छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कोरोना बुलेटिन : आज मिले 277 नए संक्रमित, रायपुर से 19

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.78 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 9 हजार 977 सैंपलों की जांच में 277 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 448 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज मुंगेली एवं बलरामपुर से 01-01, कबीरधाम एवं सूरजपुर से 02-02, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा से 03-03, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोरबा से 04-04, कोरिया से 05, बेमेतरा से 07, बस्तर, जशपुर एवं रायगढ़ से 08-08, गरियाबंद से 09, बिलासपुर से 10, बलौदाबाजार से 12, कोंडागांव एवं सरगुजा से 13-13, बालोद से 15, महासमुंद से 18, रायपुर से 19, कांकेर से 22, दुर्ग से 25, राजनांदगांव से 27, धमतरी से 34 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।


प्रदेश में आज 01 से 30 के मध्य 09 जिले सुकमा में 05, मुंगेली में 11, बीजापुर में 14, नारायणपुर में 17, बलरामपुर में 19, कबीरधाम में 22, गरियाबंद में 23, जांजगीर-चांपा में 27, सूरजपुर में 30 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

और भी

कबीरधाम पुलिस ने किया ग्राम खेल समिति का गठन, युवा खिलाड़ियों का किया सम्मान

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राजनांदगांव डीआईजी

कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में स्थित पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में 12 अगस्त को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में वनांचल क्षेत्र के ग्रामों के युवाओं को खेल के माध्यम से पुलिस के साथ जोड़ने के लिये “ग्राम खेल समिति” का गठन किया गया।

ग्राम खेल समिति के गठन के अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, ए.डी.एम. भगवानदास उइके, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश वीके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी तथा विभिन्न ग्राम से आए ग्राम वासी युवा खिलाड़ीतथा फोर्स एकैडमी के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ग्राम खेल समिति का गठन किया गया। जिसमें जिले के समस्त थाना क्षेत्र से कुल 140 ग्रामों को शामिल किया गया है, ग्राम खेल समिति के गठन का उद्देश्य ग्राम के युवाओं में खेल गतिविधियों को संचालित करना एवं ग्रामीण अंचल की समस्याओं से पुलिस सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण आसानी से कर सके इसी उद्देश्य से ग्राम खेल समिति का गठन किया गया है।


पुलिस उप. महानिरीक्षक राजनंदगांव, राम गोपाल गर्ग के द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम कबीरधाम पुलिस अधीक्षक को आयोजन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी जनों एवं ग्रामवासी युवाओं तथा छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कबीरधाम पुलिस साथ ग्राम खेल समिति के माध्यम से जुड़ने के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ आमजनों को खेल के माध्यम से संगठित कर जागरूक करना तथा उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है, यदि कोई भी व्यक्ति युवा या महिलाएं किसी भी प्रकार से समाज से दूर हो रही हैं तो उनकी कमियों को बता कर उन्हें पुनः समाज के मुख्य धारा पर जोड़ना है, जिसके लिए आप सभी को एक साथ संगठित होना पड़ेगा, जिसके लिए पुलिस अपनी बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से विभिन्न खेल का आयोजन भी समय-समय पर करती है तथा शासन प्रशासन के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक कर आपके अधिकारों के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हैं। पुलिस खेल समिति के गठन से आज 1300 से 1500 युवा खेल समिति से जुड़ रहे हैं, जिससे निश्चित ही पुलिस का दायरा भी बढ़कर दुगनी हो जाएगी, जिससे समाज में असामाजिक तत्व अपनी पैठ स्थापित नहीं कर सकेंगे कहकर खेल के महत्व को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा गया कि खेल खेलने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, तथा हार और जीत दोनों से प्रेरणा मिलती है हार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है वही जीत विनम्र रहने के लिए प्रेरित करती है, खेल हमेशा विपरीत परिस्थितियों में आप का मनोबल बनाए रखने में सहयोग प्रदान करता है साथ ही खिलाड़ी भावना जीवन में अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। आप सबको इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित देखकर आप सभी के खेल के प्रति रुझान स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कहकर नेशनल व इंटरनेशनल खेल की तैयारी के लिए आप सभी को पुलिस विभाग के द्वारा अच्छे अवसर प्रदान किए जाएंगे जिसका आप सब अधिक से अधिक लाभ उठावें, कहकर आप पुलिस से हमेशा जुड़े रहे कहा गया।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आमतौर पर खाकी वर्दी पहने हुए किसी भी अधिकारी कर्मचारी से आम जनता दूर भागती है, जिन्हें आपस में जोड़े रखने के लिए खेल समिति का गठन किया गया है। जिसकी तैयारी महज 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर आज कार्यक्रम को संपन्न किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में कितने लोगों की उपस्थिति ही मेरी ताकत हैए कहकर जानकारी दिया गया कि गांव में विभिन्न खेल के माध्यम से ग्राम वासियों को शासन प्रशासन एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी तथा इसी प्रकार का आयोजन अक्टूबर में इससे भी बड़े रूप में आयोजित करने तथा गांव के मैदान से टीम शहर के मैदान में आकर खेलेंगे तथा शहर से रायपुर राजधानी के बड़े मैदान में जाकर बड़े रूप में मैच का आयोजन किया जाएगा कहा गया।

नगर पालिका अध्यक्ष, ऋषि कुमार शर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में कबीरधाम पुलिस कमान के द्वारा संचालित फोर्स अकैडमी की अत्यंत सराहना करते हुए कहा गया कि कबीरधाम पुलिस अपने बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ में सबसे आगे है जिसका पूरा श्रेय यहां के पुलिस कप्तान को जाता हैए और ग्राम खेल समिति का गठन से निश्चित ही गांव गांव में खेल के प्रति युवाओं एवं बालक बालिकाओं की और रुझान बढ़ेगी तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था आपसी भाईचारा निश्चित ही बढ़ेगा जो आज इस ऑडिटोरियम में इतने अधिक संख्या में जिले के विभिन्न ग्रामवासी युवा खिलाड़ियों की उपस्थिति दर्शा रही है, कहते हुए खेल के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर बेझिझक होकर जानकारी देने कहा गया जिसका यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है साथ ही 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने सभी को आमंत्रित किया गया।

