क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

Kumhari Murder Case: दो भाई, एक महिला और इश्क, छोटे भाई ने खत्म कर दिया पूरा परिवार

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी हत्याकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने 29 सितम्बर को कुम्हारी से पांच किलोमीटर दूर ग्राम अकोला में 4 लोगों की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि पैसे के लेन-देन और महिलाओ से अवैध संबंध से नाराज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस सामूहिक हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नकदी व सोने चांदी के गहने बरामद किए हैं।


पुलिस को किस्मत के घर पर मिला सबूत 
घटना के बाद दिनांक 30 सितम्बर को सुबह मृतक के परिजनों से जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी कुम्हारी सुधांशु बघेल मृतक के माता पिता एवं भाई किस्मत यादव के घर पहुंचा। जहाँ मृतक के परिजनों से पूछताछ करने के दौरान निवास स्थल पर दरवाजे की चौखट पर खुन के निशान तथा मस्तिष्क का अंदरूनी हिस्से का टुकड़ा पाया गया। जिसने पुलिस का काम आसान कर दिया। तत्काल जांच अधिकारी द्वारा मृतक के परिजनों के मुल निवास का पर जांच किया गया ।जिसके बाद मृतक के छोटे भाई किस्मत यादव तथा जप्त किये गए खून लगे चौखट एवं मृतक के मस्तिष्क का अंदरूनी हिस्से का टुकड़ा जप्त कर थाना लाया गया।

घटना को अंजाम देकर उड़ीसा फरार हो गए थे आरोपी 
एसपी ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से ही कुछ क्लू मिल गए थे। वहां उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान उनके नाम का खुलासा न किये जाने की शर्त में वारदात की रात गांव से दो व्यक्ति आकाश मांझी, टीकम दास धृतलहरे का नदारद होने जानकारी पुलिस को मिली। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने दोनों संदिग्धों का CDR एवं लोकेशन निकाला, जिससे गांव से फरार संदिग्धों का उडिसा में होना पाया गया। तत्काल क्राईम टीम को संदेहियान पता तलाश हेतु रवाना किया गया।

भाई की इन हरकतों से परेशान था, किस्मत यादव 
मुख्य आरोपी किस्मत यादव ने पुलिस को बताया कि अपने माता पिता एवं बडे भाई भोलानाथ यादव की दो पुत्रियों का भरण पोषण पढाई लिखाई का खर्च का बोझ उस पर बढ़ गया था। मृतक भोलानाथ यादव का रोजाना अपने जुआ खिलाना, शराब पिलाना और मित्रों के साथ मौज मस्ती करना, चार वर्ष पूर्व ट्रेक्टर खरीदना, भाठागांव कपसदा में जमीन खरीदना व घर परिवार का ध्यान न रखना एवं पूर्व के मित्र आकाश मांझी के साथ शराब पीना व आकाश के माध्यम से उडिसा से तंत्र-मंत्र से सम्मोहन के लिए बने मोहनी दवा मंगाकर स्त्रियों को खिलाकर मौज मस्ती करना इन सभी बातों से परेशान था।
 
और भी

फैक्ट्री में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाए 5 चोर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उरला पुलिस ने दो अलग-अलग फैक्ट्री में चोरी करने वाले 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त किया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि देर रात थाना उरला को सूचना मिली कि उरला औद्योगिक क्षेत्र के दो अलग-अलग फैक्ट्री में कुछ चोर चोरी करने के लिये घुसे है। तत्काल पुलिस पार्टी मौके के लिये रवाना हुई अलग-अलग दोनों फैक्ट्री में घेराबंदी किया गया। फैक्ट्रियों के अंदर घुसे चार चोर पकड़े गये।

पास ही बॉण्ड्रीवाल के बाहर एक चोर चोरी का सामान लेकर खड़ा था जो माल सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में किशोर चतुर्वेदी 22 वर्ष, महेन्द्र वर्मा 42 वर्ष, सोमनाथ धृतलहरे 40 वर्ष, चंद्रशेखर धृतलहरे 32 वर्ष व मुकेश बांधे 18 वर्ष है। सभी बीरगांव क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के प्लेट, तार व अन्य सामग्री माल सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

