छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति चुनाव : चेक-इन बैगेज में नहीं जाएगी मतपेटी, बनेगा डिजिग्नेटेड एयर टिकट

 13 जुलाई को पहुंचेगी मतदान सामग्री, कड़ी सुरक्षा में विधानसभा स्थित स्ट्रांग-रूम में रखा जाएगा

रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। आगामी 18 जुलाई को भारत के 16वें राष्ट्रपति के लिए होने वाले मतदान के लिए नई दिल्ली से निर्वाचन सामग्री 13 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य सामग्री लेकर शाम 07:45 बजे के नियमित विमान से माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति चुनाव के लिए उपयोग होने वाली मतपेटी के लिए भी विमान में डिजिग्नेटेड एयर टिकट (Designated Air Ticket) आरक्षित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतपेटी की सुरक्षा के लिए उसे चेक-इन-बैगेज (Check-in Baggage) में रखने की मनाही है

रायपुर विमानतल पहुंचने पर मतदान सामग्री को राज्य पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट (Escort) करते हुए विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग-रूम तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इन्हें मतदान के लिए निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक मतदान प्रारंभ होने के पहले तक स्ट्रांग-रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। मतों की गिनती 21 जुलाई को नई दिल्ली में की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 जुलाई और 13 जुलाई को मतदान सामग्री के वितरण के दौरान वीडियोग्राफी की जा रही है।

राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ में विधानसभा भवन परिसर में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है जहां राज्य के 90 विधानसभा सदस्यों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अनुमोदन से अन्य राज्यों के निर्वाचक भी इस मतदान केन्द्र में अपना मत डाल सकेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली एवं प्रत्येक राज्य की राजधानी में मतदान केन्द्र स्थापित किए जाते हैं।भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के मान में एकरूपता एवं समतुल्यता प्राप्त करने के लिए संसद और प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य जितने मत देने के हकदार हैं, उनके मान का अवधारण करने के लिए प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित एक फार्मूला तैयार किया गया है जिसके अनुसार इस निर्वाचन में एक सांसद के मत का मूल्य 700 है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है। वर्तमान निर्वाचक मण्डल में 233 राज्यसभा सदस्य, 543 लोकसभा सदस्य एवं 4033 राज्य विधानसभाओं के सदस्यों सहित कुल 4809 सदस्य हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दो दावेदार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा यशवन्त सिन्हा हैं।

और भी

भगवान भी सुरक्षित नहीं बचे, नशे में उजड़ गया छत्तीसगढ़, भूपेश अब तो होश में आएं : विष्णुदेव

 रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कोरबा के शिव मंदिर में तोड़फोड़ और हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की आंखें निकाल लिए जाने, मंदिर परिसर में शराब पीकर उल्टियां करने जैसी घटना का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोला है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव  साय ने कहा है कि पूरा छत्तीसगढ़ नशे में उड़ रहा है, अब तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होश में आ जाना चाहिए। राज्य में शराब के नशे में हिंसा, हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी, डकैती जैसी वारदातें हर रोज हो रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था अपनी स्थिति पर जार जार रो रही है लेकिन सरकार अंधी गूंगी बहरी बन गई है। सरकार को राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था न तो दिखाई दे रही है न बलात्कार की शिकार हुई महिलाओं की चीत्कार सुनाई पड़ रही है और न ही वह इन बिगड़े हुए हालातों पर कुछ बोल पा रही है। कुछ करना तो दूर की बात है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब शराब के नशे में बड़ी वारदातें न हो रही हों। अब तो हद हो गई। नशेड़ी संरक्षक सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में भगवान तक सुरक्षित नहीं हैं। तब भला आम इंसान की सुरक्षा की गारंटी कौन ले सकता है? भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को शराब सहित तमाम नशों में डुबो दिया है और यह सरकार शराब के धंधे की कमाई की खातिर राज्य की जनता के जानमाल और सम्मान के साथ साथ धार्मिक भावनाओं से भी खिलवाड़ कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जितना ध्यान दिल्ली दरबार की सेवा पर देते हैं, उसका यदि न्यूनतम भी छत्तीसगढ़ के हालात पर ध्यान दे रहे होते तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। स्कूल में बच्चे झगड़ा करते हैं और हत्या हो जाती है। यह संस्कृति, यह संस्कार छत्तीसगढ़ में कभी नहीं थे लेकिन गली गली सुलभ नशे से अब स्कूली बच्चे भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। बिना नशे के इतनी बड़ी वारदातें संभव नहीं हैं। हर मामले में यह तथ्य सामने आ रहा है कि छत्तीसगढ़ में जितनी भी बड़ी वारदातें हो रही हैं, वह सब नशे के कारण हो रही हैं लेकिन गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। जितने भी तरह के नशे होते हैं, छत्तीसगढ़ में वे सब के सब राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहे हैं। जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है।
और भी

राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिलासपुर जिले के 21 गांव और महासमुंद के 48 गांव, मुंगेली के 34 ग्रामों को वहां के जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी तरह से कोण्डागांव जिले के 33 ग्रामों और मुंगेली के 206 ग्राम बेमेतरा के 61 ग्रामों और सूरजपुर के 76 ग्रामों को समूह जल प्रदाय योजना को जल जीवन मिशन के अंतर्गत वहां के जलाशयों से वार्षिक जल आबंटन प्रदाय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।

बैठक में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जलाशयों के जल उपयोगिता, उपलब्धता एवं आबंटन तथा जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और विभिन्न उद्योगों के उपयोग हेतु जल आबंटन के प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई एवं प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
 
राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक में विभिन्न जिलों में स्थित उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों की भी स्वीकृति दी गई। इनमें रायगढ़ जिले में मेसर्स एम.एस.पी. स्टील एवं पॉवर लिमिटेड, जिला बलरामपुर में मेसर्स इंद्रमणी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को तथा जिला नारायणपुर में मेसर्स जायसवाल निको इंस्ट्रीज लिमिटेड रायपुर को जल आबंटन हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसी तरह से जिला बलौदाबाजार भाटापारा में मेसर्स जी.ओ.एस. इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को वार्षिक जल आबंटन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव मनोज पिंगुआ, जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
और भी

‘विश्व जनसंख्या दिवस‘ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति नर्सिंग महाविद्यालय के बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ‘‘8 बिलियन की दुनियाः सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना‘‘ के थीम पर आधारित स्किट का आयोजन किया। छात्राओं द्वारा स्किट के माध्यम से बताया गया कि आज दुनिया भर मे बढ़ती जनसंख्या, परेशानी का एक बड़ा कारण बन गई है इसकी वजह से अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी जैसी समस्याएं अनियंत्रित होती जा रही है।

हर दिन लाखों की जनसंख्या बढ़ रही है। भारत दुनिया की दुसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला राष्ट्र होने के कारण इस समस्या का हल और भी आवश्यक हो जाता है। हालांकि बढ़ती जनसंख्या से निपटने क लिए परिवार नियोजन जैसे समाधान मौजूद है, लेकिन लोगो मे इसकी जागरूकता की कमी है। परिवार नियोजन एवं इसके प्रति जागरूकता मे नर्सिंग क्षेत्र की अहम भूमिका है। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्या श्रीमती नारायणी साहू, एस.एन.ए. एडवाइजर श्रीमती शीजा एवं सह प्राध्यापक श्रीमती अमनदीप कौर द्वारा महाविद्यालय मे अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग छात्राओं को परिवार नियोजन के संबंध मे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय मे कार्यरत सभी नर्सिंग शिक्षिकाओं के सहयोग से किया गया।

और भी

अगले 15 दिनों में होगा व्यापक वैक्सीनेशन, टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी

 कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा, कहा : एलर्ट रहे सिस्टम

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोविड को लेकर बेहद सजगता जरूरी है और अगले पंद्रह दिनों में स्वास्थ्य अमला व्यापक वैक्सीनेशन और टेस्टिंग को लेकर काम करें। दुर्ग जिले में कोविड के मामले बढ़े हैं। अभी 272 एक्टिव केस हैं। इनमें से 7 अस्पताल में हैं। ऐसे में कोविड के मामलों के बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पूरे सिस्टम का हर समय अलर्ट मोड पर रहना आवश्यक है। यह निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में दिये। उन्होंने इलाज के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही यह भी कहा कि यह देख लें कि हमारे सारे इंस्ट्रूमेंट प्रभावी स्थिति में हों। एक निगरानी दल बनाकर इसका सर्टिफिकेट अगले दो-तीन में प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि हेल्थ सेंटर में टेस्टिंग पर विशेष रूप से फोकस किये जाने की जरूरत है। जिन मामलों में कोविड ट्रेस किया गया है उनके प्राइमरी कांटैक्ट पर भी नजर रखी जाए। इसके साथ ही स्टेशन आदि जगहों पर प्रभावी टेस्टिंग की व्यवस्था की मानिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन कोविड को लेकर सबसे प्रभावी टूल है। वैक्सीनेशन के टारगेट पर नजर रखें। फ्रंटलाइन वर्कर सहित सभी वर्गों के लोगों का डोज पूरा हो, यह देख लें। जो स्कूली बच्चे वैक्सीनेशन से छूट गये हैं। उन्हें भी वैक्सीनेशन के दायरे में लाएं। बैठक में सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
जिन हाटबाजारों में 60 से कम मरीज- कलेक्टर ने पिछले तीन महीने का हाट बाजारों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांगा। उन्होंने कहा कि स्टेट में देखें तो प्रति हाटबाजार 60 मरीज आते हैं। जिन हाटबाजारों में मरीज कम आये हैं। उनके संबंध में विशेष रूप से रिव्यू करना होगा कि यहां मरीजों की संख्या कम क्यों है और इसे बढ़ाने के लिए क्या किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से ही रोगों को डिटेक्ट करने और घर के बिल्कुल नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने का शासन का यह बेहतरीन जरिया है। इस पर काम करें।
 
