार में विदेशी मदिरा किया जब्त

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर अग्रवाल के मार्गदर्शन व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विगत दिवस आबकारी विभाग की ओर से बागबहार गांधी चौक स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर 48 पाव मैकडावल नं.1 व्हिस्की मात्रा 8.640 लीटर व 06 बोतल किंगफिशर बीयर मात्रा 3.900 लीटर अन्य प्रांत उड़ीसा की विदेशी मदिरा जप्त किया गया है। साथ ही आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही किया जा रहा है।

 
और भी

जैकलीन को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नाडीज का नाम बुरी तरह फंसा हुआ है। इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया।

अब जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं। पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। 

और भी

भारी लापरवाही : परमिट नियम का उल्लंघन कर चल रही थी बसें, 1.70 लाख का ठोंका जुर्माना...

त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन सख़्त

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए दो दिनो में 1 लाख 70 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। त्यौहारी सीजन में बसों से यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा को लेकर यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने दो दिनो ने लम्बी और छोटी दूरी पर चलने वाली लगभग 75 बसों पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है।

ज़िले के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों और चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश आर टी ओ को दिए है। 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने आज यहाँ बताया कि ज़िले में चलने वाली यात्री बसों की औचक चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। कई रेल गाड़ियों के रद्द होने से अभी चल रहे त्यौहारों के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर बसों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में 75 बसों पर परमिट शर्तों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई कर एक लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

आर टी ओ ने बताया कि अधिकांश बसों में यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया लेने, किराया लेकर उचित टिकट नहीं देने, बसों में निर्धारित किराया सूची नहीं लगाने, चालक- परिचालक द्वारा वर्दी नहीं पहनने से लेकर सही समय पर बसें नहीं चलने जैसे परमिट की शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। परिवहन अधिकारी ने सभी बस संचालकों और चालक-परिचालको से बसों को परमिट शर्तों के हिसाब से ही चलाने की अपील की है।

और भी

कौहाबाहरा में 5 बोरी डीएपी व 14 बोरी सुपर फास्फेट खाद चोरी, तीन गिरफ्तार

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 19 व 20 अगस्त के मध्य घटना स्थल ग्राम कौहाबाहरा बाजार चौक स्थित गोदाम में रखे 05 बोरी डीएपी खाद व 14 बोरी सूपर फोस्फट खाद कीमती करीब 13220 रुपए को अज्ञात व्यक्ति की ओर से चोरी कर ले गया है, कि प्रार्थी हीरासिंग मरकाम पिता फत्तेसिंग मरकाम उम्र 49 वर्ष साकीन गुहाननाला थाना दुगली की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 09/22 धारा 457,380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से गंभीरता से लेते तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी नगरी  मयंक रणसिंग के नेतृत्व में प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी व स्टाफ  की ओर से आसपास के तकनीकी साक्ष्यों व मूखबिर सूचना के आधार पर एवं संदिग्धों से पूछताछ किया गया, 

पूछताछ के दौरान संदेही प्रेमशंकर उर्फ  गणेश ध्रुव पिता किशोर कुमार ध्रुव उम्र 25 वर्ष साकीन कौहाबाहरा थाना दुगली, डिगेश्वर उर्फ गोलु सेन पिता कनक प्रसाद सेन उम्र 30 सा व कौहाबाहरा थाना दुगली, ओमप्रकाश उर्फ  लोकनाथ मंडावी पिता आयतू राम मण्डावी उम्र 22 वर्ष साकीन कोलियारी थाना दुगली जिला धमतरी की ओर से घटना कारित करने कबूल करते हुए चोरी किये 02 बोरी कीमती 900 रुपए व घटना में प्रयुक्त किये गये आरोपीगणों के मेमोरेण्डम साक्ष्य के आधार पुराना थाना परिसर में फारेस्ट विभाग के बने मकान के कमरा से जप्त किया गया है व बाकी 12 नग रासायनिक खाद को तीनों मिलकर बेचकर पैसा को खर्च कर देना बताये है आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया।

और भी

वेश्यावृत्ति से किया इनकार, तो दे दिया नहर में धक्का...

