छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

सफाई कर्मियों को दिया गया सुरक्षा मानकों के साथ काम करने का प्रशिक्षण

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सफाई मित्र सुरक्षित शहर बनाने के लिए मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई ने किया। यह प्रशिक्षण 4 दिवस तक डाटा सेंटर में चलेगा।

इस प्रशिक्षण में सेप्टिक व नाली सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा के संबंध में नगर निगम अंबिकापुर व यूनिसेफ  के तत्वाधान में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यूनिसेफ  के विषय विशेषज्ञ की ओर से सफाई कार्य के दौरान होने वाले संभावित दुर्घटना से बचाव, सफाई सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग व सफाई संबंधी विभिन्न नियम,सुरक्षा मानकों के संबध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि सैप्टिक टैंक व नालियों की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों को कई बार सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस प्रशिक्षण से उन्हें सुरक्षा उपायों को ध्यान में रख कर काम करने  की जानकारी मिलेगी।

और भी

ऑनलाइन मोबाइल गेम्स की एक मनोरंजक व शिक्षाप्रद सीरिज़ है आज़ादी क्वे‍स्ट : कृपा शंकर यादव

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑनलाइन मोबाइल गेम्स् आज़ादी क्वेऑस्टज- हिरोज़ ऑफ भारत को आम जनता में लोकप्रिय बनाने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केन्द्रीय संचार ब्यूटरो (सीबीसी), रायपुर के संयुक्तर तत्वारवधान में 6 सितम्बार को रायपुर प्रेस-क्लाब के सभाकक्ष में दोपहर 12 से 1 बजे तक आजादी क्वेसस्टे- हिरोज़ ऑफ भारत एप और राष्ट्री य पोषण माह के अवसर पर एक पत्रकार-वार्ता सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस पत्रकार-वार्ता सह संगोष्ठीस में स्थाीनीय मीडिया कर्मियों के अलावा केन्द्री य संचार ब्यू रो (सीबीसी)के फील्डठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गीत एवं नाटक प्रभाग के लोक-कलाकार शामिल हुए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय(पीआईबी), रायपुर के निदेशक, कृपा शंकर यादव ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जि़न्गा इंडिया (Zynga India) के साथ ऑनलाइन मोबाइल गेम्स  के माध्यपम से एक मज़ेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव विकसित किया है । इन मोबाइल गेम्सय के माध्य म से आमजन को भारत की आज़ादी के महम्विपूर्ण पहलू एवं देश के महान स्वेतंत्रता सेनानियों के बारे में मनोरंजक तरीके बताना है । उन्हों ने बताया किआज़ादी क्वेकस्टं ऑनलाइन मोबाइल गेम्सज की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरिज़ है, जिसका उद्देश्य  एक मज़ेदार गेम्स के माध्य‍म से खिलाड़ियों को भारत की स्वनतंत्रता सेनानियों की वीरता के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान करना है ।

इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के उपनिदेशक एवं कार्यालय प्रमुख, सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आजादी क्वेंस्ट - हिरोज़ ऑफ भारत एप को Android और iOSदोनों ही प्लेाटफार्म से हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में डाउनलोड किया जा कसता है। तिवारी ने बताय किखिलाड़ी अपनी इन-गेम प्रगति और 75 सामान्य  ज्ञान कार्ड सोशल मीडिया प्लेाटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं तथा खिलाड़ी लीडरबोर्ड पर प्रतिस्पार्धा करने के साथ, दैनिक बोनस और इन-गेम पुरस्काार अर्जित कर सकते हैं । गेम के दौरान खिलाड़ी आगे बढ़ने और सही उत्तेर देने के लिए आस्कक-अ-फ्रेंड सुविधा का लाभ उठा सकते हैं । सफलतापूर्वक गेम पूरा करने वाले खिलाडि़यों को मान्यलता देने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है ।
    
राष्ट्रीय पोषण माह-2022
इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर केकार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर व क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, जगदलपुर के द्वारा विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । बिलासपुर व जगदलपुर में एक दिवसीय समेकित लोक संपर्क कर जागरूकता प्रसार होगा. वही आजादी का अमृत महोत्सव विषयक मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दौरान सुपोषण माह के विभिन्न पहलुओं व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन गेमिंग एप आजादी क्वेस्ट के बारे में लोगों को बताया जाएगा डोंगरगढ़ मेले के दौरान आयोजित होने वाले  त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दौरान पोषण से भरपूर छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यंजन से संबंधित जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे.

उल्लेनखनीय है कि महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार 30 सितंबर, तक 5वां राष्ट्रीय पोषण माह-2022 मना रहा है। इस वर्ष “महिला और स्वास्थ्य” और “बच्चा और शिक्षा” पर मुख्य फोकस के साथ मनाया जाएगा ।इस बार आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पढ़ाने के लिए देशी व स्थानीय खिलौनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की खिलौना निर्माण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाडी केंद्रों पर महिलाओं के बीच वर्षा जल संचयन के महत्व पर जोर दिया जाएगा और साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।राज्य स्तरीय गतिविधियों के तहत पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों की ‘ रसोई’ भी संचालित की जाएगी। साथ ही पोषण माह के दौरान स्थानीय त्योहारों के साथ पारंपरिक खाद्य पदार्थों को एकीकृत करने के व्यापक प्रयास किए जाएंगे।यह मिशन 8 मार्च, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

और भी

मुख्यमंत्री बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में करेंगे राशि का अंतरण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल आज, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष 2022 सहित दुर्ग जिले के ग्राम भनसुली (के) और बेमेतरा मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11:00 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बालवाड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 11.30 बजे गोधन योजना के तहत पशुपालकों, महिला स्व सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में राशि का ऑन लाईन अंतरण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:00 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम भनसुली (के) पहुंचेंगे और वहां शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित गुरु सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम भनसुली से इस कार्यक्रम के बाद रवाना होकर अपरान्ह 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5:05 पर रायपुर लौट आएंगे।

 

मुख्यमंत्री बघेल शाम 6:30 बजे रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' कार्यक्रम में शामिल  होंगे

 