हेल्थ कार्ड सबका बन जाए, इसके लिए काम करें- कलेक्टर ने कहा कि हेल्थ कार्ड को लेकर अच्छा काम दुर्ग जिले में हुआ है। फिर भी शासन की यह सबसे अच्छी सुविधाओं में से एक है। इससे कोई भी वंचित न रह जाए, इस पर काम करना है। ग्रामीण स्तर पर मितानिन और सचिव यह देखें कि इसका लक्ष्य पूरा हो जाए और सभी हितग्राहियों का कार्ड बन जाए। उन्होंने अगले दो सप्ताह इसके लिए विशेष रूप से कार्य करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव सहित हेल्थ से जुड़े सभी पक्षों की विस्तार से समीक्षा भी की।
और भी

आदिवासी समुदाय छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान है, आप सभी के बीच आकर गर्व महसूस होता है : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम बसहा (सीपत) में आयोजित आदिवासी सम्मेलन, आयुष स्वास्थ्य मेला, सियान जीतन क्लिनिक के कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पहुंचे, साथ में प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी भी रहे। इस अवसर पर आदिवासी सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला को संबोधित करते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश का गौरव है आदिवासी समाज। आपके बीच उपस्थित होकर आप सभी के जीवनशैली से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

आदिवासी अंचल एवं वनांचल में पाई जाने वाली जड़ी बूटिया और आयुर्वेदिक पौधे औषधी का काम आता है, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला और सियान जतन क्लिनिक का लाभ आज ग्राम वासियों को मिला, मैं आयोजकों को बधाई देता हूँ। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार वनवासियों और आदिवासियों के हित में लगातार काम कर रही है। ग्राम बसहा में मैं तीसरी बार आया हूँ। आपके समुदाय का स्नेह कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार को लगातार मिल रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मेले का लाभ इस क्षेत्र को मिले, ऐसा प्रयास हम सब करते रहेंगे।
 
स्वास्थ्य मेला और सियान जतन क्लिनिक में आयुर्वेदिक अधिकारी यसपाल धु्रव और डॉ.राजेश दुबे ने अपनी सेवायें दी। 307 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सम्मेलन को ओमप्रकाश उइके, मोहन पावले, देवराज सिंह, रामकली सोरठे-जनपद सदस्य आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.राजेश दुबे, सतपाल राज, चरण सिंह उइके, हेमलता उइके, रंजीत पोर्ते, प्रभु सिंह, जगमोहन सिंह, जनकराम सोरठे आदि शामिल रहे। अटल श्रीवास्तव ने गोंड़वाना समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने हेतु पहल करने की बात भी कही।
और भी

कलेक्टर ने ली स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों की जानकारी

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संचालित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए है। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पूर्ण की गई एवं संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल सहित स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने सभी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने 24X7 जलापूर्ति योजना, नगर निगम ग्राउंड एवं जे.आर. दानी स्कूल भवन जीर्णोद्धार सहित तालाबों के रख-रखाव व सौंदर्यीकरण कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। बैठक में अवगत कराया गया कि 24X7 जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि दानी स्कूल एवं नगर निगम ग्राउंड का कार्य अंतिम चरण में है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने युवाओं को शैक्षणिक संसाधन सुलभ कराने शहर के मध्य वाचनालय की सुविधा हेतु स्थल चयन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी इस बैठक में दिए है।
और भी

रेलवे सीईओ ने किया महानदी कोल साईडिंग व ईब कोल वैली का निरीक्षण

बिलासपुर/रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दौरे पर शुक्रवार रात्रि रायपुर पहुंचे। कल रात्रि में ही वे निरीक्षण के लिए निरीक्षण स्पेशल ट्रेन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुए । इस दौरान उनके साथ आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण की कड़ी में वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा शनिवार प्रातः दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण किया गया । झारसुगुड़ा स्टेशन के निरीक्षण पश्चात उन्होने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अन्य विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारीगण उपस्थित थे । महानदी कोल साईडिंग निरीक्षण पश्चात उन्होने ईब वैली कोल लोडिंग एरिया का विंडो ट्रेलिंग तथा इस क्षेत्र में अवस्थित अन्य कोल साईडिंग का भी निरीक्षण किए।
 
ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग के निरीक्षण के दौरान उन्होने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारियों से लदान से संबन्धित मुद्दो पर चर्चा की । इस दौरान आलोक कुमार, महाप्रबंधक एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों से भी लदान के विषय में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड कल भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दौरे पर रहेंगे।
 
वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के शनिवार को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के सरडेगा माइन्स के निरीक्षण दौरान आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, श्रीमती अर्चना जोशी, महाप्रबंधक, दक्षिण पूरव रेलवे एवं अन्य अधिकारीगणों तथा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आधारभूत संरचना, लदान एवं रेल परिचालन पर आवश्यक चर्चा किया ।
और भी

अधिकारियों ने किया डेंगू सर्वेक्षण अभियान का निरीक्षण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के सोनाखान स्टेशन में में तीसरीलाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री एनआई/एनआई का कार्य 11 से 19 जुलाई तक किया जायेगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 19 जुलाई तक रद्द रहेगी।

और भी

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 11 से 19 तक रहेगी रद्द…

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के सोनाखान स्टेशन में में तीसरीलाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री एनआई/एनआई का कार्य 11 से 19 जुलाई तक किया जायेगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 19 जुलाई तक रद्द रहेगी।

और भी

सरगुजा कांग्रेस की आवश्यक बैठक संपन्न

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्थानीय राजीव भवन अंबिकापुर में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस सरगुजा की अत्यावश्यक बैठक AIPC सरगुजा सम्भाग समन्वयक रणविजय सिंह देव के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

ज्ञातव्य हो कि 30 एवं 31 जुलाई को राजधानी रायपुर में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कन्वेंशन में टी एस सिंहदेव एवं आदित्येश्वर शरण सिंह देव के मार्गदर्शन में सरगुजा चैप्टर देश भर के ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के साथ अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करेगा। बैठक में AIPC सरगुजा चैप्टर में सदस्यता अभियान तेज किया गया।
 
कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए AIPC सरगुजा के सदस्य सरगुजा अंचल के रंगकर्मी आनंद गुप्ता का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा प्री-पैक्ड, प्री- लेबल खाद्यान्न दूध, दही,पनीर, पर लगे जीएसटी को वापिस लेने की माँग भी की गई। आज की बैठक में रणविजय सिंह देव, गुरप्रीत सिद्धू, दिनेश कुमार शर्मा, तृप्तराज सिंह धंजल, आतिश शुक्ला, मनोज कश्यप, पंकज शुक्ला, उपेंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू, रोशन कन्नौजिया, माही सिंह, अभिराज सिंह, अविनाश गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
और भी

कृषक सूचना केन्द्र के माध्यम से किसानों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासन द्वारा गांव में किसानों को लाभान्वित करने अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इस योजनाओं को ग्रामवासियों तक पहुंचने के लिए गावों में सूचना केंद्र स्थापित किए गए है। जिसके माध्यम से किसानों को सभी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही वहां के किसान योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम महली में कृषक सूचना केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ग्राम महली क्षेत्र में सूचनाओं का प्रचारदृप्रसार कर किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 1312 किसानों का पंजीयन कर योजना का लाभ दिलवाया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के बदले अन्य फसल की प्रगति 81.208 हेक्टेयर है। किसान क्रेडिट कार्ड में लघु एवं दीर्घ 855 कृषकों को लाभांवित कराया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत कृषकों को अरहर बीज मिनीकीट वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा वर्ष 2021-22 खरीफ में 801 एवं रबी में 68 कृषकों का बीमा किया गया है। सेवा सहकारी समिति महली में 120 क्विंटल धान बीज का भण्डारण किया गया था, जिसका कृषकों को शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार 404.5 मी.टन खाद का भण्डारण किया गया था, जिसमें 379.3 मी.टन खाद का वितरण कराया जा चुका है। कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा निरंतर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
 
उप संचालक कृषि एम डी डडसेना ने बताया कि ग्राम महली भवन दो माह पूर्व ही विभाग को हस्तांतरण हुआ है। महली क्षेत्र की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती श्रद्धा शर्मा मातृत्व अवकाश पर होने के कारण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय बघर्रा एस.के. बंजारे को महली क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एस.के. बंजारे अपने मुख्यालय बघर्रा में रहते हुए निरंतर अतिरिक्त क्षेत्र महली का भ्रमण कर किसानों को विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लाभ दिलाते रहते हैं। वर्तमान में महली भवन में निवासरत असिस्टेंट टेक्नालॉजी मैनेजर विकासखण्ड कार्यालय के साथ-साथ संपूर्ण विकासखण्ड पंडरिया के मैदानी स्तर के विभागीय कार्यो का निष्पादन करते हैं।
 
