हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

पं धीरेन्द्र शास्त्री ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने श्री महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुबह भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव की आराधना की। वहीं गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया है।

बारह ज्योतिर्लिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी है। जहां वीआईपी दर्शनार्थी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन पा रहे हैं। तो वहीं आम श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुबह होने वाली महाकाल की आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव जी की आराधना की। साथ ही गर्भगृह में पहुंचकर भगवान महाकाल का जल से अभिषेक भी किया है। इस दौरान बाबा बागेश्वर भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंदिर समिति की तरफ से पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

और भी

जम्मू में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, अलर्ट पर इमरजेंसी सेवाएं

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है और भूस्खलन के कारण दर्जनों मकान ढह गए हैं। बारामुला, किश्तवाड़ और रियासी जिलों में सबसे अधिक नुकसान देखने को मिला है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्र में भारी हिमपात के बाद तीन दर्जन से अधिक मकान ढह गए और कई मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया है।

अलर्ट पर इमरजेंसी सेवाएं

किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश के कारण 12 घरों को नुकसान पहुंचा। यहां इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि बीते 4 दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश हो रही है। नागसेनी, मुगल मैदान और किश्तवाड़ इलाकों में लगभग एक दर्जन घरों को नुकसान होने का संकेत दिया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है और इस कारण कश्मीर घाटी में मंगलवार को स्कूल बंद रखे जाएंगे। यहां मंगलवार को होने वाली जूनियर असिस्टेंट की टाइप परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

और भी

अमेरिका में विरोध-प्रदर्शन तेज, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में लगाया गया फलस्तीन का झंडा

वॉशिंगटन:  हमास और इस्राइल बीते छह महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर अमेरिका में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। देशभर में लोग इस्राइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध कॉलेज परिसरों में भी जारी हैं। पुलिस ने सप्ताहांत में करीब 275 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अमेरिका के विश्वविद्यालयों में फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। यहां पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी एक और सप्ताह जारी रही। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारियों ने, जहां अमेरिका का झंडा लगा होता है, वहां फलस्तीनी झंडा लगाया।
     
इसके अलावा, हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस के पत्रकारों का भोज होना था। यहां जो बाइडन के रात्रिभोज को संबोधित करने की उम्मीद थी। कार्यक्रम से पहले यहां फलस्तीनियों का समर्थन कर रहे लोग पहुंच गए। इनमें से कुछ ने होटल की सबसे ऊपरी मंजिलों में से एक पर फलस्तीनी झंडा लगा दिया। घटनास्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने इस पर तालियां बजाईं।
     
प्रदर्शनकारियों ने फलस्तीनी केफिए और तरबूज के प्रतीक वाले कपड़े पहने थे। उन्होंने वाशिंगटन हिल्टन के बाहर फलस्तीनी मुक्त के नारे लगाए। साथ ही कहा कि हम कवरेज की मांग करते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस्राइल और गाजा की खबरों को अधिक से अधिक दिखाने के मकसद से यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
     
पुलिस ने चार अलग-अलग विश्वविद्यालयों के परिसरों से करीब लगभग 275 लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें, बोस्टन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से 100, सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय से 80, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से 72 और इंडियाना विश्वविद्यालय से 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
     
यूसीएलए में इस्राइल और फलस्तीनी समर्थकों के बीच झड़पों की सूचना मिली थी, जहां पिछले सप्ताह एक टेंट शिविर तैयार किया गया था।
     
राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर संज्ञान लिया। व्हाइट हाउस का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने चाहिए।
     
प्रदर्शनकारी लगातार हमास-इस्राइल युद्ध में संघर्ष विराम को लेकर आह्वान कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि देश ऐसे लोगों से संबंध खत्म कर दे, जिनका कहना है कि गाजा में संघर्ष से लाभ होता है।
     
विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए यह विरोध-प्रदर्शन एक बड़ी चुनौती बन गए हैं। प्रशासन शिकायतों के साथ स्वतंत्र अभिव्यक्ति के प्रति प्रतिबद्धताओं को संतुलित करने की कोशिश कर रहा है।
     
