हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

भव्य राम मंदिर बन जाना एक कल्पना के बाहर की बात : श्रीश्री रविशंकर

नई दिल्ली: मुंबई में शुक्रवार को 'विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम' में आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सिंगर सोनू निगम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि भारत व्यक्ति के विकास से शुरू होता है और व्यक्ति का विकास दो तरह से होता है, एक हृदय और दूसरा मस्तिष्क से। हम पुराने दोस्तों पर गर्व करते हैं, नए टेक्नोलॉजी पर गर्व करते हैं, पुरानी विरासत और संस्कृति पर हमें गर्व होना चाहिए। हमें नई टेक्नोलॉजी और प्रगति पर गर्व होना चाहिए और यह दोनों अभी भारत में ही संभव हो पाया है। ये हम सबका सौभाग्य है।

श्रीश्री ने आगे कहा कि सिर्फ दिमाग का विकास होने से काम नहीं चलेगा या हम पुरानी गाथा गाते रहेंगे, उससे काम नहीं चलेगा। हम अपनी धरोहर को भूल गए थे। लेकिन, अब उसको लेकर जाग उठे हैं। हमें अपनी संस्कृति पर, देश पर गर्व होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि इस देश में हजारों साल पहले से अक्षुण्ण परंपरा चली आ रही है। इन्हीं 10 सालों में हमें अपने धर्म के प्रति, संस्कृति के प्रति, कला के प्रति गर्व होने लगा। लोग भारत से बाहर विदेश जाते थे, तो अपना नाम बदल देते थे। आज वो माहौल नहीं है। मैं एक महीने में 12 देश और 20 नगरों का दौरा करके सीधा मुंबई आया हूं। वो भी इसी कार्यक्रम के लिए।

पूरी दुनिया में देश का नाम आज जितना अच्छा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का माहौल बदला है। हमें एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो लोगों के मन की बात, धरोहर और देश को समझे और ये तीनों काम होने से आज हमको कितना हर्ष हो रहा है। रामराज्य का यही सपना था कि इस देश के गरीबों के आंसू पोंछे जाए और उन्हें रोटी, कपड़ा मिल जाए। उस दिशा में हम लोग जा रहे हैं, इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना पड़ेगा।

श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला है, जो दिल से सबको समझते हैं। आज तक आपने देखा उन्होंने रविवार को देश से 'मन की बात' की, जिसमें वह देश की अलग-अलग चीजों को लेकर बात करते हैं। अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर बनने में कितना समय लग जाता है। लेकिन इतने कम समय में भव्य राम मंदिर बन जाना एक कल्पना के बाहर की बात है।

और भी

भारत को शक्तिहीन बना देगा इंडी गठबंधन : नरेंद्र मोदी

बाड़मेर की जनसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

बाड़मेर: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने विरोधी दलों पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के घोषणापत्र में विभाजन की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप है। अब एक और पार्टी, जो INDI गठबंधन का हिस्सा है, उसने अपने घोषणापत्र में देश के खिलाफ खतरनाक घोषणा कि वे भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे। जब हमारे दो पड़ोसी परमाणु हथियारों से लैस हैं, तो क्या हमारे परमाणु हथियारों को नष्ट कर दिया जाना चाहिए? यह कैसा गठबंधन है जो भारत को शक्तिहीन बनाना चाहता है?'

पीएम ने कहा कि जिस राजस्थान के लोगों ने देश को अपने लहू से सींचा, उस राजस्थान को कांग्रेस ने पानी के लिए प्यासा रखा। जितने दिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार रही, उसने जल जीवन मिशन में भी जमकर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस ने राजस्थान तक पानी लाने के लिए ERCP परियोजना भी पूरी नहीं होने दी थी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। ये लोग देश के सीमावर्ती गांवों को देश का आखिरी गांव कहते हैं। ये लोग सीमावर्ती जिलों को, गांवों को जान-बूझकर विकास से वंचित रखते थे। हम सीमावर्ती इलाकों को, सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव नहीं, देश का प्रथम गांव मानते हैं। हमारे लिए देश की सीमाएं यहां पूरी नहीं होती, हमारे लिए यहां से देश शुरू होता है। आज अगर देश में 4 करोड़ गरीबों को पीएम आवास मिले हैं, तो मेरे बाड़मेर में भी पौने 2 लाख गरीबों को पक्के आवास का लाभ मिला है।

