हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 9वीं बार फहराया तिरंगा, पढ़ें उनके संबोधन का मूल...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज भारत अपनी आजादी की हीरक जयंती मना रहा है। पूरा देश इस आजादी के जश्न में डूबा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9वीं बार लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने भाषण के उन्होंने दौरान महापुरुषों को याद किया और देश की प्रगति व विकास पर महत्वपूर्ण भाषण दिया।

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 1 घंटे 24 मिनट 4 सेकंड का भाषण दिया। भाषण में पीएम मोदी ने देश को 5 संकल्प दिए और अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों का उल्लेख किया। पढ़िए पीएम मोदी के भाषण का खास बातें...

भारत की विविधता देश की अनमोल शक्ति
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को विविधता जो औरों को बोझ लगती थी। भारत की विविधता ही भारत की अनमोल शक्ति है। दुनिया को पता नहीं था कि भारत की पास सामर्थ्य है। एक संस्कार सरिता है। भारत ही लोकतंत्र की जननी है।

गांधी को सपने को किया पूरा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा, ‘मैं पहला व्यक्ति था, जिसे लाल किले से देशवासियों के गौरवगान करने का मौका मिला था। जितना आपसे सीखा है, आपको जान पाया हूं। आपके सुख-दुख को जान पाया हूं। उसे लेकर मैंने पूरा कालखंड उन लोगों के लिए खपाया है। महात्मा गांधी का जो सपना था, आखिरी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का, मैंने महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित किया।’

प्रधानमंत्री ने महापुरुषों को किया नमन
भाषण को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आजादी की जंग लड़ने वाले और आजादी के बाद देश बनाने वाले डा. राजेंद्र प्रसाद, नेहरू जी, सरदार वल्लभभाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, लाल बहादुर शास्त्री, दीन दयाल उपाध्याय, जय प्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, आचार्य विनोबा भावे, नाना दी देशमुख ऐसे अनेक महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है।’

‘दुनिया की समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर’
पीएम ने कहा, ‘विश्व भारत की ओर गर्व, अपेक्षा से देख रहा है। दुनिया समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगी है। यह हमारे 75 साल की अनुभव यात्रा का परिणाम में है। जिस तरह से संकल्प लेकर हम चल रहे हैं, दुनिया हमारी ओर देख रही है।’

75 साल की यात्रा में देश ने देखे कई उतार चढ़ाव
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस 75 साल की यात्रा में, आशाओं, आकांक्षाओं, उतार-चढ़ावों के बीच हम सभी के प्रयास से उस मुकाम तक पहुंचे, जहां हम पहुंच सकते थे। 2014 में, नागरिकों ने मुझे जिम्मेदारी दी। आजादी के बाद पैदा हुआ पहला व्यक्ति जिसने लाल किले से इस देश के नागरिकों की प्रशंसा गाने का अवसर मिला।

100वें साल तक विकसित होगा देश
पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे आजादी के 100 साल पूरे होने के लिए अभी से संकल्प लें, कि तब यह विकसित देश होगा। विकास के केंद्र में मनुष्य होगा। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे कर रहा होगा, तब युवा 50-55 साल का होगा। इसके साथ पीएम मोदी ने पांच संकल्प भी देश को दिए। इन पांच संकल्पों में, 1. आने वाले 25 सालों में भारत एक विकसित देश होगा। 2. देश के किसी कोने में गुलामी का काेई अंश नहीं बचेगा। 3. देशवासियों को विरासत पर गर्व होगा। 4. एकता और एकजुटता को मजबूत किया गया जाएगा। 5. नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया जाएगा, हैं।

नारी सम्मान को लेकर छलका पीएम का दर्द
पीएम मोदी ने कहा, मेरी एक पीड़ा है, मेरा दर्द है। मैं इस दर्द को देशवासियों के सामने नहीं कहूंगा तो कहां कहूंगा।’ पीएम ने कहा, ‘आज किसी न किसी कारण से हमारे अंदर विकृति आई है, हमारे बोल चाल में, हमारे स्वभाव में, हम नारी का अपमान करते हैं। क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, रोजमर्रा की जिंदगी में नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं? नारी का गौरव राष्ट्र के सपने पूरे करने में बहुत बड़ी पूंजी बनने वाला है, ये सामर्थ्य में देख रहा हूं।’

