हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

शराबी ने स्कूल में मचाया उत्पात, शिक्षिकाओं से की बदसलूकी...

 उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई स्थानों पर असामाजिक तत्वों के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मेरठ से सामने आया है, जहां एक शराबी ने प्राइमरी स्कूल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। उसने क्लास में पढ़ रही छात्राओं को जबरन बाहर निकाल दिया और शिक्षिकाओं के साथ बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहटा थाना क्षेत्र का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के जिटौला प्राइमरी स्कूल की है। शनिवार को गांव का शिवकुमार उर्फ बबला गुर्जर शराब के नशे में अर्धनग्न हालत में स्कूल पहुंचा। वह कमर में शराब की बोतल लगाए हुए था। उसने बच्चों को क्लास से बाहर भगा दिया और शिक्षिकाओं से बदसलूकी करने लगा।

शराबी बबला स्कूल में घुसकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और शिक्षिकाओं को धमकाने लगा। शिक्षिकाओं ने जब उसे बाहर जाने के लिए कहा तो उसने मोबाइल छीनने की कोशिश की और गाली-गलौज करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद स्कूल की एक शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकुमार उर्फ बबला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

और भी

रायसीना डायलॉग का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग’ का उद्घाटन करेंगे। यह भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है। इस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन का आयोजन 17 से 19 मार्च तक होगा।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा भी इस सम्मेलन के 10वें संस्करण में भाग लेने वालों में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पहली बार ताइवान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सहित एक प्रतिनिधिमंडल के इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। यह पिछले कुछ वर्षों में दोनों पक्षों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।

 
 

सम्मेलन का आयोजन विचारक संस्था ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और प्रमुख विचारक संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि 20 देशों के विदेश मंत्री इस विचार-विमर्श में भाग लेंगे। 


न्यूजीलैंड के पीएम देंगे मुख्य भाषण

यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका, यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को समाप्त कराने के लिए एक अस्थायी युद्धविराम की दिशा में प्रयास कर रहा है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन सोमवार को रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। इस सम्मेलन में स्लोवानिया, लक्जमबर्ग, लातविया, मोल्दोवा, जॉर्जिया, स्वीडन, स्लोवाक गणराज्य, भूटान, मालदीव, नॉर्वे, थाईलैंड, एंटीगुआ और बारबुडा, पेरू, घाना, हंगरी और मॉरीशस के विदेश मंत्री भी सम्मेलन में भाग लेंगे। क्यूबा के उप प्रधानमंत्री मार्टिनेज डियाज और फिलीपीन के विदेश मंत्री एनरिक ए. मनालो भी रायसीना डायलॉग में भाग लेंगे। 

 

 

और भी

होली तक जारी रहेगी ठंड! दिल्ली, बिहार, यूपी में बारिश का अलर्ट जारी

  पिछले दिनों से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए जिससे पर्वतीय इलाकों में हिमपात के बाद मौसम के तेवर बदल गए हैं। आईएमडी ने कहा है कि होली के आसपास तक मौसम का यही दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी बढ़ने का सिलसिला 20 मार्च के बाद शुरू होगा, क्योंकि पिछले 10 वर्षों का ट्रेंड भी यही बता रहा है। आईएमडी के मुताबिक चार दिन बाद उत्तर भारत में मौसम अचानक करवट लेगा। नौ मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा और इसकी वजह से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव में अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। असम और मेघायल में भी इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है।

 

इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार

 

विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। पांच और छह मार्च को केरल और माहे में मौसम गर्म और आर्द्र बना रहेगा। सात और आठ मार्च को पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों और सिक्किम में बारिश होगी। गुजरात में मछुआरों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं, सात मार्च को सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है और आठ मार्च को बिहार के कई जिलों में तूफान के के साथ बारिश होने के आसार हैं।

 

इन राज्यों में बढ़ रही है गर्मी

 

महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, सुदूर दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक के कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि देखी जा रही है।

 

देश का सबसे गर्म जिला रहा सोलापुर

 

मंगलवार को सोलापुर में देश में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

 

 

और भी

औरंगजेब को आदर्श मानने वाले विधायक को भेजिए, इलाज कर देंगे : योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर हमले किए और कहा कि हमारे के लिए महाकुंभ गर्व का विषय है जबकि सपा के लोग औरंगजेब को नायक मानते हैं। महाकुंभ के आयोजन को पूरी दुनिया याद रखेगी।


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के बजट सत्र में विधान परिषद को संबोधित करते हुए महाकुंभ के आयोजन का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा आयोजन था जिसे लंबे समय तक दुनिया याद रखेगी। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां इससे सहमत नहीं थीं और महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार किया फिर भी लोगों की आस्था नहीं डिगी।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। जो लोग संघ की विचारधारा से नहीं जुड़े हैं वो भी महाकुंभ के आयोजन की प्रशंसा कर रहे हैं। 45 दिन तक चले आयोजन में कोई लूट की घटना नहीं हुई। कोई अपहरण की घटना नहीं हुई। यह सनातन के सामाजिक अनुशासन का प्रभाव है। जो कि कहता है कि पूरा देश एक है और यहां जातिवाद और क्षेत्रवाद की कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये उन लोगों को जवाब है जो कि जल के प्रदूषण और अन्य तमाम छोटी खबरों को लेकर आयोजन पर सवाल उठा रहे थे और दुष्प्रचार कर रहे थे। देश की जनता के लिए गंगा सबसे पवित्र है और विज्ञान कहता है कि बहता हुआ जल खुद को पवित्र करता रहता है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि महाकुंभ में जैसी जिसकी दृष्टि थी वैसा ही उसने वहां देखा। सनातन के मानने वालों के लिए महाकुंभ एक गर्व का विषय है जो कि पूरी दुनिया को एकता का संदेश देता है।

महाकुंभ के आयोजन के दौरान काशी और अयोध्या में भी पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई। इस दौरान इन नगरों के स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व धैर्य का परिचय दिया साथ ही उनका आतिथ्य सत्कार भी किया।

एक नाविक परिवार ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्था को आजीविका से जोड़ा है। यही कारण है कि प्रयागराज का एक नाविक परिवार जिसके पास 130 नावें थीं। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान 30 करोड़ रुपये की कमाई की। महाकुंभ का वृहद आर्थिक पक्ष है। हमारा अनुमान है कि इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ का लाभ हुआ है।

औरंगजेब सपा के लोगों का नायक
मुख्यमंत्री योगी ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा के लोगों के लिए औरंगजेब गर्व का विषय है जिसने अपने पिता को कैद कर उन्हें पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा दिया था। उन्होंने कहा कि सपा का अपने विधायकों पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने अबू आजमी का नाम लिए बिना कहा कि सपा को उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा को उस नेता के बयान का खंडन करना चाहिए और पार्टी से निकाल देना चाहिए। नहीं तो उसे यहां बुलाइये। हम उसका इलाज कर देंगे। यूपी ऐसे लोगों का उपचार अच्छे से करता है। ये लोग महाकुंभ को कोसते हैं और औरंगजेब पर गर्व करते हैं। उसे यूपी भेज दीजिए हम इलाज कर देंगे। बता दें कि अबू आजमी ने बयान दिया था कि वह औरंगजेब पर गर्व करते हैं।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत नवचयनित 49 प्रशिक्षण अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- नियुक्तियों का कारवां बढ़ता रहेगा

 झारखंड - मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों 49 नव चयनित प्रशिक्षण पदाधिकारियों को जब नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी। खुशियों से भरा यह अवसर था- झारखंड मंत्रालय में श्रम, प्रशिक्षण, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नियुक्तियों का यह कारवां बढ़ता रहेगा। युवाओं को रोजगार से जोड़कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

