क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

60 पौवा देसी मदिरा के साथ 2 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अवैध रूप से शराब परिवहन करतें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि नेवरा की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्र CG 07 ZN 5499 हीरो होंडा CD100 में अवैध रूप से देशी मशाला शराब रखकर जा रहे है। सूचना पर तिल्दा नेवरा पुलिस पार्टी सूचना तस्दीक हेतू गवाहान साथ लेकर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम सिनोधा तालाब के पास रोड पर घेराबंदी कर मो.सा.क्र.CG 07 ZN 5499 हीरो होंडा 100 को पकड़ा गया।

चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम रामेश्वर निषाद निवासी उड़ेला एवं सीट के बीच में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी पकड़ कर बैठा व्यक्ति अपना नाम अनिल विश्वकर्मा निवासी हथबंद का रहने वाला बताया। सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर 60 पौवा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक में 180 ML सीलबंद प्रति पौवा 110/-₹ की दर से 6600/-₹ का कुल 10.800 बल्क लीटर शराब अवैध रूप से परिवहन करते मिला जिन्हें दोनो के संयुक्त कब्जे से बरामद कर शराब रखने परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात/लाईसेंस नही होना लिखित दिये जाने पर आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से मो.सा.क्र.CG 07 ZN 5499 हीरो होंडा CD 100 कीमती करीब 10,000/-₹ व सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 60 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली.शराब भरा हुआ कुल मात्रा 10.800 बल्क लीटर कीमती 6600/- कुल जुमला कीमती 16,600/-₹ समक्ष गवाहान विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणो का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। आरोप धारा अजमानती होने व प्रकरण विवेचना अपूर्ण होने से न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया।

और भी

ऑनलाईन सट्टा खेलते 12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी ऑनलाईन सट्टा व जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के  द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। शुकरवार को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट  को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अवंति विहार के पास 2 व्यक्ति द्वाराऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  के मार्ग दर्सन प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सटोरियों को गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर हुलियों के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम वी. दिनेश व  वी. कार्तिक उर्फ सोनू निवासी दुर्ग  बताया टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटाप व  मोबाईल फोन को चेक किया गया .

 

महादेव एप्पीकेशन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।  कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी वी. दिनेश एवं वी. कार्तिक उर्फ सोनू द्वारा आंध्रप्रदेश के विजयनगर से 10 अन्य व्यक्तियों द्वारा महादेव ऑनलाईन सट्टा एप्लीकेशन की आईडी बनाकर सट्टा संचालित करना एवं आईडी बिक्री करने हेतु देना बताया गया ।  विजयनगर से अंकित चैबे, वी. वेंकटेश, कुशाल अप्पा , एम.के. मौली, एम. वेंकटेश, आयुष भारती, रितिक कुमार, के. राजू, अमन सिंह, तथा ए.राजू राव को पकड़ा गया, जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में ऑनलाईन महादेव सट्टा की आई डी बनाकर बिक्री करने के साथ ही ऑनलाईन सट्टा संचालित भी कर रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि कपिल चेलानी, सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल तथा अतुल अग्रवाल जो कि दुबई में रहते है, महादेव क्रिकेट सट्टा चलाने वाले एप्लीकेशन के मुख्य संचालक है एवं महादेव क्रिकेट सट्टा में जो भी मुनाफा होता है उसका पूरा हिस्सा चारो व्यक्तियो सौरभ चंद्राकर, कपिल चेलानी, रवि उत्पल एवं अतुल अग्रवाल को जाता है।  जिस पर समस्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 643/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। सटोरियों के कब्जे से लैपटाॅप, 8 मोबाईल 23,दर्जन भर से अधिक रजिस्टर,10 एटीएम कार्ड व 10 खाता विवरण जप्त किया गया है। समस्त आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई है।

और भी

4 टन अवैध लोहा स्क्रैप के साथ 2 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने अवैध लोहा स्क्रैप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यूनिट ने ट्रक में लदा लगभग 4 टन लोहे का कबाड़ भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रूपए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मेटल पार्क रोड़ पास 2 व्यक्ति एक ट्रक में लोहे का स्क्रैप रखें है, जिसे बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक ट्रक खड़ी थी जिसमें लोहे का स्क्रैप भरा था तथा ट्रक में 2 व्यक्ति सवार थे।

जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा ट्रक में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम अंकित कुमार श्रीवास्तव एवं शिव कुमार राय निवासी रायपुर का होना बताया। ट्रक वाहन में रखें लोहे के स्क्रैप़ के संबंध में टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने व वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था एवं उनके द्वारा स्क्रैप के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ट्रक में भरे लोहे के स्क्रैप को चोरी का होना बताया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से चोरी की लोहे की स्क्रैप वजनी करीबन 4 टन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/-रूपए एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन क्रमांक सी जी/04/सी जेड/3002 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में 41(1+4)/379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
अंकित कुमार श्रीवास्तव पिता जगदीश चंद्र श्रीवास्तव उम्र 23 साल निवासी परमेश्वरी नगर बीरगांव रायपुर।
शिव कुमार राय पिता स्व0 सम्पत राय उम्र 40 साल निवासी अल्का विहार, उरकुरा थाना खमतराई रायपुर।

और भी

थाने में ही मकान मालिक ने किराएदार पर किया ब्लेड से हमला...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे मकान मालिक और किरायेदार वहीं उलझ गए और इस दौरान मकान मालिक ने अपने पास रखे ब्लेड से किराएदार पर हमला कर दिया। यह घटना डीडी नगर थाना की है। हमले में घायल युवक का इलाज एम्स में जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपित काे हिरासत में ले लिया है।

पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक और किराएदार एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराने आए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और मकान मालिक ने अपने पास रखे पहले से ब्लेड से हमला कर दिया। मकान मालिक ने गर्दन पर वार किया है। जिससे किरायादार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्स में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना डीडी नगर में एक मकान मालिक मयाराम ठाकुर, आयुर्वेदिक डॉक्टर, उम्र 55 वर्ष और किरायेदार मोहित परिहार उम्र 17 वर्ष के बीच हुए विवाद को लेकर थाने में थे। दोनो के बीच का विवाद निपटाने के प्रयास के बीच अचानक मयारम ठाकुर ने सर्जिकल ब्लेड से निकाल कर आहत मोहित पर वार कर दिया। बचाव करते हुए पुलिस उसे एम्‍स लेकर गए। मोहित इलाजरत है और आउट आफ डेंजर है। आरोपी कस्टडी में है और विस्तृत पूछताछ जारी है।

और भी

गैंगरेप के मामले में युवा कांग्रेस नेता सहित 4 गिरफ्तार, 2 फरार...

 मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नाबालिग से गैंगरेप के मामले में चिरमिरी पुलिस ने भरतपुर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज अली सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। गैंगरेप में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना 7 महीने पहले की है। मनेंद्रगढ़ के एडिशनल एसपी निमेश बरैया ने बताया कि पीड़ित 15 साल की किशोरी को उसकी सहेली प्रीति पांडे मंगलम होटल में घुमाने के लिए ले गई। वहां पर प्रीति ने लड़की को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसमें शराब मिलाई गई थी होटल में नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का युवक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज अली एक अन्य युवक के साथ मौजूद था। शराब मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद दोनों ने नाबालिग से रेप किया और इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक दिन उसकी सहेली प्रीति पांडे पीड़िता को बिलासपुर लेकर आ गई। यहां पर एक सूने मकान में उसे रखा गया। यहां पर भी तीन युवकों ने उससे रेप किया। इसके बाद घर आने पर नाबालिग ने अपने परिजनों को डर के कारण कुछ नहीं बताया। उसे लगातार असहज देखकर मां ने पूछताछ की, तब पीड़िता ने उसे पूरी घटना बता दी। पीड़िता के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर घटना की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अगवा और रेप के आरोप में शाहनवाज अली, प्रीति पांडे सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

शुक्रवार को पुलिस ने शाहनवाज, अनुराग, राजा और पीड़ित की सहेली प्रीति पांडे को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो आरोपी बिलासपुर के बताए जाते हैं, जिनकी तलाश में कुछ जगह पर छापामारी भी की गई है।