भाजपा सरकार देश की आखिरी सीमा तक सड़कें और हाइवे बना रही है। हमने बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज भी खोला है। आज सीमावर्ती बाड़मेर में 72,000 करोड़ रुपये लागत की रिफाइनरी शुरू होने जा रही है। आने वाले समय में इस इलाके में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, युवाओं के लिए नए रास्ते बनेंगे।

एयरपोर्ट में अटकाए रोड़े
पीएम ने अपने भाषण में आगे कहा कि राजस्थान के एयरपोर्ट में भी पिछली सरकार ने जमकर रोड़े अटकाए थे। अगर कांग्रेस ने बेवजह ब्रेक न लगाया होता, तो यहां का एयरपोर्ट 2 साल पहले ही चालू हो जाता। कांग्रेस ने जिन लोगों को दशकों तक नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है। हमारे आदिवासी समाज के बच्चे आगे बढ़ें, इसके लिए हम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोल रहे हैं। आदिवासी समाज को स्किलल सेल एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए हम अभियान चला रहे हैं।

INDI अलायंस पर भी निशाना
पीएम ने कहा कि SC/ ST और OBC भाई-बहनों के साथ दशकों तक भेदभाव करने वाली कांग्रेस आजकल एक पुराना रिकॉर्ड बजा रही है। जब भी चुनाव आता है, संविधान के नाम पर झूठ बोलना INDI अलायंस के सभी दलों का फैशन बन गया है।

 

 

और भी

वायुसेना को मिलेंगे 97 तेजस, रक्षा मंत्रालय ने HAL को दिया 65 हजार करोड़ का टेंडर

नई दिल्ली: रक्षा मामलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 65 हजार करोड़ का टेंडर जारी किया है। इसके तहत एचएएल से 97 एलसीए मार्क 1ए (तेजस) फाइटर जेट्स खरीदे जाएंगे। यह भारत सरकार द्वारा स्वदेशी मिलिट्री हार्डवेयर के लिए दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर हो सकता है।

रक्षा मंत्रालय ने एचएएल को टेंडर पर जवाब देने के लिए तीन महीने का समय दिया है। अगर यह डील हो जाती है तो इससे वायुसेना के मिग-21, मिग-23 और मिग-27 जैसे फाइटर जेट्स की जगह भारत में बने एलसीए मार्क 1ए फाइटर जेट्स लेंगे, जो जल्द ही वायुसेना से रिटायर हो जाएंगे। स्वदेशी हथियारों को बढ़ावा देने की दिशा में यह बेहद अहम कदम है। इससे रक्षा क्षेत्र की छोटी और मध्यम वर्ग की कंपनियों के बिजनेस को भी फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी लगातार एचएएल को बढावा दे रहे हैं और यही वजह है कि सभी प्रकार के स्वदेशी फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर और इंजन के निर्माण की डील एचएएल को मिल रही हैं।

वायुसेना 83 एलसीए मार्क 1ए का भी दे चुकी है ऑर्डर
वायुसेना एचएल को 83 एलसीए मार्क1ए फाइटर जेट्स का ऑर्डर पहले ही दे चुकी है, जिसके तहत पहला फाइटर जेट कुछ ही हफ्तों में वायुसेना को मिल जाएगा। एलसीए मार्क 1ए, तेजस एयरक्राफ्ट का आधुनिक संस्करण है। 97 एलसीए मार्क 1ए फाइटर जेट्स के सौदे के बारे में भारतीय वायुसेना के चीफ एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन में पहली बार जानकारी दी थी। हाल ही में वायुसेना चीफ ने स्वदेशी फाइटर जेट्स के प्रोग्राम को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी, जिसमें एचएएल के अधिकारी भी शामिल हुए थे।