 जिम्मेदारियां से भरे एक नए सफर की हो रही शुरुआत

मुख्यमंत्री ने नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से सरकार की एक अभिन्न अंग के रूप में जिम्मेदारियों से भरे नए सफर की आप शुरुआत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप प्रशिक्षण देकर युवाओं के हुनर को इस तरह से निखारेंगे कि उन्हें रोजगार के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। वे अपने हुनर तथा क्षमता की बदौलत  देश -विदेश में मान सम्मान और गर्व के साथ कार्य कर अपने परिवार और राज्य का नाम आगे बढ़ाएंगे।

 एक-एक कड़ी को जोड़ने का हो रहा प्रयास 

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई बार पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने मुलाकात कर पठन- पाठन एवं प्रशिक्षण को लेकर हो रही समस्याओं से अवगत कराया था। इसी बात को संज्ञान में लेकर आईटीआई संस्थानों को मजबूत और संसाधनयुक्त बनाने का कार्य  चल रहा है। इसी कड़ी में आईटीआई संस्थानों में पढ़ाई और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशिक्षण पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है । यह हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है और आने वाले दिनों में इसमें कई और कड़ियां जुड़ेंगी। हमारी कोशिश है कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में रोजगार को लेकर नौजवानों की चिंताएं दूर हों।

 हुनर अनमोल होता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हुनर का कोई मोल नहीं होता है। हुनर तो अनमोल है। अगर आपके पास हुनर हो तो आपको रोजगार के लिए दौड़ने की जरूरत नहीं है। रोजगार खुद आपके दरवाजे पर आएगा, क्योंकि हुनरमंद को हर कोई अपने साथ जोड़कर रखना चाहता है। यही वजह है कि हमारी सरकार राज्य के नौजवानों के कौशल विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। अब नौजवानों के प्रशिक्षण के लिए टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया जा रहा है, क्योंकि तकनीक के जरिए ही आज के युवा आगे बढ़ सकेंगे।

 प्रशिक्षण में नई- नई तकनीकों के  इस्तेमाल पर जोर
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज  तेजी से तकनीकें बदल रही हैं। औद्योगिक जगत में अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। मजदूरों के कार्य भी मशीनों के जरिए हो रहे हैं। ऐसे में अगर  समय के अनुरूप आप अपने हुनर को नहीं निखारेंगे तो जमाने से काफी पीछे रह जाएंगे। रोजगार प्राप्त करना  आपके लिए बड़ी चुनौती बन जाएगी। हमारा प्रयास है कि नई -नई तकनीको के माध्यम से आपको प्रशिक्षण मिले ताकि रोजगार के रास्ते आपके लिए हमेशा खुले रहें।


 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को आईटीआई पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तकनीक काफी आगे बढ़ चुका है। आज कृषि हो या उद्योग अथवा कोई और क्षेत्र- हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेज होता जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब आप अपने को अलग नहीं रख सकते हैं। ऐसे में हमारे नौजवान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए आईटीआई संस्थानों के  पाठ्यक्रम में इसे शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की मरम्मत का प्रशिक्षण देने के लिए भी कोर्स संचालित करने पर जोर दिया।

 प्रखंड स्तर पर कौशल विकास के प्रशिक्षण की है व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अब प्रखंड स्तर पर ही कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। मेरा नौजवानों से आग्रह है कि वे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में आएं और अपने को दक्ष बनाएं। आपकी दक्षता आपके करियर को नई दिशा देगी।

 युवाओं को एंटरप्रेन्योर एवं स्टार्टअप शुरू करने के लिए तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हम एक ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जहां युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर ना सिर्फ उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं बल्कि उनके हुनर को इस तरह से निखारने का प्रयास हो रहा है कि वे एक एंटरप्रेन्योर के रूप में आगे आकर अपना स्टार्टअप स्थापित कर सकें। इससे ना सिर्फ वे रोजगार प्राप्त करेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ने में सफल होंगे।

