छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कौशिक भाजपा के जंगल राज को याद करें, अब छत्तीसगढ़ बदल चुका है : मरकाम

रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे भाजपा के जंगल राज को याद करें। अब छत्तीसगढ़ बदल चुका है। राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था है। कानून व्यवस्था से लेकर हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अब भाजपा शासित राज्यों से बहुत बेहतर है। अपराधी यहां बच कर नहीं निकल सकते। नेता प्रतिपक्ष अपनी पार्टी के पंद्रह साल और कांग्रेस के साढ़े तीन साल के आपराधिक मामले देख सकते हैं कि तब राज्य में क्या स्थिति थी और अब क्या है? आज छत्तीसगढ़ में महिलायें सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ की जनता झलियामारी जैसी घटनाओं को भूली नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कोरबा के कुसमुंडा एसईसीएल कॉलोनी में महिला सहित उसकी बेटी की हत्या पर सभी को दुख है। नेता प्रतिपक्ष दुर्भाग्यजनक घटना पर राजनीति कर रहे है। दुख जताने का ढोंग करने की बजाय यह देखें कि भाजपा के समय अपराधी पकड़े नहीं जाते थे और अब कांग्रेस की सरकार में अपराधी बच नहीं पाते। तब पुलिस के हाथ बंधे हुए थे। अब पुलिस तत्परता से अपराधियों को कानून के हवाले कर रही है। भाजपा की सरकार तो आरोपियों को बचाने के लिए क्या करती हैं, यह नोएडा में सामने आ गया। भाजपा न तो कानून की कद्र करती और न ही अदालत के आदेश का सम्मान करती।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूरे देश में भाजपा कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए अराजकतावादी नीयत दिखा रही है और यहां नेता प्रतिपक्ष कौशिक को कानून का राज खल रहा है। वे चिंता न करें। कांग्रेस के राज में पुलिस अपराधियों की नकेल कसने में सक्षम है। आज छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था अपने हाल पर रो रही थी। छत्तीसगढ़ अपराधियों की ऐशगाह बन गया था। हर दिन लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, मानव तस्करी की घटनाएं सामान्य हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष भाजपा राज के आंकड़े जारी करने की हिम्मत क्यों नहीं दिखा पाते?
और भी

कबीरधाम जिले के 111 बैगा युवाओं को बनाया शाला संगवारी

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने प्रदेश के कबीरधाम जिले में निवासरत बैगा समाज (अति पिछड़ी जनजाति) को एक बार फिर बड़ी सौगात देते हुए इस वर्ग के 111 युवक-युवतियों के लिए शाला संगवारी के रूप चयन कर रोजगार के द्वार खोल दिया है। मंत्री अकबर ने शुक्रवार को आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बैगा जनजाति व आदिवासी वर्ग के शाला संगवारी के सभी चयनितों प्रमाण पत्र वितरण किया। मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा इस वर्ग के पढे-लिख युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन की इस दिशा में काम करना दिया है। अकबर ने कहा कि शाला संगवारी के रूप में स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने ने विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों में उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन स्तर पर यह कदम उनके जीवन उत्थान की दिशा में साकारात्मक कदम साबित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि इस वर्ष शिक्षक विहीन व एकल शिक्षक विहीन स्कूलो में माध्यमिक स्कूल के 8, हाईस्कूल के 4 और प्राथमिक स्कूल के 99 स्कूलों में शाला संगवारी के रूप में चयन किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी लाल साहू, निलकंठ चन्द्रवंशी, बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी बैगा, जिला अध्यक्ष कामू बैगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

रोजगार सृजन करने में कबीरधाम जिला अव्वल
छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद प्रदेश में कबीरधाम पहला जिला बन गया है, जहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 में संशोधन करने के बाद नई नीति के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया के साथ-साथ चार और बडे काम किए गए है। जिससे जनसमान्य को प्रत्यक्ष लाभ मिला रहा है। जिला खनिज संसाधन न्यास के तहत कबीरधाम जिले में प्रदेश में पहली बार ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 80 एएनएम की पदस्थापना की गई है। जिला अस्पताल में अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की गई है। इसके अलावा इस मद से जिले के सुदूर और पहुंच विहीन क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए बाईक एम्बूलेंस चलाई जा रही है। बाईक एम्बूलेंस से जिले से हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
 
बैगा परिवार को विकास की मुख्य धारा मे लाने का प्रयास जारी : मंत्री अकबर
प्रदेश के वन परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने युवक युवतियों को शाला संगवारी का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार जो कहती है उन्हे पूरा भी करती है। उन्होने कहा कि प्रदेश में निवासरत अति पिछडी जनजाति वर्ग के शिक्षित युवक-युवतियों को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस वर्ग के युवक-युवतियां को रोजगार देकर उन्हे मुख्यधारा में लाने की शुरूआत कबीरधाम जिले से कर दी है। डीएमएफ की राशि से शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन और उन्हें प्रभावी बनाने के लिए संसाधनों की उपलब्धता बनाने स्कूलों के शिक्षकों की कमी दूर करने तथा खनन और संबंध गतिविधियों में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष प्रभावित इलाकों के परिवार के सदस्यों को नर्सिग, चिकित्सा शिक्षा, इंजीनियरिंग, निधि प्रबंधन, उच्च शिक्षा, व्यवसायिक, तकनीकी शिक्षा, शासकीय संस्थाओं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक शुल्क और छात्रावास शुल्क में भुगतान के साथ ही सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और आवासीय प्रशिक्षण की समूचित व्यवस्था की जा रही है।
 
