छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

शिवाजी राज्याभिषेक उत्सव पर मराठा समाज ने निकाली बाइक रैली

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हिंदवी स्वराज संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक उत्सव पर मराठा समाज के लोगों ने रविवार को मां तुलजा भवानी मंदिर में आरती के बाद प्रात: 9 बजे बाइक रैली निकाली। यह रैली आमातालाब रोड, अंबेडकर चौक से होती हुई छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंची। यहां राज्याभिषेक किया गया। इसके बाद बाइक रैली घड़ी चौक से सदर बाजार होती हुई ए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची। संध्या 6 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में महाआरती होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप में मराठा के अध्यक्ष रविन्द्र माने, सौरभ मगर, घनश्याम रकटाटे, रिशभ घोरपड़े, मुकेश पवार, विनोद रणसिंंग, विश्वजित कृदत्त, दिपक लोंढे, कविता बाबर, अशोक कावड़े, आशालता, अनिता बाबर, माला पवार, ममता बाबर, मोनी भोसले, नीरू भाण्डुलकर, जुली निम्बाडकर, मीतू पवार, नीलू पवार, संगीता मगर, विभा मगर, किरण होलकर, राखी जांचक, रितुराज पवार, अभिषेक जाधव, सिद्धार्थ पवार, अभिषेक जगताप, सीमा पवार, निभा पवार, रश्मि पवार, कल्पना रणसिंग, कविता पवार, सतीश पवार, योगेश गांधी, दिलीप सोनी आदि उपस्थित थे।
और भी

समय से उचित परामर्श मिलने पर खुद की जान लेने का बदला विचार

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। युवा वर्ग में ऑनलाइन दोस्ती करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई बार लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अक्सर लोग सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती कर अपनी निजी जानकारी तक साझा कर देते है जिसका उपयोग साइबर अपराधी अपने फायदे के लिए करते हैं। इस तरह के अपराध में गिरफ्त व्यक्ति समाज में बदनामी के डर से आत्महत्या तक करने के बारे में भी सोचने लग जाते है।

ऐसा ही कुछ दुर्ग में रहने वाले 32-वर्षीय आशीष (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ जिन्होंने बीते दिनों सोशल साइट फेसबुक पर अनजान युवती का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसे वह किसी परिचित का नाम समझकर उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया।`कुछ दिनों तक सामान्य बातचीत के बाद एक दिन मेरे नम्बर में आपत्तिजनक मैसेज आया, उसके कुछ देर बाद वीडियो कॉल से अश्लील वीडियो किया गया। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप पर 20,000 रुपये की मांग करते हुए मेरी आपत्तिजनक वीडियो भेजी गई। रुपये नही देने पर सामने वाले व्यक्ति ने उस वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी दी। नम्बर ब्लॉक करने पर अलग-अलग नम्बर से मैसेज कर पैसे की मांग की गई ऐसा नही करने पर सोशल मीडिया के माध्यम से छवि धूमिल करने की बात भी कही गई। कई दिनों तक हुई ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद आत्महत्या करने जैसे विचार मन मे आने लगे थे,’’ आशीष ने बताया ।

मानसिक अस्वस्थता के कारण आशीष ने आत्महत्या से बचाव के प्रति जागरूक करने वाले सहयोगी को अपनी सारी स्थिति बताई, उनके द्वारा मिले उचित परामर्श ने आत्महत्या करने से बचाया। उन्होंने फिर पुलिस से सहायता भी ली ।

