छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

शिविर में महिलाओं के कानूनी अधिकारों के संबंध में दी गई जानकारी

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी. घोरे के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति सीतापुर की ओर से जनपद पंचायत के सभागार में महिलाओं को विधिक जागरूकता के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित की गई। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश सीतापुर के  सुरेश टोप्पों की ओर से महिलाओं को गिरफ्तारी पूर्व पर तथा गिरफ्तारी पश्चात महिलाओं के अधिकार, जमानत संबंधित, विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में रिटेनर अधिवक्ता सपना कश्यप की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति, एम.बी.एक्ट, प्रकरणों में राजीनामा के संबंध में, प्रतिभागियों को घरेलू हिंसा भारतीय दंड संहिता 498 ए तथा महिलाओं के विरूद्ध अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने प्रतिभागियों को उनके साथ घटना तथा उनके समक्ष घटित हो रहे घटना तथा घटना के संबंध में जानकारी होने पर उचित माध्यम विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी  मधुबाला जैन की ओर से कार्यकर्ताओं को दिये गये जानकारी को अधिक से अधिक लोगों में प्रचार व प्रसार के लिए आह्वान किया गया।

और भी

युवा मितान क्लब के सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य ग्रामीणों को खेल कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे के साथ ही गांव की साफ-सफाई में भी योगदान दे रहे हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत दरिमा व बतौली जनपद के ग्राम शिवपुर में क्लब के सदस्यों की ओर से गांव में सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई अभियान में ग्राम के युवाओ ने भी बढ चढ़ कर भाग लिया और बरसात में उग आए पौधों को उखाड़ा गया। हैंडपम्प के आस-आस की सफाई के साथ ही नालियों की भी सफाई किया गया। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की सक्रियता से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है। अब ग्रामीण क्लब के सदस्यों के कार्य मे सहयोग देने आगे आ रहे हैं। इससे अपने गांव की बेहतरी के लिए अच्छा करने की सोच भी विकसित हो रही है।

और भी

गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल का पुनः परिचालन 2 अक्टूबर से

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा के लिए गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है । इसी कड़ी में 07820 गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूबर से, 07819 बल्हारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूम्बर से दोनों ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। इन ट्रेनों मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले आदेशानुसार चलते रहेगा।
 
गाड़ी संख्या 07820 गोंदिया-बल्हारशाह मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूबर से गोंदिया  से 10.35 बजे रवाना होकर बल्हारशाह 16.15 बजे पहुचेगी । इस गाड़ी का 27 स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रहेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07819 बल्हारशाह-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 2 अक्टूम्बर से बल्हारशाह से 16.30 बजे रवाना होकर गोंदिया 23.45 बजे पहुचेगी । इस गाड़ी का 27 स्टेशनों में ठहराव की सुविधा रहेगी ।

और भी

रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायगढ़ से बिलासपुर जाने वाली मेमू पैसेंजर के इंजन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने इंजन के उपर लगी आग को बुझाकर उसे बोगी से अलग किया और दूसरे इंजन के साथ ट्रेन को बिलासपुर की तरफ रवाना किया। आगजनी की इस घटना से यह यात्री ट्रेन लगभग दो घंटे तक खरसिया स्टेशन में खड़ी रही।


रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे रायगढ़ से बिलासपुर जाने वाले रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल के इंजन में आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया। यह घटना खरसिया स्टेशन में घटी।  आगजनी की जानकारी मिलने के बाद कुछ देर तक यात्रियों में मची अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी मिलने के बाद रेल विभाग के अधिकारियों ने मेमू के इंजन को अलग कर दूसरा इंजन पैसेंजर ट्रेन में लगाया, तब कहीं जाकर ट्रेन को बिलासपुर रवाना किया गया। रेल इंजन में आगजनी की घटना समय पर पता चल जाने से बड़ी घटना टल गई और इस दुर्घटना से करीब दो घंटे तक यात्री ट्रेन को रोके रखने के बाद दूसरा इंजन लगाकर आखिरकार आगे रवाना किया गया।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करें : पीएस ध्रुव

