भारत का विचार वैश्विक है : प्रो. संजय द्विवेदी
जनसंचार विषय पर आधारित अकादमिक सत्र में वक्ताओं ने किया विमर्श
जनसंचार विषय पर आधारित अकादमिक सत्र में वक्ताओं ने किया विमर्श
एआईसीसी मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में यंग इंडियन के परिसर को अस्थायी रूप से सील कर दिया है।साथ ही यह भी निर्देश दिया कि एजेंसी की पूर्व अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोला जाए। ईडी की ओर से जारी इस निर्देश के बाद दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से यह कार्रवाई ऐसे वक्त में की गई है जब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को प्रताड़ित करने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड कार्यालय में यंग इंडियन के परिसर को अस्थायी रूप से सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अस्थायी सीलबंदी 'सबूतों को संरक्षित करने' के लिए लगाई गई है। इस सबूतों को अभी तक एकत्र नहीं किया जा सका है क्योंकि मंगलवार को छापे के दौरान अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि बाकी नेशनल हेराल्ड कार्यालय उपयोग के लिए खुला है।
ईडी की हालिया कार्रवाइयों के दौरान कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया था। कानून व्यवस्था कायम रहे इसको देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। कांग्रेस संसद में भी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है। कांग्रेस सदस्यों ने बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने लोकसभा में दावा किया कि जांच एजेंसी ईडी विपक्षी दलों को कुचलने के लिए भाजपा सरकार का औजार बन चुकी है।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनीलॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के तहत कांग्रेस के स्वामित्व वाले 'नेशनल हेराल्ड' अखबार के मुख्यालय समेत दिल्ली में 12 जगहों पर छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत मारे गए थे, ताकि इस बात के सबूत जुटाए जा सके कि धन का लेन-देन किन लोगों के बीच में हुआ। ईडी हाल ही में इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है।
प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल गांधी से पिछले महीने पूछताछ की थी। ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी से पांच दिनों में लगभग 50 घंटे तक पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में कांग्रेस नेता पवन बंसल और मल्लिकार्जुन खड़के से भी पूछताछ कर चुका है। ईडी ने पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नए सिरे से आपराधिक मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।
ईडी की उक्त कार्रवाई समाचार पत्र 'नेशनल हेराल्ड' के स्वामित्व वाली 'यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ी है। मालूम हो कि नेशनल हेराल्ड अखबार एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इसकी होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन है। नेशनल हेराल्ड एजेएल के नाम से पंजीकृत है। सोनिया और राहुल गांधी यंग इंडियन के प्रवर्तकों और बहुलांश शेयरधारकों में शामिल हैं।
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल एवं अन्य पर धोखाधड़ी और धन का गबन करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। स्वामी की शिकायत पर आयकर विभाग ने वर्ष 2013 में आरोपों की छानबीन की थी। इस छानबीन पर स्थानीय निचली अदालत ने संज्ञान लिया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय भी सक्रिय हो गया था और उसने भी मामला दर्ज किया था। अब इसी मामले पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई सामने आ रही है।
भारतीय डायस्पोरा का वैश्विक परिप्रेक्ष्य : जीवन दर्शन एवं संस्कृति विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
(छत्तीसगढ़ दर्पण) जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नाशपाती का स्वाद देश की राजधानी दिल्ली को पसंद आ रहा है। दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, रांची समेत देश के विभिन्न राज्यों में जशपुर की नाशपाती खरीदी जा रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध जशपुर के दूरस्थ अंचलों के किसान अपने खेतों में साग-सब्जी के अलावा नवीन पद्धति से चाय, काजू, टमाटर, मिर्च, आलू की भी अच्छी खेती कर रहे हैं। यहां के बगीचा विकासखंड के पठारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नाशपाती की खेती की जा रही है। इस खेती से अंचल के किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जशपुर जिले में लगभग रकबा 750.00 हेक्टेयर में 660 मीट्रिक टन नाशपाती का उत्पादन हो रहा है, जिससे 17 सौ से भी अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आ रहा है।