शाला संगवारी के चयनित इस प्रकार हैः-
सुबेसिंह, खेम मेरावी , रमेश कुमार धुर्वे, मीना , सुनऊ सिंह, श्रीमती गंगोत्री, पंचवती, खुजुर सिंह, सुखदेवी, हिरदु सिंह बैगा, धरमसिंह, शत्रुहन, करनसिंह, रामप्रसाद, सम्मलसिंह, राजेश कुमार बैगा, ईश्वर सिंह, तेजेश्वी, रतन सिंह धुर्वे, दिनेश, जगमोहन धुर्वे, गायत्री पिंडुलिया, सुखबती, राजकुमार, कु. जानकी धुर्वे, संजू कुमार मेरावी , टेकवंतीन धुर्वे, दिलीप कुमार, केशव प्रसाद, सोना बाई, नीतेश कुमार, सोनसिंह, चन्द्रबती, तिजऊ राम, सुकसिंह, भगतिन, तिजिया, सुखदेव राम, प्रेम सिंह, अजय सिंह मेरावी, गणेश कुमार मेरावी, बुध सिंह, सीमा, बरसाती, कृष्णा कुमार, पंचवती मरावी, ममता, बुधराम धु्रर्वे, रामसिंह बैगा, रामाधीन, मनबोधी, जनिया बैगा, दुकलू राम, ललित कुमार बैगा, जय सिंह बैगा, सोनराज, चैनसिंह, तिहारी, अमरित लाल, श्रीमती बिरसो बाई, राम कुमार, मान बैगा, संतोष कुमार बैगा, श्रीमती सरोज, ओमप्रकाश, शिवराम, मोतीलाल बैगा, मुंगेल सिंह, गन्नू राम, हिरऊ राम, परसादी, श्रीमती चम्पाबाई, अमित कुमार बैगा, शिवकुमारी, समली, सिरऊ राम, सजनू बैगा, श्रीमती लता धुर्वे, राजेन्द्र मेरावी, श्रीमती समारी, मुन्ना सिंह धु्रर्वे, जाम बाई, तुलसी राम, कांशीराम, शंकरलाल, फूलबाई, संतराम बैगा, शन्ती, हिरौन्दा, लक्ष्मी धुर्वे, शिकारी, विरेन्द्र कुमार, धनसिंह, सुकलू सिंह, सियाराम, मोतीराम, जगनी बैगा, संतोषी मेरावी, घुरवा राम धुर्वे, सुकल सिंह, चरनू सिंह, सुरेश कुमार मेरावी , कंवल राम छेदावी, मुकेश कुमार बैगा, कोदूराम धुर्वे, जयसिंह, बुधलाल ,कृष्णा सिंह, मानसिंह, धनसिंह, राजाराम शामिल है।
और भी

कैबिनेट ब्रेकिंग : बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी मंजूर…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। करीब दो घंटे चली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गये हैं। बैठक में राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन पाॅलिसी 2022 का अनुमोदन किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति में कमर्शियल एवं नाॅन कमर्शियल दोनों प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन के परिचालन को बढ़ावा देना शामिल है। इसके तहत राज्य में दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, माल वाहक, यात्री वाहन एवं अन्य श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर विभिन्न छूट एवं सुविधाएं मिलेंगी। इस नीति के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों की आसान चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। ईवी मालिकों को नेशनल और स्टेट हाइवे में एक निश्चित अंतराल पर चार्जिंग प्वाईंट उपलब्ध होंगे।
 
राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में दलहन फसलों की पैदाबार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अरहर, उड़द एवं मूंग फसलों का उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल हाॅफ योजना का विस्तार करते हुए इसमें नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी योजना के तहत स्थापित किए जा रहे गौठानों एवं ग्रामीण औद्योगिक पार्क को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में घरेलु उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक विद्युत की खपत पर देय बिजली बिल की राशि को आधा किए जाने की योजना को विस्तार करते हुए नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी योजना के तहत स्थापित किए जा रहे गौठानों एवं ग्रामीण औद्योगिक पार्क में राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रदाय किए गए विद्युत कनेक्शन हेतु विद्युत देयक में 50 प्रतिशत की रियायत देने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ के निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को और तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया ताकि राज्य के बाहर के लोग इसका अनावश्यक लाभ न उठा सके। इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रावधानों में संशोधन का निर्णय लिया गया।

जिसके तहत किसी संस्था में प्रवेश के लिए अथवा शासन के अधीन सेवा के लिए निर्धारित योग्यता के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य के किसी शैक्षणिक संस्थाएं से कक्षा 8वीं की परीक्षा के स्थान पर पहली, चैथी और पांचवी कक्षा की परीक्षा को शामिल किया गया है। अन्य मामलों में भी पहली, चैथी, पांचवी की परीक्षा शैक्षणिक योग्यता में जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) उद्योगों में निवेश हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण का निर्णय लिया गया।

