क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

हॉस्पिटल के डायरेक्टर को धमकाकर लाखों की फिरौती मांगने वाला फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निजी अस्पताल के डायरेक्टर को धमकाकर लाखों की फिरौती मांगने वाले फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने आप को स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अधिकारी बताते हुए आप की हॉस्पिटल की बहुत अधिक शिकायत है यह कहते हुए ईडी का हवाला देकर तथा जेल में सड़ा देने की धमकी देकर पांच लाख रूपये की फिरौती मांगी थी। सुपेला पुलिस ने शनिवार को आरोपी संजीव एस जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय कुमार गोयल को  11 अक्टूबर को अपने आपको स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अधिकारी बताते हुए आप की हॉस्पिटल की बहुत अधिक शिकायत है यह कहते हुए ईडी का हवाला देकर तथा जेल में सड़ा देने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले आरोपी संजीव एस जैन पिता पिता स्व. एस. एस.जैन उम्र 54 वर्ष, निवासी ममता नगर, गली नं. 5, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी व हीरा मोती लाइन बसंतपुर राजनांदगांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया। 12 अक्टूबर को स्पर्श अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं डायरेक्टर के द्वारा इस घटना की की जानकारी थाना सुपेला में देते हुए लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि गत 12 अक्टूबर को स्पर्श अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं डायरेक्टर के द्वारा थाना सुपेला में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है कि एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 11 अक्टूबर को स्पर्श अस्पताल में जबरदस्ती डायरेक्टर के चेम्बर में घुसकर डायरेक्टर के द्वारा आप जबरदस्ती हमारे चेम्बर में क्यों आये पूछने पर अपना एक आईडी कॉर्ड जिसमें छ.ग. सरकार का लोगो लगा था। दूर से दिखाकर तुरंत जेब में रख लिया अपने आपको स्वास्थ मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर तुम्हारे अस्पताल की बहुत शिकायते मिली है डायरेक्टर को उसके सोफे में रखा बैग को तुरंत हटाने धमकाते हुए तुम्हारे अस्पताल का लाईसेंस कैसिल करवाकर अस्पताल में ताला लगवाकर तुमको जीवन भर जेल में सड़वा दुंगा बोला तुम्हारे परिवार को भी मैं जानता हूं बोला।

इस पर स्पर्श अस्पताल के डायरेक्टर अचानक हुई इस घटना से सख्ते में आ गये और वह व्यक्ति बोला कि अगर इन सब समस्याओं से बचना है तो पांच लाख रूपये दो रकम कैसे और कहां दोगे मैं बताऊंगा बोला। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध धारा 452.384,388.417 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी को जब यह पता चला कि उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ है तो अपनी स्थिति को लुकाने छुपाने के लिए अपने अड्डे बदलता रहा और अपना मोबाईल बंद कर दिया।

राजनांदगांव से फरार होते वक्त सुपेला ने धर दबोचा पूछताछ करने पर अपना नाम संजीव एस जैन पिता स्व. एस. एस. जैन ममता नगर, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी व हीरा-मोती लाईन राजनांदगांव का बताया और कड़ी पूछताछ पर अपना अपराध कबूल कर लिया व सुपेला पुलिस के द्वारा घटना में प्रयुक्त आईडी कॉर्ड जिसमें छ.ग. सरकार का लोगो बना है जप्त कर लिया है आरोपी को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, एएसआई आर. के. दीवान, प्र.अ. संतोष शर्मा, आर विकास तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

और भी

चाक़ू के साथ युवक गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत रविन्द्र मंच के पीछे आम जगह नेहरू नगर रायपुर में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी नाम मोहम्मद मकलुख उर्फ अनस पिता स्व. मोहम्मद मुख्तार उम्र 20 साल साकिन संजय नगर मदनी चैक के पास थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 322/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