और भी

भारत डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी बोर्ड में फिर से चयनित

नई दिल्ली: भारत को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यकारी बोर्ड में एक बार फिर आज चुन लिया गया। भारत को डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी बोर्ड में पहली बार 2018 में और दूसरी बार 2022 में चुना गया था। तीसरा कार्यकाल 2025-2027 का होगा।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां बताया कि भारत को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यकारी बोर्ड में तीसरी अवधि 2025-2027 के लिए फिर से चुना गया। डब्ल्यूएफपी कार्यकारी बोर्ड में भारत के बने रहने से डब्ल्यूएफपी में इसकी भागीदारी और मजबूत और गहरी होगी।

 
और भी

कांग्रेस की पूर्व विधायक पारुल साहू और अमित सक्‍सेना ने थामा भाजपा का दामन

भोपाल: कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू केसरी शुक्रवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वह शुक्रवार सुबह भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गुरुवार को भोपाल पहुंचकर पूर्व मंत्री और भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी। इससे पहले वे मंगलवार को सागर में भी कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया से मिली थीं। छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता और दीपक सक्‍सेना के चचेरे भाई जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष अमित सक्‍सेना ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।गौरतलब है कि वर्ष 2013 में पारुल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनी थीं, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद 2020 में प्रदेश में हुई सियासी उठापटक के बाद जब गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए और सुरखी सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया तो पारुल ने नाराज होकर भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं। हालांकि तब उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। पारुल ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को एक लाइन का इस्तीफा लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं।

 

 

और भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ाया 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान : साय

 मध्यप्रदेश के मंडला में मुख्यमंत्री साय ने ली तीन जनसभाएं

 

मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला स्थित सलवाह, बम्हनी एवं गोपालपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के संदर्भ में कहा कि उन्होंने जब केंद्र में राज्यमंत्री के रूप में काम किया तब कुलस्ते जी मंत्री थे ।तब कुलस्ते जी ने संसद में कहा था कि यह सरकार गांव के लिए समर्पित सरकार रहेगी। आप लोगों ने देखा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी काम कर रहे हैं ।

श्री साय ने कहा कि पहले 5 साल में मोदी जी ने गरीबों के लिए काम किया l गरीबों को पक्का मकान देने का काम, गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का काम, गरीबों का खाता खोलने का काम किया । पहले हर गरीब का खुद का बैंक खाता भी नहीं होता था और इससे सरकारी पैसा सीधे उन तक पहुंचता भी नहीं था । कांग्रेस के जमाने में तो बहुत पैसा लीकेज हो जाता था । कांग्रेस  के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार करते हुए कहा था कि हम 1 रु दिल्ली से भेजते हैं , तो जनता तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है, 85 पैसे का लीकेज हो जाता हैl इसीलिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा सबका जन-धन खाता खुलवाया गया, ताकि शत-प्रतिशत पैसा जनता तक पहुंचे ।

उन्होंने कहा कि हमारी माताओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर देने का काम किया, आज इसका नाम सभी जानते हैंl पहला 5 साल गरीबों  का खूब काम हुआ और जब दूसरा लोकसभा चुनाव आया, तब जनता ने  उनको खूब आशीर्वाद दिया । पहला 5 साल उन्होंने जनता का विश्वास बटोरा और  दूसरे कार्यकाल में  आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बड़े - बड़े निर्णय लिए।