 ऋषिकेश (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पिछले 5 दिनों से लापता अंकिता भंडारी की नहर में धकेल कर हत्या की गई। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर रिजॉर्ट के संचालक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य व उसके दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया। अंकिता की शव तलाशने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली। चीला नहर का पानी बंद कराया लेकिन शुक्रवार शाम तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका।

शनिवार सुबह अंकिता का शव बरामद कर लिया गया। एएसपी कोटद्वार शेखर सुयाल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पौड़ी गढ़वाल के नांदलस्यूं पट्टी के श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी (19) वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वह गत 18 सितंबर को रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य की ओर से उसकी गुमशुदगी राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई।  

बृहस्पतिवार तक अंकिता का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामला लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो रिजॉर्ट के संचालक और उसके मैनेजरों की भूमिका सामने आई।  रिजॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि 18 सितंबर को शाम करीब आठ बजे अंकिता रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित और भास्कर के साथ रिजॉर्ट से गई थी। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे ये तीनों ही रिजॉर्ट में लौटे।

अंकिता उनके साथ नहीं थी। इस आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सारे घटनाक्रम को उगल दिया।  उन्होंने पुलिस को बताया कि अंकिता पर वह यहां आने वाले ग्राहकों से संबंध बनाने को कहते थे। यह बात अंकिता सबको बता रही थी।

वह बार-बार रिजॉर्ट की हकीकत सामने लाने की धमकी दे रही थी। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दो अलग-अलग वाहनों पर चारों लोग चीला बैराज के पास गए। वहां पर उन्होंने फास्टफूड के साथ शराब पी। इसके बाद आगे चले और नहर किनारे रुक गए। यहां पर पुलकित और अंकिता का फिर से झगड़ा होने लगा। इस बीच अंकिता ने पुलकित का मोबाइल फोन छीनकर नहर में फेंक दिया।

इस बात पर पुलकित को गुस्सा आ गया और उसने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया। अंकिता ने दो बार पानी से ऊपर आकर बचाने की आवाज लगाई। मगर, तीनों डर गए और वहां से भागकर रिजॉर्ट में आ गए। यहां पर उन्होंने कर्मचारियों को इस तरह से बताया कि अंकिता अपने कमरे में है।

कुछ देर बाद तीनों ही राजस्व पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराने चले गए।  एएसपी ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद पुलकित आर्य (निवासी स्वदेशी भवन, आर्यनगर, ज्वालापुर हरिद्वार), अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता आर्य (निवासी दयानंद नगरी, ज्वालापुर, हरिद्वार) और सौरभ भास्कर (निवासी सूरजनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार) को हत्या, साक्ष्य छुपाने आदि के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड के आरोपियों को लेकर कोटद्वार न्यायालय जा रही जीप को गंगा भोगपुर के आक्रोशित लोगों ने रोक लिया। लोगों ने जीप के शीशे तोड़कर आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी जबरदस्त पिटाई की।

यही नहीं लोगों ने गाड़ी को पलटने की कोशिश भी की। करीब 45 मिनट बाद एएसपी शेखर सुयाल मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज करवा भीड़ को मौके से भगाया।

और भी

जेल से फरार कैदी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार का इनाम...

