छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

रेल संबंधित मामले को लेकर रेल्वे जीएम से मिले अमित जोगी

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दपूमरे के महाप्रबंधक आलोक कुमार से भेंट कर छत्तीसगढ़ में व्याप्त भीषण रेल संकट के विषय में अमित जोगी ने चर्चा की और यात्रियों को हो रही असुविधा पर विरोध प्रकट किया। 40 मिनट चली बैठक में छत्तीसगढ़ में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने समेत खरसिया की रेल समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

अमित अजीत जोगी ने खरसिया में अपनी पार्टी के नेता तरुण सिंह ठाकुर व मोनू केसरी के द्वारा रेल संबंधित जनहित की 18 सूत्रीय मांगो के मुद्दे पर भी चर्चा की। वहीं खरसिया की रेल समस्याओं को लेकर जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की। अमित जोगी ने खरसिया की जनता को रेल्वे ओवरब्रिज तथा रेल्वे स्टेशन में होने वाली और कई समस्याओं से रेल्वे के मुख्य महाप्रबंधक को अवगत करवाया। जिस पर तत्काल रेल्वे जी एम ने अपने रेल अधिकारियों से फोन बात कर खरसिया रेल्वे स्टेशन में रैंप निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश जारी कर दिया।
और भी

कोरोना बुलेटिन : आज प्रदेश में 167 नए मामले, रायपुर से 55

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 30 जून की स्थिति में प्रदेश की पाजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 13 हजार 384 सैंपलों की जांच में 167 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।वहीं 94 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 933 मामले सक्रिय हैं।

आज दंतेवाड़ा, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद एवं बलरामपुर से 01-01, धमतरी, मुंगेली एवं जशपुर से 02-02, कोरबा से 03, जांजगीर-चांपा से 05, कबीरधाम एवं सूरजपुर से 06-06, सरगुजा, राजनांदगांव एवं बलौदाबाजार से 08-08, बेमेतरा एवं बिलासपुर से 12-12, दुर्ग से 33, रायपुर से 55 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
और भी

मुख्यमंत्री 1 जुलाई को यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल 1 जुलाई को 11.30 बजे रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 12.10 बजे से 1.10 बजे तक राजीव भवन में आयोजित बैठक में तथा दोपहर 1.20 बजे नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैम्प के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे और वहां आयोजित चिकित्सक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

और भी

एक बार फिर पुरी से शिरडी के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20857 /20858 पुरी -साईं नगर शिरडी-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सुविधा पुनः शुरू की जा रही है।

गाड़ी संख्या 20857 पुरी- साईं नगर शिरडी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 23:05 बजे रवाना होकर 23:53 बजे खुरदा रोड, 00.20 बजे भुवनेश्वर, 1:35 बजे ढेंकानाल, 2:20 बजे तालचेर रोड 3:00 बजे अंगुल, 5:15 बजे संबलपुर, 6:07 बजे बरगढ़ रोड, 7:01 बजे बलांगीर, 8:00 बजे टिटलागढ़, 8:50 बजे कांटाभाजी, 9:52 बजे खरियार रोड, 11:11 बजे महासमुंद, 12:30 बजे रायपुर, 13:35 बजे दुर्ग, 14:00 बजे राजनंदगांव, 15:33 बजे गोंदिया, 17:40 बजे नागपुर, 18.48 बजे वर्धा, 20:42 बजे बडनेरा, 21:42 बजे अकोला, 23:50 बजे भुसावल, 2:30 बजे मनमाड, 3:31 बजे कोपरगांव, 4:35 बजे साईं नगर शिरडी (रविवार को) पहुंचेगी।
 
गाड़ी संख्या 20858 साईं नगर शिरडी पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 जुलाई से प्रत्येक रविवार को साईं नगर शिरडी से 14:10 बजे रवाना होकर 14:38 बजे कोपरगांव 15:50 बजे मनमाड 18:15 बजे भुसावल 19:36 बजे अकोला 22:22 बजे बडनेरा 23:33 बजे वर्धा 1:35 बजे नागपुर 4:08 बजे गोंदिया 5:27 बजे राजनंदगांव 6:10 बजे दुर्ग 6:50 बजे रायपुर 8:05 बजे महासमुंद 8:50 बजे खरियार रोड 9:50 बजे काटा भांजी 10:35 बजे टिटलागढ़, 11:47 बजे बलांगीर 12:45 बजे बरगढ़ रोड 13:30 बजे संबलपुर 16:40 बजे अंगुल 16:50 बजे तालचेर रोड 1748 बजे ढेंकानाल 19:05 बजे भुवनेश्वर 19:30 बजे खुरदा रोड 20:50 बजे पुरी (सोमवार) को पहुंचेगी

इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य श्रेणी, 09 स्लीपर, 05 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 01 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 01 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, 01पैंट्रीकार सहित कुल 23 कोच रहेंगे।
और भी