 कौशल विकास के साथ रोजगार उपलब्ध करा रही है सरकार
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं का कौशल विकास के साथ उनके रोजगार के लिए भी कार्य कर रही है। कैंपस प्लेसमेंट और रोजगार मेला तथा कई अन्य माध्यमों से पिछले वर्ष 50 हज़ार से अधिक युवाओं को देश-विदेश के संस्थानों में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि किसी एक व्यक्ति के बलबूते राज्य आगे नहीं बढ़ सकता है । सभी की भागीदारी से झारखंड जैसे राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। 
और भी

गले में मछली फंसने से शख्स की हुई मौत

 अलप्पुझा जिले के कायमकुलम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक धान के खेत से पानी निकालते समय मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसके दोस्त भी वहां पर मौजूद थे। युवक ने मछली पकड़ने के दौरान एक मछली को पकड़कर मुंह में दबा लिया और दूसरी मछली पकड़ने की कोशश करने लगा।

इसी बीच उसने जिस मछली को मुंह में दबाकर रखा था वह अचानक उसके गले में फंस गई। इसके बाद उसे अस्पताल भी लेकर जाया गया, लेकिन उसे डॉक्टर बचा नहीं सके। अस्पताल में शख्स की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, पूरा मामला केरल के अलप्पुझा जिले का बताया जा रहा है। यहां कायमकुलम में एक युवक की उसके गले में मछली फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुथुप्पल्ली निवासी आदर्श उर्फ उन्नी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया हुआ है। वह धान के खेत से पानी निकालते हुए अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसने एक मछली को मुंह में दबाकर दूसरी मछली पकड़ने की कोशिश की।
नहीं बचा सके डॉक्टर

बताया जा रहा है कि मुंह में दबाई हुई मछली अचानक उसके गले में फंस गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोस्तों ने मछली को बाहर निकालने के काफी प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आनन-फानन में आदर्श को तुरंत ओच्चिरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यहां अस्पताल में भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। उसका शव कायमकुलम तालुक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

और भी

बालाघाट में बाघ मृत मिला, जांच जारी

जिले में एक बाघ मृत मिला जिसके गले में तार फंसा हुआ था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चड्ढा ने बताया कि उन्हें शनिवार को कटंगी क्षेत्र में एक घायल बाघ के बारे में सूचना मिली थी।

 

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जब तक हम मौके पर पहुंचे बाघ की मौत हो चुकी थी। हमें संदेह है कि उसकी मौत भूख और पानी की कमी के कारण हुई होगी क्योंकि उसके गले में तार फंसा हुआ था।’’

 

 

वन अधिकारियों को संदेह है कि बाघ ने जंगली सूअरों को फसल नष्ट करने से रोकने के लिए खेत के चारों ओर लगाई गई तार की बाड़ को पार करने की कोशिश की होगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस दौरान तार उसकी गर्दन में फंदे की तरह फंस गए हों।

 

 

अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच जारी है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्टमॉर्टम के बाद बाघ के शव का निपटान कर दिया गया।

और भी

केरल में कोचिंग सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, एक छात्र की मौत

 कोझिकोड जिले में एक निजी ‘कोचिंग सेंटर’ के पास विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10वीं कक्षा के छात्र की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लिया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की आईसीयू में भर्ती 16 वर्षीय मुहम्मद शाहबास की रात करीब एक बजे मौत हो गई। इस घटना के सिलसिले में पांच विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है और उन पर हत्या के आरोप लगाए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। 

विदाई समारोह में हुआ विवाद

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद शाहबास वेंटिलेटर पर था। थमारास्सेरी में 23 फरवरी को एक ‘ट्यूशन सेंटर’ में विदाई समारोह के दौरान झगड़ा हुआ था और झगड़ा बढ़ने पर फिर से गुरुवार को झड़प हुई। इस मामले में सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने शनिवार को सामान्य शिक्षा निदेशक को घटना की विभागीय जांच करने का निर्देश दिया। 

