छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करने 17 हाइवा सहित 1 लोडिंग मशीन जप्त

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने कल मध्य रात से आज शाम तक कसडोल विकासखंड अंतर्गत बल्दाकछार रेत घाट में छापा मारकर कुल 17 हाईवा व एक लोडिंग मशीन जप्त कर ली गई है। जप्त मशीनों को कसडोल थाना के सुपुदर्गी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार वर्षा काल में रेत का उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित है। परंतु इसके बावजूद इस रेत घाट में चोरी छिपे मध्य रात के बाद रेत उत्खनन की शिकायत कुछ दिनों से प्राप्त हो रही थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने गोपनीय तरीके से छापामार कर उक्त वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की। बल्दाकछार की सीमा एक तरफ महासमुंद जिले से से होने के कारण रेत वाहन उस जिले की ओर भाग जाते हैं। परंतु इस बार रात में ही खनिज विभाग की टीम ने महासमुंद जिले के तरफ से आते हुए नाकेबंदी कर उक्त कायर्वाही को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया।
और भी

फोटोग्राफी और विडियोग्राफी टेक्नॉलाजी का उपयोग कर अधिकारी करें कार्य की समीक्षा : कलेक्टर

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर भिलाई नगर के दौरे पर निकले थे, जहां उन्होंने आकाशगंगा सब्जी मंडी का मुआयना किया और पार्किंग व सफाई व्यवस्था को लेकर लोकल दुकानदारों से चर्चा की। मंडी में उन्हें कुछ जगह सफाई को लेकर अव्यवस्था दिखाई दी, जिस पर उन्होंने अपने साथ उपस्थित अधिकारियों को कार्य की प्रगति पर पैनी नजर रखने के लिए फोटोग्राफी और विडियोग्राफी जैसी टेक्नॉलाजी का उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने अधिकारियों को कार्य के प्रोग्रेस की स्थिति जानने के लिए प्री व पोस्ट फोटोग्राफी तथा विडियोग्राफी करवाने के लिए कहा ताकि तुलनात्मक आधार पर आसानी से वस्तु स्थिति की समीक्षा की जा सके। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान पब्लिक प्लेस का दुरूपयोग न हो इसके लिए भी उपस्थित अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा।
 
उचित प्रबंधन के लिए अकाशगंगा की सब्जी मंडी होगी शिफ्ट : कलेक्टर ने सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी के अध्यक्ष एवं वहां के व्यापारियों के साथ चर्चा की। जिसमें अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सीमित क्षेत्र होने के चलते सब्जी मंडी के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। सब्जी मंडी में पार्किंग व लोडिंग अनलोडिंग के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित जोन कमिश्नर को सब्जी मंडी के 110 व्यापारियों के साथ अवकाश के दिन मीटिंग लेने के लिए कहा। जहां व्यापारियों के साथ ही चर्चा करके प्लान बनाने व जमीन चिन्हित करने की बात कही ताकि भविष्य में शीघ्र से शीघ्र सब्जी मंडी को शिफ्ट कर उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके।
 
कलेक्टर नगर पालिका निगम भिलाई में स्थित सी-मार्ट भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने सी मार्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए स्किल्ड ह्युमन रिसोर्स द्वारा इसके संचालन कराने की बात कही। स्व-सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो उसके लिए बेहतर प्लान बनाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ पहुंचाया जा सके।

पैकेजिंग और ब्रांडिंग मॉल के उत्पादों को देगी टक्कर – सी मार्ट में बेचे जाने वाले उत्पादों की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए यहां के उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
 
सीसी टी.वी. कैमरा से रखी जाएगी पैनी नजर- सी मार्ट में सुरक्षा के उद्देश्य से सीसी टी.वी कैमरा युक्त बनाया गया है। जिसे सी-मार्ट के अंदर बने कंट्रोल रूम से कंट्रोल किया जाएगा। इसमें लगे कैमरे नाईट विजन को भी सपोर्ट करते हैं इस कारण कम रोशनी में भी ये बेहतर से बेहतर फीचर क्वालिटी प्रदान करेंगे। इससे सी मार्ट में रखे गए उत्पादों की निगरानी के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी आसानी से पैनी नजर रखी जा सकेगी।