आत्महत्या रोकथाम और जागरूकता के प्रति कार्य कर रहे डॉ.सन्दीप ताम्रकर (जिला कार्यक्रम प्रबन्धक दन्तेवाड़ा) ने बताया: ” कुछ दिन पहले उन्हें ‘आत्महत्या रोकथाम परामर्श’ के लिये जारी किए गए नम्बर 94252 42707 पर आशीष का कॉल आया, शुरुआत में हिचकिचाहट के साथ उसने अपनी समस्या विस्तार से बताई। तदुपरान्त, ‘टॉक थेरेपी’ आत्मघाती विचारों का आकलन करने का एक प्रभावी तरीका अपनाते हुए आशीष के अवसाद के स्थिति की जानकारी ली और प्रश्नों को सावधानी, चिंता और करुणा के साथ पूछा गया। इस तकनीक से आशीष के उदासी को कम करके यह आश्वासन दिया गया कि अगर कभी ऐसे विचार आये तो अपना ध्यान किसी अन्य जगह पर केंद्रित करें। इसके बाद आशीष को साइबर अपराध सम्बन्धी सलाह के लिये साइबर विशेषज्ञ का नम्बर देकर पुलिस सहायता के लिये मदद की गई”

डॉ.ताम्रकर ने बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के लिये अपील करते हुए कहा: “फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया में अपना मोबाइल नंबर न डालें। अपरिचित व्यक्ति से वीडियो कॉलिंग कभी न करें। यदि कोई व्यक्ति ब्लैकमेल करे तो अपना सोशल एकाउंट तुरन्त बन्द करे या पुलिस सहायता केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज करें। गम्भीर स्थिति होने पर घबराएं नही, अगर मन मे आत्महत्या करने जैसे विचार आये तों निम्न नम्बर 94252 42707, 74772 62777 पर कॉल कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।”


 

साइबर विशेषज्ञ शरद खरे ने बताया: ” साइबर अपराधियों द्वारा आजकल लड़कियों को पैसों देकर सोशल मीडिया में दोस्ती करके अंतरंग वीडियो कॉलिंग के जाल में फंसा रहे हैं। फिर उन अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई माध्यम से रुपयों की मांग कर रहे है। लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मौजूद अनजान लोगों के जाल में फंसने से बचना चाहिए। साथ ही अपनी निजी बातों को ऐसे लोगों से साझा न करें। अगर कोई व्यक्ति इस तरह ब्लैकमेलिंग से प्रताड़ित हो रहा हो तो तुरंत ही नजदीकी पुलिस स्टेशन में अपनी समस्या बताएं।

 

और भी

निगम ने 20 स्थानों से हटाया कब्जा, वसूला 20 हजार का जुर्माना

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर 10 जून को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। निगम का बुलडोजर शुक्रवार को ओम शांति ओम चौक पहुंचा। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में तोडफ़ोड़ दस्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारियों की टीम ने अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर कार्यवाही की। 20 स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए, वहीं बारंबार निर्देश देने के बाद भी पुन: दुकान लगाने वाले ठेले को निस्तेनाबुत किया गया। टीम में सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, जगदीश तिवारी एवं बालकृष्ण नायडू विशेष रूप से मौजूद रहे। ओम शांति ओम चौक के पास सड़क पर मलबा बिखेरने वाले दुकानदार से 15000 जुर्माना लिया गया वहीं ओम शांति ओम चौक से कालीबाड़ी की ओर सड़क बाधा कर मलबा फैलाने वाले दुकानदार से 5000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार से सड़क बाधा करने वालों से 20000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

ओम शांति ओम चौक के पास ही दुकानदार ने रेत और गिट्टी का ढेर सड़क किनारे लगा दिया था जिससे आवागमन में काफी परेशानियां हो रही थी जिसको देखते हुए दुकानदार से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई है तथा चेतावनी देते हुए 2 दिन के मोहलत देते हुए मलबा को हटाने के निर्देश अधिकारियों ने दुकानदार को दिए है। ओम शांति ओम चौक के करीब कुछ लोग अवैध रूप से बांस, बल्ली की सहायता से दुकान संचालित कर रहे थे तथा सड़क किनारे ही ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहे थे। निगम ने कई बार इन्हें समझाइस दे रखी थी, परंतु अवैध रूप से ठेला लगाने वाले बाज नहीं आ रहे थे, जब जेसीबी पहुंची तो ठेले को ध्वस्त करते हुए निगम ने जब्ती की कार्यवाही की है।

