छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

पीएम जनमन के तहत आवास का सपना हो रहा पूरा

 योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों का बन रहा पक्का मकानजिले में अभी तक पीएम जनमन अंतर्गत दो हजार 494 आवास स्वीकृत

 प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के पीवीटीजी परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस प्रकार पीएम जनमन आवास योजना लाभार्थियों के जीवन में न केवल सुधार ला रहा है, बल्कि पक्के मकान के सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की एक नई दिशा मिल रही है, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग को ऊपर लाने का काम किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर एक पक्का छत हो और उसका जीवन सुकून से भरा हो, यही पीएम जनमन आवास योजना का उद्देश्य है। योजना अंतर्गत जिले में अभी तक दो हजार 494 आवास पीवीटीजी परिवारों के लिए स्वीकृत किया जा चुका है। परिवारों के लिए आवास बनाने के लिए किश्त की राशि भी जारी की जा रही है। जिससे मकान बनाने का कार्य तेजी से जारी है। फलस्वरूप आवास का कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे है। साथ ही हितग्राहियों को घर निर्माण अवधि में मनरेगा के माध्यम से दैनिक रोजी पाने की भी सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आवास के साथ नल जल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने की भी सुविधा मिल रही है।

पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान की सुविधा पाने वाले ग्राम सोहागपुर के मिलउ एवं पुरन, देवगांव के रमेश कुमार कमार एवं तुहामेटा की इतवारीन ने बताया कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नहीं हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। इसके लिए हम परिवार सहित प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों ने बताया कि पहले अपने पुश्तैनी कच्चे आवास में रहते थे। बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कच्चे घर में सांप बिच्छू के आने का खतरा और कच्चे मकान के छत से पानी टपकने का भी अंदेशा बना रहता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बनाकर अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रह रहे हैं।

 

 

और भी

नल जल योजना से मिले समय पर लोगों को स्वच्छ पानी : कलेक्टर

 जल जीवन मिशन की बैठक में कलेक्टर ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की

 

 कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिम्मेदारी के साथ शीघ्रता एवं पारदर्शिता से लोगों के घरों तक गुणवत्ता मूलक कार्य करते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को करने वाले ठेकेदारों से कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् ही उन्हें भुगतान, आधा-अधूरे कार्यों पर पूर्ण भुगतान न करें और भुगतान से पहले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएचई और क्रेडा को दिए गए लक्ष्य तथा ग्रामवार काम पूर्ण करने की तिथि तय कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति, एकल ग्राम नल जल प्रदाय/रेट्रो फिटिंग/समूह नल जल योजनाओं का विवरण, सोलर आधारित मिनी नल जल प्रदाय योजना, हर घर जल प्रमाणीकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत बसाहटों में पेयजल उपलब्धता हेतु किए जा रहे कार्य और जल संसाधन, सिंचाई विभाग द्वारा लिफ्ट इरिगेशन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को होने वाले फायदे के अनुसार ही लिफ्ट इरिगेशन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्ता मूलक कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत नियुक्त आईएसए की टीम की बैठक लेकर उन्हें मिशन के कार्यों और जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों में सम्मिलित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, जल संसाधन विभाग के पी. के. वासनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

23 लाख हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

 राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी चल रही है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक धान, अन्य अनाज के फसलों सहित दलहन-तिलहन, गन्ना की बुआई 23 लाख एक हजार 960 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बुआई के लक्ष्य का 47 प्रतिशत है। अब तक राज्य में 20 लाख 27 हजार 370 हेक्टेयर में धान, 96 हजार 600 हेक्टेयर में मक्का, 10 हजार 910 हेक्टेयर में कोदो, 2980 हेक्टेयर में कुटकी, 1110 हेक्टेयर में रागी, 48 हजर 730 हेक्टेयर में दलहन, 43 हजार 640 हेक्टेयर में तिलहन, 54 हजार 810 हेक्टेयर में अन्य फसलों तथा 12 हजार 480 हेक्टेयर में गन्ना की बुआई पूरी कर ली गई है।

