छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

’विश्व मच्छर दिवस’ पर लोगों को किया गया जागरूक

 कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन पर जिला दंतेवाड़ा में ’’विश्व मच्छर दिवस’’ के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का किया गया। जिसमें मलेरिया व फाइलेरिया के परजीवी उन्मूलन एवं डेंगू, चिकनगुनिया, जिका एवं जापानीज इन्सेफेलाइटिस वायरस के नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रचार प्रसार किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन में मच्छरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मच्छर फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि के बारे में जानकारी देना और उनसे बचाव के बारे में समझाया गया। मछर जनित रोगों की की रोकथाम, नियंत्रण और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना एवं आसपास साफ-सफाई रखना गड्ढे में जलभराव को रोकने हेतु मिट्टी से ढकने कहा गया।  इस मौके पर मीडिया अधिकारी बी एस नेताम, विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक, जीवन नाग, मलेरिया सलाहकार संजय मंडावी, भूपेंद्र साहू, हंस तात ठाकुर, ब्लॉक मितानिन समन्वयक, मितानिन ट्रेनर एवं स्कूल के छात्र, छात्राएं शिक्षक उपस्थित थे।

और भी

महामहिम राष्ट्रपति से सरगुजा संभाग की छात्राओं ने की सौजन्य मुलाकात, छात्राओं ने इस सुनहरे अवसर के लिए मुख्यमंत्री साय एवं प्रशासन के प्रति जताया आभार

 सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की पांच छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों का कुशल क्षेम जानते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। इस सुनहरे अवसर के लिए छात्राओं ने बेहद उत्साह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
पढ़ाई के साथ साथ खेल, संगीत तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया जिसमें सरगुजा से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय लखनपुर की छात्रा ज्योति, जशपुर जिले से रिया एवं रजनी चौहान, सूरजपुर से नंदिनी किंडो और बलरामपुर से प्रशंसा शामिल रहीं। राज्य कार्यालय द्वारा सरगुजा संभाग के बच्चों के साथ प्रभारी के रूप में अधीक्षिका अनुराधा सिंह का चयन कर दिल्ली भेजा गया।
         महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू द्वारा छात्राओं से मुलाक़ात के दौरान उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी गई तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए छात्राओं से उनके पढ़ाई और जीवन के लक्ष्य के बारे में जानकारी लेकर लक्ष्य प्राप्ति हेतु ईमानदारी से प्रयास का सुझाव दिया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां के प्राकृतिक सौंदर्य तथा अन्य विशिष्टता के बारे में छात्राओं से जानकारी ली। छात्राओं ने उन्हें राखी बाँधते हुए उपहार भी दिए।
पहली बार राष्ट्रपति से मुलाकात और देश की राजधानी नई दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण से छात्राएं काफ़ी रोमांचित तथा उत्साहित रहीं। गुरुवार को रायपुर को वापस लौटी छात्राओं ने एमडी समग्र शिक्षा  संजीव झा एवं एससीईआरटी डायरेक्टर  राजेंद्र कटारा, उप संचालक समग्र शिक्षा राजेश सिंह एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और राष्ट्रपति भवन एवं दिल्ली की सुनहरी यादों सहित पहली विमान यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए इस अवसर को प्रदाय करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी बच्चों की हौसला आफ़ज़ाई करते हुए भविष्य में भी पढ़ाई के साथ साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रेरित किया जिससे भविष्य में इस तरह के अवसर पुनः मिल सके।
जिला कलेक्टर विलास भोसकर, सीईओ ज़िला पंचायत  नूतन कंवर, संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता, डीईओ अशोक सिन्हा एवं डीएमसी रविशंकर तिवारी द्वारा अधीक्षिका एवं छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया है।

और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-आफिस प्रणाली, स्वागतम पोर्टल और मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाईन पोर्टल का किया शुभारंभ