कलेक्टर ने किया विकासखंड मनेन्द्रगढ़ का दौरा

 मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर पीएस ध्रुव गुरूवार को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बंजी तथा बुंदेली के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आश्रम-छात्रावास, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ध्रुव ने स्कूलों में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने निर्देशित किया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार हो।इस दौरान कलेक्टर द्वारा ग्राम बुन्देली स्थित विद्यालयों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ध्रुव ने आंगनबाड़ी केंद्र बंजी में कार्यकर्ता तथा सहायिका से कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों को अण्डे भी खिलाए।उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान रखा जाये ताकि जिले से कुपोषण मुक्त हो सके तथा बच्चों एवं एनीमिक तथा गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पोषण आहार सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ध्रुव ने बुन्देली गौठान मे पहुंचकर उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं से आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि वे बाड़ी में सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहती हैं। इसपर कलेक्टर ने सचिव को सब्जी उत्पादन हेतु कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया।उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी तथा वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अभी तक 6.08 क्विंटल खाद की खरीदी की गई है।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से भेंट कर विभिन्न आवश्यकताओं तथा मांगों के सम्बंध में चर्चा की। गांव में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, राजस्व मामलों के निराकरण से सम्बंधित जानकारी ली। राजीव युवा मितान के सदस्यों से मिलकर उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु बीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और भी

साइकेप्स पोर्टल से आसान होगी साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग और धरपकड़

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साइबर अपराधियों की धरपकड़ अब और अधिक आसान हो जाएगी। साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग के लिए साइकेप्स पोर्टल विकसित किया गया है। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में इस पोर्टल के संचालन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।  


प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) प्रदीप गुप्ता ने साइबर अपराध के अत्यधिक वृद्धि के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसके निवारण हेतु CyCAPS Portal  की सराहना करते हुये प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पोर्टल में उपलब्ध टूल्स को समझते हुये इसके प्रभावी उपयोग पर बल दिया। प्रशिक्षण में देवेन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, स्पेशल सेल, इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट (तेलंगाना पुलिस) ने पोर्टल के संचालन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग एवं धरपकड़ हेतु CyCAPS Portal  विकसित किया गया है, जो विभिन्न डेटाबेस जैसे NCRP] Cyber Safe] CCTNS  इत्यादि से जुड़ा हुआ है।

सिंह ने बताया कि पोर्टल की मदद से साइबर अपराधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे साइबर अपराध, शिकायत की संख्या, साइबर अपराध के हॉटस्पाट, प्रोफाइल, डिवाइस एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां एक मंच में उपलब्ध है, जिससे साइबर अपराधियों की धरपकड़ में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में समस्त जिलों का लॉगिन आई.डी. बनाया गया है ताकि जिला स्तर पर समस्त इकाई को पोर्टल का एक्सेस प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव राम गोपाल गर्ग, पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवायें) कवि गुप्ता एवं समस्त जिलों के साइबर नोडल अधिकारी एवं साइबर सेल प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

 

 

और भी

गौठान में बने तालाब में मछली पालन कर समूह कमा रहे मुनाफा

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ मछली पालन करने वाले समूहों को मिल रहा है। शासन के मछली पालन विभाग के अलावा महात्मा गांधी नरेगा, एनआरएलएम, डीएमएफ योजनाओं के संयुक्त प्रयास से मछलीपालन क्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में मछलीपालन के कार्य को समूहों के लिए किया जा रहा है। गौठान में बनाए गए डबरी, तालाब में मछलीपालन के कार्य से जुड़ते हुए स्व सहायता समूह, मछवारा समितियां हाट बाजार में मछलियों को बेचकर स्वरोजगार के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं।


जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में मछलीपालन के क्षेत्र में महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने के साथ ही आय में वृद्धि के लिए कार्य किया जा रहा है। जिले की गौठान में अंदर एवं गौठान के समीप तालाब, डबरी का निर्माण महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से कराया गया है। इन तालाबों, डबरियों से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए मछली पालन करने वाले समूहों को चायनित कर मछली बीज संचयन का कार्य किया जा रहा है। कृषि के बाद अगर किसी क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं है तो वह मछलीपालन के कार्य में है। जिला जहां एक ओर कृषि प्रधान है और सर्वाधिक धान की पैदावार करता है तो वहीं दूसरी ओर जिले में सर्वाधिक तालाब, डबरियां भी हैं। इनमें  मछवारा समितियों, स्व सहायता समूहों को जोड़कर मछलीपालन के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम ने बताया कि गौठानों में आजीविका गतिविधियों के संचालन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। मुर्गीपालन, बकरीपालन के साथ ही समूहों को सब्जी-बाडी के साथ मनरेगा के माध्यम से बनाए गए तालाब, डबरी में मछलीपालन का कार्य कराया जा रहा है। जहां महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से तालाब, डबरी का निर्माण किया जा रहा तो वहीं दूसरी ओर एनआरएलएम के माध्यम से समूहों को लाभ दिया जा रहा है। मछली पालन विभाग से स्पान एवं आवश्यक सुविधाएं, तकनीकी मार्गदशन दिया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ संयुक्त रूप से मछलीपालन करने वालों को मिल रहा है। यही कारण है कि मछलीपालन से ग्रामीण जुड़ रहे हैं।