राज्य में खरीफ सीजन 2024 में कुल 48 लाख 63 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 38 लाख 65 हजार 380 हेक्टेयर में धान, 3 लाख 65 हजार 930 हेक्टेयर में मक्का सहित कोदो-कुटकी, रागी एवं ज्वार की फसलें, 2 लाख 89 हजार 450 हेक्टेयर में दलहन, एक लाख 62 हजार 610 हेक्टेयर में तिलहन, 14 हजार 800 हेक्टेयर में गन्ना तथा एक लाख 64 हजार 830 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है।

 

राज्य में लक्ष्य के विरूद्ध अब तक धान की बोता-बोनी 18 लाख 95 हजार 670 हेक्टेयर में तथा धान का रोपा एक लाख 32 हजार हेक्टेयर में लगाया जा चुका है। धान की बोता और रोपा बोनी को मिलाकर कुल 20 लाख 27 हजार 670 हेक्टेयर में धान की बुआई हुई है जो कि धान बोनी के लक्ष्य का 52 प्रतिशत है।  

दलहन फसलों के अंतर्गत अरहर की बोनी 27,860 हेक्टेयर में, मूंग की 3940 हेक्टेयर में, उड़द की 16,830 हेक्टेयर में तथा कुल्थी की बोनी 100 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि दलहनी फसलों के लिए निर्धारित 2 लाख 89 हजार 450 हेक्टेयर की बोनी के लक्ष्य का 17 प्रतिशत है। 

 

इसी तरह खरीफ सीजन 2024 में तिलहन फसलों के अंतर्गत अब तक राज्य में 15,080 हेक्टेयर में मूंगफली, 2240 हेक्टेयर में तिल, 26,000 हेक्टेयर में सोयाबीन, 310 हेक्टेयर में रामतिल की बोनी हो चुकी है, जो कि तिलहन फसलों की बोनी के लक्ष्य का 27 फीसद है। साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी 54,810 हेक्टेयर में की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 35 प्रतिशत है। राज्य में गन्ना की बुआई लगभग पूर्णता की ओर है। 15,280 हेक्टेयर में गन्ना की खेती के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 12,480 हेक्टेयर में गन्ना लगाया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 84 प्रतिशत है।

 

 

और भी

भूमि-मकान की रजिस्ट्री में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू

 छत्‍तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में अब संपत्ति (भूमि-मकान) की रजिस्ट्री कराते समय ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और राज्य के पंजीयन विभाग के मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर लोगों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है।

 
 
 

सभी पंजीयन कार्यालयों में लोगों को अपने भूमि-मकान आदि के एनजीडीआरएस प्रणाली में पंजीयन के समय ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेटबैंकिंग अथवा यूपीआइ दोनों तरीके से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

पेपरलेस और फेसलेस पंजीयन की दिशा में सरकार: ओपी चौधरी

 
 
 

पंजीयन विभाग के मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में एनआइसी द्वारा निर्मित एनजीडीआरएस प्रणाली से दस्तावेजों के पंजीयन का कार्य हो रहा है। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा न होने से पंजीयन शुल्क नगद, चेक तथा डीडी के माध्यम से जमा किया जाता रहा है।

ऑनलाइन शुल्क भुगतान की सुविधा होने से विभाग कैशलेस के साथ पेपरलेस और फेसलेस पंजीयन की दिशा में अग्रसर हो सकेगा, जिसमें आधार आधारित वेरिफिकेशन किया जाकर पक्षकारों को घर बैठे ही संपत्ति के क्रय-विक्रय संबंधी विलेखों के पंजीयन की सुविधा प्रदान की जा सकेगी।

अभी नगद व आनलाइन दोनों की सुविधा

पंजीयन विभाग की विशेष सचिव किरण कौशल ने बताया कि विभागीय मंत्री के निर्देश पर पंजीयन विभाग में कई बदलाव किए जा रहे हैं। उनकी मंशा है कि लोगों को अधिक से अधिक सहूलियत मिले। इसलिए फीस की ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरु हो गई है। इसके लिए कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया गया है।

प्रारंभिक चरण में आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए वर्तमान में ऑनलाइन शुल्क भुगतान के साथ नगद अथवा चेक के माध्यम से फीस लिए जाने की व्यवस्था आगामी आदेश तक जारी रहेगी। ऑनलाइन भुगतान होने से पक्षकारों को सुविधा के साथ-साथ पंजीयन कार्यालय के कर्मचारियों को भी कैश हैंडलिंग की समस्या से राहत होगी।

दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं पंजीयन कार्य से जुडे व्यक्तियों को ऑनलाइन भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है तथा विभाग द्वारा कैशलेश प्रणाली के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अधीनस्थ पंजीयन कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

विभाग द्वारा ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के अतिरिक्त पंजीयन कार्यालयों में स्वाईप मशीनों की स्थापना भी की जा रही है। इससे दस्तावेजों का पंजीयन कराने वाले पक्षकारों को सुविधा होगी।

 

 

और भी

प्रयास एवं एकलव्य विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित

 नाम व रोल नंबर में विसंगति की सुधार हेतु अभ्यावेदन आमंत्रित

 

 प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत क्रमशः कक्षा 09वीं एवं कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in में अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही इसका मेरिट चयन सूची अलग से प्रसारित की जाएगी। जारी परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर में किसी प्रकार की विसंगति होने पर विद्यार्थी प्रयास विद्यालय की ई-मेल आईडी  prayas.ctd@gmail.com  में 12 जुलाई 2024 शाम 05 बजे तक अभ्यावेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार एकलव्य विद्यालय हेतु ई-मेल आईडी abhyavedan.emrs.adm@gmail.com  में 14 जुलाई 2024 रात 11ः59 बजे तक अभ्यावेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।

 

 

और भी

छात्रावासों के रिक्त सीटें जल्द होगी भर्तियां, नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए मंगाए जाएंगे आवेदन

 कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आदिम जाति एवं अनुसूचित विकास विभाग के कार्याें की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि विभागीय छात्रावासों के रिक्त सीटों को तत्काल भरा जाएं। साथ ही विशिष्ट संस्थाओं जैसे प्रयास, खेल परिसर का सुचारू रूप से संचालन किया जाए। डाॅ. सिंह ने कहा कि नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों का आवेदन मंगाया जाए तथा लाभ दिलाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि पीसीआर से लंबित आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाए। छात्रावास व आश्रमों के भवन निर्माण कार्याें को जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाए। साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अप्रारंभ व अपूर्ण कार्याें को जनपद पंचायतों के सीईटो से चर्चा कर तत्काल पूर्ण कराया जाए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक आयुक्त विजय कंवर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

एफ एस एन एल के निजीकरण पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

  भिलाई नगर विधायक ने देवेंद्र यादव ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड का निजीकरण एवं विनिवेश के संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा है और उन्हें कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक उपक्रम के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

विधायक ने कर्मचारियों की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है। जिसमें यह कहा गया है कि फेरो  स्क्रैप निगम लिमिटेड ( एफएसएनएल) इस्पात मंत्रालय के अधीनस्थ एक अर्ध शासकीय सहयोगी उपक्रम है। यह संस्था स्टील उपक्रम जैसे सेल,आर आईएनएल एवं एनएमडीसी में स्क्रैप प्रदान करने का कार्य करती है। 

 

यहां कार्य करने वाले कर्मचारी योग्य और अनुभवी है। यहां कर्मचारी उद्योग अधिनियम के अंतर्गत ही अपनी सेवाएं देते है। यह संस्था  कभी घाटे में भी नहीं रही।

फिर भी केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में एफएसएनएल का निजीकरण किए जाने के उद्देश्य से भर्तियों पर रोक लगा दी और अब लाभ देने वाली इस सार्वजनिक उपक्रम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। जो कि कर्मचारियों की हित और स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

विधायक ने आगे यह भी कहा है कि

निजीकरण और भर्ती पर रोक लगाने के विरोध में कर्मचारियों ने समय-समय पर ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है।

इसके  बावजूद कर्मचारियों के हित और उनके भविष्य को नजरअंदाज कर सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम को विनिवेश एवं निजीकरण करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

 

जिसे लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भारी आक्रोश आक्रोश है।

 

अतः कर्मचारियों हितों को ध्यान में रखते हुए सेल के साथ रणनीतिक विलय पर तत्काल रोक लगाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किया जाए । ताकि भविष्य में विवाद की  स्थिति न बने।

