छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ हुआ, प्रदेश अध्यक्ष साय हुए शामिल

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कि शुरुवात शुकवार को नगपुरा तीर्थ के दुग्गड़ भवन में हुई। उदघाटन सत्र में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व लाई हुई अनेकों विकास योजनाओं एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में उन योजनाओं को लेकर हुए कामों को सामने रखा तथा विकास कार्यो व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कि इन 8 सालो में देश की दशा व दिशा बदल गई है और लोगो का अब मोदी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है और इसे बनाए रखना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है।

मिशन 2023-24 को लक्ष्य मानकर कार्यकर्ताओ में राजनीतिक समझ व व्यक्तित्व विकास के लिए प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन आज कुल 06 सत्र हुए जिसमे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्रही,आईटी सेल प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामथ्र्य, पिछले 8 वर्षों में अंत्योदय पहल, सोशल मीडिया की समझ, भारत की मुख्य विचारधाराएं, व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान देते हुए प्रत्येक विषय पर कार्यकर्ताओ को बारीकी से सभी पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कैलाश शर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकर, वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन प्रमुख रूप से विशेष थे।
 
प्रशिक्षण वर्ग में जिले के पदाधिकारियों, मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री तथा महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधियो की तीन दिन की उपस्थिति सुनिश्चित किया गया है। जिसके तहत आज सर्वप्रथम झंडारोहण के पश्चात उदघाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कोविड-19 के महत्वपूर्ण चुनौतियों के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने गाँव गरीब किसान नौजवान सभी का ध्यान रखकर ना केवल योजनाए बनाई बल्कि उसका लाभ भी लोगों तक पंहुचाया।प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के लिए अगले 15 माह बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए प्रशिक्षण में बताए जाने वाले सभी विषय अत्यंत जरुरी है। जिसकी जानकारी होने के आधार पर ही हम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर सकते है और लोगो मे भाजपा के प्रति भरोसा कायम रख सकते है। प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ को देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर विदेश नीति व सामरिक महत्व पर मोदी सरकार की योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा के मामले में हम 74 प्रतिशत आत्मनिर्भर हो चुके हैं। भारत अपनी सुरक्षा आवश्यकता का 74 प्रतिशत उत्पादन अपने देश में ही कर रहा है जबकि पहले आजादी के बाद 70 सालों तक बंदूक की गोली तक विदेश से मंगवानी पड़ती थी लेकिन भारत का तेज गति से आर्थिक विकास हो रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से भारत बेहद मजबूत होता जा रहा है इसीलिए भारत के दुश्मन ही बढ़ते जा रहे हैं पहले भारत को सोचना पड़ता था कि कौन सा बड़ा देश उसके साथ खड़ा होगा लेकिन आज दूसरे देश सोचते हैं कि भारत हमारे साथ खड़ा होगा कि नहीं। दुनिया में पहले तीन देश होते थे जो सेटेलाइट से सेटेलाइट पर वार कर सकते थे लेकिन हम उसके बाद चौथे ऐसे देश में जो सेटेलाइट से सेटेलाइट पर वार कर सकते हैं। आज भारत को स्वयं दूसरे कई देशों को हथियार और सुरक्षा उत्पाद बेच रहा है। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अद्वितीय योजना अग्निवीर से युवा पीढ़ी में नेशनल फीलिंग बनेगी। 17 साल में सैनिक ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी जिसका लाभ जीवन भर मिलेगा। जीवन भर राष्ट्रीय मूल्यों के लिए उसके मन में विशेष भाव रहेगा। 4 साल के उसके सैन्य काल से ना केवल उसे व्यक्तिगत लाभ होगा बल्कि देश की सुरक्षा भी मजबूत होगी।
 
पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को व्यक्तित्व विकास पर टिप्स देते हुए राजनीतिक गुर बताया जबकि आई टी सेल के प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के ने सोशल मीडिया के महत्व व खामियों से अवगत कराया जबकि प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन ने भारत की मुख्य विचार धाराएं और हमारी विचारधाराएं विषय पर प्रबोधन दिया।
और भी

