छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी:अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें (स्वयं श्री साव को) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है। श्री साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और भाजपा सभी नगरीय निकायों में चुनाव जीतने वाली है। श्री साव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत सबके सामने है। पिछले 5 दिनों में जो मंजर प्रदेशवासियों ने देखा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में कैसी ऊहापोह और आपाधापी मची है, किस तरह से और कैसे प्रत्याशियों का चयन हो रहा है! श्री साव ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यजनक बात है कि महापौर जैसे पद के लिए कांग्रेस के पास जमीन पर काम करने वाली कोई कांग्रेस नेत्री नहीं मिली! अपने कार्यकर्ताओं की कैसी उपेक्षा और अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है, यह प्रत्याशियों का विश्लेषण करने पर साफ हो जाएगा। कम-से-कम महापौर के पद पर भी संगठन में, जनता के बीच काम करने वाले प्रत्याशी तक कांग्रेस लेकर नहीं आ पाई। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में 15 साल राज किया। राज्य के अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस का बहुमत था, पर निवर्तमान महापौर, जो नगरीय निकाय के पदाधिकारी हैं, उनको कांग्रेस पार्टी ने छिपा लिया क्योंकि उन्हें पता है जनता में उनके प्रति काफी आक्रोश है। रायपुर में 15 साल में कांग्रेस ने नगर निगम में कैसी दुर्दशा की, कैसे-कैसे बड़े-बड़े घोटाले किए, रायपुर शहर की जनता के सामने है। पिछले 5 साल में प्रदेश के सारे नगरीय निकायों में कांग्रेस के लोगों ने जो दुर्दशा की है, विकास को अवरुद्ध किया है, विकास के लिए राशि नहीं दी, केवल बंदरबाँट और लूट मचाई।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई एमआईसी का मेंबर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उसके खिलाफ लगातार नाराजगी के मामले आ रहे हैं। यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में जाने से पहले हार मान गई है। कांग्रेस नेताओं ने जनता का मूड समझ लिया है। जनता तो पूरी तरह कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में है। श्री साव ने कहा कि एक तरफ 5 साल में विकास को अवरुद्ध किया, जनता को परेशान किया, वहीं दूसरी ओर यही वह कांग्रेस पार्टी है जिसने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराकर जनता के अधिकारों को छीनने का काम किया था। लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है और जनता को अपना महापौर और अध्यक्ष चुनने का अधिकार होता है। संविधान की मूल भावना के विपरीत जाकर एक तरफ जहाँ जनता के अधिकार को छीनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया, जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त करके निकायों में अपनी सरकार बना ली और सरकार बनाने के बाद क्या-क्या किया, विकास को अवरुद्ध किया, घोटाले किए, भ्रष्टाचार किया, शहरों की दुर्दशा कर दी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने भू-माफियाओं को पनपाया, कैसे शहर को दोनों हाथों से लूटने का काम किया, जनता को मूलभूत सुविधाओं से महरूम किया। अब जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और इसका संकेत भाजपा की मंगलवार की नामांकन रेलियों में मिला है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से नामांकन रैली नहीं कर पाई, कहीं नामांकन रैली रद्द हुई, यह हालत कांग्रेस पार्टी की बन चुकी है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जाने से पहले हार मान गई है। श्री साव ने कहा कि वहीं दूसरी ओर, पिछले 1 साल में नगरीय निकायों में विकास के प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काफी काम किए हैं। हमारी सरकार ने मोदी की एक-एक गारंटी पूरी की है, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, महतारी वंदन योजना हो, पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना हो, पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच हो, पीएससी में पारदर्शिता से भर्ती करना हो, रामलला दर्शन योजना हो, मोदी की एक-एक गारंटी का हमने अक्षरश: पालन करने का काम किया है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आज जिस तेजी से प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, गरीबों के लिए हम नए सर्वे भी करा रहे हैं, सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास देने की हमारी योजना है और इस पर आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं, शहरों में भी लगातार बन रहे हैं। अपने शासनकाल में गरीबों को आवास से वंचित करने वाली कांग्रेस पार्टी जब गरीबों के हित की बात करती है तो इन पर हँसी आती है। श्री साव ने कहा कि नगरीय निकाय का यह चुनाव प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। नगरीय निकायों में प्रदेश के विकास की छाप दिखती है। हमारी सरकार जहाँ एक तरफ शहरों का सुव्यवस्थित विकास करेगी, हमारे शहर सुंदर बनें, स्वच्छ बनें, सुविधापूर्ण बनें, इसके लिए हमने योजना बनाकर काम करना प्रारंभ कर दिया है और उसे तेज गति से आगे लेकर जाएंगे। श्री साव ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस ने जो शहरों की दुर्दशा की है, घपले और घोटाले किए हैं, हर एक मामले प्रदेश की जनता के सामने हैं। निकायों में कांग्रेस के घपले-घोटालों पर हम आरोप पत्र लाने वाले हैं, और समय आने पर उसकी जांच करके उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार किसी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्धता से काम करेगी और इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का भरपूर आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती उपस्थित थे।
और भी

छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्री श्रीमोहन शुक्ला का निधन

 छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री श्रीमोहन शुक्ला का आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी श्री शुक्ला (आयु 85 वर्ष) ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भोपाल में हुआ। इस दौरान परिवारजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।


श्री श्रीमोहन शुक्ला छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। श्री शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
और भी

लंबे समय से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए किया गया सेवा मुक्त

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। 


विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था। 
अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था।  सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार  करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।
और भी

जिले के 110 स्कूल-कॉलेज में चलाया जाएगा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान, भटगांव स्थित आईटीआई से हुई शुरूआत

 तम्बाकू के दुष्प्रभावों से लोगों को परिचित कराने और तम्बाकू मुक्त समाज बनाने के लिए धमतरी जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अब स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता बढ़ाने का अभियान शुरू किया है। 

जिले के 110 स्कूल, कॉलेजों में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान आज से शुरू हो गया है। आज भटगांव स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज, मिडिल स्कूल और शासकीय मिडिल स्कूल सोरम में  तम्बाकू मुक्त युवा अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया गया। अभियान के तहत विद्यार्थियों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाओं, तम्बाकू सेवन की वजह से होने वाली बीमारियों से मौत जैसे-मुख, गले और फेफड़े का कैंसर, ब्लड प्रेशर और हृदयाघात से होने वाले मौत के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में भी लगातार लोगों को बताया गया। 

 

कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गठित दल द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों और कार्यालयों से 100 मीटर के अंदर तम्बाकू विक्रय करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई के साथ-साथ चेतावनी भी दी जा रही है। जिले में लगातार येलो लाइन कैंपेन चलाया जा रहा है। समय-समय पर नुक्कड़ नाटकों और दूसरे दृश्य-श्रव्य माध्यमों से युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने की समझाईश भी दी जा रही है। धमतरी जिले में तम्बाकू नियंत्रण अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार, काउंसलर भागेश्वर लोधी आदि का सहयोग भी मिल रहा है।

 
और भी

जिला प्रशासन ने रोका बाल विवाह

 महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से ग्राम पचरी तहसील अकलतरा में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की जहां बालिका की उम्र 17 वर्ष 08 माह 18 दिन होना पाया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बालिका एवं उनके माता-पिता एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया एवं समझाईश के पश्चात स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता की सहमति से बालिका के विवाह को रोका गया एवं लड़कियों के लिए निर्धारित 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए निर्धारित 21 वर्ष के पूर्व विवाह न करने संबंधी घोषणा पत्र व राजीनामा पत्र में गवाहों के समक्ष हस्ताक्षर कराया गया। दल में एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा से पर्यवेक्षक करिश्मा झाड़े, डाटा एनालिस्ट धीरज राठौर, परामर्शदाता प्रजेश शर्मा, आरक्षक अंजना लकड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला भारद्वाज उपस्थित थे।

 
और भी

निर्वाचन की तैयारी के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का हुआ प्रशिक्षण

 नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर आकाश छिकारा की उपस्थिति में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर ने नाम निर्देशन, मतदान प्रक्रिया, सामग्री वितरण, मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में रिटर्निंग ऑफिसर की अहम भूमिका होती है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से समझने और किसी भी तरह की समस्या एवं शंका होने पर मास्टर ट्रेनर्स से समाधान प्राप्त करने कहा। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक प्रपत्रों को पूर्ण रूप से भरने, पीठासीन ऑफिसर की डायरी भरने, मतदान सामग्री सील करने, मॉक पोल, मतदान के विभिन्न स्थितियों एवं विभिन्न प्रपत्र के प्रारूप भरने की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गाकुल रावटे, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मास्टर ट्रेनर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 
और भी

तिल्दा नेवरा के पेंट प्लांट में लगी भीषण आग

 रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा के बरतोरी पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट में रुक-रुक कर ब्लास्ट हो रहा है। इससे आसपास के लोग सहम गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के बरतोरी स्थित संजय केमिकल पेंट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि, पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया। नेवरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही टीम मौके पर पहुंचेगी। रुक-रुक कर ब्लास्ट होने के कारण लोग सहमे हुए हैं। 

 
और भी

अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत, जांच जारी

 अचानकमार टाइगर रिजर्व के लमनी रेंज में एक बाघिन की मौत हो गई है। मृत बाघिन का शव चिरहट्टा इलाके में मिला है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में बाघों के बीच आपसी संघर्ष के चलते मौत होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