आवास एवं पर्यावरण विभाग अथवा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित रहवासी कालोनियों के प्रमोटर द्वारा आबंटियों के संघ /सोसायटी को कालोनी के सामान्य क्षेत्र अंतरित करने पर लगने वाले स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क में छूट देते हुए स्टाॅप ड्यूटी 10 हजार एवं पंजीयन शुल्क 5 हजार रूपए अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया। उक्त छूट संचालक नगर तथा ग्राम निवेश या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी द्वारा प्रमाणित काॅलोनी के सामान्य क्षेत्र के पंजीयन पर दी जाएगी।

नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शासकीय भूमि का आबंटन, अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन तथा गैर रियायती एवं रियायती स्थाई पट्टो को भूमि स्वामी अधिकार में परिवर्तित करते समय देय राशि के आधार पर स्टाम्प शुल्क, पंजीयन शुल्क तथा नगरीय निकाय शुल्क में बड़ी राहत देते हुए छूट की अवधि को 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2023 तक करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि का आबंटन, व्यवस्थापन तथा भूमि स्वामी अधिकार में हस्तान्तरित किए जाने वाले विलेखों पर देय स्टाम्प शुल्क 5 प्रतिशत तथा उपकर में छूट प्रदान की जाकर अधिकतम 2 हजार रूपए निर्धारित किया गया।

इसी तरह आबंटन, व्यवस्थापन तथा भूमि स्वामी अधिकार में हस्तान्तरित किए जाने वाले विलेखों पर देय पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत में छूट प्रदान की जाकर अधिकतम 2 हजार रूपए निर्धारित किया गया।

आबंटन, व्यवस्थापन तथा भूमि स्वामी अधिकार में परिवर्तन पर देय स्टाम्प शुल्क पर एक प्रतिशत अतिरिक्त (नगरीय निकाय) शुल्क को पूर्णतः माफ करने का निर्णय लिया गया।

गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश के गौठानों में जनभागीदारिता हेतु गोठान प्रबंधन समितियों का चयनित एनजीआई और एनजीओ के माध्यम से केन्द्र प्रवर्तित एक्सटेंशन रिफाम्र्स (आत्मा) योजना के प्रावधान अनुसार प्रशिक्षण, प्रोत्साहन एवं पुरस्कार प्रदान करने एवं गोठान के विकास एवं रख-रखाव के लिए गोधन न्याय योजना अंतर्गत बजट प्रावधान में से 3 प्रतिशत राशि प्रशासकीय मद में निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

गोठानों से संबद्ध स्व सहायता समूहों एवं प्राथमिक सहकारी समितियों को कम्पोस्ट विक्रय पर प्रोत्साहन राशि और वार्षिक कम्पोस्ट विक्रय पर बोनस राशि प्रदाय करने का निर्णय लिया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में राईस मिलों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने के संबंध में निर्णय लिया गया कि प्रोत्साहन की 50 प्रतिशत राशि का भुगतान कस्टम मिलिंग शुल्क के साथ किया जाएगा तथा शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान केन्द्रीय पुल में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ण मात्रा के जमा होने के पश्चात किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) (पेसा) नियम-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

मानवीय एवं संवेदनशील पहल करते हुए वरिष्ठ पायलट (हेली) स्वर्गीय कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा की पत्नी डाॅ. श्रीमती अलका पंडा को स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता के पद पर विशेष अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया।

संविदा नियम 2012 में शिथिलता प्रदान करते हुए कर्नल रजनीश शर्मा तत्का. पुलिस उप महानिरीक्षक (एसटीएफ) बघेरा जिला दुर्ग की संविदा अवधि एक वर्ष बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का बीसवां वार्षिक प्रतिवेदन ( 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक की अवधि का अनुमोदन किया गया।

राज्य प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2013 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में क्रमोन्नति का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ में मोलासिस (शीरा) के उपयोग को विनियमित करने के लिए छत्तीसगढ़ मोलासिस (शीरा) नियंत्रण एवं विनियमन नियम 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन तथा राजीव मितान क्लब योजना हेतु उपकर राशि लिए जाने हेतु छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक 2022 के प्रारूप अनुमोदन किया गया।

लोक सेवा आयोग के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत खेल अधिकारी, प्रशासक, सहायक संचालक एवं युवा कल्याण अधिकारी के कुल 5 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची को विशेष प्रकरण मानते हुए वैद्यता अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन)(संशोधन) विधेयक 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा के 30 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण कर चुके 1988 से 1991 बैच तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारियों को गैर कार्यात्मक आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के समकक्ष स्केल प्रदाय करने का निर्णय लिया गया।
और भी

कलेक्टर रजत बंसल ने किया 5 पटवारियों का तबादला

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल ने गंभीर शिकायतों एवं कार्य में लापरवाही बरतने के चलते अनुविभाग बलौदाबाजार अंतर्गत 5 पटवारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम बलौदाबाजार बजरंग दुबे ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही जनपद पंचायत पलारी के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के शाखा में बदलाव करते हुए उन्हे अन्य कार्य जिम्मेदारी देते हुए चेतावनी दी है। उक्त पटवारियों का तबादला एक ही स्थान पे लम्बे अरसे तक जमे रहने एवं आमजनों के कार्य नहीं करने के चलते किया गया है। कलेक्टर रजत बंसल ने सभी राजस्व अधिकारियों को दो टूक कहा है कि आम आदमी का आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ही निराकरण होना चाहिए। उन्हे अपने कार्यालयों का चक्कर नहीं लगवाना है।