और भी

दलबल के साथ एसपी पल्लव ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण

क्षेत्र में कैमरे, सड़कों और विद्युत व्यवस्था की ली संपूर्ण जानकारी

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों को ध्यान में रखते हुए बीएससी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पूरे औद्योगिक क्षेत्र का दलबल सहित भ्रमण कर इस संबंध में जानकारी ली। एसपी पल्लव ने उन सभी संवेदनशील स्थानों का स्वयं निरीक्षण किया। जहां से चोरियों की शिकायतें ज्यादा आ रही थी इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कैमरो सड़कों एवं विद्युत व्यवस्था की भी संपूर्ण जानकारी ली जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में बन रही चोरियों को लेकर मद्देनजर पूरे औद्योगिक क्षेत्र का दलबल सहित भ्रमण कर जानकारी ली।

एसपी पल्लव के साथ बीएससी एग्री इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों सदस्यों भी शामिल थे एसपी पल्लव ने उन सभी संवेदनशील स्थानों का स्वयं निरीक्षण किया जहां से चोरियों की शिकायतें ज्यादा आ रही थी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कैमरो सड़कों एवं विद्युत व्यवस्था की भी संपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल कड़े कदम उठाते हुए चोरियों पर रोकथाम लगाई जाएगी। एसपी के साथ नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल, नगर निरीक्षक छावनी विशाल सोन ,नगर निरीक्षक जामूल याकूब मेनन नगर निरीक्षक मनीष शर्मा एवं नगर निरीक्षक भी शामिल थे। उद्योगपतियों में प्रमुख रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मालवा सचिव अशोक गुप्ता सचिव सुरेश चावड़ा अभी सहगल योगेश गुप्ता गौरव रोजेदार हरीश मुरलिया रितेश राय का बिट्टू गुप्ता यूएस गुप्ता सुरेंद्र सिंह कैंबो ललित अग्रवाल आदि शामिल थे उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल कड़े कदम उठाते हुए चोरियों पर रोकथाम लगाई जाएगी। एसपी पल्लव के साथ नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल, निरीक्षक छावनी विशाल सोन, निरीक्षक जामुन याकूब मेनन, निरीक्षक मनीष शर्मा एवं नगर निरीक्षक खुर्सीपार त्रिनाथ त्रिपाठी भी शामिल थे। उद्योगपतियों में प्रमुख रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता ,कोषा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मालवा, सचिव अशोक गुप्ता ,सचिव सुरेश चावड़ा ,अवी सहगल, योगेश गुप्ता ,गौरव रोजिन्दर, हरीश मुदलियार, रितेश रायका, बिट्टू गुप्ता ,यूएस गुप्ता, सुरेंद्र सिंह कैंबो, ललित अग्रवाल आदि शामिल थे। एसपी पल्लव ने उद्योगपतियों एवं पुलिस विभाग के बीच सामंजस्य एवं जानकारी के आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के निर्देश दिए थे जिस पर सीएसपी पटेल ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पुलिस अधिकारियों एवं उद्योगपतियों को शामिल कर लिया है।

और भी

शिक्षक कभी नहीं होते सेवानिवृत : निराकार पटेल

 सेवा निवृत शिक्षक भूपेंद्र प्रसाद पटेल को दी गई सम्मान विदाई

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिक्षा विभाग में 40 वर्षों तक सुदीर्घ सेवा देने के पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगीतराई से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक भूपेंद्रप्रसाद पटेल को विद्यालय परिवार ग्रामवासी एवं अंचल के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा मिलकर  विदाई समारोह के साथ सम्मान किया गया । उनके सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल नंदेली के पूर्व सरपंच सुदर्शन पटेल ग्राम पंचायत डोंगीतराई के पूर्व सरपंच घनश्याम पटेल एवं वर्तमान सरपंच मनोज पटेल प्राचार्य आर.एन.सिंह, प्राचार्य डोंगीतराई भगत राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष के नीज सचिव लालकुमार पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही वहीं इस अवसर पर ग्राम एवं आसपास के लोग तथा शिक्षा विभाग से जुड़े सेवानिवृत्त तथा वर्तमान शिक्षक शिक्षिकाओं की भारी उपस्थिति रही । विदित हो कि भूपेंद्र प्रसाद पटेल के ज्येष्ठ सुपुत्र डॉ.भानुप्रसाद पटेल रायगढ़ जिला चिकित्सालय में टीकाकरण अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा कोरोना काल में उनकी विशेष सेवा के लिए उन्हे कई बार सम्मानित किया जा चुका है वही उनके छोटे सुपुत्र डॉ.राजेंद्र पटेल बीएएमएस मेडिकल क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं |


शिक्षक भूपेंद्र प्रसाद पटेल के सेवानिवृत्ति अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने उनके दीर्घकालीन शिक्षकीय सेवा के लिए विशेष रुप से सराहना करते  हुए इस सम्मान सह विदाई समारोह में उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते वह जीवन पर्यंत शिक्षक बने रहते हैं भूपेंद्र प्रसाद पटेल एक कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार कुशल और शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में लोगों की हर परिस्थिति में सहयोग करने के लिए तत्पर रहने वाले व्यक्ति हैं उनके पढाये हुए लोग विभिन्न क्षेत्रों में आज सफल होकर राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं ।



अपने विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक को भावभीनी विदाई देते हुए डोंगीतराई विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने विशेष रूप से भूपेंद्र प्रसाद पटेल के सम्मान में छात्र -छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वही विद्यालय परिवार द्वारा उनके अभिनंदन पत्र का वाचन कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक भूपेंद्र प्रसाद पटेल और उनके परिवार की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को साल श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया एवं स्कूली बच्चों को पेन एवं पेयजल हेतु विशेष बॉटल देकर आशीर्वाद दिया गया ।



कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले समस्त विशिष्ट जनों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक भूपेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल है जिसे वे कभी नहीं भूल सकते आप लोगों की उपस्थिति और इस प्रकार दिए गए सम्मान को मैं जीवन पर्यंत याद रखूंगा तथा अपने भीतर एक शिक्षक के गुण को सदैव स्थापित बनाकर रखूंगा ।