और भी

रेलवे टिकट काउंटर से फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर चोरी का फोन बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को रेसुब पोस्ट रायपुर की टीम ने पकड़ा। उक्त व्यक्ति को पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया जहां मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

बता दें कि रेलवे टिकट काउंटर में लगे यात्रियों की लगातार सामान चोरी हो रही थी। जिससे पुलिस अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। जिससे पुलिस को सूचना मिली कि मेन गेट टिकट बुकिंग काउंटर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश में घुम रहा है। जिससे रेलवे सुरक्षाबल की टीम ने घेरा बंदी कर पकड़ा।

पूछताछ करने पर वह घबराने लगा और अपना नाम दीपक निर्मलकर 27 वर्ष निवासी बजरंग नगर आजाद चौक बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया की रायपुर रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर से एक यात्री का टिकट लेते समय उसके जेब से मोबाइल फोन चोरी किया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त मोबाइल की कीमत करीब 26 हजार रूपए के आसपास बताई जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी आजाद चौक का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ जीआरपी और आजाद चौक थाने में कई मामले दर्ज है।

और भी

युवक का अपहरण करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पैसों के मामूली विवाद पर युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धरदबोचा। शुक्रवार सेक्टर-27 नवा रायपुर में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ निवासरत आकाश रंजन को उसके पुराने रूम में रह रहे साथियों ने जबरन उठाकर सेक्टर-29 स्थित किराए के घर में ले जाकर कमरे में बंद कर मारपीट की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की सूचना अपहृत युवक आकाश की गर्लफ्रैंड ने तत्काल पुलिस को दी। राखी थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने टीम का गठन कर बदमाशों के चंगुल से अपहृत आकाश को छुड़वाया। इस दौरान पुलिस आने की खबर सुनते ही आरोपी रफूचक्कर हो गए।


राखी थाना प्रभारी जयसवाल ने बताया कि पीड़ित के बयान व साक्ष्यों के आधार पर सभी फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम को लगाया गया था, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की धरपकड़ की गई व 6 आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गाली-गलौज मारपीट करने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

 

और भी

जुआ खेलते 13 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस ने जुआ खेलते 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग थानों में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विभिन्न स्थानों में लोग जुआ खेल रहे है। पुलिस ने टीम बनाकर इन्हे गिरफ्तार किया है। इसमें 1 मामला पुरानीबस्ती का है और बाकी 3 मामले खरोरा थाना क्षेत्र के हैं।


पुरानीबस्ती थाना पुलिस ने कुशालपुर से आरोपी थानेश्वर साहु को जुआ खेलते गिरफ्तार कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 1300 रू जप्त किया।

खरोरा थाना पुलिस ने ग्राम गनियारी गौठान के पास से घनश्याम वर्मा व अन्य 3 को जुआ खेलते गिरफ्तार कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 1040 रू जप्त किया।

ग्राम गनियारी शमसान घाट के पास से सुरेश साहू व अन्य 3 को जुआ खेलते गिरफ्तार कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 900 रू जप्त किया। इसी स्थान से चैतराम साहू व अन्य 3 को जुआ खेलते गिरफ्तार कर कब्जे से 52 तास पत्ती नगदी 660 रू जप्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

और भी

देसी कट्टा और चाक़ू के साथ 2 युवक गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की उरला थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 चाक़ू और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उरला थाना की टीम ने  बीरगांव के बुधवारी बाजार में दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम चेतन वर्मा (22 वर्ष) और दीपक विश्वकर्मा (20 वर्ष) बताया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 3 चाकू और 1 देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

 

और भी

चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस मुख्यालय से अज्ञात मोबाईल नम्बरों धारकों द्वारा बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो (चाईल्ड पोर्नोग्राफी) अपलोड कर प्रसारित करने के प्रकरण की जांच के लिए एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को निर्देश प्राप्त हुए थे। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करते हुए मोबाईल नम्बरोें के अज्ञात धारकों की पतासाजी कर गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत सायबर विंग द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित किया गया तथा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं संबंधित थानों की संयुक्त टीमों द्वारा रायपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत...

थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 624/22 एवं 625/22 धारा 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी महेश तोलानी पिता गुलामत तोलानी उम्र 49 साल निवासी गली नं. 05 रविग्राम थाना तेलीबाधा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 480/22 धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी नरेश कुमार वर्मा पिता सेवक राम वर्मा उम्र 44 साल निवासी अम्बेडकर आवास डी.डी.नगर रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

थाना नेवरा के अपराध क्रमांक 455/22 धारा 67(ए) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी अजय केशरवानी पिता सुनिल केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र 15 दीन दयाल चौक थाना तिल्दा नेवरा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

थाना विधानसभा के अपराध क्रमांक 410/22 धारा 67, 67(बी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी नोखेराम निषाद पिता धनुष राम निषाद उम्र 42 साल निवासी बजरंग पारा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

थाना गुढ़ियारी के अपराध क्रमांक 418/22 धारा 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी दीपक वैष्णव पिता दिलीप वैष्णव उम्र 28 साल निवासी रामकृष्ण परमहंस वार्ड 02 बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी एवं मोह. सलीम पिता मोह. सलीमउल्लाह उम्र 18 साल निवासी जगरहीन तालाब के पास बड़ा अशोक नगर तिवारी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

इसके साथ ही थाना खमतराई अपराध क्र 809/22 धारा 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट, थाना गोबरानवापारा के अपराध क्र 403/22 धारा 67 आई.टी. एक्ट एवं डी.डी.नगर के अपराध 479/22 धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट के प्रकरणों में विधि के साथ संघर्षरत 3 बालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया गया।

और भी

ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में युवक ने चलाई गोली, फेंका धमकी भरा पत्र...

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ़्तर में एक अज्ञात युवक ने गोली चला दी। गोली कांच को तोड़ते हुए दरवाजे में फंस गई। युवक ने धमकी भरा पत्र भी फेंका है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।


ट्रांसपोर्ट नगर में आरकेटीसी कंपनी का दफ़्तर है। कंपनी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी हुई है । शुक्रवार शाम 7 बजे एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और एक पत्र कांच के नीचे से डाला। फिर वापस बाइक में बैठ कर बाइक स्टार्ट की और गोली दफ़्तर में चला कर फरार हो गया। गोली दफ्तर के कांच को तोड़ कर अंदर घुस गई और ऑफिस के दरवाजे में जा धंसी। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। और बाइक सवार युवक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। और स्टाफ से पूछताछ की। ऑफिस में घटना के वक्त मौजूद स्टाफ श्रद्धा ने जो भी जानकारी उसके पास थी पुलिस को उपलब्ध करवाई।

पत्र खोल कर पढ़ने में वह अमर अग्रवाल व सुशील अग्रवाल को संबोधित था। उसमें लिखा था कि कान खोल कर सुन ले अमन साहू गैंग को नजरअंदाज करना मतलब मौत है। कोयले का काम करना है तो अमन साहू गैंग से सेटिंग करनी पड़ेगी। गोली चलाने वाला युवक दफ्तर के सीसीटीवी में कैद हुआ है। बता दे कि कुछ माह पहले चतरा झारखंड में भी आरकेटीसी कंपनी की ब्रांच में गोली चली थी। पुलिस चारो तरफ घेराबंदी कर जांच कर रही है।

 

 

और भी

डेढ़ किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की उरला थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है।

थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उरला स्थित बेंद्री ओव्हर बृज के नीचे से आरोपी राकेश भारती को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक की थैला में 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसी प्रकार मजदूर नगर तिराहा, सरोरा से टीम ने आरोपी संतोष साहू को पकड़ा। आरोपी के पास 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उरला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स: 20 ए के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

और भी

महिला से अवैध संबंध के चलते हुई थी ऑटो चालाक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार...

