छत्तीसगढ़
तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी माता पिता ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर विष्णुदेव साय का जताया आभार
पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगट के संबंध में आई निराशाजनक खबर के बीच छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली एक सुखद तस्वीर सामने आई है।
छत्तीसगढ़ की तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी मुख्यमंत्री की पहल पर न्यूजीलैंड में हो रहे कॉमनवेल्थ में ना केवल शामिल हो सकी बल्कि वहां सिल्वर मेडल भी जीता। माता पिता ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास में साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम होता है। उसमें एक गुरुवार को तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी का विषय आया। खिलाड़ी का चयन न्यूज़ीलैंड के लिए हुआ था लेकिन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पैसे नहीं थे।
जनदर्शन में जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इसकी जानकारी हुई उन्होंने रीबा बेन्नी से कहा सूटकेस तैयार करो। पैसे का इंतजाम हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से पहल करते हुए तत्काल राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया।
पैसे मिले और रीबा न्यूजीलैण्ड में प्रतियोगिता में शामिल हो सकी साथ ही सिल्वर मेडल जीत कर आयी। आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में इस ख़ुशी को रीबा बेन्नी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।
ब्रांज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंडियन हाकी टीम को दी बधाई
सुनहरे भविष्य की उम्मीद : दिव्यांग रूपेश को मिली पचास हजार रुपए की सहायता राशि
श्रमिक परिवारों को दी 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि
जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार
मुख्यमंत्री ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने मध्यान्ह भोजन के शेड निर्माण की दी तत्काल मंजूरी
जनदर्शन: बोधनलाल की अधिग्रहित जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2024 को बालोद में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला खेल अधिकारी सुश्री प्राची ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से सुबह 07.30 बजे से प्रारंभ होगा।
स्वतत्रंता दौड़ सरदार पटेल मैदान से घड़ी चैक, संजारी क्लब, गंगासागर तालाब, दल्लीराजहरा मेन रोड से दल्ली चैक होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में समाप्त होगी। उन्होंने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यालय-महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, समस्त खेल संघ के अधिकारियों से स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की है।
कलेक्टर ने शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र सिवनी में पहुँचकर मत्स्य बीज उत्पादन कार्य का किया निरीक्षण
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम सिवनी के मछली पालन विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में निर्मित हेचरी, इंक्यूवेशन पूल, ओव्हर हेड टैंक आदि का निरीक्षण कर मत्स्य बीज उत्पादन के प्रक्रियाओं का अवलोकन किया।
कलेक्टर चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से मछली बीज उत्पादन के विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अण्डे के अलावा 15 दिन तथा एक महीने के अवधि के मछली बीजों का भी अवलोकन कर अधिकारियों से इसके निर्धारित दर के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का कार्य सुचारू संचालन एवं समुचित मात्रा में मछली बीज का उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की प्रबंध करने को कहा। चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित मत्स्य पालक कृषक से चर्चा कर मछली पालन कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, सहायक संचालक मत्स्य एससी गुप्ता, सहायक मत्स्य अधिकारी भुनेश्वरी उसेण्डी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की 24वीं बैठक सम्पन्न
जेसीआई रायपुर MAIC यूनाइटेड टैलेंट शो में प्रतिभाओं का अद्भुत प्रदर्शन
जेसीआई रायपुर MAIC यूनाइटेड ने दो दिवसीय टैलेंट शो का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें छात्रों की विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया।
पहला दिन: गायन और मैक फ्यूजन
टैलेंट शो के पहले दिन में गायन और मैक फ्यूजन का आयोजन किया गया। मैक फ्यूजन में मिमिक्री, स्टैंड-अप कॉमेडी, शायरी और कविता शामिल थीं। अनेक छात्रों ने इसमें भाग लिया और अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने क्लासिक मेलोडीज़ से लेकर आधुनिक गानों तक का प्रदर्शन किया। उनकी गायकी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया गया।
मैक फ्यूजन ने कार्यक्रम में हास्य और भावनाओं का अद्भुत मिश्रण पेश किया। स्टैंड-अप कॉमेडियन्स ने अपनी मजेदार कहानियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। शायरी और कविता के प्रदर्शन ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और भावनाओं की गहराई में ले गए।
दूसरा दिन: नृत्य प्रतियोगिताएं
टैलेंट शो के दूसरे दिन को नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए समर्पित किया गया। इसमें शास्त्रीय, समकालीन, हिप-हॉप, मराठी और पंजाबी नृत्य शैलियों का प्रदर्शन हुआ। मंच रंग-बिरंगी वेशभूषा और शानदार कोरियोग्राफी से सजीव हो गया।