हिरासत में पांच छात्र

एक बयान में मंत्री ने छात्र की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त, कोझिकोड के शिक्षा विभाग के उप निदेशक ने जांच के बाद एक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है।’’ पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे थमारास्सेरी के वेझुपुर रोड पर हुई, जिसमें दो स्थानीय स्कूल के छात्र संलिप्त थे। थमारास्सेरी पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पांच छात्रों को हिरासत में लिया है। 

 

 

और भी

बर्फ से 14 और मजदूर बाहर निकले, 55 में से 47 मजदूरों का रेस्क्यू, 8 अभी भी फंसे

 चमोली में हिमस्खलन की चपेट में आए 14 औऱ मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में कुल 55 मजदूर बर्फ में लापता हो गए थे। इनमें से 47 मजदूरों का रेस्क्यू किया जा चुका है। आठ मजदूर अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और बचे हुए मजदूरों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले माना गांव में बीआरओ शिविर पर जमी बर्फ से 14 और मजदूरों को बाहर निकाला है। शनिवार को हिमस्खलन स्थल पर तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया। आठ मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं।

14 मजदूरों को निकालने के साथ ही, शुक्रवार सुबह माना और बद्रीनाथ के बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) शिविर पर हुए हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में से 47 को बचा लिया गया है। शुक्रवार रात तक 33 को बचा लिया गया था। शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और रात होने के कारण अभियान स्थगित कर दिया गया। शनिवार को मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर अभियान में शामिल हो गए।

 

 

24 घंटे से ज्यादा समय से फंसे मजदूर

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि माना में तैनात सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, बचाव दल ने 14 और मजदूरों को बर्फ से बाहर निकाला, जबकि शेष आठ की तलाश जारी है, जो 24 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं। चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को गंभीर हालत में बचाए गए तीन मजदूरों को माना स्थित आईटीबीपी अस्पताल में उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया गया, जिन्हें ज्योतिर्मठ सेना अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि साफ मौसम के कारण बचाव अभियान में तेजी आएगी।"

 

 

चमोली का दौरा कर सकते हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी हिमस्खलन स्थल का दौरा करने की संभावना है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के अनुसार, फंसे हुए मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के हैं। सूची में 10 मजदूरों के नाम हैं, लेकिन उनके राज्यों का नाम नहीं बताया गया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को बताया कि बचाव अभियान में 65 से अधिक कर्मी लगे हुए हैं। बद्रीनाथ से तीन किलोमीटर दूर 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा भारत-तिब्बत सीमा पर अंतिम गांव है।

 

 

और भी

ट्रंप के बयान पर भारत में छिड़ा सियासी घमासान

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि USAID के जरिए मिलने वाले करोड़ों डॉलर्स का इस्तेमाल करके भारत में सरकार बदलने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि USAID के जरिए जो मदद भारत को दी जा रही थी उसमें दिखाया तो ये गया कि पैसा भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए खर्च किया जाएगा, लेकिन इसका इस्तेमाल भारत के चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान सामने आने के बाद भारत में सियासत गरमा गई और बीजेपी एवं कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए।

बता दें कि यह मुद्दा 16 फरवरी के बाद से लगातार चर्चा में है, क्योंकि इसी तारीख को एलन मस्क ने कई देशों को दी जा रही 486 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4300 करोड़ रुपये की फंडिंग बंद कर दी। ये फंडिंग लोकतंत्र मजबूत करने के नाम पर दी जाती थी। इस रक़म में से 21 मिलियन डॉलर यानि करीब करीब 182 करोड़ रुपये भारत में भी भेजे गए। ट्रंप ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए भारत को अमेरिकी मदद की क्या जरूरत? ट्रंप ने बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस फंडिंग से अमेरिका की सरकार, भारत में नरेंद्र मोदी की हुकूमत को बदलना चाहती थी।