और भी

जिस मेडिकल कॉलेज में बिटिया पढ़ती है वहीं साहू दंपत्ति ने किया देहदान

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदीप्ति नगर,बोरसी ,दुर्ग के साहू दंपत्ति ने उस मेडिकल कॉलेज के नाम देहदान की वसीयत लिखी है, जहां उनकी बिटिया मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत करने वाले रेलवे कर्मचारी प्रहलाद कुमार साहू और उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरा साहू ने सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के पश्चात उनके माध्यम से देहदान की वसीयत जारी की। उन्होंने भारती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज दुर्ग के नाम देहदान की वसीयत जारी की गई है जहां उनकी बिटिया शालिनी साहू बीएमएस फर्स्ट इयर की स्टूडेंट है। 

देहदान के उद्देश्य के बारे में साहू दंपत्ति ने कहा कि,”मानवता की भलाई के लिए मरने के बाद हमारा मृत शरीर पर मेडिकल स्टूडेंट अध्ययन कर जिन्दा समाज के लिए बेहतर सेवा दे सकेंगे, हमारी बिटिया जिस मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही है वहां अपना शरीर दान कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। देहदान करने वाले साहू दंपति ने परस्पर एक दूसरे की वसीयत में उत्तराधिकारी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर कर अपना भावनात्मक सहयोग प्रदान किया। देहदान की इस नेक पहल के दौरान उपस्थित जनों में प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के अलावा साहू दंपति की पुत्री शालिनी साहू और उनके पुत्र खुशाल साहू ने भी अपनी सहमती देकर मानवता की भलाई का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रनाम के द्वारा विगत 14 वर्षों से भी ज्यादा समय से भिलाई दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में देहदान एवं नेत्रदान की अभिनव पहल अनवरत जारी है, जिसका हेल्पलाइन नं. 9479273500 है। प्रनाम की नेक पहल से अभी तक 1108 प्रबुद्धजन देहदान हेतु संकल्पित हो चुके हैं, उनमें से 134 महामानवों के मरणोपरांत उनकी पार्थवी काया मानवता की भलाई के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को समर्पित की जा चुकी है।

और भी

रेलवे सीईओ ने किया महानदी कोल साईडिंग व ईब कोल वैली का निरीक्षण

बिलासपुर/रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दौरे पर शुक्रवार रात्रि रायपुर पहुंचे। कल रात्रि में ही वे निरीक्षण के लिए निरीक्षण स्पेशल ट्रेन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुए । इस दौरान उनके साथ आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।    

निरीक्षण की कड़ी में वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा शनिवार प्रातः दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण किया गया । झारसुगुड़ा स्टेशन के निरीक्षण पश्चात उन्होने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अन्य विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारीगण उपस्थित थे । महानदी कोल साईडिंग निरीक्षण पश्चात उन्होने ईब वैली कोल लोडिंग एरिया का विंडो ट्रेलिंग तथा इस क्षेत्र में अवस्थित अन्य कोल साईडिंग का भी निरीक्षण किए।
 
ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग के निरीक्षण के दौरान उन्होने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारियों से लदान से संबन्धित मुद्दो पर चर्चा की । इस दौरान आलोक कुमार, महाप्रबंधक एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों से भी लदान के विषय में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड कल भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दौरे पर रहेंगे।
 
वीके त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के शनिवार को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के सरडेगा माइन्स के निरीक्षण दौरान आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, श्रीमती अर्चना जोशी, महाप्रबंधक, दक्षिण पूरव रेलवे एवं अन्य अधिकारीगणों तथा महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आधारभूत संरचना, लदान एवं रेल परिचालन पर आवश्यक चर्चा किया ।
और भी