बाघिन की पहचान AKT-13 के रूप में हुई
मृत बाघिन की पहचान AKT-13 के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, बाघिन की उम्र लगभग चार साल थी। बताया गया है कि बाघिन लमनी क्षेत्र में ही रहती थी और उसने कभी इस इलाके से बाहर कदम नहीं रखा।

घटना पर प्रबंधन की अनदेखी
घटना की चौंकाने वाली बात यह है कि बाघिन की मौत के दो दिन बाद तक ATR प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को सर्चिंग के दौरान स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की टीम ने बाघिन का शव देखा।

मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगा
ATR प्रबंधन का दावा है कि बाघों के आपसी संघर्ष के चलते बाघिन की मौत हुई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग इस मामले में पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रहा है।

यह घटना वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित करती है। बाघ जैसे संरक्षित प्रजातियों की सुरक्षा के लिए बेहतर निगरानी और सक्रिय कदम उठाने की जरूरत है।

और भी

निकाय-पंचायत चुनाव के लिए जल्द जारी होगी भाजपा की लिस्ट : अरुण साव

 नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट तय हो गई है। शनिवार को प्रत्याशियों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश, जिला, संभाग स्तरीय समितियों की बैठकें हो चुकी हैं। कभी भी प्रत्याशियों की सूची घोषित हो सकती है।

प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, यह विष्णुदेव सरकार के सुशासन का परिणाम है। अन्नदाताओं के परिश्रम से धान खरीदी का आंकड़ा बढ़ रहा है। कांग्रेस झूठ बोल रही थी और अफवाह फैलाने का काम कर रही थी। रिकॉर्ड धान खरीदी कांग्रेस के आरोपों पर करारा जवाब है।



कांग्रेस ने भगवान राम और महादेव के नाम पर भी किया भ्रष्टाचार
कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लेट-लतीफी को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, घबराई हुई है। कांग्रेस समझ रही है कि, जनता उन्हें घर बैठाने के लिए तैयार बैठी है। इसलिए उनकी बैठक तक नहीं हो पा रही है। सरकार ने राम वनगमन परिपथ में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के लिए किसी को नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने भगवान राम और महादेव के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी बनी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

और भी

ED का अब रायपुर में पूर्ण जोनल ऑफिस, जॉइंट डायरेक्टर प्रभात की नियुक्ति

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए अपने सब-जोनल ऑफिस को पूर्ण जोनल ऑफिस में प्रोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही यहां संयुक्त निदेशक (जॉइंट डायरेक्टर) की नियुक्ति की गई है। ED के नए आदेश के तहत प्रभाकर प्रभात रायपुर के पहले जॉइंट डायरेक्टर (JDE) होंगे। उनकी नियुक्ति 12 अन्य जॉइंट डायरेक्टर्स के साथ की गई है।


मुंबई से स्वतंत्र हुआ रायपुर ऑफिस
अब तक रायपुर का सब-जोनल ऑफिस मुंबई जोनल ऑफिस के अंतर्गत काम कर रहा था। लेकिन, प्रभाकर प्रभात के कार्यभार संभालने के साथ ही रायपुर का यह कार्यालय स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा और सीधे दिल्ली स्थित मुख्यालय के अधीन होगा।

बढ़ते मामलों के चलते लिया गया फैसला
रायपुर में ED का कार्यालय लगभग आठ साल पहले स्थापित हुआ था। बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग और शासकीय धन के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में तेज़ी आई है। इसके चलते सब-जोनल ऑफिस पर काम का दबाव बढ़ा, जिसे देखते हुए इसे पूर्ण जोनल ऑफिस में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया गया।

नई संरचना और सुविधाएं
रायपुर जोनल ऑफिस में अब दो उप-निदेशक (DD), सहायक निदेशक, प्रवर्तन अधिकारी, सहायक प्रवर्तन अधिकारी और अन्य लिपिकीय स्टाफ कार्यरत हैं। जोनल ऑफिस बनने के बाद इसमें कैडर और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ेगी। ED ने कार्यालय के लिए नया भवन बनाने हेतु राज्य सरकार से भूमि की मांग की है। फिलहाल यह कार्यालय पुजारी पार्क परिसर में किराए के भवन में संचालित हो रहा है।

देशभर में नियुक्तियां
ED ने देशभर में नई नियुक्तियां की हैं, जिनमें 7 अतिरिक्त निदेशक (AD) भी शामिल हैं। इससे प्रवर्तन निदेशालय के कामकाज में और अधिक प्रभावी सुधार की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रायपुर के इस जोनल ऑफिस के स्वतंत्र होने से क्षेत्रीय जांच और प्रवर्तन कार्यों में तेज़ी आने की संभावना है।

 

 

और भी

मतदाता जागरूकता के लिए राज्यपाल श्री डेका ने की अपील

 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें।
उन्होंने कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें। श्री डेका ने कहा कि आज का दिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए समर्पित है। हमारा देश, विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। प्रजातंत्र को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए हमे धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित होकर मतदान करना चाहिए।

और भी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को

 निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

और भी

ब्रेकिंग: किसानों से 41 किलो धान खरीदकर 26 किलो की लोडिंग...