बीएसपी के 5 मुख्य महाप्रबंधक, कार्यपालक निदेशक के रूप में हुए पदोन्नत

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिलाई इस्पात संयंत्र के पांच मुख्य महाप्रबंधकों को कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था। इस्पात भवन में आयोजित समारोह में निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्यपालक निदेशकगणों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पदोन्नति आदेश सौंपे।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी वित्त एवं लेखा डॉ अशोक पंडा को बीएसपी के कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा के रूप में पदोन्नत किया गया हैं। इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक ओएचपी बीएल चांदवानी को कार्यपालक निदेशक वीआईएसएल के रूप में मुख्य महाप्रबंधक एसएमएस.-3, के भट्टाचार्जी को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी मिल्स एमएम गद्रे को भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के रूप में तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी माइन्स एवं रावघाट तपन सूत्रधार को बीएसपी के कार्यपालक निदेशक माइन्स के रूप में पदोन्नत किया गया है। बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक मेंटेनेंस एस मुखोपाध्याय को भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक परियोजना के रूप में भिलाई में स्थानांतरित किया गया है।
 
इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इन पदों के लिए योग्य नव-पदोन्नत कार्यपालक निदेशकों को बधाई दी। दासगुप्ता ने नव पदोन्नत अधिकारियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी को नयी जिम्मेदारियों का उसी प्रतिबद्धता के साथ बेहतर निर्वहन करते हुए संयंत्र और सेल को आगे ले जाना है। दासगुप्ता ने नव पदोन्नत कार्यपालक निदेशकों मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी वित्त एवं लेखा डॉ अशोक पंडा, मुख्य महाप्रबंधक ओएचपी बीएल चांदवानी, मुख्य महाप्रबंधक ;एसएमएस.3 के भट्टाचार्जी तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी माइन्स एवं रावघाट तपन सूत्रधार को पदोन्नति आदेश सौंपे। एम एम गद्रे कार्यालयीन कार्य से दौरे में होने के कारण उनका पदोन्नति आदेश श्रीमती गद्रे को प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती पंडा भी उपस्थित थीं। डॉ अशोक पंडा 1992 में सेल के राऊरकेला इस्पात संयंत्र से कार्यसेवा प्रारंभ की थी। उन्होंने 1992 से 2018 तक आरएसपी के लिए विभिन्न विभागों जैसे टी एंड डी सेंटर, सीपीपी 1, कार्मिक, वित्त एवं लेखा तथा निदेशक प्रभारी सचिवालय में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। 2018 में महाप्रबंधक के रूप में पदोन्नत होकर वित्त विभाग के कॉर्पोरेट कार्यालय में स्थानांतरित हुए। वह जुलाई 2021 से बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी वित्त एवं लेखाद्ध के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सीओ एंड सीसीडीए एसएमएस.1, आयरन ओर कॉम्पलेक्स, ब्लास्ट फर्नेस.मैकेनिकल विभाग में अपनी सेवाएं दी। उन्हें 2018 में महाप्रबंधक के रूप में पदोन्नत कर बीएसपी के ओर हैंडलिंग प्लांट में स्थानांतरित कर दिया गया। वह अब तक मुख्य महाप्रबंधक ओएचपी के रूप में कार्यरत थे। के भट्टाचार्जी 1988 में बोकारो इस्पात संयंत्र में मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्नीकल के रूप में सेल में शामिल हुए। फिर उनका स्थानांतरण दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में किया गया जहां उन्होंने बीबीएम, बीओएफ एंड सीसीपी और स्टील मेल्टिंग शॉप विभागों में अपनी सेवाएं दी। उन्हें 2018 में महाप्रबंधक के रूप में पदोन्नत कर भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानांतरित कर दिया गया। सितंबर 2019 में वे मुख्य महाप्रबंधक एसएमएस.3 पद पर पदोन्नत हुए और तब से इसी पद पर वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।एम एम गद्रे, 1984 में सेल.बीएसपी में शामिल हुए। उन्हें 2 दशकों तक प्लेट मिल में कार्य करने का लंबा अनुभव है। संयंत्र के प्रोजेक्ट्स व यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में काम करते हुए 2018 में महाप्रबंधक प्लेट मिल के रूप में पदोन्नत हुए। सितंबर 2019 में उन्हें मुख्य महाप्रबंधक आरएसएम, आरटीएस और आरपीडीबी के पद पर पदोन्नत किया गया। जनवरी, 2022 से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी मिल्स के रूप में फिनिशिंग मिल का प्रभार दिया गया। तपन सूत्रधार, 1986 में सेल.बीएसपी में शामिल हुए। उन्होंने दल्ली-राजहरा सहित माइन्स विभाग में कार्य करते हुए जून 2018 में महाप्रबंधक ;माइन्स एवं आईओसी का प्रभार दिया गया। वह जनवरी 2021 से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी माइन्स एवं रावघाट के रूप में कार्यरत हैं।
और भी

छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को अब सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से मिलेगा स्थान

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – ‘छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।’
 

 

और भी

भिलाई-दुर्ग में बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप…

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में राशनिंग किए जाने से भिलाई-दुर्ग के पेट्रोल पंपों में तालाबंदी की नौबत आ सकती है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित वहां के कुछ शहरों में इस तरह के हालात बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में स्थित पेट्रोल पंप को स्टाक सीमित रहने से रात के वक्त बंद रखने का निर्णय लिए जाने की खबर मिल रही है। जिस तरीके से लखौली स्थित भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन तथा मंदिर हसौद के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के डिपो में डीलर्स को काफी कम पेट्रोल व डीजल आपूर्ति की जा रही हैए उससे आने वाले दिनों में भिलाई-दुर्ग के पंप को दिन भर में कुछ घंटे के लिए खोलने की नौबत आ जाए तो अचरज वाली बात नहीं होगी।

पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में राशनिंग किए जाने से डीलर व ट्रांसपोर्टर को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके चलते इस व्यवसाय में संलग्न कर्मचारियों तथा टेंकर चालक व परिचालक पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। पर्याप्त स्टाक के अभाव में पंप संचालकों का भी व्यवसाय प्रभावित होने से जीविकोपार्जन के लिए वहां काम करने वालो में भविष्य को लेकर चिंता उभरने लगी है।

भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के इलाके में लोगों को पेट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा पेट्रोल व डीजल की राशनिंग किए जाने से इस संभावना को बल मिल रहा है।

कंपनियों ने एकाएक आपूर्ति बंद कर दिया है। ऐसे पंप जहां पेट्रोल अथवा डीजल की प्रतिदिन खपत एक टेंकर की है वहां कंपनियों के द्वारा सप्ताह में एक टेंकर भेजा जा रहा है। ऐसा करने से डीलर और ट्रांसपोर्टर को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर पेट्रोल पंपों में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पडऩे की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर यह दिक्कत तीन महीने पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड में मंदिर हसौद डिपो में शुरू हुई। अब लखौली स्थित भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो में भी डीलर्स को पहले की तरह पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति करने में आनाकानी की जा रही है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का मंदिर हसौद में पूरे छत्तीसगढ़ का इकलौता डिपो है। यहां से लगभग 750 पेट्रोल पंप को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति होती है।

डीलर्स का कहना है कि लगभग तीन महीने पहले कंपनियों की ओर से एडवांस पेमेंट की शर्त लगा दी गई। यानी पहले पैसा लेने के बाद ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति किया गया। जबकि पूर्व में आपूर्ति हो जाने के बाद डीलर्स को भुगतान करने की छूट थी।

एडवांस पेमेंट के बावजूद डीलर्स को उसकी मांग के अनुरूप डिपो में पेट्रोल व डीजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे डीलर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों को भी पर्याप्त परिवहन के अभाव में टेंकर का किश्त और चालक-परिचालक के वेतन व भत्ते का भुगतान करना परेशानी का सबब बन गया है।
और भी

खाद्य मंत्री की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती…

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद रात दो बजे उपचारार्थ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है।

गौरतलब है कि मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं, यहाँ उन्होंने कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें गणवेश वितरित किया था। इस कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने कमज़ोरी और थकान की शिकायत की थी।
और भी

छग प्रभारी पुनिया का आज जशपुर दौरा

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए हैं। दौरे के दौरान कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया देशभर में चल रहें कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। दौरे में जाने से पहले पीएल पुनिया ने पूर्व सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, मोदी सरकार जो खेल कर रही है जनता सब समझ गई है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। साथ ही यह भी कहा भाजपा ईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पहले केंद्रीय एजेंसियों को बहुत ही निष्पक्ष जांच करने वाली संस्था माना जाता था। यह माना जाता था कि यह जांच करेंगे तो बहुत ही निष्पक्षता के साथ जांच होगी। यह जांच एजेंसी अब निष्पक्ष नहीं रही, बल्कि भाजपा की फ्रंटल एजेंसी के रूप में काम कर रही है। जितने भी नेता उनके खिलाफ बात करते हैं उन पर जांच बैठा देते हैं।