पुलिस ने किया सरोना हत्याकांड का खुलासा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों जगुवार शोरूम के पीछे सरोना में मिले आटो चालक के शव के राज से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। मामले में दो आरोपियों को प्रयागराज और बिहार से गिरफ्तार किया गया है। वहीं इन आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में आटो चालक की हत्या महिला से अवैध संबंध की बात पर करना बताया है। घटना में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

प्रकरण में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, अभिषेक माहेश्वरी और आजाद चौक पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने बताया कि मामले में आरोप आकाश सिंह उर्फ रामू पिता राजकुमार 22 वर्ष सरोना डीडीनगर तथा दीनानाथ यादव उर्फ दीना उर्फ नंदकिशोर यादव 40 वर्ष ग्राम कलवा थाना टाउन जिला जहानाबाद बिहार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आकाश सिंह आटो चालक चंदन यादव का मां के साथ संबंध होने को लेकर शक करता था। इसी बात पर दोनों की कई बार बहस हो चुकी थी। योजना के मुताबिक आकाश ने चंदन यादव को मारने की योजना बनाई। इसमें अपने साथी दीनानाथ यादव को शामिल कर लिया तथा घटना के दिन 25 सितंबर को आटो चालक को लेकर जगुवार शोरूम के पास पहुंचे। पहले तीनों ने जमकर शराब पी और आटोचालक चंदन यादव नशे में आ गया तो आटो रिक्शा की स्टेपनी से वार कर हत्या कर दी। इसमें मृतक की पहचान मिटाने के लिए बदमाशों ने मिलकर निर्मममता पूर्वक मवेशियों के मांस को छिलने वाले हथियार से मृतक के चेहरे को बिगाड़ दिया था ताकि पहचान न होने पाए। लेकिन मृतक के हाथ में बने टैटू से छोटे भाई मनीष यादव ने पहचान कर ली थी। उसके बाद से इन दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जो प्रयागराज और बिहार से पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी दीनानाथ का भी महिला से संबंध था। इस वहज से भी चंदन यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

और भी

पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भूत प्रेत का डर दिखा कर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। छग सहित राजस्थान,पंजाब,मध्यप्रदेष,हिमांचल प्रदेश में कर चुके हैं ठगी की धटनाएं। रायपुर जनजागरूकता देश में एक से अधिक राज्यों में धूम घूमकर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है। वही पकड़े गए इन आरोपियों सेे करोड़ो की ठगी की जानकारी मिली है। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रषांत अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेष्वरी ने बताया है कि मामले में आरोपी सुषमा प्रभाकर पाटिल पति प्रभाकर पाटिल 48 साल षिवषक्तिनगर जामनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र व अषोक नाथूलाल भोलावत उर्फ बाबा पिता नाथूलाल भोलावत 54 साल गुजरात हाउसिंग बोर्ड बाम्बे मार्केट थाना वराछ रोड जिला सूरत गुजरात को गिरफतार किया है । पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने मिलकर छग के रायपुर बलौदाबाजार सहित पंजाब राजस्थान म प्र हिमाचल प्रदेश व उतराखंड राज्यों में धटनाएं की है । उन्होंने बताया कि आरोपी भूत प्रेत का डर दिखाकर पूजापाठ करने का झांसा देकर ठगी किया करते थे। इन लोगों से दो दर्जन घटनाएं करने की जानकारी मिली है।