इधर ओम शांति ओम चौक से कालीबाड़ी चौक तक के बायी अवैध दुकानें तथा ठेलों को हटाने की कार्यवाही निगम ने की है। उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से कहीं भी अव्यवस्थित तरीके से ठेला एवं दुकान होने के कारण आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं सड़क में जगह नहीं मिलने से जाम लगने की संभावना भी बढ़ जाती है तथा दुर्घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में भी अवैध रूप से लगाए गए दुकानों एवं ठेलों को हटाना आवश्यक हो गया था। जिसके चलते निगम प्रशासन ने अभियान के तहत ऐसे अतिक्रमण को हटाने का अभियान चला रखा है। विगत दिनों पूर्व आकाशगंगा क्षेत्र में तथा नेहरू नगर चौक के समीप अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई थी। अवैध अतिक्रमण हटने के बाद शहर साफ, सुथरा दिखाई दे रहा है। वहीं राहगीरों को भी आवागमन में सुविधा हो रही है।
और भी

मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल के माता-पिता से बात कर उसकी सकुशल वापसी का दिलाया भरोसा

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने बालक राहुल साहू के माता-पिता से बात कर उन्हें राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को बाहर निकालने के लिए मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

वहीं अब जानकारी मिली है कि राहुल के बचाव के लिए रोबेट की ली जाएगी मदद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने अधिकारियों को दिए निर्देश। सूरत के महेश अहीर ने अपने इनोवेशन बोरवेल रेसक्यू रोबेट की विशेषता को लेकर किया था ट्विट। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे।

 

 

और भी

भेंट-मुलाकात : पत्थलगांव के लिए रवाना हुए सीएम बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल पुलिस लाइन हेलीपैड से सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला और पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार में आम जनता से भेंट मुलाकात करने के बाद पत्थलगांव पहुंचेंगे। पत्थलगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम पत्थलगांव में करेंगे और इस दौरान वे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

और भी

ट्रैक मरम्मत के लिए बंद रहेगा बरबंदा समपार फाटक

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर रेल मंडल के सिलयारी-मांढ़र सेक्शन के बरबंदा गेट समपार फाटक कमाक 408 (किमी.813/25-27 अप लाइन) समपार फाटक पर रेलवे ट्रैक की आवश्यक मरम्मत का कार्य सोमवार 13 जून को रात्रि 8 बजे से मंगलवार 14 जून शाम 6 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

और भी

आरआरबी परीक्षा के लिए रेलवे दे रहा स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीकृत रोज़गार अधिसूचना 01/2019 (एनटीपीसी) के अंतर्गत स्नातक एवं पूर्व-स्नातक पदों के लिए द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 12 से 17 जून तक रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के रायपुर, भिलाई एवं दुर्ग शहरों के कुल 06 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 28680 उम्मीदवार सम्मिलित होंगे। उपर्युक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों सहित अन्य केंद्रों पर पहुँचने के लिये 05 स्पेशल गाड़ियाँ भी चलाई जा रही हैं।