श्री साय ने कहा कि जनसंघ के समय हम लोग राम मंदिर के लिए नारा लगाते थे, जम्मू -कश्मीर से धारा 370 हटाने कि बात करते थे, मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ट्रिपल तलाक हटाने की बात करते थे, तो ये सब काम पूरा करने बड़े निर्णय दूसरे कार्यकाल में आदरणीय मोदीजी ने लिया । 500 वर्षों के संघर्ष एवं लाखों हिंदुओं की कुर्बानी के बाद हमारे देश के सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का निर्णय दिया, पर इसे लागू कराने का काम हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने किया l आज भगवान राम भव्य मंदिर में विराज रहे हैंl हमारे विरोधी लोग बोलते थे कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट ही नहीं सकता, खून की  नदियां बह जायेंगी, पर आपने देखा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के सूझ-बूझ के कारण धारा 370 शांतिपूर्वक हट गया । इस तरह से बड़े-बड़े काम हुए और आज उनका चुनाव है ।

श्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि वे 24 में से 18  घंटा  जनता के लिए  काम करते हैंl आज दुनिया में भारत का डंका मोदी जी के कारण बज रहा है । 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा हैl आप लोग देखते होंगे कि विदेशों में जब बैठक होता है तब रूस और  अमेरिका के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति भी ढूंढते रहते हैं कि मोदी जी कहाँ हैं, उनसे हाथ मिलाने के लिए आतुर रहते हैंl कई देश के प्रधानमंत्री हमारे देश के प्रधानमंत्री जी का चरण छूते हैंl ये भारत का मान और सम्मान बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है ।

उन्होंने कहा कि आप सब लोग देखते हैं कि पहले पाकिस्तान लगातार भारत को गीदड़भभकी देता था, पाकिस्तानी यहाँ के सैनिकों का सर कलम करके फुटबाल जैसे खेलते थे, तब भारत में शांतियात्रा करके काम समाप्त हो जाता था, लेकिन जबसे मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे पाकिस्तान की गीदड़भभकी बंद हो गई है l आज सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को अपनी औकात पता चल गई है और उसने गीदड़भभकी देना बंद कर दिया है । यह हम 140 करोड़ देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी मिले हैंl इसलिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और आपके क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते जी को अपना बहुमूल्य मत आने वाले 19 अप्रैल को कमल छाप में बटन दबाकर देना होगा।

उन्होंने कहा कि फग्गन सिंह कुलस्ते जी हमारे बड़े भाई के समान हैंl अविभाजित मध्यप्रदेश में 1990 से हम भी विधायक थे,और फग्गन सिंह कुलस्ते जी भी विधायक थे और 1990 से 1998 तक हम दो बार प्रदेश में विधायक रहेl हमने मिलकर एक साथ काम किया, फिर आपने लगातार इनको 6 बार सांसद बनाया। लोकसभा और राज्यसभा सांसद के रूप में ये लगातार आप लोगों की सेवा में लगे हैंl अटल बिहारी वाजपेयी जी के सरकार में भी आप मंत्री रहे, उस समय मैं सांसद के रूप में कार्य करता था l  तबसे उनका प्यार एक बड़े भाई के रूप में मुझे मिलता रहा है l आपसे एक लंबा परिचय रहा है l मृदुभाषी, मिलनसार, लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए चिंता करने वाले और अनुसूचित जनजाति मोर्चा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मे आदिवासियों के बीच जाने का काम आदरणीय फग्गन सिंह कुलस्ते जी ने किया है। ऐसे व्यक्तित्व के धनी आप लोगों के प्रत्याशी के लिए हम आप लोगों से आशीर्वाद मांगने आए हैं ।

मोदी ने बढ़ाया आदिवासियों का सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि  मध्यप्रदेश में आदिवासियों का जितना विकास और सम्मान   भाजपा में  हुआ है, उतना सम्मान  कांग्रेस में कभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आज हमारे देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आसीन हैं । अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने देश के 12 करोड़ से भी अधिक आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन  किया, तब कुलसते जी ने उस विभाग के राज्यमंत्री के रूप में काम किया। एक आदिवासी बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही कियाl ये भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है । मध्यप्रदेश सरकार जबलपुर मे 100 करोड़ से अधिक की राशि से रानी दुर्गवाती जी का बड़ा स्मारक बनवा रही है । हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों को सामने लाने का काम भाजपा सरकार ही कर रही है, जिन्हें कांग्रेस ने अब तक छुपा कर रखा थाl विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए पीएम जन-मन  योजना के माध्यम से सुविधाएं देने का काम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार कर रही हैl मैं आप सभी से एक छोटे भाई के रूप में बड़े भाई फग्गन सिंह कुलस्ते जी के लिए आशीर्वाद माँगता हूँ।

