छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

लोकतंत्र की रक्षा में गांधी परिवार की पहल सदैव अनुकरणीय : अरुण वोरा

 कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विधायक वोरा ने खड़गे को दी बधाई

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी पार्टी का बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न हो गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद शशि थरूर को लगभग 7 हजार मतों से मात दी है। खड़गे की जीत पर दुर्ग शहर से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही वोरा ने कहा कि उनके पिता एवं दिग्गज कांग्रेसी रहे मोतीलाल वोरा एवं मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच दशकों से भी अधिक समय तक कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया है जिस कारण मल्लिकार्जुन खड़गे से उनका पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने सदैव ही इस बात पर विश्वास रखा है कि गांधी परिवार का मार्गदर्शन एवं त्याग व बलिदान की विरासत कांग्रेस को देश भर में एकजुट रखने के लिए आवश्यक है।

आंतरिक लोकतंत्र का अन्य दलों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अध्यक्ष पद के चुनाव कराए गए हैं पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र हो या देश का लोकतंत्र सोनिया-राहुल गांधी ने सदैव तत्परता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज मुखर की है। अरुण वोरा ने उम्मीद जताई कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जल्द ही अप्रत्याशित सफलता अर्जित करेगी। कांग्रेस शासित राज्यों विशेष कर छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी योजनाओं को देश ही नहीं विश्व भर में सराहना मिल रही है। भाजपा की कुनीतियों से छुटकारा पाने एक बार फिर देश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार विचलित है जो बात किसी से छिपी नहीं है, जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।

और भी

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक, जनहित के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत सभा कक्ष में अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग को जिले के सभी गौठानों में सतत निगरानी कर बीमार पशुओं का पता लगाकर उनका इलाज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बिलासपुर व जीपीएम जिले के समस्त विभागों से जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सदस्य जितेंद्र पाण्डेय व प्रतिनिधि घनश्याम कौशिक ने पशु चिकित्सा विभाग को सतत निगरानी कर बीमार पशुओं का इलाज करने के निर्देश दिए। इसी तरह कृषि विभाग और गौठान समिति को संयुक्त रूप से गौठानो में पशुओं के लिए चारे व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सदस्य मीनू सुमंत यादव ने कोनी थाने से तुर्काडीह पुल तक सड़क के जर्जर होने व दुर्घटना की संभावना होने का मुद्दा उठाया। इसी तरह सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने काठाकोनी-बहतराई के जर्जर पुल, सदस्य राजेश्वर भार्गव ने सोन-बसंतपुर-अमलडीहा व भरारी-बोहारडीह मार्ग के जर्जर होने, प्रतिनिधि घनश्याम कौशिक ने छतौना-सकर्रा मार्ग के जर्जर होने व सदस्य नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने खम्हरिया-सोंठी व खम्हरिया-बिटकुला-निरतु के बेहद जर्जर होने का मुद्दा उठाया। इस संबंध में संबंधित विभाग ने जल्द से जल्द निर्माण करने व उसके पहले पेंचवर्क कर सड़क को आवागमन लायक बनाने का आश्वासन दिया।

विधायक प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने केंदा में एक किलोमीटर क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर बेजा कब्जा होने व कार्यवाही करने का मुद्दा उठाया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से सदस्य जितेंद्र पाण्डेय व अंकित गौरहा ने कहा कि विभाग नए हैंडपंप भले ही न लगाएं, लेकिन जो हैंडपंप पहले से स्थापित हैं, वे बिगड़े हालात में नही होने चाहिए। सभी चालू रहें। विभाग ने इसका ध्यान रखते हुए आवश्यक सुधार करने की बात कही। बैठक में बिलासपुर व जीपीएम के सभी जिला पंचायत सदस्यों के अलावा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन, जीपीएम के पीडी खूंटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

किसी गांव को सौर उजला मॉडल गांव बनाने का प्रस्ताव :

अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने क्रेडा के अधिकारियों को जि़ले की किसी पहुंच विहीन या विद्युत विहीन एक पंचायत को शत प्रतिशत सौर उजला बनाकर एक मॉडल पंचायत के रूप में तैयार करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में क्रेडा के अधिकारियों ने ऐसे गांव का पता लगाकर आवश्यक संसाधन की व्यवस्था कर जानकारी देने व इस प्रस्ताव को मूर्त रूप देने की बात कही है।