और भी

गौठान के छज्जे से लटका मिला समिति अध्यक्ष का शव...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर से सटे अभनपुर के एक गौठान में शनिवार सुबह गौठान समिति के अध्यक्ष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। समिति अध्यक्ष की आत्महत्या के बाद यहां हड़कंप मच गया। मामला अभनपुर के आमदी गांव का है। गौठान समिति के अध्यक्ष रहे पवन निषाद का शव सुबह गौठान के छज्जे से लटका मिला। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक पवन ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए भेजा है। गांव वालों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

और भी

यात्री से बरामद हुई बेशमीमती घड़ियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक यात्री के पास से सात बेशकीमती घड़ियां बरामद हुई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कस्टम विभाग ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक यात्री की हरकतें संदिग्ध लगीं। उसे रोक कर पूछताछ की गई। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से सात बेशकीमती घड़ियां मिलीं। ये हाथ में पहनने वाली घड़ियां हैं। सभी घड़ियों की कीमत लगभग 28 करोड़ रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

और भी

पुलिस की गोली से घायल हुआ मोबाइल स्नैचर, साथी फरार...

 नोएडा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गाजियाबाद के हरजीत के रूप में हुई है।

आरोपित के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक, लूट के तीन फोन के बरामद किया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया है बृहस्पतिवार रात करी आठ पुलिस टीम गश्त पर थी।

सेक्टर-121 स्थित पर्थला गोल चक्कर के पास एफएनजी रोड पर बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखे। पुलिस टीम ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही आरोपित सेक्टर-117 जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया।

खुद को पुलिस से घिरा पाकर आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपित का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपित शातिर लुटेरा है, और उसके खिलाफ एनसीआर में चोरी और लूट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम आरोपित के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोतवाली प्रभारी शरदकांत शर्मा का कहना है कि आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को दिन में गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों से तीन लोगों से मोबाइट लूटा था। बदमाश लूट के इरादे से नोएडा आया था।

 

 

और भी

साधुओं की पिटाई के मामले में 40 लोगों की पहचान, 4 आरोपी गिरफ्तार...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के चरोदा में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की पिटाई के मामले में पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के जरिए लगभग 40 लोगों की पहचान कर ली है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को पुलिस की टीम गांव में तलाश रही है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के मुताबिक जिन लोगों ने उकसाया है, उन पर प्राथमिक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी डॉ. पल्लव ने गुरुवार देर रात घटना की अपडेट रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि तीनों साधु गांव घूम रहे थे। एक बच्चे को प्रसाद दे रहे थे, तभी यह अफवाह फैली कि बच्चा चोरी के उद्देश्य से कुछ खिलाया जा रहा है। इस अफवाह के कारण कुछ लोग मारपीट करने लगे। यह देखकर आसपास के लोग भी जुट गए और सब मिलकर मारपीट करने लगे।

पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची और साधुओं को रेस्क्यू किया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सामान्य चोट थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वे राजस्थान अलवर के लिए रवाना हो गए हैं, जहां के वे रहने वाले हैं। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो वायरल थे, उसे बारीकी से ऑब्जर्व कर करीब 40 लोगों की पहचान की गई। इनमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस टीम लगातार गांव में है। वहीं, जो लोग भीड़ में खड़े थे, उनसे माफीनामा लिखवाया जा रहा है।

और भी

बच्चा चोर के शक में 3 साधुओं की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस...