 

 

और भी

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सीएम केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, जिसमें अदालत ने उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराया था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने ईडी की इस दलील पर गौर किया था कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत थे।

कोर्ट ने कहा था, हमारे सामने रखी गई फाइलें और सबूत से पता चलता है कि ईडी ने कानून का पालन किया है। ट्रायल कोर्ट का आदेश दो लाइन का आदेश नहीं है। ईडी के पास हवाला डीलरों के साथ-साथ गोवा चुनाव में आप उम्मीदवारों के बयान भी हैं।

पिछले हफ्ते ईडी ने सीएम केजरीवाल की याचिका पर अपना जवाबी हलफनामा दाखिल किया था। सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को हिरासत में लिया था।

 
और भी

राज ठाकरे ने पीएम मोदी को दिया बिना शर्त समर्थन

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को देश और इसके युवाओं के भविष्य के लिए एक मजबूत नेतृत्व के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'बिना शर्त समर्थन' दिया।

यहां गुड़ी पड़वा (महाराष्ट्रियन नववर्ष) रैली में घोषणा करते हुए मनसे प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव या इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट की कोई उम्मीद नहीं है।

सभी अटकलों को खारिज करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी की सत्तारूढ़ महायुति या राज्य में सीट-बंटवारे के पहलुओं की कोई चिंता नहीं है।मनसे प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्होंने देश और इसके युवाओं के भविष्य के लिए पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व को अपना पूरा समर्थन दिया है, साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में अपने विकल्प खुले रखने का संकेत दिया।

उन्होंने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में जोरदार जयकारों और तालियों के बीच मनसे कार्यकर्ताओं से इस साल अक्टूबर के आसपास होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जुट हो जाने का आह्वान किया।मनसे प्रमुख शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं।

उम्मीद है कि उनकी यह घोषणा लोकसभा चुनाव से पहले महायुति के लिए एक मनोवैज्ञानिक बूस्टर के रूप में काम करेगी।यह घटनाक्रम भाजपा के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस द्वारा उम्मीद जताए जाने के एक दिन बाद आया है कि राज ठाकरे महायुति को अपना समर्थन देने की घोषणा करेंगे।

 

 

और भी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

 नाकों पर वाहनों की सघन जांच करने तथा निर्वाचन नियमों का सख्ती से पालन कराने के दिये निर्देश

भोपाल: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिये शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा निर्वाचन सबंधी अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सबन्धी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण हो इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-समय पर इनकी मॉनिटरिंग करनी होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गर्मियों को देखते हुये मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थायें करने तथा सेक्टर अधिकारियों के पास मेडिकल किट एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

श्री राजन मंगलवार को होटल कलचुरी में आयोजित जबलपुर संभाग के जिलों में चल रही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में निर्वाचन आयोग के नोडल अधिकारी पुलिस अंशुमान सिंह, सयुंक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश  विवेक श्रोत्रिय, आयुक्त जबलपुर संभाग अभय वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुशवाहा तथा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने जबलपुर संभाग के जिलों की समीक्षा के बाद दोपहर को दूसरे सत्र में रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में लोकसभा चुनाव की चल रही तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बैठक में आदर्श आचरण संहिता सहित निर्वाचन नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने ऐसे प्रत्येक तत्व पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की हिदायत दी जो चुनावी प्रक्रिया के दौरान अशांति पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आपराधिक तत्वों के विरुद्ध अभी तक की गई कार्यवाही का जिले वार ब्यौरा भी बैठक में लिया। उन्होंने संवेदनशील और वल्नरेबल क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने तथा मतदाताओं को डराने, धमकाने या प्रलोभन देने की शिकायतों अथवा सूचनाओं पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।

