छत्तीसगढ़
जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था देख कलेक्टर ने जताई नाराजगी, कहा ऐसा नहीं चलेगा..
जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। आज शाम वे जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने यहां की सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि इस तरह की अव्यवस्था नहीं चलेगी। यह अस्पताल है और जिले भर से गरीब मरीज यहां अपना उपचार कराने आते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के साथ जरूरी सुविधाएं अवश्य मिलनी चाहिए। यह शासकीय अस्पताल किसी भी निजी अस्पताल की तुलना में सफाई के मामलों में कम न हो।
कोरोना बुलेटिन : आज मिले 132 नए मामले, रायपुर से 25
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 4 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.17 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 11 हजार 329 सैंपलों की जांच में 132 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 113 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 1040 मामले सक्रिय हैं।
हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नए रोस्टर जारी, 14 से घटकर 12 हुई जजों की संख्या
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाईकोर्ट में दो जज सेवानिवृत हो गए हैं। इसके साथ ही जजों की संख्या 14 से घटाकर 12 हो गई है। दो जजों के सेवानिवृति के बाद रजिस्ट्रार जनरल ने याचिकाओं की सुनवाई के लिए नए से रोस्टर जारी किया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने नोटिफिकेशन जारी कर तीन डिवीजन व 12 सिंगल बेंच का गठन किया गया है। सोमवार से नए रोस्टर के अनुसार याचिकाओं की सुनवाई होगी।
पहला डिवीजन बेंच चीफ जस्टिस एके गोस्वामी व जस्टिस पीपी साहू का होगा। इसमें सभी रिट याचिका,रिट अपील,बंदी प्रत्यक्षीकरण व टैक्स से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई होगी। दूसरा डिवीजन बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस दीपक कुमार तिवारी का होगा। इसमें डिवीजन बेंच से संबंधित सपभी सिविल मैटर,कमर्शियल मैटर,कंपनी अपील व रेंट कंट्रोल से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। तीसरा डिवीजन बेंचजस्टिस संजय के अग्रवाल व जस्टिस संजय अग्रवाल का होगा। इसमें सभी क्रिमिनल मैटर की सुनवाई होगी। तीन डिवीजन बेंच के अलावा रजिस्ट्रार जनरल ने 12 सिंगल बेंच का गठन किया है।
मणिपुर भूस्खलन में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय…
रायपुर/दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मणिपुर के नोनी जिले में हुए भयावह लेंड स्लाइड में भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय में शहीद हो गए हैं। रविवार को रेस्क्यू के दौरान उनका पार्थिव शरीर सेना को बरामद हुआ है। उनकी पत्नी भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं व उनके दो बेटे हैं।
कोरोना बुलेटिन : आज 91 संक्रमितों की पुष्टि, रायपुर से 26
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.06 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 412 सैंपलों की जांच में 91 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 110 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
आज बस्तर, बालोद एवं जांजगीर-चांपा से 01-01, बेमेतरा से 02, रायगढ़ से 03, राजनांदगांव से 06, कोरबा एवं बलौदाबाजार से 07-07, जशपुर एवं सरगुजा से 08-08, दुर्ग से 09, बिलासपुर से 12, रायपुर से 26 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 07 जिले कोंडागांव में 01, बीजापुर में 02, दंतेवाड़ा में 03, बस्तर में 04, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05, धमतरी एवं बालोद में 08-08 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
हमारा प्रयास आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है : भूपेश बघेल
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल रविवार शाम कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित सर्व आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां जन आकांक्षाओं के अनुरूप ‘एक आगर एक कोरी’यानि 21 मांगों को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर में सर्व आदिवासी समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति देने के साथ ही वहां ट्रांजिस्ट हॉस्टल का निर्माण कराए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेसा नियम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। केबिनेट की बैठक में जल्द ही इस मंजूरी दी जाएगी। इस मौके पर सम्मेलन में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने भूपेश कका जय जोहार, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के उद्घोष कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिवादन किया। सम्मेलन में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।

कोरोना बुलेटिन : आज मिले 161 नए संक्रमित, रायपुर से 29
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.39 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 11 हजार 585 सैंपलों की जांच में 161 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 104 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
नवपदस्थ कलेक्टर ने ली परिचयात्मक बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश…