पुलिस ने बताया कि रायपुर के पुरानी बस्ती की रहने वाली रेखा साहू ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे परिवार के साथ फरवरी 2022 में उज्जेैन के महाकालेष्वर मंदिर दर्षन के लिए गई थी । जहां आशुतोष नामक सन्यासी से हुई उसने अपने साथी आरती पाटिल द्वारा हस्तारेखा देखकर भविष्य बताने की जानकारी दी । दर्शन के दौरान दोनों साथ रहे और अपना मोबाइल नंबर दे दिया । दर्षन कर लौटकर आने के बाद महिला रेखा साहू से बातचीत करते रहे। इसी दौरान जून 2022 में परिवार पर भूत प्रेत का डर दिखाकर सोने चांदी के जेवरातों व नगदी रकम को दोगुना करने का प्रलोभन दिया। इसमें अलग अलग तिथियों में रायपुर आकर महिला व रिश्तेदारों से 67 तोला सोना कीमत 33 लाख 50 हजार व नगदी 42,लाख रूप्ए की ठगी की और फरार हो गए थे इस शिकायत पर पुलिस ने एक विषेष जांच टीम बनाकर जांच कर रही थी तकनीकी विशलेषण के दौरान आरोपियों के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली जहां से गिरफतार किया गया है। पूछताछ में दोनो ने अपराध करना स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाम बदलकर वारदात किया करते थे तथा अलग अलग फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था।

और भी

छत में रखी टंकी से होती थी महुआ शराब की सप्लाई, शातिर आरोपी गिरफ्तार

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आबकारी विभाग ने एक ऐसे शातिर आरोपी को पकड़ा है, जिसके कारनामे देख टीम भी दंग रह गई। दरअसल, आबकारी की टीम ने बीते बुधवार को अंजोरीपाली में एक व्यक्ति के घर रेड कार्रवाई की। जाँच के दौरान आरोपी के घर की छत पर महुआ शराब से भरी एक टंकी मिली और टंकी का नल कनेक्शन नीचे था। आरोपी से जब इस बारे में पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि वो उस नल के जरिये ही ग्राहकों को शराब परोसता था। ऐसा जुगाड़ उसने पुलिस और आबकारी की टीम से बचने के लिए लगाया था।

कलेक्टर रानू साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 28 सितम्बर को महुआ शराब की अवैध बिक्री के विरूद्ध आबकारी वृत्त खरसिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मनोज जोल्हे पिता लालाराम उम्र 40 वर्ष हरिजन मोहल्ला, अंजोरीपाली चौकी खरसिया के रिहायशी मकान की सघन जांच करने पर पाया गया कि ऊपर छत में एक छिपी हुई टंकी बनाई गई थी। जिसमें महुआ शराब भरी जाती थी और नीचे घर में एल्यूमीनियम के गेट के सहारे छिपा कर एक पाइप से नल लगा कर रखा गया था इस नल से ही आवश्यकतानुसार ग्राहकों को महुआ शराब बेची जाती थी। आरोपी के संज्ञान अधिपत्य से कुल 30 लीटर महुआ मदिरा, आबकारी टीम के साथ मदिरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34 (2)एवं 59 (क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिला की कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल द्वारा की गयी। इस दौरान हमराह स्टाफ आबकारी उडऩ दस्ता प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिदार, आबकारी आरक्षक प्रवीण जांगड़े, कुलदीप ठाकुर, मनोज तिवारी, तेजराम साहू, महिला नगर सैनिक अन्नू ठाकुर, उर्सेला, सरोज एवं वाहन चालक उमेश साहू उपस्थित रहे।

और भी

लापता बैंक कर्मी का मिला शव, शादी टूट जाने से था दुःखी...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बीते दिनों दुर्ग के शिवनाथ नदी में बने पुराने पुल में एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। कार राजनांदगांव जिले के पलाश अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल (28 साल) की थी। वह शादी टूटने काफी दुखी था। देर रात मोबाइल बंद करके वह घर से निकला था। वहीं शुक्रवार सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ है। मृतक पलाश अग्रवाल बैंक में मैनेजर था और अपनी सगाई टूटने से परेशान था। इसके चलते उसने शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी थी। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।


जानकरी के अनुसार, राजनांदगांव निवासी युवक पलाश अग्रवाल की सगाई होने वाली थी। लेकिन किसी कारण से उसकी सगाई टूट गई। सगाई टूटने से वह काफी परेशान रहता था। मृतक ने अपनी कार शिवनाथ नदी में बने पुराने पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकला गया।

 

 

और भी

दो शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी...

