हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

अध्यक्ष बनते ही खड़गे का ऐलान- आधे पद 50 साल से कम उम्र के लोगों को देंगे

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मल्लिकार्जुन खड़गे आधिकारिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। AICC मुख्यालय दिल्ली में चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले भाषण में खड़गे ने पार्टी में 50 फीसदी पद 50 साल से कम उम्र के लोगों को देने का ऐलान किया। खड़गे ने कहा- उदयपुर अधिवेशन में पार्टी के 50% पद 50 साल से कम उम्र के लोगों को दिए जाने के प्रस्ताव पर अमल किया जाएगा।

भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे पर तंज कसते हुए खड़गे ने कहा- अपने मुताबिक नया भारत बनाने के नाम पर वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा देते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जब तक कांग्रेस मौजूद है, तब तक वे ऐसा नहीं कर सकते। हम ऐसा नहीं होने देंगे और इसके लिए लगातार लड़ाई जारी रखेंगे।

खड़गे ने कहा- आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। आज एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर ये सम्मान देने के लिए मैं आप सबको हार्दिक धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस झूठ और नफरत का दायरा तोड़ेगी। लोगों से अपील है कि वे पार्टी के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आएं।

खड़गे ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह कठिन समय है, कांग्रेस ने जिस लोकतंत्र की स्थापना की थी, उसे बदलने की कोशिश की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद, इससे पूरे देश में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे को अध्यक्ष पद की कमान सौंपकर वे राहत महसूस कर रही हैं। उनके सिर से बड़ा बोझ उतर गया है।

उन्होंने कहा- मैं नए पार्टी अध्यक्ष खड़गे जी को बधाई देती हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि जिन्हें अध्यक्ष चुना है, वे एक अनुभवी और धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं। सोनिया ने अपने कार्यकाल के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया।

 


 
और भी

पीएम मोदी 11 नवंबर को विशाखापत्तनम में करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

 विशाखापत्तनम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को विशाखापत्तनम आएंगे और विभिन्न विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली है कि वह 400 करोड़ रुपये की विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण परियोजना की आधारशिला रखने के लिए शहर में होंगे।

उसी दिन वह केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इनमें 26,000 करोड़ रुपये विशाखापत्तनम एचपीसीएल पेट्रोलियम रिफाइनरी विस्तार और आधुनिकीकरण परियोजना, आईआईएम विशाखापत्तनम के आधुनिक, हरित नए परिसर का पहला चरण और विशाखापत्तनम में क्रूज टर्मिनल शामिल हैं।

 
 
 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी के भी उसी दिन शहर में एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि यह जनसभा एयू इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में हो सकती है। राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर ए. मल्लिकार्जुन ने ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी) के आयुक्त राजाबाबू और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

 

और भी

शीतकाल में इन तिथियों में बंद रहेंगे चारो धाम

 देहरादून (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा की शुरूआत हुई थी और अब शीतकाल के लिए धामों के कपाट बंद होने के क्रम शुरू हो रहे हैं। चारधाम यात्रा में अब तक 42 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। सबसे पहले अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। 26 अक्टूबर को श्री गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। 27 अक्टूबर प्रात: साढ़े आठ बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी 27 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर को बंद हो जाएंगे। 19 नवंबर को अपराह्न् 3 बजकर 35 मिनट श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। इसके साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शुक्रवार 18 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट सात नवंबर को बंद होंगे। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी के अवसर पर विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय हुई थी।

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाओं में 15 नवंबर मंगलवार को पहले दिन पूजा अर्चना पश्चात शाम को श्री गणेश जी के कपाट बंद हो जाएंगे।

दूसरे दिन 16 नवंबर बुधवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे, तीसरे दिन गुरुवार 17 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन एवं वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जाएगा। चौथे दिन शुक्रवार 18 नवंबर को मां लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग लगाया जायेगा। पांचवें दिन 19 नवंबर को रावल जी स्त्री भेष में मां लक्ष्मी को श्री बदरीविशाल के निकट स्थापित करेंगे। इससे पहले श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी मंदिर प्रांगण में आएंगे और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