पीएम मोदी ने देश को दिया नया नारा
पीएम ने अपने भाषण के दौरान कहा, ‘जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे तभी तो ऊंचा उड़ेंगे और जब ऊंचा उड़ेंगे तभी तो विश्व को समाधान दे पाएंगे। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो।’

हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है: पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत जैसे लोकतंत्र में जहां लोग गरीबी से जूझ रहे हैं, एक तरफ वो लोग हैं, जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है। दूसरे वे लोग हैं, जिनके पास लूटी हुई रकम रखने की जगह नहीं है। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। जो लोग पिछली सरकारों में बैंकों को लूट-लूट कर भाग गए। हम उनकी संपत्ति जब्त कर रहे हैं। कई लोग जेल में हैं। हमारी कोशिश है कि जिन लोगों ने देश को लूटा है, उनके लिए ऐसी स्थिति बनाई जाए, कि उन्हें लूटा हुआ पैसा लौटाना पड़े। भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। मुझे इसके खिलाफ लड़ना है। मुझे इसके खिलाफ लड़ाई को तेज करना है।’

परिवारवाद खत्म करने के लिए चाहिए युवाओं का साथ
पीएम मोदी ने देश में फैले परिवारवाद की राजनीति पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है। पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि मै भाई-भतीजावाद के खिलाफ जंग में युवाओं का साथ चाहता हूं।’

और भी

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 15 हजार नए मरीज, 32 मौत

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर बढ़त दर्ज हुई है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,917 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.52 फीसदी के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 32 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें केरल में 4 लोगों की मौत हुई।

डेली पॉजिटिविटी दर में इजाफा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान Covid-19 के सक्रिय मामलों में पिछले दिन के मुकाबले 647 मरीजों की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान पॉजिटिविटी दर 7.52 फीसदी दर्ज की गई। वहीं हफ्ते भर का पॉजिटिविटी दर 4.65 फीसदी रहा।

रविवार को देश में डेली पाजिटिविटी रेट 3.69 प्रतिशत और वीकली पाजिटिविटी रेट 4.57 प्रतिशत दर्ज की गई थी। ताजा अपडेट के अनुसार, देश में एक्टिव कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,17,508 हो गई है।

कोरोना की मृत्यु दर में कमी
रविवार सुबह के आंकड़ों में कोरोना के 14,092 नए मामले की पुष्टि हुई थी। हालांकि, मृत्यु दर में पिछले दिन की तुलना में आज कमी आई है। रविवार को जहां 41 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई, तो सोमवार को 32 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 98.54 प्रतिशत रहा। देशभर में अबतक कोरोना से 4 करोड़, 42 लाख, 68 हजार, 381 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 4,36,23,804 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं, देश में 5,27,069 लोगों की कोरोना से अबतक मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की दर 0.27 प्रतिशत है।कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 208.25 करोड़ कोविड टीकों की खुराक दी जा चुकी हैं।

 

 

और भी

6 महाद्वीप, 3 महासागरों सहित दुनियाभर में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने फहराया तिरंगा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने छह महाद्वीपों तीन महासागरों और छह अलग-अलग समय क्षेत्रों में तिरंगा फहराया है। इसमें आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस तरंगिनी, आईएनएस सरयू, आईएनएस तबर, आईएनएस तरकश, आईएनएस चेन्नई, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तबर, आईएनएस सुमेधा शामिल हैं।


दरअसल भारतीय नौसेना के युद्धपोत स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए कई राष्ट्रों में पहुंचे हुए हैं। इन जहाजों की यात्रा समुद्री क्षेत्र में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने और मित्र समुद्री देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए SAGAR (Security and Growth for All in the Region) यानी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।

