छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

ट्रांसमिशन कंपनी के 6 कर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मियों को क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें दी। उन्हें क्षेत्रीय अधिकारियों ने पदक, प्रशस्ति पत्र एवं रूपये 5000/- देकर सम्मानित किया।

इसमें कार्यपालन अभियंता (अतिउच्चदाब संधारण) संभाग कोरबा में कार्यरत परिक्षण श्रेणी-2श्री दुर्गेश कुमार साहू को 46 टॉवरों की रीफिटिंग कर संभावित नुकसान से बचाने के उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।  कार्यपालन अभियंता (अतिउच्चदाब संधारण) संभाग भिलाई के परिक्षण श्रेणी-1 श्री एम. मुरूगराज को 132 के.व्ही. बेमेतरा-सिमगा-कवर्धा लाईन के जंग लगने के कारण खराब हो गये टॉवरों को बिना विद्युत अवरोध किये अपनी टीम के साथ दुरूस्त करने पुरस्कृत किया गया। इसी तरह 132 केव्ही उपकेन्द्र पंखाजूर में कार्यरत परिक्षण श्रेणी 1 श्री जयसिंह नेताम को पारेषण टावर के क्षतिग्रस्त हो जाने कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर डीजल जनरेटर सेट चालू कर उपकरणों को नुकसान होने से बचाने के लिए पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 

 220 केव्ही उपकेन्द्र कोतमीकला में कार्यरत परिक्षण श्रेणी-2  श्री सुरेश बख्लाको 
 दो नए 33 केव्ही फीडर की वायरिंग एवं टेस्टिंग कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  

 इसके अलावा कार्यपालक निदेशक संचार एवं टेलीमीटरी कार्यालय भिलाई में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्रीमती एस. सुधा रानी को  विभाग के लंबित कार्यों का त्वरित निपटारा तथा 220 केव्ही उपकेन्द्र के नये कार्यों के लिए जारी निविदा प्रक्रिया में उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रशस्ति पत्र व पदक प्रदान किया गया। उन्हें कार्यपालक निदेशक श्री पीसी पारधी ने सम्मानित किया।


कार्यपालन अभियंता भण्डार कार्यालय भिलाई में पदस्थ अनुभाग अधिकारी श्री किशोर कुमार यादव को  मरम्मत योग्य ट्रांसफार्मरों को स्कैप में परिवर्तित कराकर नीलामी प्रस्ताव तैयार कराने के साथ साथ कोरोना काल में भी कार्यालय में उपस्थित होकर मैदानी कार्यालयों को सामग्री प्रदान करने के उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
और भी

बेलटुकरी व अछोली के किसानों के लिए धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम बेलटुकरी व अछोली के किसानों के लिए नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रविवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शासन का ध्यानाकर्षित कराकर आगामी सीजन से खरीदी केंद्र प्रारम्भ कराने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया।

आज रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद के नेतृत्व में सरपंच सोनसाय निर्मलकर, दुर्गा पटेल, शशिकुमार साहू, उमेंद्र पटेल, नरेश कुमार, जगदीश, मोतीराम निषाद, भक्तूराम निषाद, हेमलाल आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि बेलटुकरी व अछोली में धान खरीदी केंद्र नहीं होने से धान बेचने में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों के बीच में आश्रम के पास धान खरीदी केंद्र खोलने से किसानों को सुविधा होगी। इस सिलसिले में पिछले दिनों बेलटुकरी पंचायत में सरपंच सोनसाय निर्मलकर, श्यामलाल पटेल, डिगेश सत्यम, अमृतलाल, मुकेश, हरिशंकर, ज्ञानबाई, मानबाई, हेमबाई व सुखबाई की मौजूदगी में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आगामी सीजन से खरीदी केंद्र प्रारम्भ कराने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया।

 

 

और भी

मंत्री अकबर 13 को राजानवागांव में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर में होंगे शामिल

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के मंशानुरूप एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम राजानवागांव में 13 सितम्बर दिन मंगलवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। लर्निंग लाइसेंस शिविर सुबह 11 बजे प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत नवीन हितग्रहियों को राशन कार्ड वितरण भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर इन दोनो आयोजन में शामिल होंगे।

राजानवागांव में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर में आसपास के ग्राम लाटा, छपरी, चौरा, डियाबार, छेरकी कछार, प्लांट दिया बार, बकोदा, भंवर टोक, बाघुटोला, रजपुरा, कटगो, दुरदुरी, थवरझौर, टेडकशाले, भंडार डबरा, हरमो राजानवागांव, चिखली, सिंगपुर,रौचन,बरकुही,मन्नाबेदि, अचानकपुर, डोंगाई टोला, बरहट्टी, भालुचुआ, अमरौडी, सेवईकछार, मजगांव, सौगोन, समनापुर,तालपुर मोटियारी, रेगाखार खुर्द, बरपेला टोला, कोडार, गांगचुआ, अमलीडीह एवं सिंघनपुरी के युवाजन शामिल वाहन चालन के लिए अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को पता प्रमाण दस्तावेज आधार वा जन्म प्रमाण दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, अंक सूची  साथ ही एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है। फीस के संबंध में मोटरसाइकिल में 206 रुपए तथा मोटरसाइकिल और हल्का मोटर यान के लिए 356 रुपए और फार्म भरने का शुल्क अतिरिक्त देय होगा।