5 फूड काउंटर स्टॉल का ग्राहक उठाएंगे लुप्त- सी मार्ट के मेन एन्ट्री पर 5 फूड स्टॉल की व्यवस्था भी की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से लेकर चायनिज व चाट जैसे काउंटरों की व्यवस्था होगी। इन फूड स्टॉल काउंटर का संचालन कुकिंग एक्सपर्टस के द्वारा किया जाएगा ताकि आने वाले नागरिकों को साफ-सुथरा और लजीज व्यंजन प्राप्त हो सके।

कलेक्टर ने मदर टेरेसा जोन 03 वार्ड नंबर 33 में स्थित मंगल भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इसे प्राइवेट मैरिज गार्डन के तर्ज पर डेवलप करने के लिए कुछ दिशा निर्देश दिए। भवन के बाहरी क्षेत्र में प्लांटेशन के लिए कहा, ताकि भवन का स्वरूप ज्यादा से ज्यादा ईको फ्रेंडली लगे।

इस मंगल भवन में 25 कमरे और एक हॉल है जिसमें 12 कमरे ग्राउंड फ्लोर पर और 13 कमरे प्रथम तल पर हैं। यहां सभी समाज के लोग शादी एवं अन्य कार्यक्रम के लिए इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इस अवसर पर दुर्ग के नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, नगर निगम भिलाई आयुक्त लोकेश चंद्राकर और संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और भी

तहसील कार्यालय की कलेक्टर ने खुलवाई अलमारी, बिना दर्ज किए राजस्व केस निकले…

 कलेक्टर डॉ भुरे ने किया निरीक्षण, रीडर की एक वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर कार्यालय निरीक्षण पर आज तिल्दा तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में राजस्व प्रकरणों और रिकॉर्ड का औचक निरीक्षण किया। डॉ भुरे ने अविवादित नामातंरण, अविवादित बंटवारा, अविवादित सीमाकंन से लेकर किसान किताब बनाने जैसे कामों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। इस दौरान जब कलेक्टर ने तहसीलदार कोर्ट में रीडर की बंद अलमारी खुलवाई तो उससे कई ऐसे राजस्व प्रकरण मिले जिन्हे ई-कोर्ट में निपटारे के लिए दर्ज ही नहीं किया गया था।


कलेक्टर ने रीडर गणेश राम दिलहरे से इन प्रकरणों को दर्ज नही करने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश है कि राजस्व प्रकरण प्राप्त होते ही उसे ई-कोर्ट में दर्ज किया जाना अनिवार्य है। राजस्व प्रकरणों को निपटारे के लिए ई-कोर्ट में दर्ज नही करते हुए उन्हें कार्यालय में बिना दर्ज किए लंबित रखने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। डॉ भुरे ने शासकीय काम में लापरवाही और शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर तहसीलदार तिल्दा के रीडर गणेश राम दिलहरे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश एस.डी.एम प्रकाश टंडन को दिए। उन्होंने एस.डी.एम को अपने अधीनस्थ सभी राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
 
कलेक्टर ने अपने दौरे पर नगर पालिका परिषद तिल्दा कार्यालय का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित योजनाओं तथा किए जा रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। सी.एम.ओ ने नगर पालिका क्षेत्र में बनी दुकानों का भूमि आधिपत्य नही मिलने के कारण दुकानों का बिक्री नही हो पाने की समस्या बताई। सी.एम.ओ ने एस.आर.एल.एम सेंटर और सब्जी मार्केट में दुकानों की भूमि आधिपत्य नही होने की जानकारी दी। डॉ भुरे ने इन प्रकरणों पर गंभीरता से निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश एस.डी.एम को दिए।
और भी

कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर मलेरिया जागरूकता रथ को किया रवाना

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को मलेरिया के प्रति जागरूकता प्रसार के लिए मलेरिया जागरूकता रथ को जिला कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ स्वास्थ्य समिति (एनवीबीडीसीपी) कोण्डागांव के तत्वधान में फैमिली हैल्थ इंडिया (गोदरेज) द्वारा संचालित एंबेड परियोजना के तहत चलाया जा रहा है। इस मलेरिया रथ द्वारा गांव-गांव में जाकर मलेरिया रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने मलेरिया उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे मलेरिया उन्मूलन संकल्प हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लेकर उन्मूलन के संकल्प के लिए हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरूवात करते हुए मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफलता के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना भी की।