ईसा मसीह और माता मरियम की मूर्ति खंडित की, मसीही समाज ने निकाला कैंडल मार्च

दोषियों पर कार्रवाई व सुरक्षा की कि मांग, राज्यपाल-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डोंगरगढ़ में कलवरी पहाड़ पर मसीहियों के तीर्थ स्थल पर प्रभु ईसा मसीह व माता मरियम की प्रतिमाएं खंडित करने की घटना के विरोध में शनिवार को मसीही समाज एक झंडे तले आ गया है। राजधानी में मसीही समाज ने घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप द राइट रेव्ह. अजय उमेश जेम्स व कैथोलिक डायसिस के विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी. ने कैंडल मार्च की अगवाई की। बिशप जेम्स ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत हमारा भी है। हमें भी अन्य नागरिकों की तरह अधिकार हैं। हम न्याय की मांग करते हैं।
जेम्स ने कहा कि डोंगरगढ़ में ईसा मसीह व माता मरियम की प्रतिमाएं खंडित नहीं की बल्कि देश का भाईचारा तोड़ने व इंसानियत को तोड़ने की कोशिश की गई है। कैंडल मार्च के बाद सरकारी अफसरों को राज्यपाल, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। नगर घड़ी से कैंडल मार्च संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला गया। प्रारंभ में बिशप जेम्स ने प्रार्थना की। उन्होंने जापान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक जताते हुए संपूर्ण मसीही समाज की ओर से आबे के परिवार व जापानवासियों के लिए प्रार्थना की। फादर सेबेस्टियन ने कहा कि हम सब एक हैं और ऐसी घटनाओं का सामना करेंगे। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह हर वर्ग हर धर्म के लोगों के हितों, धर्मस्थलों की रक्षा करे। कैंडल मार्च में धर्म पुरैहित, फादर, पादरीगण, सिस्टर्स, मसीही समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अखिल भारतीय ईसाई समुदाय अधिकार संगठन, ब्रदर फैलोशिप, क्रिश्चयन यूथ फैलोशिप 96 बैच, छत्तीसगढ़ क्रिश्चयन फोरम, छत्तीसगढ़ कुड़ूंख उरांव समाज, विभिन्न संगठनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मालूम हो कि दो जुलाई को डोंगरगढ़ में ईसा मसीह व माता मरियम की प्रतिमाएं अज्ञात तत्वों ने तोड़ दी। इसके विरोध में शुक्रवार को डोंगरगढ़ में भी मौन जुलूस निकाला गया था। आक्रोशित मसीहियों द्वारा विरोध प्रदर्शन प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे हैं।

 

और भी

मोर मितान योजना का ग्रामीण मॉडल, ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र

 बिलासपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को अब तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व अमला मोर मितान योजना की तर्ज पर जरूरत मंद लोगों के घर-घर पहुंचकर प्रमाणपत्र बनाने के लिए जरूरी कागजात व आवेदन एकत्र करेगी। लोकसेवा केन्द्रों में आॅनलाइन दर्ज कराएगी। प्रमाण पत्र तैयार हो जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका वितरण गांव में ही किया जाएगा। ग्रामीणों के लिए एक बहुत बड़ी जरूरत के काम को सरल व सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने एक विस्तृत कार्य- योजना तैयार की है। राजस्व अधिकारियों के साथ आज लम्बी बैठक लेकर सोमवार तक ग्रामवार दौरे का रोस्टर प्रस्तुत करने को कहा है। अभियान की शुरुआत 13 जुलाई से होगी।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने बैठक में कहा कि शिक्षा, नौकरी सहित कई सरकारी कामों के लिए आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों की दरकार होती है। बहुत से जरूरतमंद लोगों के प्रमाण पत्र विभिन्न कारणों से नहीं बन पाए हैं। यह अभियान उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। अभियान के अंतर्गत रोस्टर के अनुरूप पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, शिक्षक आदि गांव में घर -घर जाकर भेंट देंगे। मांग आने पर जरूरी कागजात व आवेदन संकलित कर ले जाएंगे। यदि किसी के पास जाति की पुष्टि के लिए किसी प्रकार का दस्तावेज उपलब्ध नहीं होगा तो विशेष ग्राम सभा आयोजित किया जाएगा। इसमें विचार कर अनुमोदन लिया जाएगा। हर हाल में सकारात्मक रूप से प्रमाण पत्र बांटने का काम किया जाएगा। यह एक प्रकार से मोर मितान योजना का ग्रामीण मॉडल होगा। कलेक्टर कुमार ने टीम के ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे के दिन का मुनादी के जरिए प्रचार -प्रसार करने को कहा है। बैठक में अपर कलेक्टर कुरुवंशी सहित सभी राजस्व अनुविभाग के एस डी एम उपस्थित थे।
और भी

शहर के पास कोलोनियों के साढ़े चार सौ घरों में पुलिस ने दी दबिश

 किरायेदारों का सत्यापन और किया असामाजिक तत्वों की चेकिंग

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर के लगभग साढ़े चार सौ घरों में गुरुवर को पुलिस की टीम ने दस्तक दी। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा और असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई। इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों में लगे लिफ्ट का भी वरिफिकेशन किया गया। दुर्ग पुलिस के डेढ़ दर्जन अधिकारी और देढ़ सौ से अधिक जवानों ने आज इस अभियान को अंजाम दिया।

दुर्ग-भिलाई शहर में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में अलसुबह 5 बजे से डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी एवं 150 से अधिक जवानों के द्वारा मकान किरायेदार सत्यापन एवं कॉलोनी चेकिंग अभियान चलाया गया। दुर्ग पुलिस के जवानों के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर उनके यहां रह रहे किरायेदारों के संबंध में जानकारी ली गई।

