छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कोरोना ब्रेकिंग : आज प्रदेश में 400 से ज्याद नए मामले, रायपुर से 90

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों इजाफा जारी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज 410 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 246 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। इसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2232 हो गई है।

राजधानी रायपुर में 90 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी तरह राजनांदगांव से 30, बालोद से 12, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 9, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 14, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 26, रायगढ़ से 14, कोरबा से 15, जांजगीर चापा से 11, मुंगेली से 13, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 7, सरगुजा से 15, कोरिया से 4, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 5, जशपुर से 6, बस्तर से 6, कोंडागाँव 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 3 बीजापुर से 1 मरीजों की पहचान हुई है।

और भी

मुख्यमंत्री से जस गीत गायिका "जसमीत कौर" ने की मुलाकात

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में मनेंद्रगढ़ की जस गीत गायिका कुमारी जसमीत कौर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जसमीत के द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़िया हीरा हमर भूपेश कका नामक वीडियो एलबम को लांच करने के साथ ही इस वीडियो एलबम के पोस्टर को भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने जसमीत कौर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


जस गीत गायिका कुमारी जसमीत कौर के वीडियो एलबम की शूटिंग रायपुर शहर के प्रमुख चौक चौराहों में की गई है। इस एलबम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी ग्राम योजना, हाफ बिजली बिल योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल आदि योजनाओं के क्रियान्वयन और आम जनता के जीवन में आए परिवर्तन को नृत्य और गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस एलबम में जसमीत ने मनमोहक गीत और आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया है। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, कुमारी जसमीत की माता श्रीमती दविंदर कौर और बड़ी बहन कुमारी मनप्रीत कौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह वीडियो एल्बम यूट्यूब चैनल जसमन म्यूजिक आफिसियल में अपलोड किया जाएगा।

और भी

राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने प्राप्त किया मतपेटी एवं अन्य सामग्री

 रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। भारत के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतपेटी एवं अन्य सामग्री छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कर ली है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल इन्हें लेकर शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। 

राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए नई दिल्ली में मतपेटी और मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान आवासीय आयुक्त एवं निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। भारत निर्वाचन आयोग से मतपेटी और मतदान सामग्री नई दिल्ली एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। रायपुर विमानतल पहुंचने पर मतदान सामग्री को राज्य पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट  करते हुए विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग-रूम तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इन्हें मतदान के लिए निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक मतदान प्रारंभ होने के पहले तक स्ट्रांग-रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।

और भी

गुरु पूर्णिमा पर राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन में किया वृक्षारोपण

 रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजभवन परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। साथ ही योगी स्वामी महेश, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार  राजेश श्रीवास्तव और उप सचिव  दीपक कुमार अग्रवाल ने भी राजभवन परिसर में अमलतास, कचनार और झारूल पौधों का रोपण किया। 

इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य के समस्त जनता से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें एवं उनकी सेवा करने का संकल्प लें।

और भी

कलेक्टर ने किया सराधुनवागांव के गौठान का निरीक्षण

 महिला स्व-सहायता समूह को अच्छा कार्य करने कलेक्टर ने दी समझाइश

कांकेर (छत्तीसगढ दर्पण)। चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत सराधुनवागांव के गौठान में गोबर से पेंट बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए भवन का निर्माण किया गया है तथा मशीन खरीदी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज गौठान का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली व उनका अवलोकन किया। 