 

सलौनीकला धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार, मीडिया टीम को देख भागे जिम्मेदार

 

बिलाईगढ़ विधानसभा के सलौनीकला धान उपार्जन केंद्र में बड़े भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां किसानों से खरीदे गए 41.300 किलो धान को 26.800 किलो के कट्टों में बदलकर सरकार को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले में केंद्र के फड़ प्रभारी भरत चंद्रा, मंडी समिति के अध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर हुई है। इस भ्रष्टाचार की जानकारी मिलते ही हमारी मीडिया टीम जब वहां पहुंची तो वहां के अधिकारी-कर्मचारी फरार हो गए। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के भाग जाने से मामला और संदिग्ध हो गया।

फिलहाल इस घटना की सूचना कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को दी गई, जिसके बाद जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

और भी

आचार संहिता के दौरान आयोग के गाईडलाइन के अनुसार होगी गणतंत्र दिवस झांकी का निर्माण

 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग कुमार दुबे ने आज जिला पंचायत सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर गणतंत्र दिवस की तैयारी की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गाईडलाइन के अनुसार झांकी का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

 


सीईओ दुबे ने कहा कि किसी भी स्थिति में राजनीतिक प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होगी। झांकी में केन्द्र एवं राज्य की प्रचलित योजनाओं का उल्लेख किया जा सकेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर शासन की प्रचलित योजनाओं का झांकियों के रूप में प्रदर्शन किया जा सकेगा।

 

झांकियों में राजनैतिक प्रतिनिधियों के चित्र नहीं लगाये जा सकेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार की नई घोषणाएं नहीं की जा सकेंगी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है किन्तु यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रचार-प्रसार ना हो।

 

त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिनका कार्यकाल शेष है वे अपने त्रिस्तीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालय में ध्वजारोहण कर सकेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सभी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए।

बैठक में कृषि विभाग, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, जेल विभाग, व्यवसाय एवं व्यापार विभाग, पशु विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, श्रम विभाग, क्रेड विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग के आधिकारी उपस्थित थे।

और भी

ऑपरेशन साइबर शील्ड : 40 स्थानों पर छापा, 62 साइबर ठग गिरफ्तार

 रायपुर पुलिस और साइबर टीमों ने छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में पिछले दो दिन में छापेमारी कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर ठगों के साथ कमीशन के बदले अपने खाते ठगों को देने वाले भी हैं। तीन राज्यों में से छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद में छापे मारे गए हैं। आरोपियों को बस में भरकर कोर्ट में पेश किया है।

इन आरोपियों ने लोगों से 84 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की है। सिर्फ यही नहीं, इनके खिलाफ देशभर में 14 सौ से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। इनमें तीन नाइजीरियाई मूल के भी हैं। सभी आरोपियों के खाते होल्ड करवा दिए गए हैं, जिनमें ठगी के 2 करोड़ रुपए अब भी पड़े हैं।



साइबर क्राईम पोर्टल में 1100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की गई। जांच कार्रवाई में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित किया गया।

62 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार:
रेंज सायबर थाना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा रायपुर के विभिन्न थानों के लगभग 100 से अधिक पुलिस अधि./कर्म. की अलग - अलग 20 से अधिक टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये गिरफ्तार करने के साथ ही म्यूल बैक अकाउंट दूसरे के नाम से होना पाये जाने पर पूछताछ व तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों से कनेक्ट होने पर एजेंटो सहित कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न राज्यों के थानों में 1435 रिपोर्ट दर्ज:


आरोपियों के खातों में फ्रॉड की लगभग 02 करोड़ रूपये की राशि होल्ड कराया गया है, जो विभिन्न राज्यों के पीड़ितों के है, जिनसे संपर्क कर उनका रकम वापस कराया जाएगा। विगत 06 माह में हुये फ्रॉड में फर्स्ट लेयर बैंक खाता में होल्ड 4 करोड़ रूपये की राशि को पीड़ितो को वापस कराने हेतु माननीय न्यायालय से आदेश कराया गया है जिसमें 2 करोड़ रूपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस कराया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न थानों में 1435 रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों द्वारा किये गये 1.6 करोड़ रूपये के अपराध की जांच में आरोपियों द्वारा किए कुल 84.88 करोड़ रूपये फ्रॉड करने का खुलासा हुआ है।