विभाग से दिया जा रहा है सहयोग
मछली पालन विभाग सहायक संचालक एस.एस. कंवर ने बताया कि जिले में गौठानों में बनाए गए तालाब, डबरी में जिला खनिज संस्थान न्याय एवं विभागीय योजना के माध्यम से वर्तमान में 150 तालाब, डबरी में 125 लाख स्पान मत्स्य बीज एवं 11 लाख फंगरलिंग मत्स्य बीज संचयन किया गया है, जिसमें उच्च प्रजाति जैसे कतला, रोहू, मृगल मत्स्य बीज का संचयन करते हुए कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि मछली पालन के कार्य से जलक्षेत्र का सदुपयोग होगा, पौष्टिक आहार ग्रामीणों सहित शहरी क्षेत्रों के लिए प्राप्त हो रहा। इस कार्य से समितियों, समूहों को रोजगार से आय प्राप्त हो रही है।

 

 

और भी

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का कबीरधाम दौरा स्थगित...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 24 ,25 सितंबर का कवर्धा विधानसभा का प्रवास आगामी आदेश तक स्थगित हो गया है।

ज्ञातव्य है कि अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल 24 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से रूबरू होंगे साथ ही कवर्धा के पीजी कॉलेज के आडोटेरियम में आदिवासी-बैगा समाज के सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते उनका यह दौरा आगामी आदेश तक स्थगित हो गया है।

और भी

नगरसेना व अग्निशमन का हुआ वार्षिक निरीक्षण

अच्छी वेेशभूषा पर इनाम की अनुशंसा

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला सेनानी एवं जिला अग्निसमन अधिकारी एस. एन. बोडवनकर ने गुरूवार को नगर सेना लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान परेड की सलामी लेने के साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया जिला सेनानी ने नगर सेना लाइन एवं फायर स्टेशन के विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप निरीक्षक राकेश पाण्डेय के द्वारा परेड का संचालन किया गया इस दौरान परेड मार्च पास्ट भी कराया गया परेड में अच्छी वेेशभूषा एवं परेड करने वाले कर्मचारियों को इनाम प्रशंसा हेतु अनुसंशित किया गया। परेड में उपस्थित अग्निशमन सेवा प्रभारी विकाश शुक्ला अपने दल बल टिम के साथ परेड में हिस्सा लिये जिला सेनानी ने उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन लिया कर्मचारीयों को प्रतिदिन ड्यूटी के साथ-साथ प्रतिदिन व्यायाम खेल से शाररिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के गुण भी बताये।

इस सम्मेलन में मेजर गोपाल प्रसाद, बिरबल गुप्ता, मो. इजराईल, सचेन्द्र दुबे, अलिअकबर, पुनम सोरी, सिंन्ता अन्दोला, अमृता सिंह, छक्केलाल राजवाडे़, राजेश खेस, राहुल साहू, उमेश जायसवाल, बृजबीहारी गुप्ता, अजय बरवा, बिरेन्द्र साहू, एवं समस्त नगर सेना के महिला एवं पुरूष बल उपस्थित रहें।