इस गौठान में दिव्य ज्योति व ऊॅ नम: शिवाय महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों की ओर से गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के अलावा मुर्गी पालन, बकरी पालन, बटेर पालन के साथ-साथ साग-सब्जी उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण कलेक्टर द्वारा किया गया। स्व-सहायता समूह के सदस्य नैना धनकर ने कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को जानकारी देते हुए बताया कि गौठान में तैयार 582 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से स्व-सहायता समूह को 01 लाख 68 हजार रुपए की आमदनी हुई है। इसी प्रकार सब्जी विक्रय से 45 हजार रुपए, मुर्गी विक्रय से 80 हजार रुपए तथा अंडा विक्रय से 05 हजार रुपए और बटेर विक्रय से 17 हजार 800 रुपए की आमदनी हुई है। शीघ्र ही गौठान में भिंडी, करेला, मिर्च की खेती प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन से प्रतिदिन लगभग 200 से 250 अंडा प्राप्त हो रहे हैं, जिसे आंगनबाड़ी केन्द्रों व छात्रावासों में वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने उन्हें अपने बच्चों को भी अंडा खिलाने की समझाईष दी। निरीक्षण के दौरान चारामा के एसडीएम सी.एल. ओंटी, जनपद सीईओ जी.एस. बढ़ई, तहसीलदार एच.एल. नायक, गौठान समिति के अध्यक्ष सरजू प्रसाद नरेटी और ग्राम पंचायत के सरपंच रूखम सिंह   उईके भी मौजूद थे।

और भी

प्रदीप शर्मा ने गौठानों का किया निरीक्षण, महिला स्व सहायता समूहों के कार्यो की प्रशंसा

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ दर्पण)। मुख्यमंत्री के योजना नीति, कृषि व ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज जिलें के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विकासखंड कसडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरीकला व छरछेद के गौठानों का निरीक्षण करतें हुए महिला स्व सहायता के कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने वर्मी कंपोस्ट टांके,पैकेजिंग वर्मी खाद की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके साथ ही चारागाह व बाड़ी का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को वर्मी टांके में सुधार, चारागाह में शीघ्र नये नेपियर घास तथा मक्का लगाने के निर्देश दिए हैं। गौठान में उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा कर उनके स्वरोजगार के बारे में जाना।

वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का रखें विशेष ख्याल उन्होंने प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय सभागार में कृषि, पंचायत, उद्यानिकी व पशुधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त बैठक में कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिलें में गौठानों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। अब हमें इसे स्व रोजगार के केंद्र में बदलतें हुए गौठान समिति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगें बढ़ना है। खाद निमार्ण के समय वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। उच्च गुणवत्ता वाले खाद की मांग बाजार में सर्वाधिक है। साथ ही पशुधन विभाग को बरसात के समय मे शत प्रतिशत जानवरों को टीकाकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने रोका छेका को भी प्रभावी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत सभागार में एनजीओ मास्टर्स ट्रेनर्स के साथ बैठक कर गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल किया। 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु वर्मा,  तहसीलदार विवेक पटेल उपसंचालक जोसेफ टोप्पो,उपसंचालक पशुधन विकास डॉ एस पी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी गण व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गांव के नागरिक व विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

और भी

सीईओ ने सखी सेन्टर का किया आकस्मिक निरीक्षण

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ दर्पण)। जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा की ओर से जिला मुख्यालय स्थित सखी सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यो व्यवस्था का जायजा लेते हुए सखी सेन्टर में कार्यरत सेवा प्रदाताओं तथा पीड़िता से रूबरू हुए। समीक्षा बैठक में सखी सेन्टर के रिक्त पद, सखी केन्द्र के नवीन भवन के लिए भूमि व घरेलू हिंसा के प्रकरण में सखी सेन्टर की ओर से दी जाने वाली सहायता व सुविधाओं की जानकारी ली गई। तथा संस्था में होने वाली असुविधा एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।

केन्द्र प्रशासक तुलिका ने जानकारी देतें हुए बताया की प्रारंभ से जून 2022 तक 1089 प्रकरण दर्ज किये गए है। जिसमें 1030 प्रकरणों को निराकृत किया गया है व 428 पीड़िताओं को आश्रय सुविधा, 178 पीड़िताओं को पुलिस सहायता,231 को चिकित्सकीय सहायता, 79 को विधिक सहायता व 558 पीड़िताओं को परामर्श सहायता उपलब्ध करावाया गया है।   सखी सेंटर के कार्यो की प्रशंसा की गई। सखी वन स्टॉप सेंटर अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रही है एवं पीड़ित महिलाओं के लिए एक वरदान बनकर सामने आ रही है। पीड़ित महिलाएँ सखी वन स्टॉप सेंटर से 24 घंटे संपर्क कर सकती है संपर्क नं. 7089383268 एवं महिला हेल्पलाइन टोल फ्री 181 के माध्यम से संपर्क कर सकती है। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग एल आर कच्छप भी उपस्थित थे।