 
छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने के लिए सभी क्षेत्रों में आईटी का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीन पोर्टलों ई-ऑफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पहल से सुशासन के साथ शासकीय कामकाज में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार सरकारी काम-काज में अधिक से अधिक पारदर्शिता लाने के लिए अधिकाधिक क्षेत्रों में आईटी का उपयोग किया जा रहा है, ताकि भष्ट्राचार की गुंजाईश न रहे। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर ये तीनों ऑनलाईन पोर्टल तैयार किए गए हैं, जिसका शुभारंभ आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य सचिव को सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश देने संबंधी फाइल का डिजिटल अनुमोदन कर ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस और सरकारी काम में पारदर्शिता के उद्देश्य से सभी विभागों में आईटी के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर ले जाने के लिए हम काम कर रहे है। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज हम लोगों ने सरकारी कामकाज में अधिक पारदर्शिता और आमजन की सुविधा के लिए एक साथ तीन-तीन ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ किया है। तीनों पोर्टल का शुभारंभ प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं होगी। गलती की गुंजाइश कम होगी। फाइल किस स्तर पर है, इसकी ट्रेकिंग हो सकेगी। 
इसी तरह मंत्रालय में मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों और अधिकारियों से मिलने जो आंगतुक आते है, उनकी सुविधा के लिए स्वागतम पोर्टल भी शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएमओ पोर्टल के शुभारंभ की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, जनहितैषी फैसलों और काम-काज की जानकारी आम लोगों को मिलेगी। 
गौरतलब है कि ई-ऑफिस प्रणाली शुरुआती चरण में सामान्य प्रशासन विभाग में लागू किया गया है, जिसे क्रमशः सभी विभागों में लागू किया जाएगा। ई-आफिस प्रणाली में आफिस के दस्तावेज डिजिटल किये जाएंगे। दस्तावेज को एक आफिस से दूसरे आफिस भेजे जाने पर काफी समय लगता था, यह समय अब बच जाएगा। इसके साथ ही दस्तावेज में हेरफेर किये जाने की गुंजाईश समाप्त हो जाएगी। दस्तावेजों के खोने या गायब होने की दिक्कत नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम में दस्तावेज अधिक सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तय समय-सीमा पर फाइलों का निराकरण हो सकेगा। इससे अधिकारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग भी आसान हो सकेगी। ई-आफिस सिस्टम आने से आम जनता के लिए भी अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने में आसानी होगी।
इसी प्रकार मंत्रालय में प्रवेश हेतु स्वागतम पोर्टल के माध्यम से आगंतुकों के प्रवेश की व्यवस्था आसान हो जाएगी। आगंतुकों से संबंधित विवरणों के संधारित हो जाने से मंत्रालय परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही सीएमओ पोर्टल का भी आज शुभारंभ किया गया। सीएमओ पोर्टल के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर लोगों को मिल सकेगी। इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति इतिहास और अन्य विशेषताओं के बारे में लोग जान पाएंगे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, विधायकमोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, बसवराजू एस,  सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव  राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव  मुकेश बंसल, अन्बलगन पी. सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
और भी

छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर रहेगी अब शासन की सीधी नजर

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए राजधानी रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य में एक और बड़ी पहल की गई है, जिसमें स्कूलों के साथ उनमें पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के प्रदर्शन पर भी अब सीधी नजर रखी जाएगी। सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल एप्प का विकास तथा कॉल सेंटर के माध्यम से मॉनिटरिंग आई.आई.टी. भिलाई के सहयोग से किया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग एवं आंकड़ों के विश्लेषण करने के लिए रायपुर स्थित पेंशन बाड़ा में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र के माध्यम से शासन की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू एवं मॉनिटरिंग करने में आसानी होगी। स्कूल और उनमें पढ़ने वाले एक-एक बच्चों के प्रदर्शन का रीयल टाइम ब्यौरा मुहैया कराएगा।

विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना से शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सुविधाओं को विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों तक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। शालाओं में मूलभूत संरचनाओं की उपलब्धता, मरम्मत, उपयोगिता आदि की सतत् मॉनिटरिंग की जायेगी ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए उचित एवं पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सके तथा बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। इसके द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना से सबंधित जानकारियों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत शिक्षकों का विवरण, यूडाइस डाटा, मध्यान्ह भोजन, शिक्षक प्रशिक्षण से सबंधित मॉनिटरिंग, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति, अधिकारियों के द्वारा शालाओं का निरीक्षण, विद्यार्थियों का मूल्यांकन आदि तथा केन्द्र सरकार से सबद्ध शैक्षिक योजनाओं की नियमित आनलाइन मानिटरिंग की जायेगी। योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु साफ्टवेयर एवं एप्प भी तैयार किया जा रहे हैं। योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु काल सेंटर स्थापित किया गया है। विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों की शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिये एक टोल-फ्री नम्बर भी जारी किया जायेगा।

स्कूल में मूलभूत सुविधाएँ जैसे शाला भवन, शौचालय, विद्युत् व्यवस्था आदि उपलब्ध है अथवा नहीं है, के सबंध में एआई आधारित माड्यूल के उपयोग से जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्राप्त जानकारियों की सूची के साथ की सहायता से स्कूलों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है।

एआई के उपयोग से ही बच्चों को दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्राप्त की जा रही है। एआई के माध्यम से ही मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत बच्चों को परोसी जानी वाली सामग्रियों की गुणवत्ता का विश्लेषण किया जायेगा जिससे बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। एआई (Artificial Intelligence) के उपयोग से शिक्षकों के डाटा के विश्लेषण की सुविधा भी विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत तैयार की गई है। विषयवार शिक्षकों की जानकारी, अतिशेष शिक्षकों की जानकारी, एकल शिक्षकों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। भविष्य में एआई के उपयोग से विद्यार्थियों के अकादमिक आंकलन/मूल्यांकन का विश्लेषण किया जायेगा जिससे कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस किया जा सकेगा। शाला में उपलब्ध सुविधाएँ, शिक्षकों की जानकारी तथा विद्यार्थियों के अकादमिक गतिविधियों के आंकड़े के आधार पर एआई आधारित विश्लेषण किया जायेगा। प्राप्त जानकारी एवं विभिन्न पैरामीटर के आधार पर शालाओं की रैंकिंग की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि एन.सी.ई.आर.टी. के द्वारा 12-13 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में विद्या समीक्षा केंद्र के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया था जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के नोडल आफिसर शामिल हुये थे। उक्त कार्यशाला में विद्या समीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ द्वारा विकसित एआई-मॉड्यूल की जीवंत प्रस्तुतीकरण किया गया जिसकी भारत शासन, शिक्षा मंत्रालय द्वारा सराहना की गई। छत्तीसगढ़ के एआई-मॉड्यूल को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्य करने तथा अन्य राज्यों के साथ साझा करने के सम्बन्ध में भारत शासन से ई-मेल प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही एआई-मॉड्यूल को विकसित रूप भारत शासन, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
और भी

छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं का प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही रोचक जानकारी

 राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 77 वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमजन, स्कूल तथा महाविद्यालयीन छात्र के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने अवलोकन किया। महेंद्र साहू, सुरेश कुमार दिवान, खेमलाल यादव, सुधा कुर्रे, इंद्राणी कुर्रे ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगो के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के महान वीर सपूतों के बारे में भी जानकारी हुई। निजी संस्थान में कार्यरत श्री महावीर कौशिक ने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारी लोगो को आकर्षित कर रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बारे में जानकारी से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इसी तरह रायपुर पी.जी. उमाठे उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल से आये कुणाल साहू, कान्हा बर्मन, टिकेश्वर साहू, चरण यादव, लक्की नायक आदि बच्चों ने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों और शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। इस जानकारी से ज्ञान में वृध्दि हुई है।
इस प्रदर्शनी में  देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को सुसज्जित ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी स्थल पर किया जा रहा हैं।

और भी

22 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 22 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