और भी

प्रदेश में अब सक्रिय हो रहा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मानसून की बारिश होने लगी है तो कई जगहों पर बादल छाए हुए है। एक से दो दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल बस्तर और दुर्ग संभाग तक मानसून पहुंचा था। इसके बाज आज रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में बादल बने हुए हैं, मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिनों में बारिश हो सकती है।

और भी

राज्य बाल संरक्षण आयोग स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जून को रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भूपेश बघेल सुबह 11.25 बजे न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण, कैंपा मद से स्वीकृत नरवा विकास कार्यों का भूमिपूजन और वन वृत्त पर स्थापित प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1 बजे मेकाहारा ऑडिटोरियम में आयोजित ‘निवेशक न्याय कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। शाम 7.40 बजे तेलघानी नाका में रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रात्रि 8.15 बजे कमल विहार फ्लाई ओव्हर का लोकार्पण और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इन कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास
सीएम बघेल आरंग से खपरी पहुंच मार्ग में अकोली खुर्द के पास नाला में पुलिया निर्माण कार्य, टेकारी-पलौद मार्ग पर पलौद नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, बिरोदा से सिंगारभाठा मार्ग पर कोलर नाला एवं टंकी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग तथा लखना-चम्पारण मार्ग में शक्ति नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।

कार्यक्रम में ये होंगे शामिल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव लोक निर्माण विभाग चिंतामणि महाराज, धनेन्द्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर मौजूद रहेंगे।
और भी

चिटफंड निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे राशि का अंतरण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए निवेशकों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से राज्य स्तर से लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐसी अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों को उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लौटायी जा रही है। इसी कड़ी में 17 जून को निवेशक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के निवेशकों को राशि अंतरण करेंगे।

इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
और भी

विधानसभा अध्यक्ष व कोरबा सांसद दो दिन के प्रवास पर

कोरबा/रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 16 व 17 जून को जांजगीर-चांपा व कोरबा जिले के प्रवास पर रहेेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को प्रात: 9 बजे कार द्वारा स्पीकर हाऊस रायपुर से रवाना होकर नगर पालिका चाम्पा पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे नगर पालिका चांपा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से शाम 4 बजे पोड़ीशंकर के लिए प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे ग्राम पोड़ीशंकर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे पोड़ीशंकर से नगर पंचायत बाराद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। 5.30 बजे बाराद्वार पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 6 बजे बाराद्वार से कोरबा जिला के लिए रवाना होंगे एवं 7.30 बजे कोरबा पहुंचेंगे। 17 जून को दोपहर 12 बजे कोरबा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

और भी

राज्यपाल ने छिन्दवाड़ा सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के कुड़ामऊ गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 7 यात्रियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

और भी

घर के अंदर गिरी बिजली, दो बच्चों की मौत…

 मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आकाशीय बिजली के कहर ने दो बच्चों की जान ले ली। देर रात घर के अंदर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। भरतपुर विकासखंड के ग्राम चैती के ददरा टोला में एक घर में आकाशीय बिजली गिरी। इसमें 12 वर्षीय लड़के और 5 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

और भी

फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, स्थिति चिंताजनक नहीं है लेकिन सावधानी जरुरी : टीएस सिंहदेव

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बीते एक सप्ताह से धीरे धीरे कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कल प्रदेश में 58 मरीज सामने आए थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि आज समस्त प्रदेशवासियों से यह साझा करना चाहता हूं कि बीते सप्ताह प्रदेश में पुनः कोरोना संक्रमण बढ़ता दिख रहा है। हालांकि अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। लेकिन हम सभी को सावधानी और सजगता के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है। कोरोना की 3 लहरों पर काबू पाने में शासन व स्वास्थ्य विभाग को प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिला है। अब चौथी लहर की संभावनाओं की चर्चा को ध्यान में रखते हुए सभी को अत्याधिक सावधानी की आवश्यकता है। वहीं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है, वह सभी टीकाकरण पूरा करवा लें।

और भी

निजी स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, इस तारीख से शुरू होगी पढाई…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है। जिसके चलते अब स्कूल 16 जून से नहीं खुलेंगे। हालांकि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे।