तेज बारिश से सराबोर हुई राजधानी, कई जगह जलभराव और बिजली की शिकायत…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी की शाम तेज बारिश के नाम रही। बुधवार की शाम तेज गरज और चमक के साथ बदरा जमकर बरसे। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली तो वहीं कई इलाकों में जलभराव सहित बिजली की समस्या का लोगों ने सामना किया।

बुधवार सुबह तक मौसम में भारी उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। लेकिन शाम होते ही मौसम ने अंगड़ाई ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जमकर बिजली भी चमकी। तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस-गर्मी से राहत दी, तो वहीं राजधानी की निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति भी निर्मित हो गई। नालियों में जमकर उफान रहा और सड़कें लबालब रहीं। वहीँ कई इलाकों में बिजली की भी समस्या आई। तेज गरज और चमक के चलते कई इलाकों में बिजली चली गई। तेज बारिश के चलते यातायात भी कुछ समय के लिए थम गया। जिसे जहां जगह मिली, उसने शरण ली। सडकों पर पानी भर जाने से दोपहिया सहित चारपहिया वाहनों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश कम होते ही सडकों पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
और भी

दिव्यांगजनो का मेडिकल प्रमाण पत्र व पेंशन निवारण बनाने लगा शिविर

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिव्यांगजनों का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने, यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने और पेंशन निवारण के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत बांदे में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 156 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। अस्थि बाधित के 63 ,श्रवण बाधित के 02, दृष्टि बाधित 06, मानसिक 04 तथा पेंशन से संबंधित 81 आपको प्राप्त हुए। दिव्यांग जनों का परीक्षण कर सहायक उपकरण व पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में जिला चिकित्सालय के डाक्टरों की टीम, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक तथा विभागीय अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।

और भी

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव की बड़ी सम्पन्न

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जैन साध्वी स्नेहयशा श्रीजी व सिद्धान्त निधि मसा की निश्रा में गुरु देव दयाल को मन मे ध्यान लगाएं अष्ठ सिद्धि नव निद्धि मीले मनवांछित फल पाए के गुणानुवाद की चौपाइयों के साथ गुरु एक्तिशा के संगीतमय पाठ के साथ चमत्कारी जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसाइटी में अमावस्या की बड़ी पूजा का आगाज किया गया। बड़ी पूजा का प्रारम्भ नारियल अक्षत नैवैद्य के समर्पण मंत्र के साथ भक्तों ने प्रारम्भ कि।

उपरोक्त जानकारी सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर व ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने देते हुए बताया कि सर्वप्रथम ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद ने चातुर्मास पूर्व की अंतिम अमावस्या पूजा में चारो दादा गुरुदेव के चमत्कारिक जन हितेषी उपकारों का वर्णन करते हुए प्रथम पूजा के जलाभिषेक विधान की पूजा गुरु पर तीख सुरतरु रूप सुगुरु सम दूजो तो नही दूजो तो नही के भाव पूर्ण बोलो से लाभार्थी परिवारों ने अभिषेक किया। उसी तारतम्य में क्रमशः जल चंदन पुष्प धूप दीप अक्षत नैवेद्य व फल के समर्पण के 8 विधान सस्वर मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई फल पूजा का विधान फल पूजा से फल मिले प्रगटे नवे निधान के बोलो के साथ संपन्न हुई। नवा विधान वस्त्र पूजा का साध्वी के मुखारविन्द से लक्ष्मी लीला पावे रे सुंदर जे गुरु वस्त्र चढ़ावे जे गुरु वस्त्र चढ़ावे के संगीतमय बोलो से प्रारम्भ हुआ। सुप्रसिद्ध भजन गायक वर्धमान चोपड़ा ने कैसे कैसे अवसर में गुरु राखी लाज हमारी मोको सबल भरोसो तेरो चंद्र सूरी पट्टधारी के समर्पण बोलो से गुरु से अरदास की। कु दीप्ती बैद ने गुरु तेरे चरणों की धूल जो मिल जावे सच कहता हूं मेरी तगदीर बदल जाये दादा तेरे चरणों की के बोलो से सभी भक्तों के लिए गुरु का आशीर्वाद मांगा। निर्मल पारख ने चांद से सुंदर मुखड़ा तेरा नयन के अमृत के प्याले वो तो कोई और नही है वो तो दादा मालपुरा वाले के बोलो से गुरु महिमा की बलिहारी ली दसवीं पूजा में चांदी की ध्वजा को महिलाओं ने सिर पर रखकर धूप दीप चवर के साथ दादा गुरु की छतरी की 3 फेरी देकर इन बोलो ध्वज पूजन कर हरख भरी- हरख भरी रे देवा हरख भरी रे के चौपाई के साथ शिखर पर ध्वजारोहण किया।
पूजा में
 
