छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कुनकुरी-लवाकेरा व बंदरचुआ-दोकड़ा राजमार्ग में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर अग्रवाल के मार्गदर्शन में कुनकुरी-तपकरा लवाकेरा राजमार्ग व बंदरचुआ दोकड़ा फरसाबहार राजमार्ग में निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य में प्रगति लाने के लिए मार्ग में सामांतर कार्य प्रारम्भ किया गया है। साथ ही निर्माण कार्य मे लेबर व मशीनरी बढ़ाई गयी है। मार्ग में जीएसबी, डब्ल्यूएमएम सहित अन्य कार्य किए जा रहे है। जिसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निगरानी रखी जा रही है।

 
और भी

जशपुर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्राप्त किया राष्ट्रीय पुरस्कार

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका जशपुर ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी पूर्वी जोन के स्वच्छ सिटी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। जिसमें पूर्वी जोन के स्वच्छता रैकिंग में नगर पालिका को स्वच्छ सिटी में फस्र्ट रैंक हासिल किया है। साथ ही आयोजित स्वच्छता लीग प्रतियोगिता में नगर पालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय की ओर से विगत दिवस स्वच्छ आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड आयोजित हुआ। जिसके अंतर्गत स्वच्छता रैकिंग में जशपुर नगर पालिका को 25 से 50 हजार आबादी वाले पूर्वी जोन में साफ  शहर की श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शहरी व आवास मंत्री कौशल किशोर की ओर से नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व नगर पालिका अधिकारी ज्योत्स्ना टोप्पो को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष गुप्ता व सीएमओ ने स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने पर शहर वासियों व नगर पालिका कर्मियों को बधाई दी। सीएमओ ने कहा कि नगर पालिका जशपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए है। साथ ही गार्बेज फ्री सिटी में नगर पालिका को थ्री स्टार रैंक प्राप्त हुआ है। नगर पालिका को यह उपलब्धि कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल कुशल नेतृत्व व अन्य उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है। साथ ही यह कार्य आम नागरिकों की सहभागिता से हो पाया है। सीएमओ ने कहा कि आमजन के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। इस उपलब्धि से हमें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी वसुंधरा भगत, स्वच्छता दीदी राखी सिंह उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि विगत 4 वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण में भी जशपुर नगर पालिका ने विविध श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्वच्छता के क्षेत्र में उपलब्धि पाने के लिए शहर के हर वार्ड में कचरा कलेक्शन, दो एसएलआरएम सेंटर, एक कम्पोस्ट सेंटर यूनिट संचालित है। उन्होंने नगर को हमेशा स्वच्छ व साफ सुथरा रखने के लिए आम नागरिकों से निरंतर योगदान देने का आग्रह किया है।

और भी

भाजपा ट्रेन में चर्चा कार्यक्रम के पहले ट्रेन बंद होने पर चर्चा कर ले-मोहन मरकाम

 मोदी के साथ चाय पर चर्चा के बाद जनता का खर्चा बढ़ गया

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भाजपा के 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेन में चर्चा कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में अभी 18 महीना बाकी है। भाजपा नेताओं एवं सांसदो को ट्रेन में चर्चा के पहले ट्रेन बंद होने पर चर्चा करनी चाहिये। भाजपा ने 2014 में लोकसभा चुनाव में वोट पाने के लिए चाय पर चर्चा कार्यक्रम किया था और जनता को केंद्र में सरकार बनने पर अच्छे दिन आने का, 15-15 लाख रु. सभी के खाता में जमा होने का, युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का, 100 दिन में महंगाई कम करने का, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, 35 रु. लीटर में पेट्रोल डीजल देने, रसोई गैस 410 रु. से कम कीमत पर उपलब्ध कराने और हमारे देश के एक सैनिक के सिर के बदले दुश्मन देश पाकिस्तान के सैनिकों के 10 सिर लाने का वचन दिया था। आज 8 साल हो गये चाय पर चर्चा में हुई चर्चा पर भाजपा सांसद और नेता चर्चा करने से भाग रहे है।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चाय पर चर्चा से मोदी सरकार बनने के बाद आम जनता की खर्चा में वृद्धि हो गया है आय में कमी हो गई है। बैंक में पैसा जमा करने और निकालने पर भी शुल्क देना पड़ रहा हैं दूध दाल आटा पर पांच पर्सेंट जीएसटी देना पड़ रहा है स्टेशनरी सामान कॉपी पुस्तक जूता चप्पल भी गब्बर सिंह टैक्स के दायरे में आ गए हैं देश का हर वर्ग मोदी सरकार के कुनीतियों, मुनाफाखोरी और वादाखिलाफी महंगाई की मार से पीड़ित और प्रताड़ित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा को तो पहले जनता के साथ 2014 में चाय पर जो चर्चा हुई थी उसे अमलीजामा पहनाना चाहिए। ट्रेन में चर्चा से पहले भाजपा के सांसद ट्रेन बंद होने पर जनता को हो रही असुविधाओं पर चर्चा कर ले। 2024 में केंद्र से मोदी सरकार की रवानगी तय है जनता ने मन बना लिया है भाजपा कुछ भी प्रोपोगंडा कर ले सफल नहीं होगी। जनता मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोशित है और मौन रहकर 2024 में मतदान की तारीख का इंतजार कर रही है और उसी दिन जनता का आक्रोश मोदी भाजपा सरकार के खिलाफ वोट में तब्दील होगा।