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिलें में 19 वें नम्बर के कलेक्टर का पदभार संभालने के जिला स्तरीय सभी अधिकारियों और कलेक्टोरेट संयुक्त परिसर मे सभी विभागों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की साझा बैठक ली। नपदस्थ कलेक्टर महोबे ने अधिकारी-कर्मचरियों की संयुक्त बैठक लेकर सभी का परिचय प्राप्त किया। उन्होने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियो को शासन-प्रशासन के प्रति आमलोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वां का निर्वहन करें। उन्होने ने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का धरालत पर बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए, इसके लिए सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने तथा जिले के बेहतरी के लिए किए जाने वाले कार्यों में सभी अधिकारी-कर्मचारी की अनिवार्य भागीदारी होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि शासन की सभी योजनआों की क्रियान्वन की वास्तविक जानकारी लेने के लिए जिले के गांव से लेकर सूदूर वनांचल तक सभी क्षेत्रों को भ्रमण करें और मैदानी स्तर पर ही उन सभी योजनाओं को और बेहतर कैसे बनाए इस संबंध में संबधित विभाग अपना कार्ययोजना तैयार कर लें।
मुख्यमंत्री को किये महज एक ट्वीट पर दिव्यांग सुशांत को तत्काल मिली राहत
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक आम जनता की पहुंच कितनी सुलभ है और वे लोगों की तकलीफों को कितनी संजीदगी से लेकर उनका निराकरण करवाते है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिलासपुर निवासी प्रशांत दास मानिकपुरी द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र की परेशानी को लेकर किये गये महज एक ट्वीट पर उनकी समस्या का तुरंत समाधान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से किया गया।
अपने जन्मदिन पर मो. ताहिर खान ने कॉलेज और स्कूल स्टाफ के साथ रोपे पौधे
भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग़ालिब मेमोरियलय एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष एवं छग वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के चेयरमेन मो. ताहिर खान ने अपने जन्मदिन 1 जुलाई को अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट के डायरेक्टर एवं छ.ग वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के संचालक मंडल के सदस्य आशीष अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती पूनम पटेल के विशेष आतिथ्य में गालिब मेमोरियल स्कूल और छग वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूरे स्टाफ के साथ में स्कूल और कॉलेज कैम्पस में वृक्षारोपण किया।
पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भिलाई के वैशालीनगर के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन हो गया है। उन्होंने शंकराचार्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेसी नेता श्रीशंकराचार्य अस्पताल पहुंच रहे हैं। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। वे ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रहे। 2009 में हुए उपचुनाव में वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे।
खरसिया में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ शुक्रवार को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर मौसी के घर तक पहुंचाने लोगों में होड़ सी लगी रही। वहीं कई लोग रथ को छूने एवं धक्का देने के लिए भी आतुर दिखे।
पुनिया-भूपेश की उपस्थिति में हुई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस की मासिक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
3 दिनों से लापता मासूम की तलाश में जंगल-पहाड़ की खाक छान रही पुलिस…
उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्र विकास खण्ड उदयपुर के ग्राम बुले से 28 जून से 2 वर्षीय मासूम पूनम अगरिया बिना परिजनों की जानकारी के जंगल की ओर से कहीं चला गया और आज तक उक्त बालक का कहीं पता नहीं चला है।
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएसआई संजय गोस्वामी का सम्मान
बता दे कि कोरोना काल मे एएसआई गोस्वामी करंजी चौकी प्रभारी थे और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर उन्होंने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया और दिन रात मेहनत कर क्षेत्रवासियों को खतरनाक महामारी से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए थे।
किसानों की फसलों को मिलेगी सुरक्षा, 15 जुलाई तक होगा फसल बीमा
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करने तथा फसलों को बीमा सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट परिसर से फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। फसल बीमा रथ गांव-गांव जाकर किसानों को खरीफ मौसम में लगी चार फसलों का बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को खरीफ के लिए 15 जुलाई तक फसल बीमा का पंजीयन कराना होगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को बाढ़, सूखा, जलभराव, कीट व्याधि एवं ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए संचालित की जा रही है। रथों की रवानगी के दौरान सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत कोरबा गणराज सिंह कंवर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एडीएम विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सिदार एवं रामसनेही पटेल को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक सी.बी.सिदार एवं कार्यालयीन सहायक रामसनेही पटेल अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद आज शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये। मंथन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जिला कार्यालय की ओर से भावभीनी बिदाई दी गई। अपर कलेक्टर जयश्री जैन ने श्री सिदार एवं श्री पटेल के सेवाकाल का स्मरण करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