और भी

समाधान कार्यक्रम में मिला विकास कार्यों के लिए 47 लाख

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर  कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को खनन प्रभावित ग्राम साल्ही में आयोजित समाधान कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरपंच को 47 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाधान कार्यक्रम में मातृत्व वंदना योजना के तहत 6 महिलाओं को 20-20 हज़ार रूपये की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही आइस बॉक्स एवं जाल, 20 पैकेट रामतिल, आंगनबाड़ी एवं स्कूल के बच्चों को 200 नग पानी बॉटल 50 नग कंपॉक्स बॉक्स, शिशुवती महिलाओं को 50 नग मच्छर दानी, युवाओ को 7 नग क्रिकेट किट, 4 नग फुटबॉल, 2 नग नेट, 3 नग वालीबाल, मनरेगा हितग्राही को समतलीकरण हेतु 62000 रुपये का कार्य स्वीकृति आदेश, 25 हितग्राहियों को निवास प्रमाण पत्र, 1000 बांस पौधा, 1500 पैकेट सब्जी बीज तथा 250 पैकेट सैनिटरी पैड्स का भी वितरण किया गया।

और भी

अधिक मछुआ समिति गठित कर योजनाओं से लाभान्वित करें

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्य्क्ष  एमआर निषाद की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 5 मछुआ समितियों को जाल व 2 नग आईस बॉक्स दिया गया।

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने मछुआ समितियों की समस्या से अवगत होते हुए जिले में अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओें से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मछुआ समितियों को मछलीपालन हेतु शासन से मिलने वाली अनुदान दिलवाएं।

 
 
 

उप संचालक मछलीपालन  एके महिष्वर ने जिले में संचालित योजनाओं तथा भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। बतौली विकासखण्ड के ग्राम घोघरा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उनके जलाशय की मछलियां एक वर्ष में एक किलो तथा दो वर्ष में 2 से 3 किलो तक वृद्धि करती हैं।बैठक में विभिन्न मछुआ समितियो के सदस्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मछलीपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

और भी

वनवासियों के उत्थान के लिए वनबंधु परिषद् का कार्य सराहनीय : अनुसुइया उइके

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल अनुसुईया उइके 11 सितंबर को वनबंधु परिषद् तथा एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित समन्वय वर्ग के समापन कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में वनबंधु परिषद् के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा समन्वय वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल उइके ने कहा कि वनबंधु परिषद के माध्यम से एकल विद्यालय द्वारा वनवासियों के उत्थान और वनबंधुओं की शिक्षा के लिए जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। एकल विद्यालयों के संचालन के लिए परिषद् स्थानीय युवाओं को ही तैयार करता है, जो इन क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए कार्य करते हैं। आगे चलकर यही युवा राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान देते हैं। राज्यपाल उइके ने कहा कि मैंने राज्यसभा सांसद रहते हुए पांच एकल विद्यालयों को गोद लिया था और विद्यालयों को अधिक बेहतर बनाने की कोशिश का थी। निश्चित ही वन क्षेत्रों में अन्य स्थानों की तुलना में शिक्षा अधिक चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में एकल विद्यालय का कार्य और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, जो शिक्षा, संस्कारवान और स्वावलंबी बनाने के एक ध्येय के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। परिषद् के कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के सीमित संसाधनों के बावजूद वनांचल के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का पुनीत कार्य कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान की सबसे विशिष्ट बात है कि यह आमजनों के अनुदान से संचालित होता है। छत्तीसगढ़ के वनांचल के प्रत्येक जिले में वनबंधु परिषद् कार्य कर रहा है। संस्थान मानव कल्याण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गौ सेवा, सुपोषण, योग और आयुर्वेद जैसी पारंपरिक पद्धतियां, वनवासियों के रीति-रिवाजों का संरक्षण जैसे कार्यों को पूरे निष्ठा और समर्पण से पूरा कर रहा है।

इस दौरान राज्यपाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए उपस्थित समन्वय वर्ग के सदस्यों से कहा कि आप वनवासियों का आत्मविश्वास भी बढ़ायें, समाज प्रमुखों और चालकी मांझी जैसे लागों को भी इससे जोड़ें। वनवासी समाज के मार्गदर्शन में इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

इस दौरान राज्यपाल ने परिषद् के पदाधिकारियों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। राज्यपाल को भी परिषद् के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