 

 
और भी

केशकाल घाट में 20 से 23 अक्टूबर तक मालवाहक वाहनों व ट्रकों की आवाजाही रहेगी बंद

 

 

 

 कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में सड़क मरम्मत कार्य संचालित होने के कारण 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक वाहनों तथा ट्रकों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान उक्त मार्ग से बसें व छोटी चौपहिया तथा दुपहिया वाहनें संचालित रहेगी। 

उक्त अवधि में मालवाहक वाहन तथा ट्रकें वैकल्पिक मार्ग के रूप में रायपुर से जगदलपुर आने के दौरान माकड़ी ढाबा कांकेर से भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ व नारायणपुर होकर कोण्डागांव आ सकते हैं। वहीं जगदलपुर से रायपुर जाने वाले मालवाहक वाहन तथा ट्रकें कोण्डागांव से नारायणपुर-अंतागढ़ एवं भानुप्रातपपुर होकर माकड़ी ढाबा कांकेर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में पहुंच सकते हैं। इस बारे में एसडीएम केशकाल शंकरलाल सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार केशकाल घाट में सड़क मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के दृष्टिकोण से मरम्मत कार्य को तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। जिसके कारण उक्त मार्ग में मालवाहक वाहनों तथा ट्रकों की आवाजाही उक्त नियत तिथि एवं समय के दौरान बंद रहेगी। आम जनता की सुविधा के मद्देनजर उक्त अवधि में बसों और कार, बुलेरो, सूमो, पिकअप ईत्यादि छोटी चौपहिया तथा दुपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।

और भी

स्वच्छता जागरूकता लाने एनएसएस ने निकाली स्वच्छता रैली

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर निगम, स्वच्छ भारत मिशन अभियान के साथ मिलकर राष्ट्रीय राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस ने साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने स्वच्छता रैली निकाली। सड़क पर पड़े कचरे को उठाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। 

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान ने बताया कि आज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कोतवाली चैक से लेकर जयस्तम्भ चैक तक स्वच्छता का संदेश देने अभियान चला। इसमें भारत सरकार के स्वच्छता और खेल मंत्रालय  के भोपाल रीजन के असिस्टेंट डायरेक्टर कबीर जी, रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति के एल वर्मा,  निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर आयुक्त सुनील चन्द्रवशी, जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के साथ ही रविवि और दुर्गा कॉलेज के 100 से भी अधिक छात्र- छात्राएं भी शामिल थे। इस दौरान कोतवाली चैक से लेकर जयस्तम्भ चैक तक की सड़क की चकाचक सफाई कर जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद जयस्तम्भ चैक पर जनसभा का जागरूकता का संदेश दिया गया।

और भी

नगर निगम क्षेत्र में शुरू होंगे 13 वेंडिंग जोन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महापौर  एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत पथ विक्रेताओं के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए गठित नगर विक्रय समिति की अनुशंसा पर शहर में 13 वेंडिंग जोन की शुरूआत की जा रही है। वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं के विस्थापन से जहां यातायात में होने वाले अवरोध को दूर किया जा सकेगा, वहीं नगर निगम इन वेंडर्स को बुनियादी सुविधाएं भी सुलभ कराएगा।

नगर निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में बताया कि पथ विक्रेता योजना के तहत जिला पुलिस, यातायात पुलिस और योजना प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर नगर निगम द्वारा पथ विक्रेताओं को सुविधा प्रदान करने के साथ ही विक्रेतानुकूल नीतियों के उन्नयन हेतु रणनीति तैयार की गई है। इसके आधार पर शहरी वेंडिंग प्रक्षेत्र में प्रकाश, जल, नाली, अपशिष्ट निपटान जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सुलभ होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि इस हेतु गठित नगर विक्रय समिति की अनुशंसा पर वर्तमान में रायपुर नगर निगम के 6 जोन में 13 वेंडिंग जोन की शुरूआत प्रथम चरण में की जा रही है। इसके अंतर्गत जोन क्र. 2 में अब्दुल हमीद वार्ड क्र. 36 के सिंधी मार्केट मोदहापारा के गली नंबर 01(लक्ष्मी स्टेशनी गली), गली नंबर 02 (पंजाब एवं सिंधबैंक गली), गली नंबर 03 (मौदहापारा थाना के सामने) और गली नंबर 04 (गुजराती स्कूल गेस्ट हाउस) में वेंडिंग जोन बनाए जा रहे है। ये चार विक्रय प्रक्षेत्र नाईट चैपाटी के रूप में संचालित होंगे। इसके अलावा जोन क्र. 04 में पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्र. 35 के केनाल रोड के बाजू अहिल्या बाई होलकर चैक एवं डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड क्र. 64 के कैलाशपुरी ढाल से मारवाड़ी श्मशान घाट