 
और भी

निगम आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, गंदगी पसारने वालों पर लगाया जुर्माना

 भिलाई नगर (छत्तीसगढ दर्पण)। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को सुपेला से लेकर गदा चौक तक का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपेला चौक के समीप एक मिष्ठान व्यवसायी द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी। निगमायुक्त ने अधिकारियों को गंदगी फैलाने के कारण जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में दुकानदार से 7000 का जुर्माना गंदगी पसारने को लेकर वसूला गया, इधर इसी तरह गंदगी फैलाने वाले तीन और अन्य लोगों से भी जुर्माना वसूला गया। निगमायुक्त ने कहा कि अपने दुकानों के आसपास सफाई रखें तथा कचरा को डस्टबिन में ही डालें। हर दुकानदार को डस्टबिन रखना अनिवार्य है ताकि कचरे का उचित निपटान किया जा सके। विगत कई दिनों से कचरा नहीं फैलाने को लेकर समझाइश जा रही है। परंतु फिर भी बाज़ नहीं आने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने की कारवाही भिलाई निगम कर रहा है। शहर की सुंदरता पर l दाग लगाने वाले ऐसे लोगों से अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। निगमायुक्त ने पूरे लक्ष्मी मार्केट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से चर्चा कर अपने अहाता को निर्धारित दायरे में रखने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने वृक्षारोपण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कई जगहों पर नालियों में पड़े कचरे को हटाकर सफाई के निर्देश उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने अधिकारियों के साथ कुरूद क्षेत्र में एकता चौक के समीप का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक जाम होना पाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने और एक्सीडेंट की संभावना भी न हो इसके लिए अवैध व अतिरिक्त अतिक्रमण पर बेदखली की कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड एवं पूजा पिल्ले, प्रभारी कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं अनिल मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

और भी

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : द्वितीय चरण की गतिविधियों के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के द्वितीय चरण में आयोजित होने वाली गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विभाग के उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आज चर्चा की गई ।  इसका उद्देश्य परिवार नियोजित करने के बारे मौजूद साधनों और प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराना था।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ.एसके सिन्हा ने  जिले में चल रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम एवं उसके अंतर्गत की जा रही  गतिविधियों से वहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तार से बताया । उन्होंने कहा परिवार नियोजन को लेकर लोगों के व्यवहार परिवर्तन की जरूरत है। पुरुष नसबंदी सरल, सुरक्षित और महिला नसबंदी से बेहद आसान विधि है, इसलिए योग्य और इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें तथा इसका लाभ उठायें। लोगों को बताया जाए कि परिवार की खुशहाली के लिए प्लान करके आगे बढ़े, साथ ही लोगों को बताए लड़की की शादी सही उम्र में यानि 18 साल के बाद होनी चाहिए, परिवार को नियोजित करने के छोटे परिवार की बात करे । दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतर रखना चाहिए । बच्चों में अंतर रखने के लिए गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग करें। हितग्राहियों को अधिक जानकारी लेने के लिए अपने निकटतम सरकारी अस्पताल, एएनएम, मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी संपर्क कर सकते हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने इस अवसर पर कहा: ‘’जिले में जून 27 से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है । यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित हो रहा है । पखवाड़े में परिवार को सीमित रखने के फायदे और सुविधाओं पर ज़ोर दिया जा रहा है । प्रथम चरण में दंपति सम्पर्क पखवाड़ा होता हैं जिसमे एएनएम के द्वारा सर्वे करके परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के सहमति दिए दंपति का लाइन लिस्ट तैयार किया जाता हैं जिसे सेवा प्रदान पखवाड़ा में करवाया जाता हैं ।‘’   

उन्होंने कहा परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, छाया साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, आईयूसीडी/कॉपर-टी, माला एवं गर्भनिरोधक गोली, कंडोम, ईजी पिल्स (आकस्मिक गर्भनिरोधक गोली) है । वहीं स्थाई साधन में पुरुष नसबंदी, और महिला नसबंदी  है । यह सभी सेवाएं सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में निशुल्क उपलब्ध हैं।

राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थय सर्वेक्षण (एन ऍफ़ एच एस – 5) के आंकड़ों के अनुसार रायपुर जिले में 76.8% योग्य दम्पति आधुमिक गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग करते है वही 58.2% महिलाएं न्सबन्धी करवाती है जबकि पुरुषों में यह प्रतिशत 0.5% ही है।

पुरुषों की भागीदारी बढाने के लिए ही जनसँख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान पुरुष नसबंदी पर विशेष जोरे दिया जाता है।

प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य (आरएमएनसीएचए) की जिला सलाहकार डॉ.निकिता पवार ने बताया प्रत्येक ब्लॉक में सबसे ज्यादा नसबंदी के लिए प्रेरित करवाने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (आरएचओ) (महिला/पुरुष) को प्रथम पुरस्कार 2000/ रुपए एवं  द्वितीय पुरस्कार 1000 रुपए शासन की तरफ से प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर, 50 बिस्तर अस्पताल शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी डॉ.पामभोई, डॉ.निलय मोजरकर , डॉ.पूजा प्रजापति स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.आशीष गुप्ता, डॉ.अदी श्री , अस्पताल के स्टाफ एवं मितानिन और लाभार्थी उपस्थित हुए। मंच संचालन मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे द्वारा किया गया।
और भी

राष्ट्रपति चुनाव : चेक-इन बैगेज में नहीं जाएगी मतपेटी, बनेगा डिजिग्नेटेड एयर टिकट

 13 जुलाई को पहुंचेगी मतदान सामग्री, कड़ी सुरक्षा में विधानसभा स्थित स्ट्रांग-रूम में रखा जाएगा

रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। आगामी 18 जुलाई को भारत के 16वें राष्ट्रपति के लिए होने वाले मतदान के लिए नई दिल्ली से निर्वाचन सामग्री 13 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य सामग्री लेकर शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति चुनाव के लिए उपयोग होने वाली मतपेटी के लिए भी विमान में डिजिग्नेटेड एयर टिकट (Designated Air Ticket) आरक्षित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतपेटी की सुरक्षा के लिए उसे चेक-इन-बैगेज (Check-in Baggage) में रखने की मनाही है

रायपुर विमानतल पहुंचने पर मतदान सामग्री को राज्य पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट (Escort) करते हुए विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग-रूम तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इन्हें मतदान के लिए निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक मतदान प्रारंभ होने के पहले तक स्ट्रांग-रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। मतों की गिनती 21 जुलाई को नई दिल्ली में की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 जुलाई और 13 जुलाई को मतदान सामग्री के वितरण के दौरान वीडियोग्राफी की जा रही है।

राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ में विधानसभा भवन परिसर में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है जहां राज्य के 90 विधानसभा सदस्यों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अनुमोदन से अन्य राज्यों के निर्वाचक भी इस मतदान केन्द्र में अपना मत डाल सकेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली एवं प्रत्येक राज्य की राजधानी में मतदान केन्द्र स्थापित किए जाते हैं।भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के मान में एकरूपता एवं समतुल्यता प्राप्त करने के लिए संसद और प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य जितने मत देने के हकदार हैं, उनके मान का अवधारण करने के लिए प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित एक फार्मूला तैयार किया गया है जिसके अनुसार इस निर्वाचन में एक सांसद के मत का मूल्य 700 है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है। वर्तमान निर्वाचक मण्डल में 233 राज्यसभा सदस्य, 543 लोकसभा सदस्य एवं 4033 राज्य विधानसभाओं के सदस्यों सहित कुल 4809 सदस्य हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दो दावेदार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा यशवन्त सिन्हा हैं।

और भी

भगवान भी सुरक्षित नहीं बचे, नशे में उजड़ गया छत्तीसगढ़, भूपेश अब तो होश में आएं : विष्णुदेव

 रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कोरबा के शिव मंदिर में तोड़फोड़ और हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की आंखें निकाल लिए जाने, मंदिर परिसर में शराब पीकर उल्टियां करने जैसी घटना का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोला है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव  साय ने कहा है कि पूरा छत्तीसगढ़ नशे में उड़ रहा है, अब तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होश में आ जाना चाहिए। राज्य में शराब के नशे में हिंसा, हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी, डकैती जैसी वारदातें हर रोज हो रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था अपनी स्थिति पर जार जार रो रही है लेकिन सरकार अंधी गूंगी बहरी बन गई है। सरकार को राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था न तो दिखाई दे रही है न बलात्कार की शिकार हुई महिलाओं की चीत्कार सुनाई पड़ रही है और न ही वह इन बिगड़े हुए हालातों पर कुछ बोल पा रही है। कुछ करना तो दूर की बात है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब शराब के नशे में बड़ी वारदातें न हो रही हों। अब तो हद हो गई। नशेड़ी संरक्षक सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में भगवान तक सुरक्षित नहीं हैं। तब भला आम इंसान की सुरक्षा की गारंटी कौन ले सकता है? भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को शराब सहित तमाम नशों में डुबो दिया है और यह सरकार शराब के धंधे की कमाई की खातिर राज्य की जनता के जानमाल और सम्मान के साथ साथ धार्मिक भावनाओं से भी खिलवाड़ कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जितना ध्यान दिल्ली दरबार की सेवा पर देते हैं, उसका यदि न्यूनतम भी छत्तीसगढ़ के हालात पर ध्यान दे रहे होते तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। स्कूल में बच्चे झगड़ा करते हैं और हत्या हो जाती है। यह संस्कृति, यह संस्कार छत्तीसगढ़ में कभी नहीं थे लेकिन गली गली सुलभ नशे से अब स्कूली बच्चे भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। बिना नशे के इतनी बड़ी वारदातें संभव नहीं हैं। हर मामले में यह तथ्य सामने आ रहा है कि छत्तीसगढ़ में जितनी भी बड़ी वारदातें हो रही हैं, वह सब नशे के कारण हो रही हैं लेकिन गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। जितने भी तरह के नशे होते हैं, छत्तीसगढ़ में वे सब के सब राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहे हैं। जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है।
और भी

राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिलासपुर जिले के 21 गांव और महासमुंद के 48 गांव, मुंगेली के 34 ग्रामों को वहां के जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी तरह से कोण्डागांव जिले के 33 ग्रामों और मुंगेली के 206 ग्राम बेमेतरा के 61 ग्रामों और सूरजपुर के 76 ग्रामों को समूह जल प्रदाय योजना को जल जीवन मिशन के अंतर्गत वहां के जलाशयों से वार्षिक जल आबंटन प्रदाय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।

बैठक में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जलाशयों के जल उपयोगिता, उपलब्धता एवं आबंटन तथा जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और विभिन्न उद्योगों के उपयोग हेतु जल आबंटन के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवं प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
 
राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में विभिन्न जिलों में स्थित उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों की भी स्वीकृति दी गई। इनमें रायगढ़ जिले में मेसर्स एम.एस.पी. स्टील एवं पॉवर लिमिटेड, जिला बलरामपुर में मेसर्स इंद्रमणी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को तथा जिला नारायणपुर में मेसर्स जायसवाल निको इंस्ट्रीज लिमिटेड रायपुर को जल आबंटन हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसी तरह से जिला बलौदाबाजार भाटापारा में मेसर्स जी.ओ.एस. इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को वार्षिक जल आबंटन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव मनोज पिंगुआ, जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
और भी

‘विश्व जनसंख्या दिवस‘ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति नर्सिंग महाविद्यालय के बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ‘‘8 बिलियन की दुनियाः सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना‘‘ के थीम पर आधारित स्किट का आयोजन किया। छात्राओं द्वारा स्किट के माध्यम से बताया गया कि आज दुनिया भर मे बढ़ती जनसंख्या, परेशानी का एक बड़ा कारण बन गई है इसकी वजह से अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी जैसी समस्याएं अनियंत्रित होती जा रही है।