पदम गोलछा अशोक कोचर प्रकाश पारख नीलेश गोलछा वर्धमान चोपड़ा निलमचंद बरडिया कपूर चंद भंसाली श्रीमती मंजू बरडिया, शैला बरडिया , सपना गोलछा स्वेता कोचर ममता जैन आदि भक्त जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूजा का समापन आरती मंगल दीपक के साथ हुआ। पूजा के लाभार्थी परिवार जयचंद रमेश चंद मोहन चंद बच्छावत बसंत जितेंद्र नाहर, निलमचंद डॉ अंशुल बरडिया, वर्धमान वर्तिक वैभव चोपड़ा, गुमानचन्द कांतिलाल झाबक, मूलचंद सन्तोष सरला बैद हैं।
और भी

नगर पंचायत उपाध्यक्ष के जन्मदिवस पर स्कूल में किया गया वृक्षारोपण

भटगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर पंचायत भटगांव के उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर प्रेमभुवन प्रताप सिंह विद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों और नगर के जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 11 फलदार वृक्ष लगाकर उनका जन्मदिन मनाया गया।

आपको बतादें की वृक्षारोपण से पहले नगर पंचायत के अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक और वहाँ उपस्थित लोगों ने पहले मां सरस्वती की छायाचित्र का पूजा अर्चना कर केक काटा और एक दूसरे का मुँह मीठा किया। और उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे को जन्मदिन की बधाई दी और कुशल जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर तहसीलदार भटगांव,नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, प्राचार्य, प्रितम भारद्वाज,जनपद बिलाईगढ सभापति भागीरथी चंद्रा, जनपद सदस्य सहदेव सिदार, राजकुमार सोनवानी, मनोज टंडन, प्रमोद साहू, कांग्रेस प्रवक्ता धनसाय साहू, रामकुमार साहू,सुधराराम यादव एल्डरमैन दिलहरण साहू, धर्मेन्द्र साहू, लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, युवा नेता योगराज साहू,शिव साहू, योगेश यादव,बबला वैष्णव, लक्ष्मण नामदेव सर,तेज प्रकाश भारद्वाज सर, अवधेश सोनवानी सर, काफी संख्या में जनप्रतिनिधि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हालांकि किसी कारण प्रवेश दुबे मौजूद नहीं रहे लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनकी कमी महसूस किया गया फिर भी हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
और भी

रेलवे ने रद्द की 18 गाड़ियां, यहां चेक करें लिस्ट…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को रायपुर पुलिस लाईन से कोरिया जिले के बहरासी के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री आज भरतपुर-सोनहत विधानसभा के 3 गांवों बहरासी, रामगढ़ तथा रजौली में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे और क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में लोगों से जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम बैकुंठपुर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करने के बाद वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश के 11 जिलो के 22 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुरायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन का कार्य किया जा रहा है, जिसमें ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग कार्य 29 जून को सुबह 10 बजे से 1 जुलाई तक किया जायेगा। इसके चलते कुछ गाड़ियों को रद्द और कुछ को विलंब से रवाना किया जाएगा।
इस दौरान…
29 एवं 30 जून को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी ।
29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी ।
29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी ।
29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी ।
29 एवं 30 जून को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 एवं 30 जून को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 एवं 30 जून को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 जून एवं 01 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 जून को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 जून को इतवारी से छूटने वाली 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 जून को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 जून को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
28 एवं 29 जून को निज़ामुद्दीन से छूटने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
29 एवं 30 जून को रायगढ़ से छूटने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
28 जून को बीकानेर से छूटने वाली 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 जून को बीकानेर से छूटने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
28, 29 एवं 30 जून को टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
30 जून एवं 01, 02 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

इसके अलावा कुछ गाड़ियां बीच में समाप्त कर दी जाएंगीं, जिनमे…
29 एवं 30 जून को मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी ।
29 एवं 30 जून को गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर से ही मुंबई के लिए रवाना होगी ।
29 एवं 30 जून को कुर्ला से छूटने वाली 11039 कुर्ला-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी ।
30 जून एवं 01 जुलाई को गोंदिया से छूटने वाली 11040 गोंदिया-कुर्ला महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर से ही कुर्ला के लिए रवाना होगी ।के हैं।
और भी

भेंट-मुलाकात : कोरिया जिले के लिए रवाना हुए सीएम बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को रायपुर पुलिस लाईन से कोरिया जिले के बहरासी के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री आज भरतपुर-सोनहत विधानसभा के 3 गांवों बहरासी, रामगढ़ तथा रजौली में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे और क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में लोगों से जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम बैकुंठपुर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करने के बाद वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश के 11 जिलो के 22 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं।