यहां से कुबेर जी रात्रि अवस्थान हेतु बामणी गांव जाएंगे। जबकि उद्धव जी रावल मंदिर के निकट रहेंगे। दिनांक 20 नवंबर को देवडोलियां बदरीनाथ धाम से पांडुकेश्वर एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ हेतु प्रस्थान करेंगी। आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी 20 नवंबर को रावल सहित योगध्यान बदरी पांडुकेश्वर प्रवास करेगी। 21 नवंबर सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन भी हो जाएगा।

केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अक्टूबर प्रात: साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली 27 अक्टूबर को फाटा, 28 अक्टूबर को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 29 अक्टूबर को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजा शुरू हो जाएंगी।

और भी

प्रतिबंध के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी... बहुत खराब श्रेणी में पहुंची हवा...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रतिबंधों के बावजूद भी राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिवाली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। कई इलाकों में देर रात तक पटाखे जलाए गए। जबकि पर्यावरण मंत्रालय और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की ओर से पटाखों को न जलाने को लेकर 'दीप जलाओ, पटाखे नहीं' जन जागरूकता अभियान आदि भी चलाए गए और आतिशबाजी करने पर जुर्माना लगाकर दंडित किए जाने की बात भी कही गई थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी हुई। मंगलवार की सुबह सफर के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। दिवाली की रात दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में पीएम2.5 का स्तर 400 के भी पार पहुंच गया।


सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, मंगलवार की सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 323 (बहुत खराब) श्रेणी में है। अक्षरधाम, इंडिया गेट, अशोक विहार, आईटीओ, मुंडका समेत अन्य हिस्सों में धुंध नजर आई।


डीपीसीसी के मुताबिक, सोमवार की देर शाम मुंडका में पीएम2.5 350 और मंगलवार सुबह आठ बजे 340 रिकॉर्ड किया गया। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आईटीओ में सोमवार की रात करीब 10 बजे पीएम2.5 का स्तर 458 रहा और मंगलवार सुबह 339 दर्ज किया गया।

 
 
 



बता दें कि दिवाली की रात से दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ गई थी। सोमवार देर रात दिल्ली और नोएडा में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई थी। इससे पहले दिल्ली का एक्यूआई सोमवार सुबह आठ बजे तक 301 दर्ज किया गया था। वायु मानक एजेंसियों ने पहले ही पूर्वानुमान जता दिया था कि दीपावली की देर रात तक हवा बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। उधर, रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही थी।

एनसीआर के अलग-अलग शहरों में रहा ऐसा हाल
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोमवार रात 11 बजे पीएम2.5 का स्तर 500 पर पहुंच गया और मंगलवार सुबर आठ बजे के करीब 310 रिकॉर्ड हुआ। वहीं, नोएडा सेक्टर-62 में रात 11 बजे पीएम2.5 का स्तर 500 रिकॉर्ड हुआ। इसी तरह गुरुग्राम के सेक्टर-51 में रात नौ बजे के करीब पीएम2.5 का स्तर 447 रिकॉर्ड हुआ।

 

 

 

 

और भी

अन्याय प्रतिकार यात्रा : विवादस्पद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, सतुआ बाबा समेत 25 आरोपी फरार घोषित

 वाराणसी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वाराणसी में अन्याय प्रतिकार यात्रा के सात साल पुराने मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, सतुआ बाबा, महंत बालकदास समेत फरार 25 आरोपियों की संपत्ति कुर्क का आदेश कोर्ट ने दिया है। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत ने एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय को गैर जमानती वारंट जारी करते हुए संपत्ति कुर्क करने और उसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। इसमें पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय, अरुण पाठक, अजय चौबे, अमरनाथ यादव उर्फ डब्बल, आसित दास अन्य 25 आरोपी हैं। ये सभी कोर्ट से फरार हैं।



अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हुआ था भारी बवाल
दशाश्वमेध थाना अंतर्गत गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पांच अक्तूबर 2015 को मैदागिन स्थित टाउनहाल मैदान से प्रतिकार यात्रा निकाली गई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगे-आगे भी एक जत्था चल रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास गोदौलिया चौराहे पर खड़ा एक सांड भड़क गया और गिरजाघर चौराहे की ओर भागा। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