जाने वाले मार्ग तक, जोन क्र. 05 में ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र. 40 के जोन कार्यालय के पास आरकेसी गेट से सुलभ तक, जोन क्र. 06 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 61 के भाठागांव नाका चैक ऑटो स्टैंड के पास, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्र. 59 के मठपुरैना त्रिमूर्ति मंदिर के सामने, श. पंकज विक्रम वार्ड क्र. 58 के छ.ग. बोर्ड ऑफिस के पास टैगोर नगर, जोन क्र. 08 में वीर सावरकर नगर वार्ड क्र. 01 के हीरापुर बाजार पुरानी पानी टंकी के पास, माधवराव सप्रे वार्ड क्र. 69 के रायपुरा विसर्जन कुंड के पास, जोन क्र. 10 में गुरूघासीदास वार्ड क्र. 49 के एक्स्प्रेस वे तेलीबांधा थाना रोड से शीतला माता नर्सरी तक विक्रय प्रक्षेत्र निर्धारित किए गए है। नगर निगम द्वारा इन सभी प्रक्षेत्रों में मूलभूत बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराई जाएगी। अगले चरण में नगर विक्रय समिति के परामर्श के उपरांत शेष जोन में वेंडिंग प्रक्षेत्र चिन्हित किए जाएंगे। वेंडिंग जोन व पथ विक्रेताओं के पहचान में शहरी आजीविका मिशन को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इन सभी वेंडिंग जोन में उन्हीं पथ विक्रेताओं को अनुमति प्रदान की जाएगी, जो नगर निगम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में  चिन्हित किए गए हैं। ऐसे पथ विक्रेताओं को पृथक से पहचान पत्र और विक्रय प्रमाण पत्र भी नगर निगम द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

और भी

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हर दिन हर घर आयुर्वेद पखवाड़ा का आयोजन

आयुर्वेद जीवन जीने की शैली

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सातवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 18 अक्टूबर को चिखली स्थित स्कूल में हर दिन हर घर आयुर्वेद थीम पर पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक राजनांदगांव में की प्रभारी व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या, ऋतुचर्या, सदवृत्त, अचार रसायन (अच्छे आचरण) को अपनाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रूग्ण व्यक्ति की चिकित्सा है। 

स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा व प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या (दिन के प्रारंभ से शयन तक आहार, विहार, आचरण का नियम), ऋतुचर्या (छह ऋतुओं के अनुसार ऋतु परिवर्तन के साथ आहार-विहार में परिवर्तन) सद्वृृत्त (अच्छा आचरण) को अपनाना चाहिए। इससे हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होते हैं। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य एक दूसरे का अनुवर्तन करते हैं। आयुर्वेद पूर्ण रूप से जीवन का विज्ञान है। जीवन जीने की शैली है। आयुर्वेद के चरक संहिता के चिकित्सा स्थान में वर्णित मेध्य रसायन के नित्य उपयोग से विद्यार्थियों के मानसिक विकास को बल मिलेगा और निरंतर मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने में भी सहायक होता है।

 
 
 

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक राजनांदगांव में आयुर्वेद औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग के विषय में जनसामान्य को जानकारी दी गयी। छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज मनकी राजनांदगांव के सहयोग से औषधीय पौधों का वितरण किया गया। द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा आयुर्वेद औषधीय पौधों के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। रीडर काय चिकित्सा डॉ. मुकेश बिसेन की ओर से आयुर्वेद दिवस के विषय में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ नागरिक कमलेश्वर व विद्या कामड़े की ओर से उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक के कर्मचारियों हेमलता बड़ा, कीर्ति वही हरि, अनुसुइया साहू, अनीता, फुलेश निर्मलकर, दामिनी चौहान, मनकी आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी व जनसामान्य उपस्थित थे।