और भी

शहर के डेंगू संक्रमित स्थानों को तलाशेगा स्वास्थ्य अमला

  जिले में डेंगू के संक्रमण को रोकने स्वास्थ्य अमला मैदान में उतरेगा और डेंगू संक्रमित स्थानों की तलाश की जाएगी। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट के रेडक्राॅस सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही शासकीय अस्पतालों को साफ-सफाई रखने को कहा है, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले में नए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए है। जिले में 4 लाख 50 हजार राशनकार्ड धारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

कलेक्टर ने सी.जी.एम.एस.सी. को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयावधि मेें पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एन.आर.सी. पर रायपुर में 20 बेड बढ़ाने की, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी की सुझाव को पूरा करने के लिए कोविड वार्ड जिला चिकित्सालय पण्डरी में प्रस्ताव पारित कराने को कहा। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के समीक्षा में पाया कि गर्भवती का पंजीयन प्रथम तिमाही में अर्बन रायपुर एवं तिल्दा का कम है, इसे बढ़ाने का निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव सुरक्षित प्रसव कराने के लिए एवं हाईरिस्क गर्भवती को समय पर एफ.आर.यू. रिफरल करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रति गुरूवार को सुपरवाईजर को फिल्ड में जाकर रिपोर्ट कलेक्ट करें। कोई भी संस्था बंद न रहे। साथ ही मातृत्व मृत्यु की जानकारी लेने पर एम.सी.एच. नोडल द्वारा मातृत्व मृत्यु की कारणों की जानकारी बताई गई, जिसमें 3 केस की मृत्यु पी.पी.एच., हार्ट प्राब्लम, टी.बी. से मातृ मृत्यु होने की जानकारी दी गई। परिवार नियोजन में पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में पुरूष नसबंदी अधिक से अधिक करने के निर्देश दिए है। साथ ही टीकाकरण रिपोर्ट में सुधार करने एवं कार्यक्रम अधिकारी एवं सलाहकार को अच्छे से मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। आर.बी.एस.के. टीम के कार्यों व प्रगति से कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उनकी विजिट आंगनबाड़ी एवं स्कूल में कम है एवं उनकी रिपोर्ट में विभिन्नता दिखी, जिस पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी एवं सलाहकार को फिल्ड स्तर में सुधार करने को कहा। आर.बी.एस.के. टीम की स्क्रीनिंग कम है टीम पर कार्यवाही करने का निर्देश दिए। कुष्ठ से रोकथाम के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए है और छोटे बच्चों में मिल रहे लेप्रोसी केस के लिए चिंता व्यक्त की और घर-घर सर्वेक्षण पूर्ण कर लेप्रोसी का पूर्णतः उपचार पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान आर.सी.एस. सर्जरी कम होने न्यू केस ज्यादा मिलने पर सर्वे के निर्देश दिए है। साथ सिकल सेल की स्क्रीनिंग आरंग ब्लाक में कम होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए।    

कलेक्टर ने कहा कि बारिश में जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए के लिए पुख्ता इंतजाम करने व स्टाफ डायरिया कैंपेन प्रचार प्रसार व मितानिन स्तर पर प्रशिक्षण, ओ.आर.एस. की उपलब्धता, ब्लिचिंग पावडर, क्लोरिन गोली की उपलब्धता और फिल्ड में सूचना तंत्र. मजबूत करने के निर्देश दिए। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान चलाकर वृक्षारोपण करने को कहा है। कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को निर्धारित समय में खोलने को कहा है और सभी नोडल अधिकारी एवं सलाहकार को अपने-अपने कार्यक्रम की समीक्षा फिल्ड स्तर पर जाकर करने के लिए निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सीएमएचओ डाॅ. मिथिलेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेजरवार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

डायरिया के रोकथाम व जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 डायरिया के रोकथाम व प्रबंधन के लिए जिले में 31 अगस्त 2024 तक स्टॉप डायरिया कैम्पेन-2024 का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के समस्त विकास खण्ड में भ्रमण कर लोगों को डायरिया से बचाव व उपचार संबंधी जानकारी देगी। उक्त कार्यक्रम के दौरान डायरिया से बचाव हेतु जिले के कुल 0-5 वर्ष के 84860 बच्चों के घरों में मितानिनों के माध्यम से 02 ओ.आर.एस. के पैकेट तथा 14 जिंक की गोलियों का वितरण किया जा रहा है। सामुदायिक स्तर पर मितानिनों द्वारा ओ.आर.एस. घोल तैयार करने के लिए उचित विधि का प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्राम व पारा के परिवारों को स्वच्छता और सफाई के महत्व के बारे में शिक्षित किया जा रहा है एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा माताओं एवं पालकों को डायरिया के खतरे के संकेत के बारे में शिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित वर्मा, ओ.पी. शंखवार जिला टीकाकरण अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