भगदड़ देख चौक से गोदौलिया की ओर बढ़ रही अन्याय प्रतिकार यात्रा में शामिल लोग भी भागने लगे। उन्हें लगा कि पुलिस ने यात्रा रोकी है और लाठीचार्ज कर दिया गया है। इसी बीच मौका पाकर उपद्रवियों ने पहले पुलिस बूथ फिर एक सरकारी जीप में आग लगा दी। बूथ में लगी आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटों ने ठीक पीछे तांगा स्टैंड को भी अपनी चपेट में ले लिया।

एक मजिस्ट्रेट की जीप, फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस की वैन, लगभग दो दर्जन बाइक आग के हवाले कर दी गई। इस दौरान गोदौलिया तांगा स्टैंड पर कहीं से दो पेट्रोल बम भी फेंके गए। इससे आग और तेजी से फैली। वहीं पथराव में तत्कालीन एडीएम एमपी सिंह, सिगरा थानाध्यक्ष, पीएसी का एक जवान और एक चैनल का फोटोग्राफर बुरी तरह घायल हो गया।

उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने पहले लाठियां पटकीं, फिर आंसू गैस और रबड़ बुलेट का इस्तेमाल किया। हवाई फायरिंग भी हुई। पुलिस ने उपद्रव प्रभावित इलाकों को जाने वाले रास्तों को सील कर दिया। हालात काबू में नहीं आता देख कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और चेतगंज थाना क्षेत्रों में दो से ढाई घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था।

इसी मामले में दशाश्वमेध थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, सतुआ बाबा, महंत बालक दास, पूर्व विधायक अजय राय,  पंकज सिंह उर्फ डब्ल्यू राय, अरुण पाठक, अजय चौबे, अमरनाथ यादव उर्फ डब्बल, असित दास समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मामले में पूर्व विधायक अजय राय कोर्ट में हाजिर हो गए हैं, जबकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत 25 लोगों के हाजिर न होने पर कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर संपत्ति कुर्क का आदेश दिया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में 28 अक्टूबर को होनी है। जमानत अर्जी पहले से ही कोर्ट में है, ऐसे में गिरफ्तारी वारंट का कोई मतलब नहीं है।
- रमेश कुमार उपाध्याय, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता


बता दें कि इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में ज्योतिष पीठ के नए शंकराचार्य के रूप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पट्टाभिषेक पर रोक लगा दी थी। जस्टिस बीआर गवई और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा पीठ को सूचित करने के बाद आदेश पारित किया कि पुरी में गोवर्धन मठ के शंकराचार्य ने एक हलफनामा दायर किया है।

 

 

और भी

दीपावली की रात दो समुदायों के बीच तनाव, जमकर हुआ पथराव... पुलिस पर भी फेंके गए पेट्रोल बम...

 वडोदरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दीपवाली की रात गुजरात के वडोदरा में स्थित पानीगेट में मुस्लिम मेडिकल सेंटर के करीब दीपावली की रात पथराव की घटना हुई। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई और तुरंत कार्रवाई की। डीसीपी यशपाल जगनिया के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। सीसीटीवी की फुटेज निकाली जा रही है और चश्‍मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद से ही पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वडोदरा के पानीघाट इलाके में दीपावली की रात अचानक अराजकता का माहौल पैदा हो गया। यहां दो समुदाय के बीच जमकर पत्‍थरबाजी हुई और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

दो सांप्रदायिक समूहों के बीच हुए झगड़े के बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। दंगाइयों ने उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल बम से हमले भी किए। हालांकि, हमले में कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी।

पानीघाट इलाके में देर रात हुई पत्‍थबाजी की वजह पटाखे फोड़ना और डीजे बजाना बताया जा रहा है। दो गुटों में शुरू हुआ ये झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया की इस दौरान पथराव के साथ कई वाहनों में आग भी लगा दी गई। इस घटना के बाद पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया और बेकाबू हुए हालातों पर काबू पा लिया गया। इस मामले में अभी तलाशी अभियान जारी है साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