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम सलौनीकला गाँव में 10वी के नाबालिग छात्र ने अपने ही घर में फाँसी लगा ली। छात्र का बड़ा  भाई हिमालय केंवट जब घर आया तो अंदर से मृतक दरवाजा बंद कर फाँसी लगा ली थी। घटना की जानकारी भटगांव पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर परीक्षण किया। मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया हैं।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने  सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर आरोप लगाया है। मृतक ने किसी साहू व नारंग सर पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है।

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक गुरुवार को 1:30 बजे घर से परीक्षा के लिये निकला था, जहां गणित का पेपर चल रहा था। इसी दौरान शिक्षकों के साथ किसी बात को लेकर मृतक की कहा सुनी हुई जिसके बाद ही घर आकर फांसी लगा ली। बहरहाल अब इस मामले में भटगांव पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भेजकर आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।

अब देखना है कि इस तरह से घटना सामने आने पर शिक्षकों पर किस प्रकार की कार्यवाही करेगी।

 

 

और भी

यौन उत्पीड़न का आरोपी भेजा गया सलाखों के पीछे

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सिटी कोतवाली में गुरुवार को पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत की, जिस पर कारर्वाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक में  29 सितंबर को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की निवासी पीड़ित द्वारा सिटी कोतवाली में आरोपी युवक मोहम्मद अफरीदी ग्राम काजी कैरी थाना बौंसी जिला बांका बिहार निवासी हाल मुकाम इंदिरा नगर के विरुद्ध यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत की गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि कोतरा रोड ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में टाइल्स कार्य करने के दौरान 29 सितंबर को लगभग 4:00 बजे आसपास आरोपी मोहम्मद फरीद के द्वारा पीड़ित महिला के साथ जोर जबरदस्ती की गई है। पीड़ित महिला के शिकायत की गंभीरता तत्काल संज्ञान में लेते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं सीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के सुपरविजन में कोतवाली पुलिस मनीष नागर एंड टीम द्वारा महिला की लज्जा भंग करने वाले कुकर्मी आरोपी को चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर  जुर्म  पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

और भी

हार्टिकल्चर डेवलपमेंट अफसर गिरफ्तार : एसीबी की बड़ी कार्यवाई .... किसानों के सब्सिडी राशि का 50 प्रतिशत डिमांड करता था अफसर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ एसीबी ने आज बड़ी कार्यवाई की हैं। एसीबी/ ईओडब्ल्यू की टीम ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए छत्तीसगढ़ उद्यानिकी व प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के हार्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर परमजीत सिंह गुरूदत्त को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा हैं कि एसीबी की टीम ने हार्टिकल्चर अधिकारी पर वीडियो के आधार पर कार्रवाई की एवं किसानों से सब्सिडी की राशि का 50 प्रतिशत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बता दें कि एक पीड़ित कृषक ने अपने मोबाइल से अफसर को रिश्वत मांगते रिकॉर्ड किया था। इसके बाद एसीबी से शिकायत की। जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने आरोपी अफसर को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि इससे पहले एसीबी ने मुंगेली में शिकायत के आधार पर मई माह में एक पटवारी को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई एसीबी/ ईओडब्ल्यू के चीफ आरिफ एच शेख के निर्देश पर एसपी पंकज चंद्रा के नेतृत्व में हुई है। एसीबी की इस कार्यवाई से विभाग में हड़कंप व्याप्त हैं। 

 

 

और भी

एक के बाद एक धमाकों से दहला ऊधमपुर, बसों को बनाया गया निशाना, दो घायल

 ऊधमपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आठ घंटों के भीतर हुए दो बम धमाकों ने उधमपुर में सनसनी फैला दी है। इन दोनो बम धमाकों में अब तक दो लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस का कहना है कि वह इन बम धमाकों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। पहला बम धमाका जहां बुधवार देर रात 10.45 बजे के करीब हुआ, वहीं दूसरा बम धमाका गुरुवार सुबह 5.42 बजे ऊधमपुर बस स्टैंड में खड़ी एक बस में हुआ। दूसरे बम धमाके में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।