और भी

महिला आयोग के पहल पर समाज की मुख्य धारा शामिल हुआ बहिष्कृत परिवार…

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विगत 13 जून को महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने दुर्ग जिले के महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की सुनवाई की थी।सुनवाई के दौरान प्रस्तुत एक प्रकरण में आवेदिका ने आवेदन प्रस्तुत किया था की उन्होंने अंतर्जातीय विवाह किया है।इसके कारण उन्हें और उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया था। समाज द्वारा उनसे समय समय पर राशि भी ली गई है। प्रकरण की सुनवाई के बाद अध्यक्ष डॉ नायक ने प्रकरण के निराकरण के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए। आवेदिका के गाँव में आयोग द्वारा नियुक्त समिति के प्रभारीगणो के द्वारा आवेदिका की समस्या का अंतिम समाधान किया गया। महिला आयोग द्वारा समाज में मिलाने आवेदिका एवं उनके परिवार वालों को आयोग की सुनवाई में दुर्ग जिले के ग्राम बोड़ेगाव में प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु प्रभारीगणो की उपस्तिथि में बैठक संपूर्ण हुआ। जिसमें आयोग द्वारा नंदिनी थाना के कॉन्स्टेबल की भी उपस्थिति रही। महिला एवं उनके परिवार को समाज के मुख्य धारा में सम्मिलित किया गया।आवेदिका की संतुष्टि पर आज इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण में पति पत्नी ने पिछली सुनवाई में व्यक्त किया था, कि हम एक नयी जिंदगी की शुरूआत करेंगे परन्तु आज आयोग के समक्ष अनावेदकगणों ने आवेदिका के साथ अनर्गल बातचीत एवं क्रूरतापूर्ण व्यवहार, आवेदिका एवं छोटे बच्चे को भरण-पोषण देने से इंकार किया। इस प्रकरण में आवेदिका लगातार अनावेदकगणों का अत्याचार सहते आ रही है। आयोग ने आवेदिका को निर्देश दिया कि वह अनावेदकगणों के खिलाफ महिला पुलिस थाना दुर्ग में 498ए धारा के तहत एफआईआर दर्ज करा सकती है। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण बलौदाबाजार जिले की सुनवाई में अनावेदिका को नारी निकेतन में भेजा गया था आज अनावेदिका का भाई अनावेदिका के साथ अपना और अनावेदक का शपथ पत्र आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है जिसके आधार पर अनावेदिका को आज नारी निकेतन से रिहा दिए जाने के निर्देश आयोग ने दिया है साथ ही इस प्रकरण को 6 माह की निगरानी में रखते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
और भी

रेट्रोफिटिंग के 262 योजनाओं में कार्यादेश जारी, समीक्षा के दौरान दी जानकारी

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने आज जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय, सिंगल विलेज, सोलर आधारित योजना तथा समूह जलप्रदाय योजना की कार्य-प्रगति की समीक्षा की। सुबह साढ़े दस बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 49 वीं बैठक में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सोनकुसरे बताया कि रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना के तहत 262 कार्यों का कार्यादेश जारी किया गया, जिसमें से 256 योजनाएं प्रगतिरत है और छः योजनाओं का कार्य शेष है।

सिंगल विजेल जल प्रदाय योजना के समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के तहत 361 के लक्ष्य के विरूद्ध 360 योजना में प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई, 214 योजनाओं में कार्यादेश जारी, 143 योजनाओं में से 31 योजनाओं में पुनरीक्षित योजना स्वीकृति के बाद, दर स्वीकृति की कार्रवाई की जाएगी। 107 योजनाओं में निविदा प्रक्रियाधीन और 05 योजनाओं का द्वितीय निविदा प्रकियाधीन है। इसी तरह सोलर आधारित पेयजल योजना के तहत 80 योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। साथ ही 80 योजनाओं के 82 सोलर पम्प स्थापना कार्य के लिए क्रेडा विभाग को कार्यादेश जारी किया गया, जिसमें से 80 सोलर पम्प स्थापित और दो प्रगतिरत हैं।

बैठक में समूह जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया गया कि उच्च कार्यालयों के निर्देश पर दो योजनाएं सलोनी एवं देवपुर को निरस्त कर रूद्री समूह में शामिल किया गया है। इसी तरह बेलरगांव समूह जल प्रदाय योजना स्वीकृति के लिए विचाराधीन है। उक्त दो योजनाओं का संबंधित एजेंसी द्वारा नियमानुसार सर्वे कार्य पूरा किया गया है। बताया गया है कि ईओआई के शर्त अनुसार अनुमानित लागत का 30 प्रतिशत सर्वे कार्य के लिए पात्र है। योजना की स्वीकृति नहीं होने की वजह से भुगतान के लिए केवल सर्वे कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति की जरूरत होगी। बैठक में सपोर्ट मद में केवल सर्वे कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने हेतु प्रस्ताव रखा गया। इसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
और भी

6 नगरीय निकायों में बनेंगे कृष्णकुंज, सांस्कृतिक महत्व के जीवन उपयोगी पौधों का होगा रोपण : कलेक्टर

महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में कृष्णकुंज विकसित किए जा रहे हैं। महासमुंद जिले के नगरीय क्षेत्रों में इसके लिए जमीन चिन्हांकित की गई है। चिन्हांकित भूमि उबड़-खाबड़ या अतिक्रमण को ठीक कर लिया जाए और जमीन वन विभाग आबंटित की जाए। कृष्णकुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसी सांस्कृतिक महत्व के जीवन उपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा। जमीन न्यूनतम 1 एकड़ से कम न हो। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्णकुंज के लिए चिन्हांकित जमीन पर वृक्षारोपण शुरू होगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक में कही।

वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने कृष्णकुंज के संबंध में पूरी जानकारी दी और एसडीएम और सीईओ को चिन्हांकित जमीन के बारे में पूरी वस्तुस्थिति बताने कहा। उन्होंने बताया कि हरियर महासमुंद अभियान के तहत जन भागिता से शहरी क्षेत्र में पौधारोपण की मुहिम चलायी जा रही है। जिसमें जिले के 6 नगरीय निकायों के कॉलोनियों में घरों के आस-पास चाही गई प्रजातियों के पौधे उपलब्धता अनुसार ट्री-गार्ड के साथ निःशुल्क लगाकर दिए जायेंगे। आवेदनकर्ता को पौधे की सुरक्षा एवं रख-रखाव करना होगा।
 
बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि जिले के गौठानों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी 30 जून को गौठानों का निरीक्षण करें और पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री करें। छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में दी गई है उसे अच्छे से पढ़े और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि गौठान के काम में जो अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। नियमित गोबर खरीदी और खरीदे गए गोबर का निराकरण होता रहे। वर्मी कम्पोस्ट खाद की उत्पादकता बढ़ाएं। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन की जानकारी ली और स्कूली बच्चों एवं पात्र लोगों को बूस्टर डोज नियमित तौर पर लगाने के निर्देश दिए।
 
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और संबंधित कृषि अधिकारी को जिले की किसानों को खाद-बीज का वितरण सही ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुनाफाखोरों के प्रति सख्त कार्यवाही करने को कहा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, एसडीएम भागवत जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
और भी

अब प्रदेश की सीमा और एयरपोर्ट में होगा कोरोना टेस्ट, आदेश जारी…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डो पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए। इसी तरह अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य जांच टीम तैनात कर कोविड सैम्पल चेकिंग की जाए। राज्य के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को इस आशय का पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
और भी

कांग्रेस ने अग्निपथ का प्रदेशव्यापी विरोध किया

 सीएम बघेल पाटन में, पीसीसी चीफ मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल हुये।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पाटन में दिया गया भाषण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की अग्निपथ योजना पर कहा की मैंने लोगो से पूछा अग्नि वीर के बारे में क्या कहना चाहते है तो लोगो ने कहा कि यह ठीक नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर और अग्निपथ योजना की जरूरत क्या है। अग्निवीर को 6 महीने तक तो मार्च पास्ट की जरूरत होती है… सीएम बघेल ने कहा कि अग्निवीर को पता है कि वह 3 साल बाद रिटायर होने है सीएमने कहा कहा कि शादी की कार्ड में भी लड़के का नाम के आगे लिखा होगा भूतपूर्व सैनिककेंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी नौजवान से नही पूछा कि अग्निवीर, अग्निपथ योजना ला रहे है… सीधा आदेश कर दिया। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओ के बयानों पर भी निशाना साधा सीएम ने कैलाश विजयवर्गीय और खट्टर के बयान पर कहा कि बीजेपी नेता कह रहे है कि सैनिकों को रिटायरमेंट के बाद को भाजपा कार्यालय में नौकरी देंगे भाजपा नेताओं की नजरों में सैनिकों को क्या स्थिति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश मे 26 लाख पद खाली है… उसमे भर्ती नही की जा रही बल्कि कॉरपोरेट क्षेत्र से लोगो को लाकर आईएएस की जगह नौकरी करवा रही है केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सीएम बघेल ने कहा यह सरकार किसानों को खाद नही दे पा रही है, युवाओं को रोजगार नही दे पा रही है। केंद्र सरकार नौकरियां खत्म कर रही है देश की संपत्ति को बेचने का काम केंद्र सरकार कर रही है। सीएम ने छत्तीसगढ़ की वैकेंसी की तुलना देश की अग्निपथ योजना से की है मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कोई भर्ती खुलती है तो 10 हजार वैकेंसी पर लाखों आवेदन आ जाते है लेकिन अग्निवीर के लिए देश मे अभी सिर्फ 55 हजार आवेदन आये है। जबकि वह देश के लिए है… अग्निपथ के कारण सेना कमजोर होगी, इससे हमारे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, सीएम ने कहा कि पुलिस को लॉ एंड आर्डर सिखाया जाता है… लेकिन सेना में सिर्फ दो बात सिखाई जाती है.। एक दोस्त और दूसरा दुश्मन सेना में सिर्फ गोली मारने सिखाया जाता है। सेना के जवान को पुलिस में कैसे भर्ती किया जा सकता है क्योंकि उसे सिर्फ गोली चलाने सिखाया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने अग्निपथ योजना के विरोध करते हुए ईडी का भी जमकर विरोध किया है। ईडी अब इलेक्शन डिपार्टमेंट हो गया है। राहुल गांधी से पूछताछ की गई ईडी तब तक पूछतांछ नही कर सकती जब तक एफआईआर दर्ज न हो। लेकिन राहुल गांधी से पूछतांछ की गई जबकि एफआईआर देश मे कही दर्ज नही हुई थी। मनी लॉन्ड्रिंग में पूछतांछ की जा रही थी नेशनल हेराल्ड को अंग्रेजों ने यह पेपर बन्द कर दिया था।