इस संबंध में एंबेड परियोजना के जिला समन्वयक ने बताया कि यह रथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल विकासखण्डों के मलेरिया प्रभावित ऐसे 100 ग्रामों जहां मलेरिया का एपीआई 05 से अधिक है उनमें जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव, बुखार आने पर उठाए जाने वाले कदमों, मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा पनपने की रोकथाम, उपचारित मच्छरदानी के प्रयोग, रक्त जांच आदि के संबंध में ऑडियो एवं फ्लैक्स के माध्यम से जागरूक करेगा। इसके साथ ही कोरोना एवं डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी रथ के द्वारा साझा की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, डीएफओ उत्तम गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल, वीबीडी सलाहकार ईमरान खान, एम्बेडेड परियोजना जिला समन्वयक वर्षा मिश्रा, एम्बेडेड परियोजना के एमआईएस एवं बीसीसीएफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
और भी

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जन जनचौपाल में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं और मांगों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

जनचौपाल में आज 33 लोगों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांग रखी। जनचौपाल में नयापारा चकरभाठा निवासी उमा धुरी, ग्राम खोडरी निवासी केवल कुमार, अवधराम साहू, ग्राम लमेर निवासी उत्तरी कुमारी, पन्ना नगर निवासी सुरेश कुमार साहू, करगीरोड कोटा निवासी लक्ष्मीन बाई, ग्राम मदनपुर निवासी कैलाश कुमार प्रजापति, बिलासपुर निवासी वर्षा देवांगन सहित अन्य लोगों ने मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।
और भी

स्वरोजगार करने वाली रिसाली की महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

 निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिया टाॅस्क

रिसाली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त आशीष देवांगन नेवई गोठान पहुंचे। महिलाओं द्वारा की जा रही हल्दी की खेती का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराकर औपचारिकता पूरी न करे, बल्कि समय-समय पर विशेषज्ञों से प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराएं।

आयुक्त लगभग घंटे भर से अधिक समय तक गोठान में रहे। उन्होंने ऐसे समूह की महिलाओं से चर्चा की जो ऋण लेकर सब्जी की खेती कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। आयुक्त ने कहा कि छोटे-छोटे हिस्से और अलग किस्मों में सब्जी की खेती करे। ताकि बाजार की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो। इसके बाद बड़े पैमाने में उत्पादन करे। उन्हांेने जिमीकंद और हल्दी की खेती करने वाली महिलाओं को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेकर आगे का कार्य करने निर्देश दिए। आयुक्त ने आजीविका मिशन के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने कहा।
 
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि गोठान के बाहरी हिस्से में सुरक्षा की आवश्यकता है। खुला क्षेत्र होने की वजह से सब्जी की फसल को मवेशी खराब कर सकते है। असामाजिक तत्व भी प्रवेश कर क्षति पहुंचा सकते है। आयुक्त ने उपअभियंता को टाॅस्क देते कहा कि वे दस दिनों के भीतर आहता निर्माण करे।

आयुक्त ने कहा कि शहरी गोठान नेवई को निगम आदर्श गोठान के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर महिलाएं शीघ्र ही डेयरी संचालन का भी कार्य करेंगी। उल्लेखनीय है कि नेवई गोठान में बकरी पालन, वर्मी खाद बनाने, गोबर से कंडा व गोकाष्ठ बनाने के अलावा महिलाएं मुर्गी पालन कर रही है।
और भी

छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर दुष्कर्म, भूपेश यही बदलाव लाये हैं : विष्णुदेव