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बच्चा चोर के शक में भीड़ ने 3 साधुओं की पिटाई कर दी। इस साधुओं को चेहरे और सर पर चोट आई है। पुलिस की इस घटना की जानकारी मिली तो तीनो साधुओं को अस्पताल में भर्ती कर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र के पास की है, जहां गुरुवार सुबह 3 साधू भिक्षा मांगते चरोदा पहुंचे थे। इस दौरान वे मोहल्ले के एक बच्चे से बात करने लगे। बच्चे से बात करते देख लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझा और उनकी बेदम पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों साधुओं को लोगों की भीड़ से निकालकर उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाया। घटना में तीनों साधुओं के चेहरे और सिर पर चोट लगी,जिससे तीनों लहूलुहान थे। पुलिस तीनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची यहां पर उपचार ले बाद थाने लेकर आई है।

इस घटना के संबंध में दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि तीनों साधु थाने में है। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी। जांच जारी है। तीनों साधु महाराष्ट्र के रहने वाले है।

और भी

महादेव एप के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जनजागरूकता राजधानी पुलिस ने महादेव एप के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है और अन्तर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा कर 28 आरोपियों को गिरफतार किया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को 500 बैंक खातों का पता लगा है तथा 97 एटीएम कार्ड सहित 24 मोबाइल,21 लेपटॉप 97आधार कार्ड,06पेन कार्ड जब्त किया है जिसके जरिए आरोपी नेटवर्क को संचालित कर रहे थे।

प्रकरण में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रषांत अग्रवाल एव ए एस पी क्राइम अभिषेक माहेष्वरी ने बताया कि आरोपी आई पी एल क्रिकेट मैच के साथ केसिनों,पोकर, लूडो फुटबॉल समेत खेलों में जीत हार का दांव लगवाते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेट भाई9, टाईगर एक्सचेंज,अम्बानी बुक नाम की आई डी से नेटवर्क को चला रहे थे।

इन जगहों से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि सटटे के नेटवर्क को तोड़ते हुए म0प्र0 उ0प्र0 छग0 उड़ीसा सहित रायपुर आरंग,दुर्ग से 28 आरोपियों को गिरफतार किया है जो ऑन लाइन सटटा लगवाने का काम कर रहे थे 

पकड़े गए आरोपी

मंदिर हसौद- रवि चौहान जामुल, प्रकाष कुमार मोहनगर भिलाई,गुलाम अगुलेष भिलाई पावर हाउस, मो शहबाज सांकरा बिहार,प्रकाष कुमार हरिद्वार टोला बिहार, मनजीत सिंह वैषाली नगर भिलाई, संजय सिंह छपरा बिहार, अजय कुमार उ0प्र0

आरंग- चंद्रषेखर साहू,चंदखुरी दुर्ग, शुभम चंद्राकर दुर्ग, विवेक मिश्रा टिटलागढ़ ओड़िसा, मनीष चंद्राकर दुर्ग, धनराज चंद्राकार दुर्ग नितिष चंद्राकर दुर्ग, सागर विष्वकर्मा भनपुरी थाना अण्डा दुर्ग,

अभनपुर - देवा श्रीकांत चंद्राकर पुलगांव दुर्ग, सोमेष चंद्राकर रनचिरई बालोद, डिलेष्वर चंद्राकर दुर्ग, वासु चंद्राकर दुर्ग सचिन देषमुख दुर्ग, विकास बेलचंदन पिरदा अण्डा दुर्ग ओमप्रकाष चंद्राकर,दुर्ग आकाष चंद्राकर दुर्ग

आमानाका - प्रीतम अग्रवाल डंगनिया, शेरखान छावनी दुर्ग, मनजीत सिहं छावनी दुर्ग याज्ञवेन्द्र सिंह खुर्सीपार दुर्ग, नियाज अहमद पावर हाउस दुर्ग इत्यादि को गिरफतार किया है।

दांव लगाने पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक प्रषांत अग्रवाल के मुताबिक पहले दांव लगवाने पर विषेष कार्य कर कार्रवाई कर रही हेै पर आने वाले दिनों में दांव लगाने वालों पर कार्रवाई करेगी ताकि सटटे को जड़ से खत्म किया जा सके

अब तक 1 करोड़ की जानकारी

पुलिस ने कहा कि महादेव एप के खिलाफ पिछले दो माह के भीतर की गई कार्रवाई में अब तक 1 करोड़ से अधिक की जप्ती की गई है जो और बढ़ सकती है।

 

 

और भी

धारदार चाकू के नाबालिग गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तेलीबांधा थाना पुलिस ने नाबालिग को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। नाबालिग मौलीपारा स्थित सरकारी कुंआ के पास चाकू लेकर आम लोगों को धमका रहा था। धारा  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