अगर उनके आवेदनों में कुछ कमी रह जाती है तो उन्हे नियमानुसार बताकर उनके समस्याओं का निराकरण करें। वह बडे़ उम्मीदों के साथ आपके पास आते है। उनके उम्मीदों पर खरा उतरना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। स्थानांतरित पटवारियों में अजय प्रभाकर तिल्दा से बगबुड़ा, कृपाराम वर्मा मरदा से चंगोरी, कौशिल्या साहू मुण्डा से कानूनगो शाखा बलौदाबाजार, दिनेश पैकरा अमलकुण्डा से करदा, हिमशिखा श्रेय नवागांव से गुमा कर दिया गया है।

इसके साथ क्षितिज पटेल को मुण्डा, डेनिश ध्रुव को तिल्दा, ओमप्रकाश वर्मा को अमलकुण्डा, आशिफ अली को मरदा, तुलसी बर्मन को डोंगरीडीह एवं देवेन्द्र कुमार वर्मा  को नवागांव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत पलारी में खाद्य शाखा के डाटा एण्ट्री ऑपरेटर रमेश कुमार वैष्णव के शाखा में परिवर्तन कर दिया गया है। उनके जगह श्रीमती ओमकुमारी वर्मा को कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
 
गौरतलब है कि विगत दिनों कलेक्टर रजत बंसल से इन पटवारियों एवं ऑपरेटर का नामजत शिकायत जनचौपाल में ग्रामीणों द्वारा की गई थी। प्रथम दृष्टता में इनके कामकाज में बड़ी लापरवाही सामने आयी इस आधार पर सभी स्थानांतरण किया गया है।

 
और भी

रक्षा मंत्रालय के संचालक ने जल संरक्षण के कार्यों का किया निरीक्षण

नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। संचालक, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले में जल संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान रोहतगी ने करलखा में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित किये गये अमृत सरोवर एवं डबरी का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों से अमृत सरोवर का कुल क्षेत्रफल, लाभान्वित ग्रामीणों आदि के बारे में पूछा। अधिकारियों के दल ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित बिंजली ग्राम में शांत सरोवर एवं पालकी स्टापडेम का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने बांध में जल भराव, सिंचिंत होने वाले क्षेत्र, एवं लाभान्वित होने वाले किसानों आदि के बारे में जानकारी ली।
 
इस दौरान उन्होंने पालकी स्टापडेम और भरंडा में बोल्डर चेक डेम का अवलोकन किया। उन्होंने कनेरा में वन विभाग द्वारा निर्मित अर्थनडेम का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बिंजली में पौधरोपण भी किया।

संचालक, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार अनुराग रोहतगी ने अधिकारियों से कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थिति के चलते जिले में जल संरक्षण की संभावना अधिक है। यहां बड़े-बड़े तालाब, डबरी, स्टाप डेम, सोखपीट एवं एनीकट बनाकर बारिश के पानी को रोककर जल संरक्षण किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर संचित पानी का उपयोग कृषकों को दूसरी फसल अन्य कार्यों में किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर अधिक ध्यान केन्द्रीत करने की आवश्यकता है, जिससे बारिश के पानी को पुनः जमीन में समाहित हो जाये और यहां के जल स्तर को स्थिर किया जा सके। इस अवसर पर वैज्ञानिकी केन्द्रीय भूजल बोर्ड, कार्तिक डोंगरे कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अजय चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
और भी

मुफ्त का डीजल लेने लगी भीड़ : डिब्बा-बाल्टी और जरकिन, जो मिला उसमे लगे भरने…

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को एक डीजल टैंकर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर ही पलट गया। इसके बाद पलटे टैंकर से हजारों लीटर डीजल पानी की तरह बह गया और पास के ही खेत में जमा हो गया। जैसे ही लोगों को डीजल टैंकर पलटने की सूचना मिली लोग डिब्बे, बर्तन लेकर डीजल भरने पहुंच गए। दरअसल डीजल के बढ़ते दाम के बीच पलटे डीजल टैंकर से फ्री का डीजल लेने वालों की लाइन लगी हुई नजर आई। वहीं हादसे में 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गीदम थाना क्षेत्र के लाईवलीहुड कॉलेज के पास हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाईवलीहुड कॉलेज के सामने रायपुर से बचेली की तरफ डीजल भरकर आ रहा टैंकर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर ही पलट गया। घटना में डीजल टैंकर का ड्राइवर संजय कुमार और कंडक्टर राजेश पाण्डे घायल हो गया। वहीं बाइक चालक देवेंद्र यादव और बाइक के पीछे बैठा कैलाश प्रजापति भी टैंकर से टकराकर घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही गीदम पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद 3 घंटों के मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे टैंकर को उठा गया।

 
 
और भी

ट्रक के बाइक को मारी ठोकर, कटकर अलग हो गए युवक के पैर…

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के तेलीबांधा स्थित ओसवाल पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए उसे तेज रफ्तार ट्रक ने घसीटा। इस हादसे में बाइक सवार सक्तिवेल एन के दोनों पैर काटकर अलग हो गए हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीबन 3.30 बजे तेलीबांधा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक क्रमांक ने वीआईपी रोड की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इतना ही नहीं ट्रक ड्राइवर बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए भी ले गया, जिससे सक्तिवेल. एन नामक युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए।
और भी