 
 
 

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर दिन हर घर आयुर्वेद विषय पर 20 अक्टूबर 2022 को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व सियान जतन क्लीनिक के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नि:शुल्क हीमोग्लोबिन ए ब्लड शुगर व नेत्र जांच की जाएगी। जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन चिखली स्थित शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा के निर्देशन में 23 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा।

और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

महासमुंद : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन: युवाओं को रोजगार स्थापित करने दिया जाएगा ऋण 

युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत महासमुंद जिले में वर्ष 2022-23 के लिए जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

महासमुंद : कलेक्टर क्षीरसागर ने पटाखा विक्रय स्थल पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

जिला दंडाधिकारी व कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आदेश जारी कर दीपावली के अवसर पर सभी अनुविभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, और जिला सेनानी को आपस में समन्वय बनाकर जिले में शांति व सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

बेमेतरा : मिट्टी के दीये बेचने वालों से कोई शुल्क न वसूला जाएं : कलेक्टर

दीपावली पर्व पर कुम्हार व अंचल के ग्रामीणों की ओर से मिट्टी से दीये बनाये जाते है तथा इस पर्व पर बाजारों में विक्रय के लिए लाया जाता है। दीये बेचने के लिए आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावे। नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे पसरा शुल्क के नाम पर किसी भी प्रकार की कर (टैक्स) की वसूली न की जावें। 

बेमेतरा : शासकीय कार्य में लापरवाही, ग्राम पंचायत सरदा सचिव निलंबित

बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरदा में पदस्थ सचिव नीतू साहू को शासकीय कार्य में उदासीनता व लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस आशय का आदेश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर से जारी कर दिया गया है।

कवर्धा : 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, कलेक्टर ने की धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा

कलेक्टर जनमेजय ने आज यहां कलेक्ट्रोरट सभा कक्ष में खरीफ  विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के तैयारियों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व से ही धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।

कवर्धा : कलेक्टर महोबे ने सुनी दूर-दराज, वनांचल से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय में दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। 

उत्तर बस्तर कांकेर: अनिल साहू बना गोबर बेचकर मनिहारी दुकान का मालिक

राज्य शासन की ओर से गोधन न्याय योजना अंतर्गत 20 जुलाई 2020 से 2 रुपए प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदी का कार्य प्रांरभ किया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। गौठानों में गौठान समितियों की ओर से पशुपालकों से गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है तथा पन्द्रह दिवस के भीतर राशि भी उनके खाते मे हस्तांतरित की जा रही है।

दंतेवाड़ा : पूना माड़ाकाल सेल ने किया सपनों को साकार

जिले में लोगों को रोजगारोन्मुखी अवसर प्रदान करने के लिए जिले के सभी विकासखंड स्तर पर पूना माड़ाकाल सेल का गठन किया गया है। इस सेल के तहत जो स्थानीय निवासी स्वरोजगार चाहते है, ऐसे इच्छुक हितग्राही आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। जिले मे पूना माड़ाकाल सेल के तहत स्वरोजगार तथा रोजगार के अनगिनत अवसर प्रदान किया जा रहा है। 

 

 