 

‘लगता है कि ये बहुत बड़े राज से पर्दा उठा है’

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को मदद देने पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर? हमें भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या जरूरत है? मुझे लगता है कि वो शायद किसी और को चुनाव जिताना चाहते थे। हमें ये बात भारत सरकार को बतानी होगी, क्योंकि जब हम ये सुनते हैं कि रूस ने हमारे चुनाव में दो हजार डॉलर खर्च किए, तो इस पर बहुत हंगामा हुआ था। है कि नहीं? उन्होंने इंटरनेट पर कुछ विज्ञापन देने के लिए दो हजार डॉलर खर्च किए थे, और यहां तो 21 मिलियन डॉलर की बात हो रही है। मुझे लगता है कि ये बहुत बड़े राज से पर्दा उठा है।’

 

मदद का जॉर्ज सोरोस से भी निकला कनेक्शन

डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आने बाद भारत में सियासत गरमा गई क्योंकि USAID से मिली मदद का इस्तेमाल जिस संस्था के जरिए हुआ उससे जॉर्ज सोरोस का भी कनेक्शन है। जॉर्ज सोरोस कई बार भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाने के लिए मुहिम चलाने का ऐलान कर चुके हैं। बड़ी बात ये है कि भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के नाम पर जब USAID से जो पैसा मिला, उसमें दावा किया गया कि भारत में दलित और पिछड़े वर्ग के वोटर्स वोटिंग में कम हिस्सा लेते हैं, इसलिए इन तबकों तक पहुंचने में, उन्हें वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करने में इस पैसे का इस्तेमाल होगा।

 

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने भारत में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया, और फिर अमेरिका में जाकर कहा कि भारत में लोकतन्त्र खतरे में है। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और अमेरिका एवं यूरोपीय देश इस पर खामोश बैठे हैं। बीजेपी के नेताओं ने इन सारी कड़ियों को जोड़ा और इसीलिए आज पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्रंप के खुलासे से साफ हो गया है कि अब तक अमेरिका से जो फंडिग हो रही थी, उसका इस्तेमाल भारत में चुनाव को प्रभावित करने, नरेंद्र मोदी की सरकार को गिराने की साजिश में किया जा रहा था।

 

‘अमेरिकी मदद का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं’

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही देश विरोधी ताकतों के साथ साठ-गांठ करती रही है, ताकि किसी तरह दोबारा सत्ता पर काबिज हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सीधे चुनाव में मोदी को नहीं हरा पा रही है, तो जॉर्ज सोरोस जैसे भारत विरोधियों से मदद ले रही है। BJP के आरोपों के जवाब में कांग्रेस ने कहा कि USAID तो भारत में कई योजनाओं में मदद देती है, अगर कोई शक है तो सरकार USAID की भारत में फंडिंग पर व्हाइट पेपर ले आए। कांग्रेस के नेता तारिक अनवर ने कहा कि ट्रंप की बातों को सीरियसली नहीं लिया जा सकता क्योंकि अमेरिकी मदद का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है।

और भी

सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी परेशानी के चलते गुरुवार को सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है और वह निगरानी में हैं।

 

कैसी है सोनिया गांधी की हालत?

PTI के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। सूत्र ने बताया है कि कांग्रेस नेता को गुरुवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।

 

बजट सत्र में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की उम्र 78 साल है। इससे पहले भी कई बार उन्हें स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते साल के आखिर में जब कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की ऐतिहासिक बैठक हुई थी, उसमें भी सोनिया गांधी शामिल नहीं हो पाई थीं। तब उनकी तबीयत खराब थी। हालांकि, सोनिया गांधी ने हाल ही में संसद के बजट सत्र में भाग लिया था। सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द देश में जनगणना कराने की मांग की थी।

और भी

कान्हा में मुठभेड़: 3 महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद...