मुख्यमंत्री करेंगे ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ संग्रह कृति का लोकार्पण

रायपुर/बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल आज, 6 जुलाई को बिलासपुर में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 6 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे धरमपानी फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 11.30 बजे गुरूकुल हेलीपेड गौरेला पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल गौरेला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर पहुंचेंगे। वे वहां बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में ‘पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक‘ नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.50 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।
और भी

बैठक में ईद-उल-जुहा पर्व सौहाद्रपूर्ण माहौल में मानने का निर्णय

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक एडीएम ए.आर. कुरूवंशी की अध्यक्षता में आज यहां मंथन सभाकक्ष में हुई। बैठक में 10 जुलाई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पुलिस, नगर निगम, सिम्स अस्पताल व बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिये गये। एडीएम ने शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप सदभावनापूर्वक पर्व मनाने की अपील की। शांति समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में एडीशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, सिटी मजिस्ट्रेट एस.एस. दुबे, शांति समिति के सदस्य नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, हबीब मेमन सहित अन्य सदस्य व विभिन्न समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
और भी

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करने 17 हाइवा सहित 1 लोडिंग मशीन जप्त

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने कल मध्य रात से आज शाम तक कसडोल विकासखंड अंतर्गत बल्दाकछार रेत घाट में छापा मारकर कुल 17 हाईवा व एक लोडिंग मशीन जप्त कर ली गई है। जप्त मशीनों को कसडोल थाना के सुपुदर्गी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार वर्षा काल में रेत का उत्खनन पूर्णत: प्रतिबंधित है। परंतु इसके बावजूद इस रेत घाट में चोरी छिपे मध्य रात के बाद रेत उत्खनन की शिकायत कुछ दिनों से प्राप्त हो रही थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने गोपनीय तरीके से छापामार कर उक्त वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की। बल्दाकछार की सीमा एक तरफ महासमुंद जिले से से होने के कारण रेत वाहन उस जिले की ओर भाग जाते हैं। परंतु इस बार रात में ही खनिज विभाग की टीम ने महासमुंद जिले के तरफ से आते हुए नाकेबंदी कर उक्त कायर्वाही को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया।
और भी

फोटोग्राफी और विडियोग्राफी टेक्नॉलाजी का उपयोग कर अधिकारी करें कार्य की समीक्षा : कलेक्टर

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर भिलाई नगर के दौरे पर निकले थे, जहां उन्होंने आकाशगंगा सब्जी मंडी का मुआयना किया और पार्किंग व सफाई व्यवस्था को लेकर लोकल दुकानदारों से चर्चा की। मंडी में उन्हें कुछ जगह सफाई को लेकर अव्यवस्था दिखाई दी, जिस पर उन्होंने अपने साथ उपस्थित अधिकारियों को कार्य की प्रगति पर पैनी नजर रखने के लिए फोटोग्राफी और विडियोग्राफी जैसी टेक्नॉलाजी का उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने अधिकारियों को कार्य के प्रोग्रेस की स्थिति जानने के लिए प्री व पोस्ट फोटोग्राफी तथा विडियोग्राफी करवाने के लिए कहा ताकि तुलनात्मक आधार पर आसानी से वस्तु स्थिति की समीक्षा की जा सके। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान पब्लिक प्लेस का दुरूपयोग न हो इसके लिए भी उपस्थित अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा।
 
उचित प्रबंधन के लिए अकाशगंगा की सब्जी मंडी होगी शिफ्ट : कलेक्टर ने सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी के अध्यक्ष एवं वहां के व्यापारियों के साथ चर्चा की। जिसमें अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सीमित क्षेत्र होने के चलते सब्जी मंडी के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। सब्जी मंडी में पार्किंग व लोडिंग अनलोडिंग के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित जोन कमिश्नर को सब्जी मंडी के 110 व्यापारियों के साथ अवकाश के दिन मीटिंग लेने के लिए कहा। जहां व्यापारियों के साथ ही चर्चा करके प्लान बनाने व जमीन चिन्हित करने की बात कही ताकि भविष्य में शीघ्र से शीघ्र सब्जी मंडी को शिफ्ट कर उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके।
 
कलेक्टर नगर पालिका निगम भिलाई में स्थित सी-मार्ट भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने सी मार्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए स्किल्ड ह्युमन रिसोर्स द्वारा इसके संचालन कराने की बात कही। स्व-सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो उसके लिए बेहतर प्लान बनाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ पहुंचाया जा सके।

पैकेजिंग और ब्रांडिंग मॉल के उत्पादों को देगी टक्कर – सी मार्ट में बेचे जाने वाले उत्पादों की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए यहां के उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
 
सीसी टी.वी. कैमरा से रखी जाएगी पैनी नजर- सी मार्ट में सुरक्षा के उद्देश्य से सीसी टी.वी कैमरा युक्त बनाया गया है। जिसे सी-मार्ट के अंदर बने कंट्रोल रूम से कंट्रोल किया जाएगा। इसमें लगे कैमरे नाईट विजन को भी सपोर्ट करते हैं इस कारण कम रोशनी में भी ये बेहतर से बेहतर फीचर क्वालिटी प्रदान करेंगे। इससे सी मार्ट में रखे गए उत्पादों की निगरानी के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी आसानी से पैनी नजर रखी जा सकेगी।