और भी

एक टन गांजा भिलाई इस्पात संयंत्र के धमनभट्टी में जलकर हुआ खाक

 एक टन गांजा भिलाई इस्पात संयंत्र के धमनभट्टी में जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही तीन करोड के नशे की सामग्री भी नष्ट हो गया।  पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के आदेश पर दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग के दिशा निर्देश पर मंगलवार को तीन जिलों दुर्ग, बालोद व बेमेतरा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त नशीले सामान को मंगलवार को नष्ट किया गया। जब्त शराब, नशीली टेबलेट, सिरप व गांजा नष्ट किया गया। दुर्ग पुलिस ने तीन जिलों में जब्त लगभग 1 टन गांजा भिलाई स्टील प्लांट की दमन भट्टी में जलाया गया।

बता दें पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज अन्तर्गत जिलों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए रेंज स्तर पर हाईलेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई थी। भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 के में जलाकर नष्ट किया गया। इसके अलावा भिलाई इस्पात संयंत्र के मड़ौदा डेम के पास स्थान में त्रिपोलीडेन सीरप 9440 नग शीशी को बुलडोजर से कुचल कर गड्ढे में पाट कर विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान दुर्ग रेंज के 141 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है।

 जिसमें जिला दुर्ग से 79, बालोद 23 , बेमेतरा 39 प्रकरणों है । जिसमें गांजा-  989.303 किलोग्राम , 09 नग गांजा पौधा, हीरोइन 170.220 ग्राम, ब्राउन शुगर 225.764 ग्राम, टैबलेट 11,91,314 नग,  कैप्सूल 4200 नग, सीरप 9440 शीशी थे। कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौर, डीएसपी पनिकराम कुजूर, डीएसपी शिल्पा साहू, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी सतीश ठाकुर, नन्द कुमार पटेल, प्रभारी पर्यावरण संरक्षक मंडल दुर्ग सहित बीएसपी के आलाधिकारी एवं बालोद, बेमेतरा ,दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

और भी

चलती ट्रक जलकर खाक

 केशकाल घाटी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 30 पर एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। इस घटना की सचूना मिलते ही स्थानीय इलाकों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। बता दें कि, घटना केशकाल थाने के एनएच-30 बहीगांव की है। ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर लोहे की गिट्टी लोड करके जा रहा था।

आग ने ट्रक के पिछले पहियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।

 

 

और भी

सड़कों से मवेशियों को सख्ती पूर्ण हटाएं गया

 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। त्रिपाठी ने बैठक में जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने नगरीय विकास विभाग, जनपद पंचायत, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अलग-अलग सड़कों, चौक-चौराहे पर बैठने वाले आवारा मवेशियों को हटाने की सख्त कार्यवाही करें, इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

स्कूली एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को समय पर आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र बने, इसके लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसलिए समय पर यह प्रमाण-पत्र तत्काल बनाकर दिए जाए। वहीं श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिला श्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों के पंजीयन कार्य में तेजी लाएं साथ ही शिविर भी आयोजित करें ताकि पात्र हितग्राहियों का श्रमिक पंजीयन कार्ड बन सके। उन्होंने स्वच्छता कार्य में जुटी स्वच्छता दीदियों का पंजीयन भी कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने एन.जी.टी. (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के निर्देश के तहत जिलेवासियों को नदियों, तालाबों में प्लास्टिक सामान, पॉलीथिन व प्लास्टिक के पानी बॉटल नहीं फेंकने की अपील की साथ ही जनपद एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को नदियों एवं सरोवर को प्रदूषण मुक्त बनाने के दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नदियों एवं सरोवर में कचरा एवं प्लास्टिक के समान फेंकने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

और भी

अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।इसी परिप्रेक्ष्य में 20 अगस्त को थाना सीपत के द्वारा वाहन चेकिंग पाईंट फिक्स पाईंट ड्यूटी नवाडीह चैक सीपत ड्यूटी पर था कि नवाडीह चैक सीपत में ड्यूटी के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि देशी शराब भटठी सीपत से दो लड़के एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598 में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर ग्राम जांजी मटियारी की ओर जाने वाले है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी कैलाश टंडन पिता मनहरण टंडन उम्र 19 साल साकिन देवरी लाखापारा एवं अपचारी बालक साकिन देवरी लाखापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर के कब्जे से 100 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 9000 रू एवं मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. कैलाष टंडन पिता मनहरण टंडन उम्र 19 साल साकिन देवरी लाखापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
2. अपचारी बालक।