 मध्यप्रदेश के नक्सलग्रस्त बालाघाट के कान्हा किसली नेशनल पार्क के अंदरूनी जंगल में बुधवार को एक मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवानों ने 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया। आज सुबह 11 बजे कान्हा किसली के मुक्की क्षेत्र में हॉक फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। लगभग डेढ-दो घंटे चली फायरिंग में जवानों की गोली से 3 वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई। मुठभेड़ में ढ़ेर हुई महिला नक्सलियों की शिनाख्ती नहीं हुई है। मुठभेड़ की पुष्टि करते बालाघाट आईजी संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली मारी गई है, जिनका शव बरामद किया गया है।

मुठभेड़ स्थल से जवानों को इंसास, एसएलआर और 3-नॉट-3 राइफल भी मिली है। बताया जा रहा है कि मारी गई महिला नक्सली कान्हा-भोरमदेव नक्सल डिवीजन की है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों की मौजूदगी की खबर गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंच रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर आज गश्त पर निकले हॉक फोर्स के साथ नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ और नक्सली जख्मी हुए हैं। गोलीबारी से घायल हुए कुछ नक्सलियों की चीख-पुकार भी सुनाई दी है। बहरहाल पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

और भी

शिवाजी महाराज की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, बताया प्रेरणास्रोत

 मराठा साम्राज्य के संस्थापक और शौर्य का पर्याय छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर मराठा शूरवीर के मूल्यों को प्रेरणा का स्रोत बताया।

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनकी वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी, तथा कई पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वे हमें एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

 

वीडियो में पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने वीडियो में कहा, मेरे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज, ये सिर्फ नाम नहीं है, ये शब्द राजा महाराजा, राजपुरुष मात्र नहीं है। हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। हमारे लिए हमारे आराध्य देव से बड़ा कुछ नहीं होता है। छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, विचारधारा और न्यायप्रियता ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

 

उनकी साहसिक कार्यशैली, सामरिक कौशल और शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रणाली आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हमें इस बात का गर्व है कि दुनिया के कई देशों में आज भी छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियों की चर्चा होती है और उस पर शोध होता है। इतने वर्ष बाद भी उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्य हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा रहे हैं।

इन्हीं मूल्यों के आधार पर हमें अमृत काल की पच्चीस वर्षों की यात्रा पूरी करनी है। यह यात्रा होगी छत्रपति शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाने में। यह यात्रा होगी स्वराज, सुशासन और आत्मनिर्भरता की। यह यात्रा होगी विकसित भारत की। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि कोटि नमन करता हूं।"

 

गौरतलब है कि शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की स्थापना की और मुगल शासकों के खिलाफ वीरता पूर्वक युद्ध लड़े। उनकी शौर्यगाथा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखी गई है। हर मराठा उनके नाम को गर्व से याद करता है। उनकी वीरता न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत मानी जाती है। शिवाजी महाराज एक कुशल प्रशासक, साहसी योद्धा और सच्चे देशभक्त थे।

उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखकर मुगलों को परास्त करने का संकल्प लिया। 19 फरवरी 1630 में जन्मे शिवाजी ने अपने जीवन भर मुगलों से लोहा लिया। उनका लक्ष्य था कि अपने राष्ट्र को मुगलों के नियंत्रण से मुक्त कराएं और उसे शक्तिशाली बनाएं।

 

 

और भी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी के रोडमैप पर होगी चर्चा

 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बुधवार सुबह 10:30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय इंदिरा भवन में पदाधिकारियों के साथ भविष्य की रणनीति को लेकर गहन मंत्रणा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। खड़गे की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे और पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि संगठनात्मक बदलावों पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

 

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। वहीं, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस की यहां पर स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। बिहार में एनडीए, केरल में एलडीएफ और पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता में है।

पार्टी इस समय अपनी रणनीति को नए सिरे से गढ़ने में जुटी है, खासकर उन राज्यों में जहां उसे हाल ही में चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए नए अभियानों पर मंथन किया जाएगा। पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने की योजना पर चर्चा कर सकती है।