 

 

 

और भी

नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

हरिद्वार: उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को सोमवार देर रात हरिद्वार में पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अमरजीत नाम का आरोपी ढेर हो गया। अमरजीत पर 16 से अधिक मामले दर्ज थे। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया।

सोमवार देर रात थाना भगवानपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में एसटीएफ ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान आखिरकार एसटीएफ ने एक बदमाश को ढेर कर दिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली गई। मृतक का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू है जो बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित था। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने बताया कि एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया है, जबकि उसका साथी भाग गया।

उन्होंने बताया कि बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी।

और भी

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के गृह मंत्रालय का फैसला

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खतरे की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए अलट के बाद यह कदम उठाया गया है।

चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 40-50 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने को कहा है।

यह कदम लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पहले उठाया गया है। दरअसल, देशभर में सात चरणों में 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर तैयार की गई रिपोर्ट में सीईसी को खतरा बताया गया और रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई थी। अब सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद देशभर में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

और भी

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।

मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।

इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त को पांच करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस राशि को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों को बेहतर व्यवस्थाओं व सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

और भी

मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की कलेक्टर ने की समीक्षा

सिवनी:  लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान एवं मतदान केन्द्रों की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सीईओ जनपदों, सीएमओ से मतदान केन्द्रवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी 1407 मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, आवश्यक फर्निचर की उपलब्धता के बारे में सीधे अधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दिवस के लिए पंखे-कूलर के साथ साथ छांव के लिए टेंट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मतदान दलों के 18 एवं 19 अप्रैल को ठहरने, भोजन-पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंघल ने सभी मतदान केन्द्रों में आकस्मिक वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए वाटर फ्रुप टेंट की व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंघल ने सभी मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस पर व्हील चेयर एवं वॉलिंटेयर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय सहित सीईओ जनपद, सीएमओ तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।  

और भी

आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने को लालकिले में बनी प्रयोगशाला : राय

नई दिल्ली: इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने कहा है कि यहां लालकिले में एक प्रयोगशाला बनी है और वह आत्मनिर्भर भारत और उन्नत भारत तथा प्रधामनंत्री के सपनों का भारत बनेगा, तो यह उसकी एक प्रयोगशाला होगी।

श्री राय ने यह बात केन्द्र के आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन (एबीसीडी) द्वारा लाल किला परिसर में आयोजित दो दिवसीय ‘क्राफ्ट एंड डिजाइन एक्सचेंज फोरम’ के समापन सत्र में कही। समापन सत्र के मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार ‘पद्मश्री’ बिमान बिहारी दास थे। इस अवसर पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी और निदेशक (प्रशासन) डॉ. प्रियंका मिश्रा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि एबीसीडी परियोजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री ने दिसंबर, 2023 में किया था।

श्री राय ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आयोजन स्थल से लाल किले का जितना मनोरम दृश्य दिख रहा है, आत्मनिर्भर भारत का दृश्य भी उतना ही मनोरम होगा। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत के रास्ते में रुकावटें बहुत हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सपना जगाया है और मेरी दृष्टि में सपने का पैदा होना ही जरूरी है। इस संदर्भ में उन्होंने अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग जूनियर का उदाहरण दिया, जिन्होंने कहा था- मेरा एक सपना है (आई हैव अ ड्रीम) और यह वाक्य अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष का घोष वाक्य बन गया।