(1) गाड़ी संख्या 08030 08029 शालीमार -दुर्ग-शालीमार रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल 20 कोचों के साथ चलाई जा रही है जिसमें 02 एसएलआर,16 स्लीपर 02 एसी-3 कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 08030 शालीमार दुर्ग रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल दिनांक 13 जून 2022 को 15:35 बजे शालीमार से रवाना होगी 15:48 बजे संतरागाछी, 18:00 बजे खड़कपुर, 18:45 बजे झारग्राम, 19:25 बजे घाटशिला, 20:20 बजे टाटानगर, 21:28 बजे चक्रधरपुर, 22:22 बजे मनोहरपुर, 23:05 बजे राउरकेला, 23:40 बजे राजगंगपुर, 00.45 बजे झाड़सुगुड़ा, 01:08 बजे ब्रजराजनगर ,01:58 बजे रायगढ़, 03:07 बजे चांपा, 4:30 बजे बिलासपुर, 5:31 बजे भाटापारा, 6:40 बजे रायपुर 7:16 बजे भिलाई, 7:45 बजे दुर्ग दिनांक 14 जून 2022 को पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08029 दुर्ग- शालीमार रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल दिनांक 17 जून 2022 को दुर्ग से 18:35 बजे रवाना होकर 19:07 बजे भिलाई, 19:32 बजे रायपुर, 20:48 बजे भाटापारा, 22:00 बजे बिलासपुर, 23:11 बजे चांपा, 00:24 बजे रायगढ़, 1:15 बजे ब्रजराजनगर, 1:50 बजे झाड़सुगुड़ा, 2:46 बजे राजगंगपुर, 3:20 बजे राउरकेला, 4:02 बजे मनोहरपुर, 5:05 बजे चक्रधरपुर, 6:15 बजे टाटानगर, 7:18 बजे घाटशिला 8:00 बजे झारग्राम, 8:47बजे खड़कपुर 11:02 बजे संतरागाछी, 11:35 बजे शालीमार दिनांक 18 जून 2022 को पहुंचेगी।

(2) गाड़ी संख्या 08501/ 08502 विशाखापट्नम -जबलपुर-विशाखापट्नम के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। दिनांक 10 जून 2022 (शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 08501 विशाखापट्नम-जबलपुर परीक्षा स्पेशल विशाखापट्नम से 10.45 बजे रवाना होकर 11.50 बजे विजयनगरम, 12.45 बजे श्रीकाकुलम रोड़, 13.47 बजे पलासा, 14.45 बजे ब्रह्मापुर, 16.45 बजे खुर्दारोड, 17.15 बजे भुवनेश्वर, 17.50 बजे नरज मारथापुर , 18.42 बजे ढेंकानल, 19.35 बजे ताल्चर रोड़, 20.02 बजे अंगुल, 21.25 बजे रैराखोल, 22.45 बजे सम्बलपुर दूसरे दिन 00.10 बजे झारसुगुड़ा रोड़, 03.15 बजे बिलासपुर, 05.50 बजे अनूपपुर, 09.05 बजे कटनी साउथ होते हुये शनिवार को 10.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08502 जबलपुर-विशाखापट्नम परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस जबलपुर स्टेशन से दिनांक 11 जून 2022 (शनिवार) को 13.35 बजे रवाना होकर 15.00 बजे कटनी साउथ, 18.25 बजे अनूपपुर, 21.50 बजे बिलासपुर, दूसरे दिन 01.20 बजे झारसुगुड़ा रोड़, 02.15 बजे सम्बलपुर, 03.42 बजे रैराखोल, 05.12 बजे अंगुल, 05.22 बजे ताल्चर रोड़, 06.07 बजे ढेंकानल, 06.55 बजे नरज मारथापुर, 07.30 बजे भुवनेश्वर, 08.00 बजे खुर्दारोड, 10.05 बजे ब्रह्मापुर, 11.07 बजे पलासा, 12.07 बजे श्रीकाकुलम रोड़, 13.05 बजे विजयनगरम होते हुये रविवार को 14.00 विशाखापट्नम बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 12 स्लीपर, 01 एसी-3 और 01 एसी-2 कोच सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी |

(3) गाड़ी संख्या 08301/ 08302 संबलपुर -दुर्ग -संबलपुर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। दिनांक 10 जून 2022 (शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 08301 संबलपुर-दुर्ग परीक्षा स्पेशल संबलपुर से 20:30 बजे रवाना होकर 21:05 बजे बरगढ़ रोड, 22:00 बजे बालांगीर, 23:00 बजे टिटलागढ़, 00:05 बजे काटाभांजी, 00:35 बजे हरिशंकर रोड, 1:05 बजे खरियार रोड, 1:38 बजे बागबाहरा, 2:30 बजे महासमुंद, 4:15 बजे रायपुर, 5:30 बजे दिनांक 11 जून 2022 (शनिवार) को दुर्ग पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08302 दुर्ग संबलपुर परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से दिनांक 11 जून 2022 (शनिवार) को 21:00 बजे रवाना होकर 22:00 बजे रायपुर, 23:25 बजे महासमुंद, 00:05 बजे बागबाहरा, 00:40 बजे खरियार रोड, 01:05 बजे हरिशंकर रोड, 01:30 बजे काटाभांजी, 2:40 बजे टीटलागढ़, 3:55 बजे बालांगीर, 4:28 बजे बरगढ़ रोड, 5:15 बजे संबलपुर दिनांक 12 जून 2022 रविवार को पहुंचेगी। इस गाड़ी में 02एसएलआर, 01 स्लीपर और 10 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, कुल 13 कोच रहेंगे।
और भी

तेंदुए ने बकरियों का किया शिकार, गांव ने दहशत…

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महासमुंद में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के एक गांव में देर रात तेंदुए ने खलिहान में बंधी 5 बकरियों को मार डाला।

मिली जानकारी के मुताबिक बकमा निवासी वसीम रजा के घर के पास बने खलिहान में तेंदुआ पहुंचा था। देर रात करीब 2 बजे के आसपास की घटना है। गांव से लगे जंगल से तेंदुए की आने की संभावना जताई जा रही है। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के बकमा गांव की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी. पंचनामा कर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने आसपास के गांव कोटरीपानी, मनबाय, टोंगोपानी सहित अन्य गांवों में मुनादी कराई है। तेंदुए को देखते हुए अलर्ट रहने और वन विभाग को सूचित करने की अपील की है। बागबाहरा रेंजर विकास चंद्राकर ने पुष्टि की है।
और भी

रायपुर में राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग रैंकिंग प्रतियोगिता 17 से 19 तक

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में नेशनल रैंकिंग रोलर स्केटिंग रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 19 जून तक कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, रायपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 राज्यों के 3000 खिलाड़ी भाग लेने रायपुर पहुंच रहे हैं।

आयोजन समिति एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रोलर स्केटिंग संघ भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है, जो विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में 35 से अधिक प्रमाणित कोच 4 से 23 आयु वर्ग समूह में 12 सौ से अधिक खिलाड़ियों को रोलर स्केटिंग खेलों का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। राज्य के खिलाड़ियों ने 2003 से अबतक अंतरराष्ट्रीय एवं एशियाड खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए हैं। प्रवीण जैन ने प्रतियोगिता की विधिवत जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदान कर उन्हे आमंत्रित किया है।
 
राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष किशोर भंडारी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून रखी गई थी, यह प्रतियोगिता पूर्णता ओपन है। संपूर्ण प्रतियोगिता के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं खिलाड़ियों के ठहरने भोजन एवं खिलाड़ियों को लाने ले जाने हेतु बसों की व्यवस्था कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना स्थित परिसर में की गई है आवश्यकता होने पर खिलाड़ियों का डोप टेस्ट अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार किया जा सकता है।
 
कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के प्रवक्ता डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि सभी स्पर्धा भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ के मापदंडों तथा निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा नियुक्त रैफरी अधिकारियों द्वारा संपन्न की जाएगी रोड रैश इंद्रप्रस्थ फेस 2 रायपुरा रोड पर तथा रिंग रेस कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना रायपुर स्थित 200 मीटर के अंतरराष्ट्रीय बैंड रोलर स्केटिंग रिंग में प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
और भी

जिले की पहली एमडी पैथोलाजी गोल्ड मेडलिस्ट बनी डॉ. प्रीती साहू, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा निवासी डॉ. प्रीति साहू ने एमडी पैथोलाजी अध्ययन के दौरान गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढाया है। उन्होने एमडी पैथोलाजी की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ. प्रीति साहू ने एमडी पैथोलाजी कोर्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली जिले की पहली डॉ. होने का गौरव प्राप्त किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ. साहू को विगत दिनों महाराष्ट्र के वर्धा स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कलेक्टर रानू साहू ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए डॉ. साहू को गोल्ड मेडल पहनाकर आज सम्मानित किया। कलेक्टर ने डॉ. साहू को अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए बधाई दी। साथ ही पैथोलाजिस्ट के रूप में बीमारियों के पहचान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