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जेल से फरार कैदी की सूचना देने या उसे गिरफ्तार कराने वाले को 5 हजार का इनाम मिलेगा। कबीरधाम एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसकी घोषण की हो।

कबीरधाम जिले के थाना बोड़ला के अपराध कमांक-113/2014 धारा-304 बी , 306, 302,34 भादवि 3.4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम 1961 व 4 पाक्सो एक्ट के तहत विवेचना के दौरान 7 अगस्त 2014 को थाना बोडला पुलिस ने आरोपी लामू तिलकवार को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय कवर्धा में पेश कर जिला जेल कवर्धा दाखिल किया था। जो 29 जून 2015 को जिला जेल कवर्धा से फरार हो गया था। जिसकी पता तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैराक्रमांक -80 -ए में निहित प्रावधानों के तहत् फरार आरोपी के बारे में सूचना प्रदान करने वाले/आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति को 5000/- रूपये ( पांच हजार रूपये ) के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाने की घोषणा की है। ताकि आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा सके।

और भी

इंग्लैड-पाकिस्तान मैच पर दांव लगा रहे 5 सट्टेबाज गिरफ्तार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंग्लैड पाकिस्तान क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से ऑनलाइन सट्टा में लाखों के हिसाब के साथ नकद 6 हजार 700 रुपए जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने की है।


इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा ऑनलाइन सट्टा लेने सटोरियों के संभावना को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया था। मुखबिर से मिले पुख्ता सूचना पर पुलिस की टीम शहर के संजय मार्केट, चांदमारी और महामाया मंदिर उर्दना के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ले रहे आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लेते पकड़ा है। उनके पास से लाखों रुपए का सट्टे का हिसाब पर्ची एवं नगद रकम 6 हजार 700 रुपए जब्त किया गया। इसके अलावा मोबाइल भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में संजय मार्केट से आरोपी विनोद सारथी पिता मनोज सारथी 36 साल निवासी जोगीडीपा व दिलीप चौहान पिता केदारनाथ चौहान 38 साल निवासी कयाघाट जूटमिल को पकड़ा है। वहीं चांदमारी से पिंटू हलवाई पिता स्व. कान्हा हलवाई 40 साल निवासी चांदमारी कोतवाली व महामाया मंदिर उर्दना के पास से इमरान अंसारी पिता स्व. बसीर अंसारी 23 साल उर्दना बस्ती कोतवाली व संजय पासवान पिता सुरेश पासवान 22 साल उर्दना बस्ती कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

 
 



कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष नागर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, महिला आरक्षक प्रमिला महंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 
और भी

डोंगरगढ़ में मिला 3 दिन से लापता आरक्षक...

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पिछले 3 दिनों से लापत सीपीएस कार्यलय में तैनात आरक्षक का पता लग गया है। पुलिस की मेहनत के बाद लापता आरक्षक डोंगगढ़ में मिल गया है। यह पूरा मामला भिलाई पावर हाउस का है, जहां सीपीएस कार्यलय में आरक्षक के रुप में काम करने वाला सतीश साहू पीछले तीन दिन से लापता था। आरक्षक के ऐसे गायब हो जाने के बाद कार्यलय में हड़कंप मचा हुआ था। सीएसपी आरक्षक 20 सितंबर रात से लापता था।

गुमशुदा हुए आरक्षक की जांच पड़ताल में पुलिस ने दिन रात एक कर दिए थे। भिलाई नगर थाने में दर्ज इस मामले यह बात सामने आई है कि आरक्षक अपना मोबाइल और वाहन ऑफिस में रख कर निकला था। जिसकी वजह से ना तो कॉल किया जा सकता था ना ही कहीं ट्रैक। जिसकी वजह से पुलिस को खोजने में 3 दिन का वक्त लग गया। अब सवाल यह उठता है कि आरक्षक साहू बिना किसी को बताए गायब क्यों और कैसे हो गया? इसका जवाब तो स्वयं आरक्षक ही दे सकता है। फिलहाल आरक्षक को लाने पुलिस की टीम भिलाई नगर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

और भी

आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, 29.34 बल्क लीटर देशी विदेशी मदिरा जप्त