ए.डी.एम., श् भगवानदास उइके के द्वारा उपस्थित युवा खिलाड़ियों एवं वनांचल क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि शासन प्रशासन अपनी ओर से जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं जिसका आप जितना ज्यादा हो सके लाभ उठाने और अपने साथ-साथ अपने परिवार गांव शहर एवं राज्य का नाम रोशन करें। ग्राम खेल समिति के गठन से निश्चित ही बहुत सारे छोटे बड़े मामलों का निपटारा गाँव में ही हो जाएगा यदि किसी प्रकार की असुविधा हो तो पुलिस को तत्काल सूचना देवे तब ही ग्राम खेल समिति का उद्देश्य सफल होगा कहा गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई प्रस्तुति - ग्राम समनापुर छात्रावास की बालिकाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा सलिल यादव, ग्राम कुण्डपानी के द्वारा अपने बांसुरी की मधुर स्वर की प्रस्तुति दी गई। उक्त कलाकारों के द्वारा इतने बड़े मंच को पाकर कबीरधाम पुलिस कप्तान को धन्यवाद् ज्ञापित किया गया, जिस पर पुलिस कप्तान के द्वारा भविष्य में इनकी कला को और भी बड़े मंच में प्रस्तुति देने हेतु अवसर प्रदान किया जायेगा कहा गया।

कुल 140 ग्राम खेल समिति के टीम को खेल सामग्री किट का वितरण किया गया एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को खूब धूमधाम एवं आपसी भाईचारा से मनाने हेतु देश की शान तिरंगा को फहराकर सम्मान करने आवश्यक जानकारी देकर तिरंगा झंडा मिष्ठान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया, जिसके पश्चात् वीर सावरकर भवन में सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई थी, जिसमें स्वयं पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के द्वारा खिलाड़ी एवं ग्रामवासियों को खाना परोसकर स्वयं उनके बीच बैठकर भोजन का लुफ्त लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित समस्त मंचासीन वरिष्ठ अधिकारी गणों तथा ऑडिटोरियम में उपस्थित वनांचल क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम से आए युवा खिलाड़ी महिला पुरुषों का आभार व्यक्त कर अत्यंत ही धूमधाम से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने, तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर बेझिझक होकर कबीरधाम पुलिस से संपर्क करने कहा गया।

इस अवसर पर कबीरधाम पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरथ छात्र-छात्राएं तथा गांव गांव से आए युवा महिला पुरुष व खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 जांजगीर-चांपा : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों का सफल उपचार

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह के निर्देश पर विगत तीन माह में तीन मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिले में किया गया था। शिविर में रायपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तथा जिला में उपलब्धि विशेषज्ञों कीओर से करीबन 350 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

मुंगेली : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हांकित कर तत्काल राहत व बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें : कलेक्टर

कलेक्टर राहुल देव ने जिले में बारिश के वजह से नदी व नालों में बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जरूरी बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हांकित कर राहत व बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने व नदी और नालों के पुल के ऊपर से पानी बहने पर तत्काल बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

राजनांदगांव : राज्य महिला आयोग ने सभी के लिए नि:शुल्क व शीघ्र न्याय देने के लिए लगातार की जा रही सुनवाई

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में जिले से महिला आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। सुनवाई में मानव तस्करी रोकथाम अन्य हित धारकों तथा पीडि़तों के पुनर्वास विषय पर परिचय के लिए आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 17 प्रकरण प्रस्तुत किया गया। 

जांजगीर-चांपा : वोटर आईडी कार्ड को आधार संख्या से लिंक करने कलेक्टर ने मतदाताओं से की अपील

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची में प्रविष्टियों को प्रमाणित कर त्रुटिरहित बनाने के लिए पंजीकृत मतदाताओं से संपर्क कर वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने की कार्यवाही का कार्य 1 अगस्त से ऑनलाईन मतदाताओं के लिए तथा त्र्रक्रष्ठ्र - बी.एल.ओ. के लिए) व ऑफलाईन (प्रपत्र 6ख) दोनों माध्यम से किया जा रहा है

राजनांदगांव : शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए करें कार्य : एस भारतीदासन

मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बड़े गौठानों को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करते हुए अन्य छोटे गौठानों को जोड़कर वहां स्थानीय उत्पादों के पैकेजिंग व ब्रांडिंग का कार्य प्रारंभ करें।

अम्बिकापुर : छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन नहीं होने पर होगी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया है कि कक्षा तीसरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे थे। जिन शिक्षण संस्थाओं ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन का कार्य पूर्ण नहीं किया है या अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देना सुनिश्चित नहीं किया उन शिक्षण संस्थाओं की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

मुंगेली : शासकीय नौकरी मिलने पर जिले के 10 बैगा युवाओं में खुशी का माहौल

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 10 युवा शासकीय नौकरी मिलने पर काफी खुश हैं। चेहरों पर मुस्कान लिए खुशी का इजहार करने इन बैगा युवाओं ने आज जिला कलेक्टोरट पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इन युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

अम्बिकापुर : वृद्धा को मिली ट्राइसिकल व घर पहुंच पेंशन की सुविधा

लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा अमगसी निवासी दिव्यांग वृद्धा सुमित्रा बाई की समस्या का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने वृद्धा को तत्काल ट्राइसिकल व घर पहुंच पेंशन की सुविधा देने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में एस.डी.एम. उदयपुर शिवानी जायसवाल की ओर से दिव्यांग वृद्धा को एक नई ट्राइसिकल दिया गया व बैंक सखी के माध्यम से पेंशन की राशि घर पहुंचाकर देने की व्यवस्था की जा रही है।