और भी

65 ई-टिकट के साथ 2 दलाल गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। त्यौहारी सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में भीड़-भाड़ होने लगती है, और टिकट दलाल सक्रिय हो जाते हैं। वहीं रेलवे ऑपरेशन उपलब्ध अभियान के तहत ई-टिकिट दलालों पर लगातार निगरानी रख रहा है। इसी कड़ी में रेलवे पुलिस बल की टीम ने दो आरोपियों को धर दबोचा है।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/रायपुर के निरीक्षक/एम के मुखर्जी, उपनिरीक्षक ऋतुजा भालेकर, सहायक उप निरीक्षक एल एन सिंह, प्रभारी आरक्षक वी सी बंजारें, प्रभार आरक्षक अभिषेक कुमार सिंह, आरक्षक वी के सिन्हा और आरक्षक राजकुमार ने रायपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 2 ई-टिकिट दलालों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में राहुल निर्मलकर (खमतराई, जीटी काम्पलेक्स, रायपुर) और राजा बर्मन (बिजली कार्यालय के पास, माना थाना, रायपुर) शामिल हैं। टीम ने दोनों आरोपियों को 65 ई-टिकिट के साथ पकड़ा। इन टिकटों की कीमत करीब 75000 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

और भी

जिले के कई ग्रामों में छापा मारकर अवैध शराब जप्त किया

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाइयां की गई है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली के कबीदास सतनामी से 06 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब तथा 10 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर 34(1)(च)34(2) व 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 इसी तरह केरेगांव के छन्नू बंजारे से 4 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब 34(1) क प्रकरण, लल्लू ढाबा से 19 पाव (देशी मदिरा प्लेन) जप्त, प्रकरण 34(1)(ख), सरसोपुरी के प्रिंस ढाबा से 2.520 लीटर (19 पाव) देशी मदिरा जब्त कर प्रकरण 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 
 
 

इसी प्रकार धमतरी विकासखंड के ग्राम कुर्रा के अकमराम देवांगन से मदिरा 2.340 (13पाव) देशी मदिरा, कुरूद स्थित विराट ढाबा (सुरेश कुमार) व छ.ग. 05 ढाबा (कैलाश)से जब्त कर प्रकरण 36(सी) और ग्राम बोदलबहरा नाला के पास तीन हजार किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया एवं 65 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी चंद्रहास यदु, सहित आबकारी अमला मौजूद रहा।

और भी

ऑपरेशन उपलब्ध : 53 लाख की टिकट के साथ 96 दलाल गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ की कमी होने लगती है। ऐसे में दलालों की सक्रियता बढ़ जाती है, और कालाबाजारी शुरू हो जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने टिकट दलालों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों  बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर में दलालों की गतिविधियों के खिलाफ एक वृहत और सघन अभियान 'ऑपरेशन उपलब्ध' शुरू किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल की मंडल इकाइयों ने मुख्यालय के दिशा निर्देश में  डिजिटल और साइबर दुनिया से जानकारी इकट्ठा की। फिर सूचनाओं का मिलान, सत्यापन और विश्लेषण किया और अपने अपने मंडलों के अंतर्गत  टिकट दलालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

 
 

रेलवे सुरक्षा बल के 'ऑपरेशन उपलब्ध' अभियान के तहत अब तक 96 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इन टिकट दलालों द्वारा अवैध रूप से खरीदे गए लगभग 2000 से अधिक टिकटों को जब्त किया गया । इन अवैध जब्त टिकट, जिसमे एडवांस टिकट भी शामिल हैं, इनका मूल्य  53 लाख रुपये से अधिक है। इन रेलवे टिकटों को बरामद कर रद्द कर दिया गया है।

 

और भी

100 से ज्यादा एटीएम कार्ड के साथ 3 ठग गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार...

 कानपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी के कानपुर में ठगों के गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह मूलतः बिहार का है। पुलिस के हत्थे इस गिरोह के 3 सदस्य चढ़े हैं। इनके पास से 102 एटीएम कार्ड, कैश और दो बाइक बरामद हुई हैं। ये लोग यूपी के अलग अलग जिलों में जाकर एटीएम बूथ पर बुजुर्गों और महिलाओं को शिकार बनाते थे। एटीएम कार्ड बदलने के बाद खाते से रकम पार करने का तरीका भी शातिराना था ताकि कभी पकड़े न जा सकें। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने कई वारदातें और लाखों की ठगी कबूली है।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह चतुर्वेदी बिल्डिंग रोड पर एटीएम बूथ के पास खड़े 31 वर्षीय यशवंत सिंह निवासी 193ए वमनौती थाना बरौर जिला कानपुर देहात मूलनिवासी ग्राम डुमरिया गोपालगंज बिहार, 28 वर्षीय सचिन साहनी उर्फ संतोष निवासी ग्राम डुमरिया गोपालगंज बिहार, 22 वर्षीय धनराज कुमार चौधरी निवासी ग्राम डुमरिया गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया है। ये सभी मिलकर ठगी का गिरोह संचालित कर रहे थे और एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खातों से रकम पार करते थे। इनके खिलाफ आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। उनपर फ्रॉड समेत कई धाराओं में हनुमंत विहार थने में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य जिलों से भी जानकारी जुटा रही है।