अलसुबह 5 बजे से यह अभियान कुबेर इनक्लेव, सूर्या रेसिडेंसी एवं चौहान टाउन में चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से किरायेदारों का सत्यापन, लिफ्ट वेरिफिकेशन, असामाजिक तत्वों की चेकिंग, पार्किंग में लावारिस वाहन की चेकिंग, सीसीटीवी चेकिंग, अपार्टमेंट एवं रेसिडेंसी के लोगों की शिकायत एवं फीडबैक से संबंधित अभियान चलाया गया। जिस भी कॉलोनी में त्रुटि पाई गई उसमें संबंधित मेंबर को बुलाकर सूचना दी गई एवं कॉलोनी वासियों को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अन्य नियमों के संबंध में जागरूक कराकरए आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस को कॉल करने हेतु डायल 112 एवं अन्य संपर्क नंबर दिए गए।
 
दुर्ग पुलिस के द्वारा शहर के पाश इलाकों, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के 450 से अधिक घरों पर दबिश देकर अकस्मात चेकिंग की गई। जिसमें किराएदारों, असामाजिक तत्वों की चेकिंग कर संदिग्ध की जांच की जा रही है एवं कॉलोनी वासियों से अपील भी की गई कि किसी भी व्यक्ति को अपना घर मकान किराए में देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन अथवा ऑफ लाइन जरूर करा कर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस का साथ दें।संपूर्ण चेकिंग अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा किया गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक क्राइम नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी सुपेला, थाना प्रभारी खुर्सीपार चौकी प्रभारी स्मृति नगर सहित 150 से अधिक जवान उपस्थित थे।
और भी

अच्छे इंसान की कीमत होती है सद् व्यवहार से : राष्ट्रसंत ललितप्रभ

 कैवल्य धाम तीर्थ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया संतप्रवर का भावभीना स्वागत

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागरजी महाराज ने कहा कि ने कहा कि जीवन ऐसे जियो कि जहां रहो सब आपको प्यार करें, जहां से आप जाओ पीछे सब आपको याद करें और आप जहां जा रहे हो वहां पर सब आपका इंतजार करें। या तो हम 100 किताबें लिख कर जाएं कि हमारे जाने के बाद भी यह दुनिया उन्हें पढ़कर जीना सीख सके या फिर ऐसा जीवन जीकर जाएं कि हम पर 100 किताबें लिखी जा सकें। उन्होंने कहा कि तलवार की कीमत होती है धार से, पर अच्छे इंसान की कीमत होती है सद् व्यवहार से। सद् व्यवहार करने वाला कभी नहीं मरता क्योंकि वह लोगों के दिलों में युगों-युगों तक जीवित रहता है। 

गॉड बनना या डॉग, यह हम पर निर्भर
उन्होंने कहा कि गॉड बनना या डॉग यह हम पर निर्भर है। जो अच्छे व्यवहार करते हैं वे गॉड बन जाते हैं और जो बुरा व्यवहार करते हैं वे डॉग जैसे रह जाते हैं। जहां सुंदर चेहरा 2 मिनट याद रहता है वहीं सुंदर व्यवहार औरों को जीवनभर याद रहता है। हम हाथ उठा कर दो लोगों का दिल भी जीत नहीं सकते पर हाथ जोड़कर लाखों लोगों का दिल जीत सकते हैं। उदाहरण से संतप्रवर ने समझाया कि जैसे पुरुष लोग शादी से पहले जैसा व्यवहार करते हैं अगर वह वैसा ही शादी के बाद भी व्यवहार करें तो इस दुनिया में कभी तलाक की नौबत ही ना आए और महिलाएं शादी के बाद जैसा व्यवहार करती हैं अगर वह शादी से पहले वैसा ही व्यवहार करें तो इस दुनिया में कोई मूर्ख शादी ही न करें।