और भी

वाजपेयी और मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क : जयराम रमेश

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय में अब्दुल कलाम राष्ट्रपति बने थे। वाजपेयी और मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है क्योंकि वाजपेयी जी नेहरू के जमाने के प्रोडक्ट हैं लेकिन मोदी जी एक ही चीज में लगे हुए हैं कि जवाहर लाल नेहरू के विरासत को कैसे हटाएं।

और भी

कर्नाटक में लिंगायत संत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कर्नाटक के रामनगर में लिंगायत संत की मौत का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कंचुगल बंदेमठ के एक लिंगायत संत अपने मठ में मृत पाए गए हैं। संत की मौत की किस वजह से हुई इसका पता अभी नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि संत को ब्लैकमेल किया जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कुदुर पुलिस ने जानकारी देते हुए संत का शव 24 अक्टूबर को मठ के पूजाघर में मिला है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है। मृतक संत का नाम बसवलिंगेश्वर स्वामी था और वह कंचुगल मठ के प्रमुख संत थे। पुलिस स्वामी के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस को संत का शव पंखे पर लगे फंदे से लटका मिला है।

 
 
 

जानकारी के मुताबिरक, बसवलिंगेश्वर स्वामी बीते 25 सालों से कंचुगल मठ के मठाधीश थे। उन्होंने 1997 में इसकी जिम्मेदारी संभाली थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को काफी देर तक बसवलिंगेश्वर ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। वह फोन का जवाब भी नहीं दे रहे थे। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था। संत का शव पंखे में लगे फंदे से लटक रहा था। मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

और भी

दिवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव : नरेंद्र मोदी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सैनिकों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए सोमवार को कारगिल पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि दिवाली का मतलब 'आतंक के अंत का त्योहार' है और करगिल ने इसे संभव बनाया है।


दिवाली के अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करगिल में कहा, 'मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पथ प्रशस्त करता है।' उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पथ प्रशस्त करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना को संबोधित करते हुए कहा, 'पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है जहां कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया हो। दिवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव। यही कारगिल ने भी किया था।' पीएम ने आगे कह, 'एक राष्ट्र तब अमर होता है जब उसकी संतानों को, उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है।'



इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही पीएम मोदी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।

इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

पिछले साल पीएम मोदी ने जम्मू के नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। उन्होंने भारतीय सीमाओं पर सेवा करने के लिए सैनिकों की सराहना की थी और बताया था कि सुरक्षाकर्मी राष्ट्र के "सुरक्षा कवच" हैं। प्रधानमंत्री ने  कहा था कि सैनिकों की वजह से ही लोग चैन की नींद सो पाते हैं।

2020 में, राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला में सैनिकों के साथ दिवाली मनाते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि जब तक भारतीय सैनिक मौजूद हैं, इस देश का दीवाली समारोह पूरे जोरों पर और रोशनी से भरा रहेगा।

2019 में, प्रधानमंत्री ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ राजौरी जिले में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने सैनिकों को अपने परिवार के रूप में बुलाया था और त्योहारों के दौरान भी सीमाओं की रक्षा के लिए उनकी सराहना की थी।

2018 में, प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल में भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। 2017 में, प्रधान मंत्री ने जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में सेना के जवानों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ प्रकाश का त्योहार मनाया।

2016 में, प्रधानमंत्री एक चौकी पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के साथ त्योहार मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे।

वह 2015 में सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए पंजाब सीमा पर गए थे। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों के साथ सियाचिन में दिवाली मनाई थी।

और भी

भारत अपने उद्देश्यों और सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है : एस जयशंकर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य के रूप में, भारत अपने उद्देश्यों और सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है। संयुक्त राष्ट्र दिवस पर विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने ट्वीट किया, के सदस्य के रूप में भारत के मौजूदा कार्यकाल ने समकालीन चुनौतियों का सामना करने के लिए संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देने के हमारे सैद्धांतिक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित किया है।' उन्होंने कहा कि भारत हमेशा ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा रहेगा और संयुक्त राष्ट्र की प्रभावशीलता को मजबूत करने की कोशिश करेगा।