और भी

आरक्षक से मारपीट के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी में बदमाशों में की तोड़फोड़...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एक बार फिर पुलिस से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पूर्व में भी शहर के असमाजिक तत्व पुलिस को अपना निशाना बनाते रहें है।  इस बार अंतरराज्यीय बस स्टैंड पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक मंटू गुप्ता से मारपीट की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पुलिस चौकी में अज्ञात हमलावरों द्वारा आरक्षक से की मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड पुलिस चौकी में पदस्थ मंटू गुप्ता आरक्षक रोजाना की तरह देर रात खुली दुकानों को बंद करवा रहा था तभी एक युवक ने आरक्षक से मारपीट करने लगा। जिसके बाद उसे चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर चौकी लाया गया और कार्यवाही चल ही रही थी। इसी दौरान 50 से 60 अज्ञात हमलावरों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। साथ ही आरक्षक की कार में तोड़फोड़ भी किया। पुलिस को वायरलेस सेट से पॉइंट मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शहर के सभी इलाकों में अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी

और भी

सुरक्षाबलों ने एसपीओ जावेद और बंगाल श्रमिक की हत्या में शामिल आतंकियों की किया ढेर...

 श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुरक्षाबलों ने शोपियां के द्राच कीगम इलाके में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकी एसपीओ जावेद और बंगाल श्रमिक की हत्या में शामिल थे।


द्राच शोपियां में मंगलवार शाम को शुरू हुई ये मुठभेड़ अभी समाप्त ही हुई थी कि शोपियां के मोलू इलाकों में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां भी दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है।पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के प्रारंभ में ही एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल यहां अभियान जारी है। मारे गए आतंकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

जैश के मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान हुई :
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने तीन आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद भी शामिल है। ये दोनों ने हाल ही में पुलवामा के पिंगलाना में एसपीओ जावेद डार और पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की हत्या में शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि शोपियां के द्राच कीगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद यहां सर्च आपरेशन शुरू किया, जो बाद में मुठभेड़ में बदल गया। रात अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी फरार न हो जाएं, इसीलिए सुरक्षाबलों ने सबसे पहले पूरे इलाके की घेराबंदी की और विशेष लाइटों का प्रबंध भी किया। बताया जा रहा है कि रात भर रूक-रूककर गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। सुबह तड़के आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया परंतु जब वे नहीं माने तो एक के बाद एक तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया।

मोलू शोपियां में अब तक एक आतंकी ढेर:
शोपियां द्राच कीगम इलाके में मुठभेड़ समाप्त हुई ही थी कि आज तड़के शोपियां के ही मोलू इलाके में आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली। सुरक्षाबलों का दल तुरंत इलाके में पहुंच गया और घेराबंदी करते हुए आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। यहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर फायरिंग की। जवानों ने भी तुरंत पोजीशन संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ की शुरूआत में ही एक आतंकी को मार गिराया गया। पुलिस ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है परंतु वह स्थानीय बताया जा रहा है। फिलहाल अभियान जारी है।

आपको जानकारी हो कि राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को जम्मू पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह इस समय कश्मीर में हैं। वे आज बारामुला में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री की रैली में खलल डालने के इरादे से ही आतंकी संगठन घाटी में कहीं भी हमला करने की योजना बना रहे हैं। सुरक्षाबलों ने यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

 

 

और भी

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से आनलाईन बेटिंग कारोबारियों में हड़कंप...