जशपुर जिले के बालाछापर में हो रही चाय की खेती और बस्तर के दरभा में हो रहे पपीते की खेती आज पूरे देश में सुर्खियाँ बंटोर रही है। प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में आए अभूतपूर्व बदलाव इस बात के सूचक हैं कि प्रदेश में कृषि अब सामान्य से बढ़कर व्यापक और नवाचारी परिवर्तन ला रहा है, जो लोगों को रोजगार, स्व-रोजगार से जोड़ रहा है।
कई किसानों ने उद्यान विभाग की नाशपाती क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ लेते हुए अपने यहां नाशपाती का उत्पादन शुरू किया है, इन्हीं में से एक हैं बगीचा विकासखंड के किसान श्री विरेन्द्र कुजूर जिन्होंने अपने उद्यान में नाशपाती के 250 पेड़ लगाए हैं। अब प्रतिवर्ष उन्हें फल संग्रहण कर विक्रय से लाखों रूपए की आय हो रही है, साथ ही उनके इस काम से स्थानीय लघु किसानों एवं कृषि मजदूरों को भी रोजगार भी मिला है।
श्री विरेन्द्र बताते हैं कि वर्ष 2021-2022 में नाशपाती उत्पादन कार्य से वह उन्हें लगभग 3 लाख रूपए की आय हुई। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उन्हें मिला है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है, विशेषज्ञ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वे लगातार काम कर रहे हैं, अब वह इस काम को और विस्तार देना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संकल्पना के आधार पर प्रदेश में खेती, बागवानी एवं वानिकी से जुड़े क्षेत्रों में उत्पादन की आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत गांवों में साग-सब्जियों एवं स्थानीय जलवायु के आधार पर फल के उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव, ग्रामीणों और किसानों की आर्थिक स्थिति एवं जीवन स्तर में बदलाव लाने के उद्देश्य से ऐसी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनसे लोगों की जेबें भर रही हैं।
सरकार प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने एवं किसानों को आर्थिक सशक्त बनाते हुए प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम् योजनाओं का संचालन कर रही है। दूरस्थ अंचलों में किसान धान के अलावा भी कई प्रकार की खेती कर रहे हैं, इनमें फल के उत्पादन भी शामिल हैं, इससे न केवल प्रदेश में उत्पादन क्षमता स्थानीय रोजगार के लिए भी रास्ते खुले हैं। प्रदेश के किसानों एवं दूरस्थ अंचलों में ग्रामीणों को भौगोलिक परिवेश के अनुकूल आधुनिक पद्धति से कृषि के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
(छत्तीसगढ़ दर्पण) झारखंड। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉल के जरिए रूपा रानी तिर्की से बातें की। मुख्यमंत्री ने कहा 'शाबाश'-आपने देश के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल जीता। आपने वह काम कर दिखाया जिससे पूरा राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आपने झारखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिखाया। आपकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर गर्व है। "जोहार"।
रानी रूपा तिर्की ने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति की सराहना की। रानी रूपा तिर्की ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने बेहतर खेल नीति बनाई है। राज्य सरकार की ओर खिलाड़ियों को मिल रही मदद उन्हें आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने रानी रूपा तिर्की से कहा कि आप खेल के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ते रहें राज्य सरकार हमेशा राज्य के खिलाड़ियों के साथ खड़ी है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े एक इंडिगो विमान क नीच एक मारुति कार खड़ी देखी गई है। यह इंडिगो की फ्लाइट 6E-2022 दिल्ली-पटना की थी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो सामने आया है। बिजनेट टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि गो फर्स्ट एयरलाइन की एक कार मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान की ठीक नीचे थी। विमान के अगले हिस्से का पहिया टकराने से बाल-बाल बचा है।