आरोपियों में 03 विदेशी नाईजीरियन नागरिक भी शामिल :
गिरफ्तार आरोपियों में 03 विदेशी नाईजीरियन नागरिक तथा राजस्थान व उडीसा सहित रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव व महासमुंद के निवासी हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। दूसरे चरण में उन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। यह सभी आरोपी अपने बैंक खातों को रेंट बेसिस पर और कुछ लोग ठगी के रकम से 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के बेसिस पर उपलब्ध कराते थे। साइबर टीम द्वारा बैंक से भी ऐसे म्यूल अकाउंट की लगातार जानकारी प्राप्त की जा रहीं है, जिसमें बड़ी मात्रा में या असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आने वाले समय में और भी बहुल से लोगों की इसमें गिरफ्तारी की जाएगी।   

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
01.    एबदुलाजीज बेना राबीयू पिता राबीयू निवासी नाईजीरिया। हाल पता - ब्यॉज हॉस्टल कलिंगा यूनिर्वसिटी नवा रायपुर।

02.    मोह. बसीर सुलेमान पिता सुलेमान अब्दुल्लाही निवासी नाईजीरिया। हाल पता - ब्यॉज हॉस्टल कलिंगा यूनिर्वसिटी नवा रायपुर।



03.    अमीनू गरबा पिता गरबा हरूना निवासी नाईजीरिया। हाल पता - ब्यॉज हॉस्टल कलिंगा यूनिर्वसिटी नवा रायपुर।

04.    विजय सिंह मीणा पिता रमेश चन्द्र मीणा उम्र 24 साल निवासी बाडोली थाना    मलानाडोंगर सवाई माधोपुर राजस्थान।

05.    शिवा राव पिता रमेश राव उम्र 21 साल निवासी छतरपुर जिला गंजाम उडीसा।



06.    सुरेश राव पिता राधाकृष्ण राव उम्र 21 साल निवासी छतरपुर जिला गंजाम उडीसा।


07.    मेहुल विज पिता संजय विज उम्र 24 साल निवासी मारूति रेसीडेंसी प्लॉम ग्रुव 107    अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।



08.    देवेन्द्र सेन पिता पहलवान सेन उम्र 30 साल निवासी विद्या हॉस्पिटल के पीछे शंकर नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

09.    सौरभ पाल पिता अजय पाल उम्र 22 साल निवासी शीतला चौक मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।

10.    गजेन्द्र वर्मा पिता भीखम वर्मा उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 16 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।



11.    अफजल खान पिता पीर खान उम्र 19 साल निवासी रजानगर वार्ड नंबर 20 थाना     डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

12.    प्रवीण कुमार ठाकुर पिता अशोक ठाकुर उम्र 23 साल निवासी गजमर्रा वार्ड नंबर 07    थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।



13.    शेख जीशान पिता शेख जमीर उम्र 22 साल निवासी रजानगर वार्ड नंबर 21 थाना     डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

14.    धनेश सेन पिता रूपचंद सेन उम्र 31 साल निवासी देवकट्टा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

15.    शुभम दत्ता पिता बॉबी दत्ता उम्र 22 साल निवासी बंगालीपारा वार्ड नंबर 21 थाना     डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

16.    तनिष्क सिंह भाटिया पिता बलजीत सिंह भाटिया उम्र 21 साल निवासी बुधवारी बाजार डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

17.    अरविंद चौरे पिता घसिया चौरे उम्र 37 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नंबर 21 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

18.    रजत श्याम कुंवर पिता राजकुमार श्याम कुंवर उम्र 30 साल निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड नंबर 02 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

19.    हरीश ध्रुवे पिता गणेश ध्रुवे उम्र 24 साल निवासी लोहझरी थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

20.    रोशन वर्मा राजकुमार वर्मा उम्र 25 साल निवासी ग्राम ढारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।
 
21.    कमलेश उईके पिता रामसुख उईके उम्र 36 साल निवासी ग्राम घिकुडीया थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

22.    उमेश तड़स पिता मनीराम तड़स उम्र 32 साल निवासी भगत सिंह चौक वार्ड नंबर 19 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

23.    अशोक लाल बघेल पिता डगरेश्वर बघेल उम्र 25 साल निवासी सुलभ के पास     कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।

24.    हरीश सोनकर पिता स्व. खेलर सोनकर उम्र 28 साल निवासी मंदिर के पास भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

25.    तुलसी तांडी पिता देवराज तांडी उम्र 25 साल निवासी रवीन्द्र मंच के पीछे कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।

26.    वासु पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 20 साल निवासी आर व्ही एच कालोनी जागृति नगर थाना खमतराई रायपुर।