उन्होंने कहा, 17वीं-18वीं शताब्दी में भारत की कला बहुत समृद्ध थी। अगर हम ढाका के मलमल को याद करें, तो उसे ढाका के कारीगर बनाते थे और ऐसी हजारों चीजें थीं, जिसे हमारे यहां के कारीगर बनाते थे। उनके लिए दुनिया का बाजार उपलब्ध था। आज परिस्थियां पलट गई हैं। दुनिया के बाजार का माल भारत में खप रहा है और उसका इस्तेमाल हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत का सपना यह है कि यहां सामान बने और अमेरिका में बिके।

इस अवसर पर प्रख्यात मूर्तिकार श्री बिमान बिहारी दास ने देशज कलाकारों और शिल्पकारों की बेहतरी के उद्देश्य से शुरू की गई एबीसीडी परियोजना के लिए आईजीएनसीए की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपने कला और शिल्प के लिए जाना जाता है। आप भारत में कहीं भी चले जाइए, आपको अद्भुत कला और शिल्प के दर्शन हो जाएंगे।

और भी

प्रधानमंत्री मोदी की 9 अप्रैल को बालाघाट में जनसभा

बालाघाट: हर बूथ 370 मत, अबकी बार 400 पार, फिर भाजपा, फिर मोदी सरकार, मोदी हैं तो मुमकिन है। देश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की गति अविरल रखने के महाभियान को लेकर भारती पारधी ने रविवार को सिवनी जिला के बरघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डां ढालसिंह बिसेन, विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोमती ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज रांहगडाले,  जनपद अध्यक्ष आभा जितेंद्र राहंगडाले, लोकसभा प्रभारी अतीत बिसेन, अनिल सहारे, प्रितपाल बघेल, अभिजीत चौहान, मानसिंह सनोदिया, मोनू दीक्षित समेत भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गांव-गांव में जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और जन संवाद किया। जिसके तहत केकडई,  नांदी,  कल्याणपुर,  अंखीवाडा,  आष्टा,  जाम  इंदौरी,  पांडरवानी, गंगेरूआ,  दुल्हापुर,  झालागोंदी,  दरासीकला,  धोबीसर्रा,  प्रतापपुर,  सारसडोल,  सिल्लौर, चक्की खमरिया, जोगीवाडा,  गवारी,  बेलपेट,  बुड्डी,  सापापार,  बादलपुर,  कुरई,  रिड्डी,   वाहिदाबाद,  रामपुरी,  पिंडरई और पिपरवानी में जन आशीर्वाद लिया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आम जनमानस से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 अप्रैल, मंगलवार यानि कल बालाघाट के शासकीय उत्कृष्ट, विद्यालय, मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थिति का निमंत्रण दिया।

जीवन भर शुक्रगुजार रहूंगी: भारती पारधी

जगह-जगह मिल रहे अपार जन समर्थन से प्रफुल्लित होकर भारती पारधी ने जनता जनार्दन और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का स्वागत वंदन, अभिनंदन किया। जहां उन्होंने कहा मुझ जैसे एक सामान्य व्यक्ति को इतना बड़ा सम्मान और विश्वास मिलना कोई मामूली बात नहीं है। जिसके लिए मैं जीवन भर शुक्रगुजार रहूंगी। मैं आशा और उम्मीद को क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी। मैं आपको निमंत्रण देने आई हूं कि, 9 अप्रैल को बालाघाट की पावन धारा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर आम जनमानस की बड़ी संख्या में उपस्थिति हम सबका मार्ग प्रस्तत करेगी। आईए देश को उन्नति और प्रगति के राह में ले जाने वाले विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी का स्वागत, सत्कार करें।

और भी

ED के बाद बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई।

एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआईए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। यहां से जब एनआईए की टीम दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, आरोप है कि उसी समय  ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआईए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में  एनआईए के दो अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं।