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में शिवसेना सांसद संजय राउत को रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की ओर से यह कार्रवाई की गई। संजय राउत महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले में आरोपी है। राउत की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सुनील राउत ने कहा कि गलत तरीके से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हमें गिरफ्तारी के संबंध में कोई कागज नहीं दिया गया है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक राउत के घर से 11.5 लाख रुपये नकद मिले हैं। इस रुपयों का राउत हिसाब नहीं दे पाए, जिसके बाद ईडी ने उसे जब्त कर लिया। संजय राउत के भाई सुनील ने बताया कि सोमवार सुबह 11.30 बजे उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी की टीम पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग कर सकती है।
इसके साथ ही राउत के खिलाफ मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन में कथित ऑडियो मामले में मामला दर्ज हुई है। यह एफआईआर पात्रा चॉल केस में गवाह स्वप्ना पाटेकर ने कराई है। ऑडियो में आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया था।
राउत की 11 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त
यह केस मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है, जो महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में प्रवीण राउत की 9 करोड़ रुपए और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है।
ऐसे उजागर हुआ मामला
2020 में महाराष्ट्र में सामने आए पीएमसी बैंक घोटाले की जांच हो रही थी, तभी प्रवीण राउत की कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया था। तब पता चला कि बिल्डर की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को 55 लाख रुपये का कर्ज दिया गया था। आरोप है कि संजय राउत ने इसी पैसों से दादर में एक फ्लैट खरीदा था।
क्या है पत्रा चाल घोटाला
मुंबई के गोरेगांव उपनगर में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (म्हाडा) की 47 एकड़ जमीन पर टीन के पतरे वाली चाल (खोलियां) बनाकर 500 से ज्यादा परिवार रहते थे। 2007 में इसी भूखंड पर फ्लैट बनाकर वहां पहले से रह रहे परिवारों को देने और बाकी फ्लैट म्हाडा व इसे विकसित करने वाली कंपनी को हस्तांतरित करने की योजना बनाई गई थी। भूखंड पर फ्लैट बनाने का काम गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया। इस कंपनी के साथ हुए समझौते के अनुसार भूखंड पर कुल 3,000 फ्लैट बनाए जाने थे। इनमें से 672 फ्लैट वहां पहले से चालों में रह रहे परिवारों को दिए जाने थे।
निर्माण कंपनी को यह भूखंड बेचने का अधिकार नहीं था।आरोप है कि इस जमीन को समझौते का उल्लंघन करते हुए 1,034 करोड़ रुपये में नौ अलग-अलग भवन निर्माताओं को बेच दिया गया और एक भी फ्लैट नहीं बनाया गया। भूखंड बिकने से मिले पैसों में से कुछ राशि कंपनी के निदेशकों ने अपने करीबियों को हस्तांतरित कर दी। इसी दौरान गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक निदेशक प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत के खाते से 55 लाख रुपये संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के खाते में ट्रांसफर किए गए।
2020 में महाराष्ट्र में हुए पीएमसी बैंक घोटाले के दौरान यह पता चला। उसके बाद से ही ईडी प्रवीण राउत और माधुरी राउत के अलावा संजय राउत व उनकी पत्नी वर्षा से पूछताछ करती आ रही है। अप्रैल में एजेंसी ने वर्षा और उनके दो सहयोगियों से जुड़ी करीब 11.15 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया था।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 1 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेंगे, कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबादी भी हो सकती है।
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने यूपी के 54 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखनऊ, बाराबंकी और कानपुर में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ में एक से 4 अगस्त तक येलो अलर्ट है। इसके साथ ही बलरामपुर, गोरखपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ, हाथरस, कन्नौज, सोनभद्र, आजमगढ़, बिजनौर, बांदा, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, संभल, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, महामायानगर, पीलीभीत, एटा, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, मुरादाबाद, मेरठ, गोंडा, बस्ती, प्रतापगढ़, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, ललितपुर, सहारनपुर, झांसी, मुजफ्फरनगर, इटावा, अमरोहा में भी बारिश की संभावना है।
बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान के अनुसार, सोमवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में मध्यम व भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं कई जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पटना समेत प्रदेश 18 जिलों में मध्यम तो उत्तर बिहार के शेष जिलो में भारी वर्षा की चेतावनी है।
उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश , आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून, नैनिताल, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 1 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में मंकीपाक्स के मामलों की निगरानी और जांच सुविधाओं के विस्तार पर सलाह देने के लिए केंद्र सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण की संभावना का भी पता लगाएगी। सूत्रों ने बताया, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पाल टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे।स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव समेत कुछ अन्य अधिकारी इसके सदस्य बनाए गए हैं। टास्क फोर्स बनाने का फैसला एक बैठक के दौरान लिया गया जिसमें कैबिनेट सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, अतिरिक्त सचिव (पीएमओ) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
भारत में अब तक मंकीपाक्स के चार मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मामले केरल और एक मामला दिल्ली का है। केरल में मंकीपाक्स जैसे लक्षणों वाले एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। जार्ज ने बताया कि किसी अन्य देश में युवक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। त्रिशूर में उसने इलाज कराया था। उन्होंने कहा कि इलाज में देरी की जांच कराई जाएगी। युवक की मंकीपॉक्स से मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुन्नयूर में बैठक बुलाई है। मृतक युवक की संपर्क सूची और रूट मैप भी तैयार किया गया है। संपर्क में आए लोगों को आइसोलेशन में जाने की सलाह दी जाती है।
विश्व के अन्य देशों में संक्रमण की संख्या बढ़ने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट पर है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इस बीमारी को नियंत्रण में रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एएनआई से बात करते हुए, डॉ. पॉल ने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह की घबराहट की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन यह भी कहा कि यह अभी भी महत्वपूर्ण है कि देश और समाज सतर्क रहें।
कूचबिहार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात जलपेश में स्थित शिव मंदिर जा रहे 10 कांवडियों की मौत हो गई। यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट फैलने के कारण ये हादसा हुआ। इस घटना में 16 अन्य लोग भी घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार कानून-व्यवस्था के साथ ही अतिक्रमण तथा यातायात के सुचारू संचालन को लेकर बेहद गंभीर है। राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर में यातायात संचालन में लगातार बाधा आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एकशन लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग ने लखनऊ तथा कानपुर के पुलिस कमिश्नर को हटाया गया है।
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) राजकोट, गुजरात ने फैकल्टी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे AIIMS Rajkot की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मचैल यात्रा को आसान बनाने वाले कुंडेल पुल को शनिवार को आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस 170 फुट लंबे पुल का निर्माण सेना ने दिन रात मशक्कत कर किया है। इसके न होने से यात्रा काफी प्रभावित हो रही थी।
कुंडेल पुल के बनने का इंतजार सभी मचैल यात्री कर रहे थे। 25 जुलाई से शुरू हुई मचैल यात्रा से पहले इस पुल को तैयार करने की बात चल रही थी, लेकिन ऐसा हो न सका। जिला प्रशासन के अनुरोध पर इस पुल को बनाने के लिए सेना ने लगातार काम किया है।
खराब मौसम और विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए सेना ने इस 170 फुट लंबे बेली पुल का निर्माण कर शनिवार को लोगों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। पुल बहाल होने से पैदल यात्रियों को लगभग 15 किमी की राहत मिली है।
इस पुल के न होने से उन्हें लगभग तीन घंटे अधिक पैदल चलकर गंतव्य तक जाना पड़ता था। शनिवार सुबह आम जनता व यात्रियों के लिए पुल बहाल होने पर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। हालांकि, अभी इस पर सिर्फ लोग ही आवाजाही कर सकते हैं। यात्रा पर आए लोगों के लिए घोड़ा और खच्चरों को भार की पड़ताल करने के बाद ही पुल से गुजरने की अनुमति मिलेगी।