अम्बिकापुर : किसानों की मांग के अनुरूप बीज निगम से डिमांड करें : कलेक्टर

कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अल्पवर्षा के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अल्पवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि विभाग की ओर से फसल की बोवाई, रोपाई की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उद्यानिकी विभाग की ओर से भी फसलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। 

सुकमा : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री कवासी लखमा, कहा- हमारी आन-बान-शान है तिरंगा

भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए 223वीं वाहिनी के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से दोरनापाल से सुकमा तक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छत्तीसगढ़ के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शामिल हो कर तिंरगा लहराया। 

अम्बिकापुर : आजादी की गौरव यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत

छत्तीसगढ़ शासन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शुक्रवार को नवानगर के बाजारडांड में आज़ादी गौरव पदयात्रा में शामिल हुए। मंत्री भगत ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महापुरुषों ने ऐसे राष्ट्र का सपना देखा था, जहां ऊंच-नीच, भेदभाव न हो, सब समान हो। देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

उत्तर बस्तर कांकेर: स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 का अंतिम रिहर्सल आज शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नरहरदेव के मैदान में आयोजित किया गया, जहां पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ तथा  जवानों की ओर से सलामी दी गई।

उत्तर बस्तर कांकेर : कोयलीबेड़ा में पोषण ट्रेकर अंतर्गत 300 हितग्राहियों का किया गया आधार वेरिफिकेशन

जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र कोयलीबेड़ा में महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्मय से पोषण ट्रेकर के तहत हितग्राहियों का आधार नंबर वेरिफिकेशन कराये जाने कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत भवन में मास्टर ट्रेनर्स प्रवीण साहू तथा सीडीपीओ अंतागढ़ की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लगभग 300 हितग्राहियों का आधार नंबर वेरिफिकेशन करवाया गया

दंतेवाड़ा : स्वतंत्रता दिवस पर संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

धमतरी: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू करेंगी ध्वजारोहण

जिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आगामी 15 अगस्त को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। संसदीय सचिव, संसदीय कार्य, कृषि विकास व किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन विकास, मछली पालन, जल संसाधन व आयाकट, पंचायत व ग्रामीण विकास शकुन्तला साहू की ओर से समारोह स्थल में बतौर मुख्य अतिथि सुबह ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 

बेमेतरा : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

जिले में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

 

 

और भी

शहरवासियों ने तम्बाकू से बच्चों एवं समाज को दूर रखने ली शपथ

 सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर बैनर लगाकर किया प्रचार प्रसा

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डेंगू, मलेरिया, और कोविड से बचाव के लिए तैयारी करने के साथ-साथ बस्तर जिले में   स्वास्थ्य से जुड़े अन्य कार्यक्रमों पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में तंबाकू के सेवन से लोगों को दूर करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम जगदलपुर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों में आयोजित किये जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के. चतुर्वेदी ने बताया: " जिले में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विभाग द्वारा लोगों को जानकारी दी जा रही है। इसके लिए पोस्टर बैनर एवं विभिन्न माध्यमो से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।  जिले में तंबाकू के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर प्रतिबंध है। दुकानों के सामने वैधानिक चेतावनी वाला बोर्ड,जिसमें ‘‘तंबाकू से कैंसर होता है‘‘ लिखा हुआ लगाना आवश्यक है। धारा 6 के तहत 18 से कम आयु वर्ग के लोगो को तंबाकू बेचना अपराध है। इसका भी बोर्ड दुकान के सामने लगा होना चाहिए।“

तम्बाकू सेवन के आदि हो चुके लोगों को इसके लत से दूर रहने सम्बन्धी जानकारी देने में स्पर्श क्लीनिक के कम्युनिटी नर्स रुपेश मसीह का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने शहरवासियों को तंबाकू एवं इससे बने पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए बताया, धूम्रपान बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है। धूम्रपान करने वाले अपने साथ,अपने आस-पास रहने वालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, तंबाकू सेवन की आदत को छोड़ें और शपथ लें कि हम धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे। अपने बच्चों एवं समाज को तम्बाकू से दूर रखेंगे एवं समाज को होने वाले क्षति से बचायेंगे। 

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साइकोलोजिस्ट उमाशंकर साहू ने बताया: "जिला नोडल अधिकारी डॉ. ऋषभ सॉव के निर्देशन में जगदलपुर शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थानों जैसे दलपत सागर झील, सिरसाहार चौक, लाला जगदलपुरी पुस्तकालय भवन, शहीद पार्क, एवं माड़िया चौक एयरपोर्ट चौक में कोटपा अधिनियम सार्वजनिक स्थल धूम्रपान निषेध फ्लेक्स  एवं पोस्टर चस्पा कर लोगो को सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान एवं नशा ना करने के लिए जागरूक किया गया।

 

और भी

दुर्ग शहर के सभी सड़कों के गड्ढे भरे गए, पीडब्ल्यूडी और निगम की टीम ने की कार्रवाई

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारी वर्षा के चलते जिले के नगरीय क्षेत्रों में जलभराव के चलते सड़कों की स्थिति खराब हुई है और इनमें गड्ढे बन गए हैं। इसके लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी सड़कों की मॉनिटरिंग करें। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कों की मॉनिटरिंग करें तथा अपनी नजर के सामने गड्ढों को फील कराने की कार्रवाई कराएं। इस संबंध में ईईपीडब्ल्यूडी को नोटिस भी जारी किया गया है।

आज पीडब्ल्यूडी की टीम ने पोटिया, नेहरू नगर से मिनीमाता चौक तक तथा जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक सभी गड्ढों को भरने की कार्रवाई की। इसके साथ ही पटेल चौक से लेकर स्टेशन रोड तक भी गड्ढों को भरने की कार्रवाई भी की गई। दुर्ग निगम की टीम ने भी निगम क्षेत्र की सड़कों में गड्ढों को भरने की कार्रवाई की। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि सड़क सुरक्षा सबसे अहम कार्य है। इस संबंध में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने सामने सामने गड्ढों को फील कराने की कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर निरंतर अद्यतन रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।