और भी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा भयभीत : शरद मोहन

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भयभीत होकर भारतीय जनता पार्टी अनर्गल प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के पहले ऐसे युवा नेता है जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की 3750 किमी की यात्रा पर निकले हैं । यह यात्रा 150 दिन में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी धार्मिक स्थानों पर मत्था टेक करए लोगों से आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कंटेनर में उनके रहने की व्यवस्था की गई है जहां कोई आलीशान सुविधा नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे हैं ए जहां भी पड़ाव आता है उन्हीं के साथ बैठकर खाना खाते हैं। यात्रा के दौरान किसी महल या बड़े घरानों के यहां नहीं रुकते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई सोच हैए ना विचार, ना मुद्दे इसलिए इस यात्रा से भयभीत होकर  अनर्गल प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति मजहब के नाम पर भारतीय जनता पार्टी देश को खंड खंड में बांटने का काम कर रही है ।अंग्रेज शासन काल में भी सांप्रदायिक ताकतों से मिलकर उन्होंने यही काम किया था । उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी देश को जोडऩे का काम कर रहे हैं। जिसमें राजनीति से ऊपर उठकर सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शैलाब उमड़ रहा है जिससे भाजपा भयभीत हो गयी है।  राहुल गांधी भारत जोडऩे के लिए निकले हैं जिससे भाजपा की दर्द लाजिमी है। उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी पर 40 हजार रुपए का टीशर्ट पहने का आरोप लगाने से भाजपा देखें की एक चाय बेचने वाला 10 लाख का सूट पहनकर रोजाना 80 हजार का खाना खाते हैं।

और भी

भारत जोड़ो की यात्रा के पांचवें दिन कांग्रेसियों ने रनपुर व सोनपुर में यात्रा की

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत जोड़ो यात्रा के पॉचवे दिन रविवार को कांग्रेसजनो ने यात्रा के प्रथम पहर में शहर से सटे ग्रामीण भाग ग्राम सोनपुर और रनपुर में भारत जोड़ो यात्रा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में इस यात्रा का आरंभ ग्राम सोनपुर के पंचायत भवन से प्रारंभ हुआ जो कि 8 किमी का सफर कर ग्राम रनपुर में समाप्त हुआ। दौरान यात्रा के साथ जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व दोनो गांवो के ग्रामीण मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान राकेश गुप्ता ने जिला पंचायत सदस्य की हैसियत से ग्राम सोनपुर घुटरापारा में डेढ लाख रुपय की लागत से स्टेज निर्माण की स्वीकृति दी। ग्राम सोनपुर में ही स्व देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव पेयजल योजना के अन्तर्गत बने बोर के खराब हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर नये बोरवेल की स्वीकृति भी दी गयी है। ग्राम रनपुर के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि रनपुर का हीराबाडी बांध हाल की बारिश में बह गया है। इस बांध के पुर्ननिर्माण शिघ्र करायेे जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया है। ग्राम रनपुर में ही 400 मीटर सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति भी जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता के द्वारा पहल कर दी गयी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ ही सत्येन्द्र तिवारी, विनोद सिंह, संजय सिंह, आशीष वर्मा, रजनीश सिंह, रामलाल यादव, लखन यादव, राजकुमार यादव, राजकुमारी, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष कविता भगत, श्याम, सतीश यादव, मंगल घोष आदि शामिल थे।

दिन के दूसरे पहर में अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र के नमनाकला वार्ड में पानीटंकी के पास से यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा पावरहाउस, तिवारी मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, रिंग रोड होते हुए मंगल पांडे वार्ड में प्रवेश कर पंचदेव मंदिर के पास समाप्त हुई। यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्यतः खराब सडकों को लेकर अपनी तकलीफ की जानकारी दी। नागरिकों को अश्वस्त किया गया है कि बरसात बाद सडकों की समस्या को दूर किया जायेगा। यात्रा में  यात्रा में श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, अरुण मिश्रा, अरविंद सिंह गप्प्पू, मो इस्लाम, हेमंत तिवारी, देवेन्द्र सिंह रावत, सैयद अख्तर हुसैन, प्रमोद चौधरी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमति मधु दिक्षित, श्रीमति संध्या रवानी, सीता गुप्ता, आनंदी तिग्गा, अनूप मेहता, लवकेश पासवान, चंद्रभूषण सिंह, अविनाश, शंकर प्रजापति, मो0 इमरान, नरेश बाबरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

और भी

खाद्य मंत्री भगत ने करमा नर्तक दलों का बढ़ाया मनोबल

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को प्रेमनगर विकासखण्ड के ग्राम नवापाराकला में आयोजित संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नर्तक दलों का उत्साहवर्ध करते हुए करमा को सरगुजा अंचल का प्रमुख लोक नृत्य करार देते हुए इसे संरक्षित रखने कहा।

खाद्य मंत्री ने कहा कि सरगुज़ा में लोक नृत्य, कला, संगीत आदि सांस्कृतिक विधाओं  से परिपूर्ण है। संस्कृति विभाग के द्वारा राज्य के लोक नर्तकों को पहचान दिलाने के लिए  पंजीयन भी किया जा रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। करमा नृत्य छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय आदिवासी नृत्य शैली है जिसमें छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक मिलती है। इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वहां वृक्षारोपण भी  किया।