ब्राजील में आईएनएस तरकश
स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर आईएनएस तरकश में भी तिरंगा फहराया गया। आईएनएस तरकश अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचा। युद्धपोत आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के सम्मान में, आईएनएस तरकश में भारतीय नौसेना बैंड ने रियो डी जनेरियो में म्यूज़ू दो अमान्हो में एक सार्वजनिक प्रदर्शन में लोकप्रिय ब्राज़ीलियाई गीत बजाए। जहाज का नेतृत्व कैप्टन सैमुअल अब्राहम और चालक दल कर रहे हैं।


मोम्बासा, अफ्रीका में आईएनएस तबर

आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए भारतीय युद्ध पोत आईएनएस तबर में तिरंगा फहराया गया। यह युद्धपोत 14 अगस्त को केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पहुंचा। जहाज के चालक दल यात्रा के दौरान कई समारोहों में भाग लेंगे। जहाज का नेतृत्व कैप्टन एस के सिंह कर रहे हैं।

लंदन में आईएनएस तरंगिनी
नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरंगिनी में 76वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इस युद्धपोत ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैनरी घाट में वेस्ट इंडिया डाक में प्रवेश किया। आईएनएस तरंगिनी जाहिर तौर पर डेनमार्क से लंदन की यात्रा पर थी। पोत को 14-18 अगस्त, 2022 तक टेम्स क्वे, वेस्ट इंडिया डाक्स में रखा जाएगा।

मस्कट, ओमान में आईएनएस चेन्नई
भारतीय युद्धपोत आईएनएस चेन्नई में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। यह युद्धपोत इस समय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए मस्कट, ओमान पहुंचा हुआ है। यह भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। जहाज के चालक दल मेगापरंपराओं में भाग लेकर इस अवसर को एक विशेष तरीके से चिह्नित करेंगे और इसका नेतृत्व विदेशी जल में कैप्टन एसएस रंधावा करेंगे।

पर्थ, आस्ट्रेलिया में आईएनएस सुमेधा
भारतीय नौसेना के आईएनएस सुमेधा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस युद्धपोत ने पूर्व सैनिकों और आस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के अधिकारियों की उपस्थिति में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आस्ट्रेलिया के पर्थ में डाक किया है। वह आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह और मैत्रीपूर्ण समुद्री देशों के साथ सहयोग के हिस्से के रूप में सभी महाद्वीपों (अंटार्कटिका को छोड़कर) पर 'तिरंगा' फहराने की भारतीय नौसेना की पहल का हिस्सा हैं।

 

 

और भी

स्वतंत्रता दिवस : Google ने doodle के जरिए भारत की संस्कृति को पतंगों के रंग में दर्शाया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न कुछ अनोखे अंदाज में मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने डूडल बनाया है। इस डूडल को केरल की कलाकार नीति ने बनाया है। इस डूडल में भारत को 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। जिसमें पतंगों के जरिए देश की आजादी को महान ऊंचाइयों को प्रतीक के तौर पर दर्शाया गया है।

पतंगों के जरिए भारत की संस्कृति को दर्शाया
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाए गए GOOGLE के डूडल में पतंगों के आसपास की संस्कृति को दर्शाया गया है। जिसमें एक महिला पतंग बनाते हुए दिख रही है। जबकि इस डूडल में बच्चों को पतंग उड़ाते हुए दिखाया गया है, जिस पर 75 लिखा हुआ है। इसके अलावा पतंगों को आसमान की ऊचाईंयों में उड़ते हुए दर्शाया गया है। जो यह साफ दिखाता है कि भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। GOOGLE द्वारा जारी किए गए इस GIF एनीमेशन डूडल को जीवंत बना रहा है।

डूडल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कलाकार नीति ने कहा कि हमारी सबसे प्यारी यादों में से एक पतंग उड़ाने की सदियों पुरानी परंपरा भारतीय स्वतंत्रता दिवस उत्सव का अभिन्न अंग रही है। स्वतंत्रता सेनानियों ने उपनिवेश विरोधी नारे लिखने के लिए पतंगों का इस्तेमाल किया और विरोध के निशान के रूप में उन्हें आसमान में उड़ाया। नीति ने कहा कि मैंने पतंगों को हमारे राष्ट्रीय रंगों, प्रेम के संदेश और भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में चित्रित किया है।