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जांजगीर जिले मेंअकलतरा इलाके में निर्भया कांड की तर्ज पर अधेड़ के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘वक्त है बदलाव का’ नारा लगाने वाले भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में यही बदलाव किया है।निर्भय होकर पूरे प्रदेश में बलात्कार, हत्या, लूट, चोरी डकैती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारा ध्यान अपने दिल्ली दरबार की चापलूसी और बदलापुर की राजनीति में लगा रहता है। वे अपने चहेते अफसरों और वसूली एजेंटों के लिए तो इतने फिक्रमंद हैं कि उनके भ्रष्टाचार उजागर न हों, इसके लिए आईटी, ईडी और सीबीआई का विरोध करते हैं, चहेती अफसर को बचाने के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच का इंतजाम करना अपना परम कर्तव्य समझते हैं और दूसरी तरफ महिलाओं की अस्मत लूट रही है, हत्या की जा रही है, फूल सी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। मातृशक्ति न बाहर सुरक्षित है और न ही अपने घर में सुरक्षित है। घर में घुसकर बलात्कार और नृशंस हत्या हो रही है। छत्तीसगढ़ में अपराधी नंगा नाच कर रहे हैं। राज्य अपराधगढ़ में तब्दील हो गया है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। इस तरफ देखने की फुर्सत भूपेश बघेल को नही है। मुख्यमंत्री राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने की फिराक में रहते हैं। इन दिनों उनकी राजनीतिक उदयपुर में हुई हत्या के विरोध को कुचलने की कोशिशों पर केंद्रित है। लेकिन उनका जो मूल काम है, वह न वे कर रहे और न अपने गृह मंत्री को करने दे रहे। राज्य में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन इस सरकार ने कानून व्यवस्था को खूंटी पर टांग दिया है। अपराधी तत्वों पर कानून का जरा सा भी भय नहीं रह गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस दिन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, उसी दिन से अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ गया है। हद तो यह है कि सरकारी अफसर तक दुष्कर्म के आरोपी के तौर पर सामने आ रहे हैं। जिस प्रदेश का मुखिया भ्रष्टाचार के संरक्षण और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगा रहता हो, उस प्रदेश को कौन बचा सकता है। इस सरकार में माताएं, बहनें और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भूपेश बघेल सरकार के पाप का घड़ा भर गया है और इसका फूटना तय है।
और भी

एनएमडीसी, बचेली में हुआ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक सप्ताह का आयोजन

 एनएमडीसी कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़ का भाग

बचेली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ 'आजादी का अमृत महोत्सव' आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे भारत सरकार ने 15 अगस्त 2023 तक मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में इस्पात मंत्रालय के मार्गदर्शन में एनएमडीसी, बचेली द्वारा आइकोनिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर स्टील से बानी सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत चलित प्रदर्शनी,  प्रश्नोत्तरी, टॉक शो, स्वच्छ भारत अभियान, चित्रकारी और निबंध प्रतियोगिता तथा मैराथॉन जैसे विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है और जीतने वाले प्रतिभागियों को स्टील से बनी सामग्री से ही पुरुस्कृत किया जा रहा है। 

इस्पात मंत्रालय के निर्देशानुसार एनएमडीसी लिमिटेड, बीआईओएम बचेली काम्प्लेक्स में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक सप्ताह समारोह (दिनांक 04/07/2022 से 10/07/2022 तक) का आयोजन किया जा रहा है। एनएमडीसी, बचेली में आजादी का अमृत महोत्सव आइकोनिक सप्ताह की शुरुआत 04.07.2022 को एडमिन ब्लॉक से की गयी जिसमें एक चलित प्रदर्शनी वाहन को आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतीक चिन्ह, आदर्श-वाक्यों से सजाया गया है। उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं सीसी) एनएमडीसी, बचेली ने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता सेनानियों, सहीदों एवं आज़ादी की लड़ाई में शामिल सभी क्रांतिकारियों को नमन किया तथा उनके सपनों के भारत को बनाने की दिशा में काम करने की आव्यशकता पर जोर दिया। इसी के साथ उन्होंने आइकोनिक सप्ताह में होने वाले कार्यकर्मों की विस्तार से जानकरि दी। श्री बी. वेंकटश्वरलु (मुख्य महाप्रबंधक, प्रोडक्शन) एनएमडीसी, बचेली ने सभी को बधाई देते हुए तथा शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदानों की सराहना की और हरी झंडी दिखाकर चलित प्रदर्शनी वाहन को रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान के दोनों यूनियन के प्रतिनिधि, विभागध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

एनएमडीसी, बचेली के बाद चलित प्रदर्शनी वाहन को परियोजना के आस-पास के गावों में भेजा गया जिसका उद्देश्य स्टील की उपयोगिता को बढ़ावा देना था तथा एक इंटरैक्टिव सत्र का भी आयोजन किया था जिसमें स्टील के उपयोग से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी थी जिसमें सभी ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया एवं सही जवाब देने वाले विजेताओं का मनोबल बढ़ाते हुए स्टील का टिफिन बॉक्स भी भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागीयों व उपस्थित लोगों में काफी उत्साह दिखा साथ ही साथ सभी को स्टील की उपयोगिता बढ़ाने पर जानकारी भी दी गई। 