और भी

केसरा स्थित गौठान पहुंची 'पंचायत' की टीम ने देखा कैसे काम करती है यहां की पंचायत

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वेब सीरीज पंचायत की टीम रविवार को पाटन ब्लाक के दौरे पर रही। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। शिक्षा, स्वास्थ्य ,ग्रामीण विकास की पहल का पूरा निरीक्षण करने के बाद टीम पंचायत ने कहा "छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया"।


पंचायत टीम के कलाकारों ने बताया कि पंचायत में काम करने के दौरान हमने जाना कि ग्रामीण लोग कितनी जटिलता भरा जीवन जीते हैं।  स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना की स्थिति कई गांवों में अच्छी नहीं रहती। नवाचार शहरी क्षेत्र तक सीमित रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए कोई योजना नहीं है पाटन में नवाचार देखे तो लगा कि संकल्प शक्ति हो तो गांव में भी बढ़िया काम किया जा सकता है।


टीम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां उन्होंने हमर लैब देखा और तारीफ की। सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक लेवल पर भी थायराइड जैसी टेस्ट की सुविधा निशुल्क है और इसकी गुणवत्ता भी जबरदस्त है। जाहिर है कि इससे पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर जाना जा सकता है।

 


टीम स्वामी आत्मानंद स्कूल भी पहुंची। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की। टीम ने कहा कि यहां तो सरकारी स्कूल  और पब्लिक स्कूल में फर्क करना मुश्किल है। बच्चे आत्मविश्वास से भरे हैं छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ग्रामीण स्तर पर भी इतना बड़ा काम हो रहा है यह बहुत अच्छा है।


पंचायत की टीम केसरा गौठान भी पहुंची। उन्होंने गौठान देखा। टीम के सदस्यों ने कहा कि अब तक तो गोबर गैस के रूप में उपयोग देखा था लेकिन गौठान के माध्यम से ग्रामीण विकास का इतना बड़ा काम हो सकता है। यह सोचना भी बड़ी बात है। पाटन के लोगों की गर्मजोशी से भी पंचायत की टीम बहुत खुश हुई। टीम के सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ आने से पहले यहां के लोगों की गर्मजोशी और आत्मीयता के बारे में सुना था। आज यहां आकर जान भी लिया। यहां के लोगों का आत्मीयता से भरा संबोधन "जय जोहार" बहुत अच्छा लगा। यहां गौठान में उपस्थित लोगों ने बाड़ी के बारे में बताया। समूह की महिलाओं ने बताया कि देसी बाड़ी में जैविक तरीके से उत्पादन हो रहा है इसलिए इसकी अच्छी मांग है।

गौठान ने महिलाओं को बड़ी ताकत दी है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन भी मौजूद रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा,गरवा घुरवा और बाड़ी की विस्तार से जानकारी दी।

टीम पंचायत में फैजल मलिक, पूजा सिंह, सुनीता रजवार, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सतीश राय ,दीपक मिश्रा,विजय कोशी ,योगेश सैनी और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

और भी

अनधिकृत निर्माण कार्यों का अब ऐसे करा सकेंगे नियमितीकरण...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में अनियमित निर्माण कार्यों को नियमित कराने के लिए नियमों में पारदर्शिता लाने और सरलीकरण करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम में संशोधन किया गया है। संशोधित अधिनियम, 2022 छत्तीसगढ़ के राजपत्र में 14 जुलाई 2022 को प्रकाशित होने के साथ ही यह पूरे प्रदेश में प्रभावशाली हो गया है। इसके नियमों का भी  प्रकाशन 02 अगस्त 2022 को हो गया है। नियम प्रकाशित होने के बाद अब  नये नियमों के तहत आवेदन लिए जा रहे है। इस नए नियम से प्रदेश के नागरिकों को राहत मिलेगी और वे आसानी से निर्माण कार्यों को नियमित करा सकेंगे।  

नगर निगम सीमा के भीतर नगर निगम तथा नगर पालिकाओं में तथा निगम, पालिका के सीमा के बाहर तथा निवेश क्षेत्र के अंदर नगर निवेश विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा होंगे। आवेदक को आवेदन के साथ मकान के कागजात, मकान के फोटोग्रॉफ्स आर्किटेक्ट द्वारा बनाए गए मकान का नक्शा और सम्पत्ति कर या बिजली बिल की रशीद की कॉपी संलग्न करनी होगी।

इस अधिनियम में किए गए नए संशोधन के अनुसार निवेश क्षेत्र के अंतर्गत आए हुए आवेदनों के निराकरण के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है। ऐसे ग्राम/विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, जो नगरीय निकाय सीमा के बाहर आता है। वहां आवेदन नगर या ग्राम निवेश विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिए जाएंगे। सत्यापन परीक्षण के पश्चात इन आवेदनों को नियमितिकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारी को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सदस्य सचिव की होगी। इसी तरह नगर-निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत जो निवेश क्षेत्र के अंतर्गत आते है। इन जगहों पर स्थानीय निकायों द्वारा आवेदन लिए जाएंगे और जिला नियमितिकरण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