 
और भी

*कृषि विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार

 बैठक में अनुपस्थित 9 आरएईओ को नोटिस*

बलौदाबाजार(छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा एवं गौधन न्याय योजना आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्य मे लापरवाही एवं धीमी गति से कार्य करने के चलते कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य मे सुधार लाने की नसीहत दी। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहे 9 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करतें हुए 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है।

कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक में फसल परिवर्तन में जोर देते हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में अधिक जोर देने के निर्देश दिए है। उन्होंने साथ ही फलदार पौधे,इमारती लकड़ी का रोपण एक सप्ताह में करने कहा है। उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने आगें कहा कि गौधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों शत प्रतिशत में गोबर खरीदी,गुणवत्तापूर्ण वर्मी कंपोस्ट उत्पादन,गौठान प्रबंधन समिति के कार्य एंव पंचायत सचिवों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट  परिणाम देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आगें कहा कि आने वाले समय मे सभी गौठानो में गो मूत्र की खरीदी कि जाएगी। उस हिसाब से आप अपनी तैयारी करना प्रारंभ करें। आप किसानों को अधिक से अधिक गो मूत्र से बनें जीवामृत,बीजामृत,ब्रम्हास्त्र एवं जैविक कीटनाशक के उपयोग को प्रोत्साहन करनें के निर्देश दिए है।

जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की विस्तृत समीक्षा की है। साथ ही उन्होंने निजी कृषि दुकानों में बिक्री हो रहे किटनाशक एवं खाद दुकानों के स्टॉक पर सतत निगरानी के निर्देश दिए है। साथ ही नकली दवाई बिक्री पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है। प्रशिक्षण में जॉनसन जोसेफ द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नरवा,गरवा, घुरवा एवं बाड़ी पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें योजना आधारित प्रस्तावना, गाँव की अवधारणा, प्राकृतिक संसाधन एवं उपयोग, नरवा अवधारणा,गौठान सिद्धांत एवं संरचना,वर्मी कंपोस्ट उत्पादन,ग्रामीण आद्योगिक पार्क आवर्ती चराई सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, सहायक संचालक सतराम पैकरा,विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित समस्त  मैदानी अमला एवं एनजीओ के सदस्य गण भी उपस्थित रहे।

*नोटिस जारी* ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों में विकासखण्ड कसडोल संजय मिंज,किशोर मरकाम,शशिकांत  ध्रुव, लिलेश्वर पटेल, सुनील धृतलहरे, निलेश डड़सेना सिमगा से भागवत सतनामी,बलौदाबाजार अरविंद उरमालिया,हेमन्त चौबे शामिल है। उक्त अधिकारी बिना जानकारी दिए बैठक में अनुपस्थिति रहें।

 

और भी

दो इंजन आपस में भिड़े, चार वैगन पटरी से उतरे

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज सुबह 11:50 बजे कोतरा फाटक और रायगढ स्टेशन के बीच में खड़ी एक मालगाड़ी को पीछे से आ रहा एक अन्य रेल इंजन जा टकराया। अनियंत्रित दो इंजनों की टक्कर से चार वैगन डिरेल हो गए हैं। घटना स्थल पर बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक सहाय पहुंच चुके हैं।

घटना के सूचना पर ब्रजराजनगर से रिलीफ ट्रेन रवाना कर दी गई है। लिखते समय तक ट्रेन किरोड़ीमल नगर पहुंच गई है। इसमें रेलवे के अधिकारी और सुरक्षा बल के एडीएससी  रोनाल्ड जेम्स भी है।बिलासपुर रेल मंडल डीआरएम आलोक सहाय घटनास्थल पर पहुंचे

रेल्वे के अधिकारी और रेसुब पोस्ट रायगढ के प्रभारी राजेश वर्मा, उपनिरीक्षक संजय कुमार एस एवं टीम भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

और भी

आजाद भारत में हुए सामाजिक सुधारों में स्वर्गीय मिनीमाता का योगदान अहम

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वर्गीय मिनीमाता की 50 वी पुण्यतिथि के अवसर पर समोदा में उनके पुण्यस्मरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि आजाद भारत में अस्पर्शयता मूलन अभियान में तथा महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में स्वर्गीय मिनीमाता का योगदान अहम रहा। स्वर्गीय मिनीमाता का सामाजिक सुधारों में अहम योगदान रहा, चाहे बाल विवाह का विरोध हो अथवा सामाजिक सुधारों के लिए पहल की जरूरत हो। मिनीमाता हर मोर्चे पर अग्रणी रहीं और सभी वर्गों के विकास के लिए सदैव कार्य करती रहीं। आजाद भारत की नीतियों के निर्माण में उनकी भूमिका अहम रही।

संसद में एक महिला आवाज के रूप में उन्होंने महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया। उनके विषय संसद के समक्ष रखे। स्वर्गीय मिनीमाता छत्तीसगढ़ी अस्मिता के प्रतीक के रूप में रहीं। छत्तीसगढ़ से प्रथम महिला सांसद के रूप में उन्होंने जो मानदंड कायम किए और जिन आदर्शों पर चलीं। उन पर पूरी तरह अमल करने हम प्रतिबद्ध हैं। पूज्य गुरु घासीदास के दिखाए रास्ते पर चलते हुए सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सबके समक्ष आदर्श रखे। सत्य और अहिंसा के जिन सिद्धांत पर वे आगे बढ़ीं। उन पर चलते हुए अपने प्रदेश को निरंतर मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। आज हम समोदा में उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं। आप सभी की बड़ी संख्या में उपस्थिति से यह स्पष्ट है कि हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं और निरंतर चलते रहेंगे। इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वर्गीय मिनी माता का पुण्य स्मरण किया तथा अपनी बात रखी।

 