बता दें कि स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र का जन्म हुआ। महात्मा गांधी जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने सविनय अवज्ञा और अहिंसक विरोध के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। भारत सरकार ने इस साल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के बैनर तले 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' विषय के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सरकार ने इस अवसर को मनाने के लिए 200 मिलियन तिरंगे फहराने की भी योजना बनाई है।

और भी

सीएम का बड़ा ऐलान, 10 लाख रोजगार देने की घोषणा...

तेजस्वी यादव ने बताया ऐतिहासिक ऐलान

 पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार में सीएम नितीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराया। इस दौरान नितीश कुमार ने रोजगार और नौकरियों का पिटारा बिहार की जनता के लिए खोल दिया। उन्होंने 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख रोजगार यानी अन्य व्यवस्थाओं से अतिरिक्त नौकरियां देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक ऐलान बताया। 

नितीश कुमार ने कहा, ''हम लोग बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। नौकरी वाली बात है कि हम लोग एक साथ हैं। हमारा कंसेप्ट है कि हम कम से कम 10 लाख तक कर दें। हम तो यही कहेंगे, बच्चे बच्चियों की नौकरियों के लिए भी और उसके अलावा हर तरह से उसके रोजगार के लिए। नौकरी और रोजगार का इतना इंतजाम कराएंगे, सरकारी और सरकार के बाहर भी। इतना ज्यादा काम बढ़ना चाहिए. हमारा मन तो है कि इसे हम 20 लाख तक पहुंचाएं. इसके लिए हम हर दिशा में काम करेंगे।''

और भी

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के दिग्गज शेयर निवेशक और अरबपति व्यवसायी राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया। झुनझुनवाला ने 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और वह घर आ गए थे। उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं। उनके निधन की खबर ऐसे समय आई है जब हाल में उन्‍होंने अपनी एयरलाइन शुरू की है। इसका नाम आकासा एयर है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है।

उनके निधन की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक, वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ऊं शांति। ऐस शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला, जिन्हें अक्सर भारत के अपने वॉरेन बफे के रूप में जाना जाता है, का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे थे और आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई 1960 को हुआ था। वह मुंबई में पले-बढ़े। 1985 में सिडेनहम कॉलेज से स्नातक होने के बाद, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया और रेखा झुनजुनवाला से शादी की, जो एक शेयर बाजार निवेशक भी हैं।

झुनझुनवाला रेयर एंटरप्राइजेज नामक एक निजी स्वामित्व वाली स्टॉक ट्रेडिंग फर्म चलाते थे। वह भारत की नवीनतम एयरलाइन अकासा एयर के मालिक भी थे, जिसने इस महीने की शुरुआत में भारतीय आसमान में उड़ान भरी थी।

बहुत से लोगों ने सवाल किया कि जब विमानन अच्छा नहीं कर रहा था, तो उन्होंने एक एयरलाइन शुरू करने की योजना क्यों बनाई, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं कहता हूं कि मैं विफलता के लिए तैयार हूं।"

वह हमेशा भारत के शेयर बाजार के बारे में उत्साहित थे और उन्होंने जो भी स्टॉक खरीदा वह ज्यादातर मल्टीबैगर में बदल गया।

और भी

कोरोना अपडेट : नए मामलों में कमी, 24 घंटे में सामने आए 14 हजार मरीज

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में कोरोना ने मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में नए मामलों में कमी देखने को मिली है। रविवार को भारत में 14,092 नए मामले मिले हैं। इससे पहले शनिवार को कोरोना वायरस के 15815 नए केस सामने आए थे। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए।
इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,16.861 हो गई है। इस दौरान 42 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

अब तक 4,36,09,566 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,037 हो गई है। वहीं, वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक 2,07,99,63,555 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

इससे पहले , शनिवार को कोरोना वायरस के 15,815 नए केस सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 20,018 लोग ठीक भी हुए। सक्रिय मामलों की संख्या 1,19.264 थी। जबकि डेली पाजिटिविटी रेट 4.36 प्रतिशत था।

और भी

इस घटना के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा '#अशोक_गहलोत_इस्तीफा_दो'...

 जयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा गांव में एक दलित छात्र की मौत के बाद ट्विटर पर '#अशोक_गहलोत_इस्तीफा_दो' ट्रेंड कर रहा है। दरअसल 20 जुलाई को एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दलित छात्र की शिक्षक ने इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। 9 वर्षीया छात्र तीसरी कक्षा में था, और उसका कसूर इतना था कि उसने मटके से पानी पिया था। दलित छात्र के पानी की मटकी छू लेने से नाराज शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। यह घटना 20 जुलाई की है। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इस घटना  के बाद ट्विटर पर '#अशोक_गहलोत_इस्तीफा_दो' ट्रेंड कर रहा है।

जालौर जिले के सुराणा गांव में दलित छात्र ने स्कूल में पानी की मटकी छू ली तो नाराज शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के कारण छात्र के शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। छात्र पिछले तीन सप्ताह से अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती था। चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश भी की,लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।


पिता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

तीसरी कक्षा में पड़ने वाले मृतक छात्र इंद्र मेघवाल के पिता देवराम ने शनिवार को जालौर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि 20 जुलाई को उसके नौ साल के बेटे ने पानी की मटकी छू ली थी। इससे नाराज शिक्षक छैल सिंह ने इंद्र को इतना मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दलित कहते हुए गाली भी निकाली
पिता ने आगे बताया कि शिक्षक ने उसे दलित कहते हुए गाली भी निकाली। देवराम ने बताया कि अन्य छात्रों ने उन्हे बताया कि शिक्षक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए इंद्र को मारा था। इस दौरान इंद्र की दाखिनी आंव और कान में गंभीर चोट आई। इस परस्वजनों ने उसे पहले तो उदयपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया । लेकिन वहां से ती सप्ताह पहले अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। अहमदाबाद में उपचार के दौरान इंद्र की मौत हो गई।

आरोपों की जांच कर रही पुलिस
मामला सुराणा गांव के सरस्वती विद्या मंदिर का है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक छैल सिंह को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ अनुसूचित जाति,जनजाति कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मृतक बच्चे के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही अधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकेगा। उधर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने भी जांच कमेटी गठित की है।

 

 

और भी

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल कानपुर से गिरफ्तार...

 कानपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी एटीएस ने कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया है। सैफुल्ला मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। वर्तमान में वह यूपी के फतेहपुर जिले में रहता था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर उसकी फेक आईडी बनाई थी। आतंकी सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता है और दोनों एक ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में विशेषज्ञ है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 आईडी बनाकर दी थीं। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था।

वह सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था। एटीएस को उसके पास एक मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है। वह वर्तमान में फतेहपुर जिले के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में रह रहा था जबकि स्थायी रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है।

और भी

स्‍वतंत्रता दिवस पर देश के एक हजार 82 पुलिस कर्मियों को पदक के लिए चुना गया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक हजार 82 पुसिलकर्मियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। तीन सौ 47 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किये जायेंगे।

87 कर्मियों को विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक और 6 सौ 48 कर्मियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जायेंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक सौ नौ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के एक सौ 8 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिए जायेंगे।

सात कर्मियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति के सुधार सेवा पदक और 38 कर्मियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए सुधार सेवा पदक प्रदान किए जायेंगे।

 

 

और भी

दुखद ऐतिहासिक घटनाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं मोदी: कांग्रेस

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वास्तविक मंशा सबसे दुखद ऐतिहासिक घटनाओं को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि विभाजन की त्रासदी का इस्तेमाल नफरत और पूर्वाग्रह की भावना को भड़काने के लिए नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति हारेगी और कांग्रेस गांधी, नेहरू, पटेल तथा अन्य नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा।