शास्त्रीय नर्तकियों ने अपनी सुंदरता और शुद्धता से सबको मोहित कर दिया, जबकि समकालीन और हिप-हॉप नर्तकियों ने अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता से सबका दिल जीत लिया। मराठी और पंजाबी नृत्य ने परंपरा और संस्कृति का जश्न मनाया, जिससे पूरा माहौल जोशीला और उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के समापन पर, तवी गुप्ता को विजेता और तनीषा बंसल को उपविजेता घोषित किया गया। उन्हें नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
पालक एवं शिक्षक के सामूहिक प्रयास से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव गढ़ी जाएगी
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 149 संकुलों में संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक मेगा बैठक आयोजित की गई। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के माध्यम से पालकों में उनके बच्चों एवं विद्यालय के संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता लाया गया, ताकि पालक एवं शिक्षक के सामूहिक प्रयास से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव गढ़ी जा सके। बैठक में पालक-शिक्षक और जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिले के 149 स्कूलों में आयोजित पालक-शिक्षक मेगा बैठक में 14 हजार 856 पालक, 1427 शिक्षक और 392 डॉक्टर, काउंसलर एवं शिक्षाविद शामिल हुए। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और पालक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पालक-शिक्षक गेगा बैठक में बच्चों की सम्पूर्ण गतिविधियों से पालकों को अवगत कराना है, जिससे बच्चों को सतत् प्रेरणा एवं उचित मार्गदर्शन मिल सके। इसके साथ ही शिक्षक एवं पालकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, बच्चों की काउंसिलिंग कर उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त करना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्रॉप आउट रोकने के लिए पालकों की भूमिका सुनिश्चित करना इस बैठक का उद्देश्य है। बैठक में मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की आकदमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु, कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजना की जानकारी पर चर्चा सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा के लिए पालकों एवं छात्रों को अवगत कराने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 अगस्त को
छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व
छत्तीसगढ़ का गुरुघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुघासीदास - तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में टाइगर रिजर्व की संख्या चार हो गई है।
गुरु घासीदास नेशनल पार्क को साल 2021 में टाइगर रिजर्व बनाया गया था, लेकिन इसे विरोध के कारण अस्तित्व में नहीं लाया जा सका था। इस क्षेत्र में कई खदानें होने कारण नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित करने का नोटिफिकेशन कांग्रेस शासन काल में रुका हुआ था।
छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार ने ही गुरु घासीदास नेशनल पार्क और तमोर पिंगला सेंचुरी को मिलाकर टाइगर रिजर्व बनाने का ड्राफ्ट राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को भेजा था। जिसके बाद एनटीसीए ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व के रूप में मंजूरी दी। लेकिन कांग्रेस शासन में रिजर्व एरिया के कोल ब्लॉक, आइल ब्लॉक और मिथेन गैस ब्लॉक होने के कारण मामला अटक गया था। अब जब राज्य में पुनः भाजपा सरकार की वापसी हुई तो टाइगर रिजर्व बनने का रास्ता साफ हो गया।
छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरुघासीदास - तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है एवं इसे टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया है।
इस टाइगर रिज़र्व के गठन से बाघों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है, क्योंकि यह क्षेत्र उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर, बाघों की संख्या में सुधार के लिए यह कदम आवश्यक था। नया टाइगर रिज़र्व बाघों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित करेगा और उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देगा।
टाइगर रिज़र्व के गठन से ईको-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। गाईड, पर्यटक वाहन संचालन, और रिसॉर्ट्स के संचालन के साथ-साथ अन्य पर्यटन संबंधित सेवाओं से स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ होगा। राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टाइगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा, जो क्षेत्र के विकास और आजीविका सुधार के लिए उपयोगी होगा।
देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व
गुरुघासीदास - तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2829.387 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। आंध्रप्रदेश का नागार्जुनसागर श्रीसैलम टाइगर रिजर्व 3296.31 वर्ग किमी के साथ देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। वहीं, असम का मानस टाइगर रिजर्व 2837.1 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ देश दूसरा बड़ा टाइगर रिजर्व माना जाता है।