27.    दीपक पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 22 साल निवासी आर व्ही एच कालोनी जागृति नगर थाना खमतराई रायपुर।

28.    दीपक कपूर पिता देवराज उम्र 26 साल निवासी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र     नगर रायपुर।

29.    पुरूषोत्तम बजाज पिता राम बजाज उम्र 30 साल निवासी खालबाड़ा थाना गुढियारी    रायपुर।

30.    सूरज सक्सेना पिता ननकू राम सक्सेना उम्र 24 साल निवासी सुयश हॉस्पिटल के     पीछे कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

31.    राहुल नायक पिता राजेन्द्र नायक उम्र 34 साल निवासी आर व्ही एच कालोनी छोटापारा थाना खमतराई रायपुर।

32.    ललित बंश्रे पिता उत्तम बंश्रे उम्र 27 साल निवासी सतनामीपारा रायपुरा महादेव घाट थाना डी.डी.नगर रायपुर।

33.    समीर जनबंधु पिता सुरेन्द्र जनबंधु उम्र 28 साल निवासी सांई मंदिर के पास दुबे कालोनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।

34.    प्रीति साहू पिता नेतराम साहू उम्र 25 साल निवासी आदर्श नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर।  

35.    लोकेश्वर चन्द्राकर पिता नीलकंठ चन्द्राकर उम्र 22 साल निवासी रसनी थाना आरंग रायपुर।

36.    मनोज धीवर पिता रामेश्वर धीवर उम्र 25 साल निवासी मंदिर हसौद रायपुर।
 
37.    गौतम भारती पिता संतू भारती उम्र 21 साल निवासी महादेव घाट थाना डी.डी.नगर    रायपुर।

38.    टेमन हियाल पिता बंशी हियाल उम्र 28 साल निवासी सुयश हॉस्पिटल के पीछे पीला बिल्डिंग कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

39.    उपासना जगत पिता चक्रधारी जगत उम्र 26 साल निवासी संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
      
40.     भारती बाग पिता कमलबाग उम्र 30 साल निवासी संजय नगर थाना गुढियारी रायपुर।

41.    वीणा ताण्डी पिता सहदेव ताण्डी उम्र 35 साल निवासी आर डी ए कालोनी थाना गुढियारी रायपुर।

42.    डी कामराजू पिता डी मोहन राव उम्र 30 साल निवासी पटेल किराना स्टोर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

43.    कल्पना खरे पिता बाबू लाल खर्रे उम्र 45 साल निवासी सुयश हॉस्पिटल के पीछे बी एस यू पी कालोनी थाना सरस्वती नगर रायपुर।

44.    राहुल शर्मा पिता सुनील शर्मा उम्र 28 साल निवासी आर डी ए कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।

45.    श्रेया यादव पति सुरेश यादव उम्र 24 साल निवासी डॉ. राजेन्द्र नगर गोर्वधन चौक सिविल लाईन रायपुर।

46.    दीपक छुरा पिता सदा छुरा उम्र 22 साल निवासी जोगी नगर संतोषी नगर थाना  टिकरापारा रायपुर।
 
47.    प्रेमदास मानिकपुरी पिता द्वारिका दास मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी मठपुरैना बजरंग चौक थाना टिकरापारा रायपुर।

48.    आयुष सागर पिता संतोष सागर उम्र 22 साल निवासी श्रीराम मैदान संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

49.    पंकज भोण्डलेकर पिता अश्वनी भोण्डलेकर उम्र 22 साल निवासी काली नगर थाना     पंडरी रायपुर।
 
50.    नवीन गोस्वामी पिता नरहरे गोस्वामी उम्र 28 साल निवासी ताज नगर थाना पंडरी     रायपुर।

51    भीमाशंकर नायक पिता महेश नायक उम्र 26 वर्ष पता भवानी नगर जोरा    

52.    संदीप डोन्डेकर पिता रामेश्वर डोन्डेकर उम्र 24 साल निवासी कोसमखुंटा विकासखण्ड आरंग थाना आरंग जिला रायपुर।

53.    अजय निर्मलकर पिता इन्द्र गोपाल निर्मलकर उम्र 27 साल निवासी ग्राम तामासिवनी विकासखण्ड गोबरानवापारा थाना आरंग जिला रायपुर।
 
54.    इन्द्र कुमार साहू पिता जग्गू राम साहू उम्र 27 साल निवासी ब्रम्हदेव मंदिर के पास     बढ़ईपारा थाना गोलबाजार रायपुर।

55.    अभय अडवानी पिता विजय अडवानी उम्र 23 साल निवासी गांधी नगर पंडरी थाना     पंडरी रायपुर।