और भी

कुष्ठ से बचाव व रोकथाम के लिए उपस्थित सभी लोगों को दिलाया गया शपथ

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल के निर्देशन में विगत दिवस जिला अस्पताल में कुष्ठ जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुष्ठ के प्रति जागरूकता लाने के लिए संदेश वाचन व कुष्ठ से बचाव व रोकथाम के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को कुष्ठ रोग के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कुष्ठ के प्रति बिना किसी भेदभाव के समाज में रोगियों से समान रूप से व्यवहार करने की अपील की गई।

 
और भी

आयुष्मान कार्ड बनवाने लोगों के प्रति जागरूकता लाने साइकिल रैली का आयोजन

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ विभाग की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर विगत दिवस आम जनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति जागरूकता लाने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में एसडीएम जशपुर, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी व अधिकारीगण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली कार्यक्रम नगरीय क्षेत्र स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल से सभी अधिकारियों की ओर से साइकिल रैली पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान रैली में बैनर, पोस्टर, लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर में प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य ईलाज में होने वाले फायदों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 
और भी

भूपेंद्र गवेल बने युवा कांग्रेस जिला महासचिव

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। युवा कांग्रेस जिला महासचिव ग्रामीण के पद पर मंत्री उमेश पटेल के खास सिपहसालार भूपेंद्र गवेल ने बाजी मारी है। ग्रामीण क्षेत्र में भूपेंद्र गवेल की पकड़ जोरदार है। ऐसे में इनके पदारुढ़ होने से कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक बढ़ेगा। वहीं संगठन के विस्तार को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है। नीरज पटेल, मनोज गवेल, नैना गवेल, राम शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास गवेल, अजय पटेल, मेघसिंग गवेल, नेत्रनंद पटेल, अंकित अग्रवाल, रमाकांत डनसेना, गोलू सिदार, रवि गवेल आदि ने भूपेंद्र गवेल को बधाई दी हैं।

 

 

और भी

शाम होते ही दशहत के कारण खाली होने लगती है बस्ती...

उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) 11 हाथियों का दल विगत 20 सितंबर से वन परिक्षेत्र उदयपुर के विभिन्न गांव में उत्पात मचाए हुए हैं। शाम होते ही हाथियों की दशहत के कारण बस्तियां खाली होने लगती है। वन अमला द्वारा इसकी सतत निगरानी के बावजूद भी फसल एवं घरों की क्षति को नहीं रोका जा सका है। वन विभाग की सतर्कता की वजह से अभी तक जनहानि नहीं हुई है, यह भी एक बड़ी उपलब्धि है।


बीती रात ग्राम रामनगर बेवरापारा पंडो बस्ती मे हाथियों के दल ने जवाहिर पंडो , रंग लाल पंडो , अर्जुन पंडो के घर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। घर मे रखे सामानों का भी काफी नुकसान हुआ है। घर मे इनके पास खाने के लिए एक मुट्ठी चावल तक नही बचा। हाथियों ने घर में रखे बर्तन , कपड़े, सामानों तथा मुर्गियों को भी रौद दिये है। इसे फोटो विडियो मे स्पष्ट देखा जा  सकता है। हाथियों ने मानकुंवर पंडो के बाड़ी व बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया गया है । क्षेत्र  के दर्जनों किसानों  के फसल को नुकसान पहुंचा है।