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, 'संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य के रूप में, भारत अपने उद्देश्यों और सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है। चार्टर के लक्ष्यों को लागू करने में हमारा योगदान इस प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।' उन्होंने आगे कहा, 'सुधारित बहुपक्षवाद, कानून के शासन और एक निष्पक्ष और न्यायसंगत अंतरराष्ट्रीय प्रणाली पर हमारा ध्यान संयुक्त राष्ट्र की निरंतर प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है।'

हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र दिवस
हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी के लिए मनाया जाता है। साल 1948 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में यह निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर यानी संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की वर्षगांठ को संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताने के लिए इन दिन को मनाया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के 6 महत्वपूर्ण अंग
बता दें, संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 महत्वपूर्ण अंग हैं। इनमें महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, न्यास परिषद, सचिवालय और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 1945 में की गई थी। भारत संस्थापक सदस्यों में से एक है।

और भी

4 हजार दीयों और 5 टन रेत से सुदर्शन ने बनाई मां काली की मूर्ति...

 भुवनेश्वर (छत्तीसगढ़ दर्पण) देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर पद्मश्री विजेता सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर मां काली की रेत से खूबसूरत मूर्ति बनाई है। रेत की मूर्ति बनाने में उन्होंने हजारों दीयों का इस्तेमाल किया है।

सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई मां काली की मुर्ति ट्वीट भी की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से मां काली की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी दिवाली... ओडिशा के पुरी बीच पर 4045 दीयों से मां काली की रेत से मूर्ति बनाई है।'

और भी

ब्रेकिंग : पटाखा स्टाल में लगी आग, 2 की मौत...

 विजयवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के गांधी नगर स्थित जिमखाना मैदान में लगे पटाखा स्टाल में रविवार सुबह आग लग गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान होनी अभी बाकी है। आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

और भी

कर्नाटक विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन

 बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा विधायक और कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का गंभीर बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। वह 56 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।


बोम्मई ने ट्वीट किया, 'हमारी पार्टी के विधायक और राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति।'

आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम ममानी ने भी 1990 के दशक में डिप्टी स्पीकर के रूप में काम किया था।

 


 
और भी

जब राज्यपाल ने कानून मंत्री को पढ़ाया संविधान का पाठ... जानें मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया...

 

तिरुवनंतपुरम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केरल में राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। ताजा मामला है कानून मंत्री पी राजीव का जिन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को चेतावनी देते हुए उनकी कार्रवाई की समीक्षा करने की धमकी दे दी है। वहीं अब कानून मंत्री के इस बयान पर राज्यपाल भी भड़क गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि कानून मंत्री कहते हैं, वह मेरी कार्रवाई की समीक्षा करने जा रहे हैं। राज्यपाल के रूप में, मैं यहां उनके कार्यों की समीक्षा करने के लिए हूं। वे मेरे द्वारा नियुक्त हैं। इसका मतलब है कि वह संविधान के प्रावधानों से परिचित नहीं है। उन्होंने कहा कि केरल में मेधावी लोग बाहर चले गए हैं और इस तरह से अज्ञानी शासन कर रहे हैं।

एक किताब के अनावरण के मौके पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि केरल भी ड्रग कैपिटल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब केरल, पंजाब की जगह पर ड्रग कैपिटल बन रहा है क्योंकि राज्य सरकार शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार ने  तय कर लिया है कि लॉटरी और शराब ही हमारे विकास के लिए काफी है। यह उस राज्य के लिए कितना शर्मनाक है जहां साक्षरता दर 100 प्रतिशत है। मुझे शर्म आती है कि हमारे राज्य की आय का स्रोत शराब और लॉटरी है।