 भिलाई नगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के कारण आनलाईन बेटिंग कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की तत्परता से महादेव, रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा ऐप से जुड़ें बैंक खातों में 1 करोड़ से अधिक रूपये की राशि फ्रीज की गई है। एसपी डाॅ अभिषेक पल्लव ने बताया कि अब तक लगभग 21 करोड़ रूपये के ऑन-लाईन सट्टे के रूपयों के लेन-देन का खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया कि चंद दिनों के बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्राजेंक्शन का पर्दाफाश हुआ है और अभी लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खाते संदेह के दायरे में हैं।

दुर्ग जिला पुलिस सभी संदिग्ध ट्राजेक्शन एवं बैंक खातों, मोबाईल नंबरों की जाँच सूक्ष्मता से कर रही है और सभी आरोपी एक एक कर पकड़ लिए जाएंगे।

पुलिस सभी संदिग्ध बैंक खाता धारकों से गहन पूछताछ करेगी। अभी तक 15 आरोपियों से पूछताछ बाद 31 मोबाईल, 10 लेपटॉप, 1 नग मॉनीटर, 1 सीपीयू, 3 की बोर्ड, 4 माऊस, 3 ब्रॉड बैण्ड, 8 लेपटॉप चार्जर, 24 एटीएम कार्ड, 16 चेकबुक, 12 पासबुक, 11 सिम कार्ड, 9 रजिस्टर (लेखा-जोखा), 2 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद किया गया है। जल्द ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा महादेव/रेड्डी अन्ना ऑन लाईन सट्टा एप्प के संचालित हो रहे अन्य स्थानों पर भी दबिश दी जायेगी।

गौरतलब हो कि दुर्ग जिले में महादेव ऐप, रेड्डी अन्ना एवं अन्य ऐप से ऑन-लाईन सट्टा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक नसर सिद्धीकी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आईडी ऐप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इस अभियान में विशेष सूत्र भी लगाये गए हैं। इसी दौरान 27 सितंबर को जगदलपुर और 2 अक्टूबर को छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश में एण्टी क्राईम सायबर युनिट दुर्ग द्वारा दी  दबिश देकर आरोपियों से जब्त तकनीकी साक्ष्य एवं दस्तावेजों के सूक्ष्म अवलोकन के परिणाम स्वरूप लगभग 21 करोड़ रूपये के ऑन-लाईन सट्टे के रूपयों के लेन-देन, लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों एवं चंद दिनों के बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्राजेंक्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। सभी संदिग्ध ट्राजेक्शन एवं बैंक खातों, मोबाईल नंबरों की जांच सूक्ष्मता से की जा रही है। संदिग्ध बैंक खाता धारकों से गहन पूछताछ हेतु विस्तृत कार्य योजना एवं प्रभावी कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की जा रही है। एसपी ने बताया कि दुर्ग पुलिस की एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग ऑनलाईन सट्टा ऐप के विरूद्ध निरंतर जारी रखेगा और जो लोग आईडी लेकर घूम रहे वो सब पकड़े जाएंगे इसलिए जिन्होंने भूल से या पूर्व में बेटिंग की है तत्काल ऐप और अपना एकाउंट डिलिट कर लें।

और भी

भूत-प्रेत का भय दिखाकर लाखों ऐंठने वाले 2 बाबा गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भूत-प्रेत का भय दिखाकर एक और रकम दुगनी करने का लालच देखर परिवार से लाखों रूपए ऐंठने वाले दो बाबाओं को रायपुर की पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष हैं। दोनों आरोपियों ने परिवार को झांसा देकर मोटी रकम वसूली। इतना ही नहीं आरोपियों ने इन पैसों से बलौदाबाजार जिले के कसडोल में जमीन भी खरीद ली थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया रेखा साहू ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मलसाय तालाब के पास राम जानकी भवन कुशालपुर में रहती है। प्रार्थिया माह फरवरी 2022 में बलौदाबाजार में निवासरत् अपने परिवार के सदस्यों के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गई थी। इसी दौरान प्रार्थिया के पहचान आशुतोष नामक सन्यासी से हुई जिसने अपने साथी आरती पाटिल से प्रार्थिया एवं उसके पारिवारिक सदस्यों की मुलाकात कराई तथा बताया कि आरती पाटिल हस्तरेखा देखकर भविष्य बताती है।

 
 