हाथियों के आगमन की सूचना पर शनिवार रात में उक्त बस्ती के लोगो को आनन फानन मे दूसरे मोहल्ला मे शिफ्ट कराया गया था। इसी बीच जीतन पंडो परिवार सहित गहरे नींद मे सो रहे थे। काफी मशक्कत के बाद भी उक्त परिवार को घर से नही निकाल पाए। घर के चारो तरफ हाथियों का झुंड भ्रमण करते रहे खिड़की को भी सूंड से बंद कर दिये। इस परिवार का नसीब बहुत ही तगड़ा रहा की हाथियों ने इनके घर व परिवार को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया।  गांव वालों एवं वन विभाग की टीम यहाँ से जोकडबरा पारा की ओर निकल गया इस तरह पूरे रात भर फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण जन रात रतजगा करते रहे। मकान क्षति हुए परिवार के समस्या को  देखते हुए तत्कालीन ब्यवस्था में पंचायत द्वारा राशन  इत्यादि का सहयोग किया गया है।


ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से निवेदन किया है की इस विषय पर गहन चिंतन करते हुए  क्षेत्र के लोगो की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। क्षेत्र के सभी ग्रामीण जनों को सावधान, सुरक्षित और सतर्क  रहने ग्राम पंचायत रामनगर के सरपंच श्रीमती ललिता रोहित टेकाम ने अपील की है।
 

 

और भी

केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में खरसिया पालिका ने पाया स्थान

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर पालिका खरसिया द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उम्दा कार्य किया जा रहा है, इस बात का प्रमाण है कि लगातार दूसरे वर्ष भी भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका ने स्थान प्राप्त किया है।

केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका खरसिया को ईस्ट जोन में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं ओडीएफ में 1 स्टार प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय होगा कि यह स्थान हासिल करने के पीछे पालिकाध्यक्ष राधा सुनील शर्मा तथा सीएमओ टॉमसन रात्रे की कड़ी मेहनत है। इनके द्वारा जब आधी दुनिया नींद में होती है, मतलब अलसुबह से ही वार्ड में भ्रमण कर स्वच्छता की निगरानी की जाती है। वहीं रवि शर्मा, हरिओम शर्मा तथा एल्डरमैन और पार्षदों द्वारा भी साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखा जाता है। केंद्र द्वारा पुरस्कृत होने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा ने पूरी टीम के साथ नगरवासियों को बधाई दी है। वहीं अपील की है कि अपने घर का कचरा सफाई की गाड़ियों को देवें तथा अपने नगर को साफ-सुथरा रखें।

 

 

और भी

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया रीपा योजना का शुभारंभ

 बैकुन्ठपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क-रीपा योजना के लोगो का भी विमोचन किया।



मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिल भेंड़िया, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ,राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल,मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।जिले में विकासखण्ड बैकुन्ठपुर के ग्राम पंचायत आनी गौठान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वसहायता समूह की महिलाएं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिले में 5 गौठानों आनी, मझगंवा, घुघरा, सोनहत तथा चिरमी में विकसित किए जाने वाले महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क-“रीपा शुरू किए जा रहे हैं। जिनमें गोबर पेंट लेयर बर्ड फार्मिंग प्लास्टिक बोरी निर्माण कोसा रीलिंग आदि गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।

विदित है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। गौठनों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं, इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं।

जनपद पंचायत बैकुन्ठपुर के अध्यक्ष का नाम आमंत्रण नहीं होने से जताई नाराजगी
जनपद पंचायत बैकुन्ठपुर के अध्यक्ष सौभाग्यवती ने आयोजित कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में नाम नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। जनपद अध्यक्ष कहीं की अधिकारीयों के द्वारा आये दिन हम जनप्रतिनिधियों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है।

और भी

भंडारा, गरबा व जागरण में उमड़ रही भक्तों की भीड़...

 उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण उदयपुर में नवरात्र का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहले दिन से ही श्रद्धालुओं का तांता इस जगह पर लगा हुआ है भव्य पंडाल में विराजी मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा लोगों का मन मोह ले रही हैं।


समिति द्वारा सुबह शाम आरती के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। प्रतिदिन महिलाओं एवं बच्चों के लिए गरबा का आयोजन भी मंदिर प्रांगण में किया गया है। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी इस प्रांगण में आयोजित की जा रही हैं । ब्रह्म कुमारी द्वारा चैतन्य देवियों की झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महाकाल जागरण ग्रुप द्वारा जगराता का आयोजन शनिवार की रात को किया गया ।



भंडारा का आयोजन भी शिव मंदिर परिसर में लगातार किया जा रहा है इसी तारतम्य में शारदा महिला मंडल, केदारनाथ यात्रा ग्रुप, युवा मित्र मंडली, अग्रवाल सभा उदयपुर द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया।

सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति, युवा मित्र मंडली, व्यापारी संघ, अग्रवाल सभा एवं उदयपुर के स्थानीय युवकों की टोली सक्रिय भागीदारी  निभा रहे हैं।

और भी

स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में दुर्ग जिले का हुआ सम्मान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण में ईस्ट ज़ोन में रैंक दो हासिल करने पर दुर्ग जिले को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव , उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं जिला पंचायत सीईओ  अश्विनी देवांगन ने सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। ड्रेनेज की विशेष व्यवस्था की गई। स्वच्छता दीदियों के माध्यम से घर-घर जाकर सूखा कचरा, गीला कचरा एकत्र किया गया और इन्हें पृथक किया गया और इससे कंपोस्ट खाद बनाने की व्यवस्था भी की गई।

सोक पीट बनाने के लिए विशेष रूप से ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरे को लेकर विशेष कार्य किया गया। प्लास्टिक कचरे को रोकने के लिए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को सहूलियत प्रदान करने के लिए बर्तन बैंक का आरंभ किए गए।इसके माध्यम से प्लास्टिक कचरा रोकने में मदद मिली। स्वच्छताग्राही दीदियों का इसमें विशेष योगदान रहा। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया जिसका अच्छा परिणाम आज सामने आया और अच्छी रैंक दुर्ग जिले को हासिल हुई और सम्मान हुआ।

और भी

आयुष्मान भारत पखवाड़ा में निकाली गई साइकिल रैली

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर  इफ्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह के मार्गदर्शन में केके अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष के उपस्थिति में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया गया।

साइकिल रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर तक मुख्य मार्ग अग्रसेन चौक से होते हुए स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर तक आयोजन किया गया जिसमें आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस. सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत, डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इस हेतु जिले के पंजीकृत चिकित्सालय एवं च्वाईस सेंटरों एवं ग्रामीण स्तर पर कैम्प लगाकर बनाया जा रहा है। उक्त पखवाड़ा के दिनांक तक जिले के समस्त हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना लक्ष्य है। जिससे आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कराया जा सकें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत प्राथमिकता एवं अन्त्योदय राशन कार्डधारी को 5 लाख एवं सामान्य एपीएल परिवार के राशन कार्डधारियों को 50 हजार तक का निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दिये जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त दुर्लभ बीमारियों हेतु मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अतंर्गत 20 लाख रू. तक का स्वास्थ्य सुविधा दिया जा रहा है। कार्यक्रम तथा रैली का समापन  स्टेडियम ग्राउण्ड में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि  केके अग्रवाल नगरपालिका अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिध सुनील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि  प्रवेश गोयल, एसआरवीएम के संचालक  राहुल अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी  सबाब हूसैन, जिले के समाननीय पत्राकारगण, पूलिस विभाग के सैनिकगण, नोडल अधिकारी डॉ.व्ही.वी. टोप्पो, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. आदित्य राजवाड़े, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत नसीम खान तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा स्कूली छात्र,छात्राओं को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, एवं अधिक से अधिक लोगों तक आयुष्मान भारत योजना को प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

और भी

सीजीएमएससी अध्यक्ष ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गांधी जयंति के अवसर पर रविवार को जिले में कुष्ठ जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस सिसोदिया ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