 

और भी

मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता का व्यक्तित्व अतुलनीय था। सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई।

श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 50वीं पुण्यतिथि पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गाें ने उनके नेतृत्व को मान्य किया था। मिनीमाता समाज हितैषी कार्याें की वजह से लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद के रूप में उन्हें दलितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता ने समाज सुधार सहित सभी वर्गों की उन्नति और बेहतरी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें असमिया, अंग्रेजी, बांग्ला, हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा का अच्छा ज्ञान था। वह सत्य, अहिंसा एवं प्रेम की साक्षात् प्रतिमूर्ति थीं। उनका विवाह गुरूबाबा घासीदास जी के चौथे वंशज गुरू अगमदास से हुआ। विवाह के बाद वे गुरूमाता के रूप में असम से छत्तीसगढ़ आई, तब से उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता पश्चात लोकसभा का प्रथम चुनाव 1951-52 में सम्पन्न हुआ। मिनीमाता सन् 1951 से 1971 तक सांसद के रूप में लोकसभा की सदस्य रहीं। अविभाजित मध्यप्रदेश में बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर आरक्षित सीट से लोकसभा की प्रथम महिला सांसद चुनी गईं। इसके बाद परिसीमन में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचीं।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतनामी समाज की तरफ से गिरौदपुरी का नामकरण गुरू घासीदास गिरौदपुरी धाम किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और लोगों  को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, चरौदा के महापौर निर्मल कोसले सहित बड़ी संख्या में सतनाम पंथ के अनुयायी उपस्थित थे।

और भी

ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

 ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए की मंगलकामनाएं

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आयी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी वनीषा दीदी, ब्रह्मकुमारी सिमरन दीदी, ब्रह्मकुमार हिरेंद्र नायक और ब्रह्मकुमार महेश भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

और भी

मनरेगा अंतर्गत 1 करोड़ 4 लाख 15 हजार से ज्यादा के काम स्वीकृत

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के गरीब व जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी नरेगा सिक्योर सॉॅॅफ्टवेयर के माध्यम से नारायणपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागबेड़ा, बोरण्ड, बोरपाल, दुग्गाबेंगाल, एड़का, गढ़बेंगाल, हलामीमुंजमेटा, खोडग़ांव, कुकड़ाझोर, सोनपुर और टिमनार में भुमि समतलीकरण और डबरी निर्माण के 108 कार्यो के लिए 1 करोड़ 4 लाख 15 हजार के रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत किये है। उक्त कार्यो को पूर्ण करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्माण कार्यो को योजनाओं का प्रावधानों व नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये है।

 
और भी

अब अंतागढ़ तक चलेगी रायपुर–केवटी डेमू स्पेशल

दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा दुर्ग-केवटी के मध्य 08815 रायपुर-केवटी डेमू स्पेशल एवं 08818 केवटी-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को 13 अगस्त से अंतागढ़ तक विस्तार किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन अंतागढ़ तक आगामी आदेश तक चलती रहेगी।


वहीं 08824/07825 दुर्ग-दल्लीराजहरा-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में 13 अगस्त से आंशिक परिवर्तन किया गया है।

इन गाड़ियो की परिवर्तन समय सारणी इस प्रकार है...

और भी

क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा है निरंतर प्रयास : खाद्य मंत्री भगत

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा का अमल करते हुए बुधवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नवीन उप तहसील राजापुर का विधिवत उद्घाटन किया। राजापुर उप तहसील के अंतर्गत 21 गांव और 9 पटवारी हल्का आता है। इस उप तहसील के शुरू होने से लोगों को राजस्व सहित अन्य कार्यों के लिए मैनपाट जाने के लिए 35 किलोमीटर की दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश के बीच खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व कलेक्टर कुन्दन कुमार की बातों को सुनने ग्रामीण डटे रहें। इस अवसर पर 16 हितग्राहियों को जनसम्पर्क व स्वेच्छानुदान राशि 4.95 लाख रुपए का चेक वितरित किया गया। इसके साथ ही 153 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। 2 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसिकल का वितरण किया गया। सीएम भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप राजापुर हाई स्कूल भवन में अहाता निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के लिए पुरानी सेवा सहकारी भवन का जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का भी शुभारंभ किया गया।

खाद्य मंत्री भगत ने आगामी रक्षाबंधन त्यौहार की शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य में उन्होंने राखी बांधने वाली दीदियों को उपहार प्रदान की। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम का अटूट बंधन है। इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, जिसमें हमर तिरंगा अभियान के तहत हर घर मे तिरंगा लगाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजापुर में उप तहसील शुरू किया जा रहा है। उप तहसील शुरू होने से आस-पास गांवों के लोगों को सुविधा होगी। हमारी सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य व सड़क निर्माण के कार्य को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बरसात में मैनपाट क्षेत्र में मौसमी बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग को हमेशा अलर्ट मोड में रहना होगा। इसके साथ ही खुखड़ी व बासी भोजन का सेवन नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक करने प्रशासन को पहल करना होगा। उन्होंने मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों को राहत पहुंचाने जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र की जनता की बहुत बडी मांग को अपने घोषणा के माध्यम से पूरा किया है। इस उप तहसील के त्वरित शुरुआत होने से राजापुर आस-पास के लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाण, सीमांकन, बंटवारा आदि कार्य के लिए सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को बड़ी धूम-धाम से मनाना है। राज्य शासन की मंशानुरूप हमर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर, कार्यालय, भवनों में तिरंगा फहराना है। कलेक्टर कुंदन कुमार को उपस्थित दीदियों ने राखी बांधी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उर्मिला खेस्स, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव, एस.डी.एम अनमोल टोप्पो, गणेश सोनी, बलराम यादव बदरुद्दीन इराकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और भी

विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा 'संस्कृत'

-संस्कृत दिवस पर विशेष

संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों - वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।

भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित है। देश के गौरवमय अतीत को हम संस्कृत के द्वारा ही जान सकते हैं। संस्कृत भाषा का शब्द भण्डार विपुल है। यह भारत ही नहीं अपितु विश्व की समृद्ध एवं सम्पन्न भाषा है। भारत का समूचा इतिहास संस्कृत वाड्मय से भरा पड़ा है। आज प्रत्येक भारतवासी के लिए विशेषकर भावी पीढ़ी के लिए संस्कृत का ज्ञान बहुत ही आवश्यक है।

संस्कृत भाषा ने अपनी विशिष्ट वैज्ञानिकता के कारण भारतीय विरासत को सहेजकर रखने में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। संस्कृत ऐसी विलक्षण भाषा है जो श्रुति एवं स्मृति में सदैव अविस्मरणीय है। अतिप्राचीन काल में संरक्षित-संग्रहित भारत की यह विपुल ग्रंथ सम्पदा संस्कृत के कारण ही सुरक्षित रही है। संस्कृत की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकारा है। संस्कृत को भारतीय शिक्षा में अनिवार्य करना आवश्यक है। शिक्षा में इसकी अनिवार्यता को लेकर केन्द्रीय संस्कृत आयोग ने 1959 में - माध्यमिक स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य शिक्षा करने के साथ मातृभाषा तथा क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जाने की अनुसंशा की। संस्कृत शाला एवं संस्कृत महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए शासन द्वारा 90 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है।

संस्कृत परिष्कृत, संस्कारित एवं वैज्ञानिक भाषा है। आदिकाल से वेद, रामायण, महाभारत सहित विशिष्ट विषयों को भारतीय मस्तिष्क में संस्कृत के संबल पर सहेज कर रखा है। वेद, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथ श्रुति एवं स्मृति परिचारों में सुरक्षित रखते हुए आज लिपिबद्ध रूप में गोचर हो रहे हैं। इससे बड़ा प्रमाण कोई नहीं हो सकता।


संस्कृत भाषा का अपना एक वैज्ञानिक महत्व है। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार संस्कृत एक सम्पूर्ण वैज्ञानिक भाषा है। प्राचीन भारत में बोल-चाल की भाषा में संस्कृत का ही उपयोग किया जाता था। इससे नागरिक अधिक और मानसिक रूप से अधिक संतुलित रहा करते थे। संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण करते समय मानव स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मंत्रोच्चार के समय वाइब्रेशन से शरीर के चक्र जागृत होते हैं और मानव का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बहुत सी विदेशी भाषाएं भी संस्कृत से जन्मी हैं। फ्रेंच, अंग्रेजी के मूल में संस्कृत निहित है। संस्कृत में सबसे महत्वपूर्ण शब्द ‘ऊँ’ अस्तित्व की आवाज और आंतरिक चेतना एवं ब्रम्हाण्ड का स्वर है। प्राचीन धरोहर की खोज करने का मुख्य मापदण्ड संस्कृत है। संस्कृत की महत्ता को देखते हुए जर्मनी में 14 से अधिक विश्व विद्यालयों में संस्कृत का अध्ययन कराया जाता है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि हमारे वेद पुराण और गीता आदि संस्कृत में लिखे गए हैं। हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य शासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयास से संस्कृत शिक्षा की प्रगति हो रही है। संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन राशि संस्कृत शालाओं में पढ़ने वाले उत्तर मध्यमा स्कूल प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को दी गई। इससे कक्षा पहली, छठवीं और 9वीं को दी गई थी। गैर अनुदान प्राप्त संस्कृत शालाओं को स्तरवार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस वर्ष से गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को उनके प्रत्येक स्तर को जोड़ते हुए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। प्रवेशिका प्राथमिक स्तर को 10 हजार रूपए प्रतिवर्ष, प्रथमा मिडिल स्तर को 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम एवं उत्तर मध्यमा प्रथम (हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी) को 40 हजार रूपए प्रतिवर्ष की दर से राशि प्रदान की जाती है। केन्द्रीय जेल रायपुर में संस्कृत पाठशाला संचालित की जा रही है और विगत तीन वर्षों से अम्बिकापुर में भी संस्कृत पाठशाला संचालित हो रही है। पन्द्रह वर्ष बाद संस्कृत उत्तर मध्यमा कक्षा को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई।

भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिग्दर्शन में आयुर्वेद, योग, प्रवचन, वेद, ज्योतिष जैसे संस्कृत के वैज्ञानिक विषयों का अध्ययन-अध्यापन संस्कृत पाठशालाओं में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृत पाठशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को संस्कृत में शास्त्रों के अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक विषयों जैसे गणित, विज्ञान, वाणिज्य आदि का समन्वित ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ हैं।

प्रदेश में संस्कृत का अतीत समृद्ध है। यहां बलौदाबाजार में तुरतुरिया महर्षि वाल्मीकि और सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालीदास का क्षेत्र माना जाता है। प्रदेश रामायणकालीन एवं महाभारतकालीन धरमकर्मों से जुड़ा हुआ है। यहां का बड़ा भू-भाग दण्डकारण्य क्षेत्र में आता है, जो ऋषियों का क्षेत्र कहा गया है। छत्तीसगढ़ वासियों का आचार-विचार, व्यवहार और संस्कार संस्कृत से पुरित हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् है। राज्य के पांच जिलों में संचालित आठ शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों को शासन के द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इनमें रायपुर के गोलबाजार में संचालित श्रीराम चन्द्र संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में श्री निवास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ जिले के लैलुंगा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ के गहिरा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय और गहिरा में ही रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर जिले दुर्गापारा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार और रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सामरबार, बलरामपुर जिले के जवाहर नगर में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट शामिल हैं। प्रदेश में एक शासकीय संस्कृत विद्यालय गरियाबंद जिले के राजिम में संचालित है।

 

और भी

नगरीय निकायों में गौठानों के लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर अग्रिम आधिपत्य लें : कलेक्टर