जप्ती शराब-
1. 100 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 9000 रू
2. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598

 

 

और भी

ग्राम घोरदा में स्वच्छता त्यौहार के तहत स्कूली बच्चों द्वारा निकली गई स्वच्छता एवं जागरूकता रैली

 ग्राम पंचायत घोरदा में प्रत्येक शनिवार को नियत स्वच्छता त्यौहार के तहत अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं जागरूकता रैली निकाली गई है और लोगों को स्वछता के प्रति जागरूकता तथा व्यवहार परिवर्तन के संबंध में स्लोगन के माध्यम से रैली निकाल कर भ्रमण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा ग्राम घोरदा के मुख्य चौक-चौराहों में ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ-सफाई की गई एवं सभी ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि सप्ताह में एक दिन शनिवार को अपने घर के आसपास एवं चौक-चौराहों की सफाई करें। उन्होंने कहा कि अपने ग्राम को हमेशा साफ-सफाई कर स्वच्छ रखें, जिससे अस्वच्छता से होने वाली बीमारी दूर होगी, डायरिया नहीं होगा। स्वच्छताग्राही दीदियों को सप्ताह में दो दिन शनिवार और बुधवार को कचरा संग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने का आग्रह किया। इस कड़ी में जिला पंचायत सीईओ द्वारा 6 दुकानदारों के द्वारा कूड़ादान नहीं रखने तथा दुकान के आसपास गंदगी पाए जाने पर 250 रूपए का जुर्माना लगाया गया और पंचायत के द्वारा चेतावनी दी गई कि भविष्य में गलती दोहराए जाने पर पुन: अर्थदंड लगाया जाएगा। सचिव ग्राम पंचायत को ग्राम में स्वच्छता नहीं रखने पर 500 रूपए की राशि पंचायती राज अधिनियम के तहत अर्थदंड वसूला गया। यह राशि स्वच्छग्राही समूह को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाने की सलाह दी। साथ ही प्रत्येक दिवस ग्राम में निगरानी करने तथा कूड़ा फेंकने या फैलाने वाले के ऊपर अर्थदण्ड लगाए जाने की बात कही। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि सभी ग्रामों में रोड किनारे तथा ग्राम के आसपास कचरा दिखाई ना दें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जनपद पंचायत से सीईओ नवीन कुमार, जिला समन्वयक श्री छोटेलाल साहू, यूनिसेफ वल्र्ड विजन से बसंत मारकंडे, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मेघा कुर्रे, अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सचिव सहित ग्रामवासी उपस्थित हुए।

और भी

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

  छावनी थाना पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला प्रधान आरक्षक के द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम कैंप-2 में महिला पुलिस कर्मी ने दंपति को लाखों का चूना लगाया।

दरअसल महिला पुलिस कर्मी ने दंपति से उसकी बेटी को वनरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। रुपये लेने के बाद भी बेटी की न तो नौकरी लगी और न ही महिला पुलिस कर्मी ने उनके रुपए लौटाए। जिससे तंग आकर दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंकुंठ नगर कैम्प 2 निवासी के रहने वाले अजय गुप्ता और उसकी पत्नी किरण गुप्ता की जान पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता से हुई थी। 2 जून 2023 को महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम में रहने वाले अजय गुप्ता के घर पहुंची और उसकी पत्नी किरण गुप्ता से कहा कि आपकी बेटी को वनरक्षक पद पर नौकरी लगवा दूंगी।

जिसके लिये उसने दो रुपये मांगे, पीड़ितों ने दो किस्तों में 1 लाख 78 हजार रुपये दिए लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों ने महिला प्रधान आरक्षक से पैसा वापस करने की मांग की। लेकिन उसने पैसे वापस नहीं दिये। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
और भी

ED, ACB-EOW के खिलाफ दायर याचिका ख़ारिज, टुटेजा को भी झटका...

 छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपियों को बड़ा झटका देते हुए ईडी और इओडब्लू-एसीबी के खिलाफ दायर सभी 13 याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने अनिल टुटेजा को मिली अंतरिम राहत को भी निरस्त कर दिया है।


इस मामले में कुल छः याचिकाएं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ और सात याचिकाएं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के खिलाफ दायर की गई थीं। याचिकाओं में ईडी की दोबारा की जा रही कार्यवाही और ईओडब्लू/एसीबी की एफआईआर को चुनौती देते हुए इसे खारिज करने की मांग की गई थी। अनिल टुटेजा की ओर से दायर एक याचिका में हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी, जिसे अब अदालत ने समाप्त कर दिया है।

 



हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने 10 जुलाई को इस मामले की सुनवाई की थी। सुनवाई के बाद आदेश को सुरक्षित रखा गया था, जिसे आज सार्वजनिक किया गया है। ये याचिकाएं विधु गुप्ता, अनवर ढ़ेबर, निदेश पुरोहित, यश पुरोहित, अनिल टुटेजा, अरुण त्रिपाठी, और निरंजन दास की ओर से दायर की गई थीं। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने तर्क प्रस्तुत किए थे।

 



हाईकोर्ट के इस फैसले से आरोपियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सभी याचिकाएं खारिज होने के साथ ही अब उन पर चल रही जांच और कार्यवाही जारी रहेगी।

 

 

 
और भी

छत्तीसगढ़ में अब तक 806.1 मि.मी. औसत वर्षा

 राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 806.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 20 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 440.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 799.1 मिमी, बलरामपुर में 1160.5 मिमी, जशपुर में 648.0 मिमी, कोरिया में 815.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 817.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 689.8 मिमी, बलौदाबाजार में 828.5 मिमी, गरियाबंद में 766.3 मिमी, महासमुंद में 580.5 मिमी, धमतरी में 729.1 मिमी, बिलासपुर में 715.0 मिमी, मुंगेली में 789.3 मिमी, रायगढ़ में 722.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 458.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 800.0 मिमी, सक्ती 677.4 मिमी, कोरबा में 1006.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 756.7 मिमी, दुर्ग में 512.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 640.1 मिमी, राजनांदगांव में 836.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 935.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 595.4 मिमी, बालोद में 857.1 मिमी, बेमेतरा में  464.9 मिमी, बस्तर में 886.6 मिमी, कोण्डागांव में 803.9 मिमी, कांकेर में 1039.4 मिमी, नारायणपुर में 944.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1025.1 मिमी और सुकमा जिले में 1118.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

और भी

लूट नहीं, ठगी का शिकार हुआ व्यापारी का परिवार, पुलिस ने किया खुलासा...

 राजधानी में साढ़े 27 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, यह लूट नहीं बल्कि एक तांत्रिक द्वारा की गई ठगी थी। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक विजय पांडेय ने व्यवसायी की पत्नी को उनके पति और बच्चे की मृत्यु का भय दिखाकर तंत्र-मंत्र के जरिए इसे टालने का दावा किया। इसके लिए उसने सोने-चांदी की ज्वेलरी और 16.75 लाख रुपये नगद ठग लिए। आरोपी ने महिला को निर्देश दिया कि यदि उसके पति इस बारे में पूछें, तो वह इसे लूट का मामला बता दे।


घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 अगस्त की सुबह गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श विहार कॉलोनी, गुढियारी में रात करीब 3 बजे लूट हुई है। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवसायी रवि किशोर केशरवानी और उनकी पत्नी स्वाती केशरवानी से पूछताछ की। स्वाती केशरवानी ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक विजय पांडेय ने उन्हें बताया था कि अगर वह 30 लाख रुपये रक्षाबंधन से पहले जमा नहीं करेंगी, तो उनके पति और बच्चे की मृत्यु हो जाएगी। इस डर से महिला ने बिना पति को बताए तांत्रिक को सोने के 17.5 तोले जेवरात, 375 ग्राम चांदी और 16.75 लाख रुपये नगद, कुल मिलाकर 27,51,000 रुपये सौंप दिए।