माईकिंग, बैनर एवं पाम्पलेट के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्राम सभा में कलेक्टर द्वारा प्रसारित घोषणा एवं शपथ दिलाया गया कि अपने आसपास किसी को भी कुष्ठ का लक्षण पता चलने पर जांच कराई जाये एवं कुष्ठ के रोकथाम एवं बचाव में सभी अपनी सहयोगात्मक भूमिका अदा करें।

जागरूकता कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ वाई. के. किन्डों, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेश भजगावली, जिला कुष्ठ सलाहकार, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

और भी

महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से आत्म निर्भर गांव का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री बघेल

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ’महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कबीरधाम जिले के चार विकासखंड के 8 चयनित गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत बोड़ला विकासखंड के चिल्फी और बांधाटोला (सुकवापारा), कवर्धा विकासखंड के दशंरगपुर और मंजगांव, पंडरिया विकासखंड के ग्राम भुवालपुर और कांपादाह और सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सुरजपुरा जंगल और रणवीरपुर के गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के संचालन के लिए शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिल भेंड़िया विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के लड़ाई के साथ-साथ आर्थिक क्षेत्र में लगातार पूरा जीवन काम किया और ग्राम को स्वावलंबी बनाने की कल्पना की। उनकी इस कल्पना को साकार करने के लिए शासन प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गौठान का स्वरूप अब बदलने लगा है। गौठान अब रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित हो रहे है। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क महात्मा गांधी जी का सपना है, इससे आत्म निर्भर गांव की संकल्पना पूरा कर पाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। गौठनों में वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में 2 रीपा स्थापित किये जाएंगे।



रूरल इंडट्रीयल पार्क का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बनाना है एवं स्थानीय परिदृष्य के अनुरूप कच्चे माल के स्त्रोत एवं मार्केटिंग विकसित करते हुए ग्रमाण जनता को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत ग्राम के महिला स्व-सहायता समूहों को शेड उपलब्ध कराना, रोजगार प्रारंभ करने आवश्यक उपकरण तथा भूमि व अन्य सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही निजी व्यवसायियों को कार्य करने के लिए भूमि उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें शेष व्यवस्था निजी व्यवसायियों द्वारा स्वयं किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी साहू, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी देवी चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत पण्डरिया अध्यक्ष श्रीमती सुमुन्द बाई कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कीर्तन शुक्ला, नीलू चन्द्रवंशी, होरी लाल साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और भी

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शिलान्यास

ग्रामीण औद्योगिक पार्क से गांव की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत-गुरुदयाल सिंह बंजारे, नवागढ़ के ग्राम अमलडीहा में संसदीय सचिव हुए शामिल

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय से वर्चुअल के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी। बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा में रीपा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को रूरल इंड्रयस्ट्रीयल पार्क स्थपित करने की घोषणा की थी। इसी के परिपालन में आज इस योजना की शुरुआत हुई। अमलडीहा में अयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एव विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, जनपद अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती अंजली सतीश मार्कण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ तिलक घोष, अध्यक्ष न.पं. मारो परमेश्वर मिरी, उपाध्यक्ष ज.पं. नवागढ़ रितेश शर्मा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. लीना मण्डावी, अनुविभागीय अधिकरी राजस्व नवागढ़ प्रवीण तिवारी, उप संचालक पंचायत नकुल वर्मा, ज.पं. सीईओ प्रज्ञा यादव, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी रोहित चंद्रवंशी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महेन्द्र वर्मा, न.पं. एल्डरमेन नवागढ़ रूपप्रकाश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नांदघाट सुशील साहू, समाजिक कार्यकर्ता झम्मन बघेल, सरपंच अमलडीहा श्रीमती कुन्ती वर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में राजधानी रायपुर से वर्चुअल रुप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। गौठनों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में 2-2 औद्योगिक पार्क स्थापित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने रीपा के रूप में विकसित किए जा रहे बेमेतरा जिले के ग्राम अमलडीहा के महिला स्व-सहायता समूह की जागेश्वरी ध्रुव एवं सविता धु्रव एवं जिला पंचायत सीईओ से बातचीत की, सविता ने बताया कि रीपा के तहत हमें रोजगार मिल रही है, इसके तहत हम पोल, फेंसिंग, फ्लाईऐश ब्रिक्स, टाईल्स निर्माण और सीमेंट का छोटा खंभा बनाने का कार्य करेंगे। जागेश्वरी एवं सविता ने मुख्यमंत्री को रीपा योजना के लिए धन्यवाद दिया, और कहा कि इस योजना से महिला समूह की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश सरकार ने इस योजना को प्रदेश के सभी जिले में क्रियान्वित किया है, इस योजना के तहत सुदूरक्षेत्र में निवास कर रहे ग्रामिणों को रोजगार का अवसर मिलेगा, इससे महात्मागांधी का स्वप्न ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार रुप मिलेगा। उन्होने कहा कि गांधीजी के अनुसार ग्राम स्वराज का अर्थ प्रत्येक गांव को स्वावलंबी एवं आत्म निर्भर बनाने से था। हिन्दुस्तान की असली पहचान गांव ही है, इसलिए उन्होने गांव को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क महात्मागांधी के ग्राम स्वराज की संकल्पना पर ही आधारित है, जो गांवों के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देता है। इसी तारतम्य में प्रदेश सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार श्रृजन करना है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ एक अकेला राज्य है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम कर रही है। हमारे नवागढ़ के ग्राम अमलडीहा सौभाग्यशाली है कि रीपा योजना का शुभारंभ इस गांवा में किया गया है। रीपा के माध्यम से यहां कि आर्थिक अर्थव्यवस्था सुधरेगी। संसदीय सचिव ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी के प्रतिमा का अनावरण किया।