और भी

शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर बनेगा पुस्तकालय

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर के रेस्ट हाउस में विभिन्न समाजों के प्रमुख और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री का अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा ठेठरी-खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पकवानों से तौलकर उन्हें सम्मानित किया गया। औषधी विक्रेता संघ की ओर से मुख्यमंत्री को छायाचित्र भेंट किया गया। सतनामी समाज नवागढ़ और पामगढ़ द्वारा देशभर में हुए सर्वे में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर श्री भूपेश बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के मुलाकात के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग पर एक करोड़ 60 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर पुस्तकालय बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर जगमोहन सिंह प्रसिद्ध उपन्यासकार के साथ ही शिवरीनारायण के तहसीलदार भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने ठाकुर समाज द्वारा जांजगीर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कलेक्टर को जगह का अवलोकन कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सिक्ख समाज को पामगढ़ विकासखंड के गुरूद्वारे में धर्मशाला निर्माण के लिए 20 लाख रूपए और घाट निर्माण की भी स्वीकृति दी। इसी प्रकार स्वर्णकार समाज को सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, नायक बंजारा समाज को सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रूपए की मंजूरी दी। इसी प्रकार केशरवानी समाज की धर्मशाला उन्नयन के लिए 20 लाख रूपए, राहौद में देवांगन समाज की धर्मशाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और केसला में शाकंभरी भवन के लिए 10-10 लाख रूपए, सतनामी समाज की मांग पर शिवरीनारायण में सामाजिक भवन और केंवट निषाद समाज के छात्रावास भवन के लिए 25-25 लाख रूपए, सत्गुरू सेवा समिति पामगढ़ को सांस्कृतिक भवन और मंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी दी। इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री अटल श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने परशुराम चौक के नामकरण और गुरू घासीदास सतगंवा मेला समिति द्वारा मेला स्थल पर सौंदर्यीकरण की बात पर सहमति व्यक्त की। यादव समाज के भवन और स्कूल की मरम्मत और पामगढ़ ब्लॉक के रींवा गांव में पहुंच मार्ग सारथी समाज के लिए मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कुर्मी समाज द्वारा सरदार पटेल चौक बनाने की मांग और राहौद को तहसील बनाने की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

और भी

प्रतिष्ठानों व कार्यालयों के समीप रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने आमजनता के आवाजाही की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक व कानून दृष्टिकोण से प्रतिष्ठानों व कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि में रैली, जुलूस, धरना व विरोध प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ परिसर, जिला व सत्र न्यायालय परिसर, संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर, कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी कार्यालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, सिम्स व जिला अस्पताल के 100 मीटर की परिधि को सरंक्षित क्षेत्र घोषित करते हुए रैली, जुलूस, धरना विरोध प्रदर्शन आदि को प्रतिबंधित किया है। यदि कोई प्रतिबंधित गतिविधि इन क्षेत्रों में की जाती है तो अधिनियम की धारा 26(3) व (4) के तहत कार्यवाही की जाएगी।

 
और भी

राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बने जस्टिस गौतम चौरड़िया

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौरड़िया को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (राज्य उपभोक्ता फोरम) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


बता दें कि जस्टिस चौरड़िया ने अधिवक्ता के रूप में न्यायिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने तीन वर्ष तक अधिवक्ता के रूप में काम किया। इसके बाद 23 साल तक न्यायिक सेवा में रहे। इस साल जुलाई में वे रिटायर हुए। चार साल पहले उन्हें हाईकोर्ट में जज बनाया गया था। इससे पहले वे रजिस्ट्रार जनरल रहे।

 

 

 

और भी

राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवम्बर को होगा राज्योत्सव का आयोजन

विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी सहित होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को जिला स्तर पर एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगायी जाएगी। वहीं संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों व अन्य कलाकारों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस पर शासकीय कार्यालयों व भवनों पर रोशनी की जाएगी। 

कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में राज्योत्सव तैयारी बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को राज्योत्सव के लिए समय पूर्व आवश्यक तैयारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत राज्योत्सव आयोजन स्थल विकास नगर स्टेडियम की साफ-सफाई व रंग-रोगन, मंच व बैठक की व्यवस्था, विद्युत व ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का आबंटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लोक कलाकारों के दलों का चयन ईत्यादि के लिए विभागवार दायित्व सौंपने सहित सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गये। बैठक में डीएफओ दक्षिण कोण्डागांव अत्तम गुप्ता, डीएफओ उत्तर कोण्डागांव आरके जांगड़े, जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा जिले में पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ फारेस्ट, बीएमओ तथा नगरीय निकायों के सीएओ मौजूद थे।