अधिनियम में संशोधन के बेहतर क्रियान्वयन और आमजन को इस संशोधन का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए कलेक्टर, नगरीय निकाय अधिकारी, नगर एवं ग्राम निवेश अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा की जाएगी।  

गौरतलब है कि शहरों की बढ़ती आबादी, वाहनों की बढ़ती संख्या और यातायात की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए राज्य शासन ने शहरी क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 में संशोधन करते हुए अब कड़े प्रावधान किए हैं। इन प्रावधानों का उद्देश्य पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों पर अन्य निर्माण को हतोत्साहित करना तथा पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखना है। अधिनियम में यह संशोधन छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक 2022 के अनुसार किए गए हैं। इस संशोधन के जरिये अपीलार्थियों को राहत भी दी गई है। उन्हें अपील लंबित रहने की अवधि में अब अधिकतम एक वर्ष का ही भाड़ा देना होगा, जबकि पूर्व में उन्हें नियमित भाड़ा देना होता था।  

अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि यदि अधिकृत विकास निर्धारित पार्किंग हेतु आरक्षित भू-खण्ड/स्थल पर किया गया है, तो नियमितिकरण की अनुमति तभी दी जाएगी जब आवेदन द्वारा पार्किंग की कमी हेतु निर्धारित अतिरिक्त शास्ति राशि का भुगतान कर दिया गया हो।

जारी अधिसूचना के अनुसार विधेयक में छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 के मूल अधिनियम की धारा 04 की उपधारा (2) के खण्ड (पांच) को प्रतिस्थापित करके नगर तथा ग्राम निवेश विभाग का जिले का प्रभारी अधिकारी/संयुक्त संचालक/उपसंचालक/सहायक संचालक किया गया है। अधिनियम के खण्ड(चार) (क) में निर्धारित प्रयोजन से भिन्न भूमि के उपयोग परिवर्तन करने पर उस क्षेत्र की भूमि के लिए वर्तमान में प्रचलित कलेक्टर गाईड लाईन दर का 5 प्रतिशत अतिरिक्त शास्ति लगाने का प्रावधान किया गया है।

अधिनियम में कहा गया है कि 01 जनवरी 2011 के पूर्व अस्तित्व में आये ऐसे अनाधिकृत विकास/निर्माण, जिनकी भवन अनुज्ञा/विकास अनुज्ञा स्वीकृति हो, अथवा ऐसे अनाधिकृत भवन, जिसके लिए संबंधित स्थानीय निकाय में शासन द्वारा निर्धारित दर से संपत्ति कर का भुगतान किया जा रहा हो, ऐसे भवनों में, यदि छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 अथवा संबंधित नगर के विकास योजना के अनुरूप पार्किंग उपलब्ध नहीं है, तो पार्किंग हेतु निम्नानुसार अतिरिक्त शास्ति राशि दिये जाने पर, भवन का नियमितिकरण इस प्रकार किया जा सकेगा कि पार्किंग में 25 प्रतिशत कमी होने पर प्रत्येक कार स्थान हेतु पचास हजार रूपये, 25 प्रतिशत से अधिक एवं 50 प्रतिशत तक प्रत्येक कार स्थान हेतु एक लाख रूपये, 50 प्रतिशत से अधिक एवं 100 प्रतिशत तक प्रत्येक कार स्थान हेतु दो लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार 01 जनवरी 2011 अथवा उसके पश्चात् अस्तित्व में आये ऐसे अनधिकृत विकास/निर्माण, जिनकी भवन अनुज्ञा/विकास अनुज्ञा स्वीकृति हो, अथवा ऐसे अनधिकृत भवन, जिनके लिए संबंधित स्थानीय निकाय में शासन द्वारा निर्धारित दर से संपत्ति कर का भुगतान किया जा रहा हो, ऐसे भवनों में, यदि छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 अथवा संबंधित नगर के विकास योजना के अनुरूप पार्किंग उपलब्ध नहीं है, तो पार्किंग हेतु अतिरिक्त शास्ति राशि दिये जाने पर, भवन का नियमितिकरण इस प्रकार किया जा सकेगा कि पार्किंग में 25 प्रतिशत तक कमी होने पर प्रत्येक कार स्थान हेतु पचास हजार रूपये, 25 प्रतिशत से अधिक एवं 50 प्रतिशत तक प्रत्येक कार स्थान हेतु एक लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। खण्ड (चार) में कहा गया है कि शमन योग्य पार्किंग की गणना इस प्रकार की जायेगी कि 500 वर्ग मीटर तक आवासीय क्षेत्र में पार्किंग हेतु उपलब्ध न्यूनतम क्षेत्रफल प्रति कार स्थान (ईसीएस) के आधार पर निरंक होगी जबकि 500 से अधिक क्षेत्र होने पर पार्किंग हेतु उपलब्ध न्यूनतम क्षेत्रफल प्रति कार स्थान (ईसीएस) के आधार पर 50 प्रतिशत होगी। गैर आवासीय क्षेत्र में पार्किंग हेतु उपलब्ध न्यूनतम क्षेत्रफल प्रति कार स्थान (ईसीएस) के आधार पर निरंक होगी जबकि 500 से अधिक क्षेत्र होने पर पार्किंग हेतु उपलब्ध न्यूनतम क्षेत्रफल प्रति कार स्थान (ईसीएस) के आधार पर 50 प्रतिशत होगी।