सीएम बघेल ने कोरोना काल मे मीडिया के क्राइसेस का उदाहरण देकर कहा कि उसी तरह नेशनल हेराल्ड को बचाने के लिए उसे कर्जे से बाहर निकालने के लिए 2002 से 2011 तक चैक के माध्यम से 90 करोड़ रुपये दिए … इसकी चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई… मुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 का मामला है जबकि इतने दिन से नही पूछा अब पूछ रहे है. जब ट्रांजेक्शन ऑनलाइन , पेपर और चैक के माध्यम से पैसा दिया गया… सीएम ने कहा कि जब मनी ही नही है तो मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हो सकती है सीएम ने कहा 5 दिनों तक केवल 5 सवाल पूछने में लगा दिए गए सीएम बघेल ने बताया कि मैंने जब राहुल गांधी से पूछा कि आपसे क्या सवाक किये गए तो राहुल जी का जवाब था कि मैं ईडी से ज्यादा सवाल करता था. राहुल जी विपस्सना करते है इसलिए इतने लंबे समय तक ईडी के सामने बैठ पाता था सीएम बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह देश को जोड़ने को काम नही कर सकती कभी हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने का काम करती है. कभी क्रिश्चियन को लड़ाने का काम किया जा रहा है सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो अभियान चलाने जा रही है इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को परेशान किया जा रहा है. राहुल जी ने कोरोना के पहले भी आगाह किया था. लेकिन प्रधानमंत्री नमस्ते ट्रम्प में व्यस्त थे सीएम बघेल ने कृषि कानून का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह कृषि कानून वापस हुए उसी तरह केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा छत्तीसगद्ध सरकार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग को सिर्फ देने का काम रही है जबकि केंद्र सरकार ,पेट्रोल डीजल, गैस रोजगार सिर्फ लेने का काम करती है. मुख्यमंत्री ने कहा की आज देश मे राहुल जी की आवाज दबाने का काम हो रहा है. क्योकि भाजपा असहमति को कभी स्वीकार नही कर पाती देश के जवानों , सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कोण्डागांव में दिया गया भाषण
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र में अग्निपथ योजना का विरोध करते हुये कहा कि केंद्र मे बैठी मोदी सरकार ने देश के युवाओं से 2014 में कहा था 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, 8 सालों में 16 करोड लोगों को रोजगार देना था मगर अभी सरकार युवाओं के साथ छल करते हुए अग्निपथ योजना के तहत सेना मे महज 4 वर्ष के लिए नौकरी देने की बात कह रही है जबकि 4 साल बाद ये युवा फिर बेरोजगार होंगे तो वे क्या करेंगे? हमारा विरोध सरकार की नीतिओं के खिलाफ है हम युवाओं के साथ खडे है आज पूरे प्रदेश भर के सभी विधानसभा पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश के भविष्य को अग्निपथ के नाम पर झुलसाया जा रहा है । मोदी ने 2014 के चुनाव में देश के युवाओं से वादा किया था हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया लेकिन देश की सेना में मिलने वाले रोजगार से भी युवाओं को अलग रखने का षड़यंत्र रच दिया। पिछले तीन साल में सेना की जिन भर्तियों के फिजिकल, मेडिकल, रिटन टेस्ट तक हो चुके थे, उन्हें भी अग्निपथ योजना के कारण रद्द कर दिया गया है। देशभर के हजारों युवा भर्तियों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। पहले कोरोना, फिर प्रशासनिक कारण बता कर परिणाम रोकने और अब अचानक भर्तियां रद्द कर देने से ये युवा फिर शून्य पर आकर खड़े हो गए हैं। पिछले दो साल में सेना की प्रस्तावित 144 भर्ती रैलियों में से 51 रैली हुई। इनमें 4 का ही कॉमन एंट्रेस एग्जाम हुआ लेकिन सबको रद्द कर अग्निपथ योजना लाकर मोदी सरकार ने युवाओं के सपनों को तोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार युवा विरोधी निर्णय का देश में विरोध कर रही है। यह योजना देश के युवाओं के भविष्य को खराब करने वाला और देश की सेना को कमजोर करने वाला है। केन्द्र सभी महत्वपूर्ण संस्थानों को नष्ट करने का काम कर रही है न्यायलय, संसद, संवैधानिक संस्थाओं केन्द्रीय एवं एजेंसियों सभी पर मोदी सरकार ने आक्रमण किया है। मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया था। अब तो मोदी की वक्र दृष्टि देश की सेना पर पड़ गयी है।