और भी

जनचौपाल में 121 लोगों ने दिये आवेदन

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)।कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले वासियों की समस्याओं और सुझावों को विस्तार सेे सुना। साथ ही उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किये। आज आयोजित जन चौपाल में 121 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया। जनचौपाल में आज ग्राम पंचायत बुड़बुड़ निवासी भागीरथी ने कम ऊंचाई का हवाला देकर एसईसीएल द्वारा नौकरी नहीं दिए जाने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि कम ऊंचाई बता कर एसईसीएल कोरबा द्वारा नौकरी नहीं दिया जा रहा है, जबकि मैं एसईसीएल सब एरिया मैनेजर परियोजना सरायपाली में मजदूरी दर पर काम कर चुका हूं। साथ ही अपने घर में खेती किसानी एवं कई संस्थानों में काम किया हूं। कलेक्टर  झा ने आवेदक की बातों को सुनकर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसईसीएल कोरबा के अधिकारियों को पात्रता परीक्षण कर ग्रामीण को नौकरी देने के निर्देश दिए। जनचौपाल में एडीएम  विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

जन चौपाल में जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत ग्राम पंचायत दमखांचा  निवासी  नारायण सिंह ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के अंतर्गत निर्मित तालाब निर्माण कार्य में लंबित मजदूरी भुगतान की शिकायत की। उन्होंने 4 सप्ताह काम की मजदूरी नहीं मिलने की जानकारी देते हुए कलेक्टर से मजदूरी भुगतान करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर  झा ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ को मजदूरी भुगतान की आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 

और भी

सफलता की कहानी : महिला व अर्थिक सशक्तिकरण की पहचान बनी धनेश्वरी

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद के वनांचल क्षेत्र का गांव मैनपुरकला जो कि मैनपुर विकासखंड में स्थित है। इस गांव में धनेश्वरी नागेश अपने परिवार के साथ जिंदगी गुजर बसर करते है। धनेश्वरी एक सामान्य गृहणी है, वे घर के चूल्हे चौके करते हुए खेती किसानी में भी परिवार का सहयोग करती है। वे अतिरिक्त आमदनी के लिए मेहनत मजदूरी व मनरेगा में काम भी कर लेती थी। 

धनेश्वरी मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति वाली इक पढ़ी लिखी महिला है, जो अपने जीवन की वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव चाहती थी। वो समाज में अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती थी, अपने मेहनत व लगन से अपनी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लाना चाहती थी। वर्ष 2017 में धनेश्वरी को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का पता चला जो कि गरीबी उन्मूलन की योजना है। धनेश्वरी बिना देर किये हुए जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह से जुड़ गई। जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह, निर्मल महिला संकुल संगठन मैनपुर के अतंर्गत कार्य करता है। समूह व संगठन की बैठको में धनेश्वरी नियमित रूप से आने लगी व बचत के महत्व व समूह के महत्व को समझने लगी। धनेश्वरी, बिहान की ओर से समूह सदस्यों के लिए आयोजित ब्लॉक व जिला स्तर के विभिन्न क्षमता निर्माण प्रशिक्षणों में सहभागिता की।  

समूह से जुड़कर वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण लेकर एफएलसीआरपी के रूप में कार्य करना प्रारंभ कर दी। अब धनेश्वरी गांव की समूह में जुड़ी महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, बीमा, अकाउन्ट, बैंक लिंकेज की जागरूकता प्रदान करने लगी। साथ ही साथ आजीविका मिशन का लाभ उठाकर अपने लिए एक स्थायी आजीविका करने की सोची। इस कार्य के लिए क्षेत्र में पदस्थ क्षेत्रीय समन्वयक  विजय रात्रे व पीआरपी रेवती मनहरे ने इनका सतत सहयोग किया। इसके लिए आजीविका मिशन से प्रदाय कि जाने वाली सामुदायिक निवेश कोष से 30 हजार की राशि, एमसीपी से 50 हजार की राशि, बैंक लिंकेज 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि व स्वयं के बचत से 11 हजार रुपए कुल 2 लाख 41 हजार की राशि से अपना किराना व फैंसी की दुकान शुरू की। साथ ही कुछ पैसों को हल्दी की खेती व अन्य कृषि कार्य में भी लगाई। 

वर्तमान में धनेश्वरी नागेश अपने व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 18 से 20 हजार रुपए व सालाना 2 लाख रुपए से ज्यादा कमाई कर रही है। धीरे-धीरे व्यवसाय को और आगे बढ़ा रही है। आज धनेश्वरी जहां एफएलसीआरपी के रूप में कार्य कर अपनी सामाजिक पहचान बना चुकी है, वहीं दूसरी ओर आजीविका गतिविधियों से परिवार का आर्थिक सहयोग कर रही है। उनके परिवार के सदस्य लगातार उनका हौसला व साथ दे रहे है। धनेश्वरी एक स्थायी आजीविका के साथ-साथ सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ हिस्सा लेती है। गांव में स्वच्छता कार्य, नशामुक्ति अभियान, ग्राम सभा की बैठक, वित्तीय साक्षरता में सतत भागीदारी करती है।