गिरोह के सदस्य एटीएम बूथों पर बुजुर्ग और महिलाओं को शिकार बनाते थे। एक जगह वारदात करने के बाद स्थान बदल देते थे। पहले सूनसान स्थान पर स्थापित एटीएम बूथ की रेकी करते थे। इसके बाद आस पास खड़े हो जाते थे। बूथ पर जब कोई बुजुर्ग या महिला पहुंचती तो एक सदस्य उसके साथ हो जाता था। जबकि उनका एक साथ बाहर दूर रहकर निगरानी करता था। बूथ पर पैसे निकालने आने वाले व्यक्ति के पीछे खड़े होकर सर्वर डाउन होने की बात कहते और जब वह मशीन में कार्ड लगाकर पिन भरता तो तेजी से कार्ड निकालकर मिलता-जुलता दूसरा कार्ड लगा देते और उसका पिन भी देख लेते थे। काम पूरा होने के बाद मौका पाकर बूथ से निकल जाते थे और बुजुर्ग या महिला एटीएम पर बार बार पिन डालकर परेशान होते फिर बदला हुआ कार्ड निकाल चले जाते थे।

और भी

बुढ़ातालब में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के बूढ़ातालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। घटना के बाद से इलाके में हड़कम मचा हुआ है। लोगों ने तालाब में शव देख पुलिस को दी जानकारी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बहार निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी हुई है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

 

 

और भी

नर्सरी में मिला युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के तिल्दा से विधानसभा रोड पर फारेस्ट नर्सरी में अधजला शव मिला है।  लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव लगभग 6-7 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल स्थिति खराब होने के चलते मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव ने नीले रंग का पेंट पहना है व काले रंग का जूता, नीला मौजा, सफेद शर्ट नीली लाइनिंग है, दाहिने हाथ मे कड़ा पहना हुआ है साथ ही गुदना से हिंदी मे त्रिदेव लिखा है। युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीँ आसपास थाना क्षेत्रों से गुम युवकों की जानकारी भी जुताई जा रही है।

और भी

6.5 करोड़ कैश : कार्रवाई के दौरान ईडी ने जब्त किए करोड़ों के जेवरात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। कोयला घोटाला मामले में चल रही कार्रवाई में ईडी ने अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी किया है। इनमे आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मी तिवारी और सुनील अग्रवाल को 8 दिन की रिमांड पर लिया गया है। वहीं रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले में जांच जारी है। ईडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी व सोना-चांदी बरामद हुआ है।

ट्विटर हैंडल में लिखा गया- ईडी ने तलाशी अभियान चलाया और बेहिसाब नकदी, सोना और सराफा आदि के रूप में लगभग 6.5 करोड़ रुपये जब्त किए। विशेष अदालत, पीएमएलए, रायपुर ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 व्यक्तियों (1 आईएएस अधिकारी सहित) को 21 अक्टूबर तक 8 दिनों के लिए हिरासत में लिया है।

 

 

और भी

ईडी की बड़ी कार्रवाई : मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आईएएस विश्नोई समेत 3 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2009 बैच के रेगुलर रिक्रूट्ड आईएएस समीर विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके अलावे दो कोयला कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।


पिछले तीन दिनों से जारी ईडी की कार्रवाई के बीच जांच टीम ने आईएएस अफसर समीर विश्नोई सहित दो कोयला व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था। कोयला व्यापारियों में सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और अनूप अग्रवाल शामिल हैं।