और भी

एसडीएम ने किया मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का निरीक्षण

 लोगों को लाभ दिलाने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एसडीएम  सागर सिंह राज ने चल रहे मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना बतरा, तहसील भटगांव का निरीक्षण किया । उन्होंने मौके पर हाट बाजार क्लिनिक का संचालन होना पायागा। मेडिकल अफसर डॉ. प्रमोद यादव, फार्मासिस्ट आदित्य ग्वाला उपस्थित रहे। लैब तकनीशियन का पद रिक्त है। आई.ए.एन.एम अवकाश पर थी। जांच अवधि तक कुल 18 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण होना पाया गया। मरीजो को दवाई भी दी गयी। उन्होंने कैनोपी लगाने, हाट बाजार योजना का साउंड सिस्टम के माध्यम से प्रचार ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार करने निर्देशित किया। जिससे मरीजों को समझ एवं जानकारी प्राप्त हो सके। जांच के दौरान बीपीएम भैयाथान भूपेंद्र देवांगन उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना नियमित संचालित किया जा रहा है जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा मलेरिया, टी.बी., एचआईव्ही, रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, कुष्ट रोग, नेत्र विकार, डायरिया सहित गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी जाती हैं।

और भी

बस्तर संभाग मे में अबतक 10.93 लाख लोगो को लगा बूस्टर डोज

 कांकेर जिले मे सर्वाधिक 4.98 लाख लोगों ने लगवाए बूस्टर डोज

जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक 18 से 59 आयुवर्ग के लोगों को मुफ्त में कोविड टीके का बूस्टर डोज लग रहा है। अब 10 दिन से भी कम समय तक मुफ्त में डोज लगेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि समय रहते लोग मुफ्त में लग रहे बूस्टर डोज को लगवाएं और खुद को व परिवार को सुरक्षित रखें। वर्तमान मे सभी स्वास्थ्य केंद्रों  में कोविड का टीका लगाया जा रहा है। 

इस सम्बन्ध में सयुंक्त संचालक डॉ डी राजन ने बताया: “ बस्तर संभाग मे में अबतक 10.93 लाख लोगो को बूस्टर डोज लग चुका है। संभाग मे लगातार हो रहे टीकाकरण से लगभग 96 प्रतिशत लक्षित जनसंख्या को दूसरा डोज लगाया गया है। इसे हमें शत प्रतिशत करना और, लेकिन धीरे-धीरे समय कम होता जा रहा है। बचे समय में लोग स्वस्फूर्त टीकाकरण केंद्रों में जाकर बूस्टर डोज लगवाएं। बूस्टर डोज वर्तमान में मुफ्त में लग रही है। कुछ दिनों बाद फिर से यह पैसा देकर  मिलेगी। अब जब भारत सरकार ने बूस्टर डोज को निश्चित समय में मुफ्त किया है और सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों मे बूस्टर डोज लग रहे हैं तो लोग कोताही न बरतें और बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। कोविड टीका आपको कोविड संक्रमण से बचाता है। आगामी समय में त्यौहार हैं, फिलहाल कोविड से थोड़ा राहत मिलने के बाद लोगों ने सावधानी बरतना कम कर दिया। कोविड अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। 

लक्षण दिखे तो कराएं कोविड टेस्ट

सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने बताया: ”मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में किसी की भी तबीयत खराब हो सकती है लेकिन जिन लोगों में कोविड के लक्षण दिख रहे हैं वह कोताही कतई न बरते। तुरंत अपना कोविड टेस्ट कराएं। जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी में कोविड टेस्ट की सुविधा है।"

विभाग से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार कांकेर जिले मे सर्वाधिक 4.98 लाख लोगों ने बूस्टर डोज लगवाए है। जबकि बस्तर जिले में 3.75 लाख लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोविड के तीनों टीके लगवा लिए है।

 

 

और भी

बापी महिलाएं जो कार्य कर रहे काफी सराहनीय है: तुलिका कर्मा

 जिला स्तरीय बापी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दंतेवाड़ा जिले के जिला ग्रंथालय में जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने मॉ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर बापी सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूनिसेफ एवम जिला प्रशासन दंतेवाडा महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जिले में संचालित बापी न उवाट कार्यक्रम अंतर्गत आज एक दिवसीय जिला स्तरीय बापी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कर्मा ने कहा कि जिले में संचालित बापी न उवाट कार्यक्रम में बापी महिलाएं जो कार्य कर रहे काफी सराहनीय है। सभी बापी स्वयं सेवक के रूप में जुड़कर समुदाय के लोगों को स्वस्थ्य रहने एवं शिक्षित होने के लिए जागरूक कर रहे है। शासन एवं प्रशासन में लोग बढती उम्र के साथ सेवा निवृत होकर घर बैठना चाहते है, किन्तु आप सभी बढती उम्र एवं अनुभव के साथ समुदाय में प्रत्येक ग्राम में अपने तजुर्बे का उपयोग कर समाज सेवा कर रहें है।