आईकॉनिक सप्ताह के दूसरे दिन स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देने हेतु बड़े कमेली, पोरो कमेली तथा भांसी ग्राम पंचायतों में जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया । इसी कड़ी में ग्रामवासियों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूल के आस-पास के क्षेत्रों की    साफ- सफाई की। जिसके बाद  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्लास्टिक के दुष्परिणाम व स्वच्छ भारत मिशन संबंधी प्रश्न पूछे गए एवं सही उत्तर देने वाले सभी प्रतिभागियों को एनएमडीसी की ओर से उपहार भी भेंट किया गयां। आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच स्टील उपयोग करने के लाभ एवं स्वच्छता के फायदे व सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में लोगों को जागरूक करना था तथा जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता व प्लास्टिक यूज को कम करना था। लोगों ने आज के कार्यक्रम में उत्साह के साथ जन भागीदारी सुनिश्चित की।

 

और भी

आज से नए स्वरूप में शुरू हुआ बालोद कलेक्टोरेट में जनदर्शन

 आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पॉच कार्य दिवसों में लगेगा जनदर्शन

बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के विशेष पहल पर आमलोगों के मॉगों व समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराने केलिए आज से बालोद जिला प्रशासन की ओर से नए स्वरूप में जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार अब सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक सभी पॉच कार्य दिवसों में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिससे कि जिलेवासियों की अधिक से अधिक मॉगों व समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके लिए सभी पॉच कार्य दिवसों के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनदर्शन कक्ष में अब सभी 05 विकासखण्डों के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को तत्काल संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। संबंधित विभाग को 03 दिनों के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी आवेदकों को दिया जाएगा।

जनदर्शन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु सप्ताह के पॉच कार्य दिवसों के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, पंचायत विभाग के उप संचालक आकाश सोनी व जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद भारद्वाज व प्रभारी जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल व जिला विपणन अधिकारी सौरभ भारद्वाज की ड्यूटी लगाई गई है। गुरूवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, जिला योजना व सांख्यिकी अधिकारी ओ.पी. देशमुख व डी.एम. नागरिक आपूर्ति निगम विजय शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल, डीआरसीएस राजेन्द्र राठिया, मुख्य कायर्पालन अधिकारी अंत्यावसायी सतीश राजपूत की ड्यूटी लगाई गई है।

नए स्वरूप में प्रारंभ हुए जनदर्शन के पहले दिन आज विभिन्न विभागों के कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसे निराकरण केलिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है।
 
और भी

शत प्रतिशत जाति निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएं : कलेक्टर

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर नंदनवार ने सोमवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों व तहसील स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर कामकाज का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, लंबित प्रतिवेदन से संबंधित मामले, विवादित, अविवादित नामांतरण, लोक सेवा केंद्र, आरबीसी 6-4 सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में सुविधा शिविर के माध्यम से शतप्रतिशत आधार कार्ड बनाएं जाएं। जिससे वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही जिले में जिनका जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका भी शत प्रतिशत प्रमाण पत्र बनाया जाये।

उन्होंने अनुविभागीय कार्यालय बचेली में पटवारी प्रतिवेदन, राजस्व अपील, नोटिस तामिल, आॅनलाइन प्रकरण आदि के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर नंदनवार कुआकोंडा तहसील पहुंचकर लोक सेवा केंद्र में आये ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने आये हैं। इस पर नंदनवार ने प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांगे जा रहे दस्तावेजों के बारे में पूछा। कुआकोंडा जनपद पहुंचकर उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन से संबंधित आवेदनों के बारे में पूछा। इसके साथ ही उन्होंने अमृत सरोवर योजना के संबंध में जानकारी ली।

नंदनवार ने कटेकल्याण जनपद पहुंच मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, नारंगी वन क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली। गौठान के सबंध में जानकारी लेते हुए प्रतिदिन गोबर खरीदी, गौठान में संचालित अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली। साथ ही गोबर खरीदी से वर्मी टांका के भराव की वतर्मान स्थिती के बारे में पूछा। इसके पश्चात कटेकल्याण तहसील पहुंच समय सीमा से बाहर प्रकरण, किसान-किताब, वन अधिकार पट्टा, ऋण पुस्तिका वितरण के सबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, बचेली एसडीएम अरूण कुमार सोम, दंतेवाड़ा एसडीएम शिवनाथ बघेल, डिप्टी कलेक्टर विवेक चन्द्रा सहित संबंधित कार्यालयों के जनपद सीईओ व तहसीलदार उपस्थित थे।
और भी

जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था देख कलेक्टर ने जताई नाराजगी, कहा ऐसा नहीं चलेगा..

जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। आज शाम वे जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने यहां की सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि इस तरह की अव्यवस्था नहीं चलेगी। यह अस्पताल है और जिले भर से गरीब मरीज यहां अपना उपचार कराने आते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के साथ जरूरी सुविधाएं अवश्य मिलनी चाहिए। यह शासकीय अस्पताल किसी भी निजी अस्पताल की तुलना में सफाई के मामलों में कम न हो।

कलेक्टर सिन्हा ने आज जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों और लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि यहां आने वाले किसी भी मरीज को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, यह अस्पताल प्रबंधन सुनिश्चित करें। जो सुविधाएं वतर्मान में उपलब्ध है, वह तो मिलना ही चाहिए और जो यहां की आवश्यकता है, वह भी मिले इस दिशा में अस्पताल प्रबंधन मुझे बताए,मैं शीघ्र ही उच्च स्तर पर चर्चा कर सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश करूंगा। कलेक्टर ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती केलिए विज्ञापन जारी करने और टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ लैब टेस्ट समय पर सुनिश्चित करने और यहां जांच के लिए आने वाले मरीजों को किसी निजी अस्पताल या लैब में नहीं भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यहां सभी स्टाफ को अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर बनाने और सिविल सर्जन को यहां कामकाज में कसावट लाने के निर्देश दिए।
 
कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र किसी भी निजी स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर हो और समय पर सबकी उपस्थिति भी सुनिश्चित हो। उन्होंने जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र की भी जानकारी ली और बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए दिए जाने वाले पूरक आहार और अन्य सुविधाओं से कोई समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने आने वाले दिनों में अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने और अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही। कलेक्टर ने जिले में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ आर पी सिंह, जॉइंट कलेक्टर आर पी आंचला, सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत और अस्पताल के चिकित्सक, डीपीएम आदि उपस्थित थे।

लिस्ट के हिसाब से सभी जेनेरिक दवाइयां रखे

कलेक्टर ने जांजगीर में कचहरी चौक के पास संचालित धन्वंतरि मेडिकल दुकान का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाइयों को निकाल कर मूल्य की जांच की और ग्राहकों को निर्धारित छूट के अनुसार दवा बेचने के निर्देश देते हुए सूची के अनुरूप दवाइयां स्टॉक में रखने के निर्देश दिए।

 

 

और भी

कोरोना बुलेटिन : आज मिले 132 नए मामले, रायपुर से 25

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 4 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 11 हजार 329 सैंपलों की जांच में 132 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 113 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 1040 मामले सक्रिय हैं।

आज रायगढ़ से 01, बस्तर, महासमुंद एवं जशपुर से 02-02, कोरबा एवं मुंगेली से 03-03, बालोद, बेमेतरा एवं राजनांदगांव से 05-05, बलरामपुर से 06, बलौदाबाजार से 07, कबीरधाम से 08, जांजगीर-चांपा से 09, दुर्ग से 14, सरगुजा से 16, बिलासपुर से 19, रायपुर से 25 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 06 जिले कोंडागांव में 1, बीजापुर में 02, दंतेवाड़ा में 03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05, बस्तर में 06, धमतरी में 078 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

 
और भी

हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नए रोस्टर जारी, 14 से घटकर 12 हुई जजों की संख्या

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाईकोर्ट में दो जज सेवानिवृत हो गए हैं। इसके साथ ही जजों की संख्या 14 से घटाकर 12 हो गई है। दो जजों के सेवानिवृति के बाद रजिस्ट्रार जनरल ने याचिकाओं की सुनवाई के लिए नए से रोस्टर जारी किया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने नोटिफिकेशन जारी कर तीन डिवीजन व 12 सिंगल बेंच का गठन किया गया है। सोमवार से नए रोस्टर के अनुसार याचिकाओं की सुनवाई होगी।

पहला डिवीजन बेंच चीफ जस्टिस एके गोस्वामी व जस्टिस पीपी साहू का होगा। इसमें सभी रिट याचिका,रिट अपील,बंदी प्रत्यक्षीकरण व टैक्स से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई होगी। दूसरा डिवीजन बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस दीपक कुमार तिवारी का होगा। इसमें डिवीजन बेंच से संबंधित सपभी सिविल मैटर,कमर्शियल मैटर,कंपनी अपील व रेंट कंट्रोल से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। तीसरा डिवीजन बेंचजस्टिस संजय के अग्रवाल व जस्टिस संजय अग्रवाल का होगा। इसमें सभी क्रिमिनल मैटर की सुनवाई होगी। तीन डिवीजन बेंच के अलावा रजिस्ट्रार जनरल ने 12 सिंगल बेंच का गठन किया है।