इस बीच रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू लौट आई हैं। ईडी उनसे और उनके पति व माइनिंग डायरेक्टर जेपी मौर्या से पूछताछ कर रही है। यह भी खबर आ रही है कि रानू साहू की मौजूदगी में आज कलेक्टर बंगले की जांच की जाएगी। ज्ञातव्य है, आईएएस रानू साहू, जेपी मौर्य, समीर विश्नोई, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर समेत शराब-कोल कारोबारियों के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर जांच चल रही है।

 

 

और भी

1 लाख ईनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उल्लेखनीय है कि  पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर एवं आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशानुसार थाना ओरछा से जिला बल, डीआरजी एवं छसबल की संयुक्त टीम  12अक्टूबर को साप्ताहिक बाजार ओरछा में बाजार प्रबंध ड्यूटी पर रवाना होकर बाजार का कार्डन कर रहे थे, तभी पुलिस पार्टी को देखकर 3 संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास किये, जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करने पर 1 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली। तलाशी लेने पर कमर में रखे 1 नग देशी गुप्ती जप्त किया गया।

पूछताछ करने पर नक्सली संगठन में काम करना तथा रेंगाबेड़ा मिलिशिया कमाण्डर के पद पर सक्रिय रूप से कार्य करना बताया। सक्रिय नक्सली सुखराम पोड़ियाम थाना ओरछा का 1 एवं थाना धनोरा का 2 अपराध में नामजद आरोपी है। उक्त नक्सली के खिलाफ छ0ग0 शासन द्वारा पद के अनुसार 1 लाख रूपये एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित है।

इन अपराधों में नामजद आरोपी है, सक्रिय नक्सली सुखराम पोड़ियाम  थाना ओरछा के अपराध क्रमांक- 04/22 धारा- 147, 148, 149, 341, 431 भादवि 25 आर्म्स, 3(1)ड लो.स.क्ष.नि.अधि., 140 विद्युत अधिनियम 2003, 10,13,38(2), 39(2) वि. वि.क्रि.क.निअधि. जामपुल बटुमपारा से अंधामोड़ टेकरी के मध्य, मेन रोड काटने, पेड गिराकर मार्ग बाधित करने, बिजली लाईन को नुकसान पहुंचाने एवं बैनर-पोस्टर लगाने की घटना)  थाना धनोरा के अपराध क्रमांक-01/19 धारा- 4,5 वि.प.अधि.,8(1)(3)(5) छ.ग.वि.ज.सु.अधि.   हिकपुल्ला मुरूमखदान के पास पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से आईईडी लगाने की घटना)  थाना धनोरा के अपराध क्रमांक- 02/19 धारा- 147,148,149,307 भादवि 3,5 वि.प.अधि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 8(1)(3)(5) छ.ग.वि.ज.सु.अधि.धनोरा टेकरी चढ़ाव के पास पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा ।

 

 

और भी

वसूली कर लौट रहा था फाइनेंस कंपनी का एजेंट,फिर असलहा दिखा बदमाशों ने दिया इस घटना को अंजाम

 

गोरखपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। loot in Gorakhpur: गोरखपुर के बेलघाट थानाक्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रों फाईनेंस कंपनी के एजेंट को असलहा दिखा 1.80लाख रुपए लूट लिए।एजेंट ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक,माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट रात में वसूली कर लौट रहा था।अभी वह बेलघाट के शाहपुर ईट भठ्ठे के पास पहुंचा ही था कि कुुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और असलहा दिखा उसके पास रखे 1.80 लाख रुपए लूट लिए।फिर उसने पुलिस को पूरी बात बताई। पहले एजेंट अशफाक ने पुलिस को ढ़ाई लाख रुपए लूट की बात बताई थी।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के एजेंट से पूरी जानकारी ली गई है।सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रही हैं लूट की घटनाएं
गोरखपुर में लूट की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं।अभी पिछले महीने ही खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने एक लाख लूट लिए थे।यह घटना हुई थी खूनीपुर के घी व्यापारी सविता जालान के साथ।इनकी दुकान पर मुनीम का काम करने वाले विनय कुमार व सूरज पौने छह लाख रुपए जमा करने बैंक जा रहे थे। बैंक से पहले ही बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर इनके पैसे लूट लिए थे।
और भी