भूपेन्द्र पटेल व उनके परिवार की ओर से समस्त आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी एक शिक्षक के लिए ऐतिहासिक और यादगार पल के रूप में ऐसा सम्मानजनक विदाई समारोह अंचल के लोगों को पहली बार देखने को मिला । इस विदाई समारोह में बरमकेला से डॉक्टर राजेश पटेल रायगढ़ के पूर्व पार्षद डिग्री लाल साहू, जांजगीर-चांपा जिला से नरेश पटेल, बरमकेला से दिनेश भुनेश्वरी पटेल डॉ. सनत पटेल रायगढ, सेवानिवृत्त प्राचार्य अमृतलाल सिदार सहित डोंगीतराई हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य व्याख्याता एल.एल. पटेल सीपी पटेल बी के पटेल, ए.एल. साहू आर के पटेल, श्रीमती के गुप्ता श्रीमती एम साहू एस के मिश्रा अनाया के जी पटेल पीके चतुर्वेदी भोजराम डनसेना के साथ साथ व्याख्याता राजेश कुमार पटेल सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा गणमान्यजनों की भारी संख्या में उपस्थिति रही । कार्यक्रम का विशेष संचालन शिक्षक वीरेंद्र कुमार चौहान द्वारा किया गया एवं सहयोगी प्रवक्ता के रूप में व्याख्याता भोजराम पटेल ने भी अपना वक्तव्य दिया ।

और भी

गोधन न्याय योजना : हितग्राहियों के खातों में मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर किए 5 करोड़...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय मेंआयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के  हितग्राहियों को 5 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि  का अंतरण उनके बैंक खातों में किया।


इस अवसर पर कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे , शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा , प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा  डॉ आलोक शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह,सचिव स्कूल शिक्षा डॉ एस भारती दासन, विशेष सचिव कृषि डॉ.अयाज़ तंबोली,समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक नरेन्द्र दुग्गा एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारी  उपस्थित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए  सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पशुपालकों, ग्रामीणों, गौठान समितियों के पदाधिकारियों और स्व-सहायता समूह की महिला बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आप सबके समन्वित प्रयास से गोधन न्याय योजना का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिसका लाभ खेती-किसानी के साथ सभी लोगों को मिल रहा है। आज यह योजना मिशन के रूप में संचालित की जा रही है। बीते एक साल में इस योजना के तहत लाभान्वित पशुपालकों की संख्या 01 लाख 77 हजार 437 से बढ़कर 2 लाख 52 हजार 685 हो गई है, जो 42 प्रतिशत है।

सीएम बघेल ने कहा कि 3 हजार 89 गौठान स्वावलंबी हुए हैं, जो स्वयं की राशि 18 करोड़ 24 लाख रूपए से गोबर क्रय कर चुके हैं। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को 05करोड़ 9 लाख रूपए का भुगतान किया जा रहा है। इस राशि में से गोबर विक्रेताओं को 02 करोड़ 69 लाख रुपए स्व सहायता समूहों को 93 लाख रुपए और गौठान समितियों को 01 करोड़ 48 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त हो रहा है। आज भुगतान की जा रही राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को अभी तक 340 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसमें 2 रूपए किलो की दर से गोबर तथा 4 रूपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। बीते एक माह में गौठानों में 21 हजार 492 लीटर गोमूत्र खरीदा गया है,जिससे हमारी महिला बहनों ने 5 हजार 160 लीटर गोमूत्र कीटनाशक ब्रम्हास्त्र तथा 6 हजार 582 लीटर जीवामृत तैयार किया है। किसान भाई खेती में उपयोग के लिए इसे खरीदने भी लगे हैं। लगभग ढ़ाईलाख रूपए का ब्रम्हास्त्र और जीवामृत बिक चुका है। इस योजना में अभी तक 160 करोड़ 94 लाख रुपए की गोबर खरीदी की गई है।

और भी

बड़ी खबर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 110 लाख मीट्रिक टन का टारगेट...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 110 लाख मीट्रिक टन का टारगेट राज्य सरकार ने तय किया है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्वीटर पर पोस्ट कर की है। 

 

 

और भी

राज्य शिक्षक पुरुस्कार के लिए भोजराम एवं संतोष पटेल का चयन

 तारापुर संकुल से 2 शिक्षकों के चयन पर हर्ष

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शास .उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में पदस्थ व्याख्याता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल का नाम राज्यपाल पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया है उनके साथ रायगढ़ जिला से प्राथमिक विद्यालय बालमगोड़ा विकासखंड - रायगढ़  कोतरा में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष पटेल का भी चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है। 5 सितंबर 2022 को प्रदेश की राजधानी रायपुर में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 सम्मान समारोह अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल माननीय अनुसुइया उइके की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा अपने उद्बोधन के पूर्व प्रदेश के राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों की घोषणा की गई जिसमें रायगढ़ जिला से भोजराम पटेल एवं संतोष पटेल का नाम शामिल हैI राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक भोजराम पटेल ने अपने चयन में जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य एवं विद्यालय के प्राचार्य विद्याचरण प्रसाद कालो तथा अपने सहयोगी स्टाफ एवं प्रेरणा देने वाले समस्त अधिकारी व मित्रों का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए इस उपलब्धि के लिए ईश्वर की कृपा और अपने निस्वार्थ समर्पित कर्तव्यनिष्ठ भावना को आधार  बताया है।

 

व्याख्याता भोजराम पटेल वर्तमान में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक का दायित्व भी निर्वहन कर रहे हैं। इससे पूर्व  राज्य स्तर पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं संस्थागत आधार पर एनएसएस के उत्कृष्ट संस्था के रूप में चयनित होकर राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। भोजराम पटेल का चयन राज्य पुरस्कार के लिए होने की जानकारी प्राप्त होते हैं उनके शुभचिंतकों विद्यालय परिवार एवं मित्र वर्ग में हर्ष व्याप्त है। सबने भोजराम पटेल एवं संतोष पटेल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए अपने प्रसन्नता व्यक्त की है।

और भी

पोषण जागरूकता के लिए साइकिल रैली 6 को

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरुकता के लिए 6 सितंबर को रायपुर में मरीन ड्राइव से सुबह 7 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर पुनः मरीन ड्राईव पर साइकिल रैली का समापन होगा। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिकगण शामिल होकर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता का संदेश देंगे। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली में विभाग ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सहभागी होने का आह्वान किया है। साईकल रैली में पंजीकरण के लिए विभाग द्वारा जारी बार कोड का प्रयोग किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

और भी

ग्राम सेदम में उल्टी दस्त के प्रकोप, स्वास्थ्य शिविर में चल रहा इलाज...