 



तांत्रिक ने बाद में महिला को निर्देश दिया कि अगर उसके पति पूछें, तो वह इसे लूट का मामला बताकर 3-4 लोगों द्वारा घर में जबरन घुसने और गहने व पैसे लूटने की कहानी बनाए। इसके पहले भी विजय पांडेय नामक तांत्रिक ने व्यवसाय में बढ़ोत्तरी के लिए उनके घर जाकर पूजा-पाठ करवाया था।

 



पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और व्यवसायी की रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 541/24 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

 

 
और भी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई में बहनों ने बांधी राखी

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा निवासी गृहणी श्रीमती जैबुन निशा का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों सहित महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना को बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं और बहनों का मान-सम्मान बढ़ा है। राज्य की महिलाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उनकी चार लड़कियों की शादी होने के बाद उन्हें भी शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। उनका राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हें आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है। स्वास्थ्यगत समस्या में महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।

गुढ़ियारी निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उनका विवाह वर्ष 2007 में गुढ़ियारी में ही हुआ। उनके दो बच्चें 14 साल और 12 साल के हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई कार्य के काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से न केवल मेरी अपितु राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ आवश्यक घरेलू कार्य और बच्चों के लिए उपयोग हो जाता है।

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की कलाई में राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया। इसके बदले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिमाह की एक तारीख को उनके खाते में एक हजार रुपए का नियमित भुगतान उनके खाते में जमा कर भाई का वचन पूरा कर रहे है।
और भी

हाथ नहीं, पैरों से मुख्यमंत्री साय को वर्षा ने बांधी राखी

हाथ नहीं, लेकिन पैरों से वर्षा धु्रव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं।

धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने पैरों से राखी बांधी और मुख्यमंत्री  साय को अपनी पैरों से मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री इस दौरान थोड़े भावुक भी हुए और कहा कि वर्षा की जीजीविषा और स्नेह ने इस मौके बहुत खास बना दिया है। मुख्यमंत्री साय ने वर्षा को उपहार स्वरूप मिठाईयां भेंट की और उसे सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि वर्षा ध्रुव धमतरी में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था एक्ज़ेक्ट फ़ाउण्डेशन में पढ़ाई कर रही है। वर्षा धु्रव के दोनों हाथ नहीं है, लेकिन अपने पैरों से सारे काम कर लेती है।
और भी

रक्षाबंधन पर बहनों ने जवानों को बांधी राखी, बहनों ने दी दीर्घायु होने की शुभकामनाएं

रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधकर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर दूर-दराज के इलाकों में तैनात जवानों के प्रति बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपने स्नेह का इजहार कर उनके बीच एक खास रिश्ता बनाया।

बस्तर जिले के चांदामेटा और कोलेंग जैसे दूरस्थ इलाकों में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित बहनों सुनीता कुंजाम, सोमड़ी मंडावी, पायके पोयाम, पालो कश्यप, सावित्री और फगनी सेठिया ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा और दीर्घायु की प्रार्थना की। इन इलाकों में तैनात जवानों ने भी इन बहनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। जवानों ने कहा कि स्थानीय बहनों द्वारा बांधी गई राखियों ने उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी और इस त्योहार को उनके लिए खास बना दिया।

जगदलपुर के परपा में स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन के जवानों के साथ भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों जिनमें ज्योति नाईक, शांति नाग, लिपिका सरकार, कविता झा, सुभाषिनी कश्यप, विनीता यादव, रेहाना बेगम और ममता साहू शामिल थीं ने इन जवानों को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन की कामना की। जवानों ने भी इन बहनों को आशीर्वाद दिया और इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार जैसा प्यार और सम्मान मिला।

इस मौके पर सीआरपीएफ 80वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट पंकज सरोज और अमित श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन परपा के निरीक्षक राजा बाबू, बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना सैमसन, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी मौजूद रहीं। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और जवानों के प्रति बहनों के इस स्नेह को प्रेरणादायक बताया।
और भी