सागर धनखड़ हत्या मामले में सुशील कुमार समेत 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, हत्या की लगी धारा

 


नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Sagar Dhankar murder case में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक के मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार समेत 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और दंगा समेत अन्य धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए हैं। इस मामले में कोर्ट ने 2 फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं। आपको बता दें कि जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में सुशील कुमार का हाथ बताया गया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि सुशील कुमार को इसी साल मई में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 4 मई 2021 को सागर धनखड़ की दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बुरी तरह से पिटाई की गई थी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में सुशील कुमार को भी देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने सुशील कुमार और उनके कुछ साथियों को अरेस्ट कर लिया था। फिलहाल इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है और सुशील कुमार जेल में हैं।
 
और भी

नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार...

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलाईगढ़ के अंतर्गत  चौकी बेलादुला में बड़ी कार्यवाही हुई है। जहां नाबालिग के साथ अनाचार कर फरार आरोपी दिलीप कुमार साहू को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि आरोपी जांजगीर- चांपा के केरा गाँव बस स्टैंड से  गिरफ्तार हुआ है।

आरोपी ने 5 अक्टूबर को 15 वर्षीय नाबालिग युवती को बाथरूम में अकेला पाकर अनाचार किया था। पीड़िता के विरोध करने पर परिजनों को देख आरोपी  फरार चल रहा था। 6 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने बेलादुला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेलादुला चौकी में  पास्को एक्ट  4, 6 के तहत धारा 450,376 अपराध पंजीबद्ध हुआ था। सूचना के बाद केरा गाँव के बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

और भी

3 सट्टेबाज गिरफ्तार, लाखों की सट्टापट्टी के साथ 71 हजार जब्त...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर में जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने मे बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा के 03 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर किये है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 25 लाख का सट्टा पट्टी, 4 मोबाइल तथा कुल रकम 71 हजार 586 रुपए जब्त किए गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की  थाना कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान अवैध सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल चौरसिया पान ठेला के पास चम्बोथी तालाब, और जयस्तम्भ चौक के पास दबिश देकर 3 अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ कि गई। चौरसिया पान ठेला के पास नटराज मोबाईल का संचालक भास्कर कुमार गुप्ता निवासी मायापुर क्रिकेट मैच में रुपये पैसे का आन लाईन दाव लगाकर जुआ सट्टा खेलवाने का काम करता है। आरोपी से कुल 55,075 रुपये जब्त किया गया है। दूसरे प्रकरण मे जयस्तंभ चौक के पास से सत्यम सिंह निवासी दर्रीपारा क्रिकेट मैच में रुपये पैसे का आन लाईन दांव लगाकर जुआ सट्टा खेलवा रहा था, जो आरोपी से कुल 6311 रूपये जप्त किया गया। अन्य तीसरे प्रकरण मे चम्बोथी तालाब के पास दबिश देकर अमित कुमार मिश्रा निवासी सत्तीपारा क्रिकेट मैच में ऑनलाइन दाव लगा कर जुआ सट्टा खेलना पाया गया, जो आरोपी से कुल 10200 रुपये जप्त किया गया हैं। पुलिस ने जुआ सट्टा एक्ट के तहत कुल 3 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 लाख से अधिक की सट्टा पट्टी, 04 नग मोबाइल जप्त कर कुल रकम 71586 रु बरामद किया है । आरोपियों से अंतरराज्यीय गिरोह के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है।

और भी

सामान के पैसे मांगने पर युवकों ने नाबालिग को मारी गोली, हुई मौत...