आप सभी बापी जिला प्रशासन के सपनो को साकार करने ग्राम सभा आंगनबाड़ी एवं सतरंगी सभा के माध्यम से समुदाय को चाहे वह कुपोषण, एनीमिया, संस्थागत प्रसव, मलेरिया जैसी समस्या को दूर करने प्रयास कर रहे है। और आगे भी बापी के रूप में समुदाय स्तर पर अपने अनुभव से सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन करते रहेंगे। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री वरूण नागेश ने  कहा कि बापियों द्वारा बच्चो और महिलाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। राज्य यूनिसेफ सलाहकार द्वारा बापियों के उत्कृष्ट कार्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम में उपस्थित बापियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए  बताया कि जिले में  शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण से जुड़े सात संकल्पों पर समुदाय को जागरूक कर रही हैं।  आज स्वास्थ्य और पोषण में गर्भवती माताओँ, शिशुवती माताओँ, किशोर बालिकाओं के सम्पूर्ण पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बापियों को प्रोत्साहित व श्रीफल और साल देकर सम्मानित किया। आपको ज्ञात होगा कि जिले में सितंबर माह को  राष्ट्रीय  पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से जनसमुदाय के स्वास्थ्य पोषण में प्रभावी व्यवहार परिवर्तन बापियों द्वारा किया जा रहा है।

और भी

भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को लालटेन युग में धकेला : कौशिक

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेशभर में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं बिजली दरों की बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में पूरे प्रदेश को अंधकारमय कर दिया है, जिससे लोगों को लालटेन लेकर रहना पड़ रहा हैं। आज प्रदेश की जनता बिजली की समस्या से परेशान होकर दर-दर भटक रहें हैं। गंगाजल हाथ में लेकर झूठी कसम खाकर गंगा मैया का अपमान करने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेंस की वादाखिलाफी सरकार बिजली बिल-हाफ का वादा करके प्रदेश की जनता से छल एवं प्रपंच करने का कार्य किया है।

उन्होनें कहा कि सत्ता में आने से पहले बिजली बिल-हाफ करने के बड़े-बड़े वादे किये थें, परन्तु सत्ता में आने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अब तक चार बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। कौशिक ने कहा कि 5 महीना पहले ही बिजली की दरों में 12 से 15 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दरों में वृद्धि की थी, हाल ही में 30 पैसे प्रति यूनिट की दर में वृद्धि की है और भूपेश बघेल सरकार इस प्रकार प्रदेशवासियों को बिजली दरों का बड़ा झटका दें कर महंगाई के बोझ को बढ़ाये जा रही है। उन्होनें कहा कि भूपेश बघेल के प्रदेश हित में सही निर्णय न ले पाने एवं उनकी कुनीतियों से प्रदेश आज कर्ज के बोझ में पूर्णरूप से डूब चुका हैं, और हमार छत्तीसगढ़ प्रदेश की आर्थिक स्थिति को गर्त में पहुंचाने का कार्य ये कांग्रेस की सरकार नें अंजाम दिया है। जिससे आज प्रदेश में बिजली विभाग मेंटेनेंश के नाम पर शुन्य हो गया।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि बिजली व्यवस्था के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों की हालात बद से बदतर हो गयी है, कहीं बिना कारण दिन-दिन-भर बिजली बंद हो रही है, तो कहीं बिजली के नाम पर 50-50 हजार के बिल दे रहे हैं और हालत इतने खराब हो गए है कि जो ट्रांसफार्मर खराब हो जा रहे है विभाग उन ट्रांसफार्मरों  की मरमम्त/सुधार का कार्य भी नहीं करा पा रहा हैं। इसके साथ ही स्ट्रीट लाईट की बाद करें तो कई सड़कों मे बिजली के खंबे लगें उनमें लाईट गायब तो कही तार गायब है। उन्हानें कहा की 4 वर्ष में भूपेश सरकार ने प्रदेश को उजाले से अंधकार की ओर धकेल दिया है, ध्वस्त बिजली व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती से भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार से पूरे प्रदेश का हर वर्ग परेशान और हलाकान हो गया हैं और कांग्रेस सरकार हटाओं प्रदेश बचाओं का नारा जन समान्य का नारा हो गया हैं।