इन धमाकों के बाद ऊधमपुर कस्बे सहित नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। यही नहीं कस्बे के व्यस्त इलाकों में भी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बम धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि पहला धमाका ऊधमपुर के दोमेल चौके के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में हुआ जबकि दूसरा धमाका आज सुबह पुराने बस स्टैंड के भीतर खड़ी एक बस में हुआ। यह दोनों धमाके एक जैसे ही थे। रात को हुए बम धमाके में जहां कंडक्टर समेत दो लोग घायल हुए वहीं आज सुबह हुए बम धमाके में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।



विस्फोट की इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह विस्फोट ऊधमपुर-रामनगर के बीच चलने वाली एक बस जेके14सी-3636 में हुआ। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट रात दोमेल पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में हुए धमाके से भी जोरदार था। इस धमाके में बस के परखचे उड़ गए जबकि साथ खड़ी दूसरी बसों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि धमाका बस के भीतर हुआ है।

गनिमत यह थी कि जिस समय बस में धमाका हुआ, उस समय उस पर कोई भी सवार नहीं था। इस धमाके में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। आठ घंटों के भीतर ऊधमपुर में हुए एक के बाद एक हुए इन दो बम धमाकों की वजह से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सयंम बरतने को कहा है। उन्होंने दावा किया है कि बहुत जल्द इन धमाकों के पीछे छिपे राष्ट्र विरोधी तत्वों का पता लगा लिया जाएगा।

9 मार्च को कोर्ट कांपलेक्स के बाहर भी हुआ था बम विस्फाेट
आपको बता दें कि ऊधमपुर में ही इससे पहले इसी साल 9 मार्च को कोर्ट कांपलेक्स के बाहर एक बम विस्फोट हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की मौत जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। इस बम धमाके में स्टिकी बम का इस्तेमाल किया गया था। हमले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन धमाकों में भी स्टिकी बम का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना स्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुराने बस स्टैंड व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

 

 

और भी

दुर्ग : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या.....मौके से कुल्हाड़ी बरामद, फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हो गई. मृतकों में पति, पत्नि और दो बच्चे शामिल हैं।  बच्चों की उम्र 13 और 8 साल थी. हत्या कुल्हाड़ी से की गई है।   दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस ने जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपसदा गांव की एक बाड़ी में बने घर से भोलानाथ (34), उसकी पत्नी नैला (30), पुत्र परमद (12) और पुत्री मुक्ता  (सात) का शव बरामद किया है।  पल्लव ने बताया कि गुरुवार को कपसदा गांव के पुनाराम टंडन की बाड़ी में बने घर में एक ही परिवार के चार लोगों का शव होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को गांव रवाना किया गया था। बाद में उन्होंने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

 

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओडिशा के बलांगीर जिले का निवासी भोलानाथ और उसका परिवार पिछले 12 वर्ष से कपसदा गांव में निवास कर रहा था। भोलानाथ का परिवार टंडन की बाड़ी में बने घर में रहकर खेती-बाड़ी करता था।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बीती रात 10 बजे के बाद कोई परिचित भोलानाथ के घर पहुंचा।  जब भोलानाथ ने दरवाजा खोला तब हमलावर ने पहले भोलाराम को और बाद में उसके परिवार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।  पल्लव ने बताया कि पुलिस जब भोलराम के घर पहुंची तब उसकी अलमारी का ताला खुला हुआ था. पुलिस अलमारी में रखे सामान की जांच कर रही है। 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से जानकारी मिली है कि भोलाराम के किसी परिचित व्यक्ति ने ही परिवार की हत्या की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आशंका है कि मृतक भोलानाथ के भाई ने वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

और भी