 
और भी

सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित 3 अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप आगामी आदेश तक विश्वविद्यालयों में पदस्थ किया जा रहा है।


जारी आदेशा के तहत फखरूद्दीन कुरैशी को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, दिग्विजय कुमार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं टेमन लाल को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा-अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

 

 

और भी

यादव समाज भवन के लिए सीएम ने दी 20 लाख की स्वीकृति

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यादव झेरिया समाज सक्ती तहसील ने मुख्यमंत्री को जिला बनाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार समाज से विधायक बना है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री और विधायक रामकुमार यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन भी किया। यादव समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख देने की स्वीकृति भी दी।

 

 

और भी

अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अघरिया समाज ने मुख्यमंत्री से सामाजिक भवन के लिए पूर्व में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और डभरा के अस्पताल में सुविधा की उपलब्धता की मांग की। मुख्यमंत्री ने जिला बनने पर धीरे-धीरे विकास होने की बात कही।

 


और भी

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

 धमतरी : जलजीवन मिशन के तहत नियुक्त एजेंसियों के कार्यों की सतत् मॉनीटरिंग करें : कलेक्टर

जलजीवन मिशन के तहत जिला जल व स्वच्छता समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा की अध्यक्षता में आज सुबह आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने मिशन के समुचित क्रियान्वयन के लिए नियुक्त की गई एजेंसियों के कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करने और तत्संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। 

दंतेवाड़ा : रचनात्मक कक्षा का आयोजन कर नई गतिविधियों से बच्चों को सिखाएं : कलेक्टर

कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आज दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों के शिक्षकों की बैठक लेकर बच्चों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

अम्बिकापुर : खाद्य व औषधि प्रशासन ने किया मिठाई दुकानों का निरीक्षण

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार त्यौहारी सीजन में अमानक मिठाई की बिक्री रोकने जिले के मिष्ठान्न दुकानों की जांच कर समुचित कार्यवाही की जा रही है। 

नारायणपुर : जर्जर सड़कों की मरम्मत व संधारण कार्य का तत्काल करें प्रारंभ : कलेक्टर 

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारियों को आम जनता की सुविधाओं के लिए नियुक्त किया गया है।

कोण्डागांव : भारतीय उच्चायुक्त मालदीव ने उड़ान, शिल्पनगरी व सी-मार्ट का किया निरीक्षण

मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मनु महावर ने अपने एक दिवसीय कोण्डागांव भ्रमण के दौरान सोमवार को कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित उड़ान, शिल्पनगरी, नारियल विकास बोर्ड एवं सी-मार्ट का निरीक्षण किया।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अपर कलेक्टर ने तहसील कार्यालय और लोक सेवा केंद्र गौरेला का किया आकास्मिक निरीक्षण

अपर कलेक्टर बीसी एक्का ने आज तहसील कार्यालय गौरेला और लोक सेवा केंद्र गौरेला का आकास्मिक निरीक्षण किया। उन्होने राजस्व न्यायालय के अभिलेख अपडेट करने तथा लोक सेवा केंद्र में तय समय सीमा में लोगों को सेवा उपलब्ध कराने निर्देश दिए।

बलौदाबाजार : अमानक मिठाइयों पर 14 दुकानों से 43 अमानक मिठाइयों को जब्त कर किया गया नष्ट, नोटिस जारी

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग की ओर से आज अमानक मिठाइयों पर कार्रवाई करतें हुए बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत अर्जुनी के 14 दुकानों से  43 अमानक मिठाइयों को जब्त कर नष्ट किया गया। साथ ही सभी सम्बंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है।

कोण्डागांव : तीरंदाजी में बिलासपुर, सिलम्बम में रायपुर, मलखम्ब में बस्तर जोन ने किया गोल्ड पर कब्जा