रमेश ने ट्वीट किया, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के पीछे प्रधानमंत्री की वास्तविक मंशा सबसे दुखद ऐतिहासिक घटनाओं को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की है। लाखों लोग विस्थापित हुए और जानें गईं। उनके बलिदानों को भुलाया या निरादर नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने लिखा, बंटवारे की त्रासदी का दुरुपयोग नफरत और पूर्वाग्रह की भावना को भड़काने के लिए नहीं होना चाहिए। सच यह है कि सावरकर ने द्वि-राष्ट्र का सिद्धांत दिया और जिन्ना ने इसे आगे बढ़ाया। पटेल ने लिखा था कि मुझे लगता है कि अगर विभाजन स्वीकार नहीं किया गया, तो भारत कई टुकड़ों में बंट जाएगा।

कांग्रेस नेता ने पूछा, क्या प्रधानमंत्री आज जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद करेंगे, जिन्होंने शरत चंद्र बोस की इच्छा के खिलाफ बंगाल के विभाजन का समर्थन किया था और वह तब स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में शामिल हुए थे जब विभाजन के दर्दनाक परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आ रहे थे?

रमेश ने ट्वीट किया, देश को बांटने के लिए आधुनिक दौर के सावरकर और जिन्ना का प्रयास आज भी जारी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गांधी, नेहरू, पटेल और अन्य नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेगी। नफरत की राजनीति हारेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और इतिहास के उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशक्ति की सराहना की। गौरतलब है कि 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।

और भी

रिसने लगा निर्माणाधीन बांध, खाली कराए गए धार-खरगोन के 18 गांव

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर आवाजाही रोकी

 धार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य प्रदेश के धार जिले में धार-धामनोद मार्ग पर स्थित कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध से दूसरे दिन शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे फिर पानी का रिसाव शुरू हो गया था। खतरे को देखते हुए निचले हिस्से में स्थित धार के 12 व खरगोन के छह गांवों को ताबड़तोड़ खाली कराया गया और रहवासियों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

बांध के टूट जाने की आशंका को देखते हुए सुबह मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग परधामनोद क्षेत्र के गांव पलाश से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे करीब दो हजार से ज्यादा वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब 1.30 बजे रिसाव रोकने में कुछ सफलता मिली तो आवाजाही की इजाजत दी गई थी, मगर देर रात करीब 11 बजे बांध में कई जगह मिट्टी धंसने की समस्या को देखते हुए आवाजाही पर फिर प्रतिबंध लगा दिया गया।

गांव गुजरी के कुछ क्षेत्र को भी खाली करवा लिया गया है। नदी में तीन स्थानों पर पानी की निकासी का रास्ता बनाने और पोकलेन मशीन से रिसाव वाले क्षेत्र में मिट्टी-मुरम डालने के बाद राहत की स्थिति बनी। रिसाव पूरी तरह रुका नहीं है। भोपाल और शिवपुरी से जल संसाधन विभाग की 15 लोगों की टीम आई है, जो बांध को दुरस्त करने में लगी हुई है। एनडीआरएफ की 40 सदस्यीय टीम भी पहुंच गई है।

बता दें कि कोठीदा-भारडपुरा गांव के पास 590 मीटर लंबे और 52 मीटर ऊंचे मिट्टी के बांध का निर्माण जल संसाधन विभाग ने दिल्ली की एएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी से कराया है। इसका 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अब तब 174 करोड़ रपये व्यय हो चुके हैं। गुरवार को भी दोपहर करीब एक बजे बांध से रिसाव शुरू हो गया था। शाम होते-होते रिसाव को रोक दिया गया था।

सेना के जवानों और इंजीनियरों का दल रवाना
अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा ने बताया कि बांध से रिसाव के खतरे को देखते हुए सेना के जवान और इंजीनियरों का दल देर रात रवाना हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन अतिरिक्त दल बचाव सामग्री के साथ धामनोद भेजे जा रहे हैं। सेना के दो हेलिकाप्टर भी मदद के लिए तैयार रखे गए हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि बांध की कमजोरी की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो तीन दिनों में रिपोर्ट देगी। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