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बतौली विकासखण्ड के ग्राम सेदम में उल्टी दस्त के प्रकोप को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बेहद गम्भीरता से लिया है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्रभावित गांव में कैम्प कर स्वास्थ्य परीक्षण और संक्रमण के कारणों की जांच में जुटी है।


बतौली विकासखण्ड के ग्राम सेदम के उरांव पारा और बाबा पारा में उल्टी दस्त के प्रकोप की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने स्वास्थ्य अमले को प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर जांच और समुचित उपचार की व्यस्था करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवम जिले के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम गांव में शिविर लगाकर एक-एक घर  में प्रभवितों की  जांच में जुट गई है। स्वयं  सीएमओ डॉ पी एस सिसोदिया, डीपीएम पुष्पेंद्र राम, बीएमओ सन्तोष सिंह, बीपीएम अमित एक्का  एक-एक घर जा कर मरीजो का स्वास्थ्य जांच और संक्रमण के कारणों का पता लगाने में जुटे है।

स्वास्थ्य मंत्री  टीएस सिंह देव स्वयं प्रभावित क्षेत्र के हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती मरीजों,उनके परिजनों और बीएमओ से वीडियो कॉल पर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजो की तबियत के साथ ही उन्हें मिल रही दवाइयों और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने  गांव में पेयजल के स्रोत, हैंड पम्प के आसपास के गड्ढों,गन्दे पानी के निस्तारण की व्यवस्था और मरीजों के समुचित एवम निःशुल्क उपचार तथा दवाइयों की व्यवस्था के निर्देश दिए।उन्होंने सेदम के भण्डारपरा में अपने निजी भंडार भवन में पांच बिस्तरों के अस्थायी अस्पताल और स्वास्थ्य अमले के ठहरने की व्यवस्था की है। वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया प्रभावित क्षेत्रों प्रत्येक घर मे जांच कर  आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी गई है। गम्भीर आधा दर्जन मरीजो को बतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

और भी

कांग्रेस के मंत्री खुद ही भांग खा कर बम थे : नारायण चंदेल

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तीन दिवसीय दौरा पर अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है और नेता प्रतिपक्ष के रूप में मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2023 छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है, पौने 4 साल बीत गए लेकिन अभी तक छ.ग. कांग्रेसी सरकार का विजन समझ में नहीं आया है, इस सरकार की दशा दिशा दोनों खराब हो चुके हैं, 36 बिंदु की जंग घोषणा से लेकर अन्य कई वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है, झूठ के पुलिंदों पर टिकी इस कांग्रेसी सरकार में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है, एक तरफ भूपेश सरकार के मंत्री अपनी असफलता को छुपाने के लिए पंचायत विभाग से स्तीफ दे रहे हैं और अपने ही सरकार पर जनता को छलने को लेकर सील मोहर लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर रेत माफिया से लेकर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

अंबिकापुर क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यहां विकास कार्य के नाम पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है, भाजपा के समय में 106 करोड़ रुपए की अमृत जल मिशन अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने थे 24 घंटा पानी की सप्लाई देनी थी परंतु यह कांग्रेस सरकार इस योजना का सही कार्यान्वयन तक नही कर सकी, शहर के कई जगहों पर अभी भी लोग गंदे पानी पीने को मजबूर हैं, इस मद के सारे पैसे खर्च हो गए लेकिन काम धरातल से नदारद है। भाजपा सरकार समय के अधिकांश जनहित योजनाओं को बंद कर दिया गया यहां तक कि हमारे अभिभावक बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना को भी बंद कर दिया गया,  भूपेश सरकार कंगाली के कगार पर खड़ी है, कर्जा का ब्याज पटाने के लिए कर्जा ले रही है।

 
 



नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा किए गए कथन पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में मंत्री खुद ही भांग खा कर गए थे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने मंत्रियों के लिए यह दिशा निर्देश जारी करना चाहिए कि सार्वजनिक जगहों पर जाकर ऐसे स्तरहीन कथन न करें।

 
 



भाजपा के कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे और समूचे प्रदेश से शामिल हुए बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

 
 



इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास , जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे सहित पार्टी के अन्य लोग मौजूद रहे।

और भी

शिक्षा को एक मिशन के रूप में लेकर बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करें : कलेक्टर

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिक्षक सम्मान समिति सरगुजा के तत्वावधान में रविवार को शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर कुन्दन कुमार के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 शिक्षकों को शाल व श्रीफल देकर सम्मनित किया गया। समारोह का शुभारंभ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसा धन है जो जितना बांटने से उतना बढ़ता है। शिक्षक ज्ञान बांटकर देश की भविष्य उज्जवल करने के महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षा को एक मिशन या आंदोलन के रूप में ले और बच्चो को इस तरह से पढ़ाएं कि कक्षा में सभी बच्चे उच्च अंको से पास हों। यह काम शिक्षकों के लिए कोई कठिन काम नहीं है। यदि वे ठान लेंगे तो इसे जरूर कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षकों के एक्शन और रिएक्शन को फॉलो करते है। इसलिए शिक्षकों को अपना व्यवहार बच्चां के अनुसरण वाला बनाना चाहिये। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक उन बच्चों पर ज्यादा ध्यान दें जो समाज के अंतिम छोर में खड़े परिवारों से आते है।

इस अवसर पर निगम के एमआईसी के सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा, शिक्षक सम्मान समिति के अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, शक़्कर कारखाने का अध्यक्ष विद्यासागर, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती शमा परवीन सहित अन्य शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षक दिवस पर दी शिक्षकों को बधाई

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने के पहले एक महान शिक्षक थे, इसलिए उनका जन्मदिन पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के दिन हमारे देश के शिक्षकों के प्रति सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाना गौरव की बात है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने आगे कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देने और भविष्य को उज्जवल बनाने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देश का एक आदर्श नागरिक बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश करने के साथ जीवन को नई दिशा भी देते हैं। शिक्षक ज्ञान का स्रोत होते हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि दुनिया का सबसे कठिन काम है शिक्षण, क्योंकि एक शिक्षक के ऊपर कई छात्रों का भविष्य निर्भर करता है। शिक्षकों की जिम्मेदारी होती है कि प्रत्येक छात्र के भविष्य का निर्माण करें। छात्रों की अलग-अलग क्षमता एवं प्रतिभा होती है। उनके सोचने का तरीका भी अलग-अलग होता है, ऐसे में शिक्षक को प्रत्येक छात्र की क्षमता के अनुसार उनके कैरियर को बनाने के लिए योजना पर काम करना पड़ता है। इसलिए शिक्षा का काम आसान नहीं है, जितना लोगों को दिखाई पड़ता है। माता-पिता के बाद बच्चों का दूसरा अभिभावक शिक्षक ही होता है।