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने सभी सीएमओ से कहा कि नगरीय निकायों में गौठानों के लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर अग्रिम अधिपत्य लें। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के बिक्री के कार्य में भी गति लाएं। गोधन न्याय योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को इस योजना से लाभान्वित करें। शहरी क्षेत्र में गौठानों को सक्रिय एवं व्यवस्थित करें। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्राथमिक उपचार किट सभी नगरीय निकायों में, हर निर्माण एजेंसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी विभागों में उपलब्ध होना चाहिए है। कचरा संग्रहण करने वाले सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराएं। कृष्ण कुंज को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृष्णकुंज में साज-सज्जा, झुला, चेयर और अन्य व्यवस्था करें। बारिश को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों में जल भराव होने की स्थिति में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण के लिए विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए पूरी ऊर्जा व क्षमता से कार्य करें। राजीव युवा मितान क्लब को जोड़ते हुए टीकाकरण के लिए व्यापक पैमाने पर कार्य करें। शहरी क्षेत्रों में शासकीय भूमि में सीपीटी कर पौधा लगाकर आरक्षित करें। यहां नेपियर घास लगाकर मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा सकती है। शहर का विकास तभी होता है जब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य व्यवस्थित तरीके से हो। सभी अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक अच्छा कार्य करें।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर वार्ड में समूह की महिलाओं से तिरंगा बनवाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर समूह की महिलाएं तथा जनसामान्य की इस अभियान में सहभागिता व जुड़ाव होना चाहिए। विकेन्द्रीकृत जन-चौपाल में सीएमओ के साथ इंजीनियर एवं आरआई भी साथ में रहेंगे। जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी सीएमओ अतिथि शिक्षक के रूप में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़़ाने के लिए स्कूल में अध्यापन का कार्य करेंगे। 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही नि:शुल्क कोचिंग के लिए नगरीय निकायों से सुविधाएं उपलब्ध कराएं। सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। शासकीय कार्यालय में आवश्यक सामग्री सी-मार्ट से क्रय करें। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ व खैरागढ़ में स्थानीय उत्पादों बिक्री के लिए स्थान का चिन्हांकन करें। उन्होंने कहा कि माह के तीसरे सप्ताह में जिले के हर शासकीय कार्यालय में 8 से 10 बजे तक साफ-सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी विशेष रूप से कार्य करें। रिकार्ड रूम को व्यवस्थित करें तथा स्वच्छता पर ध्यान देते हुए साफ-सफाई करें।

कलेक्टर ने धन्वंतरी दवाई विक्रय भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति जानकारी, राजस्व वसूली विभिन्न मदों की जानकारी, उच्च न्यायालय के निर्देश पर पालन, मुख्यमंत्री घोषणा की जानकारी, राजीव युवा मितान क्लब योजना प्रगति, मुख्यमंत्री मितान योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना, खुले में बोर, शहरी क्षेत्र में रिक्त पड़े भूमि में वृक्षारोपण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जानकारी, लोक सेवा केन्द्र, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के प्रावधानों का पालन, नाली-नालों की सफाई, जलजनित बीमारियों से बचने के लिए किए जा रहे उपाय, बाढ़ राहत की तैयारी, पेयजल, बिजली व साफ-सफाई की स्थिति, नगरीय निकाय अंतर्गत निजी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को आजीविका मिशन की एंट्री, सड़क सुरक्षा की समीक्षा, सड़क मे पशु कांजी हाउस, आईएचएसडीपी योजना के निर्माण व आवास आबंटन की स्थिति की प्रगति जानकारी, अप्रारंभ कार्य, हेंड ओवर के लंबित कार्य, विवादित कार्य, भूमि उपलब्ध नहीं कराने, समस्त निर्माण एजेंसी व समस्त जिला प्रमुख, केन्द्र व राज्य प्रवर्तित योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की जानकारी ली। 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी ने नगरीय निकायों की ओर से किए जा रहे कार्य की कलेक्टर को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ अतिथि शिक्षक के रूप में स्कूल में जरूर पढ़ाएं। टीकाकरण के लिए विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्रभारी सहायक अभियंता संदीप तिवारी सहित नगर पालिक निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

हमर तिरंगा अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़कर राष्ट्रध्वज को दें सम्मान : कलेक्टर

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आमजनों में राष्ट्रध्वज के प्रति आस्था व जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वतंत्रता सप्ताह 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक घर, संगठन, कार्यालय व व्यावसायिक प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज अपराह्न तीन विभिन्न संगठनों, संघों, सामाजिक व राजनीतिक पदाधिकारियों की बैठक लेकर इस अभियान से जुडऩे और अधिकाधिक लोगों को शामिल करते हुए हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान उन्होंने झंडा संहिता के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे सम्मान के साथ हर वर्ग, धर्म, जाति, पंथ, समुदाय और संगठन के लोगों को इस अभियान का हिस्सा का बनने का अनुरोध किया।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी 11 से 17 अगस्त के बीच हमर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सद्भावना, आस्था और सम्मान की मूल भावना को जागृत करना है और बेहतर होगा कि यह कार्य सावधानीपूर्वक करें। ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे तिरंगा की गरिमा व आन, बान व शान को ठेस पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि 11 से 17 अगस्त के बीच राष्ट्रध्वज को दिन में फहराकर रात में भी रख सकते हैं, बशर्तें आदर्श झंडा संहिता का उल्लंघन ना हो। कलेक्टर ने उपस्थित पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों से अधिकाधिक संख्या में आम लोगों को जोड़कर हर घर तिरंगा फहराने की बात कही। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पुन: राष्ट्रध्वज फहराने की अपील करते हुए झण्डा अधिनियम का पालन करने की बात कही।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका महोबिया ने बताया कि जिले के महिला स्वसहायता समूहों की ओर से निर्धारित आकार व अनुपात में तिरंगा ध्वज तैयार किया गया है। जिन्हें राष्ट्रध्वज प्राप्त करना हो समूह की महिलाओं से संपर्क कर क्रय सकते हैं। इसके लिए कलेक्टोरेट में स्टाल लगाया गया है। इसके लिए सभी जनपद पंचायतों में राष्ट्रध्वज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हर घर तिरंगा की फोटो भारत सरकार के लिंक में अपलोड की जा सकती है। ए.डी.एम. ऋषिकेश तिवारी ने यह सुनिश्चित करने कहा कि एक खंभे में सिर्फ  एक ही राष्ट्रध्वज फहराएं। साथ ही यह भी ध्यान में रखें कि ध्वज सही क्रम, यानी सबसे उपर में केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग, बीच में नीले रंग के अशोक चक्र के साथ में होना जरूरी है। साथ ही यह भी बताया कि जहां पर भी राष्ट्रध्वज फहराया जा रहा हो, उसकी ऊंचाई अन्य झंडों से अधिक हो।