जो बाइडन ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात की। इस दौरान, उन्होंने गाजा सीमावर्ती शहर राफा पर संभावित हमले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की।
     
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 30000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

और भी

ईडी कार्यालयों की सुरक्षा अब CISF के जिम्मे, गृह मंत्रालय से आदेश जारी

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमले की लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। अब कई शहरों में ईडी दफ्तरों के बाहर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की तैनाती की जाएगी। गृह मंत्राल ने यह फैसला ईडी अधिकारियों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

सूत्रों का मुताबिक ईडी के कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई कार्यालयों के बाहर सीआईएसएफ की तैनाती जल्द हो सकती है। सीआईएसएफ ही एकमात्र ऐसा केंद्रीय अर्धसैनिक बल है जिसे आमतौर पर प्रतिष्ठानों के बाहर तैनात किया जाता है। इसके हवाले एयरपोर्ट, मेट्रो से लेकर कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। इसके अलावा कई वीवीआईपी को भी सीआईएसएफ का कवर मिला हुआ है। इनमें मुकेश अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपति मौजूद हैं।

और भी

नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा में शामिल होंगे अक्षय कांति...

 इंदौर: लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव के तीसरे चरण से पहले सोमवार को इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया। अक्षय कांति बम ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया है। बता दें कि इससे पहले निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के तीन डमी उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है। अक्षय कांति बम ने रमेश मेंदोला की मौजूदगी में अपना नामांकन वापस ले लिया। अक्षय कांति बम के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।


वहीं, दूसरी ओर अक्षय कांति बम के नामांकन वापसी के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर उनका भाजपा में स्वागत किया है। कैलास विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा है कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है। कैलाश विजयवर्गीय के इस ट्वीट के बाद ये माना जा रहा है कि अक्षय कांति बम भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में अक्षय कांति बम की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हालाँकि अक्षय कांति ने यह फैसला क्यों लिया यह साफ नहीं हो सका हैं लेकिन भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ उनके निर्वाचन कार्यालय पहुँचने से यह भी साफ़ हो गया हैं कि वह जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सम्भावना जताई जा रही हैं कि इस खेला में बड़ा हाथ एमपी सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कोई बड़ा गेम हो सकता हैं।

 

 

और भी

खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वालों का भारत के इतिहास पर बोलना हास्यास्पद : सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा अपने वक्तव्यों के माध्यम से चर्चा में बने रहने के आदि हैं। जिन्हें भारत के इतिहास और भूगोल की जानकारी नहीं है, वो इस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी ही करेंगे...जिन लोगों ने अपने आपको एक्सीडेंटल हिंदू कहा है, वे भारत के इतिहास के बारे में चर्चा करेंगे तो यह हास्यास्पद ही होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की एक समृद्ध परंपरा रही है... मुझे आश्चर्य इस बात का होता है कि राहुल गांधी बोलते समय उन राजाओं के योगदान को क्यों भूल गए, जिन्होंने भारत को बनाने में योगदान दिया...जिन्होंने हिंदुस्तान का इस्लामीकरण करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, जिन लोगों ने अत्याचार की सभी सीमाओं को लांघ डाला था, राहुल गांधी को इसके बारे में भी चर्चा करनी चाहिए...।

और भी

अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में दी जमानत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्ला खान को उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दर्ज मामले में जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान पार्टी कार्यालय पहुंचे।

दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वह आरोपी हैं। आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में उनकी पेशी थी। ईडी ने हाल ही में दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति और उनकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में एजेंसी के सामने पेश नहीं होने और जांच में शामिल नहीं होने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

और भी

मोदी-राहुल को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 29 तक मांगा जवाब

नई दिल्ली: आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषणों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक दोनों पार्टियों से जवाब मांगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और धर्म, जाति, संप्रदाय और भाषा के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाने और अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।