 
उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रीति साहू कोरबा के प्रसिद्व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र साहू और मेडिकल कॉलेज कोरबा में महिला चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही डॉ. ज्योति साहू की पुत्री है। डॉ. साहू के पति डॉ. अनुपम आनंद कलकत्ता के मेडिकल कॉलेज में एमसीएच यूरोलॉजी में अध्ययनरत है। उनके छोटे भाई भी मेडिकल कॉलेज रायपुर में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है। डॉ. साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजन व अपने परिवार को दिया है। उन्होने पैथोलाजी के क्षेत्र में सेवाएं देकर बीमारियों का प्रथम स्तर पर ही पहचान कर बीमारी को फैलने से रोककर उसका निदान करने को अपना उद्देश्य बताया। डॉ. साहू की स्कूली शिक्षा डीपीएस कोरबा से हुई हैं। उन्होने एमबीबीएस और एमडी की पढाई वर्धा स्थित दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस से संबद्व जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से पूरी की है। इनका शोधपत्र एन्डोस्कोपिक बायोप्सी के द्वारा आहार नली में विभिन्न प्रकार के जख्मों व बीमारियों के अध्ययन के बारे में अंतराष्ट्रीय जनरल में भी प्रकाशित हो चुका है। इसके अतिरिक्त डॉ. साहू के छह शोधपत्र भी प्रकाशित हो चुके है।
और भी

खड़ी ट्रक में जा घुसी स्कूटर, 2 युवकों को मौत…

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित ग्राम सांकरा में ब्रिज के ऊपर खराब स्थिति में खड़ी ट्रक के पीछे स्कूटर जा घुसी। इस हादसे में स्कूटर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर के साथ ट्रक के डाला का दरवाजा मुड़ भी गया। युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जिसे देख ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों का शव गाड़ी में रखवाया और धरसीवा के लिए रवाना किया। पुलिस ने युवकों के मोबाइल से उनको परिजनों से संपर्क कर इसके बारे में सूचना दी। मृतक का नाम मनीष व नीतेश बताया जा रहा है।

और भी

कलेक्टर बंगले में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर बंगला परिसर में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुबह कलेक्टर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर भीम सिंह को देते हुए घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना बुधवार की रात की है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह कलेक्टर भीम सिंह के बंगले में डयूटीरत नगर सैनिक की टुकड़ी सुरक्षा व अन्य व्यवस्था की जायजा लेते हुए परिसर का भ्रमण कर रही थी। भ्रमण के दौरान कलेक्टर परिसर के पीछे पहुंचे नगर सैनिको की नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। जो फांसी के फंदे पर झूल रहा था। नगर सैनिकों ने तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर भीम सिंह व सुरक्षा में तैनात मुख्य अधिकारी को दी। साथ ही नगर सैनिकों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। नगर सैनिकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर लाश की शिनाख्ती भी की पर परिसर के आसपास रह रहे लोग ने युवक की शिनाख्ती नहीं कर पाए। काफी देर तक पुलिस युवक की शिनाख्ती का प्रयास करते रही पर युवक के बारे में जानकारी न मिलने पर उन्होंने शव का पंचनामा कर उसे फांसी के फंदे से उतारकर । पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मर्च्युरी कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है।
और भी

मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन किया। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हम सबको प्रेरित करती हैे।
और भी

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने 9 जून को अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हेल्थ प्राइड अवार्ड से सम्मानित डॉक्टरों को सम्मानित किया। कोविड-19 संकट के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 32 डॉक्टरों और चिकित्सा संस्थानों को हेल्थ प्राइड अवार्ड प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इन डॉक्टरों को अपने निवास में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, देवेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिव दुबे उपस्थित हैं