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी में रविवार देर रात दो युवकों ने एक 17 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी मार-पीट की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय 43 वर्ष घर में ही किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी 39 वर्ष, अनिश अजय 17 वर्ष और नेहा अजय 12वर्ष रहते हैं। रविवार की रात करीब साढ़े 8 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक किशोर पर रौब झाड़ने लगे और फिर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद अनिश के माता-पिता बाहर आए और उन दोनों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट किया। जिसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे कट्टा से अनिश पर फायरिंग कर दी और भाग निकले। जिससे अनिश को गोली लगी और उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

और भी

पालतू कुत्ते ने पड़ोसी को काटा, मालिक पर जुर्म दर्ज

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पालतू कुत्ते के कटाने से कुत्ते के मालिक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर मोहल्ला की है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पुसौर अन्तर्गत ग्राम छिछोर उमरिया में रहने वाला जादब प्रधान (उम्र 48 वर्ष) शुक्रवार को थाना चक्रधरनगर में प्रेमनगर रायगढ़ में रहने वाले रामचन्द्र यादव के विरूद्ध उसकी लापरवाही से उसके पालतु कुत्ते द्वारा अचानक हमला कर पैर और हाथ में काटने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि मूलत: ग्राम छिछोर उमरिया का रहने वाला है। 20 वर्षों से रायगढ में परिवार के साथ रहकर रोजी मजदूरी का काम करता है। पिछले एक माह से रायगढ के प्रेमनगर किराए के मकान पर परिवार सहित रहता है। जादब प्रधान ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला रामचन्द्र यादव अपनी पत्नि के साथ रहता है जो अपने घर में दो कुत्ता पाल रखा है जिसकी देख रेख सही तरीके से नहीं करता है। कुत्तों को खुला छोड़ देता है, जो मोहल्ले में तीन व्यक्तियों को पहले काट चुका है। बीते शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे काम पर जाने के दौरान रामचन्द्र यादव के घर के पास से गुजर रहा था। इसी समय उसके दोनों पालतु कुत्ते अचानक हमला कर दिया और हाथ, पैर को काट लिए। कुत्तों के द्वारा किए गए अचानक हमले से बड़ी मुश्किल से बचकर घरवालों को बुलाया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार कराए जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने कुत्ते के मालिक रामचन्द्र यादव पर धारा 289 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

और भी

44 कार्टुन अवैध पटाखा रखने वाले व्यापारियों पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 महासमुंद  (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  जिले के पुलिस अधीक्षक ने  दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा व्यापारियों द्वारा लायसेंस विरूद्ध भारी मात्राओं में पटाखा लाने/रखने पर सतत् निगाह रखकर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश किया गया है। जिसके तहत समस्त थाना/चैकी प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ लायसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में पटाखा रखने एवं अनुज्ञप्ति का उल्लंघन करने वाले पटाखा व्यवसायियों पर नजर रखी जा रही है।  सोमवार को  मुखबीर से सूचना मिली की टिकरापारा थाना बसना में व्यापारी भरत बजाज व  प्रदीप खूबचंदानी अपने दुकान/मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखे है।

सूचना मिलते ही  थाना बसना व  सायबर सेल की टीम मौके पर पहुचकर भरत बजाज व  प्रदीप खूबचंदानी से पूछताछ कर दुकान व  मकान की तलाशी ली गई। जहाॅ कार्टून मे भारा हुआ विभिन्न कम्पनी का भारी मात्रा में पटाखा मिला। व्यापारी भरत बजाज और प्रदीप कुमार को पटाखा रखने/बेचने का लायसेंस दिखाने व पेश करने हेतु कहा गया। जिन्होने पटाखा रखने/बेचने कोई भी वैधानिक दस्तावेज एवं लायसेंस वर्तमान में नही होना बताया। लायसेंस नही होने पर व्यापारी भरत बजाज पिता स्व0 जयरामदास बजाज  के कब्जे से 29 कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनियों का पटाखा कीमती 13,69,732 रूपयें व  प्रदीप  कुमार पिता मोतीराम खूबचंदानी के कब्जे से 15 कार्टुन का विभिन्न कम्पनियों  का पटाखा कीमती 5,37,130 रुपये को जप्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना बसना में कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक, अनु0अधिकारी (पु) सराईपाली के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना विनोद नेताम, प्रभारी सायबर सेल संजय सिंह राजपूत सउनि.  प्रकाश नंद, आर डिग्रिलाल नन्द, संदीप भोई, त्रिनाथ प्रधान,वीरेंद्र साहू सौरभ तोमर, अभिषेक राजपूत, छत्रपाल सिंहा  एव  थाना बसना से प्रआर चंचल बंछवार, मानसिंह साहू आर. हरि साहू द्वारा की गई।

और भी