भाजपा-कांग्रेस अध्यक्षों को जारी किया गया नोटिस
चुनाव आयोग ने इस मामले में जन प्रतिनिधि कानून की धारा 77 की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए स्टार प्रचारकों के आचरण के लिए पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार माना है और दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेनी होगी। खासकर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे भाषण और भी चिंताजनक है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पीएम मोदी के राजस्थान में दिए भाषण पर हुआ विवाद
दरअसल पीएम मोदी ने बीते दिनों राजस्थान में एक रैली के दौरान कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति को घुसपैठियों और ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों में बांट देगी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है। इस मामले में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से अपील की थी कि पीएम मोदी का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण है और यह आचार संहिता का साफ उल्लंघन है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से 140 पेज में 17 शिकायतें की।

राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ
भाजपा ने भी 22 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी देश में गरीबी बढ़ने का झूठा वाद कर रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने भाषा और क्षेत्र के आधार पर देश में विभाजन पैदा करने और चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।

 

 

और भी

यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल, इस सीट से उतरेंगे चुनावी मैदान में...

 नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का कुनबा तेजी से बढ़ते जा रहा हे। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें पश्चिमी चंपारण सीट चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि अभी तक उन्होंने खुद से चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है।


मनीष कश्यप ने दिल्ली में कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि खुद को Son of Bihar कहने वाले मनीष कश्यप पहले ही पश्चिमी चंपारण सीट पर जनता से मेल मुलाकात शुरू कर चुके हैं, जिसे देखते हुए ये माना जा रहा था कि वो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। मनीष कश्यप की पॉपुलरिटी और उनके प्रति जनता की संवेदना को देखते हुए भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए पार्टी में शामिल करने का फैसला ले लिया। ज्ञात हो कि मनीष कश्यप 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब फर्जी वायरल वीडियो मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष को करीब नौ महीने जेल में बिताने पड़े थे। इसके अलावा मनीष की पहचान एक सक्सेसफुल यूट्यूबर की है, उनके यूट्यूब पर करीब 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो बिहार से जुड़े कई सामाजिक मुद्दों पर सालों से वीडियो बना रहे हैं। केवल बिहार में ही नहीं बल्कि हिन्‍दी स्‍पीकिंग बेल्‍ट में उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं।

दरअसल, दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का कथित वीडियो मनीष कश्‍यप ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो बनाकर वो कानून के जाल में बुरी तरह फंस गए। वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इसे भ्रामक बताया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। इसके अलावा बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भी इसी मामले को लेकर मनीष कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद मनीष को 9 महीने जेल में बिताना पड़ा था।

 

 

और भी

रामलीला मैदान से हनुमान जी की शोभायात्रा निकली

जयपुर: राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हनुमान जयंती के दूसरे दिन रामलीला मैदान से स्वर्ण मंडित हनुमानजी के मुख्य रथ की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने संत-महंतों की उपस्थिति में मुख्य रथ पर विराजमान हनुमान जी की आरती उतारकर विधिवत पूजा—अर्चना की।

राज्यपाल ने शोभायात्रा का पूजा कर शुभारंभ करते हुए हनुमान जी से प्रदेशवासियों की खुशहाली और संपन्नता की कामना की। रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई हनुमान जी की शोभायात्रा में चालीस के करीब आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

 

 

और भी

विश्व स्तर पर फैली है मोदी की गारंटी : जयशंकर

हैदराबाद: केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दावा किया है कि ‘मोदी की गारंटी’ भारत की सीमाओं से परे है और इसका वैश्विक स्तर पर महत्व है। डॉ जयशंकर मंगलवार की शाम यहां फोरम फॉर नेशनलिस्ट थिंकर्स, हैदराबाद चैप्टर की ओर से आयोजित भारत की विदेश नीति : संदेह से विश्वास तक’ विषय पर एक वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भगवान हनुमान की तुलना एक कूटनीतिक आदर्श के रूप में की तथा अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए विदेश नीति निर्णयों में राष्ट्रीय हित को सबसे आगे रखने के महत्व को रेखांकित किया।