स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ढाई लाख शिक्षकों ने कोरोना महामारी के समय विपरीत परिस्थितियों में बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए शिक्षा देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीखने के रचनात्मक और नवाचारी तरीके अपनाने में हमारे प्रदेश के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने शिक्षकों से आव्हान किया कि शिक्षकीय पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए शिक्षक निरंतर प्रयास करते रहें और शिक्षक की गुणवत्ता को बनाए रखें। उन्होंने 5 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर,  राज्य स्तर तथा विभिन्न स्तर पर सम्मानित होने वाले समस्त शिक्षकों को विशेष रूप से बधाई दी है।

और भी

मूणत को ईडी-सीबीआई ने प्रवक्ता कब बनाया : सुशील

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मुणत द्वारा ईडी सीबीआई की पैरोकारी कांग्रेस ने भाजपा की तिलमिलाहट बताया है। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी सीबीआई की वर्तमान में कार्यप्रणाली  पर सवाल खड़ा  किया है ।किस प्रकार वर्तमान मोदी सरकार विरोधी दल की सरकारों और नेताओ को परेशान करने की नीयत से दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही कर रही किसी से छुपा नहीं है ।मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों को भाजपा का गुंडा तंत्र बना कर रखी है ।जिस पर मर्जी आये उसे दबाने प्रताड़ित करने भेज दिया जाता है ।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार पर पिछले 4 साल में भ्र्ष्टाचार के 4 रु का भी प्रमाणिक दस्तावेजी आरोप नहीं लगा पाई है । 36000 करोड़ के नान घोटाले ,अगस्ता हेलीकाप्टर से ले कर डीकेएस घोटाले के आरोपो से घिरे रमन सिंह के सहयोगी रहे राजेश मूणत  भ्रस्टाचार पर बात करने से पहले नान घोटाले डीकेएस घोटाले अगस्ता घोटाले पनामा पेपर मामले की भी इडी सीबीआई से जांच करवाने की मांग का साहस दिखाएंगे ?

राजेश मूणत को इडी की कार्यप्रणाली  और निष्पक्षता पर इतना ही भरोसा है तो रमन सिंह सहित उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के पन्द्रह सालों में बढ़ी अकूत सम्पत्ति की भी जांच की मांग कर ले ।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को पन्द्रह सालों के कुशासन के  बाद एक जनोन्मुखी सरकार और छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री मिला है जो उनके हितों केलिए सरकार चला रहा तथा किसानों ,आदिवासियों गरीबो मजदूरों महिलाओं के लिए योजना बना रहा उन योजनाओं का  प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा ।भाजपा के कमीशन खोरी वाली सरकार से बेहतर छत्तीसगढ़ियों की गोबर खरीदी वाली सरकार है जिसकी प्राथमिकता में कमीशनखोर के बजाय गरीब गोबर बीनने वाले और गो पालक है। छत्तीसगढ़ के भाजपाई खीझ में भूपेश सरकार की आलोचना कर रहे देश भर में भाजपा की सरकारें छग की नकल कर रहे।

और भी

रेलवे ने फिर रद्द की गाड़ियां, कुछ चलेंगीं परिवर्तित मार्ग से, देखें लिस्ट...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के लखोली- रायपुर आरवी ब्लॉक हट रेल खंड के बीच दुहारीकरण का कार्य, मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन का यार्ड आधुनिकरण, लखोली - मंदिर हसौद के बीच नया रायपुर स्टेशन का कमीशनिंग, रायपुर -लखोली के बीच विद्युतीकरण का कार्य सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा।  इस कार्यों के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है


इस दौरान रद्द होने वाली गाड़ियां :
1.  07 सितम्बर को गांधीधाम से चलने वाली 22973 गांधीधाम - पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. 10 सितम्बर को पूरी से चलने वाली 22974 पूरी - गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

 
 


3.  11 सितम्बर को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम - कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

 


4.  12 सितम्बर को कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा - विशाखापटनम  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5.  06 एवं 16 सितम्बर को रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर - जुनागढ़ रोड स्पेशल रद्द रहेगी।

 


6. 07 एवं 17 सितम्बर को जूनागढ़ रोड से चलने वाली 08276 जुनागढ़ रोड- रायपुर स्पेशल रद्द रहेगी।
7.  06 एवं 12 सितम्बर को विशाखापटनम  से चलने वाली 18530 विशाखापटनम - दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8.  07 एवं 13 सितम्बर को दुर्ग से चलने वाली 18529 दुर्ग - विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9.  06 एवं 12 सितम्बर को टिटलागढ़  से चलने वाली 08277 टिटलागढ़ -रायपुर स्पेशल रद्द रहेगी।

 


10.  07 एवं 13 सितम्बर को रायपुर से चलने वाली 08278 रायपुर - टिटलागढ़  स्पेशल रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां :-
1.  06 से 15 सितम्बर तक पूरी से चलने वाली 18425 पूरी - दुर्ग एक्सप्रेस को महासमुंद स्टेशन ही समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद एवं दुर्ग के रद्द रहेगी।
2. 07 से 16 सितम्बर तक दुर्ग से चलने वाली 18426 दुर्ग - पूरी एक्सप्रेस को महासमुंद स्टेशन से ही पूरी के लिए रवाना होगी, गाड़ी दुर्ग एवं महासमुंद के रद्द रहेगी।

 


3.  06 से 12 सितम्बर तक विशाखापटनम से चलने वाली 08528 विशाखापटनम - रायपुर स्पेशल को महासमुंद स्टेशन ही समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद एवं रायपुर के रद्द रहेगी।
4. 07 से 13 सितम्बर तक रायपुर से चलने वाली 08527 रायपुर - विशाखापटनम  स्पेशल को महासमुंद स्टेशन ही समाप्त होगी यह गाड़ी रायपुर एवं महासमुंद के रद्द रहेगी।