सक्ती विधानसभा में अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, , दुर्ग ग्रामीण में मंत्री ताम्रध्वज साहू, साजा में मंत्री रविन्द्र चौबे, आरंग मंत्री शिवकुमार डहरिया, प्रतापपुर मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, कवर्धा मंत्री मो. अकबर, कोरबा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोंटा मंत्री कवासी लखमा, सीतापुर मंत्री अमरजीत भगत, डौंडीलोहारा मंत्री अनिला भेड़िया, अहिवारा मंत्री रूद्र कुमार, खरसिया मंत्री उमेश पटेल, भानुप्रतापपुर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कामरो, मन्द्रेगढ़ विधायक डॉ. विनय जयसवाल, बैंकुठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह, भटगांव विधायक परसनाथ राजवाड़े, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह, सामरी विधायक चिंतामणी महराज, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रितम राम, जशपुर विनय भगत, कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज, पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह, लैलुंगा विधायक चक्रधर प्रसाद सैदर, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, सांरगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह, रामपुर सांसद ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेटा, मरवाही विधायक के.के ध्रुव, कोटा जिला अध्यक्ष बिलासपुर विजय केशरवानी, लोरमी जिला अध्यक्ष मुंगेली सागर सिंह बैस, मुंगेली पीसीसी महासचिव सीमा वर्मा, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, बिल्हा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरूण सिंघानिया, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, बेलतरा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, मस्तुरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, अकलतरा जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जांजगीर-चांपा पूर्व जिला अध्यक्ष, चंद्रपुर विधायक रामपुकार यादव, जैजेपुर महासचिव पीसीसी अर्जुन तिवारी, पामगढ़ पूर्व सांसद प्रत्याशी रवि भारद्वाज, सराइपाली विधायक किस्मतलाल नंद, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय, कसडोल विधायक शकुंतला साहू, बलौदाबाजार उपाध्यक्ष पीसीसी प्रेमचंद जायसी, भाटापारा महासचिव पीसीसी सुमित्रा धृतलहरे, धरसींवा विधायक अनिता शर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारयण शर्मा, रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर दक्षिण पूर्व विधायक प्रत्याशी महासचिव पीसीसी कन्हैया अग्रवाल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, बिंद्रानवागढ़ आदिवासी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, कुरूद पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष पीसीसी अंबिका मरकाम, धमतरी प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधायक कुंवद सिंह निषाद, दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, वैशाली नगर महासचिव पीसीसी अरूण सिसोदिया, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, डोगरगढ़ विधायक भुवनेश्वर सिंह बघेल, राजनांदगांव महासचिव पीसीसी थानेश्वर पाटिला, डोगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, मोहला-मानपुर विधायक इरंदशाह मंडावी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, केशकाल विधायक संतराम नेताम, नरायणपुर विधायक चंदन कश्यप, बस्तर विधायक लाखेश्वर बघेल, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेजाम, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रमशाह मंडावी सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुये।

 

और भी

झा परिवार से मिलने मदनपुर पहुंचे मंत्री पटेल

खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आड़पथरा स्थित डैम के पास माण्ड नदी में 20 जून को नहाने के दौरान मदनपुर निवासी झा परिवार के दो नाबालिग बच्चों की मौत से पूरे खरसिया क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। झा परिवार के दो चिरागों के अकस्मात काल कवलित होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भारी दुःख के क्षण में मृतक के परिजनों को ग्रामवासी मुलाकात कर ढाढ़स बंधाते हुए हिम्मत-हौसला दे रहे हैं। इस घटना से पूरे खरसिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसी कड़ी में मंत्री उमेश पटेल सोमवार को शोक संतप्त झा परिवार के निवास स्थान मदनपुर पहुंचे और दोनों मासूम बच्चों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री पटेल ने दिवंगत कृष्णा झा और आयुषी झा के माता-पिता व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हिम्मत दी और इस दु:ख में उनके साथ खड़े रहकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने सौंपा वित्तीय सहायता राशि का चेक
अनुविभाग खरसिया अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत पानी में डूबने से दोनों मासूमों के असामायिक मृत्यु होने पर मंत्री उमेश पटेल की पहल से, कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी थी जिसका चेक आज मंत्री उमेश पटेल ने घर पहुंचकर परिजनों को सौंपा।