तीन सौ अधिक भक्तों ने किए माता के दर्शन
शनिवार को मचैल में तीन सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने माता चंडी के दर्शन किए। किश्तवाड़ शहर से दिन भर भक्त माता के जयकारे लगाते हुए गुजरते रहे। जानकारी के अनुसार 1 अगस्त से गुलाबगढ़, कुंडेल, आदि स्थानों पर लंगर खोले जाएंगे।
पिछले वर्ष बाढ़ में बह गया था पुल
गौरतलब है कि पिछले माह मचैल मार्ग पर बना लकड़ी का पुल बारिश में बह गया था। उसके बाद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़। पिछले वर्ष भी इसी जगह मचैल माता यात्रा के रास्ते में मौजूद पुल कुंडेल गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण बह गया था, जिससे मचैल माता यात्रा बाधित हो गई थी। उस समय भी यात्री मस्सू से पैदल पहाड़ी व कुकानद्रंव गांव से होकर मचैल आए थे। कुछ समय बाद एक लकड़ी का पुल बनाया गया था जोकि पिछले माह भारी बारिश के दौरान भोट नाले में बह गया था।
जालंधर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के साथ न्याय सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 31 जुलाई को पंजाब भर में रेलवे ट्रैफिक रोकने की घोषणा की है। इसे लेकर रविवार सुबह किसान जबरन जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर कूद गए और रेल ट्रैफिक बाधित कर दिया। बठिंडा, फिरोजपुर, मोगा, गुरदासपुर से में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं।
अमृतसर में भी किसान जुटने शुरू हो गए हैं। किसानों ने चार घंटे यानी 11 से दोपहर 3 बजे तक रेलवे ट्रैक पर बैठने की घोषणा की हुई है। इससे नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी सहित दोपहर को आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। लुधियाना से खबर आई है कि वहां शताब्दी और कटिहार एक्सप्रेस को रोका गया है। दिल्ली-पठानकोट एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया है।
किसानों ने जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन में घुसकर ट्रैक को ब्लाक कर दिया
इससे पहले किसान स्टेशन के बाहर एकत्र हो गए लेकिन रेलवे प्रशासन ने 11 बजे के समय का हवाला देकर अंदर नहीं घुसने दिया। कुछ देर जत्थेबंदियों के सदस्य झंडों के साथ स्टेशन के बाहर नारेबाजी करते रहे और फिर स्टेशन के अंदर पहुंचे। वे जबरन रेलवे ट्रैक पर कूद गए और रेलवे ट्रैफिक ब्लाक करके धरना शुरू कर दिया। जालंधर के अलावा लुधियाना और अमृतसर सहित अन्य बड़े शहरों में किसानों ने रेल रोकने की घोषणा की हुई है।
बता दें कि किसानों की ओर से धरना सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक देने की घोषणा की गई है। इस दौरान वे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करेंगे।
पंजाब का ट्रेन ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना
किसानों के धरने के कारण पंजाब रूट पर ट्रेनों के आवागमन को लेकर मुश्किल खड़ी हो सकती है। हालांकि शनिवार शाम तक रेलवे के फिरोजपुर मंडल की ओर से ट्रेनों के कैंसिलेशन या फिर रूट परिवर्तन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। लेकिन जिस तरह किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं, उससे स्पष्ट है कि रविवार को पंजाब रूट के ट्रेनों और यात्रियों को भारी परेशानी होने की संभावना है।
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी जुटने लगे किसान
अमृतसर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक ए अमृतसर पठानकोट ट्रेक पर बैठने के लिए किसान जुटने शुरू हो गए हैं। किसानों के धरने से दोपहर को आने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। हालांकि सुबह कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। सुबह चार बजे से लेकर कर 11 बजे तक गाड़ियां पहले की तरह रवाना हुईं।
ये ट्रेनें हो सकती हैं प्रभावित
प्रभावित होने की संभावना वाली ट्रेनों में दोपहर 1 बजे अमृतसर पहुंचने वाली दिल्ली-अमृतसर शताब्दी, शान-ए-पंजाब, अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 09613, इंटर सिटी सुपरफास्ट स्पेशल 12411, अमृतसर एक्सप्रेस 19611, कटिहार.अमृतसर स्पेशल 15707 आदि मुख्य हैं।
तरनतारन में भी पटरी पर किसान
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने तरनतारन के रेलवे स्टेशन पर भी धरना लगा दिया है। घोषणा के अनुसार किसानों का धरना सुबह 11 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश की वजह से एक घंटा विलंब से दोपहर 12 बड़ी संख्या में किसान रेलवे स्टेशन पहुंचे और पटरियों पर बैठ गए। उनका धरना दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