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास व प्रबंध संचालक मान ए पी त्रिपाठी के आदेशानुसार व कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के सफल मार्गदर्शन में आबकारी वृत राजिम के अंतर्गत ग्राम भेंडरी निवासी ब्रम्हा साहनी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन व 6 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की व ग्राम भेंडरी निवासी रेखा साहनी के कब्जे से 114 पाव देशी मदिरा प्लेन व 8 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 29.34 बल्क लीटर देशी विदेशी मदिरा बरामद कर धारा 34(1) क व 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर धारा 59 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध की प्रकृति अजमानतीय होने के कारण आरोपी ब्रम्हा साहनी व रेखा साहनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक अभिरक्षा में 4 अक्टूबर तक जेल भेजा गया है। 

इस मौके पर आबकारी उपनिरीक्षक टेक बहादुर कुर्रे, दरस राम सोनी के टीम में आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी सैनिक पद्मन साहू मिथिलेश कुमार सिन्हा महिला सैनिक हेगबाई साहू, कामिनी सोनी, वाहन चालक शैलेंद्र कुमार कश्यप, कुलेश्वर निषाद व गोवर्धन सिन्हा मौजूद थे।

 
और भी

जिलें में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी,40 लीटर महुआ शराब जप्त

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा 23 सितम्बर को गश्त के दौरान कसडोल क्षेत्र के ग्राम भैंसा मुड़ा सबरिया डेरा में 20 लीटर क्षमता वाली 2 प्लास्टिक जारीकेन में भरी 40 बल्क लीटर महुआ मदिरा जप्त की गई, तालाब में डूबी विभिन्न बोरियों में भरी लगभग 1000 कि.ग्रा. महुआ लाहन कीमती 50 हजार रूपये, बरामद जिसे मौके पर नष्ट किया गया।

अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 34(1)(क)(च) का प्रकरण आबकारी वृŸा कसडोल में कायम कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय,आबकारी उपनिरीक्षक, गोविंद कुमार ध्रुव, सुकांत पाण्डेय, आबकारी मुख्य आरक्षक गोपाल साहू, भुवनेश्वर सिन्हा, नगर सैनिक तामेश्वर ध्रुव, गौकरण मानिकपुरी, जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे भी अवैध मदिरा परिवहन, धारण, चौर्यनयन के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

और भी

2 नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने नक्सलियों के दो कथित सहयोगियों को विस्फोटक ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार के यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को विस्फोटक ले जाने के आरोप में नक्सलियों के दो सहयोगियों-हेमला संतोष (23) और बाबूराव कारम (31) को गिरफ्तार किया।


अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को बुधवार को आवापल्ली क्षेत्र में विस्फोटक का अवैध परिवहन किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक दल ने वाहनों की तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने तालपेरू पेट्रोल पंप के करीब एक मोटर साइकिल को रोका तो उस पर सवार लोगों ने भागने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस दल ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और उनके थैले की तलाशी ली, जिसमें से लाल रंग का पांच मीटर लंबा कार्डेक्स तार, जिलेटीन की पांच छड़ें और डेटोनटर बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि अज्ञात नकस्ली ने उन्हें विस्फोटक सामग्री दी थी और वे पेगड़ापल्ली गांव के पास सक्रिय नक्सलियों को यह सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

 

 

और भी

पुलिस ने स्क्रैप से भरा ट्रक किया जब्त

 आरंग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के हमराह में उनि सालिकराम साहू, आरक्षक व्यासनारायण घृतलहरे, गिरधर प्रजापति, सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर ने चेकिंग पाइंट पर टाटा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 1852 से लोहे की सेट्रींग, दरवाजा एंगल, चैनल व वाहन के पुर्जे जब्त किए गए।


ट्रक चालक से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम धरमराज नाग पिता टिकेश्वर नाग उम्र 32 वर्ष सा० जूनानी थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा का रहने वाला बताया। साथ ही ट्रक में लोहे का सेट्रींग, लोहे का एगल, चैनल साकअप, बेरिंग होना व परिवहन करने के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका।

 

 

और भी

तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा जब्त...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की गोलबाजार थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करते तस्कर मोह. ईम्मू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है।