जिप. सीईओ श्रीमती मण्डावी ने कहा कि नवागढ़ विधानसभा के तीन गौठानों को रीपा के रुप में चयनित किया है। इनमें अमलडीहा, मोहतरा और झालम शामिल है। ग्रामीण औद्योगिक पार्क की अवधारणा में प्रत्येक गौठान को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इससे गौठान में कार्य कर रहे महिला समूह को न केवल कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगें बल्कि उनके लिए वर्किंग शेड का निर्माण करेंगे। इसके बाद इनके द्वारा जो सामग्री जो उपयोग में लायी जाती है उसके लिए भण्डारण कक्ष का भी निर्माण किया जायेगा। गौठान में शौंचालय की भी व्यवस्था की जायेगी। इस योजना के तहत हमारी तीन मुख्य गतिविधियां है, जिसके अन्तर्गत चैनलिंक फेंसिंग, पोल निर्माण बायोडिगरिएबल बैग एवं फ्लाईऐश ब्रिक्स एवं चेकल टाईल्स निर्माण शामिल है। रीपा के अन्तर्गत बिहान योजना के तहत गढ़कलेवा का भी निर्माण किया जायेगा। ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण स्तर से जिला स्तर तक विक्रय करेंगे। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ रितेश शर्मा ने महात्मागांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए, मुख्यमंत्री को विशेष रुप से धन्यवाद दिया इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जप सीईओ प्रज्ञा यादव ने भी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के संबंध में प्रकाश डाला।

और भी

आजीविका पार्क के रूप में विकसित होंगे मुंगेली जिले के 6 गौठान

 मुख्यमंत्री ने आजीविका पार्क का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया शिलान्यास

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुुंगेली जिले के 6 गौठानों को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय से राज्य के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो गौठानों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का (आजीविका पार्क) करने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, संबंधित विभाग के अधिकारी और स्व सहायता समूह के सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम में जुड़े।


 
गौरतलब है कि मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा और संबलपुर के गौठान, लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदली व सांवतपुर के गौठान और पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिलतरा व धरदेई के गौठान को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हांकित किया गया है। इन गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना होने से ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने से उन्हें आय का अतिरिक्त साधन मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं रोजगार को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से इन इंडस्ट्रियल पार्क में निजी उद्यमियों को उद्यम लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न प्रकार के उद्यम स्थापित किए जाएंगे। ग्रामीण उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

और भी

महिलाएं हो रही स्वावलंबी, गांवों में बढ़े रोजगार के अवसर : भूपेश बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों से हम महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही हैं, रोजगार और आमदनी का साधन मिलने से परिवार में हमारा सम्मान बढ़ा है। यह उद्गार आज गौठानों में काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से वर्चुअल चर्चा के दौरान व्यक्त किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करते हुए प्रदेश के 300 गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के जर्वे, बेमेतरा जिले के अमलडीह, कांकेर जिले के सराघू नवगांव, बलौदाबाजार के लटुवा और रायगढ़ के डोंगीतराई गांव के गौठान में उपस्थित महिलाओं और युवाओं से चर्चा कर वहां संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।