दर्शन के दौरान प्रार्थिया एवं उसके पारिवारिक सदस्य सन्यासी आशुतोष एवं आरती पाटिल के साथ रहे एवं अपना-अपना मोबाईल नम्बर उन्हें दिये। दर्शन से वापस आने के पश्चात् भी प्रार्थिया एवं उसके परिवार के सदस्यों की बातचीत सन्यासी आशुतोष एवं आरती पाटिल से होती रही, इसी दौरान माह जून 2022 से दिनांक 21 सितंबर के मध्य प्रार्थिया तथा उसके परिवार के सदस्यों को परिवार में भूत-प्रेत होने का डर दिखाकर तथा सोने चांदी के जेवरातों तथा नगदी रकम को दोगुना करने का प्रलोभन देकर अपराधिक षड़यंत्र करते हुए प्रार्थिया एवं उसके परिवारिक सदस्यों से अलग-अलग तिथियों में 67 तोला सोने के जेवरात कीमती 33,50,000/- रुपये तथा नगदी रकम 42,00,000/- रूपये जुमला कीमती 75,50,000/- रूपये प्राप्त कर प्रार्थिया एवं उसके परिवार के सदस्यों से ठगी कर फरार हो गये। जिस पर आरापियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 416/22 धारा 420, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से ठगी की नगदी रकम 13,50,000/- रूपये, 48 ग्राम सोने के जेवरात एवं ठगी के रकम से कसडोल, जिला बलौदा बाजार में 9,25,000/- रूपये कीमत की क्रय की गई भूमि जुमला कीमती लगभग 26,00,000/- रूपये। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
सुषमा प्रभाकर पाटिल पति प्रभाकर पाटिल उम्र 48 साल निवासी शिव शक्ति नगर थाना जामनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र।

अशोक नाथूलाल भोलावत उर्फ बाबा पिता नाथूलाल भोलावत उम्र 54 वर्ष निवासी 17/383 गुजरात हाऊसिंग बोर्ड बाॅम्बे मार्केट थाना वराछ रोड जिला सूरत गुजरात।

और भी

जम्मू डीजी की हत्या : शव को जलाने का भी हुआ प्रयास...

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) एचके लोहिया का शव सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उदेयवाला स्थित उनके दोस्त के घर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसी तेजधार हथियार से लोहिया का गला रेता गया है। वहीं, शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। घटना के बाद से फरार घर के नौकर पर ही हत्या का संदेह जताया जा रहा है। रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। इस बीच, देर रात लोहिया का शव जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल में पहुंचाया गया।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि जसीर के रूप में पहचाने गए उसके घरेलू नौकर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल नौकर फरार है। सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शरीर को आग लगाने का भी प्रयास किया। बता दें कि लोहिया को अगस्त में केंद्र शासित प्रदेश में जेलों का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने जम्मू के बाहरी इलाके में उदयवाला में घर का दौरा कर कहा कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया के शरीर पर जलने के निशान मिले और उनका गला कटा हुआ पाया गया था। घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में कुछ तेल लगाया होगा जिसमें कुछ सूजन दिखाई दे रही थी।

केचअप की टूटी बोतल से गला काटा
पुलिस के अनुसार हत्यारे ने पहले लोहिया का दम घोंटकर हत्या की और उसके बाद गले को काटने के लिए केचअप की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया और बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की। अधिकारी के आवास पर मौजूद गार्डों ने लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी। उन्होंने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्हें तोड़ना पड़ा।

और भी

नशीली टेबलेट बेचते महिला सहित 3 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसकी बिक्री में संलिप्त एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित 290 नग निट्राजेपम-10 टेबलेट और नकदी बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रं भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा अमित बेरिया को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों जिसमें से एक महिला थी, को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जावेद उल्ला खान, रिजवान खान एवं हिना तुरकेल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास निट्राजेपम-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी जावेद उल्ला खान, रिजवान खान एवं श्रीमती हिना तुरकेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग 29 स्ट्रीप में रखें कुल 290 नग निट्राजेपम-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 3,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 559/22 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
जावेद उल्ला खान पिता स्व0 समीर उल्ला खान उम्र 40 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।
रिजवान खान पिता शाहिद खान उम्र 21 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।

श्रीमती हिना तुरकेल पति राहुल तुरकेल उम्र 27 साल निवासी जोगी बंगला सेंचुरी कालोनी थाना डी.डी.नगर रायपुर।

और भी