कैसा हो राष्ट्रध्वज : 

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय ध्वज संहिता 1971 में आंशिक संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार खादी के अतिरिक्त हाथ से कता हुआ, हाथ से बुना हुआ या मशीन द्वारा निर्मित सूती, पॉलिएस्टर, ऊन, रेशम से बने हुए ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके अनुसार अब किसी भी आकार में राष्ट्रध्वज का निर्माण किया जा सकता है, किन्तु यह अवश्य सुनिश्चित करना होगा, कि इसकी लम्बाई और ऊंचाई तीन अनुपात दो में ही हो।

और भी

स्वसहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार तिरंगा झंडा अब लहराने लगे हैं बाजार में

 सी मार्ट, सुमित बाज़ार और जनपद पंचायत के सामने लगे स्टॉल

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार तिरंगा झंडा अब बाजार में लहराने लगे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर हमर तिरंगा अभियान के तहत हर घर झंडा पहुंचने के लिए स्व सहायता समूह द्वारा तैयार की गए झंडा अब बाजार में मिलने लगी है। महिलाओ द्वारा झंडे के विक्रय के लिए शहर के सी मार्ट, सुमित बाज़ार और जनपद पंचायत के सामने स्टॉल लगाया गया है। जहां पर सभी नागरिक तिरंगा झंडा खरीद सकते हैं। तीन रंगों से रंगा तिरंगा झंडा दीदियों की स्टॉल की रौनक नही बल्कि वहां से गुजरने वाले हर भारतीय नागरिकों में देश भक्ति का जुजून पैदा कर रहा है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमर तिरंगा अभियान के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को हर घर झंडा फहराने के लिए इस कार्य से जोड़ा है। जिससे सभी नागरिकों तक झंडा पहुंचकर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। स्व सहायता समूह की महिलाएं झंडे बनाकर इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह सभी नागरिकों को स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए झण्डे को खरीदकर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय ध्वज, राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को सवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे हम अपने आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना सके। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की जाती है कि वे राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ अपने घरों में फैराए और आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाए तथा दूसरों को भी प्रेरित करें कि वह इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्यक्रम में भाग ले।
 
और भी

जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, दो ओपीडी अतिरिक्त आरंभ करने दिए निर्देश

 हाउसकीपिंग देखने वाली एजेंसी को नोटिस जारी करने दिए निर्देश

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने ओपीडी एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मरीजों से बातचीत की तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के और इलाज के बारे में पूछा। मरीजों ने बताया कि इलाज अच्छा हो रहा है। खाना भी अच्छा मिल रहा है। केवल वाशरूम की साफ-सफाई का इशू है। वाशरूम गंदा रहता है। कमोबेश सभी वार्डों में यह शिकायत सामने आई।

इसके बाद कलेक्टर ने हाउसकीपिंग का काम देखने वाले एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई सबसे अहम है, विशेषकर वाशरूम की सफाई बेहद जरूरी है और नियमित रूप से होनी चाहिए। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण की शुरुआत ओपीडी के रिसेप्शन काउंटर से की। यहां पर उन्होंने मरीजों से पूछा कि कब से खड़े हैं। मरीजों ने बताया कि 15 मिनट से खड़े हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोगों का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है और क्योंकि वह इलाज के लिए आए हैं इसलिए कोशिश होनी चाहिए कि जल्द से जल्द इनका इलाज शुरू हो जाए और पर्ची कट जाए। इसके लिए उन्होंने 2 अतिरिक्त काउंटर आरंभ करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे दवा काउंटर में भी गए। यहां पर अच्छी व्यवस्था पाई गई। कलेक्टर ने सभी ओपीडी का निरीक्षण किया। सभी डॉक्टर मौजूद मिले। कलेक्टर ने डायलिसिस यूनिट भी देखा। यहां मरीजों ने बताया कि यहां चिकित्सक नियमित रूप से नहीं आते। इस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन से जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी से चिकित्सक बुलाए जाते हैं।
 
कलेक्टर ने कहा कि यह सुविधा बेहद अहम है और अनिवार्य रूप से इसकी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सिस्टम का भी निरीक्षण किया। यहां नवजात शिशुओं को रखा जाता है। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था देखी और यहां हो रहे इलाज से संतुष्टि जताई। एमसीएच यूनिट में प्रसूति माताओं से भी मिले। प्रसूति माताओं ने बताया कि यहां मेडिकल स्टाफ अच्छे से ध्यान रखते हैं और किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ब्लड बैंक पहुंचे और वहां डॉक्टरों से मिले। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था सबसे अहम है। इस संबंध में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत जानकारी दी जाए ताकि समन्वय से इसे ठीक किया जा सके। उन्होंने मरीजों से मेडिकल स्टाफ का व्यवहार भी पूछा। मरीजों ने कहा कि व्यवहार अच्छा है। कलेक्टर ने इस पर मेडिकल स्टाफ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार होने से अस्पताल की अच्छी छवि बनती है।
और भी