56.    सूर्यकांत मंझवार पिता स्व. शिव प्रसाद मंझवार उम्र 45 साल निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

57.    सत्यम देवानी पिता भागवत दास देवानी उम्र 24 साल निवासी लालदारी पारा जिला    महासमंुद।़

58.    सौरभ शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 29 साल निवासी संुंदर नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।

59.    संगीता मांझी पिता पुरूषोत्तम मांझी उम्र 42 साल निवासी मुर्रा भट्ठी थाना गुढियारी रायपुर।

60.    यमन बंजारे पिता तीजराम बंजारे उम्र 31 साल निवासी बसंत विहार गुढियारी रायपुर।

61.    सिप्रियन जैकब पिता एस. जैकब उम्र 40 साल निवासी राजीव विहार लोमला स्कुल रोड लिंगयाडीह जिला बिलासपुर।

62.    गोविंद यादव पिता विजय यादव उम्र 32 साल निवासी हनुमान नगर मठपारा थाना टिकरापारा रायपुर।

और भी

9 अधिकारियों को मिला अपर-डिप्टी कलेक्टर का प्रभार...

  राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें अपर-डिप्टी कलेक्टर का प्रभार सौंपा है।


देखें आदेश...


 

और भी

इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ में एफडीआई के खुले रास्ते

मुंबई में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के रास्ते खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताते हुए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की।
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के कारण अब तक छत्तीसगढ़ ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं। ये प्रस्ताव हाल ही में रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट समिट के दौरान प्राप्त हुए।
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने नई उद्योग नीति के माध्यम से निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछाया है। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को छह हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए कहा कि निवेशकों की पसंदीदा नीति बनाने के लिये हमने “न्यूनतम शासन-अधिकतम प्रोत्साहन” को सूत्रवाक्य के रुप में अपनाया है। इसके अंतर्गत हमने एनओसी की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अब क्लियरेंस हो रहे हैं। इससे निवेशकों को खासी राहत मिल रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा नई उद्योग नीति में निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए 1 हजार करोड़ रुपए अथवा एक हजार लोगों को रोजगार देने वाले उद्योगों को बी-स्पोक नीति का अवसर प्रदान किया गया है। इस नीति में 30 से 50 प्रतिशत तक एवं 200 से 450 करोड़ रुपए तक स्थायी पूंजी निवेश का प्रावधान किया गया है। 5 से 12 वर्ष तक नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, रोजगार एवं ईपीएफ प्रतिपूर्ति तथा प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए आकर्षक प्रावधान किये गये हैं।
 
मुख्यमंत्री ने बताया नये जमाने के उद्योगों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, कंप्यूटिंग, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आकर्षक प्रावधान रखे गये हैं। नवा रायपुर में हम डाटा सेंटर भी आरंभ कर रहे हैं। नवा रायपुर को हम आईटी हब के रूप में विकसित कर रहे हैं और यहां आईटी कंपनियों ने काम करना आरंभ कर दिया है। नवा रायपुर आधुनिक सुविधापूर्ण और व्यवस्थित शहर है साथ ही ग्रीनफील्ड शहर भी हैं जिससे आईटी इंडस्ट्री के विकास के लिए यहां भरपूर संभावनाएं हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स, फार्मा, टैक्सटाइल, फूड एंड एग्रो प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भी विशेष रियायत दी गई है। हम नवा रायपुर में फार्मास्यूटिकल पार्क भी स्थापित कर रहे हैं जो सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा फार्मास्यूटिकल पार्क होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास ग्राम नियानार में हम 118 एकड़ में नये औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने जा रहे हैं इससे यहां बड़े पैमाने पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों को स्थापना के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया बस्तर और सरगुजा को हमने सर्वाधिक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र के रूप में रखा है। यहां कोर सेक्टर प्रोत्साहन, आयरन और कोल रायल्टी में 50 से 100 प्रतिशत तक छूट है। सेस की प्रतिपूर्ति 150 प्रतिशत तक किये जाने का प्रावधान है।
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन्वेस्टर कनेक्ट मीट के दौरान अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के काउंसल जनरल श्री माइक हैंकी व रूस के काउंसल जनरल इवान फेटिसोव से मुलाकात की। इस दौरान काउंसल जनरल ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस मीट में उद्योग विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर सुश्री ऋतु सैन और सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।
 