 

इसके बाद, 22 फरवरी को मल्लिकार्जुन खड़गे ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय बिहार दौरे पर बक्सर जा सकते हैं। यह दौरा सिर्फ एक आम सभा नहीं होगी, बल्कि इसे चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। उनकी इस यात्रा को कांग्रेस की नई रणनीति और विपक्षी गठबंधन की संभावनाओं के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है।

खड़गे के संभावित आगमन को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए कृष्णा अल्लवारू भी 20 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। प्रभारी बनाए जाने के बाद अल्लवारू पहली बार बिहार आएंगे।

और भी

कतर ने जतायी भारत में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता

 कतर ने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए परस्पर सहयोग के इरादे का इजहार करने के साथ ही भारत में बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, खाद्य सुरक्षा, रसद, आतिथ्य और अन्य क्षेत्रों में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की भारत यात्रा संपन्न होने के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में यह बात कही गई है। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार 18 फरवरी को हैदराबाद हाउस में अमीर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक व्यापार संबंधों, लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों और दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को याद किया।

 
 

उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों के और विस्तार और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की। इस संदर्भ में, उन्होंने दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझीदारी की स्थापना संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 
और भी

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से की मुलाकात

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक और उनके परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषि सुनक को भारत का अच्छा मित्र बताया। ऋषि सुनक के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति, बेटियां कृष्णा और अनुष्का तथा सास सुधा मूर्ति भी थीं, जो राज्यसभा सांसद हैं।

पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर खुशी हुई। हमने कई विषयों पर अच्छी बातचीत की। सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और भारत-ब्रिटेन संबंधों को और भी मजबूत बनाने के इच्छुक हैं।

 

मंगलवार को ऋषि सुनक भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ संसद भवन पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी थीं। इस दौरान लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने संसद भवन परिसर में ऋषि सुनक का स्वागत किया। इससे पहले ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बाजार आधारित वित्तीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए संभावित नए रास्तों पर चर्चा की।

 

निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल साउथ के लाभ के लिए आपसी हितों के मुद्दों को जी-7 एजेंडे में लाने के लिए राष्ट्रमंडल का लाभ उठाने के महत्व पर बल दिया।इससे पहले, 17 फरवरी को सुनक ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद एस. जयशंकर ने कहा कि वह भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में सुनक के समर्थन की सराहना करते हैं।

 

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, आज दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर अच्छा लगा। भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।

और भी

ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी बस, 5 लोगों की माैत, 40 से ज्यादा घायल

 पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है और तीनों ही मुक्तसर जिले के रहने वाले हैं। प्रशासन के मुताबिक मृतकों में मुक्तसर की अध्यापिका सिमरन, मुक्तसर के गांव शेरे वाले के आत्मा राम और मुक्तसर के गांव चिबडावाली के पूर्व सरपंच बलराज सिंह शामिल है। इनमें से सिमरन फरीदकोट के केंद्रीय विद्यालय में कार्य करती थी जबकि आत्माराम फरीदकोट के बस स्टैंड पर एक निजी बस कंपनी का टिकट चेकर था। बाकी दो की अभी पहचान नहीं हो पाई है।



वहीं हादसे में 40 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया।

सीएम मान ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सुबह फरीदकोट में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। इस कारण कई लोग घायल हो गए और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मैंने प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के लिए कहा है और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा के आगे प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

और भी

हाथरस में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

  जिले में जरेरा गांव के पास एक कार के नहर में गिर जाने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात दुर्घटना उस समय हुई जब कार सवार लोग अलीगढ़ से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एटा जिले के जलेसर लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मृतकों में बबलू (45), उसके भाई की पत्नी पूनम (35), पूनम की बेटियां काव्या (3) और भूमि (1) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका सिकंदरा राऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
और भी