 

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां :-
1.  08 एवं 11 सितम्बर को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति -बिलासपुर  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ - संबलपुर - झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।  
2.  10 एवं 13 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 17481 बिलासपुर - तिरुपति  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ - संबलपुर - झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।  
3.  06, 08, 09, 10, 13 एवं 15 सितम्बर को पूरी से चलने वाली 12843 पूरी - अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ - संबलपुर - झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।  
4.  08, 10, 11, 12 एवं 15 सितम्बर को अहमदाबाद से चलने वाली 12844 अहमदाबाद- पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ - संबलपुर - झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।  
5.  07 एवं 14 सितम्बर को पूरी से चलने वाली 20861 पूरी - अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ - संबलपुर - झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।  
6.  06 सितम्बर को अहमदाबाद से चलने वाली 20862 अहमदाबाद - पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ - संबलपुर - झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।  
7. 11 सितम्बर को पूरी से चलने वाली 22827 पूरी - सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़ - संबलपुर - झारसुगुड़ा -बिलासपुर होकर चलेगी।  
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां:
1.  12 सितम्बर को विशाखापटनम से चलने वाली 18518  विशाखापटनम - कोरबा एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
2.  08 एवं 15 सितम्बर को विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम - निजामुद्दीन एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
3. 12 सितम्बर को निजामुद्दीन से चलने वाली 12808 निजामुद्दीन -  विशाखापटनम एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
4.  09 सितम्बर को पूरी से चलने वाली 20857 पूरी - साईसीडी एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
5.  15 सितम्बर को तिरुपति से चलने वाली 17482 तिरुपति -बिलासपुर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
6.  06 एवं 13 सितम्बर को पूरी से चलने वाली 12146 पूरी - कुर्ला एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
7. 08, 12 एवं 15  सितम्बर को पूरी से चलने वाली 20823 पूरी - अजमेर एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
8.  08 एवं 15 सितम्बर को  विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम - भगत की कोठी एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।
9. 12 सितम्बर को  पूरी से चलने वाली 12994 पूरी - गाधीधाम एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।

महासमुंद-रायपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलने वाली गाड़ियां:-
1.  06, 07, 08, 09, 10, 12 सितम्बर को विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम - कोरबा एक्सप्रेस।
2.  07, 08, 09, 10, 11,  13 सितम्बर को कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा - विशाखापटनम एक्सप्रेस।
3.  06, 08, 09, 10 एवं 12 सितम्बर तक निजामुद्दीन से चलने वाली 12808 निजामुद्दीन - विशाखापटनम एक्सप्रेस।
4.  07, 08, 10, 11 एवं 13 सितम्बर को विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम - निजामुद्दीन एक्सप्रेस।

 

 

और भी

बालोद की किरण का साउथ एशियन फुटबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

जिला बनने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में नवगठित तीन जिलों के शुभारंभ के साथ अब 31 जिले हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2 सितम्बर को 29वें जिले मोहला-मानपुर-चौकी और 3 सितम्बर को दो और नये जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ करने के साथ तीन नए जिले अस्तित्व में आ गए। इसके साथ ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ राज्य का 30 वां और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 31वां जिला बन गया। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि दो दिनों के अंतराल में तीन नये जिलों की सौगात जनता को मिली है। नवगठित जिलों के शुभारंभ अवसर पर वहां के क्षेत्रवासियों के चेहरे पर अपनी बरसों पुरानी मांग के पूरा होने का उत्साह और हर्ष स्वाभाविक रूप से दिखाई दिया। इन नये जिलों के बन जाने से शासन-प्रशासन की लोगों तक पहुंच और मजबूत होगी, जिससे इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को तीव्र गति मिलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने एवं आम जनता को सहूलियत पहुंचाने के उद्देश्य से नए जिलों के गठन की घोषणा की थी। अब जिलों के शुभारंभ के साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ बनने के बाद से इन क्षेत्रों के निवासियों की बरसों पुरानी मांग और सपने को साकार कर दिया है।

नवगठित जिलों के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही लोगों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया और जिला निर्माण के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं ने बाइक रैली निकाली और स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य किया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उनके स्वागत में सड़क के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनो और फलों से भी तौला गया। मुख्यमंत्री ने नये जिलों के शुभारंभ पर जिलावासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नये जिले के गठन के निर्णय से अभूतपूर्व खुशी मुझे दिखी। रोड शो में जो भीड़ दिखी, उससे स्पष्ट है कि लोगों के लाभ के लिए कितना बड़ा फैसला लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि ‘छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा में नवा जिला जुड़ गे हे’। लोगों की मुश्किल कम हो गई। पुरखों के देखे सपने सच हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला, सारंगढ़ और खैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवगठित जिलों के शुभारंभ के साथ क्षेत्रवासियों को 1037.37 करोड़ रूपए के कई विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 106 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया वहीं सारंगढ़ और खैरागढ़ में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 931 करोड़ 37 लाख रूपए की सौगात दी। उन्होंने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शुभारंभ अवसर पर 512.29 करोड़ के विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं 54.52 करोड़ के विकास कार्याे का लोकार्पण किया, जबकि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के शुभारंभ कार्यक्रम में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात के साथ ही 213 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री एवं अनुदान सहायता राशि प्रदान की।

नवगठित जिले
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में पहचान बनाने जा रहा है। इस जिले की भौगोलिक सीमाएं उत्तर में जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया, दक्षिण में तहसील दुर्गकोंदल, पखांजुर जिला कांकेर, पूर्व में तहसील डौंडी, डौंडी लोहारा जिला बालोद एवं पश्चित में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है। नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। नवीन गठित इस जिले में तहसीलों की संख्या 3 है जिसमें अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है। विकासखण्ड एवं जनपद पंचायत - अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है।