और भी

माना सिविल अस्पताल में एक हजार से ज्यादा लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

वर्ष-2025 तक छत्तीसगढ़ को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने राजधानी रायपुर के नजदीक माना स्थित सिविल अस्पताल में एक हजार से अधिक लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन और आंखों की जांच के लिए यहां छह नेत्र सर्जन, एक फिजिशियन, छह नेत्र सहायक अधिकारी और 22 पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 35 लोगों की टीम काम कर रही है। माना सिविल अस्पताल में शासकीय कार्य दिवसों में सवेरे आठ बजे से शाम चार बजे तक नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

राज्य शासन ने वर्ष-2025 तक छत्तीसगढ़ को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में मोतियाबिंद पीड़ित चार लाख लोगों को चिन्हांकित किया गया है। सभी जिलों में इसके ऑपरेशन की शुरूआत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दृष्टिदोष रोगियों की सूची तैयार की जा रही है। नेत्र सहायक अधिकारियों के माध्यम से चयनित विकासखंडों में तैयार सूची के आधार पर रोगियों की पुष्टि कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है ।

माना सिविल अस्पताल में आंखों की जांच, इलाज और ऑपरेशन की बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां मरीजों के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था है। अस्पताल में अब तक एक हजार एक मरीजों के आंखों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। इनमें से 202 मरीज डायबिटिज व हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थे जिसे नियंत्रित करने के बाद ऑपरेशन किया गया। यहां मोतियाबिंद से पीड़ित 90 साल के बुजुर्ग का भी सफल ऑपरेशन किया गया है। अस्पताल में आंखों के उपचार के लिए निकट भविष्य में और भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
 
अंधत्व निवारण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मोतियाबिंद के उपचार की अत्याधुनिक “फेको” तकनीक के माध्यम से पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। ऑपरेशन की इस विधि में आंख में महज एक बारिक छेद किया जाता है, जिसके माध्यम से मोतिया को आंख के अंदर ही घोल दिया जाता है। इस छेद के जरिए ही फोल्डेबल लेंस को आंख के अंदर प्रत्यारोपित कर दिया जाता है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि आंखों की जांच और ऑपरेशन के लिए माना सिविल अस्पताल में अभी छह सर्जन सहित कुल 35 लोगों की टीम काम कर रही है। यहां सोमवार को ग्लाकोमा, गुरूवार को रेटिना और शनिवार को बच्चों में आंख की बीमारी की विशेष जांच की जाती है। रेटिना संबंधी विकारों के लिए ग्रीन लेज़र की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है। माना में रायपुर जिले के साथ ही अन्य जिलों के 22 नेत्र रोगियों का भी ऑपरेशन किया जा चुका है। मरीजों को लाने व ले जाने की निःशुल्क सुविधा अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। ऑपरेशन के बाद मरीजों के नियमित फॉलो-अप के साथ निःशुल्क दवा और चश्मा भी प्रदान किया जा रहा है।

और भी

नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 58 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। उन्होंने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

कभी नहीं मरते राजू जैसे लोग :

जो लोग राजू को करीब से जानते थे वो उनके जीने के फंडों से भी काफी वाकिफ थे। नकारात्मकता को कभी पास न आने देना भी एक कला है और राजू इस कला में माहिर थे। वो कहते थे, जीवन का सही आनंद लेना है... तो भैया जिंदगी की जो भी नकारात्मकता है, उसे सकारात्मक सोच में बदल दो, नहीं तो जी नहीं पाओगे।

कभी आपने महसूस किया है कि आपके आंसू निकल रहे हों और आप साथ में हंस रहे हों। कठिन होता है ऐसा करना, लेकिन जो व्यक्ति जीवन में आपको ऐसा करना सिखा जाए समझ लेना वो ही जीने का असली सलीका सिखाकर गया। इन्हीं में एक नाम था कानपुर की तंग गलियों से निकले सत्यप्रकाश श्रीवास्तव का।

 
 
 

दरअसल, बहुत ही कम लोगों को यह पता है कि राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था। आज राजू श्रीवास्तव की नहीं बल्कि उस सत्यप्रकाश की मौत हुई है, जिसके शरीर में राजू श्रीवास्तव रहते थे। आज वो सांस ले रहे होते तो शायद इस बात पर अजीब सा मुंह बनाकर कहते ...अच्छा..!