 
और भी

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजग रहकर करें कार्य : कलेक्टर

  कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। 

कलेक्टर व्यास ने कहा कि जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें। असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली वारदातों, घटनाओं एवं विवादों पर पैनी नजर रखने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक एवं अवैध गतिवधियों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। जिले में होने वाले अवैध अतिक्रमण तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करते हुए तत्काल कार्यवाई करें। इसके लिए जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीओपी तथा तहसीलदार एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करें एवं सभी आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। इसके अलावा उन्होंने जिले के शांतिपूर्ण तरीके से विकास के लिए  टीम वर्क पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। साथ ही इस अवसर पर डीएफओ पंकज कमल ने जिले में हाथी मानव द्वंद्व एवं अन्य जंगली जानवरों के द्वारा आबादी वाले क्षेत्रों में जनहानि रोकने हेतु उचित कार्यवाही करने व इसके लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर व्यास ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाएं रखें। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को आम जनता से सतत रूप से संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने भविष्य में आने वाले विभिन्न धर्माे के त्यौहारों के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द्र कायम रखने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के लिए कहा। जिले में कहीं पर सड़क दुर्घटना के कारणों पर ध्यान रखते हुए उनको रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने को कहा साथ ही ऐसी घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत प्रदान करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक अहिरे ने कहा कि सभी अधिकारी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और अन्य असामाजिक गतिविधियों की पूर्णतः जानकारी रखें। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों के अपराधिक रिकार्ड एवं शिकायत भी अद्यतन करने की आवश्यकता बताई। इसके साथ एसपी अहीरे ने भी सड़क दुर्घटना के कारणों से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा को आवश्यक बताते हुए इसकी स्थिति को बेहतर करने एवं सड़क दुर्घटना की संख्या में कमी करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। ऐसी कोई भी असामाजिक गतिविधि जो कानून एवं व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है, इस पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम व एसडीओपी तथा तहसीलदार एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से कार्य करें और आपसी सामंजस्य बनाये रखें। जिससे किसी भी घटना एवं चुनौती का सामना करने में आसानी होगी।

कलेक्टर व एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर आम जनता के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। पीड़ित पक्ष की समस्या को ध्यान से सुनने व उचित कार्यवाही करने की जरूरत है। जिले में शांति स्थापित करना समस्त अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है इसलिए विवाद, झड़प, अतिक्रमण जैसे विवादास्पद परिस्थितियों में जिला एवं पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ बड़ी मुस्तैदी को साथ कार्य करना होगा। इसके अलावा जिन क्षेत्रो में अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए गश्ती बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान विभिन्न जनसमस्याओं, उनके समाधान को लेकर आने वाले चुनौतियों  तथा आवश्यक संसाधनों को लेकर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार, पुलिस विभाग के आधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 
और भी

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी, मौसम विभाग का अलर्ट

 छत्‍तीसगढ़ में रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।


शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। हालांकि तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और मौसम में ठंडकता बनी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। बारिश व बादल के चलते वातावरण की ठंडकता और बढ़ेगी। विभाग के अनुसार जुलाई में अच्छी बारिश होन की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, बगाति और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से सोमवार  8  जुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के भी आसार है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

शनिवार को ओरछा में 5 सेमी, जगदलपुर में 4 सेमी, छोटेडोंगर-कोंडागांव में 3 सेमी, पखांजुर-पेंड्रारोड-बलरामपुर-रायगढ़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

 

 

और भी

करंट लगने से युवक की मौत

 बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 में लगे वेलकम गेट पर चढ़कर काम कर रहे एक युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान तेज आवाज हुई, इसे सुनकर लोग गेट की तरफ दौड़ पड़े. पास जाकर देखा तो युवक का शव गेट के ऊपर लटक रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शव को नीचे उतारा। तखतपुर स्थित मंडी चौक में वेलकम गेट के पास सौरभ यादव (28) निवासी मुंगेली, दाऊपारा काम कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई।

मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी उसकी मौत की जानकारी दी गई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। लोगों ने बताया घटना के समय युवक वेलकम गेट के ऊपर चढ़कर केबल खींच रहा था, तभी अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। तखतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

 

और भी

लाखों के ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हुआ है। भिलाई के भट्ठी थाना पुलिस ने 25 वरसगीय आरोपी जे. श्रीनिवास को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुर्गा चौक के पास, ओवर ब्रिज के नीचे सेक्टर-3 में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 5.140 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि, 06.07.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा को अपने पास रखकर ब्रिकी करने के लिए ओव्हर ब्रिज के नीचे, मुर्गा चौक के पास, सेक्टर 03 भिलाई में अचल संपत्ति का खुलासा होते रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ एक और FIR दर्ज ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा तत्काल एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रांरभिक कार्यवाही करने मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देखा संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम जे. कुमार पिता जे. श्रीनिवास उम्र 25 वर्ष पता रसियन ब्लॉक, सेक्टर 06 भिलाई का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की सीमेंट बोरी में अवैध रूप से रखे 5.140 किलो ग्राम मादक पदार्थ गाँजा किमती करीबन 50,000/- रूपये को जप्त किया गया।

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 06.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हिरेश साहू, अमित सिंह, डेकेश बंछोर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

और भी

शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी, महिला गिरफ्तार

 प्रार्थिया निर्मला रात्रे पति गोविंद राम निवासी पचपेड़ी एवं सुनीता भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज निवासी ध्रुवाकारी ने लिखित आवेदन पेश का रिपोर्ट दर्ज कराई की ध्रुवकारी निवासी राधिका भारद्वाज पति नागेंद्र भारद्वाज उम्र 35 साल ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर कम समय में पैसा दुगना करने का झांसा देकर प्रार्थिया एवं अन्य 16/17 महिला पुरुष से नगद एवं फोनपे के जरिए लगभग 94 लाख रुपए लेकर ठगी की है की शिकायत पर अलग-अलग अपराध पंजीकृत कर आरोपीया को आज दिनांक 5 जुलाई 2024 को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमो कथन लिया गया आरोपियां के द्वारा नगद पैसा लेना स्वीकार नहीं की है फोनपे के जरिए लिए लगभग 30 लख रुपए में से 12 लाख रुपए को आवेदकगण को वापस करना तथा कुछ रकम खर्च हो जाना कुछ जेवर खरीदना जिसमें से तीन जेवर प्रार्थी लोगों के पास होना तथा मकान निर्माण में पैसे लगाना और अपने पुत्र के लिए मोटरसाइकिल खरीदना बताई जिसके पेश करने पर मोटरसाइकिल R15 कीमती करीब ₹200000 एवं सोने की जेवर लगभग एक तोला कीमती करीबन ₹50000 जप्त किया गया है नए कानून के अनुसार जब्ती की वीडियोग्राफी कराई गई है,आरोपी एवं उसके परिजनों के बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया आरोपियां के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

और भी

यातायात पुलिस नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालको के विरूद्ध कार्यवाही

 जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाये रखने के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व मे यातायात दुर्ग जोन  के द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में क्षेत्र में नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसमें बिना वर्दी, बिना बीमा, ओवर लोड सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले कुल-15 ऑटो चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर 05 ऑटो को जप्त किया गया एवं सभी ऑटो चालको को भविष्य हेतु समझाईस दी गई। इसी प्रकार सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किग मे खडी दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात मुख्यालय लाया गया एवं चार पहिया वाहनो में लॉक लगाने की कार्यवाही की गई।

और भी

अवैध रूप से संचालित मांस मटन विक्रय दुकान को बंद कराया गया

 नगर निगम भिलाई जोन क्रमांक 4 की टीम  भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान देखा  गया शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 44 औद्योगिक रोड के समीप अवैध रूप से संचालित करके मांस, मटन का बिक्री  किया जा रहा है। नगर निगम की टीम वहां पहुंची उस नोटिस दिए, और अवैध रूप से संचालित हो रहे मटन, मांस दुकान को बंद करवाया । नगर पाली निगम अधिनियम के अंतर्गत  कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी खुले में मांस, मटन बिक्री नहीं कर सकता है। अगर कोई बिक्री करते  हुए पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  अवैध रूप से संचालित दुकानों पर चालान काटा जाएगा, सब कुछ जपती बनाई जाएगी, दुकान में ताला लगा दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विक्रेता की होगी ।