5 फूड काउंटर स्टॉल का ग्राहक उठाएंगे लुप्त- सी मार्ट के मेन एन्ट्री पर 5 फूड स्टॉल की व्यवस्था भी की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से लेकर चायनिज व चाट जैसे काउंटरों की व्यवस्था होगी। इन फूड स्टॉल काउंटर का संचालन कुकिंग एक्सपर्टस के द्वारा किया जाएगा ताकि आने वाले नागरिकों को साफ-सुथरा और लजीज व्यंजन प्राप्त हो सके।

कलेक्टर ने मदर टेरेसा जोन 03 वार्ड नंबर 33 में स्थित मंगल भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इसे प्राइवेट मैरिज गार्डन के तर्ज पर डेवलप करने के लिए कुछ दिशा निर्देश दिए। भवन के बाहरी क्षेत्र में प्लांटेशन के लिए कहा, ताकि भवन का स्वरूप ज्यादा से ज्यादा ईको फ्रेंडली लगे।

इस मंगल भवन में 25 कमरे और एक हॉल है जिसमें 12 कमरे ग्राउंड फ्लोर पर और 13 कमरे प्रथम तल पर हैं। यहां सभी समाज के लोग शादी एवं अन्य कार्यक्रम के लिए इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इस अवसर पर दुर्ग के नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, नगर निगम भिलाई आयुक्त लोकेश चंद्राकर और संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और भी

तहसील कार्यालय की कलेक्टर ने खुलवाई अलमारी, बिना दर्ज किए राजस्व केस निकले…

 कलेक्टर डॉ भुरे ने किया निरीक्षण, रीडर की एक वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर कार्यालय निरीक्षण पर आज तिल्दा तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में राजस्व प्रकरणों और रिकॉर्ड का औचक निरीक्षण किया। डॉ भुरे ने अविवादित नामातंरण, अविवादित बंटवारा, अविवादित सीमाकंन से लेकर किसान किताब बनाने जैसे कामों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। इस दौरान जब कलेक्टर ने तहसीलदार कोर्ट में रीडर की बंद अलमारी खुलवाई तो उससे कई ऐसे राजस्व प्रकरण मिले जिन्हे ई-कोर्ट में निपटारे के लिए दर्ज ही नहीं किया गया था।


कलेक्टर ने रीडर गणेश राम दिलहरे से इन प्रकरणों को दर्ज नही करने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश है कि राजस्व प्रकरण प्राप्त होते ही उसे ई-कोर्ट में दर्ज किया जाना अनिवार्य है। राजस्व प्रकरणों को निपटारे के लिए ई-कोर्ट में दर्ज नही करते हुए उन्हें कार्यालय में बिना दर्ज किए लंबित रखने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। डॉ भुरे ने शासकीय काम में लापरवाही और शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर तहसीलदार तिल्दा के रीडर गणेश राम दिलहरे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश एस.डी.एम प्रकाश टंडन को दिए। उन्होंने एस.डी.एम को अपने अधीनस्थ सभी राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
 
कलेक्टर ने अपने दौरे पर नगर पालिका परिषद तिल्दा कार्यालय का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित योजनाओं तथा किए जा रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। सी.एम.ओ ने नगर पालिका क्षेत्र में बनी दुकानों का भूमि आधिपत्य नही मिलने के कारण दुकानों का बिक्री नही हो पाने की समस्या बताई। सी.एम.ओ ने एस.आर.एल.एम सेंटर और सब्जी मार्केट में दुकानों की भूमि आधिपत्य नही होने की जानकारी दी। डॉ भुरे ने इन प्रकरणों पर गंभीरता से निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश एस.डी.एम को दिए।
और भी

कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर मलेरिया जागरूकता रथ को किया रवाना

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को मलेरिया के प्रति जागरूकता प्रसार के लिए मलेरिया जागरूकता रथ को जिला कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ स्वास्थ्य समिति (एनवीबीडीसीपी) कोण्डागांव के तत्वधान में फैमिली हैल्थ इंडिया (गोदरेज) द्वारा संचालित एंबेड परियोजना के तहत चलाया जा रहा है। इस मलेरिया रथ द्वारा गांव-गांव में जाकर मलेरिया रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने मलेरिया उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे मलेरिया उन्मूलन संकल्प हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लेकर उन्मूलन के संकल्प के लिए हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरूवात करते हुए मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफलता के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना भी की।

इस संबंध में एंबेड परियोजना के जिला समन्वयक ने बताया कि यह रथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल विकासखण्डों के मलेरिया प्रभावित ऐसे 100 ग्रामों जहां मलेरिया का एपीआई 05 से अधिक है उनमें जाकर लोगों को मलेरिया से बचाव, बुखार आने पर उठाए जाने वाले कदमों, मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा पनपने की रोकथाम, उपचारित मच्छरदानी के प्रयोग, रक्त जांच आदि के संबंध में ऑडियो एवं फ्लैक्स के माध्यम से जागरूक करेगा। इसके साथ ही कोरोना एवं डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी भी रथ के द्वारा साझा की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, डीएफओ उत्तम गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल, वीबीडी सलाहकार ईमरान खान, एम्बेडेड परियोजना जिला समन्वयक वर्षा मिश्रा, एम्बेडेड परियोजना के एमआईएस एवं बीसीसीएफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
और भी