गौरतलब है की मदनपुर के झा परिवार के सदस्य 20 जून रविवार को आड़पथरा स्थित डैम के पास माण्ड नदी में नहाने गए थे। जहां नहाने के दौरान दो बच्चे जलमग्न हो गए। जिनमें से एक बच्ची आयुषी झा को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान वो चल बसी वहीं नदी में गुम कृष्णा झा का शव सोमवार को ग्राम भगोराडीह और दर्रामुड़ा गांव के बीच नदी किनारे मिली। लगभग 24 घंटे पानी में रहने के कारण बच्चे की भी मौत हो गई थी। दोनों बच्चों के रेस्क्यू में मंत्री उमेश पटेल ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था और पूरा सरकारी अमला रेस्क्यू में लगा दिया लेकिन नियति के सामने किसी की एक न चली और दोनों बच्चे असमय ही काल कलवित हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र के साथ-साथ मंत्री उमेश पटेल भी बेहद दुःखी हुए आज परिजनों से मिलते हुए उनके भी आंखों में आंसू छलक आई।
और भी

जनचैपाल में ग्रामीणजन पंहुचकर कलेक्टर से लगाई गुहार

कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कार्यालय में आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर चन्दन कुमार को जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचकर नागरिकों की ओर से अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण करने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए आश्वासन दिया।

कांकेर तहसील के सिदेसर निवासी गोदावरी जैन, अलबेलापारा के रामेश्वर सिंह नाग, अघन नगर वार्ड के प्रेमलता शर्मा, बागड़ोगरी के सुरजूराम साहू, चिवराज के समारीबाई, अंतागढ़ तहसील के ग्राम मसीही समाज के कल्याण संस्था के अध्यक्ष जेपी राय, कोतमुड़ा के विजया सलाम, ग्राम पोरोड़ी के गंगाबाई नरेटी व ग्रामवासी, नरहरपुर तहसील के चारभाठा के लखमाराम एवं ग्रामीणजन, ग्राम सुरही के बुधरूराम, पानापथर के फागूराम, ग्राम छापरपार के लोमेश साहू, देवगांव के कुमारी पल्लवी शोरी, ग्राम डुडुमबाहरा के शिवचरण एवं ग्रामीणजन, वार्ड क्रमां-5 के अमरिकाबाई, करप के लखनलाल, तहसील कांकेर के श्रीरामनगर निवासी नरेद्र सोनी, शितलापारा वार्ड के नजिया बानो, पखांजूर तहसील के ग्राम ऐसेबेड़ा निवासी जयलाल कुलदीप, बड़गांव के नोहरूराम, कारेकट्टा के शिल्पी पाईप, कृण्णापल्ली के प्रियादास , पीव्ही 64 श्रीपुर के सपन साना और चारामा तहसील के लिलझर निवासी देवराज बारसागढ़े, ग्राम कानापोड़ के आरिकाबाई ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर चन्दन कंमार ने उनके आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के निराकरण करने के लिए निर्देशित किए।
और भी

कृषि मंत्री ने बेमेतरा प्रवास के दौरान खाद, बीज के भंणडारण व उठाव की ली जानकारी

बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज सोमवार को न्यू सर्किट हाउस बेमेतरा में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को मिले। केबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से चालू बारिश सीजन के दौरान जिले में खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

कृषि मंत्री चौबे ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को खाद व बीज के लिए भटकना न पड़े, वतर्मान समय अभी खेती-किसानी का है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों की ओर से स्वर्णा व महामाया धान बीज की डिमाण्ड आ रही है। केबिनेट मंत्री ने बीज निगम के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उक्त बीज किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन 2022 में जिले के सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 52300 मि.टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिसके विरूद्ध अबतक यूरिया 19903 मि.टन, डीएपी 9876 मि.टन, पोटास 2508 मि.टन, सुपरफास्फेट 3074 मि.टन व एनपीके 7 मि.टन कुल 35368 मि.टन उर्वरक का भंडारण सेवा सहकारी समिति में हुआ है। कृषकों की ओर से अब तक यूरिया 16462 मि.टन, डीएपी 8994 मि.टन, पोटास 1759 मि.टन, सुपरफास्फेट 2549 मि.टन व एनपीके 1 मि.टन कुल 29765 मि.टन उर्वरक का उठाव किया जा चुका है।

इसी प्रकार खरीफ सीजन 2022 केलिए जिले को 37735 क्विं. अनाज, दलहन व तिलहन बीज वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले में अबतक धान 21288.90 क्विं., कोदो 129.76 क्विं., अरहर 115.96 क्विं., सोयाबीन 495.90 क्विं. व सन्/ढेंचा 6.90 क्विं. कुल 22037.42 क्विं. बीज का भंडारण हुआ है, जिसके विरूद्ध अबतक कृषकों की ओर से धान 17774 क्विं., कोदो 7.53 क्विं., अरहर 51.48 क्विं., सोयाबीन 396.30 क्विं. व सन्/ढेंचा 6.90 क्विं. कुल 17836.21 क्विं. बीज का उठाव किया जा चुका है। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
और भी