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तृतीय दिवस में सभी जोन के खिलाडिय़ों द्वारा उम्दा प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी जोनों की ओर से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मैदान अपने नाम किया। इसमें तीरंदाजी इंडियन राउंड में बालिका अंडर-14 वर्ग में फलक यादव बस्तर प्रथम रहीं वहीं भूपेंद्री पोर्ते बिलासपुर को द्वितीय व बिलासपुर की भावना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

रायगढ़ : जैविक महिला कृषक उर्मिला सिदार को मिला राष्ट्रीय प्रभाकर केलकर पुरुस्कार

रायगढ़ जिले की प्रगतिशील जैविक महिला कृषक उर्मिला सिदार को केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में समर्पण सेवा संस्थान, मध्यप्रदेश की ओर से भोपाल में आयोजित गरिमामयी उत्कृष्ट जैविक किसान सम्मान समारोह में जैविक खेती में नवाचार, जागरूकता, प्रयोग व प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रभाकर केलकर पुरुस्कार 2022 प्रदान किया गया।

बेमेतरा : जनचौपाल में कलेक्टर शुक्ला ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने साप्ताहिक भेंट मुलाकात जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान नागरिकों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। 

रायगढ़ : स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गंभीर बीमारी से पीडि़त लोगों को करें ट्रैक, करायें उनका समुचित इलाज : कलेक्टर 

कलेक्टर रानू साहू आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने बीते 14 अक्टूबर को ग्राम बर्रा में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए आगामी दिनों हर विकासखंड में इसी तरह स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।

 

जगदलपुर : दिव्यांगों को दी जाएगी मोटरयुक्त ट्राई साइकिल

 

दिव्यांगजनों को मोटरयुक्त ट्राई साइकिल दी जाएगी। कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से उपर जीवन यापन करने वाले और 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को समाज कल्याण विभाग की ओर से मोटरयुक्त ट्राई साइकिल प्रदान किया जा रहा है।

कोरबा : कलेक्टर की पहल, प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 5 मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख की सहायता राशि

 

कलेक्टर संजीव झा की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वाले जिले के 5 मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि प्रदान की गयी है। क्षतिपूर्ति की राशि पीडि़त परिवार के मुखियों के बैक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। 

 
और भी

बिग ब्रेकिंग : जनता की उम्मीदों पर सबसे ज्यादा खरी उतरी भूपेश सरकार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आईएएनएस-सी वोटर द्वारा देशभर में कराए गए एक सर्वे में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य साबित हुआ है, जहां लोगों में शासन को लेकर सबसे ज्यादा संतुष्टि है। यह सर्वेक्षण इस बात का पता लगाने के लिए किया गया था कि विभिन्न राज्यों में सत्ता के प्रति लोगों में कितनी नाराजगी है। इस सर्वेक्षण में सुशासन के सभी सांकेतकों को आधार बनाया गया था।

इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बीते पौने चार वर्षों के दौरान भी राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कीर्तिमान स्थापित किए जा चुके हैं। बीते एक वर्ष से छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देशभर के राज्यों में सबसे कम बनी हुई है। यह लगातार 01 प्रतिशत से नीचे है। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नये दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए राज्य सरकार ने किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं सहित वंचित वर्ग के सभी लोगों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना जैसी डायरेक्ट बेनीफिट स्कीमों के माध्यम से डेढ़ लाख करोड़ से अधिक राशि लोगों की जेबों में सीधे पहुंचाई गई। नयी उद्योग नीति के तहत कृषि और वन आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपजों का प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन करते हुए किसानों और वनवासियों की आय में वृद्धि की। साथ ही रोजगार के अवसरों का निर्माण किया।

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रुपए किलो में गोबर और 4 रुपए लीटर में गोमूत्र खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। गौठानों में आजीविका गतिविधियों को तेज करते हुए राज्य सरकार द्वारा रीपा योजना की शुरुआत की गई है। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, श्रीधन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना संचालित की जा रही है। प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाते हुए बीते पौने चार वर्षों में 06 नये जिलों और 77 से ज्यादा नयी तहसीलों की शुरुआत की गई है।

इसी तरह अनेक नये अनुविभाग भी बनाए गए हैं। वर्तमान में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, इसी तरह अब छत्तीसगढ़ 227 तहसीलें और 108 अनुविभाग हो चुके हैं।

और भी