 

 

और भी

नगर निगम भिलाई में मनाया गया ड्राई डे

 नगर निगम भिलाई  के सभी जोन में रविवार के दिन में 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सभी क्षेत्रों में ड्राई डे मनाया गया। इसके अंतर्गत  नागरिक, नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि,  अपने घरों में कुलर, गमले,  मटका, जहां पर भी पानी जमा होने की संभावना है ।उसको साफ किया, उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल डाला गया। घरों में खोज खोज करके जहां पर भी पानी जमा होने की संभावना है उसे ढूंढ करके निकल गया। सभी क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया। नगर निगम भिलाई के विधायक,  महापौर, आयुक्त, सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। डेंगू  के मच्छर हमेशा साफ पानी में ही पनपते हैं। हम सबको सचेत रहना होगा । यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने ग्रीन आर्मी के साथ हरियाली लाने किया पौधरोपण

 सेवाभावी कार्यों के कारण ऑफिसर्स एसोसियेशन को दान में मिला भूखंड़, टेमरी में बनेगा हेल्थ क्लीनिक और प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा

 

सेवाभावी कार्य करने से लोग स्वयं ऐसी संस्थाओं को मदद करने के लिए आगे आते है जो सही मायने में बिना स्वार्थ के जरूरमंदों की मदद करते हैं। ऐसी ही एक संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन को वुमेन्स लायंस क्लब रायपुर की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चावला ने वीआईपी रोड पर ग्राम टेमरी में स्थित एक भूखंड दान में देकर एसोसियेशन के कार्य को सराहा है। 

सन् 2018 में गठित संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन सरबत का भला के उद्देश्य से सेवानिवृत और सेवारत सिक्ख अधिकारियों का एक संगठन है। एसोसियेशन पिछले छह वर्षों से स्वास्थ्य शिक्षा और पारिवारिक परामर्श के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने वुमेन्स लायंस क्लब रायपुर की संस्थापक श्रीमती कमलेश चावला व्दारा जनसेवा के लिए दिए भूखंड का दान दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए आज उनके मुख्य आतिथ्य में भूखंड तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक रुप से पौधरोपण किया। एसोसियेशन के सचिव बी.एस. सलूजा ने बताया कि दान में मिले इस भूखंड पर हेल्थ क्लीनिक और युवाओं के लिए प्रशिक्षण और कोचिंग  सेन्टर हेतु भवन का निर्माण किया जाएगा। 

हरियाली को बढ़ाने की दिशा में पिछले कुछ सालों से कार्य कर रही संस्था ग्रीन आर्मी  और छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और वुमेन्स लायंस क्लब रायपुर ने इस अवसर पर गुरु की अरदास करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। नए भूखंड और उसकेआसपास के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, ग्रीन आर्मी और वुमेन्स लायंस कल्ब रायपुर के सद्स्यों ने इस मौके पर जामुन, आवंला, आम,अमरुद, कटहल, नीम और कटहल को पौधों का रोपण किया। ग्रीन आर्मी की हरदीप कौर पूरबा के अनुसार यहां की भूमि काफी उपजाऊ है तथा भूमि में नमी होने के कारण पौधों का विकास तीन सालों में हो जाएगा। पौधरोपण के इस अवसर पर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा,सचिव बी.एस. सलूजा, कोषाध्यक्ष चतर सिंह सलूजा, जगदीश सिंह जब्बल, दीप सिंह जब्बल, डी.एस. राजपाल, एल.एस. चावला, अमोलक सिंह छबड़ा, जगपाल सिंह,सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपेन्द्र सिंह, पिंकी जब्बल, हरमिन्दर कौर सलूजा, लांयस क्लब की डॉ. रविन्द्र बॉम्बरा, ग्रीन आर्मी के गुरदीप सिंह टुटेजा, आशीष शर्मा, सुनील कर्माकर, रवि ठाकुर, हरदीप कौर पूरबा शामिल थे।  

 
और भी