निजी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का नया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। वहीं अब निजी स्कूल 20 जून से खोलने की तैयारी में है। इसे लेकर पालकों को मैसेज भेजा जा रहा है। इधर सरकारी स्कूलों में 16 जून से प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।
 
छत्तीसगढ़ में 16 जून से सभी सरकारी स्कूल बच्चों के लिए खुल जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने बताया कि 16 जून से पूरे प्रदेश में स्कूल का संचालन शुरू हो जाएगा। मंत्री ने प्रदेश में बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया है।
 
बता दें कि कोरोना के कारण बीते 2 साल से स्कूल का संचालन प्रभावित हुआ है। वहीं अब नए शिक्षण सत्र में राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग स्कूलों के संचालन का लेकर तैयारियों में जुट गई थी। वहीं अब कल से तय स्कूल खुलने के साथ ही नए शिक्षण सत्र की शुरूआत हो जाएगी।
और भी

स्कूल खुलने पर शेष छात्रों को शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ

पुस्तक, ड्रेस और साइकिल का किया जाएगा वितरण
रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का विभागीय योजना के तहत किया जा रहा है।

विभागीय योजनाओं के तहत छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का वितरण प्रारंभ किया जा चुका है।जिले के सभी विकासखंडों में छात्रों के लिए पुस्तक उपलब्ध कराया जा चुका है।इसी तरह छात्रों के लिए ड्रेस धरसींवा विकासखंड में भेजा जा चुका है तथा शेष विकासखंडो में हथकरघा से मिलने पर स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा।इसी तरह छात्रों को स्कूल आने जाने के लिए साइकिल का वितरण शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर निर्देशानुसार यथाशीघ्र किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन.बंजारा ने बताया कि छात्रों को पुस्तक और ड्रेस का वितरण अवकाश अवधि में भी किया गया है।जिन छात्रों को पुस्तक नही मिला है,उन्हें स्कूल खुलने के दिन वितरित कर दिया जाएगा।इस संदर्भ में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।जिन स्कूलों में ड्रेस और पुस्तक वितरण पिछड़ा है, उन स्कूलों के प्राचार्यों को वितरण प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है।वितरण की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी गई है।
और भी

7.5 अंकों के साथ बिहार के किशन कुमार की एकल बढ़त

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन विद्यालय महासमुंद में 11 जून से चल रही महासमुंद ऑल इंडिया ट्रॉफी फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट का आठवां चक्र पूर्ण हुआ। गुरुवार, 16 जून को कल इस स्पर्धा का 9वां व अंतिम चक्र खेल जाएगा।

आठवें चक्र में केवल पहले टेबल पर जीत के लिए खिलाड़ी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। मैराथन चली इस बाजी को अंततः बिहार के किशन कुमार ने पश्चिम बंगाल की स्नेहा हलधर को आठवें राउंड के इस कठिन मुकाबले में हराने में सफल रहे। बाकि के अन्य चार टेबलों में किसी भी खिलाड़ी ने जोखिम उठाना नही चाहा और सभी ने अपनी-अपनी बाजियां ड्रा कर ली।

 

और भी

राहुल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संभागायुक्त एवं आईजी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

बिलासपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग एवं आईजी रतनलाल डांगी ने अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लगभग 105 घंटे तक बोरवेल में फंसे जांजगीर जिले के ग्राम पिहरीद निवासी राहुल साहू का अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त अपोलो अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। यहां अस्पताल में राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं आई जी रतन लाल डांगी पहुंचे।

उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में राहुल के माता-पिता एवं परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने राहुल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राहुल ने बहुत हिम्मत दिखाई।
 
गौरतलब है कि राहुल साहू को 60 फीट गहरे बोरवेल से सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया । ग्रीन कॉरीडोर बनाकर उसे देर रात अपोलो अस्पताल लाया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि राहुल की स्थिति अभी स्थिर है और वह खाना खा रहा है।
और भी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को पुलिस ने रोका

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को आज दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जाते पुलिस ने रोक लिया है। बताया जा रहा है, सीएम को सरिता विहार में अपोलो हॉस्पिटल के बाहर रोका गया है। बदरपुर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने जा रहे थे। बदरपुर थाने में कांग्रेस नेताओं को डिटेन किया गया है।

 
और भी