जो लोग राजू को करीब से जानते थे वो उनके जीने के फंडों से भी काफी वाकिफ थे। नकारात्मकता को कभी पास न आने देना भी एक कला है और राजू इस कला में माहिर थे। वो कहते थे, जीवन का सही आनंद लेना है... तो भैया जिंदगी की जो भी नकारात्मकता है, उसे सकारात्मक सोच में बदल दो, नहीं तो जी नहीं पाओगे। इसके साथ ही राजू का हमेशा एक और फंडा रहा कि अपनी कमजोरियों और मजबूरियों को छिपाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इन्हें अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाइए, आप देखेंगे कि आपकी यहीं बातें सकारात्मक रूप ले रही हैं।

 
 
 

एक बार राजू ने कहा था कि लोग आपको चाहे जितना दुत्कारें, फटकारें और गालियां दें। आप धैर्य रखिए और एक हल्की मुस्कान चेहरे पर रखिए। ये आपकी ताकत में अजीब सा इजाफा कर देंगी और आपका आत्मविश्वास और बढ़ जाएगा। राजू हमेशा कहते थे कि अपने काम से प्यार कीजिए क्योंकि यही आपको आपकी पहचान देगा। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आप चाहें जितने बड़े क्यों न हो जाएं अपना परिवार, अपनी जमीन, अपने मोहल्ले, अपने शहर और अपने लोगों से जुड़ाव किसी भी हाल में खत्म नहीं करना चाहिए। क्योंकि यही वो बातें हैं जो संघर्ष के दिनों में आपको मनोबल प्रदान करती हैं।

कौन थे राजू श्रीवास्तव :

चलिए अब थोड़ा उनके बारे में जान लेते हैं। जैसा मैंने आपको बताया कि राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव है। कानपुर के बाबूपुरवा में रहने वाले रमेश चंद्र श्रीवास्तव (बलई काका) के घर राजू ने 25 दिसंबर 1963 में जन्म लिया था।

एक बार अमर उजाला से बातचीत के दौरान राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि 1981 में उनके बड़े भाई की शादी फतेहपुर में तय हुई थी। कानपुर से बरात लेकर गए। वहीं शिखा को पहली बार देखा और पहली ही नजर प्यार हो गया। सोचा अब इसी से ही शादी करुंगा।

 
 
 

शिखा के बारे में छानबीन की तो पता चला ये भाभी के चाचा की बेटी हैं। इसके बाद काफी प्रयासों के बाद राजू आखिर उन्हें अपनी पत्नी बनाने में कामयाब हो गए।

और भी

शहरी क्षेत्र में किया जा रहा सड़क मरम्मत कार्य

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शुक्ला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से सड़कों का मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है। शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में कांकेर से गुजरने वाली सड़क का मरम्मत कार्य 20 सितम्बर से प्रारंभ किया गया है, जो आज तक प्रगतिरषील है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अनुविभागीय अधिकारी संतोष नेताम ने जानकारी दी है, कि कांकेर शहर में गोविन्दपुर से सिंगारभाट तक सड़कां के गड्ढों को भरने व सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। तीन दिवस पूर्व बारिश होने से डब्ल्यू,एम.एम. मटेरियल से किये गये कार्य क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें सड़कों पर पुन: गड््ढे निर्मित हो गये थे। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से कलेक्टर के निर्दे श न का अमल करते हुए दो दिवस में अधिकतर सुधार कार्य शहरी क्षेत्र में किया गया है। विभाग की ओर से डब्ल्यू एम एम से सुधार कार्य वर्षा होने पर भी 15 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा। बारिश के मौसम समाप्त होने के पश्चात डामर से पेंच मरम्मत कार्य नवम्बर माह से प्रारंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से इसके लिए समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 

 

वर्तमान में बारिष को देखते हुए केवल डब्ल्यूएमएम मटेरियल से ही सुधार कार्य किया जाना संभव है। सड़क सुरक्षा के तहत शहरी क्षेत्र में वाहनों को धीमी गति से चलाने के लिए सूचनात्मक बोर्ड भी लगाया गया है। सड़क मरम्मत कार्य सेंट माईकल स्कूल गोविंदपुर से ज्ञानी ढ़ाबा तक का हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 लोक निर्माण विभाग कांकेर को हस्तांतरित किया गया है, वर्तमान में उनके द्वारा सड़क का देखरेख व मरम्मत कार्य किया जा रहा है।  