संतप्रवर शुक्रवार को कुम्हारी के कैवल्यधाम तीर्थ में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैवल्यधाम तीर्थ संपूर्ण छत्तीसगढ़ का गौरव है। यहां आने से मन को अपूर्व शांति मिलती है। उन्होंने यहां के श्रद्धालुओं की भक्ति, समर्पण, उदारता व श्रेष्ठ व्यवहार की अनुमोदना करते हुए कहा कि सद् व्यवहार वही कर सकता है जो बड़े दिल का होता है। जैसे आपकी डिलीवरी के समय देवरानी कोई बहाना बनाकर पीहर चली गई लेकिन जब देवरानी के डिलीवरी का समय आए तो आप बड़ा दिल रखते हुए देवरानी से कहना कि बहन तू चिंता मत कर, मैं तेरी डिलीवरी बड़े प्यार से करवाऊंगी। आपका यह बड़प्पन उसे जीवनभर याद रहेगा। जैसे पड़ोस में मकान बनने वाला हो और पड़ोसी का सारा सामान आपके घर के आगे बिखरा हुआ हो तो पड़ोसी से लड़ने की बजाय अपना दिल बड़ा रखें और पड़ोसी से कहें कि सब सामान आप अपना मकान में उपयोग कीजिएगा पर पानी मेरे यहां से लीजिएगा। आपका बड़प्पन एक दिन चमत्कार करेगा और कभी आपकी दादी मां की तबीयत बिगड़ जाएगी और आप पड़ोसी से कहेंगे कि भैया गाड़ी देना तो वह खुद आपकी दादी मां की सेवा के लिए साथ चला आएगा। आपने तो उसके लिए केवल पानी बहाया लेकिन वह आपके लिए पेट्रोल बहाने के लिए भी तैयार हो जाएगा। अगर व्यक्ति केवल 1 मिनट का सद् व्यवहार कर ले तो वह दुश्मन को भी अपना मित्र बनाने में सफल हो जाता है।

अहंकार हटाइए-विनम्रता लाइए
व्यवहार को सुंदर बनाने के लिए संतप्रवर ने पहला सूत्र देते हुए कहा कि अहंकार हटाइए और विनम्रता लाइए। घर में बड़ा वह होता है जो घर को एक रखने के लिए समय आने पर बड़प्पन दिखाता है। जहां अहंकार से संबंध और सफलता का ताला टूटता है वहीं विनम्रता की चाबी से बंद ताला भी खुल जाता है। अगर हम अपने जीवन की गाड़ी को खटर-पटर से बचाना चाहते हैं तो हमें उसमें विनम्रता का ग्रीस लगाना चाहिए।

अपने वे होते हैं जो तकलीफ में साथ होते हैं
दूसरे सूत्र में संतप्रवर ने मुस्कुराते हुए मीठा से बोलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अगर आप किसी दूसरे की निंदा करते हैं तो सावधान कमियां आप में भी है और जबान उसके पास भी है। सिक्के और नोट का उदाहरण देते हुए संतप्रवर ने कहा कि सिक्का गिरता है तो आवाज आती है और नोट गिरता है तो आवाज नहीं आती है ठीक वैसे ही जो चीखते-चिल्लाते हैं उनकी कीमत सिक्के जितनी होती है पर जो शांत रहते हैं उनकी कीमत 2000 के नोट जितनी होती है। अगर हमारे आसपास कोई कमजोर या गरीब दिखे तो उसका साथ छोड़ने की बजाय हमें उसका सहयोग करना चाहिए क्योंकि अपने वे नहीं होते जो तस्वीर में साथ होते हैं अपने वे होते हैं जो तकलीफ में साथ दिया करते हैं।

अच्छी संगति सद्गति का कारण: डॉ. मुनि शांतिप्रिय
इससे पूर्व डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर ने कहा कि अच्छी संगति जहां सद्गति का कारण है वहीं बुरी संगति दुर्गति का कारण है। हम जितना ध्यान पत्नी का चयन करने में रखते हैं उतना ही ध्यान हमें संगति का चुनाव करने में भी रखना चाहिए क्योंकि पत्नी गलत निकल गई तो इस जिंदगी को खराब करेगी पर संगति गलत हो गई तो हमारा जीवन बिगड़ जाएगा और इस भव के साथ आने वाले भव भी बेकार हो जाएंगे। बच्चों को अच्छी संगति देने की प्रेरणा देते हुए मुनिप्रवर ने कहा कि बारिश न हो तो फसलें खराब हो जाती हैं और अच्छी संगति न मिले तो नस्लें खराब हो जाती हैं। समय-समय पर बच्चों का मोबाइल चेक करते रहें ताकि वे गंदी चीजों से बच सकें। याद रखें, श्रेष्ठ बनने का एक ही मंत्र है अच्छे और सफल लोगों की संगति करो।

कैवल्यधाम में हुआ भक्तिभाव से स्वागत
इस दौरान कैवल्य धाम तीर्थ पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा गुरुजनों का भक्तिभाव से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ सहित अन्य समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

राष्ट्रसंत रविवार को पहुंचेंगे रायपुर
राष्ट्रसंत विहार करते हुए शनिवार को प्रात: 7:00 बजे यूनिवर्सिटी गेट से बाजे-गाजे के साथ चौबे कॉलोनी मंदिर 7:30 बजे पधारेंगे। रविवार को रायपुर में चातुर्मास के मंगल अवसर पर धूमधाम से नगर प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर सुबह 8:00 बजे दादाबाड़ी एमजी रोड से सत्संग शोभायात्रा निकलेगी जो 9:00 बजे इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा पहुंचेगी जहां पर 52 दिवसीय सत्संग महाकुंभ का श्रीगणेश होगा।
और भी