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जन जनचौपाल में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं और मांगों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

जनचौपाल में आज 33 लोगों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांग रखी। जनचौपाल में नयापारा चकरभाठा निवासी उमा धुरी, ग्राम खोडरी निवासी केवल कुमार, अवधराम साहू, ग्राम लमेर निवासी उत्तरी कुमारी, पन्ना नगर निवासी सुरेश कुमार साहू, करगीरोड कोटा निवासी लक्ष्मीन बाई, ग्राम मदनपुर निवासी कैलाश कुमार प्रजापति, बिलासपुर निवासी वर्षा देवांगन सहित अन्य लोगों ने मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।
और भी

स्वरोजगार करने वाली रिसाली की महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

 निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिया टाॅस्क

रिसाली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त आशीष देवांगन नेवई गोठान पहुंचे। महिलाओं द्वारा की जा रही हल्दी की खेती का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराकर औपचारिकता पूरी न करे, बल्कि समय-समय पर विशेषज्ञों से प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराएं।

आयुक्त लगभग घंटे भर से अधिक समय तक गोठान में रहे। उन्होंने ऐसे समूह की महिलाओं से चर्चा की जो ऋण लेकर सब्जी की खेती कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। आयुक्त ने कहा कि छोटे-छोटे हिस्से और अलग किस्मों में सब्जी की खेती करे। ताकि बाजार की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो। इसके बाद बड़े पैमाने में उत्पादन करे। उन्हांेने जिमीकंद और हल्दी की खेती करने वाली महिलाओं को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेकर आगे का कार्य करने निर्देश दिए। आयुक्त ने आजीविका मिशन के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने कहा।
 
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि गोठान के बाहरी हिस्से में सुरक्षा की आवश्यकता है। खुला क्षेत्र होने की वजह से सब्जी की फसल को मवेशी खराब कर सकते है। असामाजिक तत्व भी प्रवेश कर क्षति पहुंचा सकते है। आयुक्त ने उपअभियंता को टाॅस्क देते कहा कि वे दस दिनों के भीतर आहता निर्माण करे।

आयुक्त ने कहा कि शहरी गोठान नेवई को निगम आदर्श गोठान के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर महिलाएं शीघ्र ही डेयरी संचालन का भी कार्य करेंगी। उल्लेखनीय है कि नेवई गोठान में बकरी पालन, वर्मी खाद बनाने, गोबर से कंडा व गोकाष्ठ बनाने के अलावा महिलाएं मुर्गी पालन कर रही है।
और भी

छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर दुष्कर्म, भूपेश यही बदलाव लाये हैं : विष्णुदेव

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जांजगीर जिले मेंअकलतरा इलाके में निर्भया कांड की तर्ज पर अधेड़ के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘वक्त है बदलाव का’ नारा लगाने वाले भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में यही बदलाव किया है।निर्भय होकर पूरे प्रदेश में बलात्कार, हत्या, लूट, चोरी डकैती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारा ध्यान अपने दिल्ली दरबार की चापलूसी और बदलापुर की राजनीति में लगा रहता है। वे अपने चहेते अफसरों और वसूली एजेंटों के लिए तो इतने फिक्रमंद हैं कि उनके भ्रष्टाचार उजागर न हों, इसके लिए आईटी, ईडी और सीबीआई का विरोध करते हैं, चहेती अफसर को बचाने के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच का इंतजाम करना अपना परम कर्तव्य समझते हैं और दूसरी तरफ महिलाओं की अस्मत लूट रही है, हत्या की जा रही है, फूल सी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। मातृशक्ति न बाहर सुरक्षित है और न ही अपने घर में सुरक्षित है। घर में घुसकर बलात्कार और नृशंस हत्या हो रही है। छत्तीसगढ़ में अपराधी नंगा नाच कर रहे हैं। राज्य अपराधगढ़ में तब्दील हो गया है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। इस तरफ देखने की फुर्सत भूपेश बघेल को नही है। मुख्यमंत्री राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने की फिराक में रहते हैं। इन दिनों उनकी राजनीतिक उदयपुर में हुई हत्या के विरोध को कुचलने की कोशिशों पर केंद्रित है। लेकिन उनका जो मूल काम है, वह न वे कर रहे और न अपने गृह मंत्री को करने दे रहे। राज्य में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन इस सरकार ने कानून व्यवस्था को खूंटी पर टांग दिया है। अपराधी तत्वों पर कानून का जरा सा भी भय नहीं रह गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस दिन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, उसी दिन से अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ गया है। हद तो यह है कि सरकारी अफसर तक दुष्कर्म के आरोपी के तौर पर सामने आ रहे हैं। जिस प्रदेश का मुखिया भ्रष्टाचार के संरक्षण और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगा रहता हो, उस प्रदेश को कौन बचा सकता है। इस सरकार में माताएं, बहनें और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भूपेश बघेल सरकार के पाप का घड़ा भर गया है और इसका फूटना तय है।
और भी

एनएमडीसी, बचेली में हुआ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक सप्ताह का आयोजन