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पुराना चीर घर लोहार गली के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखा हुआ है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद ईम्मू निवासी संतोषी नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहम्मद ईम्मू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 1 किलो 600 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 14,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :
मोह. ईम्मू पिता मोह. समसुद्दीन उम्र 25 वर्ष साकिन संतोषी नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर।

 

 

और भी

ग्वालियर: 'मैंने उसे खत्म कर दिया है', सुसाइड नोट लिखकर समलैंगिक संबंध से परेशान युवक ने की खुदकुशी

 

ग्वालियर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्वालियर में समलैंगिक संबंधों के चलते जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वालियर में 20 साल के एक युवक ने समलैंगिक संबंधों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि उसके 15 साल के एक नाबालिग लड़के से समलैंगिक संबंध थे और वह नाबालिग लड़का उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था इस वजह से पहले उसने नाबालिक लड़के की जान ली और इसके बाद खुदकुशी कर ली।

हजीरा इलाके का है पूरा मामला
दरअसल हजीरा इलाके में रहने वाले 20 साल के एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। सुसाइड नोट में उसने अपने मरने का कारण भी बताया है। सुसाइड नोट में लिखी बात जानकार हर कोई हैरान है।

सुसाइड नोट में लिखा है आत्महत्या का कारण
फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि उसके समलैंगिक संबंध एक 15 साल के लड़के के साथ थे। इस बात को लेकर वह लड़का लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रहा था। बार-बार ब्लैकमेल किए जाने की वजह से युवक काफी परेशान हो गया था। नाबालिग लड़के द्वारा युवक से पैसे भी लिए जा रहे थे।

सुसाइड नोट में लिखी बदला लेने की बात
युवक ने सुसाइड नोट में बदला लेने की बात भी लिखी है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह अपना बदला लेकर अपनी जान दे रहा है। युवक द्वारा यह लाइन लिखे जाने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि कहीं खुदकुशी करने वाले युवक ने मरने से पहले 15 साल के नाबालिग लड़के की हत्या तो नहीं कर दी है।

15 साल का नाबालिक लड़का भी है लापता
खुदकुशी करने वाले युवक ने अपने सुसाइड नोट में जिस 15 साल के लड़के का जिक्र किया है वह लड़का भी अपने घर से लापता है। लापता हुए लड़के के परिजनों ने इस बात की शिकायत हजीरा थाने में भी की है। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता हुए लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
 
और भी

महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई :10 दिनों में 140 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिलें के कई ग्रामो के महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री का गंभीर शिकायत मिली थी। जिस पर कलेक्टर रजत बंसल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के तहत विगत 10 दिनों के भीतर कुल 140.38 लीटर अवैध शराब जप्त कर कार्रवाई की गई।


कार्रवाई के तहत ग्राम-बनगबौद, अर्जुनी, बांसुरकुली, भटगांव, बाजार पारा कसडोल, मुढ़ीपार, डमरू में 07 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 51.6 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 19.26 बल्क लीटर देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 45 ब.ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर निर्धारित कानूनों के धारा 34(1) (क),34(2),59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह ग्राम छांछी,डमरू, तेन्दुमुड़ी, वार्ड न.7, बिलाईगढ़, मोहतरा, वार्ड 12 बिलाईगढ़, टेढ़ी भद्रा में 8 प्रकरण कायम कर आरोपियो के विरूद्ध कुल 20 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 2.16 बल्क लीटर  देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 2.16 ब. ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर 34(1) (क),(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। पलारी एवं कसडोल में 2 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 0.20 ली. देशी मदिरा जप्त कर 36(सी) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकार कुल 17 प्रकरण कायम किये गये, जिसमें अन्य राज्य की मदिरा के 03 प्रकरण,कुल जप्ती मदिरा 71.6 ब.ली. महुआ शराब एवं 21.62 ब.ली. देशी तथा 47.16 मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शामिल है

 

 

और भी