प्रावधान में कहा गया है कि (ग) ऐसी गैर लाभ अर्जन करने वाली सामाजिक संस्थायें, जो लाभ अर्जन के उद्देश्य से स्थापित न की गई हो, के अनधिकृत विकास के प्रत्येक प्रकरण में शास्ति प्राक्कलित राशि के 50 (पचास) प्रतिशत की दर से देय होगा। छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 के नियम 39 में निर्धारित प्रावधान के अनुसार, मार्ग की चौड़ाई उपलब्ध नहीं होने के कारण, स्थल पर विद्यमान गतिविधियों में किसी प्रकार का लोकहित प्रभावित न होने की स्थिति में, नियमितीकरण किया जा सकेगा।

और भी

मोबाईल एडिक्शन से बचाने नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण) विकासखंड पंडरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामापुर में संयुक्त दल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया । इस कार्यक्रम में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया की वर्तमान समय में बढ़ रहे मोबाइल के उपयोग एवं दुरुपयोग के संबंध में जानकारी दिया गया और यह भी बताया गया कि छात्र जीवन में हमें अनुशासन में रहना चाहिए और हम पढ़ाई करें तो अपना टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें ताकि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

संयुक्त टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015) अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल अधिकार संरक्षण, एकीकृत बाल संरक्षण कार्यक्रम, मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण समिति, विशेष किशोर पुलिस इकाई ,जिला बाल संरक्षण इकाई ,किशोर न्याय बोर्ड ,बाल कल्याण समिति, शासकीय बाल गृह , दत्तक ग्रहण अधिकरण, प्रवतकता, पोषण देखरेख एवं पश्चातवर्ती कार्यक्रम के बारे में बताया गया। महेश निर्मलकर केंद्र समन्वयक चाइल्डलाइन 1098 परियोजना के द्वारा बताया गया कि चाइल्डलाइन 24 घंटा चलने वाली आउटरीच एवं कौन सेवा है किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत है कोई बच्चा को पीट रहा हूं गुमशुदा लापता सूचित किया बाल श्रम बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों को मदद कर सकते हैं यह जानकारी दिया गया एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं पुनर्वास बच्चों को नशे की लत से बचाव की रोकथाम बाल अपशिष्ट संग्राहक एवं सड़क जैसी स्थिति में रहने वाले बच्चों का चिन्हाकंन मोबाइल को लत से बाहर लाने का प्रयास सघन कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक चित्रकला प्रतियोगिता द्वारा बच्चों ने मोबाइल के उपयोग और दुरुपयोग के बारे में बताया।

वी.आर. पात्रे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामापुर के द्वारा कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया गया आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को जानकारी दिया गया कि आज के समय में मोबाइल बहुत ही ज्यादा उपयोग में आ रहा है पहले जमाने में बहुत ही कम मोबाइल का उपयोग होता था जैसे कि दाल में नमक और आज के समय में चावल में सब्जी के बराबर हो रहा है सभी अतिथियों का आभार व्यक्त एवं बहुत-बहुत धन्यवाद हमारे शाला परिवार में आकर बच्चों को जानकारी दिया जिसमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास सत्यनारायण राठौर, महेश निर्मलकर केंद्र समन्वयक चाइल्डलाइन 1098 कबीरधाम , श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे सामाजिक कार्यकर्ता, अनिल बनर्जी शिक्षक, श्रीमती शक्ति चंद्रा शिक्षक, योगेश शिक्षक, अर्जुन लहरें शिक्षक, ब्रिज कुमार खाडे शिक्षक, रविंद्र कुमार शिक्षक, सुनील कुमार उपाध्याय शिक्षक, जितेंद्र रत्नाकर शिक्षक, कुमार राम चंद्राकर शिक्षक, मनीष उपाध्याय शिक्षक, प्रवीण कुमार शिक्षक, रमेश चंद्राकर व्यायाम शिक्षक, शिवकुमार पंच प्रतिनिधि, भरत साहू विधायक प्रतिनिधि उमेंद्र पंच एवं ग्राम के सरपंच एवं पंच ग्राम नागरिक एवं स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।

और भी

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अधूरे आवास निर्माण को पूर्ण करने दिये निर्देश

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण) नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड क्रं. 10 बैगा टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण में लेट-लतीफी व ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत को कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा व कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे को तत्काल वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लेने व जिन व्यक्तियों का आवास निर्माण नही हो पाया है उनका आवास प्रारंभ करने निर्देशित किया।

 कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने दिनांक 09 सितम्बर 2022 को नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड क्रं. 10 बैगा टोला में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास के परिवारों के साथ चर्चा करते हुए नगर पंचायत कार्यालय में बैठक ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर पंचायत बोडला के बैगा टोला में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहे 20 बैगा परिवारों से चर्चा किया गया। 20 बैगा परिवारों में 4 बैगा परिवारों का आवास पूर्ण हो चुका है तथा 16 प्रधानमंत्री आवास ठेकेदार की लापरवाही के कारण रोककर रखा गया था उन्होनें ठेकेदार को शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने निर्देशित किया तथा समय-सीमा में नही करने व लेटलतीफी किये जाने की स्थिति में ठोस कार्यवाही किये जाने हेतु चेतावनी दी। उन्होनें यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के दौरान किसी भी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षेप किया जायेगा उसके खिलाफ भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। छूटे बैगा परिवारों का अधूरे आवास अब जल्द ही पूर्ण हो जायेगा, जिससे उसके आशियाने का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होनें बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही कार्य पूर्ण कराये तथा निर्माण कार्य के दौरान किसी के द्वारा हस्ताक्षेप किया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किये जाने की संकेत दिये। बैठक में नगर पंचायत बोड़ला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा, कार्यपालन अभियंता नगर पालिका कवर्धा एम.एल.कुर्रे, वास्तुविद आकाश सिंह ठाकुर, ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी सहित प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही उपस्थित रहे।

और भी

नड्डा ने झूठ बोला, बताएं कब-कहां 71 आदिवासी मारे गए : मोहन मरकाम

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा दिये गये बयान कि छत्तीसगढ़ में 71 आदिवासी मारे गये पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये कहा कि नड्डा ने झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में 2 दिन के भीतर 71 आदिवासियों की मौत होने का अफवाह फैला रहे हैं।

नड्डा को बताना चाहिए प्रदेश के किस जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत में 2 दिन के भीतर 71 आदिवासियों की मौत हुई है? जेपी नड्डा को अपने इस झूठे और अफवाह वाले बयान के लिए प्रदेश के आदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिए। जेपी नड्डा भाजपा की गुम होती राजनीति धरातल को बचाने आदिवासी वर्ग के लिए अनिष्ठ की कामना कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गलत बयानी के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान आदिवासी वर्ग पर अत्याचार हुआ है, शोषण हुआ है, निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया गया है। 15 साल में हजारों आदिवासी अपने पैतृक स्थान को छोड़कर पलायन करने मजबूर हुए हैं, दर्जनों गांव उस दौरान वीरान हुआ है। भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है इसलिए अपने राजनीतिक हवस को पूरा करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष झूठ बोल रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जस्टिस पटनायक आयोग की रिपोर्ट रमन सरकार के दौरान हजारों निर्दोष आदिवासियों को फर्जी मामलों में बंदी बनाने के कुत्सित प्रयास को प्रमाणित करता है। एसपी की शहादत, कलेक्टर का अपहरण, सारकेगुड़ा, एड़समेटा, पेद्दागेलूर की घटना, मिडिल स्कूल के छात्र सोनकू और बिजलू की हत्या, मदनवाड़ा की घटना, झालियामारी में नाबालिक बच्चियों से बलात्कार, मीना खलको, मड़कम हिड़मे से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, आज भी छत्तीसगढ की जनता भूली नहीं है। कांग्रेस सरकार में तो न्याय मिल रहा है, फर्जी प्रकरणों में सैकड़ो निर्दोष आदिवासियों की रिहाई हुई है। सभी को न्याय मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी उत्पीड़न का दौर भाजपा की रमन सरकार के साथ ही चला गया। राज्य में भाजपा की रमन सरकार के दौरान आदिवासियों की डायरिया, मलेरिया और हिंसक घटनाओं में मौते होती थी, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आदिवासियों की सुरक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के द्वार कांग्रेस सरकार ने खोले। आदिवासियों के लोकतांत्रिक अधिकार कांग्रेस के राज में बहाल किये गये, बस्तर में रमन राज में बंद कर दिये गये 300 से अधिक स्कूलों को कांग्रेस सरकार ने शुरू किया। लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीने वापस कर कांग्रेस सरकार ने नया विश्वास पैदा किया।

आदिवासियों के महत्वपूर्ण साधन तेंदूपत्ता के मानदेय की राशि 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. कर दिया गया। बस्तर कनिष्ठ चयन बोर्ड एवं बस्तर बटालियन के गठन से आदिवासी युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ। भाजपा के राज में 7 वनोपज की खरीदी होती थी, कांग्रेस सरकार ने 62 वनोपजों की खरीदी शुरू किया। 15 साल तक बस्तर, सरगुजा के आदिवासी डायरिया, मलेरिया से मरते थे, कांग्रेस के राज में हाट बाजार क्लीनिक से उनको इलाज की सुविधा देकर इसमें शत प्रतिशत कमी का लक्ष्य हासिल किया गया। नड्डा 15 साल के भाजपा के राज में आदिवासी समाज की उपेक्षा और शोषण के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