नवीन जिले में कुल ग्रामों की संख्या 499 है। भौगोलिक क्षेत्रफल 2 लाख 14 हजार 667 हेक्टयर है। यहां कि कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 है जिसमें अनुसुचित जनजाति की कुल जनसंख्या 1 लाख 79 हजार 662 जो जिले कि कुल जनसंख्या का 63.27 प्रतिशत है। जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 13 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 89 है, ग्राम पंचायत की संख्या 185 है। जिला मोहला-मानुपर-चौकी में थानों की कुल संख्या 9 है। विधानसभा क्षेत्र 2 तथा कुल मतदान केन्द्र संख्या 497 है। राजनांदगांव जिले से अम्बागढ़ चौकी की दूरी 50 किलो मीटर, मोहला की दूरी 75 किलो मीटर, मानपुर की दूरी 100 किलो मीटर है। यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। यह क्षेत्र प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण है। यहां के सघन वनों में लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में है। मोहला-मानपुर क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है।

 
 
 
 



नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का जिला मुख्यालय सारंगढ़, रायगढ़ से रायपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 200 पर स्थित है। यहां रियासत कालीन समय से हवाई पट्टी स्थित है। जिला मुख्यालय सारंगढ़ छत्तीसगढ़ गठन के पूर्व से तहसील मुख्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुख्यालय है। ज्ञात हो कि बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिला रायगढ़ के उप खण्ड सारंगढ़, तहसील सारंगढ़ एवं बरमकेला तथा रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के उप खण्ड-बिलाईगढ़ तथा तहसील बिलाईगढ़ को शामिल करते हुए नये जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ का गठन किया गया है, जिसमें तीन तहसील सारंगढ़, बरमकेला एवं बिलाईगढ़ एवं उप तहसील कोसीर तथा भटगांव शामिल होंगे। नवगठित जिले में तीन जनपद पंचायत सारंगढ़, बरमकेला व बिलाईगढ़ शामिल हैं। इस नवगठित जिलेे की सीमाएं उत्तर में रायगढ़, दक्षिण में महासमुंद जिले तथा पूर्व में उड़ीसा के बरगढ़ और पश्चिम में बलौदा बाजार तथा उत्तर-पश्चिम में जांजगीर-चाम्पा जिले से लगी हुई है। नवगठित जिले में रामनामी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। महानदी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की मुख्य नदी है। वहीं जिले के सारंगढ़- तहसील में स्थित गोमर्डा अभ्यारण्य सैलानियों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। सारंगढ़ का दशहरा-उत्सव बस्तर-दशहरा की भांति बहुत प्रसिद्व है।

 
 
 
 



वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 6 लाख 17 हजार 252 है। 759 ग्राम, 349 ग्राम पंचायत, 5 नगरीय निकाय है। जिसके अंतर्गत 20 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल है जिनमें सारंगढ़, हरदी, सालर, कोसीर, छिंद, गोड़म, उलखर, बरमकेला, गोबरसिंघा, देवगांव, डोंगरीपाली, सरिया, बिलाईगढ़, पवनी, गोविंदवन, जमगहन, भटगांव, गिरसा, बिलासपुर एवं सरसीवा शामिल है। जिसका कुल राजस्व क्षेत्रफल 01 लाख 65 हजार 14 है एवं 2518 राजस्व प्रकरण की संख्या है। वर्तमान में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1406 स्कूल, 7 कालेज, 33 बैंक, 3 परियोजना, 141 स्वास्थ्य केन्द्र, 10 थाना एवं 2 चौकी स्थापित है।

नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई दुर्ग संभाग के अंतर्गत इसकी जनसंख्या 3 लाख 68 हजार 444 है। कुल ग्रामों की संख्या 494 तथा 3 नगरीय निकाय हैं। दो उप खण्ड खैरागढ़ एवं गण्डई-छुईखदान होंगे। तीन तहसील गण्डई, छुईखदान, खैरागढ़ होंगे, वहीं 2 विकासखण्ड छुईखदान एवं खैरागढ़, 16 राजस्व निरीक्षक मंडल होंगे। इस नवीन जिले में 107 पटवारी हल्का, 221 ग्राम पंचायतें है। इस नवीन जिले के उत्तर में कबीरधाम जिला, दक्षिण में तहसील डोंगरगढ़, तहसील राजनांदगांव, पूर्व में तहसील साजा एवं धमधा और पश्चिम में तहसील लांजी जिला- बालाघाट (मध्यप्रदेश) की सीमाएं लगी है। खनिज और संसाधनों से समृद्धि होने से जिला बनने से यहां औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

 
 
 
 



नया जिला बन जाने से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से होंगे। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने का फायदा आम जनता को मिलेगा। बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्यान्न लोगों तक आसानी से उपलब्ध होगी और सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन दूरस्थ अंचलों तक आसानी होगा। रोड कनेक्टिविटी, पुल-पुलिया के निर्माण से सुदूर वनांचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। नया जिला गढ़ने से आने वाले वर्षों में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे।

और भी

भाजपा 2500 में धान खरीदी को रेवड़ी मानती है या राजीव गांधी किसान न्याय योजना को : सुशील