हर दिन लाखों की जनसंख्या बढ़ रही है। भारत दुनिया की दुसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला राष्ट्र होने के कारण इस समस्या का हल और भी आवश्यक हो जाता है। हालांकि बढ़ती जनसंख्या से निपटने क लिए परिवार नियोजन जैसे समाधान मौजूद है, लेकिन लोगो मे इसकी जागरूकता की कमी है। परिवार नियोजन एवं इसके प्रति जागरूकता मे नर्सिंग क्षेत्र की अहम भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्या श्रीमती नारायणी साहू, एस.एन.ए. एडवाइजर श्रीमती शीजा एवं सह प्राध्यापक श्रीमती अमनदीप कौर द्वारा महाविद्यालय मे अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग छात्राओं को परिवार नियोजन के संबंध मे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय मे कार्यरत सभी नर्सिंग शिक्षिकाओं के सहयोग से किया गया।

और भी

अगले 15 दिनों में होगा व्यापक वैक्सीनेशन, टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी

 कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा, कहा : एलर्ट रहे सिस्टम

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोविड को लेकर बेहद सजगता जरूरी है और अगले पंद्रह दिनों में स्वास्थ्य अमला व्यापक वैक्सीनेशन और टेस्टिंग को लेकर काम करें। दुर्ग जिले में कोविड के मामले बढ़े हैं। अभी 272 एक्टिव केस हैं। इनमें से 7 अस्पताल में हैं। ऐसे में कोविड के मामलों के बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पूरे सिस्टम का हर समय अलर्ट मोड पर रहना आवश्यक है। यह निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में दिये। उन्होंने इलाज के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही यह भी कहा कि यह देख लें कि हमारे सारे इंस्ट्रूमेंट प्रभावी स्थिति में हों। एक निगरानी दल बनाकर इसका सर्टिफिकेट अगले दो-तीन में प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि हेल्थ सेंटर में टेस्टिंग पर विशेष रूप से फोकस किये जाने की जरूरत है। जिन मामलों में कोविड ट्रेस किया गया है उनके प्राइमरी कांटैक्ट पर भी नजर रखी जाए। इसके साथ ही स्टेशन आदि जगहों पर प्रभावी टेस्टिंग की व्यवस्था की मानिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन कोविड को लेकर सबसे प्रभावी टूल है। वैक्सीनेशन के टारगेट पर नजर रखें। फ्रंटलाइन वर्कर सहित सभी वर्गों के लोगों का डोज पूरा हो, यह देख लें। जो स्कूली बच्चे वैक्सीनेशन से छूट गये हैं। उन्हें भी वैक्सीनेशन के दायरे में लाएं। बैठक में सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
जिन हाटबाजारों में 60 से कम मरीज- कलेक्टर ने पिछले तीन महीने का हाट बाजारों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांगा। उन्होंने कहा कि स्टेट में देखें तो प्रति हाटबाजार 60 मरीज आते हैं। जिन हाटबाजारों में मरीज कम आये हैं। उनके संबंध में विशेष रूप से रिव्यू करना होगा कि यहां मरीजों की संख्या कम क्यों है और इसे बढ़ाने के लिए क्या किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से ही रोगों को डिटेक्ट करने और घर के बिल्कुल नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने का शासन का यह बेहतरीन जरिया है। इस पर काम करें।
 
हेल्थ कार्ड सबका बन जाए, इसके लिए काम करें- कलेक्टर ने कहा कि हेल्थ कार्ड को लेकर अच्छा काम दुर्ग जिले में हुआ है। फिर भी शासन की यह सबसे अच्छी सुविधाओं में से एक है। इससे कोई भी वंचित न रह जाए, इस पर काम करना है। ग्रामीण स्तर पर मितानिन और सचिव यह देखें कि इसका लक्ष्य पूरा हो जाए और सभी हितग्राहियों का कार्ड बन जाए। उन्होंने अगले दो सप्ताह इसके लिए विशेष रूप से कार्य करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव सहित हेल्थ से जुड़े सभी पक्षों की विस्तार से समीक्षा भी की।
और भी

आदिवासी समुदाय छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान है, आप सभी के बीच आकर गर्व महसूस होता है : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम बसहा (सीपत) में आयोजित आदिवासी सम्मेलन, आयुष स्वास्थ्य मेला, सियान जीतन क्लिनिक के कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पहुंचे, साथ में प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी भी रहे। इस अवसर पर आदिवासी सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला को संबोधित करते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश का गौरव है आदिवासी समाज। आपके बीच उपस्थित होकर आप सभी के जीवनशैली से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