मुख्यमंत्री बघेल ने रीपा के रूप में विकसित किए जा रहे जांजगीर चांपा जिले के जर्वे गौठान की श्रीमती सरस्वती से बातचीत की। सरस्वती ने बताया कि उनके गौठान में 40 महिलाएं कार्य कर रही हैं, महिला समूह पहले वर्मी खाद बना रही थीं, अब रीपा के माध्यम से अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। जिला पंचायत सीईओ ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक करोड़ की राशि प्रति रीपा दी जा रही है। यहां आजीविकामूलक 4 गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, मशरूम पालन, अचार-पापड़, बड़ी बनाने का कार्य किया जा रहा है। राजीव मितान क्लब के गजेंद्र सिदार ने कहा कि वे ऑफ्सेट प्रिंटिंग यूनिट यहां लगायेंगे। जांजगीर चांपा से चरवाहा मयाराम ने बताया कि 1 लाख 4 हजार का गोबर बेचा है, पैसे से घर बनाया है, वे भूमिहीन हैं, भूमिहीन न्याय योजना की राशि मिल रही है।



बेमेतरा के अमलडीहा की सविता ने बताया कि रीपा के तहत हमें रोजगार मिल रहा है, ईंट और फेनसिंग पोल बनाने का कार्य कर रही हैं। इस जिले के चार विकासखण्डों में 8 रीपा बनाए जा रहे हैं। संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे भी यहां उपस्थित थे। कांकेर में 14 रीपा इकाई का आज उद्घाटन हो रहा है, इस जिले के सराधुनवागांव में गोबर से पेंट बनाने की इकाई का लोकार्पण किया गया। कांकेर जिले के सराधुनवागांव गौठान की नैना धनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोठान में 2 साल से महिलाएं काम कर रही हैं, गोबर से पेंट बनाने का कार्य अब रीपा में करेंगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जमीन लीपने के काम गोबर आता था, अब दीवार पेंट करने के काम गोबर आएगा, नैना ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके गांव में इतने काम हो रहे हैं, पहले घर तक सीमित थी महिलाएं, अब घर में भी सम्मान मिल रहा है, आत्मविश्वास बढ़ा है। नेमि निषाद ने मुख्यमंत्री को रीपा योजना के लिए धन्यवाद दिया, उनकी आर्थिक स्थिति इस योजना से सुधरेगी। इस गौठान में विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी भी उपस्थित थे।

बलौदाबाजार में 10 रीपा की स्थापना की जा रही है, इस जिले के लटुवा गौठान के नेमि वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे टमाटर कैचप बनाएंगी, मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने अब वे लोग बारदाना और मिट्टी का बर्तन भी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष लगभग 110 लाख मेट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। यदि रीपा में बारदानें का उत्पादन होता है, तो पूरे बारदानें सरकार द्वारा खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे गौठानों में भी बारदानें बनाने की गतिविधि प्रारंभ होनी चाहिए। इससे शासकीय जरूरत पूरी होगी। साथ ही रोजगार और आय के साधन भी बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

रायगढ़ में 14 रीपा शुरू किये जा रहे हैं, इस जिले के डोंगीतराई गौठान के सदस्य पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान में अभी सब्जी लगाये हैं, 1-1.5 लाख का वर्मी खाद बेच चुके हैं, रायगढ़ के पर्यटन स्थलों में रीपा के तहत पर्यटकों की रुकने आदि की व्यवस्था के कार्य करेंगे।

रायगढ़ की सरस्वती पटेल ने बताया कि गोठान में 16 समूह जुड़े हैं, दाल, आटा और वर्मी खाद उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, 10 हज़ार अंडा उत्पादन का कार्य रीपा के तहत करेंगी साथ ही आटा मिल का विस्तार करेंगी, मुख्यमंत्री ने सरस्वती को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आटा मिल भी वे लोग लगाना चाहते हैं।

और भी

मुख्यमंत्री बघेल ने दी दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

और भी