और भी

मणिपुर भूस्खलन में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय…

रायपुर/दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मणिपुर के नोनी जिले में हुए भयावह लेंड स्लाइड में भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय में शहीद हो गए हैं। रविवार को रेस्क्यू के दौरान उनका पार्थिव शरीर सेना को बरामद हुआ है। उनकी पत्नी भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं व उनके दो बेटे हैं।

भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय मणिपुर के नोनी जिले में पदस्थ थे। जिले के जिबिरम रेल्वे स्टेशन के आगे रेलवे लाइन बिछ रही थी। यह एरिया बोडो उग्रवादियों से खासा प्रभावित है, इसलिए जिबिरम रेलवे लाइन की सुरक्षा व निर्माण कार्य मे लगे लोगों की सुरक्षा के लिए गोरखा राइफल्स के टेरिटोरियल आर्मी के कम्पनी क्रमांक 107 को लगाया गया था। लेफ्टिनेंट कर्नल पांडेय अपनी टीम के कमांडिंग ऑफिसर थे। वे पिछले माह जून में ही मेजर पद से प्रमोशन पाकर लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे।

सेना के जवानों के लिए निर्माण स्थल से थोड़ी ही दूरी पर कैम्प बना हुआ था। कैम्प के एक ओर नदी व तीन ओर पहाड़ है। बुधवार की देर रात तकरीबन 12 बजे लेफ्टिनेंट कर्नल पांडेय ने अपनी मां कुसुम पांडेय व बहन भावना पांडेय से वीडियो कॉल पर बात की। वे 2019 में मां के स्वास्थ्य खराब होने पर भिलाई आए थे फिर नहीं आ पाए। वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान मां ने उनसे भिलाई आने के बारे में पूछा तो उन्होंने जल्द आने का वादा कर केम्प के पीछे कोई आवाज आने की बात कह फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। पांडेय केम्प के पीछे गए, तभी लैंड स्लाइड से नदी का तट ढहा फिर पहाड़ का मलबा नदी में गिर गया, जिसकी चपेट में सेना के 42 जवान समेत 81 लोग आ गए थे।

सेना के जवानों के रेस्क्यू में लगातार बारिश बाधा बनी। आज पांडेय का पार्थिव शरीर रेस्क्यू के दौरान मिला। उनकी पत्नी डाॅक्टर छवि पांडेय दिल्ली में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदस्थ हैं। भिलाई में उनकी मां कुसुम पांडेय व बहन भावना पांडेय रहती हैं। उनकी बहन भावना पत्रकार हैं।
और भी

कोरोना बुलेटिन : आज 91 संक्रमितों की पुष्टि, रायपुर से 26

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.06 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 412 सैंपलों की जांच में 91 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 110 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज बस्तर, बालोद एवं जांजगीर-चांपा से 01-01, बेमेतरा से 02, रायगढ़ से 03, राजनांदगांव से 06, कोरबा एवं बलौदाबाजार से 07-07, जशपुर एवं सरगुजा से 08-08, दुर्ग से 09, बिलासपुर से 12, रायपुर से 26 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 07 जिले कोंडागांव में 01, बीजापुर में 02, दंतेवाड़ा में 03, बस्तर में 04, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05, धमतरी एवं बालोद में 08-08 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

 

