छत्तीसगढ़
PM जनमन योजना से बदली कबीरधाम के बैगा परिवारों की जिंदगी
महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मध्य है अटूट सांस्कृतिक सम्बन्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी में आयोजित तीन दिवसीय बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने इस महती अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले मराठी समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और समाज के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की।
मैनपाट की 2 नाबालिग छात्राएं रविवार से लापता, FIR दर्ज
सरगुजा जिले के मैनपाट की 2 नाबालिग छात्राएं रविवार से लापता हैं। दोनों छात्राएं रविवार को घर से हॉस्टल जाने के नाम पर निकली थीं।
दोनों छात्राओं को परिजनों ने मंगलवार को दूसरे गांव में घूमते हुए देखा था और घर वापस लेकर आए, लेकिन वे फिर से गायब हो गईं।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के ग्राम पैगा निवासी कक्षा नवमीं की दो छात्राएं क्रिसमस के अवकाश पर अपने घर आई थीं।
दोनों छात्राएं कमलेश्वरपुर के सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ती हैं। रविवार को दोनों छात्राएं बस में सवार होकर कमलेश्वरपुर जाने के लिए निकलीं, लेकिन हॉस्टल नहीं पहुंचीं।
छात्राओं के परिजन मंगलवार को कमलेश्वरपुर हॉस्टल पहुंचे तो वहां पता चला कि छात्राएं हॉस्टल नहीं लौटी हैं। परिजनों ने छात्राओं की खोजबीन की तो वे मैनपाट के एक गांव में मिलीं।
परिजन उन्हें लेकर गांव वापस आए, लेकिन कुछ देर बाद ही छात्राएं फिर से गायब हो गईं। लातपा दोनों छात्राओं के पास फोन है, जो चालू है, लेकिन वे फोन नहीं उठा रही हैं।
परेशान परिजनों ने छात्राओं के गुमशुदगी की सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश कर रही है।
उनके फोन का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। मैनपाट का क्षेत्र मानव तस्करी के लिए कुख्यात है। पहले भी मैनपाट इलाके से बड़ी संख्या में लड़कियों को काम करने के लिए शहरों में ले जाया जाता है।
परिजनों को आशंका है कि नाबालिग छात्राएं मानव तस्करों के चंगुल में न फंस जाएं।
पेंगोलिन तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन तस्कर पकड़ाए
राज्य सरकार द्वारा चालू खरीफ सीजन में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान
कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार
नामांतरण के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
मुख्यमंत्री ने धमतरी में स्वामित्व कार्डो के वितरण का किया शुभारंभ
बालोद में सर्वसुविधायुक्त 400 सीटर ऑडिटोरियम और नालंदा परिसर का होगा निर्माण
उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पीएम सूर्यघर योजना: अब तक आए जिले में 540 आवेदन, 22 मकानों में लगा चुके रूफटॉप सोलर पैनल
मुख्यमंत्री ने मेरे कांधे पर हाथ रखा और नया हौसला दिया- हितग्राही मनोज
ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर के विकास में महापौर एजाज ढेबर सबसे बड़ा रोड़ा थे- मीनल चौबे
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि नगर निगम का मूल कार्य जनता को व्यवस्थित शहर, पानी, सफाई और बिजली देना होता है। महापौर इन सभी क्षेत्रों में नाकाम रहे। शहर में ना तो विकास हुआ और ना ही जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल पायी 2019-20 से लेकर 2023-24 तक केंद्र सरकार के द्वारा 1254 करोड़ 36 लाख 44 हजार रुपए नगर निगम को मिले। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सफाई के लिए 74 करोड़ 60 लख रुपए मिले। पैसों का सही प्रबंधन करने में महापौर नाकामयाब रहे। परिणाम स्वरूप जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ा करोड़ों रुपए पेयजल योजना के लिए दिए गए जनता पेयजल के लिए तरसते रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर और बलौदाबाजार में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 6 जनवरी को रायपुर और बलौदाबाजार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 6 जनवरी को दोपहर एक बजे रायपुर के स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी अधिवेशन में शामिल होंगे।
मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हमने हर वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में विकास का उजियारा लाने की बड़ी पहल की है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। गरियाबंद विशाल वन क्षेत्र और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध जिला है। यहां बड़ी संख्या में विशेष पिछड़ी जनजातियां निवास करती हैं, जिनकी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार मोदी की गारंटी के हर वायदे को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज गरियाबंद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