मुख्यमंत्री ने लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित पद्मश्री डॉ एटी दाबके और डॉ पीएस देशपांडे सहित हेल्थ प्राइड अवार्ड से सम्मानित डॉक्टरों को सम्मानित किया।
और भी

जिला अस्पताल से बंदी फरार, आरक्षक निलंबित…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिला जेल खोखरा जांजगीर में दुष्कर्म के आरोपित की तबीयत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां के सामान्य वार्ड से वह फरार हो गया। जेल प्रबंधन ने सुरक्षा में तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

मुलमुला थाना क्षेत्र के एक मामले में धारा 363 ,366, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज अपराध में तोरवा बिलासपुर निवासी दुर्गा प्रसाद साहू जिला जेल में बंद था। मंगलवार को उसे सीने में दर्द हुआ तो उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के सामान्य वार्ड में उसका उपचार चल रहा था। रात लगभग 12बजे वह पानी पीने के बहाने वार्ड से बाहर निकला और फरार हो गया। सुरक्षा में तैनात प्रहरी ने आसपास पतासाजी की इसके बाद जब वह नहीं मिला तो इसकी सूचना जेलर को दी गई। प्रहरी की लापरवाही से यह घटना हुई है। जेलर ने सुबह एक टीम गठित कर उसके घर सहित अन्य ठिकानों में उसकी तलाश कराई मगर कोई पता नहीं चल सका है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी एक बार बंदी जिला अस्पताल से उपचार करा कर वापस जेल चला गया था। दूसरी बार जब वह अस्पताल में भर्ती हुआ तो प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया ।इस संबंध में जेलर डीडी टोंनडर का कहना है कि बंदी की तलाश की जा रही है। उसकी सुरक्षा में तैनात प्रहरी सोनू राम साहू को निलंबित कर दिया गया है, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।
और भी

जल्द ही रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच होंगे : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से  मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। जल्द रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच होगा जिसमें विजेन्दर सिंह का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा।

और भी

केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कर रही प्रयास : अशोक

रायपुर(छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम नवागांव में आयोजित किसान चौपाल में कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ राज्य सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है।

सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले किसानों को वर्मी कंपोस्ट जबरन थमाया जा रहा है तथा अप्रमाणित वर्मी कंपोस्ट नहीं लेने वाले किसानों को कृषि ऋण से वंचित किया जा रहा है। श्री बजाज ने धान खरीदी में लेट लतीफी, नया रायपुर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान का चोला ओढ़ कर उनका शोषण करना चाहती है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेशी राम साहू , जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, नत्थू राम साहू, किशोर देवांगन , मनीष देवांगन, चेतन साहू, टीकम साहू , कैलाश तिवारी , टिकेंद्र साहू, नवल किशोर साहू मनीषा साखरे, शशि ठाकुर, गुहाराम साहू, मिथलेश साहू, द्वीज़ राम साहू , इतवारी चक्रधारी, मुकुंद मेश्राम आदि उपस्थित थे।

और भी

मछली पकड़ने तालाब में फेंका जाल, हाथ आया 4 फ़ीट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप…

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जगदलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक तलाब में एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसमें मगरमच्छ फंस गया। गांव वालों को जब इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। जिसके बाद मौके पर पंहुची डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया गया कि रोज की तरह मछुआरा गोरोमुंडा तालाब में मछली पकड़ रहे थे।

तभी अचानक मछुआरे के जाल में एक 4 फ़ीट की मादा मगरमच्छ फंसा गई। ये देखकर मछुआरा हैरान रह गया। जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंसने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते गांव मे हड़कंप मच गया। डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मौके पर पहुंचकर मादा मगरमच्छ को बांधकर अपने साथ चित्रकोट इंद्रावती नदी में ले जाकर सही सलामत छोड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ 4 फ़ीट के होने के साथ ही 20 किलोग्राम वजनी है फिलहाल मगरमच्छ को नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

और भी