 एनएमडीसी कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़ का भाग

बचेली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ 'आजादी का अमृत महोत्सव' आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे भारत सरकार ने 15 अगस्त 2023 तक मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में इस्पात मंत्रालय के मार्गदर्शन में एनएमडीसी, बचेली द्वारा आइकोनिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर स्टील से बानी सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत चलित प्रदर्शनी,  प्रश्नोत्तरी, टॉक शो, स्वच्छ भारत अभियान, चित्रकारी और निबंध प्रतियोगिता तथा मैराथॉन जैसे विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है और जीतने वाले प्रतिभागियों को स्टील से बनी सामग्री से ही पुरुस्कृत किया जा रहा है। 

इस्पात मंत्रालय के निर्देशानुसार एनएमडीसी लिमिटेड, बीआईओएम बचेली काम्प्लेक्स में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक सप्ताह समारोह (दिनांक 04/07/2022 से 10/07/2022 तक) का आयोजन किया जा रहा है। एनएमडीसी, बचेली में आजादी का अमृत महोत्सव आइकोनिक सप्ताह की शुरुआत 04.07.2022 को एडमिन ब्लॉक से की गयी जिसमें एक चलित प्रदर्शनी वाहन को आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतीक चिन्ह, आदर्श-वाक्यों से सजाया गया है। उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं सीसी) एनएमडीसी, बचेली ने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता सेनानियों, सहीदों एवं आज़ादी की लड़ाई में शामिल सभी क्रांतिकारियों को नमन किया तथा उनके सपनों के भारत को बनाने की दिशा में काम करने की आव्यशकता पर जोर दिया। इसी के साथ उन्होंने आइकोनिक सप्ताह में होने वाले कार्यकर्मों की विस्तार से जानकरि दी। श्री बी. वेंकटश्वरलु (मुख्य महाप्रबंधक, प्रोडक्शन) एनएमडीसी, बचेली ने सभी को बधाई देते हुए तथा शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदानों की सराहना की और हरी झंडी दिखाकर चलित प्रदर्शनी वाहन को रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान के दोनों यूनियन के प्रतिनिधि, विभागध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

एनएमडीसी, बचेली के बाद चलित प्रदर्शनी वाहन को परियोजना के आस-पास के गावों में भेजा गया जिसका उद्देश्य स्टील की उपयोगिता को बढ़ावा देना था तथा एक इंटरैक्टिव सत्र का भी आयोजन किया था जिसमें स्टील के उपयोग से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी थी जिसमें सभी ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया एवं सही जवाब देने वाले विजेताओं का मनोबल बढ़ाते हुए स्टील का टिफिन बॉक्स भी भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागीयों व उपस्थित लोगों में काफी उत्साह दिखा साथ ही साथ सभी को स्टील की उपयोगिता बढ़ाने पर जानकारी भी दी गई। 

आईकॉनिक सप्ताह के दूसरे दिन स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देने हेतु बड़े कमेली, पोरो कमेली तथा भांसी ग्राम पंचायतों में जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया । इसी कड़ी में ग्रामवासियों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूल के आस-पास के क्षेत्रों की    साफ- सफाई की। जिसके बाद  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्लास्टिक के दुष्परिणाम व स्वच्छ भारत मिशन संबंधी प्रश्न पूछे गए एवं सही उत्तर देने वाले सभी प्रतिभागियों को एनएमडीसी की ओर से उपहार भी भेंट किया गयां। आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच स्टील उपयोग करने के लाभ एवं स्वच्छता के फायदे व सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में लोगों को जागरूक करना था तथा जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता व प्लास्टिक यूज को कम करना था। लोगों ने आज के कार्यक्रम में उत्साह के साथ जन भागीदारी सुनिश्चित की।

 

और भी

आज से नए स्वरूप में शुरू हुआ बालोद कलेक्टोरेट में जनदर्शन

 आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पॉच कार्य दिवसों में लगेगा जनदर्शन

बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के विशेष पहल पर आमलोगों के मॉगों व समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराने केलिए आज से बालोद जिला प्रशासन की ओर से नए स्वरूप में जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार अब सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक सभी पॉच कार्य दिवसों में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिससे कि जिलेवासियों की अधिक से अधिक मॉगों व समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके लिए सभी पॉच कार्य दिवसों के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनदर्शन कक्ष में अब सभी 05 विकासखण्डों के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को तत्काल संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। संबंधित विभाग को 03 दिनों के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी आवेदकों को दिया जाएगा।

जनदर्शन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु सप्ताह के पॉच कार्य दिवसों के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, पंचायत विभाग के उप संचालक आकाश सोनी व जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद भारद्वाज व प्रभारी जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल व जिला विपणन अधिकारी सौरभ भारद्वाज की ड्यूटी लगाई गई है। गुरूवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, जिला योजना व सांख्यिकी अधिकारी ओ.पी. देशमुख व डी.एम. नागरिक आपूर्ति निगम विजय शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल, डीआरसीएस राजेन्द्र राठिया, मुख्य कायर्पालन अधिकारी अंत्यावसायी सतीश राजपूत की ड्यूटी लगाई गई है।

नए स्वरूप में प्रारंभ हुए जनदर्शन के पहले दिन आज विभिन्न विभागों के कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसे निराकरण केलिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है।
 
और भी