और भी

भाषण, रंगोली और पोस्टर के जरिए नर्सिंग के छात्रों ने दिया आत्महत्या रोकथाम का संदेश

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) जिले में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष में जिला चिकित्सालय में नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, रंगोली और पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नर्सिंग छात्र छात्राओं को गतिविधि के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और भविष्य में आने वाली परेशानियों को हल करने में निडरता के साथ तत्पर रहना है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस.सिंह कहा :”अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से हीन भावना से ग्रसित है, मन में किसी भी प्रकार की  निराशा हों तो व्यक्ति के मन में जीवन समाप्त करने का विचार आ सकता है, तो वह एक मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। मानसिक अस्वस्थता के कारण ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है, उचित परामर्श और चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इसका उपचार किया जा सकता है। जीवन समाप्त करने को रोका जा सकता है।‘’

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.शशि तिर्की ने कहा: “लोग छोटी छोटी बातों से परेशान और निराश होकर जीवन समाप्त करने जैसे कदम उठा लेते हैं। जिंदगी में हर समस्या का समाधान संभव है, इसलिए जीवन समाप्त जैसे कदम न उठाकर समस्या के समाधान पर ध्यान देना चाहिए ।

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.राजेश पैकरा ने बताया: “इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का थीम “क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन” हैं । जिले में 6 सितंबर से 12 सितंबर  तक आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आत्महत्या का रोकथाम करना है।

नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं के मध्य कराए गए भाषण प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान शोभा एवं नीलम का रहा, वहीं दूसरे स्थान पर दिव्या, और तृतीय स्थान पर भारती काशी रही।  रंगोली प्रतियोगिता में आई.एन.आर.सी. कॉलेज के बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त किया, वी एम कॉलेज के बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया । पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पर दिव्या,शोभा, नीलम, दूसरे स्थान पर अंजुम, पुष्पांजलि , एवं तृतीय स्थान पर सविता, प्रीति रही।

कार्यक्रम में मेट्रन सिस्टर  श्रीमती सुषमा अर्गल ,नर्सिंग सिस्टर श्रीमती दिलेसरी लकड़ा,  वी.एम.कॉलेज ऑफ नर्सिंग  एवं आई.एन.आर.सी कॉलेज सूरजपुर के  टीचर  एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थें। इन कार्यक्रमों का आयोजन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सूरजपुर के साइकोलॉजिस्ट सचिन मातुरकर, सोशल वर्कर प्रियंका, साइकेट्रिक नर्स नंदकिशोर वर्मा, कम्यूनिटी नर्स मनोज कुमार के सहयोग से  किया गया ।

और भी

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने महापौर श्री एजाज ढेबर, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा के साथ डब्ल्यू. आर. एस. दशहरा उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल व नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी भी थे साथ

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में विजयदशमी पर्व पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। महापौर श्री एजाज ढेबर, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी इस दौरान साथ थे।

        राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में विगत 52 वर्षों से ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हैं। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में अंचलवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।
 
       डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इसके अंतर्गत रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण के भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले श्री अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया भी इस आयोजन में शामिल रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। माता कौशल्या की जन्म स्थली एवं भगवान श्री राम के ननिहाल व राम वन गमन पथ के रूप में प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व के लिए विशेष उत्साह रहता है।
  
      कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री नागभूषण राव, पार्षद श्री अमितेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद श्री राधेश्याम विभार आयोजन समिति के पदाधिकारी श्री श्रीनिवास राव, श्री लूंका, अजय जोशी, चेतन चंदेल, गौतम यादव, सूरज पटनायक, मनोज थापा भी उपस्थित रहे।

और भी

गोवंश को उत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गोवंश को उत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना की शुरुआत की जाएगी। पहले चरण में प्रत्येक जिले में एक अथवा दो चिकित्सा वाहनों से यह योजना शुरू की जाएगी। चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत योजना का विस्तार किया जाएगा।
राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए विकासखंडों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से शहरी श्रमिक बस्तियों से लेकर दूरस्थ तथा दुर्गम स्थलों में रहने वाले नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही है।
इसी तर्ज पर अब पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को आगे बढ़ाते हुए गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी मोबाइल चिकित्सा वाहनों का इस्तेमाल किया। जाएगा। वर्तमान में शासकीय पशु-चिकित्सालयों के साथ-साथ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गोठानों में भी पशुधन के स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था है। बेहतर पशु स्वास्थ्य के लिए गौठानों में चारागाहों का भी विकास किया गया, ताकि पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था होती रहे। अब नयी योजना के माध्यम से गोवंश की स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

और भी

आबकारी अमले ने किया 18 लीटर महुआ शराब जप्त

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आबकारी वृत्त अंतागढ़ के अमले की ओर से आज ग्राम पथरा पारा, चारगांव थाना सिकोड़ निवासी सालिक कुलदीप के रिहायशी मकान से 18 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया।

और भी