वैश्विक मामलों में डॉ. जयशंकर ने उन उदाहरणों का उल्लेख किया जहां भारत ने संकट के समय देशों को समर्थन दिया, जिसमें प्रशांत और कैरेबियाई क्षेत्र भी शामिल थे। उन्होंने चुनौतियों का सामना कर रहे देशों के साथ समावेशिता और एकजुटता की वकालत करते हुए भारत की विदेश नीति के नैतिक आयाम पर जोर दिया तथा ऐतिहासिक चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में चीन को दीर्घकालिक चिंता के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने रणनीतिक स्पष्टता की आवश्यकता के साथ ही राजनयिक व्यस्तताओं में राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. जयशंकर ने वैश्विक समुदाय के साथ जुड़ते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा की अनिवार्यता पर बल देते हुए विदेश नीति में ‘भारत पहले’ दृष्टिकोण की वकालत की। उन्होंने सरदार पटेल जैसे नेताओं के व्यावहारिक रुख को ध्यान में रखते हुए, कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत की भागीदारी पर चर्चा की। उन्होंने बाहरी निर्णयों के अनुचित प्रभाव के बिना राष्ट्रीय हितों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया। अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण पर उन्होंने कहा कि भारत ने 1947 की एक ऐतिहासिक गलती को सुधार लिया है।

विदेश मंत्री ने विशेष रूप से कश्मीर और पाकिस्तान के संबंध में अंतरराष्ट्रीय दबावों पर राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता , राष्ट्रीय विकास और आर्थिक वृद्धि के लिए मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के साथ ही महत्व पर जोर दिया। डॉ. जयशंकर ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहल में आत्म-विश्वास की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि ये सिर्फ आर्थिक रणनीतियाँ नहीं हैं बल्कि आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति हैं।

कार्यक्रम में तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं और केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी, लोकसत्ता के संस्थापक सदस्य डॉ. जयप्रकाश नारायण, पूर्व एमएलसी एन रामचंदर राव और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

और भी

हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत

रांची: जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए ईडी ने एक बार फिर अदालत से वक्त मांग लिया है। सोरेन की याचिका पर मंगलवार को एक बार फिर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ने ईडी ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते के समय की मांग की।

हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने ईडी को एक हफ्ते का समय देते हुए 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 1 मई को होगी। रांची के बड़गाईं अंचल में 8.66 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ईडी ने मामले में 30 मार्च को अदालत में हेमंत सोरेन के अलावा जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन, हेमंत सोरेन के करीबी विनोद कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल की है। इसमें बताया गया है कि हेमंत सोरेन ने न सिर्फ गैरकानूनी तरीके से जमीन हासिल की, बल्कि जांच शुरू होने पर साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश की।

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के ढाई महीने बाद पहली बार जमानत की याचिका दाखिल की है, जिसपर इसके पहले 16 अप्रैल को भी सुनवाई हुई थी।

 

 

और भी

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक के लिए बढ़ गई है। 

और भी

कलकत्ता हाईकोर्ट से बंगाल सरकार को झटका: 24 हजार स्कूल टीचर्स की भर्ती रद्द

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2016 एसएससी भर्ती के पूरे पैनल को अमान्य घोषित कर दिया। 9वीं से 12वीं और समूह सी और डी तक की सभी नियुक्तियां जहां अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें भी शून्य घोषित कर दिया गया है। कोर्ट ने प्रशासन को अगले 15 दिनों में नई नियुक्तियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है  इस मामले में एक अपवाद सोमा दास के मामले में अदालत द्वारा उल्लेख किया गया है जो कैंसर से पीड़ित हैं  उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी।

यह घोटाला 2014 का है. तब पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमिशन ने पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। यह भर्ती प्रक्रिया 2016 में शुरू हुई थी। उस वक्त पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे. इस मामले में गड़बड़ी की कई शिकायतें कोलकाता हाईकोर्ट में दाखिल हुई थीं।

कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से पारित आदेश के बाद ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां कथित शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान प्रसन्ना रॉय का नाम सामने आया था, जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में प्रवर्तन निदेशालय ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कोलकाता में चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारियों सहित अन्य लोगों के घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। इसी मामले में आरोपी पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कई तृणमूल कांग्रेस के नेता, राज्य शिक्षा विभाग के अधिकारी जेल में हैं।

 
और भी

दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से जारी समन को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दिया है। साथ ही याचिकाकर्ता पर जुर्माना भी लगाया गया है।

हाईकोर्ट ने सभी आपराधिक मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। जिसे खारिज कर दिया कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि कोर्ट उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ शुरू किए गए लंबित आपराधिक मामले में असाधारण अंतरिम जमानत नहीं दे सकती। कोर्ट ने कहा कि न्यायिक आदेश के आधार पर कोई हिरासत में है। चुनौती फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। वह कदम उठा रहे हैं और उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कानून सभी के लिए बराबर है।

दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने से इन्कार करने पर ईडी ने इस मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस समय वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

 

और भी

भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया

 भारतीय नौसेना ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान के परिचालन नियंत्रण के तहत पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के क्रम में भारतीय नौसेना की तैयारियों के मूल्यांकन की दिशा में प्रक्रियाओं का सत्यापन करना था।

इस अभ्यास में जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों ने भाग लिया। एक्सपीओएल को कई चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें सामरिक चरण के दौरान वास्तविक परिदृश्य में युद्ध प्रशिक्षण और हथियार चरण के दौरान लक्ष्य तक आयुध पहुंचाने की भारतीय नौसेना की क्षमता की पुष्टि के लिए विभिन्न फायरिंग का सफल संचालन आदि शामिल थे। विभिन्न स्थानों से विमानों के परिचालन के साथ, अभ्यास के पूरे क्षेत्र में निरंतर समुद्री क्षेत्र जागरूकता बनाए रखी गई। पूर्वी नौसेना कमान की परिसंपत्तियों के अलावा, इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना,  अंडमान और निकोबार कमान और तटरक्षक बल की परिसंपत्तियों को भी शामिल किया गया था, जो सेनाओं के बीच बहुत उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता का संकेत देती है।अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले बलों ने वास्तविक परिस्थितियों में मूल्यवान सबक सीखे, जिससे क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी तैयारी और बेहतर हुई।एक्सपीओएल 2024 का सफल समापन, समुद्री क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प की पुष्टि करता है। 

और भी

लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जवानों से करेंगे बातचीत

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के लेह में  थोइस हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। जहां वह सियाचिन में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करेंगे। आज सुबह ही दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन के लिए विमान से रवाना हुए थे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि सियाचिन के लिए दिल्ली से रवाना हो रहा हूं। वहां तैनात हमारे साहसी सशस्त्र बल कर्मियों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

इससे पहले रक्षा मंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर उनके दौरे की जानकारी साझा की थी। बताते चलें कि होली के अवसर पर राजनाथ सिंह का सियाचिन जाकर सैनिकों के साथ त्योहार मनाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उस वक्त रक्षा मंत्री लेह में ही सैनिकों के साथ होली मनाकर लौट गए थे।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भारतीय सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी मौजूदगी के 40 साल पूरे किए। काराकोरम रेंज में करीब 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र माना जाता है, जहां सैनिकों को शीतदंश और तेज हवाओं से जूझना पड़ता है।

 

 

और भी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया ईव्हीएम स्ट्रांग रूम निरीक्षण

छिन्दवाडा:  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा शासकीय पी.जी.कॉलेज छिन्दवाड़ा में बनाये गये ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  के.सी.बोपचे, संयुक्त कलेक्टर ज्योति ठाकुर भी साथ में थी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ईव्हीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिये तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रथम लेयर की सुरक्षा में जिला पुलिस फोर्स, द्वितीय लेयर सुरक्षा में स्टेट आर्म्ड फोर्स और तृतीय लेयर की सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किये गये हैं। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

 

 

और भी