कई प्रमुख उद्योग समूहों ने राज्य में निवेश के दिए प्रस्ताव
 
इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड ने राज्य में 2367 करोड़ के निवेश प्रस्ताव की घोषणा की। वहीं बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट ने राज्य में विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने की इच्छा जताई है, जिसके लिए उन्होंने 700 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। नया रायपुर में अस्पताल की स्थापना से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के राज्यों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। प्लास्टिक और टेक्सटाइल के क्षेत्र में अग्रणी वेलस्पन ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना साझा की है।  वहीं ड्रूल्स कंपनी ने पालतू जानवरों के आहार के उत्पादन को बढ़ाने के लिए राजनांदगांव में 625 करोड़ रुपये का निवेश की घोषणा की है। कंपनी द्वारा ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 30 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही क्रिटेक टेक्नोलॉजीज ने राज्य में आईटी क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये का निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। नन्टेक्स मशीनरी ने 45 करोड़ और नन्टेक्स इंडस्ट्रीज ने 39.50 करोड़ तथा पिडिलाइट इंडस्ट्रीज 80 करोड़ व विजन प्लस सिक्योरिटी ने 50 करोड़ के निवेश की योजना साझा की है। इन सबके साथ ही अन्य कंपनियों को मिलकर कुल 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को मिले हैं।
 
मीट के दौरान आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष श्री कुमार मंगलम बिड़ला ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में अपने उद्योगों के विस्तार के बारे में चर्चा की। आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ में वस्त्र, पेंट और आभूषण के क्षेत्र में निवेश की सम्भावना जताई है। वहीं गोदरेज समूह की कार्यकारी निदेशक तान्या डुबाश ने भी छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरक, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ मोल्डेड फर्नीचर निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावना व्यक्त की है। 
 
ऊर्जा, इस्पात, और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में अग्रणी एस्सार ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार डॉ हसीब द्रबू ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, इस्पात और खनन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं जताई हैं। वहीं,  क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री संतोष कटारिया ने मुलाकात के दौरान कहा खनिज संसाधन और सुलभ कुशल श्रमिक को राज्य में वस्त्र उद्योग के लिए अच्छी संभावनाएं हैं।
 
आधारभूत संरचना निवेशकों के अनुकूल
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि नवा रायपुर में 1.6 बिलियन डालर का निवेश किया गया है जिससे यहां की अधोसंरचना देश के सबसे शानदार शहरों जैसी है। यही नहीं अगले पांच वर्षों में यहां 2.1 बिलियन डालर की नई परियोजनाएं भी आरंभ की जाएंगी। छत्तीसगढ़ में आईआईटी भी हैं, आईआईएम भी हैं तो स्वाभाविक रूप से इंडस्ट्री के लिए सक्षम तकनीकी लोग यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी शानदार है। रांची, विशाखापट्नम तथा हैदराबाद के लिए एक्सप्रेसवे तैयार किये जा रहे हैं जो शीघ्र ही तैयार हो जाएंगे। रेल, रोड तथा एयर कनेक्टिविटी छत्तीसगढ़ में शानदार है। सबसे ज्यादा निवेश रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे कनेक्टिविटी के लिए किया गया है। इससे यहां के उद्योग जगत को माल ढुलाई में बड़ा लाभ होगा।
 
ऊर्जा और खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ अग्रणी
 
मुख्यमंत्री ने बताया खनिज संसाधनों और विद्युत उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से हैं। जो कोर इंडस्ट्री के लिए सबसे जरूरी खनिज हैं, जैसे कोयला, लोहा और बाक्साइट आदि, यह छत्तीसगढ़ में प्रचुरता से है और स्वाभाविक रूप से हमारा प्रदेश स्टील, सीमेंट और एलुमीनियम आदि के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से है। 25 हजार मेगावाट उत्पादन क्षमता के साथ छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट राज्य है। देश के 16 प्रतिशत स्टील और 15 प्रतिशत एल्यूमीनियम का उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जो टिन का उत्पादन करता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीथियम जरूरी है। छत्तीसगढ़ में न केवल लीथियम के बड़े भंडार मिले हैं अपितु हम लीथियम ब्लाक की नीलामी करने वाले पहले राज्य हैं।
और भी

भारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है।  
 
आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है।
 
झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री और पुरुष को दिखाया गया है। इनके शरीर एवं कपड़ों पर 'राम-राम' शब्द अंकित है। इन्हें रामचरितमानस का पाठ करते हुए दिखाया गया है। इसके पास घुंघरुओं का प्रदर्शन किया गया है, जो भजन के लिए उपयोग होते हैं। बीच के हिस्से में आदिवासी संस्कृति के पहनावे, आभूषण, कलाकृतियां और कला परंपराएं दर्शाई गई हैं। इस भाग में तुरही वाद्य यंत्र और सल्फी वृक्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो बस्तर के लोकजीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। झांकी के पीछे मयूर का अंकन किया गया है, जो कि लोक जीवन के सौंदर्य और जीवंतता का प्रतीक है। झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और प्रकृति से जुड़ी आध्यात्मिकता को गहराई से उजागर किया गया है।
और भी