और भी

हमारा प्रयास आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है : भूपेश बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल रविवार शाम कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित सर्व आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां जन आकांक्षाओं के अनुरूप ‘एक आगर एक कोरी’यानि 21 मांगों को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर में सर्व आदिवासी समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति देने के साथ ही वहां ट्रांजिस्ट हॉस्टल का निर्माण कराए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेसा नियम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। केबिनेट की बैठक में जल्द ही इस मंजूरी दी जाएगी। इस मौके पर सम्मेलन में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने भूपेश कका जय जोहार, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के उद्घोष कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिवादन किया। सम्मेलन में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन का शुभारंभ अमर शहीद वीरनारायण सिंह एवं बिरसा मुण्डा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष शरण सिंह ने कोया फूल की माला, चंदन पगड़ी एवं गमछा बांधकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए इहां विभिन्न आदिवासी समाज के संस्कृति और रीति रिवाज में समानता हे, येही छत्तीसगढ़ के पहिचान हे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की आवश्यकता बहुत कम है। बहुत कम में गुज़ारा कर लेते हैं। हमारा प्रयास आदिवासी समाज का आर्थिक सशक्तिकरण है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती का रकबा बढ़ा है। राज्य में वन अधिकार पट्टा वितरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा। सरकार का प्रयास है सभी पात्र लोगों को वन भूमि के उपभोग पट्टा मिले। किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर की माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, लघु वनोपजों की खरीदी एवं वैल्यू एडिशन का उल्लेख करते हुए सभी वर्ग के लोगों की आर्थिक संपन्नता के लिए सरकार काम कर रही है। हमारी सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ का अभियान चलाया जा रहा। हाट बाज़ार क्लिनिक के जरिए लाखों लोगों को मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है, बस्तर अंचल में वर्षों से बंद 260 स्कूल पुनः शुरू किए गए हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए ताकि हमारे बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रदेश के सभी देवगुडियो का विकास एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ आदिवासी संस्कृति, बोली-भाखा को सहेजने का काम हम कर रहे हैं। बस्तर की बोली भाषा संरक्षित करने बादल की शुरुआत की है, सरगुजा सम्भाग में भी ऐसा ही करना है। बैगा गुनिया को प्रति वर्ष 7 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ में कंवर पैंकरा समाज भवन के लिए 10 लाख रुपये तथा विभिन्न आदिवासी समाजों के लिए सामाजिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कोरिया महाराज स्वर्गीय रामचन्द्र सिंह देव और आदिवासी नेता स्वर्गीय गुलाब सिंह की चौक चौराहों में मूर्ति स्थापना की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पटना में तालाब सौदर्यीकरण कराए जाने और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण हेतु संग्रहालय की स्थापना पर सहमति जताई।
और भी

कोरोना बुलेटिन : आज मिले 161 नए संक्रमित, रायपुर से 29

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.39 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 11 हजार 585 सैंपलों की जांच में 161 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 104 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज दंतेवाड़ा, धमतरी, बलरामपुर एवं कांकेर से 01-01, बालोद, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा से 02-02, मुंगेली से 04, महासमुंद से 05, कबीरधाम से 07, बेमेतरा एवं राजनांदगांव से 09-09, सरगुजा से 10, बलौदाबाजार से 11, सूरजपुर से 12, बिलासपुर से 18, रायपुर से 29, दुर्ग से 37 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 07 जिले कोंडागांव में 01, बीजापुर में 02, बस्तर एवं दंतेवाड़ा में 03-03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05, बालोद में 07, धमतरी में 08 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
और भी

नवपदस्थ कलेक्टर ने ली परिचयात्मक बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश…

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिलें में 19 वें नम्बर के कलेक्टर का पदभार संभालने के जिला स्तरीय सभी अधिकारियों और कलेक्टोरेट संयुक्त परिसर मे सभी विभागों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की साझा बैठक ली। नपदस्थ कलेक्टर महोबे ने अधिकारी-कर्मचरियों की संयुक्त बैठक लेकर सभी का परिचय प्राप्त किया। उन्होने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियो को शासन-प्रशासन के प्रति आमलोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वां का निर्वहन करें। उन्होने ने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का धरालत पर बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए, इसके लिए सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने तथा जिले के बेहतरी के लिए किए जाने वाले कार्यों में सभी अधिकारी-कर्मचारी की अनिवार्य भागीदारी होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि शासन की सभी योजनआों की क्रियान्वन की वास्तविक जानकारी लेने के लिए जिले के गांव से लेकर सूदूर वनांचल तक सभी क्षेत्रों को भ्रमण करें और मैदानी स्तर पर ही उन सभी योजनाओं को और बेहतर कैसे बनाए इस संबंध में संबधित विभाग अपना कार्ययोजना तैयार कर लें।

कलेक्टर महोबे ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कबीरधाम जिले को प्रत्येक क्षेत्रो में अग्रणी बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्यों का सम्पादन करने को कहा है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने तथा आम जनता के हित में कार्य करने के लिए समय-सीमा में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। परिचयात्मक बैठक में दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, दिप्ती गौते, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी, पंडरिया डीआर डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर, आकांक्षा नायक सहित समस्त विभगों के अधिकारी उपस्थित थे।
और भी