और भी

शहरी गरीबों के पास होगा अब आश्रय पट्टा, 5 पट्टो का हुआ वितरण

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आज तहसील कार्यालय में महासमुंद नगर के झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले, कच्चे अर्धपक्के मकानों में रहने वाले गरीब तबके के रहवासियों को यह पट्टा एस.डी.एम. भागवत जायसवाल की ओर से प्रदाय किया गया। उन्होंने बतलाया कि मुख्यमंत्री जी का यह विशेष स्लम पट्टा वितरण योजना शहरी गरीबों को भूमि पर आवास अधिकार दिलाने के साथ उनको उनके मकान, बिजली, पानी ,राशन कार्ड आदि अन्य अनेक योजनाओं को प्राप्त करने में आवश्यक भूमि आवश्यकता की पूर्ति इस पट्टा के माध्यम से कराया जाएगा।

राजीव आश्रय का यह जमीन पट्टा स्लम क्षेत्र में निवास करने वाले झुग्गी झोपड़ी व कच्चे मकान वालो को प्रदाय किया जाता है, ताकि उनको वहां रहने के लिए स्थायी आवास योजनाओं का फायदा मिल सके। यह पट्टा उन्हें वहां निवास का अधिकार भी प्रदान करता है। महासमुंद नगर स्लम बस्तियों के इन वासियों को यह पट्टा उनके परंपरागत आवास अधिकार को ध्यान में रखकर शासकीय योजना अन्तर्गत राजीव गांधी आवास पट्टा प्रदाय किया गया है। यह पट्टा विशेष अभियान के तहत इन पट्टो को तहसीलदार प्रेमू साहू, रीडर सहिश की ओर से तैयार कर वितरण करवाया गया है। आवास सबके लिए के सपनों को साकार करने में पट्टा वितरण में नगर पालिका का विशेष भूमिका रही है।

और भी

कलेक्टर ने किया जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर शुक्ला ने भानुप्रतापपुर के बसंत नगर नारायणपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत 40 किलोलीटर क्षमता के उच्चस्तरीय जलागार निर्माण तथा ग्राम कराठी में सोलर आधारित ड्यूल पंप का निरीक्षण कर ग्रामीणों को प्रदाय की जा रही पेयजल सुविधाओं की जानकारी लिया। 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता यशवंत कुमार गुरु व उप अभियंता गिरेन्द्र कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंत नगर नारायणपुर में निर्मित उच्च स्तरीय जलागार से 476 परिवारों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार 40 किलो लीटर क्षमता का जलागार नेहरू नगर में भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम कराठी में स्थापित सोलर आधारित ड्यूल पंप का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीण खिलेश कुमार पद्दा व हेमलता मण्डावी से पेयजल सुविधाओं की जानकारी ली। खिलेश पद्दा ने पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ज्यादा धूप होने पर नल और भी ज्यादा अच्छा चलता है। हेमलता मंडावी की ओर से स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक आमदनी प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।

सफलता प्राप्त करने परिश्रम आवश्यक : कलेक्टर 

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम हाट कोंदल में स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को राजनीति विज्ञान व अंग्रेजी विषय को पढ़ाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उज्जवल भविष्य के लिए अच्छा पढ़ाई करने तथा खुश रहकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि बिना मेहनत के कुछ भी नहीं मिलता, सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम आवश्यक है। सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर बढिय़ा पढ़ाई करने के लिए समझाईश देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी राज्य की मेरिट सूची में अपना स्थान बनायेंगे, उन्हें हवाई जहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की यात्रा कराई जाएगी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका श ुक्ला ने भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरणबेदी का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि स्कूल से जाने के बाद घर मे भी पढ़ाई करें।

साल्हे तालाब का निरीक्षण : 


कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम साल्हे में वन विभाग की ओर से बनाये गये तालाब का भी औचक निरीक्षण किया। ग्रामीण खिलावन आंचला व धर्मेंद्र कोर्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि तालाब के निर्माण होने से भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है, तालाब के निचले हिस्से में कुछ जमीन का सिंचाई भी हो जाता है तथा निस्तारी के साथ-साथ मछली पालन भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर मनीष साहू और तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र उवर्शा भी मौजूद थे।

और भी