आदिवासी अंचल एवं वनांचल में पाई जाने वाली जड़ी बूटिया और आयुर्वेदिक पौधे औषधी का काम आता है, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला और सियान जतन क्लिनिक का लाभ आज ग्राम वासियों को मिला, मैं आयोजकों को बधाई देता हूँ। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार वनवासियों और आदिवासियों के हित में लगातार काम कर रही है। ग्राम बसहा में मैं तीसरी बार आया हूँ। आपके समुदाय का स्नेह कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार को लगातार मिल रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मेले का लाभ इस क्षेत्र को मिले, ऐसा प्रयास हम सब करते रहेंगे।
 
स्वास्थ्य मेला और सियान जतन क्लिनिक में आयुर्वेदिक अधिकारी यसपाल धु्रव और डॉ.राजेश दुबे ने अपनी सेवायें दी। 307 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सम्मेलन को ओमप्रकाश उइके, मोहन पावले, देवराज सिंह, रामकली सोरठे-जनपद सदस्य आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.राजेश दुबे, सतपाल राज, चरण सिंह उइके, हेमलता उइके, रंजीत पोर्ते, प्रभु सिंह, जगमोहन सिंह, जनकराम सोरठे आदि शामिल रहे। अटल श्रीवास्तव ने गोंड़वाना समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने हेतु पहल करने की बात भी कही।
और भी

कलेक्टर ने ली स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों की जानकारी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संचालित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए है। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पूर्ण की गई एवं संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल सहित स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने सभी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने 24X7 जलापूर्ति योजना, नगर निगम ग्राउंड एवं जे.आर. दानी स्कूल भवन जीर्णोद्धार सहित तालाबों के रख-रखाव व सौंदर्यीकरण कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। बैठक में अवगत कराया गया कि 24X7 जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि दानी स्कूल एवं नगर निगम ग्राउंड का कार्य अंतिम चरण में है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने युवाओं को शैक्षणिक संसाधन सुलभ कराने शहर के मध्य वाचनालय की सुविधा हेतु स्थल चयन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी इस बैठक में दिए है।
और भी

रेलवे सीईओ ने किया महानदी कोल साईडिंग व ईब कोल वैली का निरीक्षण

बिलासपुर/रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दौरे पर शुक्रवार रात्रि रायपुर पहुंचे। कल रात्रि में ही वे निरीक्षण के लिए निरीक्षण स्पेशल ट्रेन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुए । इस दौरान उनके साथ आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण की कड़ी में वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा शनिवार प्रातः दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण किया गया । झारसुगुड़ा स्टेशन के निरीक्षण पश्चात उन्होने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अन्य विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारीगण उपस्थित थे । महानदी कोल साईडिंग निरीक्षण पश्चात उन्होने ईब वैली कोल लोडिंग एरिया का विंडो ट्रेलिंग तथा इस क्षेत्र में अवस्थित अन्य कोल साईडिंग का भी निरीक्षण किए।
 
ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग के निरीक्षण के दौरान उन्होने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारियों से लदान से संबन्धित मुद्दो पर चर्चा की । इस दौरान आलोक कुमार, महाप्रबंधक एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों से भी लदान के विषय में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड कल भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दौरे पर रहेंगे।
 
वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के शनिवार को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के सरडेगा माइन्स के निरीक्षण दौरान आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, श्रीमती अर्चना जोशी, महाप्रबंधक, दक्षिण पूरव रेलवे एवं अन्य अधिकारीगणों तथा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आधारभूत संरचना, लदान एवं रेल परिचालन पर आवश्यक चर्चा किया ।
और भी

अधिकारियों ने किया डेंगू सर्वेक्षण अभियान का निरीक्षण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के सोनाखान स्टेशन में में तीसरीलाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री एनआई/एनआई का कार्य 11 से 19 जुलाई तक किया जायेगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 19 जुलाई तक रद्द रहेगी।

और भी