और भी

सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, जयराम रमेश ने ट्विटर पर दी जानकारी

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

और भी

अपने आवास पर तिरंगा फहराकर सीएम योगी ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और प्रदेशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बनने का अपील की।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रिय प्रदेश वासियो! देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है।  हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।

आइए, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर 'आजादी के अमृत महोत्सव' में भागीदार बनें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प से जुड़ें।

और भी

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 15 हजार से ज्याद नए मामले, 68 मौत

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में बीते 24 घंटे में नए कोरोना केस, सक्रिय केस और संक्रमण दर तीनों में गिरावट आई। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 4271 की गिरावट आई है। हालांकि बीते 24 घंटे में महामारी से 68 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें केरल द्वारा जोड़ी गई 24 मौतें शामिल हैं।

शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 15,815 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 20,018 मरीज कोरोना से उबर गए। देश में सक्रिय केस शुक्रवार की तुलना में और घटकर 1,19,264 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 4.36 फीसदी रह गई है।

सक्रिय केस कुल केस की तुलना में घटकर 0.27 फीसदी हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 68 मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,996 हो गई है। इसी तरह कुल केस बढ़कर 4,42,39,372 हो गए हैं। शुक्रवार को देश में 16,561 नए संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 5.44 फीसदी दर्ज की गई थी। शनिवार को राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.54 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार को साप्ताहिक संक्रमण दर 4.79 फीसदी दर्ज की गई। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी।

महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,35,93,112 हो गई है। देशव्यापी कोविड  टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 207.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

 

और भी

नौसेना प्रमुख ने राष्ट्रमंडल खेल के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाल ही में संपन्न बाइसवें राष्ट्रमंडल खेल- 2022 में भारतीय नौसेना के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पदक विजेता कुश्ती (फ्री स्टाइल 74 किग्रा) में नवीन, एजी पीओ (पीटी), एथलेटिक्स (ट्रिपल जम्प) में एल्धोस पॉल, पीओ कॉम (टीईएल), भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह, कॉम आई (टीईएल) (109 किग्रा) और हॉकी में जुगराज सिंह, पीओ कॉम (टीईएल) हैं। यह वास्तव में एक सराहनीय उपलब्धि है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना के 07 खिलाड़ियों में से 04 खिलाड़ियों ने भारत के लिए पदक अर्जित किए हैं ।

टीम के भारत लौटने पर, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दिनांक 12 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनसे बातचीत की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को मानते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन ने न केवल राष्ट्र और नौसेना को गौरवान्वित किया है बल्कि उन्हेंने देश के लिए एक आदर्श भी बनाया है। उन्होंने उन्हें आगामी सभी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उनके प्रयासों को मानते हुए नौसेना प्रमुख ने खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन और खेल किट के साथ सम्मानित किया।

और भी

आयुष और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आयुष ग्रिड परियोजना के तहत आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए आयुष मंत्रालय को 3 साल की अवधि के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह एमओयू दरअसल पिछले एमओयू की ही निरंतरता को दर्शाता है, जिस पर वर्ष 2019 में हस्ताक्षर किए गए थे। वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष और अलकेश कुमार शर्मा, सचिव, एमईआईटीवाई ने इन दोनों ही मंत्रालयों की ओर से इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय लिया गया कि ये दोनों ही मंत्रालय आपसी सहयोग से काम करना जारी रखेंगे और एमईआईटीवाई के साथ-साथ एमईआईटीवाई के अधीनस्‍थ संगठन भी आयुष ग्रिड परियोजना के लिए आवश्यक सभी तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे जिसमें उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना भी शामिल है।

और भी

प्रधानमंत्री काला जादू जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं : राहुल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि काला जादू जैसी अंधविश्वासी बातें करके उन्हें अपने पद की गरिमा घटाना और देशवासियों को भटकाना बंद करना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को घटाना और देशवासियों को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेताओं ने महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया था। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।

और भी