केरल के कानून मंत्री ने दी थी धमकी
केरल के कानून और उद्योग मंत्री पी राजीव ने गुरुवार को राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के केरल विश्वविद्यालय के 15 सदस्यों को बर्खास्त करने के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वह जांच करेंगे कि पारित आदेश प्रक्रियात्मक था या नहीं। केरल के कानून मंत्री पी राजीव ने कहा यहां सब कुछ कानूनी होना चाहिए, मैं जांच करूंगा कि आदेश किसी प्रक्रिया पर आधारित था या नहीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एक स्वायत्त संस्थान है। यहां सब कुछ कानूनी होना चाहिए।
और भी

भूपेश-गहलोत समेत इन 40 नेताओं को मिली हिमाचल विस चुनाव की जिम्मेदारी...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद जल्द ही निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 40 नेता हिमाचल में चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे।


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, धनी राम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंद्र पाल सिंह बिट्टु, गुरकीरत सिंह कोहली, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार, श्रीनिवास बीवी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लीलोथिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

 

 

और भी

खेत में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला, इलाके में हड़कंप

 मध्यप्रदेश (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अनूपपुर जिले में शनिवार की सुबह एक खेत में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक-युवती दूर के रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे। दोनों 17 सोमवार  से लापता थे, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेंकटनगर का है। जहां 15 वर्षीय किशोरी और पड़ोस में फूफा के घर रहने आया युवक के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

दोनों 17 सोमवार की रात घर से निकल गए थे। परिजनों ने वेंकटनगर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर कराई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। वहीं 5 दिन बाद गांव के ही राकेश सोनी के खेत मे संदिग्ध अवस्था में दोनों का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है या फिर इनकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

 

और भी

बिग-बी के पैर की नस कटी, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ बीते रविवार एक अनहोनी हो गई है। बताया जा रहा है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 'की शूटिंग के दौरान उनके पैर की नस कट गई। अमिताभ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके पैर से बहते खून को रोकने के लिए टांके लगाए गए हैं। 

खून का बहाव तेज था, जिसे रोकने के लिए डॉक्टर्स को उनके पैर में टांके लगाने पड़े. डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। अमिताभ को पैरों पर जोर देने या चलने से भी मना किया गया है। यहां तक कि उन्हें ट्रेडमिल पर भी वॉक करने की इजाजत नहीं है। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर दी है। हाल ही में अमिताभ ने अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- भगवान मेरी मदद करो, मैं बाहर नहीं निकल सकता।

 

 

और भी

अयोध्या के दीपोत्सव में आठ देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

 अयोध्‍या (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दीपोत्सव से श्रीराम के लंका विजय की स्मृति के साथ रामनगरी और रामकथा की वैश्विकता भी परिभाषित होगी। इसकी शुरुआत दीपोत्सव के प्रथम संस्करण 2017 से ही हो गई थी, जब रामकथा पार्क में राम राज्याभिषेक का मंचन किए जाने के बाद इंडोनेशिया एवं श्रीलंका के कलाकारों ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। इसके बाद से दीपोत्सव के प्रत्येक संस्करण में लीला की प्रस्तुति के माध्यम से रामकथा की वैश्विक व्याप्ति परिलक्षित होने का चलन चल पड़ा।


दूसरे दीपोत्सव में ट्रिनिडाड एंड टोबैगो, रूस, श्रीलंका, लाओस, इंडोनेशिया एवं कंबोडिया के रूप में छह देशों की मंडली ने, तीसरे दीपोत्सव में नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया एवं फिलीपींस, चौथे दीपोत्सव में ट्रिनिडाड एंड टोबैगो, थाईलैंड, श्रीलंका, फिजी एवं नेपाल की मंडली ने तथा पांचवें दीपोत्सव में श्रीलंका एवं नेपाल की मंडली ने रामलीला की प्रस्तुति दी।

 
 



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति से चरम का स्पर्श करने को आतुर दीपोत्सव का छठवां संस्करण आठ देशों की रामलीला के मंचन का साक्षी बनेगा। ये देश हैं, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, रूस, फिजी, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो तथा नेपाल। प्रत्येक देश की रामलीला मंडली में 12 से 18 कलाकार शामिल होंगे। रामलीला के साथ रामनगरी की वैश्विक विरासत रानी हो के स्मारक से भी प्रशस्त होगी।

 

 

 
और भी