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा गरीबों के मुद्दे के लिये चलाई जा रही योजनाओं को एक बार फिर से रेवड़ी कल्चर बताया जाना भाजपा के गरीब और वंचित को विरोधी चरित्र को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के इस बयान से भाजपा का अवसरवादी चरित्र भी सामने आते है। चुनावो के पहले भाजपा मतदाताओं से खुद बढ़ चढ़कर वायदा करती रही है और चुनाव जीतने के बाद उन वायदो को पहले जुमला बताया गया और बाद में उन्हीं वायदों को रेवड़ी कल्चर बताकर गरीबों से किये वायदों से पल्ला झाड़ने की भाजपाई कोशिश हैं। भाजपा बताये उसने देश की जनता जो 15 ालख देने का वायदा किया था, या किसानों की आय 2022 तक दुगुना करने का वायदा किया था, या हर साल दो करोड़ रोजगार देने का उसने जो वायदा किया था वे सारे वायदे चुनावी रेवड़िया थी। उसने इसीलिये इनको पूरा नहीं किया क्योंकि बाद में मोदी जी रेवड़ी कल्चर के विरोधी हो गये। शायद इस रेवड़ी कल्चर के कारण ही भाजपा के 2003 में छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को गया देने और हर आदिवासी परिवार से एक को नौकरी और बेरोजगारो को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा पूरा नहीं किया।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बतायें कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली कौन सी योजना को वे रेवड़ी मानते है? क्या किसानों से समर्थन मूल्य में उपज की खरीदी को भाजपा और रेवड़ी मानते है? या तेंदुपत्ता का प्रतिमानक बोरा 4000 में खरीदी रेवड़ी है या राजीव गांधी किसान न्याय योजना रेवड़ी है या राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना रेवड़ी है या गरीबो की आत्मानंद स्कूल में मुफ्त अंग्रेजी की शिक्षा रेवड़ी है भाजपा को जवाब देना चाहिये। क्या किसानों को सस्ते दर में उर्वरक उपलब्ध करवाने को भाजपा रेवड़ी मानते है? देश में 12 करोड़ बच्चों को मिड-डे-मील मिलने को मोदी रेवड़ी मानते है? कोरोना आपदा के दौरान राइट टू फूड सिक्यूरिटी बिल के तहत अनाज उपलब्ध करवाने को रेवड़ी मानते है? गरीब बच्चों के लिये शिक्षा के अधिकार आर.टी.ई. के तहत मुफ्त शिक्षा योजना को भाजपा रेवड़ी मानते है? मनरेगा में गरीबों को 100 दिन काम की गारंटी को मोदी रेवड़ी मानते है? गरीबों को मकान में सब्सिडी देने को रेवड़ी मानते है? निराश्रित विधवा पेंशन को मोदी रेवड़ी मानते है? देश की जनता जानना चाहती है कौन सी योजना भाजपा की निगाह में रेवड़ी है, जिसे बंद करने के पक्षधर मोदी है। गरीबों को मुफ्त इलाज देना भी रेवड़ी ही मानते है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष ने कहा कि देश भर के उद्योगपतियों, पूंजीपतियों के साल लाख सताईस हजार करोड़ के कर्ज को बट्टे खाते में डालने को भी भाजपाई रेवड़ी मानते है या नहीं? 2019 देश में कार्पोरेट टैक्स में कटौती के कारण केंद्र के खाते में एक लाख पैतालिस हजार करोड़ का नुकसान हुआ क्या मोदी इस छूट को भी रेवड़ी मानते है अथवा नहीं? चंद पूंजीपतियों के हितों में योजनायें बनाकर हजारों करोड़ का फायदा पहुंचाने को रेवड़ी माना जाये अथवा देश में रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य सुविधा के लिये सरकार के द्वारा बनायी जानी वाली योजना कैसे रेवड़ी हो गयी? भाजपा मोदी की निगाह में सरकारी संसाधनों पर क्या सिर्फ पूंजीपतियों और सत्ताधीशों का अधिकार है? यदि जनहित की योजनायें प्रधानमंत्री की निगाह में रेवड़ी और घाटे का सौदा है तो प्रधानमंत्री सरकार नहीं व्यापार करना चाहते है। आखिर उन्होंने खुद माना था उनके खून में व्यापार है। भाजपा इसका जवाब दें।

और भी

मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश में महंगाई चरम पर : मरकाम

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में बेतहाशा बढ़ी हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया है। प्रेदश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के कुप्रबंधन और गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है, रोजमर्रा के सामान और आवश्यक वस्तुओं के दामो में पिछले 8 सालों में 148 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गयी है। पेट्रोल-डीजल के दाम इतिहास के उच्चतम स्तर पर इसलिये हो गये है क्योंकि केन्द्र सरकार उस पर आजादी के बाद अब तक का सबसे ज्यादा एक्साइज टैक्स मोदी सरकार वसूल रही है। कांग्रेस महंगाई के खिलाफ लगातार आंदोलनरत है। कांग्रेस आमजनता की पीड़ा और दुख की अभिव्यक्ति के लिये रामलीला मैदान में विरोध करेगी देश भर में कांग्रेस के लोग इक्टठ् होकर विरोध करने दिल्ली पहुंचे है।

मोहन मरकाम ने कहा कि यदि यूपीए शासन काल से तुलना करें तो आज हर चीज की कीमत बेहिसाब बढ़ी हुई है। कुछ चीजों के दाम दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर वर्ष 2014 में 410 रू. प्रति सिलेंडर थी जो वर्ष 2022 में 1100 प्रति सिलेंडर कीमत में 166 प्रतिशत की वृद्धि, पेट्रोल 2014 में 71 रू. प्रति लीटर थी जो वर्ष 2022 में 100 रू. प्रति लीटर, कीमत में 40 प्रतिशत की वृद्धि, डीजल वर्ष 2014 में 57 रू. प्रति लीटर थी जो वर्ष 2022 में 95 रू. प्रति लीटर कीमत में 75 प्रतिशत की वृद्धि, सरसों तेल वर्ष 2014 में 90 रू. प्रति किलो थी, जो वर्ष 2022 में 200 रू. प्रति किलो कीमत में 122 प्रतिशत की वृद्धि, आटा वर्ष 2014 में 22 रू. प्रति किलो थी जो वर्ष 2022 में 35-40 रू. प्रति किलो कीमत में 81 प्रतिशत की वृद्धि, दूध वर्ष 2014 में 35 रू. प्रति लीटर थी जो 2022 में 60 रू. प्रति लीटर कीमत में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह सब्जियों की कीमतों में 35 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। नमक 41 प्रतिशत महंगा हुआ है। दालें 60-65 प्रतिशत तक महंगी हो गई है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई को तो नियंत्रित कर नहीं पा रही है उल्टा पहले से ही परेशान जनता पर टैक्स का बोझ डाल कर अपना खजाना भरने में लगी है। भाजपा के सत्ता में आने से पहले 2014 में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रू. प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रू. प्रति लीटर। मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर पेट्रोल पर 32.98 रू. प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रू. प्रति लीटर कर दिया। ये सरकार यूपीए की तुलना में पेट्रोल-डीजल पर 186 प्रतिशत ज्यादा टैक्स वसूल रही है। 2021-22 में देश का कुल कर संग्रह भी 34 फीसदी बढ़कर 27.07 लाख करोड़ हो गया, जो बजट में लगाए गए 22.17 लाख करोड़ के अनुमान से 5 लाख करोड़ ज्यादा है। इसमें एक बड़ा हिस्सा जीएसटी का है। सरकार पहले ही जीएसटी से इतना पैसा कमा रही है फिर भी इसकी भूख शांत नहीं हो रही। अब आटा, दही, पनीर, जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दी गई है। 

और भी