एनआईए ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने कहा है कि भूपतिनगर में केंद्रीय पुलिस बल का बड़ा जत्था तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि 2 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर थाने के भगवानपुर 2 ब्लॉक के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नैराबिला गांव में रात करीब 11 बजे भयानक बम विस्फोट हुआ था। घटना में तृणमूल बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना, उनके भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस इलाके में गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में कोर्ट के आदेश पर एनआईए ने घटना की जांच अपने हाथ में ली। कोर्ट के आदेश पर विस्फोट की घटना की जांच करने जाने पर एनआईए पर यह हमला हुआ।

और भी

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से संबद्ध एक धन शौधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को उनकी पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष जज कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया था।

मंगलवार को सिसौदिया की जमानत अर्जी पर बहस के दौरान उनके वकील ने मामले की जांच पूरी करने में देरी का आरोप लगाया था।सिसौदिया के वकील मोहित माथुर ने तर्क दिया था कि जांच समाप्त होने के 11 महीने बीत जाने के बावजूद, उनके मुवक्किल को कथित रिश्वत के पैसे से जोड़ने का कोई सबूत नहीं मिला है।

माथुर ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष दलीलें पेश कीं, जिसमें उन्होंने सीबीआई के सरकारी वकील की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया।माथुर ने दोहराया था कि अपराध की कथित आय से सरकारी खजाने या निजी उपभोक्ताओं को कोई नुकसान होने की बात साबित नहीं हुई है।

उन्होंने मुकदमे में देरी पर जोर देते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का उन्हें अदालत जाने की इजाजत देने वाला आदेश छह महीने पुराना है और जांच अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी।एक अन्य आरोपी बेनॉय बाबू को दी गई जमानत का हवाला देते हुए, माथुर ने सिसोदिया की जमानत के लिए दलील देते हुए कहा था कि वह अब प्रभावशाली पद पर नहीं हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि सिसोदिया ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बताए गए ट्रिपल टेस्ट को पूरा किया और त्वरित सुनवाई का आग्रह किया।माथुर ने आगे कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करने और स्वतंत्रता के किसी भी दुरुपयोग की अनुपस्थिति को देखते हुए, जमानत के लिए सिसोदिया की पात्रता स्थापित हो चुकी है।

ईडी और सीबीआई दोनों ही सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं।इससे पहले, सीबीआई के वकील ने अदालत से कहा था कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है और सिसोदिया को जमानत पर रिहा करने से चल रही जांच में बाधा आ सकती है या उन्हें न्याय से वंचित होना पड़ सकता है।

 

 

और भी

मोहब्बत की दुकान से निकले ये कौन-कौन से फरमान : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के लाठी चलाने की बात अब दिल्ली तक पहुंच गई है। चरणदास महंत ने जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे मानसिक संतुलन खोने का खिताब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान से ये कौन-कौन से फरमान निकल रहे हैं?


सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आपके संज्ञान में यह तथ्य निश्चित रूप से आया होगा कि छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने हम सबके प्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के प्रति एक बार पुनः वैसे ही घटिया और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है, जो निरंतर कांग्रेस कहती चली जा रही है। प्रधानमंत्री के प्रति जो ईर्ष्या है, जो द्वेष है, उसके कारण से आ रहे ऐसे बयान निश्चित रूप से भारत की राजनीति के लिए बहुत दुखद संकेत है।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि चरणदास महंत ने सार्वजनिक मंच पर कहा कि मोदी से मुकाबला करने के लिए एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो लाठी मारकर उनका सर फोड़ सके। मैं पूछना चाहता हूं कि ये मोहब्बत की दुकान से कौन-कौन से फरमान हैं? ये कांग्रेस पार्टी तो अपने को गांधी की परंपरा का उत्तराधिकारी स्वघोषित होने का वन एंड एक्सक्लूसिव कॉपीराइट होल्डर होने का दावा करती है, क्या गांधी लाठी इसलिए रखते थे? और इतना ही नहीं है और ये कोई सहज रूप से मुंह से निकला हुआ या फिसला  हुआ शब्द नहीं है, उसके बाद के कई वाक्य में निरंतर इसका एक्सप्लेनेशन व्याख्या की गई है।

 

 

और भी